सनातन पंचांग
शनिवार, 12 सितंबर 2026
आज का नवीन मनोवैज्ञानिक विचार
“Gratitude does not change everything around us; it changes what we notice, helping us recognize value and meaning even in ordinary moments.”
— Inspired by American psychologists Nicholas A. Coles, Shigehiro Oishi and Michael E. McCullough and their 2026 multinational gratitude research
हिंदी अनुवाद
“कृतज्ञता हमारे आसपास की हर परिस्थिति को नहीं बदलती; वह हमारी दृष्टि को बदल देती है, जिससे हम साधारण क्षणों में भी जीवन के मूल्य और अर्थ को पहचानने लगते हैं।”
महत्वपूर्ण शोध-नोट
यह English quote शोधकर्ताओं का शब्दशः उद्धरण नहीं है। यह Nicholas A. Coles, Shigehiro Oishi, Michael E. McCullough और उनके सह-शोधकर्ताओं के 2026 के शोध से प्रेरित मौलिक विचार है।
2026 के इस multinational study में 34 देशों के 10,696 लोगों पर छह अलग-अलग gratitude practices का परीक्षण किया गया। शोध में gratitude practices से mood, life outlook और prosocial feelings में कुछ सकारात्मक सुधार पाए गए, लेकिन प्रभाव सभी देशों और सभी practices में समान नहीं था।
अर्थ
कृतज्ञता का अर्थ यह नहीं है कि जीवन की कठिनाइयों को नकार दिया जाए।
कृतज्ञता का अर्थ है:
“जो नहीं मिला, उसकी चिंता के साथ-साथ जो मिला है, उसके मूल्य को भी देखना।”
जब मन केवल कमी पर ध्यान देता है, तो उपलब्धियां भी छोटी लगने लगती हैं।
लेकिन जब मन उपलब्ध अवसरों, संबंधों, सहयोग और जीवन की छोटी अच्छी बातों को पहचानता है, तो उसी जीवन का अनुभव अधिक अर्थपूर्ण हो सकता है।
मनोवैज्ञानिक व्याख्या
हमारा ध्यान जिस दिशा में बार-बार जाता है, वही हमारे अनुभव का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाता है।
यदि मन लगातार पूछता रहे:
“मेरे पास क्या नहीं है?”
तो असंतोष बढ़ सकता है।
यदि कभी-कभी मन यह भी पूछे:
“मेरे पास ऐसा क्या है जिसके लिए मैं सचमुच आभारी हूँ?”
तो हमारी attention और emotional perspective बदल सकती है।
2026 के बड़े multinational study का संदेश भी यही संकेत देता है कि gratitude practices का well-being पर सकारात्मक प्रभाव हो सकता है, हालांकि यह प्रभाव छोटा और context-dependent था।
जीवन के उदाहरण
1. आर्थिक चिंता
सोच:
“मेरे पास पर्याप्त पैसा नहीं है।”
कृतज्ञ दृष्टि:
“मेरी आर्थिक स्थिति में सुधार की आवश्यकता है, लेकिन मेरे पास आज प्रयास करने की क्षमता और अवसर भी है।”
कृतज्ञता समस्या को छिपाती नहीं; वह समस्या के बीच उपलब्ध संसाधनों को देखने में सहायता करती है।
2. परिवार
कई बार परिवार के सदस्यों की अच्छी बातें हमें सामान्य लगने लगती हैं।
आज किसी एक व्यक्ति के बारे में सचेत होकर सोचें:
“इस व्यक्ति ने मेरे जीवन में क्या अच्छा जोड़ा है?”
3. स्वास्थ्य
अपने शरीर को केवल उसकी कमियों के लिए याद करने के बजाय यह भी महसूस करना:
“आज मेरा शरीर मुझे चलने, काम करने और अपने लोगों के साथ रहने का अवसर दे रहा है।”
4. छोटी खुशियाँ
सुबह की धूप,
एक शांत चाय,
किसी प्रिय व्यक्ति का फोन,
मंदिर की घंटी,
प्रकृति का दृश्य,
या किसी का मुस्कुराकर मिलना—
ये छोटी चीजें जीवन की गुणवत्ता में अर्थ जोड़ सकती हैं।
भारतीय आध्यात्मिक संदर्भ
भारतीय परंपरा में कृतज्ञता केवल एक psychological technique नहीं है; यह जीवन-दृष्टि का हिस्सा रही है।
“ईशावास्यमिदं सर्वं यत्किञ्च जगत्यां जगत्।”
ईशावास्य उपनिषद का यह भाव हमें संसार को केवल उपभोग की वस्तु के रूप में नहीं, बल्कि एक व्यापक अस्तित्व से जुड़े हुए रूप में देखने की प्रेरणा देता है।
इसी भाव को दैनिक जीवन में सरल रूप में कहा जा सकता है:
“जो मिला है, उसका सम्मान करो; जो नहीं मिला, उसके लिए प्रयास करो; और जो मिला है उसे केवल अपना अधिकार समझकर मत भूलो।”
भगवद्गीता की दृष्टि से भी यज्ञ, दान, तप और कर्म का भाव व्यक्ति को केवल “मैं” और “मेरा” से आगे ले जाता है।
आज का सनातन संदेश
“कृतज्ञता परिस्थितियों को हमेशा नहीं बदलती, लेकिन परिस्थितियों को देखने वाली हमारी दृष्टि को बदल सकती है।”
आज का छोटा अभ्यास
आज रात सोने से पहले केवल तीन बातें लिखें:
1. आज मुझे किस व्यक्ति से कुछ अच्छा मिला?
2. आज जीवन ने मुझे कौन-सा छोटा अवसर दिया?
3. आज ऐसी कौन-सी चीज थी जिसे मैंने सामान्य समझ लिया, लेकिन जिसके लिए वास्तव में आभारी होना चाहिए?
आज का संकल्प
“मैं केवल अपनी कमियों की गणना नहीं करूंगा। मैं अपने जीवन में उपस्थित कृपा, सहयोग, अवसर और संबंधों को भी सचेत होकर पहचानूंगा।”
आज का सूत्र
कमी पर ध्यान मन को भारी करता है।
कृतज्ञता दृष्टि को विस्तृत करती है।
और विस्तृत दृष्टि जीवन में छिपे अर्थ को पहचानने लगती है।
जय श्रीकृष्ण
राधे राधे
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️ दिनांक – 12 सितंबर 2026
🌤️ दिन – शनिवार
🌤️ विक्रम संवत 2083
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ॠतु
🌤️ मास – भाद्रपद
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – प्रतिपदा सुबह 07:46 तक तत्पश्चात द्वितीया
🌤️ नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी दोपहर 12:55 तक तत्पश्चात हस्त
🌤️ योग – शुभ शाम 03:09 तक तत्पश्चात शुक्ल
🌤️राहुकाल – सुबह 09:30 से सुबह 11:02 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:26
🌤️ सूर्यास्त – 06:43
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण- चंद्र-दर्शन (शाम 06:34 से रात्रि 07:09 तक)
विशेष- प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 गणेश चतुर्थी 🌷
🙏🏻 14 सितम्बर, सोमवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीगणेश का प्राकट्य माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए व्रत व पूजन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो भगवान श्रीगणेश अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। अगर आप भी इस विशेष अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं तो ये उपाय विधि-विधान पूर्वक करें-
➡ जो चाहिए वो मिलेगा गणेशजी के इन उपायों में से , कोई भी 1 करें
🙏🏻 1. शास्त्रों में भगवान श्रीगणेश का अभिषेक करने का विधान बताया गया है। गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश का अभिषेक करने से विशेष लाभ होता है। इस दिन आप शुद्ध पानी से श्रीगणेश का अभिषेक करें। साथ में गणपति अथर्व शीर्ष का पाठ भी करें। बाद में मावे के लड्डुओं का भोग लगाकर भक्तों में बांट दें।
🙏🏻 2. ज्योति शास्त्र के अनुसार, गणेश यंत्र बहुत ही चमत्कारी यंत्र है। गणेश चतुर्थी पर घर में इसकी स्थापना करें। इस यंत्र की स्थापना व पूजन से बहुत लाभ होता है। इस यंत्र के घर में रहने से किसी भी प्रकार की बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं करती।
🙏🏻 3. अगर आपके जीवन में बहुत परेशानियां हैं, तो आप गणेश चतुर्थी को हाथी को हरा चारा खिलाएं और गणेश मंदिर जाकर अपनी परेशानियों का निदान करने के लिए प्रार्थना करें। इससे आपके जीवन की परेशानियां कुछ ही दिनों में दूर हो सकती हैं।
🙏🏻 4. अगर आपको धन की इच्छा है, तो इसके लिए आप गणेश चतुर्थी को सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान श्रीगणेश को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं। थोड़ी देर बाद घी व गुड़ गाय को खिला दें। ये उपाय करने से धन संबंधी समस्या का निदान हो सकता है।
🙏🏻 5. गणेश चतुर्थी पर सुबह स्नान आदि करने के बाद समीप स्थित किसी गणेश मंदिर जाएं और भगवान श्रीगणेश को 21 गुड़ की गोलियां बनाकर दूर्वा के साथ चढ़ाएं। इस उपाय से भगवान आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं ।
🙏🏻 6. गणेश चतुर्थी पर पीले रंग की गणेश प्रतिमा अपने घर में स्थापित कर पूजा करें। पूजन में श्रीगणेश को हल्दी की पांच गठान श्री गणाधिपतये नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए चढ़ाएं। इसके बाद 108 दूर्वा पर गीली हल्दी लगाकर श्री गजवकत्रम नमो नम: का जप करके चढ़ाएं। यह उपाय लगातार 10 दिन तक करने से प्रमोशन होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
🙏🏻 7. गणेश चतुर्थी पर किसी गणेश मंदिर में जाएं और दर्शन करने के बाद अपनी इच्छा के अनुसार गरीबों को दान करें। कपड़े, भोजन, फल, अनाज आदि दान कर सकते हैं। दान के बाद दक्षिणा यानी कुछ रुपए भी दें। दान से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान श्रीगणेश भी अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं।
🙏🏻 8. यदि बेटी का विवाह नहीं हो पा रहा है, तो गणेश चतुर्थी पर विवाह की कामना से भगवान श्रीगणेश को मालपुए का भोग लगाएं व व्रत रखें। शीघ्र ही उसके विवाह के योग बन सकते हैं।
🙏🏻 9. गणेश चतुर्थी को दूर्वा (एक प्रकार की घास) के गणेश बनाकर उनकी पूजा करें। मोदक, गुड़, फल, मावा-मिष्ठान आदि अर्पण करें। ऐसा करने से भगवान गणेश सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
🙏🏻 10. यदि लड़के के विवाह में परेशानियां आ रही हैं, तो वह गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इससे उसके विवाह के योग बन सकते हैं।
🙏🏻 11. गणेश चतुर्थी पर व्रत रखें। शाम के समय घर में ही गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ करें। इसके बाद भगवान श्रीगणेश को तिल से बने लड्डुओं का भोग लगाएं। इसी प्रसाद से अपना व्रत खोलें और भगवान श्रीगणेश से मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 गणेश उत्सव 🌷
🙏🏻 14 सितम्बर 2026 सोमवार से गणेश उत्सव शुरू हो रहा है जो की ये 10 दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए बहुत ही खास माने जाते हैं। वास्तुशास्त्र में भी कुछ वस्तुओं का खास संबंध भगवान गणेश से माना जाता है। यदि आज इन 5 में से एक भी वस्तु घर लाई जाए तो भगवान गणेश के साथ-साथ देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है और घर-परिवार पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है।
1⃣ गणेश की नृत्य करती प्रतिमा
धन संबंधी परेशानियां दूर करने के लिए नृत्य करती गणेश प्रतिमा घर में रखना शुभ माना जाता है। प्रतिमा को इस तरह रखें कि घर के मेन गेट पर भगवान गणेश की दृष्टि रहे।
2⃣ बांसुरी
बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है।इससे घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और धन पाने के योग बनने लगते हैं।
3⃣ एकाक्षी नारियल
जिस घर में एकाक्षी नारियल रखा जाता है और इसकी नियमित पूजा होती है, वहां नेगेटिविटी नहीं ठहरती है, न ही कभी धन-धान्य की कमी होती है।
4⃣ घर के मंदिर में शंख
शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत शक्ति होती है। जिस घर के पूजा स्थल में शंख की स्थापना भी की जाती है, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं।
5⃣ कुबेर की मूर्ति
भगवान कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए उत्तर दिशा में इनकी मूर्ति रखने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती।
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐
🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 12 सितंबर
अंक ज्योतिष के अनुसार दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
व्यापार-नौकरी: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
घर-परिवार: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
करियर: किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।
आज का राशिफल 12 सितंबर 2026
मेष राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
मेष राशि वालों को आज कुछ दुविधा और परेशानी हो सकती है लेकिन हल भी मिलते रहेंगे. मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए जरूरी है कि बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें. किसी प्रकार की भी पार्टनरशिप करने की योजना को आज स्थगित रखें. पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें. एसिडिटी और कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है.
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3
वृष राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
वृष राशि वाले पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन का जरूर अनुसरण करें. उचित व्यवस्था हो जाने के बावजूद मन में कुछ भय बना रहेगा, अपना मनोबल मजबूत रखें. सहयोगियों तथा कर्मचारियों की मेहनत और सहयोग से रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू होगी. किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात होगी. मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से शरीर में कहीं दर्द जैसी शिकायत रह सकती है.
उपाय- शिवालय जाकर सुगंधित जल से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
मिथुन राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है. वित्तीय कार्यों पर अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें. विद्यार्थी मौज मस्ती में पड़कर अपनी पढ़ाई से समझौता न करें. मीडिया के क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में कुछ नई जानकारियां मिलने से काम आसान होगा. प्रेम संबंधों से दूर ही रहें, तो उचित है. कभी-कभी आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है.
उपाय- पशु-पक्षियों के लिए आहार की व्यवस्था करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 6
कर्क राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
किसी भी दुविधा में परिवार जनों का सहयोग कर्क राशि वालों के लिए मददगार साबित होगा. जमीन-जायदाद व वाहन को लेकर किसी प्रकार की समस्या होने की आशंका है. व्यावसायिक मामलों में बिना सोचे-समझे अपनी योजनाओं को किसी से भी ज्यादा शेयर ना करें. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. वर्तमान मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचना होगा. किसी जरूरतमंद को दवाई का दान करना उत्तम रहेगा.
उपाय- किसी जरूरतमंद को दवाई का दान करना उत्तम रहेगा.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 1
सिंह राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
सिंह राशि वालों का दिन शानदार तरीके से व्यतीत होगा. आपके काम मन मुताबिक तरीके से पूरे होंगे. वर्तमान समय अनुसार प्रैक्टिकल बनें तथा सफल होने के लिए थोड़ा स्वार्थी भी होना पड़ता है. कारोबार के विस्तार को लेकर किसी भी योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है. पति-पत्नी अपने पर्सनल संबंधों को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे.
उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8
कन्या राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
कोई भी काम प्लानिंग से करना तथा सकारात्मक सोच रखना कन्या राशि वालों को नई दिशा प्रदान करेंगे. घर में किसी अप्रिय व्यक्ति के आगमन से मन खिन्न हो जाएगा. व्यवसाय में कोई डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है. प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां आएंगी. स्वस्थ रहने के लिए संतुलित दिनचर्या रखना जरूरी है.
उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों को प्रणाम करें और उनसे आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 7
तुला राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
अगर घर के रखरखाव में बदलाव संबंधी कोई योजना तुला राशि वालों की बन रही है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें. संतान की किसी समस्या को लेकर आप परेशान रह सकते हैं. व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों तथा संपर्क सूत्रों को मजबूत करने में समय दें. पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. इंफेक्शन अथवा त्वचा संबंधी कोई परेशानी बढ़ सकती हैं.
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें तथा बच्चों को फल-मिठाइयां आदि बांटे.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
वृश्चिक राशि वाले पारिवारिक दायित्व बखूबी निभाएंगे. फोन या ईमेल के माध्यम से कोई खास सूचना भी मिलेगी. कभी-कभी आप के अहम की वजह से काम बनते-बनते बिगड़ भी सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों को ऑफिशियल कार्यभार की अधिकता की वजह से परेशानी रहेगी. घर में किसी खास वस्तु की शॉपिंग होने से खुशी भरा माहौल रहेगा. उमस भरे मौसम की वजह से एलर्जी और इंफेक्शन की समस्या रहेगी.
उपाय- गणपति जी का ध्यान करें और लड्डूओं का भोग लगाएं.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 3
धनु राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
धनु राशि वालों का अगर कोई व्यक्तिगत कार्य अटका हुआ है तो आज कुछ भागा-दौड़ी के बाद हल हो जाएगा. कोई भी खास कार्य करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करना जरूरी है. सरकारी सेवारत व्यक्ति पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों को सावधानी से करें, वरना किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं. प्रेम संबंधों के मामले में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 2
मकर राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
मकर राशि वालों को किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से लंबे समय से चल रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी. आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता बनी रहेगी. जिसकी वजह से चिंता रह सकती है. व्यवसाय में अभी किसी भी नई योजना अथवा कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है. युवा लोग प्रेम प्रसंगों में ना उलझें. गर्मी और उमस की वजह से आपको सिर दर्द व थकान महसूस होगी.
उपाय- चने की दाल और गुड़ किसी धर्मस्थल पर जरूर दें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
कुंभ राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
अध्ययनरत कुंभ राशि के युवाओं को अपने फ्यूचर से संबंधित चल रही समस्या का हल मिल जाएगा. मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम ना मिलने पर तनाव हावी ना होने दें. व्यवसाय संबंधी कोई भी नया कार्य शुरू करने की जल्दबाजी में कोई भी कार्य नुकसानदायक रह सकता है. जीवन साथी तथा परिवार जनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा. अपने खानपान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही की वजह से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है.
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर जाकर कुछ समय आत्म चिंतन और मनन करना आपको सुकून देगा.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1
मीन राशि का दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2026
अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से करना और समन्वय बनाकर रखना मीन राशि वालों को सफल बनाएगा. सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें. व्यवसाय में कोई भी काम पूरे कायदे कानून के तहत ही करें वरना कोई समस्या खड़ी हो सकती हैं. पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमी का निवारण होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
उपाय- मां भगवती के दर्शन करें और खीर का प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 4

Leave a Reply