Sanatan Panchang 11092026 Rashifal Samadhan

सनातन पंचांग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

आज का नवीन मनोवैज्ञानिक विचार

“A meaningful life is not created by having every answer; it is created by knowing what is worth moving toward, even when the path is uncertain.”

— Inspired by American psychologist Dr. Michael F. Steger and his research on Meaning in Life

हिंदी अनुवाद

“अर्थपूर्ण जीवन हर प्रश्न का उत्तर मिल जाने से नहीं बनता; वह तब बनता है जब रास्ता अनिश्चित होने पर भी हमें यह पता हो कि हमें किस दिशा में आगे बढ़ना है।”

महत्वपूर्ण शोध-नोट

यह Dr. Michael F. Steger का शब्दशः उद्धरण नहीं है। यह उनके meaning in life और purpose संबंधी मनोवैज्ञानिक शोध से प्रेरित मौलिक विचार है। Steger ने meaning in life को समझने और मापने के लिए व्यापक रूप से प्रयुक्त Meaning in Life Questionnaire विकसित किया है।

अर्थ

जीवन में हर प्रश्न का उत्तर मिलना आवश्यक नहीं है।

कई बार हमें यह पता नहीं होता कि अगले महीने क्या होगा, कोई योजना सफल होगी या नहीं, दूसरे लोग हमारे बारे में क्या सोचेंगे या भविष्य किस दिशा में जाएगा।

लेकिन यदि हमें अपने जीवन के मूल उद्देश्य और मूल्यों का बोध है, तो अनिश्चितता के बीच भी आगे बढ़ना संभव होता है।

मनोवैज्ञानिक व्याख्या

मनुष्य केवल सुख की खोज से संतुष्ट नहीं होता। उसे यह अनुभव भी चाहिए कि उसका जीवन किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य, मूल्य या संबंध से जुड़ा हुआ है।

उदाहरण के लिए:

धन कमाना एक लक्ष्य हो सकता है।
लेकिन परिवार की सुरक्षा और सेवा उसका अर्थ हो सकता है।

काम करना एक जिम्मेदारी हो सकती है।
लेकिन समाज के लिए उपयोगी योगदान देना उसका उद्देश्य हो सकता है।

प्रार्थना एक धार्मिक क्रिया हो सकती है।
लेकिन उसके पीछे शांति, आत्मबोध और ईश्वर से जुड़ाव का अर्थ हो सकता है।

इसलिए “मैं क्या कर रहा हूँ?” के साथ कभी-कभी यह पूछना भी आवश्यक है:

“मैं यह क्यों कर रहा हूँ?”

जीवन के उदाहरण

1. नौकरी में कठिन समय

यदि काम में कठिनाई आ रही है तो केवल यह सोचने के बजाय कि “मुझे कितना तनाव हो रहा है?”, स्वयं से पूछें:

“मेरे काम का मेरे जीवन में क्या अर्थ है?”

यदि उद्देश्य परिवार की जिम्मेदारी, ज्ञान अर्जित करना या समाज के लिए योगदान देना है, तो कठिन समय को व्यापक संदर्भ में देखा जा सकता है।

2. असफलता

एक असफल परिणाम पूरी यात्रा का अर्थ समाप्त नहीं करता।

कहें:

“आज का परिणाम मेरे नियंत्रण में नहीं था, लेकिन मेरी दिशा अभी भी मेरे हाथ में है।”

3. परिवार

परिवार के लिए किया गया कोई छोटा कार्य—किसी बुजुर्ग की सहायता, बच्चे को समय देना या किसी परेशान व्यक्ति की बात सुनना—बाहरी रूप से छोटा लग सकता है, लेकिन जीवन के अर्थ को गहरा कर सकता है।

4. कठिन परिस्थिति

जब रास्ता स्पष्ट न हो तो हर उत्तर खोजने के बजाय अगला सही कदम चुनना अधिक उपयोगी हो सकता है।

भारतीय आध्यात्मिक संदर्भ

भगवद्गीता में श्रीकृष्ण का संदेश इस विचार से बहुत गहराई से जुड़ता है:

“स्वधर्मे निधनं श्रेयः परधर्मो भयावहः।”

अर्थ:

अपने स्वधर्म में जीवन लगाना श्रेष्ठ है; दूसरे के धर्म का अनुसरण करना भयावह हो सकता है।

आधुनिक psychology की भाषा में इसे इस प्रकार समझा जा सकता है:

दूसरों की अपेक्षाओं के अनुसार जीवन जीने के बजाय अपने वास्तविक मूल्यों, कर्तव्य और उद्देश्य को पहचानना मानसिक रूप से अधिक अर्थपूर्ण दिशा दे सकता है।

श्रीकृष्ण का कर्मयोग हमें यह भी याद दिलाता है कि जीवन का मूल्य केवल अंतिम परिणाम में नहीं, बल्कि सही उद्देश्य से किए गए कर्म में भी है।

आज का सनातन संदेश

“जीवन का हर रास्ता स्पष्ट होना आवश्यक नहीं है; लेकिन आपकी दिशा स्पष्ट होनी चाहिए।”

आज का संकल्प

“मैं आज दूसरों से अपनी तुलना करने के बजाय अपने जीवन के उद्देश्य को याद रखूंगा और उसी दिशा में एक छोटा लेकिन सही कदम उठाऊंगा।”

आज का सूत्र

दिशा हो तो अनिश्चितता डराती नहीं।
उद्देश्य हो तो कठिनाई रोकती नहीं।
और धर्मपूर्ण कर्म हो तो जीवन अर्थपूर्ण बनता है।

जय श्रीकृष्ण
राधे राधे

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️  दिनांक – 11 सितंबर 2026
🌤️ दिन – शुक्रवार
🌤️ विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत – 1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ऋतु
🌤️ मास – भाद्रपद (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – अमावस्या सुबह 08:56 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
🌤️ नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 01:16 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी
🌤️ योग – साध्य शाम 05:02 तक तत्पश्चात शुभ
🌤️राहुकाल – सुबह 11:03 से दोपहर 12:35 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:25
🌤️ सूर्यास्त – 06:44
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
🚩व्रत पर्व विवरण – भाद्रपद अमावस्या, कुशोत्पाटिनी अमावस्या, अमावस्यांत श्रावण मास समाप्त
विशेष – अमावस्या एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है। 
             🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 सौ गुना फलदायी “शिवा चतुर्थी” 🌷
➡ 14 सितम्बर 2026 सोमवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है ।
🙏🏻 भविष्य पुराण के अनुसार ‘भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का नाम ‘शिवा’ है | इस दिन किये गये स्नान, दान, उपवास, जप आदि सत्कर्म सौ गुना हो जाते हैं |
👩🏼 इस दिन जो स्री अपने सास-ससुर को गुड़ के तथा नमकीन पुए खिलाती है वह सौभाग्यवती होती है | पति की कामना करनेवाली कन्या को विशेषरूप से यह व्रत करना चाहिए |’
🙏🏻
        🚩 ~ सनातन पंचाग ~ 🚩
🌷 गणेश चतुर्थी 🌷                           
🙏🏻 ( ‘ॐ गं गणपतये नम:’ मंत्र का जप करने और गुड़मिश्रित जल से गणेशजी को स्नान कराने एवं दूर्वा व सिंदूर की आहुति देने से विघ्न-निवारण होता है तथा मेधाशक्ति बढ़ती है| )
🙏🏻
         🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन कलंक निवारण के उपाय
➡ इस वर्ष – 14 सितम्बर 2026 सोमवार को चंद्र दर्शन निषेध चन्द्रास्त : रात्रि 08:53
🙏🏻 भारतीय शास्त्रों में गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन निषेध माना गया है इस दिन चंद्र दर्शन करने से व्यक्ति को एक साल में मिथ्या कलंक लगता है। भगवान श्री कृष्ण को भी चंद्र दर्शन का मिथ्या कलंक लगने के प्रमाण हमारे शास्त्रों में विस्तार से वर्णित है।
🌷 भाद्रशुक्लचतुथ्र्यायो ज्ञानतोऽज्ञानतोऽपिवा।
अभिशापीभवेच्चन्द्रदर्शनाद्भृशदु:खभाग्॥
🙏🏻 अर्थातः जो जानबूझ कर अथवा अनजाने में ही भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को चंद्रमा का दर्शन करेगा, वह अभिशप्त होगा। उसे9 बहुत दुःख उठाना पडेगा।
🙏🏻 गणेश पुराण के अनुसार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन चंद्रमा देख लेने पर कलंक अवश्य लगता है। ऐसा गणेश जी का वचन है।
🙏🏻 भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन न करें यदि भूल से चंद्र दर्शन हो जाये तो उसके निवारण के निमित्त श्रीमद्‌भागवत के १०वें स्कंध, ५६-५७वें अध्याय में उल्लेखित स्यमंतक मणि की चोरी कि कथा का  श्रवण करना लाभकारक है। जिससेे चंद्रमा के दर्शन से होने वाले मिथ्या कलंक का ज्यादा खतरा नहीं होगा।
🌷 चंद्र-दर्शन दोष निवारण हेतु मंत्र 🌷
🙏🏻 यदि अनिच्छा से चंद्र-दर्शन हो जाये तो व्यक्ति को निम्न मंत्र से पवित्र किया हुआ जल ग्रहण करना चाहिये। मंत्र का २१, ५४ या १०८ बार जप करें । ऐसा करने से वह तत्काल शुद्ध हो निष्कलंक बना रहता है। मंत्र निम्न है।
🌷 सिंहः प्रसेनमवधीत्‌ , सिंहो जाम्बवता हतः।
सुकुमारक मा रोदीस्तव, ह्येष स्यमन्तकः ॥
🙏🏻 अर्थात: सुंदर सलोने कुमार! इस मणि के लिये सिंह ने प्रसेन को मारा है और जाम्बवान ने उस सिंह का संहार किया है, अतः तुम रोओ  मत। अब इस स्यमंतक मणि पर तुम्हारा ही अधिकार है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, अध्यायः ७८)
🙏🏻 चौथ के चन्द्रदर्शन से कलंक लगता है | इस मंत्र-प्रयोग अथवा स्यमन्तक मणि कथा के वचन या श्रवण से उसका प्रभाव कम हो जाता है |
🙏🏻
           🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🌷
🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।
आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।
सेहत और परिवार: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।
आज की सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।
🌹आज का राशिफल 🌹
दिनांक : 11 सितंबर 2026
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप अपने मन की ज्यादा सुनेंगे कार्यो में किसी का दखल आपको सहन नहीं होगा नाही आज किसी अन्य पर जल्दी से विश्वास करेंगे। आज सरकारी कार्यो में थोड़ी भाग-दौड़ के बाद सफलता मिल जायेगी। नौकरी व्यवसाय में लाभ कम परिश्रम से ही मिल जायेगा। महिलाओ के जिद्दी स्वभाव के कारण घर में बहस हो सकती है परन्तु जिद्द अनैतिक नहीं होगी। घर के बुजुर्गो से आकस्मिक शुभ समाचार मिलेंगे। वाहन सावधानी से चलाये किसी भी प्रकार की शल्य चिकित्सा आज ना करवाये।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। वर्जित कार्यो की और आसानी से आकर्षित हो जाएगे। सरकार अथवा रिश्तेदारो से अशुभ समाचार मिल सकते है। आप जैसा चाहेंगे लोग उसके विपरीत कार्य करेंगे जो की अनायास क्रोध दिलाएगा। लोगो पर बिना सोचे भरोसा करना हानिकर सिद्ध होगा। धन सम्बंधित कार्यो से दौड़-धुप करनी पड़ेगी विवाद भी हो सकता है। महिलाये गृहस्थ में शान्ति बनाने का प्रयास करेंगी परन्तु इसमें सफल नहीं होंगी। विद्यार्थी पढ़ाई से दूर भागेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप धन लाभ की आशा लगा कर रखेंगे परन्तु आशा के अनुसार नहीं होगा। मन कल्पनाओं के संसार में खोया रहेगा। कार्य क्षेत्र पर मध्यान के बाद उदासीनता मिटेगी लेकिन उधार के व्यवहार अधिक रहेंगे। लोग आपसे स्वार्थ वश सम्बन्ध बनाएंगे। समाज के सम्मानित सदस्यों का नजरअंदाज करना अखरेगा। अपने किसी फैसले पर अड़ने से परिजनों एवं सहकर्मियो को दिक्कत आ सकती है। विपरीत लिंगीय आसक्ति आज मुसीबत में डालने वाली है सतर्क रहें। धन कोष में कमी आएगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप कार्यो में लापरवाही करेंगे जिससे कार्य में विलम्ब के साथ अन्य लोगो को असुविधा रहेगी। कार्य करते हुए भी मन कही और भटकेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन खर्चीला रहेगा बचत नहीं कर सकेंगे। मध्यान के बाद मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। धार्मिक अथवा ऐतिहासिक स्थल के पर्यटन की योजना बनेगी। आज किसी अनिष्ट की आशंका से भयभीत भी रह सकते है। महिलायें स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहें अकस्मात गिरावट आएगी। धर्म-कर्म में दिखावा अधिक रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अत्याधिक भावुक रहेंगे आपसी संबंधों में स्वयं को ठगा सा महसूस करेंगे। आज मन की बात किसी से ना बाटें लोग सहायता की जगह हंसी उड़ाएंगे। धन को लेकर मानसिक चिंता रहेगी जिसका प्रभाव सेहत पर भी पड़ सकता है। नौकरी व्यवसाय में अनुभव का लाभ मिलेगा धन लाभ भी रुक-रुक कर होता रहेगा लेकिन खर्च भी अधिक रहने से इसे रोकना भारी पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य बना रहेगा। महिला वर्ग से अनबन हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में समय देने से शान्ति मिलेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। ज्यादा उलझनों वाले कार्यो से दूर रहेंगे। अकारण क्रोध के प्रसंग बनने से अशांति रहेगी। कार्यो में भागदौड़ करने के बाद भी निराशा मिलेगी। परिवार के सदस्य आपके कटु व्यवहार से आहत हो सकते है। मन में उलटे-सीधे विचार आएंगे अनैतिक कार्यो से दूर रहे सम्मान हानि हो सकती है। महिलाओ को भी मानसिक उलझने परेशान करेंगी। धन लाभ आवश्यकता के समय नहीं होगा लेकिन थोड़ा बहुत अवश्य होगा। सेहत का ध्यान रखें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन शुभ है। स्वास्थ्य की तरफ से निश्चिन्त रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा कार्यो को बेहतर तरीके से करेंगे। मन की चंचलता आज कम रहेगी परिजनो के लिए सहयोगी सिद्ध होंगे। कार्यो में आरम्भ में असफलता नजर आएगी फिर भी हिम्मत ना हारे प्रयास अवश्य सफल होंगे। धन लाभ आज आशा से कम ही रहेगा। धार्मिक कार्यो पर खर्च करने में आगे रहंगे। गृहस्थ की उलझने सुलझाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। महिलाये आपकी और आकर्षित होंगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप विरोधियो पर विजय पाएंगे। स्वभाव में दिखावे का क्रोध रहेगा अंदर से दयालु रहेंगे ध्यान रहे अधिक परोपकारी स्वभाव हानि भी करा सकता है। व्यवसाय में सक्रिय रहने से अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। धन लाभ आज आकस्मिक ही होगा। नौकरी वाले जातक पदोन्नति के लिए नामित हो सकते है। घर के बुजुर्ग एवं महिलाओ के स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रह सकता है जिससे थोड़ी देर के लिए माहौल खराब रहेगा लेकिन स्थिति स्वतः ही संभल जायेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन परिस्थितियां अनुकूल बन रही है। सेहत में सुधार आएगा कार्यो में गंभीरता से लगे रहेंगे। आज आप जिस कार्य में रुचि लेंगे उसे कर के ही मानेंगे चाहे हानि ही क्यों न हो। भाई बंधुओ के व्यवहार में स्वार्थ अधिक रहेगा। व्यवसायी वर्ग को दोपहर तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल संध्या के आस-पास ही मिल सकेगा। पारिवार में रूठना मनना लगा रहेगा फिर भी शान्ति बनी रहेगी। महिलाये आस-पड़ोसियों से प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टिकोण रखेंगी। संध्या के बाद का समय सुख-चैन से बीतेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज परिस्थितियां विपरीत रहेंगी। स्वास्थ्य लापरवाही के कारण ख़राब होगा। आर्थिक विषयो के फैसले सोच समझ कर ही करें हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं को पिछड़ा अनुभव करेंगे। हीन भावना से ग्रस्त होने के कारण स्वभाव में उदासी रहेगी। गृहस्थ चलाने में महिलाओं का सहयोग मिलने से राहत तो मिलेगी लेकिन मिजाज भी चढ़ा रहने से असुविधा भी होगी। आर्थिक मामलो में स्पष्टता रखें। धन आने से पहले जाने के रास्ते बना लेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष शुभ रहेगा निकट संबंधियों से अचानक भेंट होगी मन प्रसन्न रहेगा परन्तु किसी के तानों को अनदेखा करें शान्ति बनी रहेगी। व्यवसायी लोग कार्य क्षेत्र पर भी परोपकार की भावना रखेंगे आज जो भी आपके संपर्क में आएगा खुश होकर ही जाएगा। खर्च भी दिल खोल कर करेंगे इससे आर्थिक कमी भी बन सकती है। पारिवारिक सदस्यों से परस्पर सौहार्द बना रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब होगा परन्तु निश्चित होगा। आज अंजान व्यक्ति पर भरोसा हानि करा सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप प्रत्येक कार्यो को देख-भाल कर ही करेंगे फिर भी सफलता के प्रति आशंकित  रहेंगे एवं मन में डर सा बना रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने के कारण संघर्ष भी बढ़ेगा। घर के सदस्य की सेहत अचानक ख़राब होने की संभावना है। धन सम्बंधित कार्यो में आज भागदौड़ के बाद भी निराशा मिलेगी। बड़े लोगो के द्वारा कटु अनुभव होंगे। महिलाओं को सम्मान दें संकट से बचे रहेंगे। यात्रा यथा संभव टाले चोट लगने का भय है। गहरे जल से भी दूरी बनाए। सन्तानो की आवश्यकता समय पर पूरी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Brain essentials

Whole life is a search for beauty. But, when the beauty is found inside, the search ends and a beautiful journey begins.