सनातन पंचांग — 3 नवम्बर 2026
आज का मनोवैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक विचार
प्रेम • शांति • समृद्धि
आज का संदेश
जीवन की सच्ची समृद्धि केवल धन-संपत्ति से नहीं मापी जाती। अच्छे संबंध, मानसिक संतुलन, सामाजिक जुड़ाव और दूसरों के प्रति संवेदनशीलता भी सुखी एवं सार्थक जीवन के महत्वपूर्ण आधार हैं।
आज का विशेष विचार — जापान के नवीन शोध से प्रेरित
English Thought (Original):
“True happiness grows when we stay connected with others, share kindness, and make our lives meaningful through compassion and purposeful action.”
हिंदी अनुवाद:
“सच्ची प्रसन्नता तब बढ़ती है, जब हम दूसरों से जुड़े रहते हैं, दयालुता बाँटते हैं और करुणा तथा सार्थक कर्मों से अपने जीवन को उद्देश्यपूर्ण बनाते हैं।”
शोधकर्ताओं के नाम:
जापान के शोधकर्ताओं मिसाको हमादा (Misako Hamada), योइची सावादा (Yoichi Sawada), जुन्को साकानो (Junko Sakano), हिसाशी ओकाता (Hisashi Okata), युकी याजिमा (Yuki Yajima) और उनकी शोध टीम ने 29 अक्टूबर 2026 को Scientific Reports में प्रकाशित अध्ययन में जापान के वृद्ध लोगों के सामाजिक सहभागिता के विभिन्न स्वरूपों और उनके मानसिक स्वास्थ्य के बीच संबंधों का अध्ययन किया।
इस शोध का महत्वपूर्ण संकेत है कि सामाजिक जीवन में भागीदारी का स्वरूप भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा हो सकता है। यह विचार उसी शोध से प्रेरित एक मौलिक संदेश है, शोधकर्ताओं का शब्दशः उद्धरण नहीं।
विचार का सरल अर्थ
मनुष्य अकेले रहकर केवल भौतिक उपलब्धियों से पूर्ण संतुष्टि प्राप्त नहीं कर सकता। परिवार, मित्रों, पड़ोसियों और समाज के साथ सकारात्मक संबंध जीवन को अर्थ देते हैं।
किसी की बात ध्यान से सुनना, जरूरत के समय सहायता करना और अपने अनुभव दूसरों के साथ बाँटना भी प्रेम और समृद्धि का हिस्सा है।
मनोवैज्ञानिक व्याख्या
सामाजिक जुड़ाव व्यक्ति को अपनापन, सहयोग और जीवन में उद्देश्य का अनुभव करा सकता है। जब हम दूसरों के साथ सकारात्मक संबंध बनाते हैं, तो कठिन परिस्थितियों में भावनात्मक सहारा भी मिलता है।
इसका अर्थ यह नहीं कि हर व्यक्ति को हमेशा सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहना चाहिए। अपनी प्रकृति और क्षमता के अनुसार संतुलित सामाजिक जीवन अपनाना अधिक उपयोगी है।
भारतीय आध्यात्मिक संदर्भ — सनातन धर्म की सीख
सनातन धर्म में सेवा, करुणा, मैत्री और लोककल्याण को श्रेष्ठ जीवन-मूल्य माना गया है।
भगवद्गीता का कर्मयोग हमें सिखाता है कि अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाते हुए कर्मों को केवल निजी लाभ तक सीमित न रखें।
वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना हमें समस्त संसार को एक परिवार के रूप में देखने की प्रेरणा देती है।
– प्रेम का अर्थ है—दूसरों के प्रति सम्मान और सद्भाव रखना।
– शांति का अर्थ है—अपने मन और व्यवहार में संयम बनाए रखना।
– समृद्धि का अर्थ है—अपनी उन्नति के साथ दूसरों के कल्याण में भी योगदान देना।
भारतीय जीवन से उदाहरण
परिवार में बुजुर्गों के साथ समय बिताना और उनकी बातें ध्यान से सुनना सामाजिक जुड़ाव का सरल रूप है।
पड़ोस में किसी जरूरतमंद की सहायता करना सेवा की भावना है।
अपने व्यवसाय या कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना प्रेम और सद्भाव को बढ़ाता है।
किसी अकेले या परेशान व्यक्ति को कुछ समय देना भी एक सार्थक कर्म हो सकता है।
आज की उत्तम सलाह
1. आज किसी अपने से आत्मीयता के साथ बातचीत करें।
2. किसी की बात बीच में काटे बिना ध्यानपूर्वक सुनें।
3. जरूरतमंद व्यक्ति की यथासंभव सहायता करें।
4. क्रोध या मतभेद के समय संयम और विनम्रता बनाए रखें।
5. अपनी सफलता और उपलब्धियों के लिए कृतज्ञता व्यक्त करें।
आज का चिंतन
क्या मेरे जीवन में केवल उपलब्धियाँ बढ़ रही हैं, या मेरे संबंधों में भी प्रेम, विश्वास और अपनापन बढ़ रहा है?
याद रखें, जीवन की गुणवत्ता इस बात से भी तय होती है कि हम दूसरों के जीवन में कितनी सकारात्मकता जोड़ते हैं।
आज का उत्तम प्रेरक विचार
English:
“Do not measure your wealth only by what you own; measure it also by the peace you preserve, the kindness you share, and the lives you touch.”
हिंदी:
“अपनी समृद्धि को केवल अपनी संपत्ति से न मापें; यह भी देखें कि आपने कितना मानसिक संतुलन बनाए रखा, कितनी दयालुता बाँटी और कितने लोगों के जीवन को बेहतर बनाया।”
आज का संकल्प
मैं अपने संबंधों में प्रेम, अपने विचारों में शांति और अपने कर्मों में सेवा की भावना रखूँगा। अपनी उन्नति के साथ परिवार, समाज और मानवता के कल्याण का भी ध्यान रखूँगा।
आज का सनातन संदेश
जहाँ प्रेम है, वहाँ अपनापन है। जहाँ सेवा है, वहाँ करुणा है। जहाँ संयम और सद्कर्म हैं, वहीं जीवन की सच्ची शांति और समृद्धि है।
बॉलीवुड एस्ट्रोवास्तू 15
साम्ब सदाशिव हरे हरे

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️ दिनांक – 03 नवम्बर 2026
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत – 1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – हेमंत ऋतु
🌤️ मास – कार्तिक (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – नवमी सुबह 11:54 तक तत्पश्चात दशमी
🌤️ नक्षत्र – मघा 04 नवंबर रात्रि 03:26 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
🌤️ योग – शुक्ल सुबह 09:54 तक तत्पश्चात ब्रह्म
🌤️राहुकाल – शाम 03:12 से शाम 04:37 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:43
🌤️ सूर्यास्त – 06:00
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा में
🚩व्रत पर्व विवरण –
विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 दीपावलीः लक्ष्मीप्राप्ति की साधना 🌷
➡️ 08 नवम्बर 2026 रविवार को दीपावली है।
🎆 दीपावली के दिन घर के मुख्य दरवाजे के दायीं और बायीं ओर गेहूँ की छोटी-छोटी ढेरी लगाकर उस पर दो दीपक जला दें। हो सके तो वे रात भर जलते रहें, इससे आपके घर में सुख-सम्पत्ति की वृद्धि होगी।
🔥 मिट्टी के कोरे दिये में कभी भी तेल-घी नहीं डालना चाहिए। दिये 6 घंटे पानी में भिगोकर रखें, फिर इस्तेमाल करें। नासमझ लोग कोरे दिये में घी डालकर बिगाड़ करते हैं।
🙏🏻 लक्ष्मीप्राप्ति की साधना का एक अत्यंत सरल और केवल तीन दिन का प्रयोगः दीपावली के दिन से तीन दिन तक अर्थात् भाईदूज तक एक स्वच्छ कमरे में अगरबत्ती या धूप (केमिकल वाली नहीं-गोबर से बनी) करके दीपक जलाकर, शरीर पर पीले वस्त्र धारण करके, ललाट पर केसर का तिलक कर, स्फटिक मोतियों से बनी माला द्वारा नित्य प्रातः काल निम्न मंत्र की दो मालायें जपें।
🌷 ॐ नमो भाग्यलक्ष्म्यै च विद् महै।
अष्टलक्ष्म्यै च धीमहि। तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्।।
🍃 अशोक के वृक्ष और नीम के पत्ते में रोगप्रतिकारक शक्ति होती है। प्रवेशद्वार के ऊपर नीम, आम, अशोक आदि के पत्ते को तोरण (बंदनवार) बाँधना मंगलकारी है।
🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 धनतेरस 🌷
➡ 06 नवम्बर 2026 शुक्रवार को धनतेरस हैं |
‘स्कंद पुराण’ में आता है कि धनतेरस को दीपदान करनेवाला अकाल मृत्यु से पार हो जाता है | धनतेरस को बाहर की लक्ष्मी का पूजन धन, सुख-शांति व आंतरिक प्रीति देता है | जो भगवान की प्राप्ति में, नारायण में विश्रांति के काम आये वह धन व्यक्ति को अकाल सुख में, अकाल पुरुष में ले जाता है, फिर वह चाहे रूपये – पैसों का धन हो, चाहे गौ – धन हो, गजधन हो, बुद्धिधन हो या लोक – सम्पर्क धन हो | धनतेरस को दिये जलाओगे …. तुम भले बाहर से थोड़े सुखी हो, तुमसे ज्यादा तो पतंगे भी सुख मनायेंगे लेकिन थोड़ी देर में फड़फड़ाकर जल – तप के मर जायेंगे | अपने – आपमें, परमात्मसुख में तृप्ति पाना, सुख – दुःख में सम रहना, ज्ञान का दिया जलाना – यह वास्तविक धनतेरस, आध्यात्मिक धनतेरस है |
🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचाग ~ 🚩
🙏🌷🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 3 नवंबर
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
शुभ कार्य : घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
व्यापार : यह माह आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।
करियर : किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
🌹 आज का राशिफल ⚜🌹
दिनांक : 03 नवम्बर 2026
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन का पूर्वार्ध व्यस्तता से भरा रहेगा। व्यवसायी एवं नौकरी वाले लोग अपूर्ण कार्य पूर्ण करने का भरपूर प्रयास करेंगे फिर भी कुछ कार्य अधूरे रह सकते है। परिश्रम की अधिकता एवं स्वास्थ्य की अनदेखी के कारण शारीरिक रूप से कमजोरी थकान रहेगी। आज आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा परन्तु लाभ दिलाने में सहायक नही रहेगा। हतोत्साहित ना हो आशानुकूल ना सही काम चलाने लायक लाभ अवश्य होगा। पति पत्नी अथवा किसी अन्य से गरमा गरमी हो सकती है विवेकि व्यवहार अपनाए। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। खर्च आज सोच समझ कर ही करें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
दिन के प्रारंभ में आप पूर्वाग्रह से ग्रसित रहेंगे। अपने आगे किसी की नही चलने देंगे जिस वजह से हानि संभावित रहेगी। कार्य व्यवसाय की गति भी धीमी रहेगी। घरेलू आवश्यकता पूर्ति करने में असमर्थ अनुभव करेंगे। अतिआत्मविश्वास से बचें आज आपके अधिकांश निर्णय गलत निकलेंगे।
परन्तु संध्या के समय व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होगी धन लाभ भी काम चलाऊ हो जाएगा। आगे की योजनाओं पर खर्च करेंगे। महिलाये आज ईर्ष्यालु प्रवृत्ति से ग्रसित रह सकती है। सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं के कारण से हास्य के पात्र बनेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। प्रातः काल किसी योजना के पूर्ण होने से धन आगम होगा। आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी कार्य भी समय से पूर्ण होंगे लेकिन यात्रा का मन बनने से आवश्यक कार्य मे बदलाव करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा परन्तु हाथ खुला होने से ज्यादा देर टिकेगा नही। उधारी के व्यवहार ज्यादा ना बढ़ाएं अन्यथा उलझने बढ़ेंगी। सामाजिक सम्बन्ध आज दिखावा मात्र ही रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति की अनुभूति होगी लेकिन महिला वर्ग का स्वभाव अचानक बदल सकता है सतर्क रहें। शान्ती बनाये रखने के लिए परिजनों की आवश्यकता पूर्ति करनी पड़ेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपके मन मे कुछ ना कुछ उधेड़-बुन लगी रहेगी। किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनाएंगे लेकिन आर्थिक कारणों से पीछे हटना पड़ेगा। गलती करने पर भी ना मानने के कारण घर एवं बाहरी लोगो से बुरा-भला सुनना पड़ सकता है। कार्य व्यवसाय में परिश्रम अधिक रहेगा लेकिन प्राप्ति अल्प मात्रा में होगी। खर्चे आज आवश्यकता पर ही करेंगे। महिलाओं का विपरीत व्यवहार घर मे कलह कराएगा। संध्या के बाद से मन मे चंचलता अधिक रहेगी पल पल में बातों से पलटेंगे जिससे परिजनों के साथ मित्रो को भी असुविधा होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन भर मन ही मन खयाली पुलाव पकाएंगे इनको सार्थक बनाने के लिए कोई ना कोई अभाव बाधा डालेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर मे शंकालु प्रवृत्ति रहने से किसी भी निर्णय को खुल कर नही ले सकेंगे। अधिकांश कार्यो के निर्णय अन्य के ऊपर डाल देंगे। आज आप फिजूल के झगड़े झंझटो से बच कर रहेंगे परन्तु फिर भी किसी अन्य के आपत्तिजनक व्यवहार के कारण माहौल उग्र बनेगा। धन संबंधित कार्यो में मध्यम सफलता मिलेगी। परिवार में थोड़ी खींच-तान के बाद भी स्थिति गंभीर नही बनेगी। संध्या पश्चात मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपकी दिनचर्या आर्थिक कारणों से उथल-पुथल रहेगी। धार्मिक कार्यो में रुचि रहने पर भी एकाग्रता की कमी रहेगी कार्यो को बेमन से करने के कारण आरम्भ करने से पहले ही सफलता के प्रति आशंकित रहेंगे। आर्थिक लाभ परिश्रमानुसार अवश्य होगा परन्तु उधार के व्यवहारों के कारण बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे। महिलाओं को भी आज गृहस्थी में तालमेल बैठाने में अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी। पूर्व नियोजित यात्रा पर्यटन की योजना शारीरिक अथवा किसी अन्य कारण से निरस्त करनी पड़ेगी जिससे खास कर सन्ताने निराश होंगी। धर्म लाभ मिलेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी शुभ फलो की प्राप्ति कराएगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध वाले स्वभाव पर अंकुश लगाएं प्रेम संबंध में खटास बनेगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा अन्य लोगो के आश्रित रहना पड़ेगा फिर भी जरूरत के अनुसार लाभ अवश्य हो जायेगा। किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले एक बार लाभ हानि की समीक्षा अवश्य करें जल्दबाजी में लिए अधिकांश निर्णय गलत साबित हो सकते है। सामाजिक कार्यो में योगदान के अवसर मिलेंगे। महिलाये आज व्यवहार संयमित रखें मान हानि की संभावना है। आडंबर युक्त जीवन पर खर्च अधिक रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको सरकारी पक्ष से लाभ कराएगा आर्थिक स्थिति भी पहले से ज्यादा बेहतर रहेगी। खर्च भी अनावश्यक रहेंगे दिखावे पर ज्यादा खर्च करेंगे। कार्य व्यवसाय क्षेत्र पर आज जल्दबाजी में कार्य करेंगे जिससे कुछ ना कुछ त्रुटि अवश्य रहेगी। व्यावसायिक गतिविधियों से धन सम्मान मिलने पर भी मन मे किसी चीज की कमी खलेगी। मित्र परिचितों के साथ संध्या के समय मौज शौक पूरे करेंगे परन्तु रंग में भंग पड़ने वाली स्थिति बन सकती है सतर्क रहें। विपरीत लिंगीय वर्ग से आकर्षण बढेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदिकी आएगी। संताने जिद पर अड़ेंगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आप सुख शांति से व्यतीत करेंगे। कार्य व्यवसाय में छोटी-मोटी बाधाएं आती रहेंगी लेकिन आप इनकी परवाह नही करेंगे। धर्म-आध्यत्म के प्रति गहरी आस्था कर्म पथ से डिगने नही देंगी। कम समय में ज्यादा लाभ कमाने के प्रलोभन भी मिलेंगे परन्तु ये कुछ ही समय प्रभाव दिखाएंगे आज आपके आचरण से किसी का अहित ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। भाई-बंधुओ में कुछ समय के लिए अनबन गृहस्थ का वातावरण बिगाड़ेगी किसी बुजुर्ग के सहयोग से स्थिति सामान्य बनेगी फिर भी मन मे क्षोभ बना रहेगा। व्यावसायिक यात्रा की संभावना है लेकिन ज्यादा लाभदायक नही रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको प्रत्येक कार्यो में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दोपहर तक दिनचर्या सामान्य रहेगी। जोड़ तोड़ करके कार्य चलते रहेंगे। नौकरी व्यवसाय दोनों में थोड़ी बहुत समस्या बनी रहेगी फिर भी लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। परन्तु संध्या बाद स्थिति प्रतिकूल होने पर विशेष कर सेहत के लिए ज्यादा नुकसानदायक रहेगी। आकस्मिक दुर्घटना चोटादि का भय है। परिजनों की छोटी मोटी बातों का बुरा ना माने भाई बंधुओ से भी व्यर्थ बहस ना करें विवाद बढ़ सकता है। महिलाये आज किसी कारणवश स्वयं को लाचार अनुभव करेंगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको लगभग सभी कार्यो में सफलता दिलाएगा जहां असफल होंगे वहां कारण किसी अन्य की दखलंदाजी रहेगी। नौकरी पेशा जातको को जटिल कार्य सौंपे जाएंगे जिससे आरंभ में थोड़ी असुविधा रहगी परन्तु बाद में वही कार्य लाभ के साथ सम्मान भी दिलाएगा। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर खुल कर निर्णय ले सकेंगे फिर भी आर्थिक लाभ के लिए थोड़ा इंतजार एवं किसी की खुशामद भी करनी पड़ेगी। महिलाये कार्य बोझ के कारण चिड़चिड़ी रहेंगी फिर भी घरेलू दिनचर्या को बिगड़ने नही देंगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धन की प्राप्ति जितनी सुगम रहेगी खर्च भी उतनीं ही जल्दी हो जाएगा। खर्चो पर नियंत्रण ना रहने से आर्थिक उलझने बनेगी। व्यवसाय में विस्तार की योजना बनाएंगे परन्तु आज निवेश ना करें धन फंसने की संभावना अधिक है। नौकरी वाले जातक कार्यो की अधिकता से परेशान रहेंगे। आर्थिक लाभ दिन भर होता रहेगा अगर खर्च पर नियंत्रण रख सके तो यह धन आने वाले समय मे अतिउपयोगी सिद्ध होगा। घर के बुजुर्ग अथवा अधिकारी वर्ग से उचित मार्ग दर्शन मिलेगा फिर भी स्वभाव में जल्दबाजी के कारण इसका लाभ कम ही उठा पाएंगे।

Leave a Reply