“अभी नहीं” का अर्थ “कभी नहीं” नहीं होता। यह केवल इस बात का संकेत है कि सीखने और आगे बढ़ने की यात्रा अभी जारी है।
विश्वप्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक Carol Dweck (डॉ. कैरोल ड्वेक – अमेरिकी मनोवैज्ञानिक, Stanford University) के अनुसार, जो लोग चुनौतियों को सीखने का अवसर मानते हैं, वे असफलताओं से जल्दी उबरते हैं और जीवन में अधिक सफल होते हैं। इसे “Growth Mindset” कहा जाता।
यदि किसी परीक्षा, नौकरी या व्यवसाय में आपको सफलता नहीं मिली, तो यह आपकी क्षमता की अंतिम सीमा नहीं है। इसका अर्थ केवल इतना है कि आपको अभी और सीखने, अभ्यास करने और अनुभव प्राप्त करने की आवश्यकता है।
जब हम “मैं नहीं कर सकता” की जगह “मैं अभी नहीं कर सकता” सोचते हैं, तो हमारा मस्तिष्क नए समाधान खोजने और स्वयं को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय हो जाता है। यही सोच आत्मविश्वास, धैर्य और दीर्घकालिक सफलता की नींव बनती है।
असफलता अंत नहीं, बल्कि सीखने की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है। “अभी नहीं” को स्वीकार कीजिए, क्योंकि यही सोच भविष्य की सफलता का द्वार खोलती है।

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️ दिनांक – 21 जुलाई 2026
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ॠतु
🌤️ मास – आषाढ
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – अष्टमी 22 जुलाई प्रातः 05:16 तक तत्पश्चात नवमी
🌤️ नक्षत्र – चित्रा रात्रि 08:49 तक तत्पश्चात स्वाती
🌤️ योग – सिद्ध शाम 06:25 तक तत्पश्चात साध्य
🌤️राहुकाल – शाम 04:04 से शाम 05:43 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:09
🌤️ सूर्यास्त – 07:20
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण-
💥विशेष- अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है (ब्रह्मवैवर्त पुराण ब्रह्म खण्ड: 27,29,34)
🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 चातुर्मास्य व्रत की महिमा 🌷
➡ 25 जुलाई 2026 शनिवार से चातुर्मास प्रारंभ।
🙏🏻 आषाढ़ के शुक्ल पक्ष में एकादशी के दिन उपवास करके मनुष्य भक्तिपूर्वक चातुर्मास्य व्रत प्रारंभ करे। एक हजार अश्वमेघ यज्ञ करके मनुष्य जिस फल को पाता है, वही चातुर्मास्य व्रत के अनुष्ठान से प्राप्त कर लेता है।
🙏🏻 इन चार महीनों में ब्रह्मचर्य का पालन, त्याग, पत्तल पर भोजन, उपवास, मौन, जप, ध्यान, स्नान, दान, पुण्य आदि विशेष लाभप्रद होते हैं।
🙏🏻 व्रतों में सबसे उत्तम व्रत है – ब्रह्मचर्य का पालन। ब्रह्मचर्य तपस्या का सार है और महान फल देने वाला है। ब्रह्मचर्य से बढ़कर धर्म का उत्तम साधन दूसरा नहीं है। विशेषतः चतुर्मास में यह व्रत संसार में अधिक गुणकारक है।
🙏🏻 मनुष्य सदा प्रिय वस्तु की इच्छा करता है। जो चतुर्मास में अपने प्रिय भोगों का श्रद्धा एवं प्रयत्नपूर्वक त्याग करता है, उसकी त्यागी हुई वे वस्तुएँ उसे अक्षय रूप में प्राप्त होती हैं। चतुर्मास में गुड़ का त्याग करने से मनुष्य को मधुरता की प्राप्ति होती है। ताम्बूल का त्याग करने से मनुष्य भोग-सामग्री से सम्पन्न होता है और उसका कंठ सुरीला होता है। दही छोड़ने वाले मनुष्य को गोलोक मिलता है। नमक छोड़ने वाले के सभी पूर्तकर्म (परोपकार एवं धर्म सम्बन्धी कार्य) सफल होते हैं। जो मौनव्रत धारण करता है उसकी आज्ञा का कोई उल्लंघन नहीं करता।
🙏🏻 चतुर्मास में काले एवं नीले रंग के वस्त्र त्याग देने चाहिए। नीले वस्त्र को देखने से जो दोष लगता है उसकी शुद्धि भगवान सूर्यनारायण के दर्शन से होती है। कुसुम्भ (लाल) रंग व केसर का भी त्याग कर देना चाहिए।
🙏🏻 आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को श्रीहरि के योगनिद्रा में प्रवृत्त हो जाने पर मनुष्य चार मास अर्थात् कार्तिक की पूर्णिमा तक भूमि पर शयन करें । ऐसा करने वाला मनुष्य बहुत से धन से युक्त होता और विमान प्राप्त करता है, बिना माँगे स्वतः प्राप्त हुए अन्न का भोजन करने से बावली और कुआँ बनवाने का फल प्राप्त होता है। जो भगवान जनार्दन के शयन करने पर शहद का सेवन करता है, उसे महान पाप लगता है। चतुर्मास में अनार, नींबू, नारियल तथा मिर्च, उड़द और चने का भी त्याग करें । जो प्राणियों की हिंसा त्याग कर द्रोह छोड़ देता है, वह भी पूर्वोक्त पुण्य का भागी होता है।
🙏🏻 चातुर्मास्य में परनिंदा का विशेष रूप से त्याग करें । परनिंदा को सुनने वाला भी पापी होता है।
परनिंदा महापापं परनिंदा महाभयं।
परनिंदा महद् दुःखं न तस्याः पातकं परम्।।
🙏🏻 ‘परनिंदा महान पाप है, परनिंदा महान भय है, परनिंदा महान दुःख है और पर निंदा से बढ़कर दूसरा कोई पातक नहीं है।’
🌷 (स्कं. पु. ब्रा. चा. मा. 4.25) 🌷
➡ शेष कल……..
🌷 (पद्म पुराण के उत्तर खंड, स्कंद पुराण के ब्राह्म खंड एवं नागर खंड उत्तरार्ध से संकलित)🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🙏🏻🌷🍀🌼🌹🌻🌸🌺💐🙏🏻
🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 21 जुलाई
दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
परिवार: दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
करियर: नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
कारोबार: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
आज का राशिफल 21 जुलाई 2026
मेष राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
मेष राशि वालों के लिए समय अनुकूल है. सामने आए अवसरों को पहचान कर आगे बढ़े. कुछ लोग जलन की भावना से आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने की कोशिश करेंगे. व्यवसाय में स्टाफ के सहयोग से व्यवस्था रहेगी, साथ ही विस्तार संबंधी योजनाएं भी बनेंगी. विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें. गला खराब होने की वजह से बुखार जैसी फीलिंग रहेगी.
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें या सुने.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5
वृष राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
युवा वर्ग अपने करियर को लेकर प्रयत्नशील रहे, किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा. जमीन-जायदाद संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें. कारोबार में कार्यों को समय पर पूरा करना आपके प्रमोशन के लिए सहायक रहेगा. परिवार के साथ मिलकर बैठना और बातचीत करना आपको पुनः ऊर्जावान बनाएगा. वर्तमान मौसम और पोलूशन से अपना बचाव करें.
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाए.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं और ये फैसले अनुकूल रहेंगे. छोटी-मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान न देकर अपने कार्य में ही मस्त रहें. कोई भी नया कार्य करने से पहले उनके बारे में पूर्ण जानकारी हासिल करना जरूरी है. लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा. मेडिटेशन करें तथा पॉजिटिव रहे.
उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 9
कर्क राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां रह सकती हैं, लेकिन जल्दी ही सब कुछ व्यवस्थित भी हो जाएगा. विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से विमुख हो रहा है. कारोबार से जुड़ा कोई नया फैसला जल्दबाजी या भावनाओं में जाकर लेने से परहेज करें. लव अफेयर्स के मामले में आप लकी रहेंगे. घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं. कुछ समय प्रकृति के समीप रहकर आत्म मनन और चिंतन करें.
उपाय- कुछ समय प्रकृति के समीप रहकर आत्म मनन और चिंतन करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8
सिंह राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
अनावश्यक यात्रा को स्थगित रखने से समय और धन की बचत ही है. किसी मित्र के साथ ईगो और गुस्से की वजह से संबंधों में दरार आने की आशंका है. व्यवसाय को लेकर सरकारी मामला चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है. विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूर रहे. दिनचर्या व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है.
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 9
कन्या राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
आपकी वाकपटुता तथा कार्य करने की शैली से लोग प्रभावित होंगे. बाहरी व्यक्तियों का अपने परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें. शेयर्स तथा तेजी-मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधान रहें. परिवार में शांति पूर्ण माहौल बना रहेगा. एलर्जी तथा मौसम जनित परेशानियां रहेगी.
उपाय- मां भगवती के दर्शन करें और खीर का प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5
तुला राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
राजनीति से जुड़े लोगों को कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. अपने खर्चों को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित और संतुलित रखें. व्यवसाय में कार्यभार और दायित्व बढ़ेंगे. अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी. जीवनसाथी की मदद से आज कोई पारिवारिक मसला सुलझ सकता है. पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें.
उपाय- जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई की वस्तुओं का दान करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
जीवन शैली में समय अनुसार बदलाव लाने से शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे. लेनदेन अथवा फाइनेंस संबंधी मामलों में सावधानी बरतें. कलात्मक तथा ग्लैमर से जुड़े व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी. पति-पत्नी आपसी छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें. तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय मेडिटेशन में अवश्य करें.
उपाय- चींटियों को सतनाजा खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 3
धनु राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
इस समय अपने वित्तीय कार्यों पर ज्यादा ध्यान देना आपके के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा. अपने परिवार संबंधी जरूरतों को नजरअंदाज ना करें. सरकारी नौकरी में किसी भी तरह के अनुचित कार्य में दिलचस्पी ना ले. प्रेमी युगल एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें. सुकून और शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत में जरूर व्यतीत करें.
उपाय- शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं और अनार के रस से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 2
मकर राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
कोई कोर्ट केस अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुके हुए काम का फैसला आपके हक में हो सकता है. अनावश्यक खर्चो में कटौती करें. जिम्मेदारियों का बोझ भी रहेगा. कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है. घर का वातावरण उचित व सुखद बना रहेगा. योगा और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें.
उपाय- गौ माता को गुड़-रोटी खिलाएं और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 4
कुंभ राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
कोई रुका हुआ आय स्रोत पुनः शुरू होने की संभावना है. असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उचित रहेगा. अपनी व्यवसायिक गतिविधियां किसी से भी शेयर ना करें, वरना कोई इनका फायदा उठा सकता है. दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा. कभी-कभी आप अपने मनोबल में कमी महसूस कर सकते हैं.
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान के दर्शन करें और प्रसाद बांटें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 1
मीन राशि का दैनिक राशिफल 21 जुलाई 2026
अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें. आपको चमत्कारिक रूप से भावी लक्ष्य की प्राप्ति होगी. समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में परिवर्तन लाना बहुत ही जरूरी है. मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर भी ध्यान दें, इनसे कुछ फायदा होगा. पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा. दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती हैं.
उपाय- नवग्रह मंत्र का यथा सामर्थ्य जाप करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6

Leave a Reply