
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🧠 आज का मनोवैज्ञानिक विचार
“क्रोध अक्सर सामने वाले की गलती से नहीं, हमारी अपेक्षाओं के टूटने से जन्म लेता है।”
✍🏻 व्याख्या:
जब हम लोगों, परिस्थितियों या परिणामों से अत्यधिक अपेक्षाएँ रखते हैं और वे पूरी नहीं होतीं, तो मन में निराशा और क्रोध उत्पन्न होता है। यदि हम अपेक्षाओं के स्थान पर स्वीकार्यता और धैर्य का अभ्यास करें, तो मानसिक शांति बनी रहती है और संबंध भी मधुर बने रहते हैं।
🌤️ दिनांक – 18 जून 2026
🌤️ दिन – गुरूवार
🌤️ विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
🌤️ मास – ज्येष्ठ
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – चतुर्थी शाम 06:58 तक तत्पश्चात पंचमी
🌤️ नक्षत्र – पुष्य सुबह 11:32 तक तत्पश्चात अश्लेशा
🌤️ योग – व्याघात शाम 05:35 तक तत्पश्चात हर्षण
🌤️ राहुकाल – दोपहर 02:21 से शाम 04:01 तक
🌤️ सूर्योदय – 05:58
🌤️ सूर्यास्त – 07:21
👉 दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण- विनायक चतुर्थी,गुरू पुष्यामृत योग (सूर्योदय से दोपहर 11:32 तक)
💥 विशेष- चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🚩~सनातन पंचांग ~🚩
बृहस्पतिवार (गुरुवार) को गाय को केला खिलाने से कुंडली में देवगुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है और धन, सौभाग्य व सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
धार्मिक लाभ:
ग्रह दोष निवारण: यह उपाय गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम कर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है।
विवाह और करियर: विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और करियर/शिक्षा में सफलता मिलती है।
आर्थिक लाभ: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक संकट दूर होते हैं और आय के नए स्रोत बनते हैं।
कैसे खिलाएं:
सुबह स्नान करके साफ मन से गाय को अपने हाथों से मीठे व ताजे केले खिलाएं। इसके साथ ही, आप गाय की परिक्रमा भी कर सकते हैं।
🌷 किसीको मिर्गी की तकलीफ हो तो 🌷
➡ किसीको मिर्गी की तकलीफ है तो २ चम्मच प्याज का रस पिलाकर ऊपर से आधा चम्मच भुना हुआ जीरा खिला दो | मिर्गी की बीमारी में ५ – १० दिन में लाभ होगा |🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 क्रोध आये तो 🌷
😡 क्रोध दूर करने का एक सरल प्रयोग भी है , जो पूज्य बापूजी सत्संग में बताते हैं :
🤛🏻 ‘क्रोध आये तो मुट्ठियाँ बंद कर लो | दोनों हाथों की मुट्टियाँ ऐसे बंद करें कि नखों के दबाव से हथेलियाँ दबें | इससे क्रोध दूर होने में मदद मिलेगी |’
🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 वास्तु शास्त्र 🌷
🍽 बर्तन
कई लोग घर में टूटे-फूटे बर्तन भी रखे रहते हैं जो कि अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 भूत प्रेत मैली विद्या 🌷
🌞 रोज सुबह नहाकर सूर्य भगवान को जल देकर ही कुछ खाएं पियें।
👉🏻 ४ बार गायत्री मंत्र बोल कर सूर्य को जल देनेवाले पर भूत प्रेत मैली विद्या असर नहीं करती।
🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचाग ~ 🚩
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏
🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 18 जून
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी।
सेहत: स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
परिवार: पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।
आज का राशिफल
♈ मेष
पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को कार्यरूप देने के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
नेगेटिव- मित्रों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आर्थिक मामलों में नई रणनीति बनाने की आवश्यकता रहेगी। वरिष्ठों की बातों को नकारात्मक रूप से लेने के बजाय उनसे सीखने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बदलाव संबंधी योजनाओं पर गंभीरता से काम करें। यह परिवर्तन भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। कार्यालय में किसी समस्या के आने पर उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- थकान और शरीर में दर्द की शिकायत रह सकती है। नियमित योग और व्यायाम लाभदायक रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 6
♉ वृषभ
पॉजिटिव- आपकी ऊर्जा और व्यावहारिक सोच किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा और सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- करीबी संबंधों में गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। किसी भी विवाद को धैर्य और समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देना आवश्यक है। दस्तावेजों और महत्वपूर्ण फाइलों को व्यवस्थित रखें। योजनाबद्ध तरीके से काम करने से लाभ होगा।
स्वास्थ्य- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। गिरने या चोट लगने की आशंका बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 7
♊ मिथुन
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके पक्ष में बनी हुई है। किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना है।
नेगेटिव- किसी परिस्थिति को लेकर मन में असमंजस बना रह सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और परिस्थितियों का सही मूल्यांकन करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है। मेहनत का पूरा परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
स्वास्थ्य- मौसम संबंधी बीमारियों और छाती से जुड़ी समस्याओं से बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 3
♋ कर्क
पॉजिटिव- दिन सामान्य लेकिन संतोषजनक रहेगा। अपने कार्यों पर पूरा ध्यान देने से सफलता मिलेगी। युवाओं के लिए उन्नति के नए अवसर सामने आ सकते हैं।
नेगेटिव- गलत संगति और अनावश्यक आदतों से दूरी बनाए रखें। बच्चों या परिवार से जुड़ी कोई बात मानसिक चिंता का कारण बन सकती है।
व्यवसाय- लंबे समय से रुका हुआ कार्य आगे बढ़ सकता है। संपर्क सूत्रों के माध्यम से लाभदायक अवसर प्राप्त होने की संभावना है।
स्वास्थ्य- मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 8
♌ सिंह
पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों के संपर्क से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। इससे आपके कई कार्य सरलता से पूरे होंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
नेगेटिव- अचानक कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं। समय और धन दोनों का सही प्रबंधन आवश्यक रहेगा।
व्यवसाय- प्रतिस्पर्धा के वातावरण में भी आप अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखेंगे। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है।
स्वास्थ्य- गैस, एसिडिटी या सिरदर्द जैसी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 1
♍ कन्या
पॉजिटिव- किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं।
नेगेटिव- व्यक्तिगत तनाव का असर कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। अनावश्यक चिंताओं से बचकर सकारात्मक सोच बनाए रखें।
व्यवसाय- मार्केटिंग और जनसंपर्क से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। जोखिम वाले निवेश या कार्यों से दूरी बनाए रखें।
स्वास्थ्य- संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 5
♎ तुला
पॉजिटिव- आपके बेहतर प्रदर्शन और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक क्षेत्र में पहचान और सम्मान बढ़ सकता है।
नेगेटिव- नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और दूसरों की बातों से विचलित न हों।
व्यवसाय- किसी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले पूरी जानकारी और योजना बनाना आवश्यक होगा।
स्वास्थ्य- पर्याप्त आराम करें तथा योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 9
♏ वृश्चिक
पॉजिटिव- संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
नेगेटिव- खरीदारी या लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। छोटी-सी लापरवाही आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।
व्यवसाय- दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सभी वित्तीय कार्यों में लिखित प्रमाण और पक्के दस्तावेजों का उपयोग करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 7
♐ धनु
पॉजिटिव- किसी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। उपयोगी जानकारियां और नए संपर्क भविष्य में लाभ पहुंचाएंगे।
नेगेटिव- हर व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
व्यवसाय- नया ऑर्डर, अनुबंध या महत्वपूर्ण डील मिलने की संभावना है। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखना लाभदायक रहेगा।
स्वास्थ्य- खानपान और दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 2
♑ मकर
पॉजिटिव- दिन की शुरुआत उत्साहजनक रहेगी। नई जानकारियां और अनुभव आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे।
नेगेटिव- विरोधियों की गतिविधियों को हल्के में न लें। सतर्कता और समझदारी से परिस्थितियों को संभालें।
व्यवसाय- मेहनत और लगन का उचित परिणाम प्राप्त होगा। साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव या शरीर में दर्द की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 7
♒ कुंभ
पॉजिटिव- दिन उपलब्धियां दिलाने वाला रहेगा। करियर या कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- अत्यधिक जिम्मेदारियां मानसिक और शारीरिक थकान बढ़ा सकती हैं। धैर्य और संतुलन बनाए रखें।
व्यवसाय- कार्यप्रणाली में बदलाव करने से पहले सभी पहलुओं का मूल्यांकन करें। योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा।
स्वास्थ्य- तनाव कम करने के लिए ध्यान और मेडिटेशन का सहारा लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 3
♓ मीन
पॉजिटिव- किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। सरकारी या प्रशासनिक मामलों में प्रगति होने की संभावना है।
नेगेटिव- सार्वजनिक स्थानों पर विवाद या बहस से बचें। क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
व्यवसाय- समय के अनुसार कार्यशैली में बदलाव करना लाभदायक रहेगा। नई जानकारियां और संपर्क भविष्य में लाभ देंगे।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है। पर्याप्त आराम करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 9
हर हर महादेव


Leave a Reply