Sanatan Panchang 14052026 Rashifal Samadhan

“मनुष्य की सबसे बड़ी शक्ति उसकी परिस्थितियाँ नहीं, बल्कि परिस्थितियों के प्रति उसकी प्रतिक्रिया होती है। जो व्यक्ति अपनी प्रतिक्रिया पर नियंत्रण सीख लेता है, वह धीरे-धीरे अपने जीवन की दिशा भी बदल देता है।“


मनोविज्ञान के अनुसार, जीवन की हर परिस्थिति पर हमारा नियंत्रण नहीं होता, लेकिन उन परिस्थितियों के प्रति हमारी सोच, भावनाएँ और प्रतिक्रिया पूरी तरह हमारे हाथ में होती हैं। तनाव, क्रोध या निराशा में तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय यदि हम कुछ क्षण रुककर विवेकपूर्ण निर्णय लें, तो मानसिक संतुलन बना रहता है और समस्याओं का समाधान भी अधिक प्रभावी ढंग से निकलता है।
जो व्यक्ति अपनी भावनाओं को समझना और नियंत्रित करना सीख जाता है, वह विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास, धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखता है। यही भावनात्मक परिपक्वता (Emotional Maturity) दीर्घकालीन सफलता, अच्छे संबंधों और मानसिक शांति की वास्तविक कुंजी है। 🌿🙏🏻

अपना सुझाव देना नहीं भूलें कमेंट में


🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️  दिनांक – 14 जुलाई 2026
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ॠतु
🌤️ मास – आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र ज्येष्ठ)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – अमावस्या शाम 03:12 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
🌤️ नक्षत्र – पुनर्वसु रात्रि 12:09 तक तत्पश्चात पुष्य
🌤️ योग – व्याघात सुबह 11:57 तक तत्पश्चात हर्षण
🌤️राहुकाल – शाम 04:04 से शाम 05:44 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:06
🌤️ सूर्यास्त –  07:22
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण- दर्श अमावस्या,आषाढ अमावस्या
💥विशेष- अमावस्या एवं  व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
             🚩~सनातन पंचांग ~🚩
👉🏻 जुलाई से गुप्त नवरात्र प्रारंभ!  मंत्र ओर जप करें, होगी माँ लक्ष्मी की असीम कृपा,धन वैभव और समृद्धि बढेगी
🌷 गुप्त नवरात्रि 🌷
🙏🏻 हिंदू धर्म के अनुसार, एक साल में चार नवरात्रि होती है, लेकिन आम लोग केवल दो नवरात्रि (चैत्र व शारदीय नवरात्रि) के बारे में ही जानते हैं। इनके अलावा आषाढ़ तथा माघ मास में भी नवरात्रि का पर्व आता है, जिसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इस बार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा (15 जुलाई, बुधवार) से होगा, जो आषाढ़ शुक्ल नवमी को समाप्त होगी।
👺 शत्रु को मित्र बनाने के लिए 👺
🙏🏻 नवरात्रि में शुभ संकल्पों को पोषित करने, रक्षित करने, मनोवांछित सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए और शत्रुओं को मित्र बनाने वाले मंत्र की सिद्धि का योग होता है।
🙏🏻 नवरात्रि में स्नानादि से निवृत हो तिलक लगाके एवं दीपक जलाकर यदि कोई बीज मंत्र ‘हूं’ (Hum) अथवा ‘अं रां अं’ (Am Raam Am) मंत्र की इक्कीस माला जप करे एवं ‘श्री गुरुगीता’ का पाठ करें  तो शत्रु भी उसके मित्र बन जायेंगे l
👩🏻  माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग 1
👩🏻 जिन माताओं बहनों को दुःख और कष्ट ज्यादा सताते हैं, वे नवरात्रि के प्रथम दिन (देवी-स्थापना के दिन) दिया जलायें और कुम-कुम से अशोक वृक्ष की पूजा करें ,पूजा करते समय निम्न मंत्र बोलें :
🌷 “ अशोक शोक शमनो भव सर्वत्र नः कुले “
” ASHOK SHOK SHAMNO BHAV SARVATRA NAH KULE “
🙏🏻 भविष्योत्तर पुराण के अनुसार नवरात्रि के प्रथम दिन इस तरह पूजा करने से माताओ बहनों के कष्टों का जल्दी निवारण होता है l
👩🏻  माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग 2
🙏🏻  शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन में सिर्फ बिना नमक मिर्च का भोजन करें l (जैसे दूध, रोटी या खीर खा सकते हैं, नमक मिर्च का भोजन अगले दिन ही करें l)
🌷 • ” ॐ ह्रीं गौरये नमः “
“Om Hreem Goryaye Namah”
🙏🏻 मंत्र का जप करते हुए उत्तर दिशा की ओर मुख करके स्वयं को कुम -कुम का तिलक करें l
🐄 गाय को चन्दन का तिलक करके गुड़ और रोटी खिलाएं l
💰 श्रेष्ठ अर्थ (धन) की प्राप्ति हेतु 💰
➡ प्रयोग : नवरात्रि में देवी के एक विशेष मंत्र का जप करने से श्रेष्ठ अर्थ कि प्राप्ति होती है मंत्र ध्यान से पढ़ें :
🌷 ” ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमल-वासिन्ये स्वाह् “
” OM SHREEM HREEM KLEEM AIM KAMALVAASINYE SWAHA “

👦🏻 विद्यार्थियों के लिए 👦🏻
🙏🏻 प्रथम नवरात्रि के दिन विद्यार्थी अपनी पुस्तकों को ईशान कोण में रख कर पूजन करें और नवरात्रि के तीसरे तीन दिन विद्यार्थी सारस्वत्य मंत्र का जप करें।
📖 इससे उन्हें विद्या प्राप्ति में अपार सफलता मिलती है l
बुद्धि व ज्ञान का विकास करना हो तो सूर्यदेवता का भ्रूमध्य में ध्यान करें ।
🙏🏻 जिनको गुरुमंत्र मिला है वे गुरुमंत्र का, गुरुदेव का, सूर्यनारायण का ध्यान करें। अतः इस सरल मंत्र की एक-दो माला नवरात्रि में अवश्य करें और लाभ लें l
🙏🏻 –(वेद-व्यास जी , देवी भागवत)
🙏🏻
          🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 14 जुलाई

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

परिवार : दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है।

करियर: यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

कारोबार: व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी।


मेष – पॉजिटिव- ज्यादा व्यस्तता और तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय पसंदीदा कामों में बिताएं। इससे आप खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई विवाद चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। घर की सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की ऑनलाइन खरीदारी भी कर सकते हैं। नेगेटिव- युवाओं को इस समय बहुत समझदारी से काम करना होगा। किसी योजना पर अच्छी तरह सोचने के बाद ही काम शुरू करें। सार्वजनिक जगह पर विवाद की स्थिति बन सकती है। गुस्से और अहंकार पर काबू रखें, वरना बनी हुई बात बिगड़ सकती है।


बिजनेस- बिजनेस के लिए उपलब्धियों वाला समय है। तकनीक से जुड़े कामों में आपका दिमाग तेजी से चलेगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में अधिकारियों के साथ कोई प्रोजेक्ट पूरा करने में आपका खास योगदान रहेगा। लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में तालमेल की कमी से गलतफहमी हो सकती है। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- सोच सकारात्मक रखें। पुरानी नकारात्मक बातों को बार-बार याद करने से तनाव और उदासी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2


वृष – पॉजिटिव- पूरे दिन सक्रियता बनी रहेगी। किसी काम में सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा और दिनभर की थकान भी महसूस नहीं होगी। युवाओं और विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में जीत मिलने के अच्छे योग हैं। नेगेटिव- पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में थोड़े तनाव के बाद समाधान मिल सकता है। कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। किसी के बहकावे में न आएं। अचानक खर्च सामने आ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें।

बिजनेस- काम में गंभीरता और एकाग्रता जरूरी है। लाभदायक ऑर्डर मिलने की संभावना है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। इनकम टैक्स और सेल्स टैक्स से जुड़े काम समय पर पूरे रखें। सरकारी नौकरी करने वालों को ज्यादा काम से कुछ राहत मिलेगी। लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। मेहमानों के आने और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम या एलर्जी जैसी मौसमी परेशानी हो सकती है। इलाज के साथ खानपान और दिनचर्या का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3


मिथुन – पॉजिटिव- समय और भाग्य आपके लिए अच्छे मौके बना रहे हैं, लेकिन मेहनत से ही सही नतीजे मिलेंगे। अपने समय और ऊर्जा का पूरा इस्तेमाल करें। प्रॉपर्टी से जुड़ी योजना पूरी होने का समय आ गया है। नेगेटिव- विपरीत स्थिति में गुस्सा न करें और शांति से समाधान निकालें। खर्च ज्यादा हो सकते हैं, लेकिन जल्दी ही स्थिति संभल जाएगी। युवाओं को मन मुताबिक सफलता न मिलने पर धैर्य रखना होगा।

बिजनेस- बिजनेस में ज्यादा समय देना जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप के काम सफल रहेंगे। कोई भी फैसला भावनाओं में आकर नहीं, सोच-समझकर लें। सरकारी नौकरी में काम बढ़ सकता है। लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और आपसी भरोसा मजबूत होगा। स्वास्थ्य- चोट या दुर्घटना की आशंका है। जोखिम वाले कामों से दूर रहें और वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9


कर्क – पॉजिटिव- समय सुखद रहेगा। आप किसी परेशानी को आसानी से दूर करने में सफल होंगे। जगह बदलने की योजना पर चर्चा हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला भी सुलझने के योग हैं। किसी करीबी मित्र की सलाह आपको सही रास्ता दिखाएगी। नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। अपनी जरूरी चीजें संभालकर रखें, लापरवाही से नुकसान हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति को अपनी निजी योजनाएं न बताएं, वरना वह फायदा उठा सकता है।

बिजनेस- बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है और इससे मनचाहा फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचाएगी। बिजनेस शुरू करने या काम जमाने की कोशिश कर रहे युवाओं को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। लव- पति-पत्नी मिलकर घर की व्यवस्था बेहतर बनाएंगे। युवाओं को ऐसे प्रेम संबंधों से दूर रहना चाहिए, जिनमें केवल समय बर्बाद हो रहा हो। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज दिनचर्या व्यवस्थित रखें। दवा, खानपान और आराम में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- दिन बहुत व्यस्त रहेगा, लेकिन मजबूत मनोबल से सभी काम व्यवस्थित कर लेंगे। किसी खास व्यक्ति के साथ रहने से आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। घर की देखभाल और व्यवस्था में भी आपका योगदान रहेगा। नेगेटिव- बजट से ज्यादा खर्च चिंता बढ़ा सकता है। दूसरों की सलाह पर शक करने से पहले उसे समझने की कोशिश करें। बेवजह शक करने से संबंध बिगड़ सकते हैं। यात्रा के दौरान सेहत और सामान का ध्यान रखें।

बिजनेस- बिजनेस में चुनौतियां बनी रहेंगी, लेकिन मेहनत और योग्यता से उनका समाधान निकाल लेंगे। आयात-निर्यात के काम में अच्छे हालात बनेंगे और सही ऑर्डर मिल सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लेनदेन में सावधानी रखें। लव- पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों को दखल न देने दें। परिवार के सदस्यों का आपसी तालमेल घर की व्यवस्था सुखद रखेगा। स्वास्थ्य- तनाव और थकान से बचें। इसका असर आपकी सेहत और काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलने पर मानसिक शांति और ऊर्जा महसूस होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। सफलता का नया रास्ता खुल सकता है और आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होगी। नेगेटिव- विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। आर्थिक उलझनें सामने आएंगी, लेकिन आप हिम्मत से उनका सामना करेंगे और समाधान भी निकाल लेंगे।

बिजनेस- काम बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। बिजनेस से जुड़े फैसले खुद लें और जरूरत से ज्यादा दखल न होने दें। इससे कामकाज बेहतर होगा। लव- आपकी व्यस्तता के बावजूद जीवनसाथी परिवार की देखभाल में पूरा सहयोग देगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा और आपसी सम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य- बदलते मौसम और नकारात्मक माहौल से बचाव रखें। रोगों से लड़ने की क्षमता मजबूत रखने के लिए सही खानपान, नींद और व्यायाम पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही चिंता से राहत मिलेगी। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से कीमती उपहार मिल सकता है। घर के किसी सदस्य के विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। नेगेटिव- सरकारी काम लापरवाही से अधूरा न छोड़ें, वरना परेशानी हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला अभी और उलझ सकता है। तनाव लेने के बजाय सही सलाह लेकर समाधान निकालें।

बिजनेस- किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से खास प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। विरोधियों की गतिविधियों को लेकर लापरवाह न रहें। महिलाओं से जुड़े बिजनेस सफल रहेंगे। नौकरीपेशा महिलाओं को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। लव- घर में खुशहाली रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बनेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- किसी भी तरह के नशे से दूर रहें। व्यस्तता के बावजूद दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- परिवार से जुड़ी योजना पर काम शुरू करने का अच्छा समय है। अपनी समझदारी और अच्छे व्यवहार से लक्ष्य हासिल कर लेंगे। आज किसी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, उससे जरूरी जानकारी मिल सकती है। नेगेटिव- छोटी सी बात पर घर में विवाद हो सकता है। शांति से समस्या सुलझाएं। बच्चों पर जरूरत से ज्यादा अनुशासन न रखें, वरना उनकी काम करने और सीखने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

बिजनेस- बिजनेस की गतिविधियों को गंभीरता से लें। कंसल्टेंसी से जुड़े काम फायदेमंद रहेंगे। कोई नया प्रयोग करने जा रहे हैं तो पूरी सावधानी रखें। ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। लव- घर-परिवार के प्रति सहयोग और जिम्मेदारी निभाएं। प्रेम संबंधों में ईमानदारी रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- तनाव, उदासी और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए सकारात्मक रहें। व्यायाम और ध्यान के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- दिनचर्या में नयापन लाने के लिए रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। व्यक्तित्व बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और नई जानकारियां मिलेंगी। सही प्रयासों से आय के साधन मजबूत होंगे। अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। नेगेटिव- सोच सकारात्मक रखें और सभी काम योजना बनाकर करें। एक साथ कई कामों में उलझने से बचें। सही दिशा में लगातार प्रयास करने पर ही मन मुताबिक सफलता मिलेगी।

बिजनेस- बिजनेस में मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलने जैसी स्थिति रहेगी। मौजूदा हालात में धैर्य रखना जरूरी है। नौकरी में भी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाए रखें। लव- परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और तालमेल बना रहेगा। इससे घर की व्यवस्था सुखद रहेगी। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द परेशान कर सकता है। नियमित व्यायाम और योग से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। हर काम पूरे उत्साह से करेंगे और अच्छे नतीजे मिलेंगे। रचनात्मक कामों में समय बीतेगा। कुछ निजी समस्याएं रहेंगी, लेकिन आप समझदारी से उनका समाधान निकाल लेंगे। नेगेटिव- प्रॉपर्टी से जुड़े कामों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पुरानी बात को लेकर किसी मित्र से मनमुटाव हो सकता है। बोलते समय नकारात्मक शब्दों से बचें। खर्चों पर काबू नहीं रखा तो बजट बिगड़ सकता है।

बिजनेस- अपनी मेहनत और समझदारी से विरोधियों की चाल नाकाम कर देंगे। स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से काम नहीं रुकेंगे। लक्ष्य हासिल करने की कोशिश कर रहे युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था सुखद और अनुशासित रखेंगे। दोस्तों से मिलने का कार्यक्रम भी बन सकता है। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत से कमजोरी और तनाव महसूस हो सकता है। व्यस्तता के बीच आराम के लिए भी समय निकालें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- संतान को लेकर बनी कोई योजना पूरी हो सकती है। लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से चल रही चिंता दूर होगी और मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में लिए गए ठोस फैसले सफल रहेंगे। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण परिवार में छोटी बात पर गलतफहमी हो सकती है। विद्यार्थी गलत संगत और नकारात्मक सोच वाले दोस्तों से दूरी रखें।

बिजनेस- मनचाहा नतीजा न मिलने से चिंता रहेगी। आपकी कोई ऐसी बात सामने आ सकती है, जिसे आप गोपनीय रखना चाहते थे। नौकरीपेशा लोगों को अचानक ऐसी ऑफिस यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसे वे टालना चाहते थे। लव- दांपत्य जीवन के मनमुटाव को बैठकर और सहज तरीके से सुलझाएं। इससे संबंध फिर बेहतर होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। नशे और तनाव से दूर रहें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। प्रोफेशनल पढ़ाई की कोशिश कर रहे युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है। उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक परेशानी दूर होगी। परिवार के साथ खरीदारी में अच्छा समय बीतेगा। नेगेटिव- नकारात्मक लोगों से दूरी रखें, उनकी गलत सलाह लक्ष्य से भटका सकती है। घर के बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें। बच्चों के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं।

बिजनेस- नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है, इसलिए मौजूदा कामों पर ध्यान दें। बिजनेस से जुड़े किसी सरकारी मामले की जांच चल रही है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ऑफिस की फाइलें संभालकर रखें। लव- बाहरी लोगों को वैवाहिक जीवन में दखल न देने दें। समझदारी से काम लेकर संबंधों को बिगड़ने से बचा सकते हैं। स्वास्थ्य- ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। प्रदूषण और मौसम के कारण एलर्जी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton