
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 सनातन पंचांग 🚩
मनोवैज्ञानिक विचार
“मन की सबसे बड़ी शक्ति यह नहीं कि वह कभी विचलित न हो, बल्कि यह है कि वह हर विचलन के बाद स्वयं को फिर से संतुलित करना सीख ले।”
मनोवैज्ञानिक व्याख्या
जीवन में तनाव, असफलता, आलोचना और परिस्थितियों का बदलना स्वाभाविक है। मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति वह नहीं होता जिसे कभी दुख या चिंता न हो, बल्कि वह होता है जो हर कठिन अनुभव से सीखकर स्वयं को दोबारा संभाल लेता है। जब हम अपनी भावनाओं को स्वीकार करते हैं, उनसे भागते नहीं और धैर्यपूर्वक समाधान खोजते हैं, तब हमारा आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन दोनों विकसित होते हैं। यही मानसिक लचीलापन (Psychological Resilience) हमें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की शक्ति देता है।
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 सनातन पंचांग 🚩
🌤️ दिनांक – 10 जुलाई 2026
🌤️ दिन – शुक्रवार
🌤️ विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत – 1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ऋतु
🌤️ मास – आषाढ़ (गुजरात-महाराष्ट्र ज्येष्ठ)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – दशमी सुबह 08:16 तक तत्पश्चात एकादशी
🌤️ नक्षत्र – भरणी दोपहर 01:15 तक तत्पश्चात कृत्तिका
🌤️ योग – धृति सुबह 07:15 तक तत्पश्चात शूल
🌤️ राहुकाल – सुबह 11:04 से दोपहर 12:44 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:04
🌤️ सूर्यास्त – 07:23
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण – योगिनी एकादशी (स्मार्त), एकादशी क्षय तिथि
💥 विशेष –
🚩 सनातन पंचांग 🚩
👉🏻 चूकना मत! योगिनी एकादशी पर पान के पत्ते का करें यह गुप्त उपाय, समृद्धिदायक शुभ संयोग बनेगा।
एकादशी की सुबह स्नान कर लें। एक साबुत (डंठल वाला) पान का पत्ता लें और उस पर कुमकुम या पीले चंदन से ‘ॐ विष्णवे नमः’ या ‘श्री’ लिखें। इसे भगवान विष्णु को अर्पित करें। अगले दिन (द्वादशी को) इस पत्ते को उठाकर पीले या लाल रंग के कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे आय में वृद्धि होती है और घर की बरकत बनी रहती है।
🌷 योगिनी एकादशी 🌷
➡️ 10 जुलाई 2026 शुक्रवार को सुबह 08:16 से 11 जुलाई, शनिवार को प्रातः 05:22 तक एकादशी है।
10 जुलाई 2026 शुक्रवार को योगिनी एकादशी (स्मार्त) एवं 11 जुलाई, शनिवार को योगिनी एकादशी (भागवत)
💥 विशेष – 11 जुलाई, शनिवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें।
भाग 1B : सम्पूर्ण पंचांग (शेष)
🙏🏻 निर्णयसिन्धु के प्रथम परिच्छेद में एकादशी के निर्णय में 18 भेद कहे गये हैं।
🙏🏻 कालहेमाद्रि में मार्कण्डेयजी ने कहा है – जब बहुत वाक्य के विरोध से यदि संदेह हो जाय तो एकादशी का उपवास द्वादशी को ग्रहण करे और त्रयोदशी में पारणा करे।
🙏🏻 पद्म पुराण में आता है कि एकादशी व्रत के निर्णय में सब विवादों में द्वादशी को उपवास तथा त्रयोदशी में पारणा करे।
🙏🏻 दशमी मिश्रित एकादशी परित्यज्य है। द्वादशी युक्त एकादशी उपवास योग्य है किन्तु दशमी युक्त एकादशी में कभी भी उपवास नहीं करना चाहिए। – सौरधर्मोत्तर
🙏🏻 द्वादशी मिश्रित एकादशी सर्वदा ही ग्रहण योग्य है। “द्वादशी मिश्रित ग्राह्या सर्वत्रैकादशी तिथिः” – पद्मपुराण
🙏🏻 नारद पुराण में वर्णित है कि जिस समय बहुवाक्य विरोध के कारण संदेह उपस्थित हो उस समय द्वादशी में उपवास करते हुए त्रयोदशी में पारण करना चाहिए।
💥 विशेष – अतः इस बार भी शास्त्र अनुसार 11 जुलाई, शनिवार को उपवास करें।
🚩 सनातन पंचांग 🚩
🌷 योगिनी एकादशी 🌷
➡️ 11 जुलाई 2026, शनिवार को योगिनी एकादशी भागवत है।
🙏🏻 योगिनी एकादशी महापापों को शांत कर महान पुण्य देने वाला तथा 88,000 ब्राह्मणों को भोजन कराने के फल के समान पुण्य प्रदान करने वाला व्रत माना गया है।
🙏🏻 योगिनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में भगवान विष्णु की पूरी श्रद्धा के साथ विधिवत उपासना करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है।
🙏🏻 यदि घर में कलह-क्लेश का वातावरण बना रहता हो, तो योगिनी एकादशी के दिन विष्णु चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ करें।
🚩 सनातन पंचांग 🚩
जुलाई 2026 पंचक सूची
🔸 प्रथम पंचक
🗓️ 4 जुलाई 2026 (शनिवार)
🕛 प्रातः 12:48 बजे से
➡️ 8 जुलाई 2026 (बुधवार)
🕓 शाम 4:00 बजे तक
🔸 द्वितीय पंचक
🗓️ 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
🕡 सुबह 6:38 बजे से
➡️ 4 अगस्त 2026 (मंगलवार)
🕗 रात 8:09 बजे तक
🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएँ, बधाई एवं शुभ आशीर्वाद। 🌹
आपका जन्मदिन : 10 जुलाई
दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होता है। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी, जिज्ञासु तथा आत्मविश्वासी होते हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।
आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी पहचान है। इसी कारण आप सहज ही किसी भी सभा या महफ़िल में अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं तथा आपकी मानसिक शक्ति प्रबल होती है। आपको समझ पाना सरल नहीं होता। आशावादी दृष्टिकोण के कारण आप कठिन से कठिन परिस्थितियों का भी दृढ़ता से सामना कर लेते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28
शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा माँ गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है तथा विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अत्यंत अनुकूल है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों के लिए भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है। इस वर्ष आपकी मनोकामनाएँ पूर्ण होंगी। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी तथा यह वर्ष आपके लिए सुख, सफलता और उन्नति लेकर आएा।
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 सनातन पंचांग 🚩
🌹 आज का राशिफल 🌹
दिनांक : 10 जुलाई 2026
♈ मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आप आनंद मनोरंजन में बितायेंगे। पूर्व में किये गए प्रयास आज सफल होने से मानसिक शांति मिलेगी धन की आमद भी अकस्मात होने से दिनभर प्रसन्न रहेंगे। नए कार्य अनुबंधों की योजना तैयार रखें शीघ्र ही इसपर कार्य आरम्भ कर सकते है। आज किया गया पूँजी निवेश भविष्य के लिए उत्तम रहेगा। स्त्री एवं प्रेम प्रसंगों में निकटता का अनुभव होगा। संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से व्यतीत होगा। आज कुछ न कुछ शारीरिक समस्या पर खर्च होने की संभावना है सतर्क रहें।
♉ वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन का अधिकांश समय आशाओं के विपरीत रहेगा। आर्थिक एवं पारिवारिक कारणों से मन में बेचैनी रहेगी किसी से आज कोई उम्मीद लगाकर ना रखें निराश होना पड़ेगा। परिजनों की आवश्यकता पूर्ति ना होने पर घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आज का दिन सावधानी से बिताएं गलत निर्णय लेने से अधिक हानि उठानी पड़ सकती है। जोखिम के कार्यों में निवेश से बचें। धन लाभ की जगह व्यर्थ के खर्च परेशान करेंगे। सिर, गला या छाती संबंधित समस्या हो सकती है।
♊ मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन अत्यन्त खर्चीला रहेगा। आज पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति करते-करते धन कम पड़ जाएगा। परंतु कार्य क्षेत्र पर आज लाभ के सौदे होने से आर्थिक स्थिति बराबर रहेगी। अतिरिक्त आय के प्रयास भी सफल होंगे लेकिन अनैतिक कार्यों में मान हानि के योग भी हैं इसका विशेष ध्यान रखें। अविवाहितों को योग्य साथी की तलाश पूरी होगी। सामाजिक क्षेत्र पर परिजनों का मान बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। घरेलू वातावरण कुछ समय के लिये अशांत होगा, गलतफहमियां दूर होने पर स्वतः ही शांत हो जाएगा। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।
♋ कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज कम समय देंगे फिर भी जितना समय देंगे वह आपके अनुकूल रहेगा। थोड़े प्रयास से बड़ा लाभ कमा सकते हैं। धन की आमद कहीं न कहीं से हो ही जाएगी। परंतु इसके लिए व्यवहार में नरमी रखना भी आवश्यक है। नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति में आ रही बाधा शांत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेने से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। घर की जगह बाहर का वातावरण अधिक भायेगा, यह कलह की वजह भी बन सकता है, ध्यान दें।
♌ सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन भी मन में दुविधा रहेगी। आज मन में संदिग्ध विचार आएंगे। गलत व्यवहार अथवा आचरण के कारण घर अथवा समाज में छवि खराब हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर आज कोई भी नए प्रयोग न करें, हानि उठानी पड़ सकती है। किसी भी कार्य में जबरदस्ती ठीक नहीं, अपने आप जो मिल जाए उसी में संतोष करें अन्यथा हाथ आया भी निकल सकता है। प्रेम-प्रसंगों के कारण आज मन व्याकुल रहेगा। व्यसनों के ऊपर धन खर्च होगा। फिजूल खर्ची से बचें। परिजनों के परामर्श से ही कार्य करें। ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचें।
♍ कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकर रहेगा। मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने से शरीर शिथिल रहेगा। आज शल्य चिकित्सा भी करवानी पड़ सकती है। वाहन से दुर्घटना का भय है, सावधानी रखें। कार्य क्षेत्र पर आज किसी के बहकावे में आकर धन की हानि हो सकती है। आज किसी से न उलझें अन्यथा बात बढ़ सकती है। परिजनों के साथ अधिक समय बिताएं लेकिन मर्यादा में रहकर ही। मित्र-परिचितों से छोटी सी बात पर संबंधों में खटास आने की संभावना है। आज के दिन मौन का अधिकाधिक प्रयोग करना ही बेहतर रहेगा
♎ तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। घरेलू कार्यों एवं व्यवसाय के बीच आज तालमेल बैठाना परेशानी भरा रहेगा। दैनिक कार्यों में विलंब होने से सारे दिन की बनी-बनाई योजना चौपट हो सकती है। आलस्य को त्याग लक्ष्य पर ध्यान लगाएं, थोड़े विलंब से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। धन की आमद आज अनिश्चित रहेगी। परिजनों के साथ नरमी बरतें अन्यथा छोटी सी बात का बतंगड़ बनते देर नहीं लगेगी। सेहत में थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे, आप इनकी परवाह भी नहीं करेंगे।
♏ वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन भी प्रतिकूल रहने वाला है। सेहत में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। कार्य क्षेत्र के साथ घर पर भी आज आपके विचारों की अनदेखी हो सकती है। एक तो दिनचर्या धीमी रहेगी, ऊपर से कार्य प्रयत्न करने पर भी विलंब से बनेंगे। आज मन में अहम् की भावना अधिक रहने से किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करेंगे। हतोत्साहित न हों, दोपहर के बाद धन लाभ के प्रयत्न सफल होंगे। छोटी-बड़ी किसी भी यात्रा से बचें।
♐ धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप शांति से दिन बिताने की योजना बनाएंगे लेकिन पूरे दिन घरेलू कार्यों में फंसे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा ध्यान नहीं दे पाने से सीमित संसाधनों से ही निर्वाह करना होगा। धन की आमद भी कम ही रहेगी। परिजनों के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय अथवा आयोजन की रूपरेखा बनेगी। किसी पुराने रुके हुए कार्यों में मध्यान के बाद सफलता मिलने की संभावना है। दूर रहने वाले प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। सेहत उत्तम रहेगी, फिर भी खान-पान का ध्यान रखें।
♑ मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी आपको अशुभ फलदायक रहेगा। दिन के आरंभ में ही कुछ न कुछ उल्टा होने की भनक लग जाएगी। परिजनों के विपरीत व्यवहार से मन दुखी होगा। किसी गुप्त चिंता के कारण अंदर ही अंदर घुटेंगे। भावुकता भी आज अधिक रहने से हास्य की बातें भी मन को चुभ सकती हैं। सामाजिक व्यवहार आज कम रखें, मानहानि की संभावना है। व्यर्थ के विवादों से स्वयं को दूर रखें। भलाई करने पर बुराई ही मिल सकती है। शांति से आज का दिन व्यतीत करें। सेहत का विशेष ख्याल रखें।
♒ कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके मन के अनुरूप रहेगा। आज दिखावे एवं आडंबर पर अधिक खर्च करेंगे। मौज-शौक और मनोरंजन में दिन का अधिकांश समय व्यतीत होगा। कार्य-व्यवसाय में ज्यादा समय नहीं देंगे फिर भी आज आशा से अधिक धन लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा कम रहने के बाद भी ज्यादातर कार्यों में दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। सामाजिक स्तर पर आज आपकी छवि धनी लोगों की तरह बनेगी। बुजुर्गों को सम्मान दें, उनसे बहुत गहरा ज्ञान मिल सकता है। सेहत आपकी ही लापरवाही से नरम हो सकती है।
♓ मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन कार्य क्षेत्र पर कुछ ज्यादा करने के लिये नहीं रहेगा, फिर भी मध्याह्न का समय महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने वाला रहेगा। आपकी कार्यकुशलता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। परन्तु अतिआत्मविश्वास आज नुकसान भी करा सकता है। किसी कार्य में उलझने की अपेक्षा उसे स्वाभाविक रूप से होने दें, लाभ अवश्य होगा। धार्मिक यात्रा होने की संभावना रहेगी। परिवार में वातावरण शांत रहेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को विविध घरेलू झंझटों का सामना करना पड़ेगा। सेहत अनुकूल रहेगी।
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 सनातन पंचांग 🚩

Leave a Reply