हर हर महादेव
वैदिक पंचांग
दिनांक – 30 जून 2024
दिन – रविवार
विक्रम संवत् – 2081
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – आषाढ़
पक्ष – कृष्ण
तिथि – नवमी दोपहर 12:19 तक तत्पश्चात दशमी
नक्षत्र – रेवती सुबह 07:34 तक तत्पश्चात अश्विनी
योग – अतिगण्ड शाम 04:15 तक तत्पश्चात सुकर्मा
राहु काल – शाम 05:41 से शाम 07:20 तक
सूर्योदय – 06:02
सूर्यास्त – 07:20
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:38 से 05:21 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:15 से दोपहर 01:08 तक
निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:22 जुलाई 01 से रात्रि 01:03 जुलाई 01 तक
व्रत पर्व विवरण – सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 07:34 से प्रातः 06:05 जुलाई 01 तक
विशेष – नवमी को लौकी खाना गौ माँस के समान त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

व्रत पर्व विवरण – पंचक (समाप्त:सुबह 07:34)
विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
रविवार के दिन तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)
रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)
स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।

धन व विद्या प्रदायक मंत्र
श्रीहरि भगवान सदाशिव से कहते हैं: “हे रूद्र ! भगवान श्री गणेश का यह मंत्र ‘ॐ गं गणपतये नम: |’ धन और विद्या प्रदान करने वाला है | 100 बार इसका जप करने वाला प्राणी अन्य लोगों का प्रिय बन जाता है। (गरुड़ पुराण, आचार कांड, अध्याय: 185 )

बहुत समस्या रहती हो तो
जिनको कोई तकलीफ रहती है, कर्जा है, काम धंधा नहीं चलता, नौकरी नहीं मिलती तो
सोमवार का दिन हो ना सुबह बेलपत्र, पानी और दूध | पहले दूध और पानी शिवलिंग पर चढ़ा दो फिर बेलपत्र रख दो |
त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रियायुधं | त्रिजन्म पापसंहारम् एकबिल्वं शिवार्पणं ||
पाँच बत्ती वाला दीपक जलाकर रख दो और बैठकर थोडा अपना गुरुमंत्र जपो | तो जप भी हो जायेगा, जप का जप, पूजा की पूजा, काम का काम |
मंगलवार को २ मिनट लगेंगे अगर गन्ने का रस मिल जाय थोडा सा या घर पर निकाल सकते है | वो थोडा रस शिवलिंग पर चढ़ा दिया |
मृत्‍युंजय महादेव त्राहिमाम् शरणागतमं | जन्म मृत्यु जराव्याधि पीड़ितं कर्मबंधनेहि ||
बुधवार को थोडा जप कर लिया जल आदि चढ़ा दिया, नारियल रख दिया अगर हो तो नहीं तो कोई जरुरत नहीं है | जिनको ज्यादा तकलीफे है उनके लिए है और जिनको न हो तो हरि ॐ तत् सत् बाकी सब गपसप|

माल बिकता नहीं हो तो..

दुकान है माल पड़ा रहता है । बिकता भी नहीं , पड़ा रहता है तो जो माल पड़ा रहता है , उसे दुकान में उत्तर और पश्चिम दिशा के बीच वायव्य कोण पड़ता है उधर रख दो । तो वायव्य दिशा यानी वायु भगवान् की दिशा है , तो माल वायु वेग से बिकेगा ।

निरोगी व श्री सम्पन्न होने के लिये

“ॐ हुं विष्णवे नमः”

निरोगी व श्री सम्पन्न होने के लिये इस मन्त्र की एक माला रोज जप करें, तो आरोग्यता और सम्पदा आती है ।
(गुरुपूनम अमदावाद २००५ के बापूजी के सत्संग से)

बेटी की शादी

अगर कोई कष्ट है तो ऐसा नहीं सोचना की ये कष्ट सदा रहेगा …
बेटी की शादी नहीं हो रही तो पिता गुड़ मिश्रित जल से सूर्य नारायण को अर्घ्य दें, बेटी की शादी जल्दी हो जायेगी…।
उत्तर दिशा में मुख करके “ॐ ह्रीं गौरियाय नमः” ये मन्त्र का जप करें तो शादी जल्दी होगी…घर वर अच्छा मिलेगा॥

वायु के सर्वरोग

काली मिर्च का 1 से 2 ग्राम पाउडर एवं 5 से 10 ग्राम लहसुन को बारीक पीसकर भोजन के समय घी-भात के प्रथम ग्रास में हमेशा सेवन करने से वायु रोग नहीं होता।

5 ग्राम सोंठ एवं 15 ग्राम मेथी का चूर्ण 5 चम्मच गुडुच (गिलोय) के रस में मिश्रित करके सुबह एवं रात्रि को लेने से अधिकांश वायु रोग समाप्त हो जाते हैं।

यदि वायु के कारण मरीज का मुँह टेढ़ा हो गया हो तो अच्छी किस्म के लहसुन की 2 से 10 कलियों को तेल में तलकर शुद्ध मक्खन के साथ मिलाकर, बाजरे की रोटी के साथ थोड़ा नमक डालकर खाने से मरीज का मुँह ठीक हो जाता है।

पंचक
26 जून 2024, सुबह 01.49 – 30 जून 2024, सुबह 07.34
एकादशी
2 जुलाई 2024- योगिनी एकादशी
17 जुलाई 2024- देवशयनी एकादशी
प्रदोष
03 जुलाई 2024 बुधवार सौम्यवारा प्रदोष व्रत (कृष्ण)
18 जुलाई 2024 गुरुवार, गुरु प्रदोष व्रत (शुक्ल)
अमावस्या
आषाढ़ अमावस्या – 5 जुलाई 2024

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आज जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप अपनी ही धुन में रहेंगे। मन की ज्यादा सुनेंगे और करेंगे भी वैसा ही किसी का कार्यो में दखल देना कुछ ज्यादा ही अखरेगा जरासी बात पर नाराज हो जाएंगे जिससे मुख्य लक्ष्य से भटक सकते है। कार्य व्यवसाय आज अन्य दिन की तुलना में थोड़ा धीमा रहेगा इसका एक कारण आपका मानसिक रूप से तैयार ना होना भी रहेगा। लाभ हानि की परवाह किये बिना ही कार्य हाथ मे लेंगे बाद में ले देकर पूरा करने का प्रयास कुछ ना कुछ हानि ही कराएगा। घर में किसी ना किसी से व्यर्थ की बातों पर बहस कर समय खराब करेंगे। मानसिक रूप से बेचैनी अधिक रहने पर पूजा पाठ से भी विमुख रहेंगे एक साथ दो जगह मन भटकने के कारण आध्यात्मिकता का लाभ नही मिल सकेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप अपने आस-पास कई बदलाव अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आपके मन के अनुसार कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी लेकिन मध्यान के समय आप अपनी आलसी प्रवृति के कारण लाभ के अवसर हाथ से गवां सकते है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमो को प्राथमिकता से पूर्ण करना हितकर रहेगा। संध्या के समय थानाक रहने पर भी अपने आपको परिस्थितयो के अनुसार ढाल कर लाभ उठाएंगे। सहकर्मी आपकी कार्य कुशलता के कायल हो जाएंगे। किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में खर्च करेंगे। विरोधियो अथवा प्रतिस्पर्धियों को आज हलके में लेना हानि कराएगा। आकस्मिक खर्च होंगे। घरेलू सुख सामान्य रहेगा। ठंडी वस्तुओ का परहेज करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में विदेश स्थित रिश्तेदारो अथवा व्यवहारों से शुभ समाचार मिलेंगे। विदेश यात्रा का अवसर भी मिल सकता है। नए अनुबंधों की शुरुआत के लिए आज का दिन उत्तम है। कमीशन के व्यवसाय से अधिक लाभ की संभावना है। सामाजिक व्यवहार बढ़ने से कार्य क्षेत्र पर भी आज कई बार आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे परंतु सभी का लाभ नहीं उठा पाएंगे। फिर भी आवश्यकता से अधिक धन लाभ सहज हो जाएगा। परिजनों के सहयोग से भाग्योन्नति होगी। आज के दिन प्रेम-प्यार से दूर रहें लंबी यात्रा अधिक आवश्यक होने पर ही करें नए पुराने मित्रो से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। गर्म सर्द की परेशानी की संभावना है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपमें भावुकता अधिक रहने के कारण छोटी-छोटी बाते दिल पर लेंगे अपने कार्यो को छोड़ अन्य के काम मे टांग अड़ाएंगे इसके परिणामस्वरूप स्नेहीजनों से आज दूरी बन सकती है। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन एकाग्रता की कमी हर कार्य मे बाधक बनेगी। व्यर्थ की बहस या झगड़ो से बचें अपने काम से काम रखे तो अपनी दिनचर्या से लाभ उठा सकते है। सरकारी कार्य लंबित रहेंगे। मध्यान बाद माश्पेशी में अकड़न की समस्या रह सकती है। व्यावसायिक यात्रा का विचार बनेगा। घर का वातावरण स्थिर रहेगा। संध्या के समय आपके स्वयं लिए निर्णय सफल होंगे आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो जाएगा लेकिन भ्रामक खबरों पर यकीन ना करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन संभावनाओं पर ज्यादा केंद्रित रहेगा। परिश्रम करने में कमी नही रखेंगे फिर भी सफलता असफलता संपर्क में रहने वालों पर निर्भर रहेगी। मध्यान तक का समय उदासीनता में बीतेगा इसके बाद व्यस्तता बढ़ेगी कार्य व्यवसाय में गति आने से लाभ की संभावना जागेगी लेकिन धन प्राप्ति में विलंब होगा फिर भी आज के दिन से वृद्धि की आशा रख सकते है भले ही इसमें विलंब क्यो ना हो। सहकर्मी अपने मनमाने व्यवहार से कुछ समय के लिये परेशानी में डालेंगे लेकिन इससे बाहर भी स्वयं ही निकालेंगे। गृहस्थ में शांति रहेगी परन्तु आज किसी व्यक्ति विशेष का अभाव भी अनुभव करेंगे। सेहत को लेकर थोड़ी समस्या बनेगी पर प्रदर्शित नही करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपको प्रतिकूल फल देगा। आज दिन भर शरीर में स्फूर्ति की कमी रहेगी भावुकता भी अधिक रहने से स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। आज आप अधिकांश कार्यो को बे मन से करेंगे जिससे कार्यो में विलम्ब होगा। सहकर्मियों से अहं को लेकर मतभेद होगा। अधिकारी वर्ग से सावधान रहें। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से व्यवसाय मंदा रहेगा मध्यान पश्चात स्थिति में सुधार आएगा पुराने संपर्कों से आंशिक लाभ होगा। अटपटे व्यवहार के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन भी संघर्षमय रहेगा। संध्या बाद एकाग्रता बढ़ेगी पत्नी-संतान का सहयोग भी मिलेगा लेकिन घर के बुजुर्ग आपसे नाराज ही रहेंगे। यात्रा आज स्थगित रखे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आज बेहतर काम के लिए सम्मानित होंगे। पूर्व निर्धारित कार्य ले देकर पूर्ण होने से मन को राहत पहुचेगी। सरकारी कार्यो में भी आज आसानी से सफलता मिलेगी। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी पिता का सहयोग अथवा पैतृक कार्यो से समृद्धि आएगी। सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। किसी प्रियजन से शुभ समाचार मिलेगा लेकिन ध्यान रहे आज लालची प्रवृति के कारण सामाजिक सम्मान में कमी भी आ सकती है। गले सम्बंधित रोग होने की संभावना है। आवश्यक कार्य आज ही पूर्ण कर लें कल पर टालना विलंब कराएगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप धन लाभ की कामना से अधिकांश कार्य करेंगे लाभ होगा भी लेकिन खर्च लगे रहने से हाथ मे रुकेगा नही। कार्य व्यवसाय में तेजी मंदी लगी रहने के कारण बनी बनाई योजना लटकी रह जायेगी। आज आप असमर्थ होते हुए भी अन्य लोगो की सहायता के लिये तत्पर रहेंगे लेकिन परिजनों को आपका परोपकार कम ही जमेगा। आवश्यकता की वस्तुओं की जगह आज व्यर्थ के कार्यो पर खर्च होगा। घर मे किसी न किसी से इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी रहेगी। संध्या का समय अपेक्षा से अधिक आनंद दायक रहेगा। मित्र परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे लेकिन एक दूसरे के प्रति आदर का अभाव रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपको बुद्धि विवेक का लाभ मिलेगा आपकी सोच दूरदर्शी रहेगी लेकिन इससे मनिच्छित सफलता नही मिल सकेगी दिन के पहले भाग में घर मे पुरानी बात के कारण मतभेद रहेंगे शांत रहने का प्रयास करें अन्यथा दिन भर मानसिक अशांति रहेगी। कार्य क्षेत्र पर नए तरीके से काम करने का प्रयास करेंगे इससे अन्य लोगो मे आपकी बुद्धि कौशल का प्रचार होगा पर धन लाभ के लिये तरसना पड़ेगा परिश्रम करने पर भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। लोग केवल मीठा बोलकर अपना हित साधेंगे सहयोग कोई नही करेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार की आवश्यकता पूर्ती करने में असमर्थ रहेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपमे धैर्य की कमी रहेगी। किसी भी कार्यो को लेकर पहले लापरवाही करेंगे बाद में उसे जल्दबाजी में करने पर कुछ ना कुछ कमी रह जायेगी। धन संबंधित मामलों में जल्दबाजी ना करें अन्यथा आज के दिन का उचित लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे कार्य व्यवसाय से आरंभ में ज्यादा आशा नही रहेगी लेकिन धीरे धीरे जमने पर अकस्मात धन के मार्ग खुलने से उत्साह बढेगा। दान-पुण्य के साथ किसी की सहायता पर खर्च करना पड़ेगा परोपकार की भावना के कारण अखरेगा नही। आज घर मे समय पर वादा पूर्ति ना करने पर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य आज सामान्य ही रहेगा। क्रोध से बचें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपको दैनिक कार्यो के अतिरिक्त भाग दौड़ करनी पड़ेगा लेकिन इसका कोई सकारात्मक परिणाम नही मिलेगा। आज अधिकांश कार्य किसी अन्य पर निर्भर रहने के कारण अधूरे रह सकते है जोर जबरदस्ती करने पर हानि ही होगी। कार्य व्यवसाय अथवा सरकारी क्षेत्र से अशुभ समाचार मिलने या किसी अप्रिय घटना की संभावना मन को बेचैन रखेगी। धन की आमद सीमित रहेगी लेकिन ख़र्च अनियंत्रित होने पर बजट प्रभावित होगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा अधिकारी वर्ग से गलतफहमी बनेगी फिर भी मामला गंभीर नही होने देंगे। परिवार के सदस्य से हानि हो सकती है धैर्य से काम लें। यात्रा से सेहत में अकस्मात नरमी आएगी। बुजुर्गो के प्रति आदर भाव बढेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन पूर्वार्ध में पहले मिली सफलता के कारण निश्चिन्त रहेंगे महत्त्वपूर्ण कार्यो में लापरवाही करेंगे लेकिन मध्यान के बाद ही स्थिति को भाँप कर मेहनत के लिये प्रेरित होंगे। आज किये परिश्रम का फल निकट भविष्य में कुछ ना कुछ आर्थिक अथवा अन्य प्रकार से वृद्धि कराएगा। घर मे सुखोपभोग के साधन की खरीद की योजना बनेगी परन्तु आज बजट की कमी के कारण टालना भी पड़ सकता है। धन लाभ आशाजनक लेकिन भाग दौड़ के बाद ही होगा खर्च साथ लगे रहने से परिजनों की इच्छापूर्ति करने में विलंब होगा फिर भी आपसी तालमेल बना रहेगा स्वास्थ्य को लेकर आशंकित रहेंगे।

Hearty wishes, congratulations and blessings to those whose birthday is today.

According to numerology, the root number of people born today is three. This is the representative number of Jupiter. Despite being of a philosophical nature, you have a special kind of enthusiasm. You will have a strong hold in the field of education. You are a social animal.

You are always in search of perfection, which is why you often remain stressed due to chaos. Such people are honest, kind and have high logical ability. Being a disciplinarian, sometimes you also become a dictator.

Auspicious date: 3, 12, 21, 30

Auspicious number: 1, 3, 6, 7, 9

Auspicious year: 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

Ishtadev: Goddess Saraswati, Devguru Brihaspati, Lord Vishnu

Auspicious color: Yellow, golden and pink

Predictions according to date of birth:

Auspicious events will take place in the home or family. This year is very pleasant for you. You can also plan a new business. There will be a pleasant situation in married life. You can get success in a special exam. For the employed, there is a possibility of great success on the basis of talent. The support of friends will be pleasant. Enemies will be ineffective. There is also a possibility of traveling for important work.

Today’s horoscope

Aries🐐 (Chu, Che, Cho, La, Li, Lu, Le, Lo, A)

Today you will be in your own tune. You will listen to your heart more and will do the same. Interference of someone in your work will be a bit irritating. You will get angry on a small matter, due to which you can deviate from the main goal. Business will be a little slow today as compared to other days. One reason for this will be your lack of mental preparation. You will take up the work without worrying about profit and loss. Trying to complete it later by giving and taking will cause some loss. You will waste time by arguing with someone at home on useless things. Due to more mental restlessness, you will also be averse to worship and rituals. You will not be able to get the benefit of spirituality due to your mind wandering at two places at the same time.

Taurus🐂 (E, Oo, Ae, O, Va, Vee, Voo, Ve, Vo)

Today you will experience many changes around you. You will be happy as work is being done according to your mind at work today, but during the afternoon, you may lose the opportunity of profit due to your lazy nature. It will be beneficial to complete the pre-determined programs on priority. Even if you are tired in the evening, you will benefit by adjusting yourself according to the circumstances. Colleagues will be convinced of your efficiency. You will spend in a public event. Taking opponents or competitors lightly today will cause harm. There will be unexpected expenses. Domestic happiness will be normal. Avoid cold things.

Gemini👫 (Ka, Ki, Ku, Gha, Ngha, Chha, Ke, Ko, Ha)

Today will be beneficial for you. In the early part of the day, you will get good news from relatives or businesses living abroad. You may also get an opportunity to travel abroad. Today is a good day to start new contracts. There is a possibility of more profit from commission business. Due to increased social interaction, you will get many opportunities for unexpected profit at work today, but you will not be able to take advantage of all of them. Still, more money than required will become easy. Fortune will rise with the help of family members. Stay away from love today, travel long distance only when it is very necessary, relations with new and old friends will become stronger. There is a possibility of trouble from hot and cold.

Cancer🦀 (Hi, Hu, He, Ho, Da, Dee, Doo, De, Do)

Today, due to being more emotional, you will take small things to heart and will interfere in the work of others instead of your own work. As a result, you may distance yourself from your loved ones today. Health will be normal but lack of concentration will become an obstacle in every work. Avoid unnecessary arguments or fights. If you mind your own business, you can benefit from your daily routine. Government work will remain pending. There may be a problem of stiffness in the muscles after noon. You will think of a business trip. The atmosphere at home will remain stable. In the evening, your own decisions will be successful. You will get money as per your need, but do not believe in misleading news.

Leo🦁 (Ma, Mee, Mu, Me, Mo, Ta, Tee, To, Te)

Today will be more focused on possibilities. You will not lack in hard work, yet success and failure will depend on those in contact. The time till noon will be spent in indifference, after this the busyness will increase. There will be a possibility of profit due to the pace in work and business, but there will be a delay in getting money. Still, you can expect growth from today, even if it is delayed. Colleagues will put you in trouble for some time with their arbitrary behavior, but you will get out of it yourself. There will be peace in the household, but today you will also feel the absence of a special person. There will be some problem regarding health, but you will not show it.

Virgo👩 (To, Pa, Pi, Pu, Sha, Na, Tha, Pe, Po)

Today will give you unfavorable results. Today there will be lack of energy in the body throughout the day. Being too emotional can also have a negative effect on health. Today you will do most of the work reluctantly, due to which there will be a delay in work. There will be differences with colleagues over ego. Be careful of the officers. Business will be slow due to high competition. The situation will improve after noon. There will be partial benefit from old contacts. Social prestige will decrease due to strange behavior. Family life will also be full of struggle. Concentration will increase after evening, you will get support from your wife and children but the elders of the house will remain angry with you. Postpone the journey today.

Libra⚖️ (Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te)

Today is also a good day It will be beneficial for you. Social prestige will increase today. You will be honored for better work at the workplace today. Completion of pre-determined work will bring relief to the mind. You will easily get success in government work today. There will be sudden gains in the evening. Happiness will increase in married life, prosperity will come from father’s cooperation or ancestral work. You will contribute to social work. You will get good news from a loved one, but keep in mind that social respect may also decrease due to greedy nature today. There is a possibility of throat related diseases. Complete the necessary work today itself, procrastinating for tomorrow will cause delay.

Scorpio🦂 (To, Na, Nee, Nu, Ne, No, Ya, Yi, Yu)

Today you will do most of the work with the desire to gain money, you will get profit too but due to expenses, it will not stay in hand. Due to the ups and downs in work and business, the plans made will remain hanging. Today, despite being unable, you will be ready to help others, but your charity will not be liked by the family members. Instead of essential items, today there will be expenditure on useless works. There will be resentment at home due to non-fulfillment of wishes by someone or the other. Evening time will be more enjoyable than expected. There will be opportunities for entertainment with friends and family, but there will be lack of respect for each other.

Sagittarius🏹 (Ye, Yo, Bha, Bhi, Bhu, Dha, Fa, Dha, Bhe)

Today you will get the benefit of intelligence and wisdom, your thinking will be far-sighted, but you will not get the desired success from it. In the first half of the day, there will be differences in the house due to old matters, try to remain calm, otherwise there will be mental unrest throughout the day. You will try to work in a new way at work, this will promote your intelligence skills among other people, but you will have to yearn for money. Even after working hard, you will have to be satisfied with little profit. People will only serve their interests by speaking sweetly, no one will cooperate. There will be ups and downs in health. You will be unable to fulfill the needs of the family.

Capricorn🐊 (Bho, Ja, Jee, Khee, Khoo, Kha, Kho, Ga, Gee)

Today you will lack patience. If you are careless about any work first and then do it in a hurry, then there will be some or the other deficiency. Do not hurry in money related matters otherwise you will be deprived of taking proper advantage of today. There will not be much hope from work business in the beginning, but gradually after settling down, the path of money will suddenly open up and enthusiasm will increase. You will have to spend on someone’s help along with charity, it will not hurt due to the feeling of charity. Today there may be a dispute at home due to not fulfilling the promise on time. Health will remain normal today. Avoid anger.

Aquarius🍯 (Gu, Ge, Go, Sa, Si, Su, Se, So, Da)

Today you will have to run around apart from daily work, but it will not give any positive result. Today most of the work can remain incomplete due to dependence on someone else, there will be loss if you force. The possibility of getting bad news or any unpleasant incident from work business or government sector will keep the mind restless. The inflow of money will be limited but the budget will be affected if the expenses are uncontrolled. There will be misunderstanding with colleagues or officers at work place, still you will not let the matter become serious. There can be loss from a family member, so be patient. Health will suddenly deteriorate due to travel. Respect for elders will increase.

Pisces🐳 (Dee, Doo, Tha, Jha, Nya, De, Do, Cha, Chee)

Today, you will be relaxed due to the success you got earlier in the first half, you will be careless in important tasks, but only after noon, you will be motivated to work hard after understanding the situation. The result of the hard work done today will bring some economic or other growth in the near future. There will be a plan to buy means of luxury at home, but today it may have to be postponed due to lack of budget. Monetary gains are promising, but expenses will be incurred only after running around, there will be delay in fulfilling the wishes of family members due to being busy, still mutual coordination will remain, you will be apprehensive about health.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton