हर हर महादेव
वैदिक पंचांग
दिनांक -29 अप्रैल 2024
दिन – सोमवार
विक्रम संवत – 2081
शक संवत -1946
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
मास – वैशाख
पक्ष – कृष्ण
तिथि – पंचमी सुबह 07:57 तक तत्पश्चात षष्ठी
नक्षत्र – पूर्वाषाढा 30 अप्रैल प्रातः 04:42 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा
योग – सिद्ध रात्रि 12:26 तक तत्पश्चात साद्ध
राहुकाल – सुबह 07:46 से सुबह 09:23 तक
सूर्योदय-06:10
सूर्यास्त- 19:01
दिशाशूल – पूर्व दिशा में
व्रत पर्व विवरण – पूज्य बापूजी का अवतरण दिवस अर्थात विश्व सेवा दिवस
विशेष – पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
बुधवारी अष्टमी
01 मई 2024 बुधवार को सूर्योदय से 02 मई प्रात: 04:01 तक बुधवारी अष्टमी है ।
मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि
सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।
इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)
पेशाब में जलन होती हो तो
कपड़े को गीला करके नाभि पर रखे तो पेशाब में और पेशाब की जगह होनेवाली जलन शीघ्र ही कम हो जायेगी |
वास्तु शास्त्र
एक घर में होना चाहिए एक मंदिर
एक घर में अलग-अलग पूजाघर बनवाने की बजाए मिल-जुलकर एक मंदिर बनवाए। एक घर में कई मंदिर होने पर वहां के सदस्यों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
घर में बरकत नहीं हो तो
घर में बरकत नहीं होती तो खडी हल्दी की सात गाँठे और खड़ा नमक कपडे में बांध लें और कटोरी में रख दें घर के किसी भी कोने में, बरकत होगी |
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। बिजनेस में यदि आपने किसी को पार्टनर बनाया था, तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपकी किसी अन्य काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सताएगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी संबंधित डील को फाइनल कर रहे हैं तो अच्छी तह से लिखा पढ़ी कर लें और दस्तावेजों को अच्छी तरह से पढ़ें। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और आपके आसपास रह रहे विरोधी सक्रिय रहेंगे।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आ सकता है। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके ही कोई निर्णय लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेगी। आप किसी से कोई ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर पाएं। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से फोन कॉल की जरिए कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मलित होने जा सकते हैं। आप यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा, नहीं तो इससे समस्या आ सकती हैं। आपने यदि पहले किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आज काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जो जातक प्रेम विवाह करना चाहते हैं वह अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं, समय अनुकूल है। विवाह की तुरंत विवाह के मंजूरी मिल सकती है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन आप कुछ ख़ास करेंगे। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपकी कोई प्रॉपर्टी संबंधित डील पार्टनरशिप में फाइनल हो सकती है। आपको अपने कामों को लेकर कुछ योजनाएं बनानी होंगी। आपका किसी प्रॉपर्टी आदि खरीदारी का सपना पूरा होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। करियर में तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको बिजनेस में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग अपने कामों के लिए योजना बनाएं। आपको व्यवसाय में अपने सहयोगियों से किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप यदि किसी नये वाहन की खरीदारी करने जा रहे थे, तो आपको उसमे अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आप यदि अपनी संतान को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे आसानी से पूरी करेंगे। परिवार के सदस्यों में कुछ आपसी मतभेद होने की संभावना हो सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आप वही काम करेंगे जिनके बारे में आप योजना बना चुके हैं। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। बिजनेस में आपकी योजनाएं फलीभूत होगी, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों को थोड़ा संभलकर करें, नहीं तो उनमें गड़बड़ी होने से आप परेशान रहेंगे। काम के प्रति आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे । आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आप यदि अपने कामों को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपके वह काम पूरे होते दिख रहे हैं। आप किसी नई नौकरी की योजना बना सकते हैं। आपका कोई पुराना रोग यदि आपका लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह आज बढ़ सकता है, डॉक्टर को दिखाएं ।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आप इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। यदि आप कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो यह बदलाव आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपने काम को मौज मस्ती से करेंगे और वह आसानी से पूरे होते जाएंगे। आपकी तरक्की में आज कुछ रुकावटें आएंगी, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। परिवार का कोई सदस्य घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो वह आपसे मिलने आ सकता है। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन किसी नए काम की या बिजनेस में किसी नई योजना को बनाने के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि आज आपको जोखिम से बचना होगा अन्यथा बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा । परिवार में यदि आप किसी सदस्य को कोई सलाह देंगे तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे । नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग आज किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विभाग की बात पक्की हो सकती है जिससे परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने से उनका मनोबल और बढ़ेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसके लिए आप अभी कुछ समय और रुक जाएं। आपको अपनी माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिल सकती है। जिस काम को पूरा करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो वह प्रयास आज रंग लाएगा। आपके जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान करवा सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह उनके बनते कामों में रोड़ा अटकाएंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी के करियर में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। यदि आपको किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। घर में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी

समाधान-भविष्य यहीं छिपा है: धूप (अगरबत्ती) जलाने की प्रथा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और कालातीत स्थान रखती है। प्राचीन प्रथाओं से उत्पन्न, धूप की सुगंधित सुगंध को रहने वाले स्थानों के भीतर ऊर्जा को शुद्ध और शुद्ध करने की क्षमता के लिए सम्मानित किया गया है। धूपबत्ती जलाने के साथ-साथ यह सुगंधित परंपरा, नकारात्मक ऊर्जा के किसी भी अवशेष को दूर करते हुए सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के विश्वास से गहराई से जुड़ी हुई है। ऐसा माना जाता है कि यह सामंजस्यपूर्ण प्रभाव एक जीवंत और शुभ वातावरण के निर्माण में योगदान देता है, जो कल्याण और जीवन शक्ति की भावना को बढ़ावा देता है। जैसा कि सुगंधित धुएं के नाजुक कर्ल हवा में बहते हैं, ऐसा माना जाता है कि वे आसपास के वातावरण को पुनर्जीवित करने वाले सार से भर देते हैं, जिससे सकारात्मकता और कायाकल्प की भावना बनी रहती है। पीढ़ियों से, यह श्रद्धेय परंपरा पोषित रीति-रिवाजों और घर के भीतर एक स्वस्थ और ऊर्जावान संतुलित जीवन को बढ़ावा देने की स्थायी प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में कायम है।
SAMADHAN-THE FUTURE LIES HERE: The practice of burning dhoop (incense) sticks holds a significant and timeless place in the realm of spiritual and cultural traditions. Originating from ancient practices, the fragrant aroma of dhoop has been revered for its ability to cleanse and purify the energies within living spaces. This aromatic tradition, accompanied by the burning of dhoop sticks, is deeply entrenched in the belief of enhancing the positive energies while dispelling any remnants of negative energy. This harmonizing effect is thought to contribute to the creation of a vibrant and auspicious atmosphere, promoting a sense of well-being and vitality. As the delicate curls of scented smoke waft through the air, they are believed to infuse the surroundings with a revitalizing essence, perpetuating a sense of positivity and rejuvenation. Across generations, this revered tradition continues to stand as a symbol of cherished customs and an enduring commitment to fostering a healthy and energetically balanced life within the home.
HAR HAR MAHADEV
Vedic Almanac
Date-29 April 2024
Day – Monday
Vikram Samvat – 2081
Shaka Samvat-1946
Ayan – Uttarayan
season – summer season
Month – Vaishakh
Side – Krishna
Date – Panchami till 07:57 in the morning and then Shashthi
Nakshatra – Purvashadha till 04:42 am on 30th April and then Uttarashadha
Yoga – Siddha till 12:26 pm and then Siddha
Rahukaal – 07:46 am to 09:23 am
Sunrise-06:10
Sunset- 19:01
Dishashul – in the east direction
Fast festival details – Pujya Bapuji’s incarnation day i.e. World Service Day
Special: Eating wood apple on Panchami brings stigma. (Brahmavaivarta Purana, Brahma Khand: 27.29-34)
Wednesday Ashtami
Budhwari Ashtami is from sunrise on Wednesday 01 May 2024 till 04:01 am on 02 May.
Special date for chanting mantra and auspicious resolution
Somvati Amavasya, Sunday Saptami, Tuesday Chaturthi, Budhwari Ashtami – these four dates are said to be equivalent to solar eclipse.
The chanting, meditation, bathing, donation and Shraddha done in these are eternal. (Shiva Purana, Vidyashvara Samhita: Chapter 10)
If there is burning sensation during urination
If you wet a cloth and place it on the navel, the burning sensation during urination and at the place of urination will soon reduce.
Vaastu Shaastra
There should be a temple in every house
Instead of building separate places of worship in one house, build a temple together. If there are several temples in a house, the members there have to face mental, physical and financial problems.
If there are no blessings in the house
If there is no blessing in the house, then tie seven knots of ground turmeric and ground salt in a cloth and keep it in a bowl in any corner of the house, there will be blessings.
Heartiest congratulations and good blessings to those whose birthday it is today.
A person born on 29th will have a radix number of 2. 2 and 9 together make 11. The numbers 11 together become 2, thus your radix number will be 2. This radix number is governed by the planet Moon. Moon planet is considered a female planet. Hence, you are of very gentle nature. You don’t have any pride at all. Moon is the factor of mind.
You are extremely emotional. You are also suspicious by nature. It is your weakness to get troubled by the pain and sorrow of others. You are mentally healthy but physically you are weak. Like the moon, there are ups and downs in your nature too. If you give up haste then you become very successful in life.
Auspicious dates: 2, 11, 20, 29
Lucky numbers: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
Auspicious years: 2027, 2029, 2036
Ishtadev: Lord Shiva, Batuk Bhairav
Auspicious color: White, light blue, silver gray
There will be time to be careful from health point of view. Resolve family disputes only through mutual understanding. One has to be careful in matters related to writing. Do not sign any document without seeing it. Interference will not be good. Before starting any new work plans, take advice from elders. The situation of business will be fine.
Aries Daily Horoscope
Today will bring some ups and downs for you. If you made someone a partner in business, he may betray you. You may develop interest in some other work. You will be worried about the health of one of your friends. If you are finalizing any property related deal, then read it carefully and read the documents thoroughly. A new guest may arrive in your house and the opponents living around you will remain active.
Taurus Daily Horoscope
Today may bring problems for you. If you want to invest somewhere, then take any decision only after consulting your spouse, otherwise there may be loss. Your child will be angry with you about something. Do not make any promise to anyone which you cannot fulfill. You may get some disappointing information through a phone call from a family member living far away. You can take your mother to meet the people of your maternal side.
Gemini Daily Horoscope
Today you can go to participate in some auspicious program. If you borrow money from any bank, person or institution, you will get it easily. You will have to avoid driving a vehicle by demanding it from someone, otherwise it can cause problems. If you had taken some loan from someone earlier, you will be successful in repaying it to a great extent today. You will get full support from brothers and sisters. People who want to have a love marriage can introduce their partner to family members, the time is favourable. Marriage approval can be obtained immediately.
Cancer Daily Horoscope
You will do something special today. You can organize some religious program at your home. Senior members will be angry with you about something. If this happens, you will have to try your best to convince them. Any of your property related deals may be finalized in partnership. You will have to make some plans regarding your work. Your dream of purchasing any property etc. will be fulfilled. There will be an increase in the respect of people working in the social sector.
Leo Daily Horoscope
Today will be a happy day for you. Your mind will be happy due to progress in your career. You will see a good boom in business. People investing in share market should plan their work. You will have to avoid getting into any debate with your colleagues in business, otherwise problems may arise. If you were going to buy a new vehicle, it would be better for you to wait in it for some time. If you give any responsibility to your child, he will fulfill it easily. There may be a possibility of some mutual differences among family members.
Virgo Daily Horoscope
Today you will do only those things which you have planned. You may be worried about the health of one of your friends. Your plans in business will come to fruition, which will give you good profits. You can start some new work, which will be good for you. You have to avoid getting influenced by your opponent’s words, otherwise problems may arise. You may have to go on a trip suddenly due to some work, which will be beneficial for you. Paths for higher education of students will be paved. You can participate in some religious program.
Libra Daily Horoscope
Today is going to be a better day for you than other days. You should do your work with some caution, otherwise you will remain troubled due to any disturbance in it. Some of your new efforts towards work will bear fruit. You will have to move ahead by planning your work. You can start a small business for your spouse. If you were worried about your work, then it seems that your work is getting completed. You can plan for a new job. If any old disease of yours has been troubling you for a long time, it may increase today, consult a doctor.
Scorpio Daily Horoscope
Today you can go on a trip. You will get full support from your officers. Don’t spend your free time sitting here and there. If you want to make any change in your workplace then this change will be auspicious for you. You will do your work with fun and it will be completed easily. There will be some obstacles in your progress today, due to which you do not need to be afraid. If a family member is working away from home, he may come to meet you. You may feel bad about something said by one of your friends.
Sagittarius Daily Horoscope
Today will be a good day for some new work or making a new plan in business. However, today you will have to avoid risk otherwise you may face problems later. You have to avoid ignoring the ongoing problems in your health. If you give any advice to any member of the family, he will definitely implement it. People planning to change jobs can apply for another job today. The department of a member of the family may get confirmed due to which there will be frequent coming and going of family members.
Capricorn Daily Horoscope
Today is going to be a weak day for you in terms of health. You can purchase a new vehicle, which will be good for you. The morale of the students will increase further if they get success in the examination. People working in jobs can get promotion. If you were thinking of changing your job, then you should wait for some more time for that. You have to be conscious about your mother’s health. You may get some important information while travelling.
Aquarius Daily Horoscope
Today is going to be beneficial for you. A member of the family may get a government job. The work which you have been trying to complete for a long time will bear fruits today. A new guest may enter your life. You have to maintain distance from strangers, otherwise they can cause you some harm. People working in politics need to be careful with their female friends, otherwise they will create obstacles in their work.
Pisces Daily Horoscope
Today is going to be a good day for you in money related matters. You seem to be getting financial benefits from your in-laws. You will see a good rise in your spouse’s career. If you get a chance to help someone, do it. The atmosphere will be pleasant due to the confirmation of marriage of a member of the family. You will win in any legal matter. You can buy a new vehicle. You will get some important information while travelling.
Leave a Reply