हर हर महादेव
आज का वैदिक पंचांग
दिनांक – 28 अप्रैल 2024
दिन – रविवार
विक्रम संवत् – 2081
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – वैशाख
पक्ष – कृष्ण
तिथि – चतुर्थी प्रातः 08:21 तक पंचमी
नक्षत्र – मूल प्रातः 04:49 अप्रैल 29 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा
योग- शिव रात्रि 02:06 अप्रैल 29 तक तत्पश्चात सिद्ध
राहु काल – शाम 05:24 से शाम 07:00 तक
सूर्योदय – 06:12
सूर्यास्त – 07:00
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:42 से 05:27 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:10 से दोपहर 01:02 तक
निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:13 अप्रैल 29 से रात्रि 12:58 अप्रैल 29 तक
विशेष – पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

सदगृहस्थों के आठ लक्षण

सदगृहस्थों के लक्षण बताते हुए महर्षि अत्रि कहते हैं कि अनसूया, शौच, मंगल, अनायास, अस्पृहा, दम, दान तथा दया – ये आठ श्रेष्ठ विप्रों तथा सदगृहस्थों के लक्षण हैं । यहाँ इनका संक्षिप्त परिचय दिया जा रहा हैः

अनसूयाः जो गुणवानों के गुणों का खंडन नहीं करता, स्वल्प गुण रखने वालों की भी प्रशंसा करता है और दूसरों के दोषों को देखकर उनका परिहास नहीं करता – यह भाव अनसूया कहलाता है ।

शौचः अभक्ष्य-भक्षण का परित्याग, निंदित व्यक्तियों का संसर्ग न करना तथा आचार – (शौचाचार-सदाचार) विचार का परिपालन – यह शौच कहलाता है)

मंगलः श्रेष्ठ व्यक्तियों तथा शास्त्रमर्यादित प्रशंसनीय आचरण का नित्य व्यवहार, अप्रशस्त (निंदनीय) आचरण का परित्याग – इसे धर्म के तत्त्व को जानने वाले महर्षियों द्वारा ʹमंगलʹ नाम से कहा गया है ।

अनायासः जिस शुभ अथवा अशुभ कर्म के द्वारा शरीर पीड़ित होता हो, ऐसे व्यवहार को बहुत अधिक न करना अथवा सहज भाव से आसानीपूर्वक किया जा सके उसे करने का भाव ʹअनायासʹ कहलाता है ।

अस्पृहाः स्वयं अपने-आप प्राप्त हुए पदार्थ में सदा संतुष्ट रहना और दूसरे की स्त्री की अभिलाषा नहीं रखना – यह भाव ʹअस्पृहाʹ कहलाता है ।

दमः जो दूसरे के द्वारा उत्पन्न बाह्य (शारीरिक) अथवा आध्यात्मिक दुःख या कष्ट के प्रतिकारस्वरूप उस पर न तो कोई कोप करता है और न उसे मारने की चेष्टा करता है अर्थात् कियी भी प्रकार से न तो स्वयं उद्वेग की स्थिति में होता है और न दूसरे को उद्वेलित करता है, उसका यह समता में स्थित रहने का भाव ʹदमʹ कहलाता है ।

दानः ʹप्रत्येक दिन दान देना कर्तव्य हैʹ – यह समझकर अपने स्वल्प में भी अंतरात्मा से प्रसन्न होकर प्रयत्नपूर्वक यत्किंचित देना ʹदानʹ कहलाता है ।

दयाः दूसरे में, अपने बंधुवर्ग में, मित्र में, शत्रु में, तथा द्वेष करने वाले में अर्थात् सम्पूर्ण चराचर संसार में एवं सभी प्राणियों में अपने समान ही सुख-दुःख की प्रतीति करना और सबमें आत्मभाव-परमात्मभाव समझकर सबको अपने ही समान समझकर प्रीति का व्यवहार करना – ऐसा भाव ʹदयाʹ कहलाता है । महर्षि अत्रि कहते हैं, इन लक्षणों से युक्त शुद्ध सदगृहस्थ अपने उत्तम धर्माचरण से श्रेष्ठ स्थान को प्राप्त कर लेता है, पुनः उसका जन्म नहीं होता और वह मुक्त हो जाता हैः

यश्चैतैर्लक्षणैर्युक्तो गृहस्थोઽपि भवेद् द्विजः।
स गच्छति परं स्थानं जायते नेह वै पुनः।।
(अत्रि संहिताः 2.42)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा

🦌मेष
आज के दिन आपको आध्यात्म एवं परोपकारी कार्यो का लाभ किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। घर मे पूजा पाठ का आयोजन अथवा किसी उत्सव को लेकर चहल पहल रहेगी ।मध्यान तक इसके कारण भागदौड़ लगी रहेगी। मित्र रिश्तेदारों के आगमन से प्रसन्नता तो होगी लेकिन खर्च अनियंत्रित होने पर चिंता का विषय बनेंगे। कार्य क्षेत्र से लाभ के समाचार मिलेंगे परन्तु तुरंत लाभ का आज कोई साधन नही बनने का दुख भी होगा। धन संबंधित अधिकांश कार्य किसी अन्य व्यक्ति के कारण लंबित होंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो ही जायेगा। अपनी अथवा परिजन के सेहत की अनदेखी ना करें रात्रि बाद परिणाम गंभीर हो सकते है।

🐂वृष
आज के दिन अकस्मात सेहत सम्बंधित समस्या हो सकती है। कार्य करने से मन चुरायेंगे। घरेलू कार्य की आनाकानी करेंगे लेकिन मनोरंजन के लिए तैयार रहने पर परिजनों से नोक झोंक होगी। कार्य व्यवसाय संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा एक पल में लाभ की आशा जागेगी अगके ही पल आशा निराशा में बदलने से कोई भी स्थिर निर्णय नही ले सकेंगे। धन संबंधित कोई भी निर्णय आज ना ही ले तो बेहतर रहेगा व्यवसायियों को खर्च से ज्यादा लाभ हो जाएगा। भाग दौड़ करने पर आज कुछ ज्यादा मिलने वाला नही इसलिये कार्यो को सहज रूप से होने दें। खर्च पर नियंत्रण करना वश में नही रहेगा।

👫मिथुन
आज का दिन आपके लिए सामाजिक क्षेत्र से नए संबंध बनाने में सहायक बनेगा। काम काज की गति आरम्भ में कुछ धीमी रहेगी लेकिन संध्या तक संतोषजनक रहेगी। खर्च सर पर आने पर धन लाभ के लिए प्रयास बहुत करेंगे लेकिन होगा असमय ही। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से जान पहचान भविष्य में लाभ के मार्ग खोलेगी। आज किसी से भी मन के गुप्तविचार ना बताये अन्यथा बने काम बिगड़ सकते है। घर मे किसी पुरानी बात को लेकर भाई बंधु अथवा पति पत्नी में विवाद होने की संभावना है । वाहन से सावधानी बरतें चोटादि का भय है।

🦀कर्क
आज के दिन छोटी अथवा बड़ी यात्रा के योग बन रहे है इसके कारण दिनचर्या अस्त व्यस्त होगी कार्य क्षेत्र पर भी योजनाओं में बदलाव करना पड़ेगा लेकिन फिर भी स्नेहीजन से भेंट मन को प्रसन्न रखेगी। मन मे पुरानी यादें ताजा होने पर भावुक होंगे। कार्य व्यवसाय में आज उतार चढ़ाव लगा रहेगा धन की आमद निश्चित नही रहेगी फिर भी जरूरत के अनुसार हो ही जाएगी। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे इनका उपभोग भी करेंगे। खर्च भी आज अतिरिक्त रहेंगे लेकिन पारिवारिक प्रसन्नता के आगे अखरेंगे नही। धन को लेकर किसी से बहस होने की संभावना है सेहत आज उत्तम रहेगी।

🦁सिंह
आज के दिन आप अपने विवेकी व्यवहार से सभी जगह सम्मान पाएंगे। मध्यान तक पारिवारिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे रिश्तेदारी में जाना पड़ेगा खर्च आज पिछले दिनों से कम लेकिन बजट बिगाड़ने वाले रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज समय कम ही दे पाएंगे धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी खलेगी। परिवार में आज आनंद का वातावरण किसी ना किसी के अहम के कारण खराब हो सकता है। महिलाए आज अपबे आप को अन्य से अधिक बुद्धिमान प्रदर्शित कर स्वयं ही हास्य की पात्र बनेंगी। आरोग्य बना रहेगा।

👰🏼‍♀कन्या
आज आपका मन घरेलू कलह से अशान्त रहेगा। दिन भर किसी न किसी से रूठने मनाने का क्रम चलता रहेगा महिलाए विशेषकर वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा मुश्किल से बने प्रेम व्यवहार टूटते देर नही लगेगी। कार्य क्षेत्र पर भी अपनी के आगे किसी की नही चखने देंगे सहकर्मियों के कार्यो में छोटे मोटे नुक्स निकालना भारी पड़ सकता है। आदत में सुधार लाये वरना अकेले रह जाएंगे। धन संबंधित कार्यो को शांति से मिलबैठकर सुलझाने का प्रयास करें व्यक्तिगत मामले सार्वजनिक होने पर प्रतिष्ठा में कमी आएगी। धन लाभ की आशा आज मुश्किल से ही पूरी होगीं यात्रा एवं लेनदेन पर खर्च होगा।

⚖️तुला
आपका आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा दिन के आरंभ में यात्रा करनी पड़ेगी लेकिन इनसे व्यवहारिक लाभ के अतिरिक्त अन्य किसी लाभ की उम्मीद ना रखें। मध्यान तक दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी इसके बाद ही स्थिरता आएगी। कार्य व्यवसाय में पुराने सामान की बिक्री से धन लाभ होगा नए अनुबंध भी मिलेंगे लेकिन समय की कमी के कारण आज इनपर कार्य आरंभ नही कर पाएंगे। सभी प्रकार के आर्थिक विषयो को आज ही ले देकर पूर्ण करने का प्रयास करें कल से स्थिति विपरीत होने पर धन को लेकर अपमानित हो सकते है। परिवार में छोटी मोटी बातो को छोड़ शांति रहेगी।

🦂वृश्चिक
आप आज आलस्य से भरे रहेंगे अतिआवश्यक कार्य भी मजबूरी में करेंगे लेकिन ध्यान रहें आज आप जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसके आरम्भ में कोई ना कोई टांग अड़ायेगा धन की कमी भी व्यवधान डालेगी निराशा को मन मे ना आने दें निष्ठा से लगे रहे तो सफलता अवश्य मिलेगी। मध्यान के बाद का समय विशेष कार्य सफलता वाला बन रहा है इसका लाभ उठाएं। धन संबंधित पर समस्या से मेहनत के द्वारा ही विजय पाई जा सकती है आज की मेहनत निकट भविष्य को व्यवधान रहित बनाएगी। परिवार उत्सव का माहौल रहेगा घरेलू खर्च बजट से ज्यादा होंगे फिर भी शांति प्रदान करेंगे। पैर अथवा कमर दर्द की शिकायत होगी।

🏹धनु
आज के दिन आपके मन मे नए नए विचार बनेंगे दिन का अधिकांश समय कल्पनाओं में ही व्यतीत होगा। आवश्यक कार्य के चलते मध्यान तक कार्य क्षेत्र से अवकाश लेना पड़ेगा। आज कोई परिजन अथवा अधीनस्थ अपनी मांग मनवाने के लिये जिद पर अड़ेगा जिससे कुछ समय के लिये असुविधा होगी क्रोध आएगा लेकिन स्थिति को देख मन मे ही रखेंगे। स्वभाव में व्यवहारिकता की कमी रहेगी किसी की बातों का सीधा जवाब नही देंगे। धन की आमद अनैतिक कार्यो से होने की संभावना ज्यादा है। घर का वातावरण आपकी कंजूस प्रवृति के कारण उदासीन बनेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी।

🐊मकर
आज के दिन आपको नजदीकियों की उपेक्षा का शिकार बनना पड़ेगा भाग्य का साथ आज कम ही मिलेगा। चाहे कितनी भी मेहनत करें परिजनों को संतुष्ट नही कर पाएंगे कार्य क्षेत्र पर जहां से लाभ की उम्मीद रहेगी वहां से हानि होगी एवं जहां से कोई उम्मीद नही होगी वहां से अकस्मात लाभ होगा वो भी खर्च के अनुपात में नाकाफी। नौकरी वाले लोग आज कोई घटना के बाद स्वयं को व्यवसायियों की तुलना में बेहतर समझेंगे। व्यवसायी वर्ग की आज किसी ना किसी कारण से आलोचना ही होगी। धन लाभ थोडा बहुत संध्या के आस पास होगी खर्च साथ मे होने पर तुरंत खर्च हो जाएंगे। सेहत में सुधार आएगा फिर भी ज्यादा जटिल कार्यो से बचें।

🏺कुंभ
आज का दिन लाभ की कई नई सम्भावनाये जगायेगा इनमे से कुछ एक आज पूर्ण होंगी शेष के दुविधा में फंसने के कारण निकट भविष्य में पूर्ण होने की आशा लगी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री में पिछले दिनों की तुलना में कमी आएगी लेकिन फिर भी आय के दृष्टिकोण से आज का दिन संतोषजनक रहेगा कार्य व्यवसाय के अतिरिक्त अन्य मार्ग से भी धन की आमद होगी। लेकिन खर्च भी लगे रहेंगे। मित्र रिश्तेदारों का आगमन घर मे चहल पहल बढ़ाएगा उपहार का आदान प्रदान होगा। घर के बड़ो का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद जल्दी से हारने नही देगा आवश्यक कार्य संध्या से पहले कर लें इसके बाद सेहत प्रतिकूल होने लगेगी।

🐬मीन
आज दिन के आरंभ में आप जिस कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे वह टलते टलते मध्यान बाद ही पूर्ण हो सकेगा। किसी भी कार्य में आज तुरंत निर्णय ले अन्यथा लाभ के अवसर का उचित फल नही मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपके हिस्से का काम हथियाने का हर संभव प्रयास करेंगे लापरवाही एवं आलस्य से बचे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। घर का वातावरण आपके उत्साह में वृद्धि करेगा धन की आमद एक से अधिक मार्ग से होगी फिर भी आज पारिवारिक कार्यो मे खर्च करने में संकोच ना करें आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। संध्या बाद सेहत प्रतिकूल होगी समय पर इलाज करे बाद में गंभीर रूप ले सकती है।

समाधान-भविष्य यहाँ छिपा है: हरा रंग वास्तव में बहुत ठंडा और शांत करने वाला है। प्रकृति के साथ इसका जुड़ाव इसे एक सुखद एहसास देता है, जिससे यह कार्यालय स्थानों के लिए एक बढ़िया विकल्प बन जाता है। आस-पास पौधे लगाने की तरह, इस रंग की उपस्थिति एक आरामदायक माहौल बना सकती है, एक सकारात्मक और ताज़ा माहौल को बढ़ावा दे सकती है जो उत्पादकता और कल्याण के लिए अनुकूल है। यह कोई रहस्य नहीं है कि पौधे जैसे प्राकृतिक तत्व कार्यस्थल के अनुभव को काफी बेहतर बना सकते हैं। इसके अलावा, आपके डेस्क पर एक छोटा सा पौधा होने से न केवल ताजगी और ऊर्जा का स्पर्श आता है, बल्कि यह अधिक सकारात्मक और स्फूर्तिदायक माहौल बनाने में भी योगदान देता है, जो उस स्थान पर काम करने वाले सभी लोगों के उत्साह को बढ़ा सकता है। हरा रंग अत्यंत शीतल और शांतिदायक है। यही कारण है कि इसे कार्यालयों में रखने से पूरी तरह से एक आरामदायक माहौल बन सकता है, ठीक उसी तरह जैसे आसपास पौधे होते हैं। हर कोई जानता है कि पौधों जैसी प्राकृतिक चीज़ों को जोड़ने से वास्तव में कार्यस्थल का अनुभव बेहतर हो सकता है। अपने डेस्क पर एक छोटा सा पौधा रखने से न केवल ताजगी और ऊर्जा आती है, बल्कि वातावरण को वास्तव में सकारात्मक और ताज़ा बनाने में भी मदद मिलती है।

SAMADHAN-THE FUTURE LIES HERE: The colour green is indeed super chill and calming. Its association with nature gives it a soothing vibe, making it a great choice for office spaces. Just like having plants around, the presence of this colour can create a relaxed atmosphere, fostering a positive and refreshing ambiance that is conducive to productivity and well-being. It’s no secret that natural elements like plants can significantly improve the feel of a workspace. Moreover, having a little plant on your desk not only brings in a touch of freshness and energy, but also contributes to creating a more positive and invigorating atmosphere, which can uplift the spirits of everyone working in that space. The colour green is super chill and calming. That’s why having it in offices can totally create a relaxed vibe, just like having plants around. Everyone knows that adding natural stuff like plants can really improve the feel of a workspace. Having a little plant on your desk not only brings in some freshness and energy, but also helps make the atmosphere really positive and refreshing.

HAR HAR MAHADEV
Today’s Vedic Panchang
Date – 28 April 2024
Day – Sunday
Vikram Samvat – 2081
Ayan – Uttarayan
Season – Summer
Month – Vaishakh
Side – Krishna
Date – Chaturthi till 08:21 am Panchami
Nakshatra – Moola 04:49 am till April 29 thereafter Purvashadha
Yoga – Shiv Ratri till 02:06 April 29 and thereafter Siddha
Rahu Kaal – 05:24 PM to 07:00 PM
Sunrise – 06:12
Sunset – 07:00
Disha Shool – West direction
Brahmamuhurta – 04:42 am to 05:27 am
Abhijeet Muhurta – 12:10 pm to 01:02 pm
Nishita Muhurta- 12:13 am on April 29 to 12:58 am on April 29
Special: Eating wood apple on Panchami brings stigma. (Brahmavaivarta Purana, Brahma Khand: 27.29-34)

Eight characteristics of virtuous people

Describing the characteristics of Sadgrihasthas, Maharishi Atri says that Anasuya, Shauchha, Mangal, Aanayas, Aspriha, Dam, Daan and Daya – these are the eight best vices and characteristics of Sadgrihasthas. Here is a brief introduction of them:

Anasuya: One who does not refute the qualities of the virtuous, praises even those who have little qualities and does not make fun of others after seeing their faults – this feeling is called Anasuya.

Shaucha: Abstaining from non-food items, not associating with condemned persons and following the principles of Aachar – (purity-morality) – this is called Shaucha.)

Mangal: Daily behavior of great persons and praiseworthy conduct as per the scriptures, abandonment of unpleasant (condemnable) conduct – this has been called as ‘Mangal’ by the great sages who know the essence of religion.

Spontaneously: The feeling of not doing too much of the auspicious or inauspicious action due to which the body suffers or doing something that can be done easily with a natural feeling is called ‘spontaneously’.

Aspṛhā: Always being satisfied with one’s self-acquired things and not having any desire for someone else’s woman – this feeling is called ‘Aspṛhā’.

Damah: One who neither gets angry at another person nor tries to kill him in retaliation for the external (physical) or spiritual pain or suffering caused by him, that is, neither himself nor others are in a state of anxiety in any way. This feeling of being situated in equanimity is called ‘Dam’.

Donation: ‘It is a duty to donate every day’ – Understanding this and giving even in small things, being happy with conscience and making an effort, is called ‘donation’.

Compassion: To believe in happiness and sorrow in others, in one’s relatives, friends, enemies and haters, i.e. in the entire living world and in all the living beings, to have the same happiness and sorrow as one’s self and to understand everyone as one’s own self and to have a sense of self and God. To behave like this is called ‘kindness’. Maharishi Atri says, a pure Sadgrihastha having these characteristics attains the best position by his good conduct of Dharma, he is not born again and he becomes free.

Heartiest congratulations and good blessings to those whose birthday it is today.

People born on 28th are people of royal nature. 2 and 8 together make 10. In this way your radix number will be 1. You do not like anyone’s rule over you. You are adventurous and curious. Your radix number is governed by the planet Sun. You are extremely ambitious.

Because you are optimistic, you are able to face every situation. You are a beauty lover. The most impressive thing about you is your confidence. Because of this you easily become popular in gatherings. Your mental strength is strong. It is very difficult to understand you.

Auspicious dates: 1, 10, 19, 28

Lucky numbers: 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

Auspicious years: 2026, 2044, 2053, 2062

Presiding deity: Sun worship and Mother Gayatri

Auspicious color: Red, saffron, cream,

how will this year be

Time is good for employed people. There are chances of promotion. This year will be very pleasant for you. You will get success in incomplete tasks. Important work will be done in family matters. A pleasant situation is being created for the unmarried. There will be chances of marriage. There is good news for the unemployed also, your wishes will be fulfilled this year. This year will be good from health point of view

🦌Aries
Today you will definitely get the benefit of spiritual and charitable work in some form or the other. There will be hustle and bustle at home due to the organization of puja or any festival. Due to this, there will be hustle and bustle till midday. You will be happy with the arrival of friends and relatives but will become a matter of concern if your expenses go out of control. There will be news of profit from the work field but there will be sadness of not having any means of immediate profit today. Most of the money related work will be pending due to some other person, still you will get financial gain as per requirement. Do not ignore your or your family’s health, the consequences can be serious after night.

🐂Taurus
A sudden health related problem may occur today. Will steal your mind from working. You will be reluctant to do household work but being ready for entertainment will lead to arguments with family members. Work will be focused on business possibilities, hope of profit will arise in one moment and hope will turn into disappointment in the next moment, you will not be able to take any stable decision. It would be better if you do not take any decision related to money today, businessmen will get more profit than their expenses. Nothing much will be achieved today by running around, so let things happen naturally. It will not be possible to control expenses.

👫Gemini
Today will be helpful for you in making new relations with the social sector. The pace of work will be a bit slow in the beginning but will remain satisfactory till evening. When expenses come to your mind, you will make a lot of efforts to gain money but it will be untimely. Acquaintance with senior people of the society will open the way for profit in future. Do not tell your secret thoughts to anyone today, otherwise the work done may get spoiled. There is a possibility of a dispute between brothers or husband and wife over some old issue at home. Be careful with the vehicle, there is a fear of injury etc.

🦀Cancer
Today, there are chances of a short or big trip, due to which your daily routine will be disturbed, you will have to change your plans even at work, but still meeting your loved ones will keep your mind happy. You will become emotional when old memories are fresh in your mind. There will be ups and downs in work and business today. The inflow of money will not be certain, yet it will be as per the need. The means of comfort and convenience at home will increase and people will also consume them. Expenses will also be extra today but will not be in front of family happiness. There is a possibility of an argument with someone regarding money. Health will be good today.

🦁Leo
Today you will get respect everywhere due to your sensible behavior. Till midday you will be busy in fulfilling family responsibilities and will have to visit relatives. Expenses today will be less than previous days but will spoil the budget. You will be able to devote less time to work and business today; inflow of money will be less. You will miss your colleagues at work. Today, the atmosphere of joy in the family may get spoiled due to someone’s ego. Women today will themselves become a laughing stock by showing themselves to be more intelligent than others. Will remain healthy.

Virgo
Today your mind will be disturbed due to domestic disputes. The process of getting angry with someone or the other will continue throughout the day. Women, especially, should control your speech, otherwise it will not take long for the love relationships built with difficulty to break. Even at work, you will not let anyone put you ahead of you. Finding small faults in the work of your colleagues can prove costly. Improve your habits otherwise you will be left alone. Try to solve money related matters by sitting together peacefully. Your reputation will be tarnished if personal matters become public. Hopes of financial gain will hardly be fulfilled today, expenses will be incurred on travel and transactions.

⚖️Libra
Today will be a hectic day for you. You will have to travel in the beginning of the day, but do not expect any benefit other than practical benefits from it. Daily routine will remain chaotic till midday, only after that there will be stability. You will gain money from the sale of old goods in your work business and will also get new contracts, but due to lack of time, you will not be able to start work on them today. Try to complete all types of financial matters today itself, if the situation turns adverse from tomorrow, you may get insulted regarding money. There will be peace in the family except for small matters.

🦂Scorpio
You will be full of laziness today and will do even the most important work out of compulsion, but remember that whatever work you undertake today, someone or the other will put a halt to it in the beginning. Lack of money will also create hindrances. Do not let disappointment enter your mind. If you work with dedication then you will be successful. Will definitely get it. The time after midday is becoming successful for special work, take advantage of it. Money related problems can be overcome only through hard work. Hard work today will make the near future free from interference. There will be a festive atmosphere in the family, household expenses will be more than the budget but will still provide peace. There will be complaint of leg or back pain.

🏹Sagittarius
Today, new thoughts will form in your mind and most of the day will be spent in imagination. Due to important work, you will have to take leave from work till noon. Today, some family member or subordinate will be adamant in getting his/her demand met, which will cause inconvenience for some time, you will get angry, but after looking at the situation, you will keep it in mind. There will be lack of practicality in nature and will not give direct answer to anyone’s words. There is a high possibility of inflow of money from unethical activities. The atmosphere at home will become indifferent due to your stingy nature. There will be some improvement in health.

🐊Capricorn
Today you will have to become a victim of neglect by your close ones. Luck will rarely favor you today. No matter how hard you work, you will not be able to satisfy your family members. In the workplace, where there is expectation of profit, there will be loss and where there is no expectation, there will be sudden profit, that too inadequate in proportion to the expenses. People with jobs will consider themselves better than businessmen after some incident today. The business class will be criticized today for some reason or the other. There will be some monetary gain around evening and expenses will be spent immediately. Health will improve, still avoid more complex tasks.

🏺Aquarius
Today will awaken many new possibilities of profit, some of them will be fulfilled today, due to remaining stuck in dilemma, there will be hope of getting fulfilled in the near future. There will be a decrease in sales at the work area as compared to previous days, but still today will be a satisfactory day from the income point of view. Apart from the work business, there will be inflow of money from other sources also. But expenses will also continue. Arrival of friends and relatives will increase activity in the house and gifts will be exchanged. The guidance and blessings of the elders in the house will not let you give up quickly. Do the necessary work before the evening, after which your health will start getting adverse.

🐬Pisces
Today, the work about which you were excited in the beginning of the day will be completed only after noon. Take immediate decisions in any work today, otherwise you will not get proper results of the profit opportunity. Competitors at work will make every effort to grab your share of the work. Avoid carelessness and laziness otherwise you will have to repent later. The environment at home will increase your enthusiasm. Money will come from more than one route, yet do not hesitate to spend it on family activities today. Mutual relations may sour. Health will be adverse after evening, take timely treatment, it may take a serious form later.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton