हर हर महादेव
वैदिक पंचांग
दिनांक – 26 जून 2024
दिन – बुधवार
विक्रम संवत् – 2081
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – आषाढ़
पक्ष – कृष्ण
तिथि – पंचमी रात्रि 08:55 तक तत्पश्चात षष्ठी
नक्षत्र – धनिष्ठा दोपहर 01:05 तक तत्पश्चात शतभिषा
योग – विष्कम्भ प्रातः 06:14 तक तत्पश्चात प्रीति
राहु काल – दोपहर 12:41 से दोपहर 02:21 तक
सूर्योदय – 05:56
सूर्यास्त – 07:29
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:33 से 05:18 तक
अभिजीत मुहूर्त – कोई नही
निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:22 जून 27 से रात्रि 01:03 जून 27 तक
विशेष – पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
पढ़ने में रूचि न हो या सफलता न मिलती हो तो ….
जिन बच्चों का पढ़ाई की और रुझान नहीं होता अथवा कम होता है या काफी परिश्रम करके भी जिन्हें अध्ययन में पर्याप्त सफलता नहीं मिलती उनके लिए लाभदायी प्रयोग :
१ ग्राम कपूर और मौलसिरी (बकुल) का एक बीज पीसकर देशी गाय के २०० ग्राम घी में मिला दें । नित्य किसी भी समय ५ से १० मिनट तक संबंधित बच्चे के शयनकक्ष में इस मिश्रण से दीपक जलायें ।
बुखार दूर करने हेतु
चरक संहिता के चित्किसा स्थान में ज्वर ( बुखार) की चित्किसा का विस्तृत वर्णन करने के बाद अंत में आचार्य श्री चरकजी ने कहा है :
विष्णुं सहस्रमूर्धानं चराचरपतिं विभुम ।
स्तुवन्नामह्स्त्रेण ज्वरान सर्वानपोहति ।
‘हजार मस्तकवाले, चर-अचर के स्वामी, व्यापक भगवान की सहस्त्रनाम से स्तुति करने से अर्थात विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से सब प्रकार के ज्वर छूट जाते हैं ।’
(पाठ रुग्ण स्वयं अथवा उसके कुटुम्बी करें )
कमरे में कैसा बल्ब लगायें ?
लाल रंग का बल्ब कमरे में लगाने से उसमें रहनेवाले का स्वभाव चिड़चिड़ा होने लगता है ।
इसलिए कमरे में पारदर्शक, आसमानी अथवा हरे रंग का बल्ब लगाओ ताकि कमरे में रहनेवाले आनंदित रहें ।
किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए
संसार में और भगवान की प्राप्ति में सफल होने का सुंदर तरीका है :
१] अपनी योग्यता के अनुरूप परिश्रम में कोई-कसर न रखें ।
२] अंदर में त्याग-भावना हो । परिश्रम का फल, सफलता का फल भोगने की लोलूपता का त्याग हो ।
३] स्वभाव में स्नेह और सहानुभूति हो ।
४] लक्ष्यप्राप्ति के लिए तीव्र लगन हो ।
५] प्रफुल्लितता हो ।
६] निर्भयता हो ।
७] आत्मविश्वास हो ।
तो व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में सफल हो जायेगा ।
व्यवसाय में सफलता हेतु
कपूर और रोली को जलाकर उसकी राख बना लें और उसे दुकान आदि के गल्ले में रखें। इससे व्यापार में उत्तम वृद्धि होती है।
1 तुलसी का बीज, रोली और काली हल्दी को आंवले के रस में मिलाकर गोल बिंदी या गोल/लम्बा तिलक लगाकर घर से निकलें। किसी से भी मिलना हो आराम से बात करें। वह व्यक्ति आपके सम्मोहन बंधकर जवाब देगा, जो आपके हक़ मैं सकारात्मक होगा ।
2- गुरुवार के दिन हरताल और असगंध को केले के रस में पीसकर उसमें गोरोचन मिलाएं और बिंदी या तिलक करें। समान लाभ होगा।
3- गुरुवार के दिन ही काली हल्दी, रोली, असगंध और चन्दन को आंवले के रस में मिलाकर तिलक या बिंदी करें। समान लाभ मिलेगा
तुतलापन मिटाने के लिए
२-३ बादाम के गिरी मिक्सी में अच्छी तरह घोट के और मक्खन व मिश्री मिलाकर बराबर चबा चबा कर खाएं l १ हफ्ते में तोतलेपन में आराम होता है l
उन्नतिकारक कुंजियाँ
हलका भोजन करने से शरीर में स्थूलता कम होती है, मन भी सूक्ष्म होता है | सूक्ष्म मन प्रसन्नता का द्योतक है |
भृकुटी में तिलक करने से ज्ञानशक्ति का विकास होता है |
पंचक
26 जून 2024, सुबह 01.49 – 30 जून 2024, सुबह 07.34
एकादशी
2 जुलाई 2024- योगिनी एकादशी
17 जुलाई 2024- देवशयनी एकादशी
प्रदोष
03 जुलाई 2024 बुधवार सौम्यवारा प्रदोष व्रत (कृष्ण)
18 जुलाई 2024 गुरुवार, गुरु प्रदोष व्रत (शुक्ल)
अमावस्या
आषाढ़ अमावस्या – 5 जुलाई 2024
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
आज जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष : 2024, 2042
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन लाभ के अवसर आपकी तलाश में रहेंगे। दिन में जिस किसी के भी संपर्क में रहेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा। कार्य क्षेत्र पर भी एक से अधिक साधनो से आय होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा मान-सम्मान बढेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा। महिलाओं का सुख सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। प्रातः काल जल्दी कार्यो में जुटने का फल शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम से पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग मुश्किल कार्यो में सहयोग करेंगे। आज आप जोड़ तोड़ वाली नीति अपना कर कठिन परिस्थितियों में भी अपना काम निकाल लेंगे। सरकारी कार्य मे भी सफलता की उम्मद जागेगी प्रयास करते रहे। दाम्पत्य जीवन मे छोटी-मोटी बातों को दिल पर ना लें स्थिति सामान्य ही रहेगी। मित्रो से कोई दुखद समाचार मिलेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप सम्भल कर ही कार्य करेंगे फिर भी सफलता में संशय बना रहेगा। व्यवहारिकता की कमी के कारण जितना लाभ मिलना चाहिए उतना नही मिल सकेगा। घर अथवा बाहर बेवजह कलह के प्रसंग बनेगे। व्यापार व्यवसाय में सहकर्मियो की।मनमानी के कारण असुविधा एवं अव्यवस्था बनेंगी लेकिन फिर भी स्वयं के पराक्रम से खर्च लायक धनार्जन कर ही लेंगे। आस-पड़ोसी एवं भाई बंधुओ से बात का बतंगड़ ना बने इसके लिए मौन रखने की जरूरत है फिर भी महिलाये स्वभावानुसार बनती बात बिगाड़ लेंगी। विपरीत लिंग के प्रति कामासक्त रहेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आशाओं के विपरीत रहने वाला है। सोची हुई योजनाए आरम्भ में सफल होती नजर आएंगी परन्तु मध्यान तक इनसे निराशा ही मिलेगी। आज आप जिससे भी सहायता मांगेंगे वो भ्रम की स्थिति में रखेगा। आज आप आत्मनिर्भर होकर अपने कार्यो को करें। भागीदारों से धन को लेकर अनबन हो सकती है। मीठा व्यवहार रखने पर भी लोग आपको केवल कार्य निकालने के लिए इस्तेमाल करेंगे। कार्य क्षेत्र की भड़ास घर पर निकालने से घर का माहौल भी बेवजह खराब होगा। पुराने कार्यो को पूर्ण करने की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंगों से निराश होंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आशानुकूल रहेगा। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को मन लगाकर करेंगे लेकिन किसी के हस्तक्षेप करने से मन विक्षिप्त हो सकता है। किसी के ऊपर ध्यान ना दें एकाग्र होकर अपने कार्य मे लगे रहे धन एवं सम्मान दोनों मिलने के योग है। लेकिन उधार के व्यवहार बढ़ने से असुविधा भी होगी। व्यावसाय में वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। भाई-बंधुओ का सहयोग आज अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे। स्त्री से सुखदायक समाचार मिलेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन काफी उठा पटक वाला रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ में कार्यो की गति धीमी रहेगी समय पर वादा पूरा ना करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते है। कार्यो के प्रति नीरसत अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे परन्तु जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे विलंभ से ही सही सफल अवश्य होंगे धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हों जायेगा लेकिन संध्या पश्चात धन संबंधित कोई भी कार्य-व्यवहार ना करें। परिजन आपके टालमटोल वाले व्यवहार से दुखी रहेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप बुद्धि विवेक से कार्य करेंगे परन्तु परिस्थिति हर तरह से कार्यो में बाधा डालेगी। कार्य व्यवसाय से मन ऊबने लगेगा धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा पारिवारिक एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारो की प्रशंसा होगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी। महिलाये अधिक बोलने की समस्या से ग्रस्त रहेंगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन अनैतिक कार्यो से बच कर रहें मन भ्रमित रहने के कारण निषेधात्मक कार्यो में भटकेगा। लोग आपसे भावनात्मक संबंध बनाएंगे परन्तु आवश्यकता के समय कोई आगे नही आएगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियो का रूखा व्यवहार रहने से स्वयं के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग बनेंगे संभव हो तो आज टालें। पेट अथवा स्वांस, छाती संबंधित व्याधि हो सकती है। अधिकांश समय मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे किसी की गलती का विरोध करना भी बेवजह कलह का कारण बनेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति वाला रहेगा। धन संबंधित समस्याएं काफी हद तक सुलझने पर दिन भर प्रसन्नता रहेगी। कार्य व्यवसाय से प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आमद शुरू हो जाएगी जो संध्या तक रुक रुक कर चलती रहेगी। मितव्ययी रहने के कारण खर्च भी हिसाब से करेंगे धन कोष में वृद्धि होगी। महिलाये किसी मनोकामना पूर्ति से उत्साहित होंगी। आज महिला वर्ग से कोई भी काम निकालना आसान रहेगा मना नही कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी। पर्यटन की योजना बनेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा भाग-दौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे। आसानी से जितना मिल जाये उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु महिलाये इसके विपरीत रहेंगी अल्प साधनो से कार्य करने पर भाग्य को दोष देंगी। व्यवसाय की गति पल पल में बदलेगी जिससे सुकून से बैठने का समय नही मिलेगा। किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी रहेंगे। पारिवारिक खर्चो में अकस्मात वृद्धि होने से बजट गड़बड़ा सकता है। महिलाओं के मन मे आज उथल पुथल अधिक रहने के कारण बड़ी जिम्मेदारी का कार्य सौपना उचित नही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन मानसिक चंचलता के कारण बनते कार्यो को दुविधा के कारण आप स्वयं बिगाड़ लेंगे। सरकारी कार्य आज सावधानी से करें अन्यथा लंबित रखें हानि निश्चित रहेगी। संबंधो के प्रति भी आज ईमानदार नही रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके गलत आचरण से कलुषित होगा। सामाजिक क्षेत्र पर लोग पीठ पीछे बुराई करेंगे। सेहत में मानसिक दबाव के चलते उतार चढ़ाव लगा रहेगा। घर के बुजुर्ग आपसे नाराज रहेंगे। धन लाभ अचानक होने से स्थिति संभाल नही सकेंगे रुपया आते ही हाथ से निकल भी जायेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपको आज के दिन प्रत्येक कार्यो में सावधान रहने की आवश्यकता है। धन के पीछे भागने की प्रवृति पर आज लगाम लगाकर रखे अन्यथा धन के साथ-साथ मान हानि भी होगी। दोपहर से पहले के भाग में पुराने कार्य पूर्ण होने से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। इसके बाद का समय प्रतिकूल बनता जाएगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यो में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परिजनों से भी मामूली बात पर झगड़ा होगा। वाणी एवं व्यवहार से संयम बरतें।
Hearty congratulations and best wishes to those whose birthday is today
The root number of a person born today will be 8. Whatever you do in your life has a meaning. It is difficult to fathom your mind. You achieve success after a lot of struggle. Many times others take the credit for your work. This planet is governed by Saturn, the son of Sun. People born on this day are calm, serious, charitable, hardworking. Your speech is harsh and your tone is fierce. You are a materialist. You possess amazing powers.
Auspicious date: 8, 17, 26
Auspicious number: 8, 17, 26, 35, 44
Auspicious year: 2024, 2042
Ishtadev: Hanumanji, Lord Shani
Auspicious color: Black, dark blue, purple
Predictions according to date of birth:
Enemies will be ineffective, time will be favorable from the point of view of health. You will get success in all the works. Those who have been obstructed till now will also be successful. The condition of business will be good. Political persons will also benefit by making good use of time. Employed persons will progress. If the unemployed try, they will be successful in getting employment.
Aries🐐 (Chu, Che, Cho, La, Li, Lu, Le, Lo, A)
Today, opportunities for profit will be looking for you. Whoever you will come in contact with during the day, you will definitely get some benefit from it. There will be income from more than one source at work also. Women associated with the business sector can get financial assistance in the form of promotion along with incentives. Even if you are not interested in social work, you will have to join it, your respect will increase. The guidance of family members will be useful in every field today. You will get the happiness and support of women. There will be closeness in love affairs.
Taurus🐂 (E, Oo, A, O, Va, Vi, Wu, Ve, Vo)
Today will be a day of success in work. The result of getting involved in work early in the morning will soon be in the form of monetary gain. Most of the work will be completed with a little hard work. Officials will cooperate in difficult tasks. Today, you will adopt a manipulative policy and get your work done even in difficult situations. There will be hope of success in government work as well, keep trying. Do not take small things to heart in married life, the situation will remain normal. You will get some sad news from friends.
Gemini👫 (Ka, Ki, Ku, Gha, Ng, Chha, Ke, Ko, Ha)
Today you will work carefully, yet there will be doubt in success. Due to lack of practicality, you will not get as much profit as you should. There will be unnecessary quarrels at home or outside. In business, there will be inconvenience and disorder due to the arbitrariness of colleagues, but still you will earn money enough to spend with your own efforts. There is a need to keep silence so that things do not become a mess with neighbors and siblings, yet women will spoil things according to their nature. You will be sexually attracted towards the opposite sex.
Cancer🦀 (Hi, Hu, He, Ho, Da, Dee, Doo, De, Do)
Today is going to be contrary to expectations. Plans you have planned will seem to be successful in the beginning, but by midday you will only get disappointment from them. Whoever you ask for help from today will keep you in a state of confusion. Today, you should do your work self-reliantly. There can be a dispute with partners regarding money. Despite having a sweet behavior, people will use you only to get work done. Venting your work at home will unnecessarily spoil the atmosphere of the house. There will be concern about completing old tasks. You will be disappointed in love affairs.
Leo🦁 (Ma, Mee, Mu, Me, Mo, Ta, Tee, To, Te)
Today will also be favorable. Health will be good, so you will do your work diligently, but interference from someone can make your mind disturbed. Do not pay attention to anyone, stay focused in your work, there are chances of getting both money and respect. But there will also be inconvenience due to increase in borrowing behavior. Investing for growth in business will be auspicious. Support from brothers and relatives will be relatively less today. Except women, other members of the house will behave jealously towards you. You will get pleasant news from the woman.
Virgo👩 (To, Pa, Pi, Pu, Sha, Na, Tha, Pe, Po)
Today will be a very upheaval day. Sudden changes will have to be made in business plans. At the beginning of the day, the pace of work will be slow. Business relations may get spoiled due to not fulfilling the promise on time. There will be more dullness towards work. You will not be able to take a concrete decision regarding any work, but whatever work you invest in, you will definitely succeed, albeit with a delay. You will also get monetary benefits as per the requirement, but do not do any work related to money after evening. Family members will be unhappy with your evasive behavior.
Libra⚖️ (Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te)
Today you will work with wisdom and discretion, but circumstances will hinder work in every way. You will start getting bored with work, keep working with patience, you will definitely get satisfactory benefits by evening. Your ideas will be appreciated in family and social sphere, but only for your behavior. Do not argue with anyone on financial matters, there is a possibility of money sinking. You will get love and affection in the family, but the feeling of achieving selfishness will also be more. Women will suffer from the problem of speaking too much.
Scorpio🦂 (To, Na, Nee, Nu, Ne, No, Ya, Yi, Yu)
Avoid immoral acts today, the mind will wander in prohibited works due to confusion. People will make emotional relations with you, but no one will come forward at the time of need. At the workplace also, due to the rude behavior of colleagues, you will have to depend more on yourself. There will be chances of long journey, if possible avoid it today. There may be stomach or breathing, chest related disease. Most of the time You will also be mentally restless at this time. Unnecessary expenses will increase in the family. Opposing someone’s mistake will also cause unnecessary discord.
Sagittarius🏹 (Ye, Yo, Bha, Bhi, Bhu, Dha, Fa, Dha, Bhe)
Today will be a day of progress from the economic point of view. You will be happy throughout the day as money related problems will be solved to a great extent. After initial hard work in work and business, the inflow of money will start from the afternoon which will continue intermittently till the evening. Being frugal, you will also spend according to your calculations, the money fund will increase. Women will be excited by the fulfillment of some wish. Today it will be easy to get any work done from the women, they will not be able to refuse. Marital happiness will also increase. Tourism plans will be made.
Capricorn🐊 (Bho, Ja, Jee, Khee, Khoo, Kha, Kho, Ga, Gee)
Today you will not be in favor of running around too much for any work. You will be satisfied with whatever you get easily. But women will be the opposite of this, they will blame fate for working with less resources. The pace of business will change every moment, due to which you will not get time to sit comfortably. You will be sad remembering some old incident. Budget may get disturbed due to sudden increase in family expenses. Due to more turmoil in the minds of women today, it will not be appropriate to entrust them with a big responsibility.
Aquarius🍯 (Gu, Ge, Go, Sa, Si, Su, Se, So, Da)
Today, due to mental fickleness, you yourself will spoil the work due to dilemma. Do government work carefully today, otherwise keep it pending, loss will be certain. You will not be honest towards relationships today. Family environment will be tainted by your wrong conduct. People will speak ill behind your back in the social field. Health will fluctuate due to mental pressure. Elders of the house will be angry with you. You will not be able to handle the situation due to sudden financial gain, money will slip out of your hands as soon as it comes.
Pisces🐳 (Dee, Doo, Tha, Jha, Nya, De, Do, Cha, Chee)
You need to be careful in every work today. Keep a check on the tendency to run after money today, otherwise there will be loss of respect along with money. In the part before noon, old work will be completed and you will get some money and daily expenses will be met. After this, the time will become unfavorable. Competitors in business will try to interfere in your work in every way. There will be quarrels with family members on minor issues. Be restrained in speech and behavior.
Leave a Reply