हर हर महादेव
वैदिक पंचांग
दिनांक – 25 जून 2024
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)
शक संवत -1946
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ॠतु
मास-आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – चतुर्थी रात्रि 11:10 तक तत्पश्चात पंचमी
नक्षत्र – श्रवण दोपहर 02:32 तक तत्पश्चात धनिष्ठा
योग – वैधृति सुबह 09:06 तक तत्पश्चात विष्कंभ
राहुकाल – शाम 04:03 से शाम 05:43 तक
सूर्योदय-06:00
सूर्यास्त- 19:22
दिशाशूल – उत्तर दिशा में
व्रत पर्व विवरण – संकष्ट चतुर्थी ( चन्द्रोदय:रात्रि 10:24),अंगारकी चतुर्थी,मंगलवारी चतुर्थी (सूर्योदय से रात्रि 11:10 तक),पंचक [आरम्भ:रात्रि 01:49 (26 जून 01:49 AM)]
विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

मंगलवारी चतुर्थी
25 जून 2024 मंगलवार को सूर्योदय से रात्रि 11:10 तक मंगलवारी चतुर्थी है।
मंत्र जप व शुभ संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष योग
मंगलवारी चतुर्थी को किये गए जप-संकल्प, मौन व यज्ञ का फल अक्षय होता है।
मंगलवार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना … जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है…

मंगलवार चतुर्थी
भारतीय समय के अनुसार 25 जून 2024 को (सूर्योदय से रात्रि 11:10 तक) चतुर्थी है, इस महा योग पर अगर मंगल ग्रह देव के 21 नामों से सुमिरन करें और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें, शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं..
मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं :-
1) ॐ मंगलाय नमः
2) ॐ भूमि पुत्राय नमः
3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः
4) ॐ धन प्रदाय नमः
5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः
6) ॐ महा कायाय नमः
7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः
8) ॐ लोहिताय नमः
9) ॐ लोहिताक्षाय नमः
10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः
11) ॐ धरात्मजाय नमः
12) ॐ भुजाय नमः
13) ॐ भौमाय नमः
14) ॐ भुमिजाय नमः
15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः
16) ॐ अंगारकाय नमः
17) ॐ यमाय नमः
18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः
19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः
20) ॐ वृष्टि हराते नमः
21) ॐ सर्व कामा फल प्रदाय नमः
ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें ..फिर धरती पर अर्घ्य देना चाहिए..अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले :-
भूमि पुत्रो महा तेजा
कुमारो रक्त वस्त्रका
ग्रहणअर्घ्यं मया दत्तम
ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे
हे भूमि पुत्र!..महा क्यातेजस्वी,रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ..

प्रतिदिन तुलसी का पूजन करना और पौधे में जल अर्पित करना हमारी प्राचीन परंपरा है। जिस घर में प्रतिदिन तुलसी की पूजा होती है, वहां सुख-समृद्धि, सौभाग्य बना रहता है। धन की कभी कोई कमी महसूस नहीं होती। अत: हमें विशेष तौर पर प्रतिदिन तुलसी का पूजन अवश्य करना चाहिए
तुलसी के पौधे के सूखने के बाद भी इसकी पवित्रता समाप्त नहीं होती है। ऐसे में पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ तुलसी के पौधे को किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए।
चतुर्थी‬ तिथि विशेष
चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।
हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।
पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।
शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥
“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।

कोई कष्ट हो तो
हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है| उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |
छः मंत्र इस प्रकार हैं –
ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।
ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।
ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।
ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।
ॐ अविघ्नाय नम:
ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:
विशेष – 25 जून 2024 मंगलवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 10:24)

पंचक
26 जून 2024, सुबह 01.49 – 30 जून 2024, सुबह 07.34
एकादशी
2 जुलाई 2024- योगिनी एकादशी
17 जुलाई 2024- देवशयनी एकादशी
प्रदोष
03 जुलाई 2024 बुधवार सौम्यवारा प्रदोष व्रत (कृष्ण)
18 जुलाई 2024 गुरुवार, गुरु प्रदोष व्रत (शुक्ल)
अमावस्या
आषाढ़ अमावस्या – 5 जुलाई 2024

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहनेवाला है। आप अपने किसी भी कार्य में ढील न दें, इससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कुछ विवाद आपको परेशान कर सकते हैं। नौकरी को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों की मेहनत रंग लाएगी। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आपको किसी भी तरह की गलती से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान से काम करें नहीं तो अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी में यदि बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए भी समय बेहतर है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाले रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उनको अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। आप कुछ नयी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी सुख सुविधाओं की वस्तुओं मे इजाफा होगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य समिति आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपको आपकी आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजना पर अच्छा धन लगाएंगे, जो आपकी आय को बढ़ायेगा। आप फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं अन्यथा आर्थिक हानि भी हो सकती है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ी और मेहनत करनी होगी। आप किसी की कहीं सुनी बातों में ना आएं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरीक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको राहत मिलेगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। यदि आपने बिना सोचे समझे अपने धन का कहीं निवेश किया, तो उसमें आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान से संबंधित किसी समस्या का समाधान खोजने का प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आपके प्रभाव में प्रताप में वृद्धि होगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपकी कोई पुरानी गलतियां परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा जल्द ही दूर होगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचाना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने काम के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न करें अन्यथा समस्या हो सकती है। आपको किसी अजनबी पर जल्दी भरोसा न करें। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। परिवार के किसी बड़े सदस्य से अपने दिल की बात कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। आप आध्यात्म के कार्यों की ओर अग्रसर रहेंगे। किसी काम में आप बिना सोचे समझे हाथ न डालें, नहीं तो उसमें आपको कोई नुकसान होने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है। आपको किसी सहयोगी की मदद की आवश्यकता होगी, तभी आपके काम आसानी से पूरे होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो इस समय में वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। परोपकार के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी और आप किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप कोई भी कार्य जिम्मेदारी से करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस की दी गई सलाह पर आप अमल करें अन्यथा दिक्कत हो सकती है। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है। आप अपनी माताजी से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता देख रहा है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो आपको समस्या होगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको अपने किसी मित्र से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। जो जातक अपने कामों को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, आज उनके पूरा होने की आपको पूरा होने की संभावना है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी आय को बढ़ाने के लिए रहेगा। आज आपको इन्कम के कुछ नए सोर्स मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपको कोई काम जल्दबाजी में करने से बचाना होगा। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही नहीं करनी है। वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

Hearty congratulations and best wishes to those whose birthday is today

The root number of a person born on 25th will be 7. This number is governed by the planet Varuna. People influenced by this number have many specialties in themselves. You are an open-hearted person. You have a keen eye. You have the ability to understand what is in someone’s mind immediately. Your nature is like water. Just like water makes its own path, you too are successful in achieving your goal by crossing all the obstacles.

Auspicious dates: 7, 16, 25

Lucky numbers: 7, 16, 25, 34

Ishtdev (favourite deity) : Lord Shiva and Vishnu

Lucky colours: White, pink, purple, maroon

Predictions according to date of birth:
Time will be pleasant for employed people. Before starting a new work plan, apply a long tilak of saffron. There will be an atmosphere of speed in your work. You will get success only by being dedicated in every work. The condition of business will be good. You will get support from officers. Offer a flag in the temple.

Aries Daily Horoscope

Today is going to be a happy day for you. Do not slack off in any of your work, otherwise you will have to face problems. Some disputes can trouble you. People who have been worried about their job for a long time may get some good news. The hard work of people preparing for a government job will pay off. You can buy a new property.

Taurus Daily Horoscope

Today will be a day full of problems for you. You will have to avoid any kind of mistake. Work carefully in the workplace or else you may have to face rebuke from the officers. Your courage and valor will increase. The path of higher education will be clear for the students. You may get to hear some good news from the side of children. If you were planning to change your job, then this is a good time for that too.

Gemini Daily Horoscope

Today will be a day of increasing your position and prestige. People working in the social sector can get a new position. You will be happy to get some big achievement in your work field. Some of your opponents will try to create obstacles in your work, but you will not let them dominate you. You can buy some new things. There will be an increase in your comfort items. You will get the support and company of your life partner in abundance.

Cancer Daily Horoscope

Today will be a day of increasing your income. You will invest a lot of money in some new scheme in your business, which will increase your income. Stop unnecessary expenditure otherwise you may suffer financial loss. You can participate in some religious program. Today you will be able to win the trust of people easily. People preparing for government job will have to work a little harder. Do not believe in what you hear.

Leo Daily Horoscope

Today is going to be a mixed day for you. If you were suffering from some physical problem for a long time, you will get relief from it. You need to recognize the people living around you. If you invest your money somewhere without thinking, you may suffer a huge loss. Along with your spouse, you will try to find a solution to a problem related to children. People living a love life will spend a romantic day with their partner. Today you will regret any decision you have taken.

Virgo Daily Horoscope

Today you will move ahead on the path of progress. You will get relief from the problems going on in family life. Your influence and prestige will increase. You may have to move from one place to another due to promotion in job. If you get a chance to help a needy person, then definitely do it. Any of your old mistakes may come in front of family members. The obstacle in the marriage of children will be removed soon. You will have to avoid sharing any important information with anyone.

Libra Daily Horoscope

Today will be a day for you to be cautious about your work. Do not make any decision in haste otherwise it can cause problems. Do not trust a stranger easily. You will meet an old friend after a long time. You can participate in an entertainment program. If you go out somewhere, then make sure to keep your valuables safe. You can talk about your heart to an elder member of the family.

Scorpio Daily Horoscope

Today, you should be careful in matters of transactions. You will move towards spiritual activities. Do not start any work without thinking, otherwise you may suffer a loss. You may have to go on a sudden trip due to some work in the workplace. If there was a rift between family members regarding something, then it seems to be resolved through conversation. You will need the help of a colleague, only then your work will be completed easily.

Sagittarius Daily Horoscope

Today will be a confusing day for you. Your children will live up to your expectations. If you had lent money to someone, you may get it back during this time. You may participate in a religious program. You will be very interested in charity work and you should deal with property very carefully, otherwise you may be cheated.

Capricorn Daily Horoscope

Today you will do any work responsibly. Follow the advice given by your boss in the workplace, otherwise you may face problems. If you do some work relying on luck, you will definitely get success in it. The ongoing dispute with brothers and sisters seems to be getting resolved through conversation. You can talk to your mother about your wish. You may get to hear some good news from the children’s side. Students are seen getting relief from intellectual and mental burden.

Aquarius Daily Horoscope

Today is going to bring an increase in the means of worldly pleasures for you. Do not fall into the trap of showing off, otherwise you will have problems. Any of your old mistakes may come in front of the family members. You will get a chance to tell your heart’s feelings to one of your friends. You need to be careful with the people living around you. With the blessings of parents, any of your pending work will be completed. Those who have been worried about their work for a long time, today you are likely to get it completed.

Pisces Daily Horoscope

Today will be a day for you to increase your income. Today you will get some new sources of income, due to which your financial condition will be better than before. You will have to avoid doing any work in a hurry. You should not be careless in any legal matter. Senior members can talk to you about something. The obstacle in the marriage of a family member will be removed. You will spend some time having fun with small children.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton