दिनांक – 22 अगस्त 2024
दिन – गुरूवार
विक्रम संवत् – 2081
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण
तिथि – तृतीया दोपहर 01:46 तक तत्पश्चात चतुर्थी
नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद रात्रि 10:05 तक तत्पश्चात रेवती
योग – धृति दोपहर 01:11 तक तत्पश्चात शूल
राहु काल – दोपहर 02:18 से दोपहर 03:54 तक
सूर्योदय – 06:19
सूर्यास्त – 07:06
दिशा शूल – दक्षिण दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:49 से 05:34 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:17 से दोपहर 01:08 तक
निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:20 अगस्त 23 से रात्रि 01:05 अगस्त 23 तक
व्रत पर्व विवरण – कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरम्बा संकष्टी चतुर्थी, सर्वार्थ सिद्धि योग (रात्रि 10:05 से प्रातः 06:19 अगस्त 23 तक)
विशेष – तृतीया को परवल खाना शत्रु वृद्धि करता है व चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🔹स्वास्थ्य-रक्षा के सरल प्रयोग🔹

(अनिद्रा, दाह, फोड़े-फुंसी आदि 🙂

🔸जिनको सिरदर्द होता हो अथवा रात को ११ से २ के बीच की नींद टूटती हो, नकसीर फूटती हो, उन सबके लिए एक प्रयोग है – धनिया, आँवला और मिश्री समभाग कूटकर रख दो । १० ग्राम रात को भिगा लो, सुबह मसलकर पी लो । सुबह भिगा दो, शाम को पी लो । नींद बढ़िया आयेगी, पेट साफ रहेगा, आँखों की जलन, मासिक की अधिकता, फोड़े-फुंसी सब शांत हो जायेंगे । मूत्रदाह तथा स्वप्नदोष से भी रक्षा होगी । जिनको नकसीर की तकलीफ है (नाक फूटती है), उन लोगों के लिए भी यह प्रयोग आशीर्वादरूप है ।

🔸नकसीर : हरे धनिये अथवा तुलसी के रस की २-३ बूँदें नाक में डालें । सुबह-शाम त्रिफला का सेवन करें । इससे २-४ दिन में आराम होता है ।

तरबूज खाने अथवा उसका रस पीने से भी नकसीर में आराम होता है ।

🔸फोड़े-फुंसियाँ : पालक, गाजर और ककड़ी तीनों मिलाकर उसका रस ले लें अथवा हरे नारियल का पानी पियें । इससे फोड़े-फुंसियाँ दूर होते हैं । भोजन में नमक कम मात्रा में लें ।

बहुला चतुर्थी

🙏🏻 भाद्रपद महिने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण मास) को बहुला चतुर्थी व बहुला चौथ के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान श्रीगणेश के निमित्त व्रत किया जाता है। इस बार यह चतुर्थी 22 अगस्त, गुरुवार को है।
ऐसे करें व्रत
👩🏻 महिलाएं इस दिन सुबह स्नान कर पवित्रता के साथ भगवान गणेशजी की आराधना आरंभ करें। भगवान गणेशजी की प्रतिमा के सामने व्रत का संकल्प लें। धूप, दीप, गंध, पुष्प, प्रसाद आदि सोलह उपचारों से श्रीगणेशजी का पूजन संपन्न करें। चंद्र उदय होने से पहले जितना हो सके कम बोलें।
👉🏻 शाम होने पर फिर से स्नान कर इसी पूजा विधि से भगवान श्रीगणेशजी की उपासना करें। इसके बाद चन्द्रमा के उदय होने पर शंख में दूध, दूर्वा, सुपारी, गंध, अक्षत से भगवान श्रीगणेशजी का पूजन करें और चतुर्थी तिथि को चंद्र्देव को अर्घ दें। इस प्रकार बहुला चतुर्थी व्रत के पालन से सभी मनोकामनाएं पूरी होने के साथ ही व्रती (व्रत करने वाला) के व्यावहारिक व मानसिक जीवन से जुड़े सभी संकट, विघ्न और बाधाएं समूल नष्ट हो जाते हैं। यह व्रत संतान दाता तथा धन को बढ़ाने वाला है।

कोई कष्ट हो तो

➡ 22 अगस्त 2024 गुरुवार को संकष्ट चतुर्थी चन्द्रोदय रात्रि 08:52
🙏🏻 हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |
👉🏻 छः मंत्र इस प्रकार हैं –
ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।
ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।
ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।
ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।
ॐ अविघ्नाय नम:
ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:
🙏🏻

🔹गुरुवार विशेष 🔹

🔸हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में शुद्ध कच्चा दूध गाय का थोड़ा-सा ही डाले तो, उस घर में लक्ष्मी स्थायी होती है और गुरूवार को व्रत उपवास करके गुरु की पूजा करने वाले के दिल में गुरु की भक्ति स्थायी हो जाती है ।

🔸गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति के प्रतीक आम के पेड़ की निम्न प्रकार से पूजा करें :

🔸एक लोटा जल लेकर उसमें चने की दाल, गुड़, कुमकुम, हल्दी व चावल डालकर निम्नलिखित मंत्र बोलते हुए आम के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं ।

ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः ।

फिर उपरोक्त मंत्र बोलते हुए आम के वृक्ष की पांच परिक्रमा करें और गुरुभक्ति, गुरुप्रीति बढ़े ऐसी प्रार्थना करें । थोड़ा सा गुड़ या बेसन की मिठाई चींटियों को डाल दें ।

🔸गुरुवार को बाल कटवाने से लक्ष्मी और मान की हानि होती है ।

🔸गुरुवार के दिन तेल मालिश हानि करती है । यदि निषिद्ध दिनों में मालिश करनी ही है तो ऋषियों ने उसकी भी व्यवस्था दी है । तेल में दूर्वा डाल के मालिश करें तो वह दोष चला जायेगा ।

पंचक

अगस्त में पंचक का आरंभ 19 अगस्त, सोमवार को शाम को 07 बजकर 01 मिनट पर हो रहा है। वहीं, इसका समापन 23 अगस्त, शुक्रवार को रात्रि 07 बजकर 58 मिनट पर होगा।

एकादशी

पद्मा एकादशी (भाद्रपद शुक्ल) 14 सितंबर 2024
इंदिरा एकादशी (अश्विन कृष्ण) 28 सितंबर 2024

प्रदोष
15 सितंबर 2024 रविवार, रवि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
29 सितंबर 2024 रविवार, रवि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

2 सितंबर 2024 ( सोमवार ) – भाद्रपद अमावस्या ( कृष्ण पक्ष)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

आज जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।
जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

आज का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है, तो आपको उससे दूर रहने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आप किसी से कोई बात बोले, तो बहुत ही सोच समझकर बोले। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर कुछ समस्या महसूस करेंगे। आपको अपने भाई बहनों का कामों में साथ लेना पड़ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आप बेफिजूल के खर्चे में लगे रहेंगे, जिसके बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपके किसी लिए गए फैसले से आपको पछतावा होगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें। किसी काम को लेकर यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपकी मनमानी आपके कामों पर भारी पड़ेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी काम को पूरा करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा करेंगे। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव की योजना बना सकते हैं। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी काम को लेकर बाहर जा सकते हैं। आपको किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आप किसी दूसरे पर आश्रित ना रहें और अपनी बुद्धि व विवेक से काम ले। माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां में ढील देने से बचना होगा। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपका कोई रुका हुआ काम बन सकता है। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपको किसी बेवजह के काम में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है। आपकी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके लिए आपको माफी मांगनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खटपट रहेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है। आपके सामने कुछ काम ऐसे होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। संतान के मनवाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने व्यवसाय को विदेशों तक फैलाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप कुछ नए लोगों से कांटेक्ट करेंगे। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें, नहीं तो कोई विवाद विवाद होने की संभावना है। आप किसी काम को लेकर चिंतित न हो।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन शेयर मार्केट से जुड़े लोग कोई जोखिम उठाने से बचें। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी वह अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे। अविवाहित जातकों के लिए आज कोई बेहतर रिश्ता सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में भी सोचें। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमे कोई लापरवाही ना करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप अपने कामों में कोई ढील दी, तो आप समस्या में आ सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आप किसी काम को पूरे उत्साह से करेंगे, तो आपके विरोधी भी आपसे दूर रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए व्यस्त रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ घूमने फिरने के लिए समय निकालना होगा, नहीं तो दोनों के बीच मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आपकी संतान के भविष्य को लेकर आपको प्लानिंग कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को किसी परीक्षा को देना पड़ सकता है। निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। कारोबार में कोई परिवर्तन करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। पारिवारिक बिजनेस में कोई बंटवारे को लेकर बातचीत हो सकती है, जो आपको परेशानी दगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम में हाथ आजमा सकते हैं। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से उनका नाम रोशन होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवार के सदस्य आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के कारण उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपके पिताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें उन्हे राहत मिलेगी। आप परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के कामों में वृद्धि होगी, जिससे उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Hearty congratulations and best wishes to those whose birthday is today.

The root number of a person born today will be 4. People influenced by this number are stubborn, sharp-minded and courageous. Their life is full of struggle. They are also proud. Such a person has to face many changes in life.

Like a vehicle coming at high speed suddenly getting braked, such will be their fate. But it is also certain that most of the people with this number are the head of the family. These people are soft at heart but appear tough from outside. People are convinced of their leadership ability.

Auspicious date: 4, 8, 13, 22, 26, 31,

Auspicious number: 4, 8,18, 22, 45, 57,

Auspicious year: 2031, 2040, 2060

Ishtadev: Shri Ganesh, Shri Hanuman

Auspicious color: Blue, black, brown

How will this year be?

Respect and honour will increase, and friends will support you. Keep the new business plan confidential until it is effective. This year is capable of removing the ill effects of the previous year. You have to work with caution. You will get effective success over the enemy. If employed people try, there are chances of progress. Surprising results can come in matters of marriage. You will get success through cooperation in family matters.

Today’s Horoscope

Aries Daily Horoscope
Today’s day is likely to be weak for your health. If you are feeling stressed about something, it is necessary for you to stay away from it. Your financial situation will be weak. Be very thoughtful in your speech when talking to someone. People in a relationship may feel some issues with their partner. You may need to support your siblings in their work. People looking for jobs will come across better opportunities.

Taurus Daily Horoscope
Today’s day is likely to be unfavorable for you. You will keep on spending unnecessarily, which may lead to financial scarcity later. You may regret a decision made in your professional life. Avoid lending money to anyone. If you rush into something, it may lead to mistakes. Students may face some issues in higher education. Your stubbornness may have a heavy impact on your work.

Gemini Daily Horoscope
Today’s day will bring positive results for you. You will seek advice from your father to complete a task. You need to pay special attention to your child’s company. You may plan to make some changes in your business. Your interest in a new job may awaken. Active individuals in social areas may go out for some work. You may get a chance to participate in a auspicious event.

Cancer Daily Horoscope
Today’s day will require you to work thoughtfully. In business, do not rely on others and work with your intellect and sense. Your mother may have an eye-related issue. You need to avoid being lax in your family responsibilities. If you go somewhere, make sure to secure your valuables. The obstacles coming in your progress will be removed. A pending task of yours may get completed. You need to give up your laziness and move forward.

Leo Daily Horoscope
Today’s day will be good for you. Your interest in religious activities will increase. Avoid getting involved in unnecessary tasks. You may receive a reward in your professional area. If you get a chance to help someone in need, make sure to do it. A memory of a friend may haunt you. Your old mistake may come to light, for which you may need to apologize. There may be some friction with your life partner.

Virgo Daily Horoscope
Today’s day will be filled with expenses for you. You will have to do some tasks that you do not want due to some compulsions. You may feel troubled due to your child’s behavior. You will reap the benefits of your experiences in the professional sphere. You may engage with some new people to expand your business internationally. Keep the gentleness of your speech, otherwise, there may be controversies. Do not worry about any work.

Libra Daily Horoscope
Today’s day is likely to bring an increase in honor and respect for you. You will be full of energy, but you need to channel your energy into the right tasks. Any worries you had about a work will vanish, but people associated with the stock market should avoid taking risks. Pressures will be high on working individuals, but they will still complete their tasks on time. Unmarried individuals may find a better relationship today.

Scorpio Daily Horoscope
Today’s day will be mixed for you. You need to be cautious about your health. Respect the feelings of others. Business people may receive good profits. Consider some investment plans. Pay full attention to your diet. If you go somewhere, do not act carelessly. People in a relationship may bring a gift for their partners.

Sagittarius Daily Horoscope
Today’s day will be favorable for you from a luck perspective. Your influence and prestige will increase. If you delay your work, you may get into trouble. Your father’s words may bother you. You may obtain important information while traveling. People active in politics will achieve a good position from their work. If you do a work with full enthusiasm, your opponents will stay away from you.

Capricorn Daily Horoscope
Today’s day will be busy for you. You will be busy completing long-pending tasks. People in a relationship will have to take out time to go out with their partners, otherwise, there may be a cross situation between them. You may plan for your child’s future. People preparing for government jobs may have to appear for an exam. You will benefit from the ability to make decisions. Making changes in business will be better for you. You may acquire some ancestral property.

Aquarius Daily Horoscope
Today’s day will bring progress for you. There may be discussions about divisions in the family business. You may try something new with the blessings of your parents. Your child may shine by receiving an award. You will receive support and companionship from your life partner. Family members will support you in your work. You may plan to go on a long journey.

Pisces Daily Horoscope
Today’s day will bring mixed results for you. You may receive financial benefits from the in-laws. Working individuals may have to move from one place to another due to a promotion. If your father has been troubled by a physical ailment for a long time, he will find relief. You will participate enthusiastically in charitable activities. Working individuals in social areas will see an increase in their work, so they do not need to worry.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton