हर हर महादेव
वैदिक पंचांग
दिनांक – 22 अप्रैल 2024
दिन – सोमवार
विक्रम संवत् – 2081
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत
मास – चैत्र
पक्ष – शुक्ल
तिथि – चतुर्दशी रात्रि 03:25 अप्रैल 23 तक तत्पश्चात पूर्णिमा
नक्षत्र – हस्त रात्रि 08:00 तक तत्पश्चात चित्रा
योग- हर्षण प्रातः 04:29 अप्रैल 23 तक तत्पश्चात वज्र
राहु काल – सुबह 07:51 से सुबह 09:23 तक
सूर्योदय – 06:16
सूर्यास्त – 06:58
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:46 से 05:31 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:12 से दोपहर 01:02 तक
निशिता मुहूर्त- रात्रि 00:14 अप्रैल 23 से रात्रि 00:59 अप्रैल 23 तक
व्रत पर्व विवरण- पृथ्वी दिवस
विशेष – चतुर्दशी के दिन स्त्री सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।

उत्तम स्वास्थ्य हेतु निद्रा – संबंधी ध्यान देने योग्य जरूरी बातें

क्या करें
१] आयु –आरोग्य संवर्धन हेतु उचित समय पर, उचित मात्रा में नींद लेना जरूरी है ।
२] रात को ढीले वस्त्र पहन के बायीं करवट सोयें ।
३] अनिद्रा हो तो सिर पर आँवला-भृंगराज केश तेल व शरीर पर तिल की एवं पैरों के तलवों पर घी की मालिश करें ।
४] सोने से पहले शास्त्राध्ययन या सत्संग श्रवण कर कुछ देर ॐकार का दीर्घ उच्चारण करें, फिर श्वासोच्छ्वास के साथ भगवन्नाम की गिनती करते हुए सोयें तो नींद भी उपासना हो जायेगी ।

क्या न करें

१] हाथ-पैर सिकोड़कर, पैरों के पंजो की आँटी (क्रॉस) करके, सिर के पीछे या ऊपर हाथ रखकर तथा पेट के बल नहीं सोना चाहिए ।
२] रात को पैर गीले रख के नही सोना चाहिए ।
३] देर रात तक जागरण से शरीर में धातुओं का शोषण होता हैं व शरीर दुर्बल होता है ।
४] दिन में शयन करने से शरीर में बल का क्षय हो जाता है । स्थूल, कफ प्रकृतिवाले व कफजन्य व्याधियों से पीड़ित व्यक्तियों को सभी ऋतुओं में दिन की निद्रा अत्यंत हानिकारक है ।

आत्मरस पाने में परमात्मा के भजन में, परमात्मा के खजाने को पाने में ये पाँच बातें विघ्न करती है ।

(१) विषय भोग की इच्छा
(२) आलस्य निद्रा
(३) बेकार का हँसी-विनोद : हँसी हो तो हरि-तत्त्व की हो, आत्मपरक बात की हो। ये जो पान के गल्ले (दुकान) पर हँसी-मजाक करके अपने को सुखी मान लेते हैं, उसमें से तो झगड़े भी पैदा हो जाते हैं, अज्ञान बढ़ जाता है। इस प्रकार की जो हँसी है वह परमात्म-रस में बाधा डालती है ।
(४) जगत के पदार्थों की प्रीति, जगत के पदार्थों का, जगत का चिंतन ।
(५) अधिक बोलना ।

ये पाँचों बातें शक्ति क्षीण कर देती हैं ये आत्मज्ञान के रास्ते में, हरि भजन में विघ्न हैं ।

कार्यों में सफलता-प्राप्ति हेतु

जो व्यक्ति बार-बार प्रयत्नों के बावजूद सफलता प्राप्त न कर पा रहा हो अथवा सफलता-प्राप्ति के प्रति पूर्णतया निराश हो चुका हो, उसे प्रत्येक सोमवार को पीपल वृक्ष के नीचे सायंकाल के समय एक दीपक जला के उस वृक्ष की ५ परिक्रमा करनी चाहिए । इस प्रयोग को कुछ ही दिनों तक सम्पन्न करनेवाले को उसके कार्यों में धीरे-धीरे सफलता प्राप्त होने लगती है ।

सोमवार को बाल कटवाने से शिवभक्ति की हानि होती है ।

सोमवार को तथा दोपहर के बाद बिल्वपत्र न तोड़ें ।

वास्तु शास्त्र

यदि घर में देवी-देवताओं के चित्र लगे हों तो घर में कई तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में हनुमान जी की तस्वीर लगाने से कई लाभ मिलते हैं। अगर घर में वास्तु के नियमानुसार सही दिशा में सही तरह से हनुमानजी की तस्वीर लगाई जाए तो कई लाभ हो सकते हैं।
हनुमानजी बाल ब्रहमचारी है इसलिए उनकी तस्वीर बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। बेडरूम में लगाई गई हनुमानजी की तस्वीर शुभ फल नहीं देती।
भगवान हनुमानजी की तस्वीर घर या दुकान में दक्षिण दिशा की ओर लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि हनुमानजी ने अपनी शक्तियों का प्रयोग दक्षिण दिशा की ओर दिखाया था।
घर मे पंचमुखी, पर्वत उठाते हुए या राम भजन करते हुए हनुमानजी की तस्वीर लगाना सबसे अच्छा होता है। इससे घर के सभी दोष खत्म हो जाते हैं।
उत्तर दिशा में हनुमानजी की तस्वीर लगाने पर दक्षिण दिशा से आने वाली प्रत्येक नकारात्मक शक्ति को हनुमानजी रोक देते हैं। इससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
जिस रुप में हनुमानजी अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हो. ऐसी तस्वीर घर में लगाने से किसी तरह की बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाती।
हनुमानजी की तस्वीर पर सिंदूर जरुर लगाना चाहिए। ऐसा न कर पाने पर सिंदूर का केवल तिलक भी किया जा सकता है। इससे सभी मनोकामनाएं जरुर पूरी होती हैं।

हनुमान जन्मोत्सव

धर्म ग्रंथों में हनुमानजी के 12 नाम बताए गए हैं, जिनके द्वारा उनकी स्तुति की जाती है। गीताप्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीहनुमान अंक के अनुसार हनुमानजी के इन 12 नामों का जो रात में सोने से पहले व सुबह उठने पर अथवा यात्रा प्रारंभ करने से पहले पाठ करता है, उसके सभी भय दूर हो जाते हैं और उसे अपने जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं। वह अपने जीवन में अनेक उपलब्धियां प्राप्त करता है। हनुमानजी की 12 नामों वाली स्तुति इस प्रकार है-

स्तुति

हनुमानअंजनीसूनुर्वायुपुत्रो महाबल:।
रामेष्ट: फाल्गुनसख: पिंगाक्षोअमितविक्रम:।।
उदधिक्रमणश्चेव सीताशोकविनाशन:।
लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।।
एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मन:।
स्वापकाले प्रबोधे च यात्राकाले च य: पठेत्।।
तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भवेत्।
राजद्वारे गह्वरे च भयं नास्ति कदाचन।।

इन 12 नामो से होती है हनुमानजी की स्तुति, जानिए इनकी महिमा
हनुमान
हनुमानजी का यह नाम इसलिए पड़ा क्योकि एक बार क्रोधित होकर देवराज इंद्र ने इनके ऊपर अपने वज्र का प्रहार किया था यह वज्र सीधे इनकी ठोड़ी (हनु) पर लगा। हनु पर वज्र का प्रहार होने के कारण ही इनका नाम हनुमान पड़ा ।
लक्ष्मणप्राणदाता
जब रावण के पुत्र इंद्रजीत ने शक्ति का उपयोग कर लक्ष्मण को बेहोश कर दिया था, तब हनुमानजी संजीवनी बूटी लेकर आए थे। उसी बूटी के प्रभाव से लक्ष्मण को होश आया था।इस लिए हनुमानजी को लक्ष्मणप्राणदाता भी कहा जाता है ।
दशग्रीवदर्पहा
दशग्रीव यानी रावण और दर्पहा यानी धमंड तोड़ने वाला । हनुमानजी ने लंका जाकर सीता माता का पता लगाया, रावण के पुत्र अक्षयकुमार का वध किया साथ ही लंका में आग भी लगा दी ।इस प्रकार हनुमानजी ने कई बार रावण का धमंड तोड़ा था । इसलिए इनका एक नाम ये भी प्रसिद्ध है ।
रामेष्ट
हनुमान भगवान श्रीराम के परम भक्त हैं । धर्म ग्रंथों में अनेक स्थानों पर वर्णन मिलता है कि श्रीराम ने हनुमान को अपना प्रिय माना है। भगवान श्रीराम को प्रिय होने के कारण ही इनका एक नाम रामेष्ट भी है ।
फाल्गुनसुख
महाभारत के अनुसार, पांडु पुत्र अर्जुन का एक नाम फाल्गुन भी है । युद्ध के समय हनुमानजी अर्जुन के रथ की ध्वजा पर विराजित थे । इस प्रकार उन्होंने अर्जुन की सहायता की । सहायता करने के कारण ही उन्हें अर्जुन का मित्र कहा गया है । फाल्गुन सुख का अर्थ है अर्जुन का मित्र ।
पिंगाक्ष
पिंगाक्ष का अर्थ है भूरी आंखों वाला ।अनेक धर्म ग्रंथों में हनुमानजी का वर्णन किया गया है । उसमें हनुमानजी को भूरी आंखों वाला बताया है । इसलिए इनका एक नाम पिंगाक्ष भी है ।
अमितविक्रम
विक्रम का अर्थ है पराक्रमी और अमित का अर्थ है बहुत अधिक । हनुमानजी ने अपने पराक्रम के बल पर ऐसे बहुत से कार्य किए, जिन्हें करना देवताओं के लिए भी कठिन था । इसलिए इन्हें अमितविक्रम भी कहा जाता हैं ।
उदधिक्रमण
उदधिक्रमण का अर्थ है समुद्र का अतिक्रमण करने वाले यानी लांधने वाला । सीता माता की खोज करते समय हनुमानजी ने समुद्र को लांधा था। इसलिए इनका एक नाम ये भी है ।
अंजनीसुत
माता अंजनी के पुत्र होने के कारण ही हनुमानजी का एक नाम अंजनीसुत भी प्रसिद्ध है ।
वायुपुत्र
हनुमानजी का एक नाम वायुपुत्र भी है । पवनदेव के पुत्र होने के कारण ही इन्हें वायुपुत्र भी कहा जाता है ।
महाबल
हनुमानजी के बल की कोई सीमा नहीं हैं । इसलिए इनका एक नाम महाबल भी है ।
सीताशोकविनाशन
माता सीता के शोक का निवारण करने के कारण हनुमानजी का ये नाम पड़ा ।

हनुमान जन्मोत्सव
चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 23 अप्रैल मंगलवार को है। हनुमानजी जन्मोत्सव के शुभ योग में यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
ऐसे चढाएं हनुमानजी को चोला
हनुमान जन्मोत्सव को हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। हनुमानजी को चोला चढ़ाने से पहले स्वयं स्नान कर शुद्ध हो जाएं और साफ वस्त्र धारण करें। सिर्फ लाल रंग की धोती पहने तो और भी अच्छा रहेगा। चोला चढ़ाने के लिए चमेली के तेल का उपयोग करें। साथ ही, चोला चढ़ाते समय एक दीपक हनुमानजी के सामने जला कर रख दें। दीपक में भी चमेली के तेल का ही उपयोग करें।
चोला चढ़ाने के बाद हनुमानजी को गुलाब के फूल की माला पहनाएं और केवड़े का इत्र हनुमानजी की मूर्ति के दोनों कंधों पर थोड़ा-थोड़ा छिटक दें। अब एक साबुत पान का पत्ता लें और इसके ऊपर थोड़ा गुड़ व चना रख कर हनुमानजी को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उसी स्थान पर थोड़ी देर बैठकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। कम से कम 5 माला जप अवश्य करें।
मंत्र- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।
अब हनुमानजी को चढाए गए गुलाब के फूल की माला से एक फूल तोड़ कर, उसे एक लाल कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी में रखें। इससे धन संबंधी समस्या हल होने के योग बनने लगेंगे।
करें बड़ के पेड़ का उपाय सुबह स्नान करने के बाद बड़ (बरगद) के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे साफ स्वच्छ पानी से धो लें। अब इस पत्ते को कुछ देर हनुमानजी की प्रतिमा के सामने रखें और इसके बाद इस पर केसर से श्रीराम लिखें। अब इस पत्ते को अपने पर्स में रख लें। साल भर आपका पर्स पैसों से भरा रहेगा। अगली होली पर इस पत्ते को किसी नदी में प्रवाहित कर दें और इसी प्रकार से एक और पत्ता अभिमंत्रित कर अपने पर्स में रख लें।
घर में स्थापित करें पारद हनुमान की प्रतिमा अपने घर में पारद से निर्मित हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करें। पारद को रसराज कहा जाता है। पारद से बनी हनुमान प्रतिमा की पूजा करने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। पारद से निर्मित हनुमान प्रतिमा को घर में रखने से सभी प्रकार के वास्तु दोष स्वत: ही दूर हो जाते हैं, साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध होता है। प्रतिदिन इसकी पूजा करने से किसी भी प्रकार के तंत्र का असर घर में नहीं होता और न ही साधक पर किसी तंत्र क्रिया का प्रभाव पड़ता है। यदि किसी को पितृदोष हो, तो उसे प्रतिदिन पारद हनुमान प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए। इससे पितृदोष समाप्त हो जाता है।
शाम को जलाएं दीपक हनुमान जयंती की शाम को समीप स्थित किसी हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमानजी की प्रतिमा के सामने एक सरसों के तेल का व एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमानजी की कृपा पाने का ये एक अचूक उपाय है। करें राम रक्षा स्त्रोत का पाठ सुबह स्नान आदि करने के बाद किसी हनुमान मंदिर में जाएं और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इसके बाद हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। जीवन में यदि कोई समस्या है, तो उसका निवारण करने के लिए प्रार्थना करें।

प्राणों की रक्षा हेतु मंत्र/रक्षा कवच बनाने के लिए
हनुमानजी जब लंका से आये तो राम जी ने उनको पूछा कि , रामजी के वियोग में सीताजी अपने प्राणो की रक्षा कैसे करती हैं ?
तो हनुमान जी ने जो जवाब दिया उसे याद कर लो । अगर आप के घर में कोई अति अस्वस्थ है, जो बहुत बिमार है, अब नहीं बचेंगे ऐसा लगता हो, सभी डॉक्टर दवाईयाँ भी जवाब दे गईं हों, तो ऐसे व्यक्ति की प्राणों की रक्षा इस मंत्र से करो..उस व्यक्ति के पास बैठकर ये हनुमानजी का मंत्र जपो..तो ये सीता जी ने अपने प्राणों की रक्षा कैसे की ये हनुमानजी के वचन हैं..
नाम पाहरू दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट ।
लोचन निज पद जंत्रित जाहिं प्रान केहिं बाट ॥
इसक अर्थ भी समझ लीजिये ।
‘ नाम पाहरू दिवस निसि ‘ ….. सीता जी के चारों तरफ आप के नाम का पहरा है । क्योंकि वे रात दिन आप के नाम का ही जप करती हैं । सदैव राम जी का ही ध्यान धरती हैं और जब भी आँखें खोलती हैं तो अपने चरणों में नज़र टिकाकर आप के चरण कमलों को ही याद करती रहती हैं ।
तो ‘ जाहिं प्रान केहिं बाट ‘….. सोचिये की आप के घर के चारों तरफ कड़ा पहरा है । छत और ज़मीन की तरफ से भी किसी के घुसने का मार्ग बंद कर दिया है, क्या कोई चोर अंदर घुस सकता है..? ऐसे ही सीता जी ने सभी ओर से श्री रामजी का रक्षा कवच धारण कर लिया है ..इस प्रकार वे अपने प्राणों की रक्षा करती हैं । तो ये मंत्र श्रद्धा के साथ जपेंगे तो आप भी किसी के प्राणों की रक्षा कर सकते हैं ।

रक्षा कवच बनाने के लिए
दिन में 3-4 बार शांति से बैठें , 2-3 मिनिट होठो में जप करे और फिर चुप हो गए। ऐसी धारणा करे की मेरे चारो तरफ भगवान का नाम मेरे चारो ओर घूम रहा हें। भगवान के नाम का घेरा मेरी रक्षा कर रहा है।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप किसी पुरानी गलती को फिर से दोहराने पर मुश्किल में फंस सकते है इसका ध्यान अवश्य रखें। घर के सदस्य दिन के आरम्भ से ही किसी न किसी कारण से नाराज रहेंगे सबको एक साथ संतुष्ट नही कर पाएंगे फिर भी कोशिश जरूर करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज जिस समय आशा नही रहेगी तभी अकस्मात कार्य आएगा सतर्क रहने की आवश्यकता है आज वैसे ही काम मे मन नही लगेगा ऊपर से धन लाभ के प्रसंग भी कुछ समय के लिये ही बनेंगे। मध्यान बाद के समय मन उटपटांग कार्यो की तरफ भागेगा। मित्र मंडली में बैठने पर अनैतिक कार्यो में अवश्य पड़ सकते है बाद में इसका परिणाम गंभीर हो सकता है इसलिये आज ज्यादा से ज्यादा समय परिजनों के साथ बिताने का प्रयास करें। मौज शौक के साथ घरेलू सुख सुविधा जुटाने पर अत्यधिक खर्च होगा। रक्त संचार में गड़बड़ी अथवा गिरने से चोटादि का भय है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप बाहर के कार्यो में अत्यंत रुचि लेंगे बुद्धि विवेक भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक इस्तेमाल करने से सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि परोपकारी भद्र इंसान जैसी बनेगी लेकिन घरेलु मामलो में इसके विपरीत आचरण करेंगे किसी परिजन से किया वादा टालने पर घर मे अशांति का माहौल बनेगा फिर भी इसे सुधारने की जगह दबाव डालकर शांत करने का प्रयास करेंगे जिसमें असफलता ही मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर लाभ के अवसर सजह मिलेंगे लेकिन अधिक आत्मविश्वास के कारण हाथ से निकल भी सकते है धन लाभ संचय करने लायक होगा इसके लिये आराम त्यागना पड़ेगा। बेरोजगारों को किसी वरिष्ठ परिजन के सहयोग से रोजगार की दिशा में आशा की किरण मिलेगी निकट भविष्य में शुभ समाचार भी मिल सकता है। विपरीत लिंगीय आकर्षण सार्वजनिक क्षेत्र पर मान हानि अथवा हास्य का कारण बन सकता है। कफ पित्त की समस्या बनेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपकी कार्य शैली अत्यंत धीमी रहेगी। दिन के आरम्भ से ही सुस्ती रहने के कारण समस्त कार्य विलंब से चलेंगे। नौकरी पेशाओ को आज यात्रा पर्यटन की योजना अंत समय मे निरस्त करनी पड़ेगी इससे क्रोध तो आएगा लेकिन परिस्थितिवश शांत ही रहेंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर भी ख्यालो में खोए रहेंगे काम करने का मन नही करेगा फिर भी किसी अधूरे कार्य को पूर्ण करने के लिए जबरदस्ती लगना पड़ेगा। धन की आमद आज आशा न होने पर भी होगी जिससे उदासीनता उत्साह में बदल जाएगी। घरेलू वातावरण आज छोटी छोटी बातों पर गरम होगा लेकिन थोड़े विलंब से परिजनों की कामना पूर्ति करने पर सब सामान्य हो जाएगा। माता अथवा पैतृक कार्यो में लाभ होने की संभावना है लेकिन इसके लिये आपको नरम व्यवहार करना पड़ेगा। सेहत रात्रि से नरम होगी कफ सर्दी खांसी की संभावना हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप केवल अपने मन की ही सुनेगें और करेंगे भी वैसा ही। कोई आपके हित की बात भी कहे उसका आपको कोई फर्क नही पड़ेगा। मध्यान तक कि दिनचार्य व्यर्थ की बातों में खराब करेंगे स्वयं जो मन आये करेंगे लेकिन कोई अन्य खास कर घर के सदस्य छोटे भाई बहन की मामूली गलतियो को भी बढ़ाचढ़ा कर बोलेंगे। पति पत्नी के बीच अहम को लेकर नोकझोंक होगी कारण भी घरेलू सदस्य ही बनेंगे। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा आशा रखना व्यर्थ रहेगा मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा। किसी से पुरानी उगाही का पैसा पाने के लिये जोर जबरदस्ती का सहारा लेना पड़ेगा इसमे जितना लाभ नही होगा उतनी बदनामी हो सकती है। धार्मिक आस्थाओं में कल की तुलना में कमी आएगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर हास्य के पात्र बन सकते है अपने विचारों को मन मे ही रखें। कुछ समय के लिए मनपसंद वातावरण मिलने से दिमागी शान्ति मिलेगी। गर्म सर्द होने से कष्ट होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज प्रातः काल से ही आप संतोषि नजर आएंगे शरीर भी आलस्य से भरा रहेगा जिससे किसी भी प्रकार के जटिल कार्यो को करने से बचेंगे लेकिन घरेलू समस्याए आज चैन से आराम नही करने देंगे। परिवार का कोई न कोई सदस्य अपनी समस्याएं लेकर आता रहेगा। छोटी मोटी उलझनों को सुलझाने में ही मध्यान तक का समय निकल जायेगा। कार्य क्षेत्र से आज ज्यादा आशा नही रहेगी फिर भी अकस्मात लाभ होने से आश्चर्य में पड़ेंगे एक बार धन लाभ होने पर लोभ बढ़ेगा लेकिन आगे के लिए ज्यादा उम्मीद ना लगाए। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज पहले सम्मान मिलेगा लेकिन कुछ ही समय मे किसी से बहस बाजी हो सकती है इससे दूर रहे अन्यथा दुसरो के चक्कर मे अपना सम्मान खो देंगे। कंधे कमर में दर्द अथवा कही चोट लग सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप दिन भर खुश मिजाज रहेंगे लेकिन जल्दी से किसी काम को करने के लिये तैयार भी नही होंगे। मध्यान तक का समय आलस्य में बीतेगा कही पर्यटक स्थल अथवा रिश्तेदारी में जाने की योजना बनाएंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा समय नही दे पाएंगे फिर भी कम समय और परिश्रम की तुलना में अधिक लाभ मिल जाएगा धन की प्राप्ति आज विलंब से होने के कारण प्राप्ति पर उत्साह नही रहेगा। पति-पत्नी से आकस्मिक खुशी मिलेगी लेकिन किसी गलतफहमी अथवा कार्य शैली पसंद ना आने के कारण झगड़ा होने की भी संभावना है। पैतृक कारणों से समाज मे मान सम्मान बढेगा। नौकरी वाले लोग जब तक घरवालो से चार बाते नही सुनेगें तब तक घर मे आलस्य प्रमाद ही फैलाएंगे। काम की जगह मनोरंजन के लिये तत्पर रहेंगे। संध्या का समय उत्तम भोजन मनपसंद वस्तु मिलने से आनंद में बीतेगा। परिवार में किसी को अस्पताल ले जाना पड़ सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप दिन के आरम्भ से ही आराम की तलाश में रहेंगे लेकिन होगा इसके विपरीत ही। घरेलू कार्यो के साथ कोई अधूरा व्यावसायिक कार्य सर पर आने से आपकी कामना पूर्ति मन मे ही रह जाएगी। कार्य क्षेत्र पर आज व्यवसाय आशानुकूल नही मिलने से थोड़ी ही देर में ऊबन अनुभव करेंगे। आज किसी के द्वारा पुराना वादा पूरा ना कर पाने पर अपमानित भी हो सकते है। धन की आमद आज सीमित ही रहेगी और फिजूल खर्च अधिक जिससे भविष्य में आर्थिक संकट से गुजरना पड़ेगा। सहकर्मी एवं निकटस्थ स्वार्थ के समय मीठा व्यवहार करेंगे पर काम पड़ने पर नजर नही आएंगे। घरेलू वातावरण संध्या के समय अकस्मात उग्र हो सकता है आज सभी को एकसाथ खुश रखना नामुमकिन है। लापरवाही में चोट लगवाएंगे अग्नि से भी सावधान रहें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप अपने कार्य व्यवसाय की जगह घरेलू एवं सामाजिक मामलों को अधिक महत्त्व देंगे दिन के आरंभिक भाग में शारीरिक स्फूर्ति की कमी रहेगी दैनिक कार्यो में एक बार विलंब होने पर दिन के शेष कार्यो में भी विलंब होता जाएगा। व्यवसायी वर्ग आज कम समय मे अधिक लाभ पाने का प्रयास करेंगे लेकिन सफलता नही मिलेगी फिर भी धन की आमद कम ही सही होगी जरूर। आज आपसे ज्यादा परिजन काम धंदे को लेकर चिंतित दिखेंगे सहयोग भी बिना मांगे मिल जायेगा लेकिन आप ज्यादा झंझट में पड़ना पसंद नही करेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर सरकारी कार्यो को बनाने के लिये प्रयास करेंगे यहां आज पारिवारिक एवं स्वय की प्रतिष्ठा भी काम नही आएगी। घर की स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन सभी काम धीमी गति से चलने पर थोड़ी असुविधा अनुभव करेंगे। सर एवं कमर दर्द की शिकायत रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा लेकिन आज आपके स्वभाव में अचानक लचीलापन आएगा। आप जहां भी रहेंगे वही आलस्य प्रमाद फैलाएंगे। किसी भी कार्य को लेकर गंभीरता ना रहने के कारण घरवालो की आलोचना सुन्नी पड़ेगी। मध्यान बाद का समय ठीक ठाक रहेगा जिस भी कार्य को करेंगे उसे अन्य लोगो की अपेक्षा जल्दी पूर्ण कर लेने पर प्रशंशा होगी। कार्य व्यवसाय को लेकर भी आज ज्यादा सोच विचार नही करेंगे लेकिन किसी व्यावसायिक यात्रा की योजना मन मे लगी रहेगी लेकिन अंत समय टालनी पड़ेगी। धन की आमद की तुलना में आज खर्च अधिक होगा। धन अथवा सम्पति को लेकर माता अथवा किसी अन्य परिजन से खींचतान हो सकती हैं। घर के सदस्यों की किसी पुरानी फरमाइश को पूर्ण करने में धन व्यय होगा। संध्या के समय मनोकामना पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगी फिर भी अकस्मात से सावधान रहें। यात्रा में खर्च के बाद भी उद्देश्य पूर्ति नही हो सकेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन बीते दिन की तुलना में मानसिक रूप से शांति वाला रहेगा। लेकिन आज भी काम धंदे को लेकर कोई आशा की किरण नजर नही आने से मन मे नकारात्मक भाव बढ़ेंगे। जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसी में व्यवधान आने से आरम्भ में ही निराश हो जाएंगे।सन्तानो के भविष्य को लेकर मन ही मन विचार बनाएंगे पर कोई हल नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज काम चलाऊ धन मिल जाएगा लेकिन सर पर कोई न कोई कर्ज रहने के कारण चिंतित ही रहेंगे। विरोधी पक्ष अथवा अन्य लोगो की उन्नति देख मन अधिक दुखी होगा। कार्य क्षेत्र पर लोगो से सहयोग के आश्वासन ही मिलेंगे मदद के समय सब अपनी समस्या बता कर दूर भागेंगे। घरेलू अथवा व्यावसायिक कारणों से किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है। संध्या बाद से स्थिति में सुधार आएगा लेकिन सेहत नरम होने से इसका लाभ नही उठा पाएंगे। परिवार में किसी को लंबे रोग होने की आशंका है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सेहत में पहले से सुधार रहेगा लेकिन फिर भी आलस्य करेंगे। कोई भी काम सर आने पर ही करेंगे जिससे घर और कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था पनपेगी। मध्यान तक दिन का कोई लक्ष्य ना होने के कारण व्यर्थ समय खराब होगा इसके बाद कार्य व्यवसाय में अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दबाजी में शरीर की अवहेलना करेंगे आज घरेलू कार्य भी एकसाथ आने से परेशानी होगी लेकिन किसी का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत भी मिलेगी। आज घर के सदस्य जिस सुख शांति की कामना करेंगे वह आप दे नही पाएंगे जिससे किसी न किसी से रूठना मनाना लगा रहेगा कुछ न कुछ लोभ अथवा खर्च करने के बाद ही शांति स्थापित होगी। घर के बड़े बुजुर्ग भी आपकी लचर नीति से परेशान होंगे। लेकिन विद्या बुद्धि का प्रभाव सार्वजनिक क्षेत्र से वाहवाही दिलाएगा। संध्या बाद किसी से अकस्मात झगड़ा हो सकता है। थकान के कारण आलस्य भी बढ़ेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा लेकिन स्वभाव में व्यवहारिकता की कमी स्नेही जनो से संबंधों में खटास बढ़ाएगी। आज आप जिससे लाभ उठाने का विचार कर रहे है वह व्यक्ति स्वयं आपसे कोई न कोई काम निकालने के चक्कर मे रहेगा लेकिन मन की बात प्रकट ना करने पर असमंजस की स्थिति काम होने नही देगी धन लाभ प्रयास के बाद अल्प मात्रा में ही होगा। नौकरी पेशाओ को अतिरिक्त कार्य भर मिलेगा परन्तु कोई तिकडम लगाकर इससे बच निकलेंगे। मध्यान तक किसी न किसी कार्य से व्यस्तता रहने के कारण अपनी कामनाओ की पूर्ति ना होने पर क्रोध आएगा इसके बाद किसी भी कार्य को करने के लिये तैयार नही होंगे। संध्या का समय मित्र प्रियजन के साथ एकांत स्थान में आनंद से बिताएंगे। पेट एवं कमर दर्द की शिकायत रहेगी पतले दही का सेवन लाभ दे सकता है।

समाधान-भविष्य यहीं छिपा है: अपने माथे पर चंदन का लेप लगाना आपकी इंद्रियों को जागृत करने और आपके ध्यान को बेहतर बनाने का एक अद्भुत तरीका है। यह समय-सम्मानित अभ्यास अपनी रमणीय सुगंध और चिकित्सीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। पीढ़ियों से, चंदन की शांत खुशबू ने पारंपरिक चिकित्सा और आध्यात्मिक समारोहों दोनों में भूमिका निभाई है। अपने माथे पर चंदन का लेप लगाने से, आप शांति की गहरी भावना का अनुभव कर सकते हैं जो मानसिक स्पष्टता की आवश्यकता वाले कार्यों और गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने की आपकी क्षमता को बढ़ाने की क्षमता रखता है। इस सरल लेकिन गहन अनुष्ठान को ध्यान और एकाग्रता को तेज करते हुए आंतरिक शांति को बढ़ावा देने की क्षमता के लिए सराहा गया है। इस अभ्यास को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करके, आप संज्ञानात्मक प्रदर्शन और दिमागीपन का समर्थन करने के लिए एक प्राकृतिक और समग्र दृष्टिकोण की खोज कर सकते हैं। यदि आप अपना ध्यान और ध्यान बढ़ाने के लिए वैकल्पिक तरीकों की तलाश कर रहे हैं, तो इस सम्मानित परंपरा को अपनाने पर विचार क्यों न करें?

SAMADHAN-THE FUTURE LIES HERE: Applying sandalwood paste on your forehead serves as a wonderful way to awaken your senses and improve your focus. This time-honored practice is renowned for its delightful fragrance and therapeutic properties. For generations, the calming scent of sandalwood has played a role in both traditional medicine and spiritual ceremonies. By applying a paste of sandalwood on your forehead, you can experience a profound sense of tranquility that has the potential to enhance your ability to concentrate on tasks and activities requiring mental clarity. This simple yet profound ritual has been cherished for its capacity to foster inner peace while sharpening focus and concentration. By incorporating this practice into your daily routine, you may discover a natural and holistic approach to supporting cognitive performance and mindfulness. If you’re seeking alternative methods to boost your focus and attention, why not consider embracing this esteemed tradition?

HAR HAR MAHADEV
Vedic Almanac
Date – 22 April 2024
Day – Monday
Vikram Samvat – 2081
Ayan – Uttarayan
season – spring
Month – Chaitra
Side – Shukla
Date – Chaturdashi night till 03:25 April 23 and then full moon
Nakshatra – Hasta till 08:00 pm and then Chitra
Yoga- Harshan till 04:29 am April 23, thereafter Vajra
Rahu Kaal – 07:51 am to 09:23 am
Sunrise – 06:16
Sunset – 06:58
Disha Shool – East direction
Brahmamuhurta – 04:46 am to 05:31 am
Abhijeet Muhurta – 12:12 pm to 01:02 pm
Nishita Muhurta- 00:14 pm April 23 to 00:59 pm April 23
Fast Festival Details- Earth Day
Special – On the day of Chaturdashi, sexual intercourse with a woman and eating and applying sesame oil are prohibited.

Important things to keep in mind regarding sleep for good health

What to do
1] To promote health and age, it is important to take sleep at the right time and in the right amount.
2] Wear loose clothes at night and sleep on your left side.
3] If you have insomnia, massage Amla-Bhringraj hair oil on the head, sesame seeds on the body and ghee on the soles of the feet.
4] Before sleeping, after studying the scriptures or listening to satsang, chant Omkar for a long time, then while inhaling and inhaling while sleeping, count the name of God, then sleep will also become worship.

What not to do

1] One should not sleep with arms and legs folded, crossed toes, hands behind or above the head and on the stomach.
2] One should not sleep with wet feet at night.
3] Staying awake till late night leads to exploitation of metals in the body and makes the body weak.
4] Sleeping during the day causes loss of strength in the body. Daytime sleep in all seasons is extremely harmful for people with physical, phlegm nature and suffering from phlegm related diseases.

These five things create obstacles in attaining spiritual bliss, in worshiping God and in attaining God’s treasure.

(1) Desire for sensual enjoyment
(2) lazy sleep
(3) Useless laughter and humor: If there is laughter, it should be of Hari-tattva, of subjective matters. They consider themselves happy by laughing and joking at the paan stall, this also gives rise to fights and increases ignorance. This type of laughter hinders the divine bliss.
(4) Love for the things of the world, contemplation of the things of the world.
(5) Speaking too much.

These five things weaken the power, they are obstacles in the path of self-knowledge and Hari Bhajan.

To achieve success in work

A person who is not able to achieve success despite repeated efforts or is completely disappointed about achieving success, should light a lamp under the Peepal tree every Monday in the evening and do 5 rounds of that tree. The person who performs this experiment for a few days gradually starts getting success in his work.

Getting hair cut on Monday harms devotion to Shiva.

Do not pluck Bilva leaves on Monday and after noon.

Vaastu Shaastra

If there are pictures of Gods and Goddesses in the house, then many types of problems go away and there is happiness and peace in the house. According to Vastu Shastra, placing Hanuman ji’s picture in the house provides many benefits. If the picture of Hanumanji is placed in the right direction in the house as per the rules of Vaastu, then there can be many benefits.
Hanumanji is a child celibate, hence his picture should not be kept in the bedroom. Hanumanji’s picture placed in the bedroom does not give auspicious results.
It is considered best to place the picture of Lord Hanumanji in the south direction of the house or shop. Because Hanumanji had shown the use of his powers towards the south direction.
It is best to have a picture of Hanumanji with Panchmukhi, lifting a mountain or chanting Ram Bhajan in the house. This removes all the defects in the house.
By placing Hanumanji’s picture in the north direction, Hanumanji stops every negative power coming from the south direction. This maintains happiness and prosperity in the house.
The form in which Hanumanji is demonstrating his power. By placing such a picture in the house, no evil power can enter the house.
Sindoor must be applied on the picture of Hanumanji. If this is not possible then only vermilion tilak can be done. With this all the wishes are definitely fulfilled.

Hanuman Birth Anniversary

There are 12 names of Hanumanji mentioned in religious texts, by which he is praised. According to Shri Hanuman issue published by Geeta Press Gorakhpur, the one who recites these 12 names of Hanumanji before sleeping at night and after waking up in the morning or before starting the journey, all his fears go away and he gets all the happiness in his life. Are. He achieves many achievements in his life. The praise of Hanumanji with 12 names is as follows-

Stuti

HanumanAnjaniSunurvayuputro Mahabal:.
Rameshtha: Falgunsakh: Pingakshoamitvikram:.
उद्धिक्रमान्शेव सिताशोक्विनाशनः.
Lakshmana Pranadata Cha Dashgrivasya Darpaha.
And the twelve names are Kapindrasya Mahatman.
Swapakale Prabodhe Cha Yatrakale Chaya: Pathet.
Tasya sarvabhayam nasti rane cha vijayay bhavet.
Never fear the caves of the royal palace.

Hanumanji is praised with these 12 names, know his glory
Hanuman
Hanumanji got this name because once in anger, Devraj Indra attacked him with his thunderbolt, this thunderbolt hit him directly on his chin (Hanu). Hanu was named Hanuman because he was struck by a thunderbolt.
Lakshmanpranadata
When Ravana’s son Indrajit had made Lakshman unconscious using Shakti, Hanumanji had brought Sanjeevani herb. Laxman regained consciousness due to the effect of the same herb. That is why Hanumanji is also called Laxman Pranadata.
Dashgrivadarpaha
Dashagriva means Ravana and Darpaha means the one who breaks pride. Hanumanji went to Lanka and found Sita Mata, killed Ravana’s son Akshaykumar and also set Lanka on fire. In this way Hanumanji broke Ravana’s pride many times. That’s why one of their names is also famous.
Rameshth
Hanuman is a great devotee of Lord Shri Ram. It is described at many places in religious texts that Shri Ram considered Hanuman as his beloved. Due to being dear to Lord Shri Ram, his name is also Ramesht.
Falgunsukh
According to Mahabharata, one name of Pandu’s son Arjun is also Phalgun. At the time of war, Hanumanji was seated on the flag of Arjun’s chariot. In this way he helped Arjun. He has been called Arjun’s friend because of his help. Falgun Sukh means friend of Arjun.
pingaksha
Pingaksha means one with brown eyes. Hanumanji has been described in many religious texts. In it Hanumanji has been described as having brown eyes. That’s why one of their names is Pingaksh.
Amitvikram
Vikram means mighty and Amit means very many. On the strength of his might, Hanumanji did many such tasks which were difficult even for the gods to do. That is why he is also called Amitvikram.
Succession
Uddhikraman means one who encroaches on the ocean. Hanumanji crossed the ocean while searching for Mother Sita. That’s why they also have this name.
Anjanisut
Hanumanji’s name Anjanisut is also famous because he is the son of Mother Anjani.
Vayuputra
Another name of Hanumanji is Vayuputra. Because of being the son of Pawandev, he is also called Vayuputra.
great power
There is no limit to the power of Hanumanji. That’s why one of his names is Mahabal.
sitashokvinashan
Hanumanji got this name because he relieved the grief of Mother Sita.

HANUMAN JANAM-UTSAV

Hanuman Janmotsav festival is celebrated on the full moon day of Chaitra month. This time this festival is on Tuesday, 23 April. If some special measures are taken during the auspicious time of Hanumanji’s birth anniversary, then all your problems can be solved. These measures are as follows-
Offer Chola to Hanumanji like this
Offer Chola to Hanumanji on Hanuman Janmotsav. Before offering chola to Hanumanji, purify yourself by taking bath and wearing clean clothes. It would be even better if you just wore red colored dhoti. Use jasmine oil to offer chola. Also, while offering chola, light a lamp in front of Hanumanji. Use jasmine oil only in the lamp.
After offering the chola, garland Hanumanji with rose flowers and sprinkle a little kevada perfume on both the shoulders of the idol of Hanumanji. Now take a whole betel leaf and put some jaggery and gram on it and offer it to Hanumanji. After offering Bhog, sit at the same place for some time and chant the mantra written below with a Tulsi rosary. Make sure to chant at least 5 rounds.
Mantra- Ram Rameti Rameti Rame Rame Manorame.
Sahastra name Tattunyam Ram name Varanne.
Now pluck a flower from the garland of roses offered to Hanumanji, wrap it in a red cloth and keep it in your treasure chest. With this, there will be chances of solving money related problems.
Do the remedy of banyan tree: After taking bath in the morning, break a leaf of banyan tree and wash it with clean water. Now keep this leaf in front of the idol of Hanumanji for some time and after that write Shri Ram on it with saffron. Now keep this leaf in your purse. Your purse will be full of money throughout the year. On the next Holi, float this leaf in a river and similarly conjure another leaf and keep it in your purse.
Install the statue of Hanumanji made of mercury in your house. Install the statue of Hanumanji made of mercury in your house. Mercury is called Rasraj. By worshiping the idol of Hanuman made of mercury, even bad things get resolved. By keeping the Hanuman idol made of mercury in the house, all types of Vaastu defects are automatically removed and the environment of the house also gets purified. By worshiping it daily, there is no effect of any kind of Tantra in the house nor is there any effect of any Tantra Kriya on the seeker. If someone is suffering from Pitradosh, he should worship Parad Hanuman idol daily. This eliminates Pitrudosh.
Light a lamp in the evening. On the evening of Hanuman Jayanti, go to a nearby Hanuman temple and light a lamp of mustard oil and a lamp of pure ghee in front of the idol of Hanumanji. After this, sit there and recite Hanuman Chalisa. This is a sure shot way to get the blessings of Hanumanji. Recite Ram Raksha Stotra in the morning. After taking bath etc., go to any Hanuman temple and recite Ram Raksha Stotra. After this, offer jaggery and gram to Hanumanji. If there is any problem in life, pray for its solution.

To make mantra/defense shield to protect life
When Hanumanji came from Lanka, Ram ji asked him, how does Sita ji protect her life in the separation from Ram ji?
So remember the answer given by Hanuman ji. If there is someone very unwell in your house, who is very ill, it seems that he will not survive now, even all the doctors and medicines have given the answer, then protect the life of such a person by chanting this mantra… sitting near that person, Chant Hanumanji’s mantra..then these are the words of Hanumanji how Sita ji saved her life..
Name Pahru Day Nisi Dhyan Tumha Kapat.
Lochan Nij Pad Jantrit Jahi Praan Kehi Baat ॥
Understand its meaning also.
‘Naam Pahru Divas Nisi’… There is a guard of your name all around Sita ji. Because they chant your name day and night. She always focuses on Lord Ram and whenever she opens her eyes, she keeps looking at his feet and remembering his lotus feet.
So ‘Jahin praan kehin baat’….. Imagine that there is a tight guard around your house. The entry way from the roof and the ground has been closed, can a thief enter inside..? Similarly, Sita ji has taken the protective shield of Shri Ram ji from all sides. In this way she protects her life. So if you chant these mantras with devotion, you too can save someone’s life.

Raksha Kavach
Sit quietly 3-4 times a day, chant with your lips for 2-3 minutes and then become silent. Have the impression that God’s name is revolving around me. The circle of God’s name is protecting me.

Heartiest congratulations and good blessings to those whose birthday it is today.

A person born on 22nd will have a radix number of 4. People affected by this number are stubborn, sharp-witted and courageous. Such a person has to face many changes in life.

Their fate would be like if a fast moving car suddenly brakes. But it is also certain that most of the people with this number are Kuldeepak. Your life is a struggle. They also have pride. These people are soft at heart but appear hard from outside. People are impressed by their leadership abilities.

Auspicious dates: 4, 8, 13, 22, 26,

Lucky numbers: 4, 8,18, 22, 45, 57

Auspicious years: 2031, 2040, 2060

Ishtadev: Shri Ganesh, Shri Hanuman,

Auspicious color: blue, black, brown

Horoscope according to date of birth:
This year is capable of removing the ill effects of the last year. You will have to work cautiously. Success will be achieved through cooperation in family matters. There will be an increase in respect and honor and you will get support from friends. Keep the new business plan secret until it becomes effective. There will be effective success on the enemy side. If employed people try, there are chances of progress. There may be surprising results in marriage matters.

Aries🐐 (chu, che, cho, la, li, lu, le, lo, a)
Keep this in mind that today you may get into trouble if you repeat an old mistake. The family members will be angry from the beginning of the day due to some reason or the other, they will not be able to satisfy everyone at once, yet they will definitely try. Today, when there will be no hope in the work field, work will come suddenly. There is a need to be alert. Similarly, today you will not feel like doing work. On top of that, financial gain situations will also arise only for some time. In the afternoon, the mind will run towards unnecessary activities. If you sit in a circle of friends, you may indulge in immoral activities, the consequences of which can be serious later, hence try to spend as much time as possible with family members today. There will be huge expenditure on providing domestic comforts along with fun and hobbies. There is a fear of disturbance in blood circulation or injury due to fall.

Taurus🐂 (ee, oo, a, o, va, ve, vu, ve, wo)
Today, you will be very interested in outside activities. By using your intelligence and discretion more than on other days, your image in the social field will become like a philanthropic gentleman, but in domestic matters, you will behave in the opposite way, if you postpone a promise made to a family member. An atmosphere of unrest will be created, yet instead of improving it, we will try to calm it down by applying pressure, which will only result in failure. There will be opportunities for profit in the work field, but due to overconfidence, they may also be lost. Financial gains will be worth accumulating, for this you will have to sacrifice comfort. The unemployed will get a ray of hope in the direction of employment with the help of a senior family member. They may also get good news in the near future. Opposite sex attraction can cause loss of face or ridicule in the public sphere. There will be problem of cough and bile.

Gemini👫 (ka, ki, ku, gha, ng, ch, ke, ko, ha)
Today your working style will be very slow. Due to laziness from the beginning of the day, all work will be delayed. Today, employed people will have to cancel travel and tourism plans at the last moment, this will make them angry but they will remain calm due to the circumstances. Business people will be lost in thoughts even at work, will not feel like working, yet will have to use force to complete any incomplete work. There will be an inflow of money today even when there is no hope, which will turn indifference into enthusiasm. Today the domestic atmosphere will be heated over small matters but after some delay everything will become normal after the wishes of the family members are fulfilled. There is a possibility of profit in maternal or ancestral work, but for this you will have to behave softly. Health: Phlegm will soften by night; there is a possibility of cold and cough.

Cancer🦀 (hee, hu, hey, ho, da, dee, du, de, do)
Today you will listen only to your mind and do the same. Even if someone says something in your favor, it will not make any difference to you. Till the middle of the day, you will spoil your daily routine by talking about useless things, but others, especially family members, will exaggerate even the minor mistakes of your younger siblings. There will be a clash between husband and wife over ego due to which family members will also become the reason. It will be useless to have too much hope from work today, you will get results according to your hard work. To get the money due from someone, you will have to resort to force, this may bring notoriety as much as it will not be beneficial. Religious beliefs will decrease compared to yesterday. You can become a laughing stock in public domain, keep your thoughts to yourself. Getting your favorite environment for some time will provide mental peace. There will be pain due to hot and cold.

Leo🦁 (Ma, Mi, Moo, Me, Mo, Ta, Ti, To, Te)
You will appear content from this morning onwards, your body will also be filled with laziness due to which you will avoid doing any kind of complicated work, but domestic problems will not let you rest peacefully today. Some member of the family will keep coming with his problems. It will take time till noon to resolve minor problems. There will not be much hope from the work field today, yet you will be surprised by the sudden profit. Once you get the financial gain, your greed will increase but do not have too much hope for the future. Today you will get respect in the public sector, but in some time you may get into an argument with someone, stay away from this, otherwise you will lose your respect in the affairs of others. There may be pain in shoulder and waist or injury somewhere.

Virgo👩 (To, Pa, Pi, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po)
Today you will be in a happy mood throughout the day but will not be ready to do any work quickly. The time till midday will be spent in laziness and you will plan to visit some tourist place or visit relatives. Business people will not be able to spend much time in their work today, yet they will get more profit in comparison to less time and hard work. Due to delay in receiving money today, there will be no enthusiasm on receiving it. There will be sudden happiness from husband and wife, but there is also a possibility of a fight due to some misunderstanding or not liking the working style. Due to ancestral reasons, respect in the society will increase. Unless employed people listen to their family members, they will spread laziness and carelessness in the house. Will be ready for entertainment instead of work. The evening time will be spent in joy by getting good food and your favorite food. Someone in the family may have to be taken to the hospital.

Libra⚖️ (Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te)
Today you will be looking for comfort from the beginning of the day but the opposite will happen. Due to some incomplete business work coming to your mind along with household tasks, the fulfillment of your wishes will remain in your mind. You will feel bored in a short time due to not getting the desired business at work today. Today, you may get insulted if someone fails to fulfill an old promise. Inflow of money will be limited today and unnecessary expenditure will be high which will lead to financial crisis in future. Colleagues and close ones will behave sweetly in times of selfishness but will not be seen when there is work. The domestic environment can suddenly become violent in the evening. It is impossible to keep everyone happy today. Be careful of fire as you may get injured due to carelessness.

Scorpio🦂 (to, na, ni, nu, ne, no, ya, yi, yu)
Today, instead of your work, you will give more importance to domestic and social matters. There will be lack of physical energy in the initial part of the day. Once there is a delay in the daily tasks, the remaining tasks of the day will also get delayed. Today the business class will try to get more profit in less time but will not get success, still the inflow of money will definitely be less. Today, your family members will be more concerned about your work than you. You will get support without even asking, but you would not like to get into too much trouble. You will try to get government work done in the public sector; even family and personal prestige will not help here today. The situation at home will be normal but you will experience some discomfort if all the work is going on slowly. There will be complaints of headache and back pain.

Sagittarius (ye, yo, bha, bhi, bhu, dha, pha, dha, bhe)
Today will also be favorable for you, but today there will be sudden flexibility in your nature. Wherever you live, you will spread the same laziness and carelessness. Due to lack of seriousness in any work, you will have to face criticism from family members. The time after midday will be fine. Whatever work you do, you will be appreciated if you complete it faster than others. You will not think much about work or business today, but planning for a business trip will be in your mind but will have to be postponed till the end. Today the expenditure will be more than the inflow of money. There may be disputes with mother or any other family member regarding money or property. Money will be spent to fulfill some old request of the family members. You will be happy with your wishes being fulfilled in the evening. Health will be normal, still beware of accidents. Even after spending money on travel, the objective will not be achieved.

Capricorn🐊 (Bho, Ja, Jee, Khi, Khoo, Kha, Kho, Ga, Gee)
Today will be a day of mental peace compared to the previous day. But even today, since there is no ray of hope regarding work, negative feelings will increase in the mind. Whatever work you try to do, you will be disappointed in the beginning due to obstacles in it. You will think about the future of your children in your mind, but you will not find any solution. Today you will get enough money in your work business but you will remain worried due to some debt on your head. The mind will feel more sad after seeing the progress of the opposing party or other people. You will get only assurances of cooperation from people at work. At the time of help, everyone will run away by telling about their problems. There may be a need to borrow money from someone due to domestic or business reasons. The situation will improve from evening onwards but due to weak health, you will not be able to take advantage of it. There is a possibility of someone in the family suffering from a chronic illness.

Aquarius🍯 (Gu, Ge, Go, Sa, Si, Su, Se, So, Da)
Today your health will improve but you will still be lazy. Any work will be done only when it comes to mind, which will create chaos at home and work place. There will be wasted time due to not having any goal for the day till mid-day. After this, in the hurry to complete the incomplete work in work, you will neglect your body. Today, there will be trouble due to household chores also coming together, but getting someone’s support will also bring some relief. Today, you will not be able to give the happiness and peace that your family members wish for, due to which you will keep getting angry with someone or the other. Peace will be established only after some greed or expenditure. The elders in the house will also be troubled by your poor policy. But the influence of knowledge and wisdom will bring applause from the public sector. You may suddenly have a fight with someone in the evening. Laziness will also increase due to fatigue.

Pisces🐳 (di, du, th, jha, n, de, do, cha, chi)
Today your personality will remain bright, but lack of practicality in nature will increase sourness in relationships with loved ones. Today, the person from whom you are thinking of taking advantage will himself be trying to get some work done from you, but if you do not express your feelings, the situation of confusion will not allow the work to be done. The financial gain will be only in small amount after the effort. Employed people will get extra work but they will be able to escape from it by adopting some trick. Due to being busy with some work till mid-day, you will feel angry if your wishes are not fulfilled, after that you will not be ready to do any work. You will spend the evening happily with your loved ones in a secluded place. There will be complaints of stomach and back pain. Consuming thin curd can be beneficial.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton