हर हर महादेव
वैदिक पंचांग
दिनांक – 21 अप्रैल 2024
दिन – रविवार
विक्रम संवत् – 2081
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत
मास – चैत्र
पक्ष – शुक्ल
तिथि – त्रयोदशी रात्रि 01:11 अप्रैल 22 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
नक्षत्र – उत्तरफाल्गुनी शाम 05:08 तक तत्पश्चात हस्त
योग- व्याघात रात्रि 03:45 अप्रैल 22 तक तत्पश्चात हर्षण
राहु काल – शाम 05:23 से शाम 06:58 तक
सूर्योदय – 06:17
सूर्यास्त – 06:58
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:46 से 05:31 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:12 से दोपहर 01:03 तक
निशिता मुहूर्त- रात्रि 00:14 अप्रैल 22 से रात्रि 00:59 अप्रैल 22 तक
व्रत पर्व विवरण- महावीर स्वामी जयंती
विशेष – त्रयोदशी को बैंगन को खाने से पुत्र का नाश होता है। चतुर्दशी के दिन स्त्री सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।
प्रातः भ्रमण की महत्ता
प्रातः एवं सायं भ्रमण उत्तम स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभप्रद है। पशुओं का राजा सिंह सुबह 3.30 से 5 बजे के दौरान अपने बच्चों के साथ उठकर गुफा से बाहर निकल के साफ हवा में भ्रमण कर आसपास की किसी ऊँची टेकरी पर सूर्य की ओर मुँह करके बैठ जाता है। सूर्य का दर्शन कर शक्तिशाली कोमल किरणों को अपने शरीर में लेने के पश्चात ही गुफा में वापस आता है । यह उसके बलशाली होने का एक राज है।
उत्तम स्वास्थ्य की इस कुंजी के द्वारा आप मानो चरैवेति चरैवेति । आगे बढ़ो, आगे बढ़ो । यह वैदिक संदेश ही जनसाधारण तक पहुँचाना चाहते हैं । प्रातः ब्राह्ममुहूर्त में वातावरण में निसर्ग की शुद्ध एवं शक्तियुक्त ओजोन वायु का बाहुल्य होता है, जो स्वास्थ्य के लिए हितकारी है ।
प्रातःकाल की वायु को, सेवन करत सुजान।
तातें मुख छवि बढ़त है, बुद्धि होत बलवान।।
रोग प्रतिकारक शक्तिवर्धक अनुभूत प्रयोग
गाय के दूध की जितनी मात्रा हो उससे आधी मात्रा में पानी मिलाकर उसमे सोने की वस्तु (शुद्ध सोने का साफ़ सुथरा गहना चलेगा) डालकर धीमी आंच पर पानी जल जाने तक उबालें । देशी नस्ल की गाय के दूध में प्राकृतिक रूप से स्वर्णक्षार पाए जाते हैं । स्वर्ण के साथ दूध उबालने से स्वर्ण में स्थित स्वर्णक्षार भी दूध में मिल जाते हैं । यह स्वर्णसिद्ध गौदुग्ध रोगप्रतिकारक शक्ति को बढ़ाता है । इसका सेवन कर वृद्ध लोग भी तंदुरुस्त रह सकते हैं l सोना न हो तो चांदी का भी उपयोग किया जा सकता है ।
बड़ (बरगद)
बवासीर, वीर्य का पतलापन, शीघ्रपतन, प्रमेह स्वप्नदोष आदि रोगों में बड़ का दूध अत्यंत लाभकारी है । प्रातः सूर्योदय के पूर्व वायुसेवन के लिये जाते समय २-३ बताशे साथ में ले जायें ।
बड़ की कली को तोड़कर एक-एक बताशे में बड़ के दूध की ४-५ बूँद टपकाकर खा जायें । धीरे-धीरे बड़ के दूध की मात्रा बढ़ाते जायें । ८-१० दिन के बाद मात्रा कम करते-करते अपनी शुरूवाली मात्रा पर आ जायें । कम-से-कम चालीस दिन यह प्रयोग करे ।
बड़ का दूध दिल, दिमाग व जिगर को शक्ति प्रदान करता है एवं मूत्र रुकावट (मूत्रकृच्छ) में भी आराम होता है । इसके सेवन से रक्तप्रदर व खूनी बवासीर का रक्तसाव बन्द होता है पैरों की एडियों में बड़ को दूध लगाने से वे नहीं फटती चोट, मोच और गठिया रोग में इसकी सूजन पर इस दूध का लेप करने से बहुत आराम होता है ।
मुफ्त में उपलब्ध यह दूध अच्छे से अच्छे बलवीर्यवर्द्धक नुस्खे की बराबरी कर सकता है । वीर्य- विकार व कमजोरी के शिकार रोगियों को धैर्य के साथ लगातार ऊपर बताई विधि के अनुसार इसका सेवन करना चाहिये ।
बड़ की छाल का काढ़ा बनाकर प्रतिदिन एक कप मात्रा में पीने से मधुमेह (डायबिटीज) में फायदा होता है व शरीर में बल बढ़ता है ।
उसके कोमल पत्तों को छाया में सुखाकर कूट- पीस लें । आधा लिटर पानी में एक चम्मच चूर्ण डालकर काढ़ा करें । जब चौथाई पानी शेष बचे तब उतारकर छान लें और पिसी मिश्री मिलाकर कुनकुना करके पियें। यह प्रयोग दिमागी शक्ति बढ़ाता है व नजला- जुकाम ठीक करता है ।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आज जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।
आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप नासमझी में किसी मुसीबत में फंस सकते है। दिन का आरंभिक भाग तो वैसे शांति पूर्वक ही बीतेगा लेकिन मध्यान भाग ने किसी से पुराने विवाद को लेकर कहासुनी बढ़ने पर हाथापाई अथवा कोर्ट कचहरी की अनुबत आने की संभावना है आपके अंदर विवेक भरपूर मात्रा में रहेगा लेकिन सामने वाले की उद्दण्डता के कारण अपना आपा खो देंगे आज के दिन धैर्य धारण करें अन्यथा बेवजह की मुसीबत आने वाले दिनों में भी परेशान करेगी। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी चाह कर भी अपनी योजनाओं को सिरे नही चढ़ा सकेंगे। धन की आमद से आज खर्चो की पूर्ति नही कर पाएंगे। परिवार कुटुम्ब में सुख शांति रहेगी लेकिन किसी गलतफहमी के कारण प्रतिष्ठा कम हो सकती है। पेट संबंधित व्याधि एवं कमजोरी परेशान करेंगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। दिन के आरंभ में घर मे किसी शुभ आयोजन के चलते कोई अन्य आवश्यक कार्य रद्द अथवा आगे सरकाना पड़ेगा। मध्यान के समय कार्य क्षेत्र पर काम कम होने पर भी किसी न किसी कारण से व्यस्तता रहेगी। आर्थिक रूप से संध्या का समय ठीक ठाक रहेगा। धन की आमद सहजता से हो जाएगी फिर भी मन अधिक पाने की लालसा में संतुष्ट नही होगा। आज दैनिक खर्च के अतिरिक्त खर्च आने से असहजता होगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को सरकारी प्रक्रिया बढ़ने से निराश होना पड़ सकता है फिर भी थोड़े अधिक प्रयास से सफलता मिल जायेगी। आज घरेलू वातावरण आध्यात्मिक रहने से सकारत्मक ऊर्जा का संचार होगा फिर भी भाई बंधुओ में ईर्ष्या युक्त संबंध बने रहेंगे। माता अथवा ननिहाल पक्ष का सुख कम रहेगा इनसे संबंधित कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। रक्तचाप अथवा कमजोरी से घर का कोई न कोई सदस्य पीड़ित रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपका आचरण अन्य लोगो को पसंद नही आएगा। स्वभाव से धार्मिक होते हुए भी वाणी में मिठास की कमी रहेगी। मन मे भी किसी न किसी के प्रति रागद्वेष की भावना रहने से आज जल्दी से किसी से पटेगी नही फिर भी अपने मे।ही मस्त रह लेंगे। कार्य क्षेत्र पर उछाल रहने पर भी आशानुकूल लाभ नही कमा सकेंगे फिर भी दैनिक खर्च निकालने में परेशानी नही आएगी। नौकरी पेशाओ को कार्य क्षेत्र पर भार बढ़ने से असहजता होगी धीमी गति से कार्य करने पर किसी की डांट सुनने को मिलेगी। मध्यान बाद तेजी से कार्य करने में हानि हो सकती है लेकिन आज आप अपनी गलती पर भी बड़ी सफाई से लीपा पोती कर बच निकलने में।सफल रहेंगे। संध्या के समय धार्मिक क्षेत्र की यात्रा के प्रसंग बनेंगे। घरेलू वातावरण थोड़ा उथल पुथल रहेगा सब अपने कार्यो में व्यस्त रहेंगे सहायता की उम्मीद ना रखें। अकस्मात बीमारियों का प्रकोप परेशान कर सकता है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपके स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिलेगा लेकिन इसके पीछे भी कुछ ना कुछ स्वार्थ अवश्य छुपा रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में विवेकपूर्ण आचरण कर घरवालो को आश्चर्य में डालेंगे लेकिन मन का भेद अधिक देर तक ना छुप पाने पर शीघ्र ही पोल खुल जाएगी आज आपके अंदर स्वार्थ सिद्धि की भावना होने पर भी किसी का अहित नही होने देंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अनुकूल परिस्थितियां मिलने का जमकर लाभ उठाएंगे लेकिन जितना भी कमाएंगे उसका अधिकांश भाग तुरंत कही न कही लग जायेगा। दोपहर के बाद कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता होने के बाद भी आपका ध्यान वर्जित कर्मो के प्रति भटकेगा संध्या बाद टालने पर भी कोई समाज विरुद्ध कार्य करने की संभावना है बाद में भाग्य और स्वयं को दोष देना पड़े इसलिये इससे बचे अन्यथा घर का सुखी वातावरण खराब भी हो सकता है। नेत्र ज्योति अथवा हड्डी में चोट और सरदर्द से तकलीफ हो सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
बीते दिन की अपेक्षा आज आपके स्वभाव में गंभीरता आएगी लेकिन पहले की लापरवाही आज कुछ ना कुछ अभाव अवश्य बनायेगीं। दिन की शुरुआत में जो भी योजना बनाएंगे उसे पूर्ण करने में धन अथवा अन्य किसी कारण से बाधा आएगी। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय उत्तम रहेगा परिश्रम करने पर धन की आमद संतोषजनक हो जाएगी फिर भी आज आपके मन मे कोई न कोई तिकडम लगी रहेगी कम समय मे ज्यादा लाभ पाने की योजना बनाएंगे। आज सट्टे लाटरी से अकस्मात लाभ हो सकता है। अपना हित साधने के लिये अन्य लोगो की अनदेखी करने में संकोच नही करेंगे स्वार्थी स्वभाव के चलते भाई बंधु के सुख में कमी रहेगी। माता से उत्तम सुख एवं लाभ मिलने की संभावना है। घर मे पूजा पाठ का आयोजन होगा धार्मिक और व्यावसायिक यात्रा के योग बन रहे है इससे ज्यादा लाभ की आशा न रखें। अकस्मात जलने चोट लगने का भय है महिलाए आज सेहत का विशेष खयाल रखें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन बीते दिनों की तुलना में शुभ फलदायक रहेगा। लेकिन आज आप मन ही मन जले भुने से रहेंगे। किसी कामना की पूर्ति ना होने पर भाग्य के साथ परिजन को भी दोष देंगे। मध्यान तक अंतर्द्वंद लगा रहेगा परिजनों के ऊपर अनैतिक दबाव बनाने के चक्कर मे घर की सुख शांति बिगड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आज अनुकूल व्यवरण मिलेगा लेकिन आपका टालमटोल का रवइया होने वाले लाभ में कमी लाएगा। आज घरेलू समस्या को घ में एवं व्यावसायिक उलझनों को कार्य क्षेत्र तक ही सीमित रखें अन्यथा दोनो ही जगह से निराश होना पड़ेगा। धन की आमद आज अवश्य होगी जल्दबाजी ना करे ना ही आज किसी से आवेश में आकर कोई वादा करें बाद में अवश्य ही वादाखिलाफी का आरोप लगेगा। घर का वातावरण शांत ही रहेगा आपमे धैर्य की कमी रहेगी इसलिये परिजनों की चोटी मोटी बातो को अनदेखा करें। टांगो में चोट अथवा कोई अन्य गंभीर शारीरिक समस्या का भय रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है दिन के आरंभिक भाग को छोड़ शेष भाग में कोई ना कोई परेशानी लगी रहेगी। आपका स्वभाव भी आज धार्मिक होते हुए भी अत्यंत स्वार्थी रहेगा जहां से कोई लाभ की उम्मीद रहेगी वहां अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे इसके विपरीत अन्य लोगो से बात करना भी पसंद नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आपका रूखा व्यवहार के कारण लाभ होते होते हाथ से निकल सकता है। धन लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा विवशता में किसी विरोधी से भी सहयोग लेने की नौबत आ सकती है। घरेलू वातावरण मध्यान तक घर मे धार्मिक कार्य होने से शांत रहेगा लेकिन परिजनों के मध्य आज सहयोग और आपसी भावनाओ की कमी रहेगी परिजनों को शकि की दृष्टि से देखने पर आज धैर्य खो देने पर कलह हो सकती है। आर्थिक निवेश आज भूल कर भी ना करें। मूत्राशय अथवा गर्भाशय एवं हृदय संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपको घरेलू और सार्वजिनक कार्यो के लिये अपनी दिनचार्य एवं आवश्यक कार्यो में बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक का समय शुभ कार्यो में सम्मिलित होने से आत्मबल मिलेगा लेकिन मन मे कोई न कोई उठापटक लगी ही रहेगी। सामाजिक क्षेत्र से आज भी धन और प्रतिष्ठा तो मिलेगी ही साथ ही बड़बोलेपन के चलते कोई नई समस्या भी बना लेंगे। स्वभाव में भावुकता कम रहेगी लेकिन अपने कार्य निकालने के लिये छोटा बनने में संकोच नही करेंगे। नए कार्य की तुलना में पैतृक कार्य से धन की आमद अधिक होगी। कार्य क्षेत्र एवं घर की व्यवस्था सुधारने पर खर्च भी करेंगे। नौकरी पेशा अपनी योग्यता के बल पर सम्मानित होंगे साथ ही नया कार्य भर भी बढ़ेगा। घर का वातावरण आज सुख की अनुभूति कराएगा। नेत्र रोग अत्यधिक थकान एवं कमर से नीचे के भाग संबंधित समस्या रहेगीं।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिये कार्य सफलता वाला रहेगा पिछले कुछ दिनों से किसी विशेष कार्य में सफल होने की संभावना अधिक है साथ ही आज सार्वजिक एवं सरकारी क्षेत्र के उच्च प्रतिष्ठित लोगो से निकटता बढ़ने का लाभ भी निकट भविष्य में शीघ्र ही देखने को मिलेगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक कि दिनचार्य अव्यवस्थित रहेगी घरेलू कार्यो की अधिकता के चलते अन्य कार्यो में फेरबदल करना पड़ेगा। दोपहर बाद किसी परिचित से शुभ समाचार मिलने से उत्साह वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी परिजन की व्यवहारिकता लाभ दिलाएगी। धन की आमद सोच से अधिक होगी लेकिन आज के दैनिक खर्च भी अधिक रहने से बचत नही कर पाएंगे। व्यावसायिक अथवा पर्यटन यात्रा की योजना बनेगी इसके अन्त समय मे टालने की संभावना भी रहेगी। दाम्पत्य जीवन मे कुछ समय के लिये कटुता का अनुभव होगा फिर भी तालमेल बिठा ही लेंगे। अत्यधिक थकान और लापरवाही के कारण चोटादि एवं फेफड़े में संक्रमण का भय है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपका चित धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहेगा। दिन का आरंभ अत्यंत सात्विक और सादगीपूर्ण रहेगा। घरेलू पूजा पाठ के साथ मित्र परिचितों के साथ धार्मिक क्षेत्र देवदर्शन के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अत्यधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा फिर भी अपने विवेक से आवश्यकता अनुसार लाभ अर्जित कर ही लेंगे धन के आने के साथ जाने के रास्ते भी स्वतः ही खुले रहने के कारण पैसे जोड़ने में मुश्किल होगी। आर्थिक अथवा सम्पति के कारणो से घर के ही किसी सदस्य से तीखी झड़प होने की संभावना है आप एकबार धैर्य विवेक से काम लेंगे लेकिन सामने वाला जबरदस्ती हावी होने पर अपना धैर्य भी खो सकते है समझदारी से काम ले अन्यथा उलझन सुलझने की जगह अधिक बढ़ सकती है। संध्या का समय अत्यंत थकान से भरा रहने के कारण कार्यो में उत्साह खत्म होगा। सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन प्रतिकूल रहेगा दिन के आरम्भ से ही शारीरिक शिथिलता मांसपेशियों में अकड़न रहने से दैनिक कार्यो को भी जबरदस्ती करना पड़ेगा साथ ही आज विशेष कर महिलाओ को घर मे किसी मांगलिक आयोजन के कारण अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ेगी जिससे मध्यान बाद शारीरिक सामर्थ्य एकदम से घटेगा। कार्य क्षेत्र पर भी अनमने मन से काम करेंगे अधिकांश कार्य मे सहकर्मी अधीनस्थ के ऊपर निर्बहर रहना पड़ेगा जिसके फलस्वरूप गड़बड़ी होने की संभावना अधिक रहेगी और जितना मिले उसी से संतोष करना पड़ेगा। आज आप विरोधियो से हर क्षेत्र में आगे ही रहेंगे फिर भी आपकी कार्य आरंभ होते ही किसी न किसी उलझन में अवश्य पड़ेंगे। संतान अथवा किसी अन्य परिजन के कारण यात्रा हो सकती है संभव हो तो इसे टाले। वाहन से दुर्घटना अथवा अग्नि धारदार औजार से शारीरिक क्षति हो सकती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। दिन के आरंभिक भाग में किसी परिजन से आपके गलत आचरण को लेकर बहस होगी लेकिन बात गंभीर होने से पहले ही सुधार कर लेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा किसी अन्य जगह से अकस्मात लाभ या शुभ समाचार मिलने से उत्साहित होंगे लेकिन उत्साह ज्यादा देर नही टिकेगा लापरवाही अथवा भाग्य का साथ कम मिलने से बने बनाये कार्य बिगड़ने की संभावना है फिर भी आज धन की आमद थोड़ी थोड़ी मात्रा में कई बार होने से राहत मिलेगी लेकिन यह भी कुछ समय के लिये ही सुख दे पाएगी आज खर्च अन्य दिनों की तुलना में अधिक होने पर धन संचय नही कर पाएंगे ऊपर से उधारी वालो के कारण मन अस्थिर रहेगा। पैतृक एवं कुटुम्ब के कार्य आज झंझट जैसे लगेंगे फिर भी व्यवहारिकता के लिये मन मारकर करने ही पड़ेंगे। दाम्पत्य जीवन मे भी आज चंचलता अधिक रहेगी। सेहत ठीक रहने पर भी मन मे कोई ना कोई भय बना रहेगा। यात्रा से खर्च करने पर भी कुछ आशा ना रखें।
भविष्य यहीं छिपा है: सदियों से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने की उनकी कथित क्षमताओं के लिए क्रिस्टल को महत्व दिया गया है। इस तरह से क्रिस्टल का उपयोग करने की प्रथा पीढ़ियों से चली आ रही है, और कई लोगों को उन्हें अपने जीवन में शामिल करने में बहुत आराम और ध्यान मिलता है। विशेष रूप से छोटा, पिरामिड के आकार का क्रिस्टल, एकाग्रता में सहायता करने और किसी की स्पष्टता और इरादे को बढ़ाने में विशेष रूप से प्रभावी माना जाता है, जिससे यह उन लोगों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बन जाता है जो अपने कार्यक्षेत्र में उत्पादक और केंद्रित रहना चाहते हैं। चाहे आप क्रिस्टल की शक्तियों में दृढ़ विश्वास रखते हों या बस ऐसी वस्तुओं की सौंदर्य अपील से आकर्षित हों, उनके द्वारा प्रदान किए जाने वाले संभावित लाभों का दोहन करने के तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता है।

SAMADHAN-THE FUTURE LIES HERE: Crystals have been valued for their purported abilities to enhance positive energy for centuries. The practice of using crystals in this way has been passed down through generations, and many people find great comfort and focus in incorporating them into their lives. The small, pyramid-shaped crystal, in particular, is believed to be especially effective in aiding concentration and amplifying one’s clarity and intent, making it a popular choice for those seeking to stay productive and centered in their workspace. Whether you’re a firm believer in the powers of crystals or simply attracted to the aesthetic appeal of such items, there’s no denying the allure of harnessing the potential benefits they offer.
HAR HAR MAHADEV
Vedic Almanac
Date – 21 April 2024
Day – Sunday
Vikram Samvat – 2081
Ayan – Uttarayan
season – spring
Month – Chaitra
Side – Shukla
Date – Trayodashi night till 01:11 April 22 and thereafter Chaturdashi.
Nakshatra – Uttarphalguni till 05:08 pm and then Hasta
Yoga – Vyaghat till 03:45 pm April 22 and then Harshan
Rahu Kaal – 05:23 PM to 06:58 PM
Sunrise – 06:17
Sunset – 06:58
Disha Shool – West direction
Brahmamuhurta – 04:46 am to 05:31 am
Abhijeet Muhurta – 12:12 pm to 01:03 pm
Nishita Muhurta- 00:14 pm April 22 to 00:59 pm April 22
Fast festival details- Mahavir Swami Jayanti
Special: Eating brinjal on Trayodashi destroys the son. On the day of Chaturdashi, sexual intercourse with a woman and eating and applying sesame oil are prohibited.
Importance of morning walk
Morning and evening walks are very beneficial for good health. The lion, the king of animals, wakes up with his children between 3.30 and 5 in the morning, comes out of the cave, walks in the clean air and sits on some high hill nearby, facing the sun. After seeing the sun, he returns to the cave only after taking the powerful gentle rays into his body. This is one of the secrets of his strength.
Through this key to good health, you become Charaiveti Charaiveti. Go ahead, go ahead. We want to convey this Vedic message to the common people. In the morning, during Brahmamuhurta, there is abundance of nature’s pure and powerful ozone air in the atmosphere, which is beneficial for health.
Sujan, enjoying the morning air.
The face and image are better, the intellect is stronger.
Immunity enhancing felt experiment
Mix half the amount of cow’s milk with water, put a gold object in it (clean jewelery made of pure gold will do) and boil on low flame till the water evaporates. Gold alkalis are found naturally in the milk of indigenous breed cows. By boiling milk with gold, the gold bases present in gold also get mixed in the milk. This golden cow milk increases the immune power. Even old people can remain healthy by consuming it. If gold is not available, silver can also be used.
Banyan Tree
Milk of banyan tree is very beneficial in diseases like piles, thinness of semen, premature ejaculation, nocturnal emission etc. While going for air intake in the morning before sunrise, carry 2-3 sticks with you.
Break the bud of elderberry and drop 4-5 drops of elderberry milk in each bowl and eat it. Gradually increase the amount of breast milk. After 8-10 days, reduce the dose to your initial dose. Use this for at least forty days.
Milk of banyan tree provides strength to heart, brain and liver and also provides relief in urinary obstruction (dysuria). By consuming it, the bleeding of hemorrhoids and bloody piles stops. Applying milk on the heels of the feet prevents them from bursting. Applying this milk on the swelling in case of injuries, sprains and arthritis provides great relief.
This freely available milk can compete with even the best semen enhancing remedies. Patients suffering from semen disorders and weakness should consume it with patience and continuously according to the method mentioned above.
Making a decoction of bark of elderberry and drinking one cup daily is beneficial in diabetes and increases strength in the body.
Dry its soft leaves in shade and grind them. Add one spoon of powder in half liter of water and make a decoction. When one-fourth of the water is left, take it out, filter it, add ground sugar and drink it lukewarm. This experiment increases mental power and cures cold and cough.
Heartiest congratulations and good blessings to those whose birthday it is today.
According to the numerology of people born today, the root number is three. This is the representative number of Jupiter. Despite being philosophical in nature, you have a special kind of energy. Your hold in the field of education will be strong. You are a social animal.
You are always in search of perfection, which is why you often remain stressed due to chaos. Such people are honest, kind and have high logical abilities. Being a disciplinarian, sometimes you also become a dictator.
Auspicious dates: 3, 12, 21, 30
Lucky numbers: 1, 3, 6, 7, 9
Auspicious years: 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
Ishtadev: Goddess Saraswati, Devguru Brihaspati, Lord Vishnu
Auspicious colours: yellow, golden and pink
Horoscope according to date of birth:
Auspicious work will happen at home or family. This year is very pleasant for you. New business plans can also be made. There will be a pleasant situation in married life. You may get success in a particular examination. For a working person, success is best based on talent. The cooperation of friends will be pleasant. Enemy classes will be ineffective. There are also chances of traveling for important work.
Aries🐐 (chu, che, cho, la, li, lu, le, lo, a)
Today you may get into trouble due to your ignorance. The initial part of the day will pass peacefully, but in the middle part, if there is an increase in quarrel with someone over an old dispute, there is a possibility of a scuffle or court case. You will have plenty of discretion, but you will lose your temper due to the arrogance of the other person. Be patient today, otherwise unnecessary troubles will trouble you in the coming days also. There will be a lot of competition at work today and even if you want to, you will not be able to complete your plans. You will not be able to meet your expenses today due to inflow of money. There will be peace and happiness in the family, but due to some misunderstanding your reputation may be reduced. Stomach related diseases and weakness will trouble you.
Taurus🐂 (ee, oo, a, o, va, ve, vu, ve, wo)
Today will be a day full of hustle and bustle. In the beginning of the day, due to some auspicious event at home, any other important work will have to be canceled or postponed. Even if there is less work in the work area in the afternoon, there will be busyness due to some reason or the other. Financially the evening time will be fine. Money will flow easily, yet the mind will not be satisfied with its desire to get more. Today there will be discomfort due to additional expenses for daily expenses. People wishing to go abroad may have to be disappointed by the increased government procedures, yet with a little more effort they will be successful. Today, if the home environment is spiritual, positive energy will flow, yet jealous relationships will remain between brothers. The happiness of mother or maternal side will be less and some unpleasant news related to them may be received. Some member of the family will suffer from blood pressure or weakness.
Gemini👫 (ka, ki, ku, gha, ng, ch, ke, ko, ha)
Other people will not like your behavior today. Despite being religious by nature, there will be lack of sweetness in speech. Due to the feeling of hatred towards someone or the other in your mind, today you will not be able to get along with anyone quickly, yet you will remain happy in yourself. Even if there is a boom in work, you will not be able to earn expected profits, yet you will not face any problem in meeting daily expenses. Employed people will feel uncomfortable due to increase in the load on their work area and will have to hear scolding from someone for working slowly. There may be harm in working quickly after noon, but today you will be able to clean up your mistake and get away with it. In the evening, there will be occasions for traveling to religious places. There will be some turmoil in the domestic environment, everyone will be busy in their work, do not expect help. Sudden outbreak of diseases can be troubling.
Cancer🦀 (hee, hu, hey, ho, da, dee, du, de, do)
There will be a change in your nature today, but there will definitely be some selfishness hidden behind it. In the initial part of the day, you will surprise your family members by behaving judiciously, but if you are unable to hide the secret of your mind for a long time, it will soon be exposed. Today, even if you have a feeling of selfishness within you, you will not allow anyone to be harmed. Today you will take full advantage of favorable conditions at work, but whatever you earn, most of it will be immediately invested somewhere. Even after being busy at work in the afternoon, your attention will get diverted towards forbidden activities. Even if you postpone it after evening, there is a possibility of doing some anti-social work. Later you will have to blame fate and yourself, hence avoid this, otherwise the happy atmosphere of the house may also get spoiled. It is possible There may be problems with eyesight or bone injuries and headache.
Leo🦁 (Ma, Mi, Moo, Me, Mo, Ta, Ti, To, Te)
There will be seriousness in your nature today compared to yesterday, but the earlier carelessness will definitely create some shortcomings today. Whatever plan you make in the beginning of the day, there will be obstacles in completing it due to money or any other reason. Business will be good at work. If you work hard, the inflow of money will be satisfactory, yet today you will have some trick in your mind, you will plan to get more profit in less time. Today you may get unexpected profit from betting lottery. You will not hesitate to ignore other people to serve your own interests. Due to your selfish nature, there will be a decrease in the happiness of your brothers. There is a possibility of getting great happiness and benefits from mother. Pooja will be organized at home, there are chances of religious and business trip, do not expect much profit from it. There is a fear of accidental burn or injury. Women should take special care of their health today.
Virgo👩 (To, Pa, Pi, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po)
Today will be auspicious compared to previous days. But today you will remain burnt in your mind. If any wish is not fulfilled, they will blame their family members along with fate. There will be conflict till mid-afternoon and the happiness and peace of the house will be disturbed due to immoral pressure on the family members. Today you will get favorable information on your work area but your procrastinating attitude will reduce your profits. Today, keep domestic problems limited to work and professional problems to the work area, otherwise you will be disappointed at both the places. There will definitely be an inflow of money today. Do not be hasty or make any impulsive promises to anyone today; later you will definitely be accused of breach of promise. The atmosphere at home will remain calm and you will lack patience, hence ignore the harsh words of your family members. There will be a fear of leg injury or any other serious physical problem.
Libra⚖️ (Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te)
Today is going to be contrary to your expectations, except for the initial part of the day, there will be some problem in the remaining part. Today, despite being religious, your nature will also be very selfish and wherever there is expectation of benefit, you will behave very sweetly. On the contrary, you will not like to talk to other people. Even at work, your rude behavior can lead to loss of profits. You will have to wait for financial gain; you may be forced to take help from your opponent. The domestic environment will remain calm till midday due to religious activities taking place at home, but today there will be a lack of cooperation and mutual feelings among the family members. If you look at the family members with suspicion, losing patience today may lead to discord. Do not make financial investments today even by mistake. Disorders related to bladder or uterus and heart may occur.
Scorpio🦂 (to, na, ni, nu, ne, no, ya, yi, yu)
Today you will have to make changes in your daily routine and necessary tasks for domestic and public works. Involvement in auspicious activities from the beginning to midday of the day will give you self-confidence, but there will be some turmoil in your mind. Not only will you get money and prestige from the social sector, you will also create a new problem due to your talkativeness. There will be less emotionality in nature but will not hesitate to become small to get their work done. The inflow of money from ancestral work will be more than from new work. You will also spend money on improving your work area and home. Employed people will be honored on the basis of their abilities and new work will also increase. The atmosphere at home will make you feel happy today. There will be eye diseases, extreme fatigue and problems related to the area below the waist.
Sagittarius (ye, yo, bha, bhi, bhu, dha, pha, dha, bhe)
Today will be a successful day for you at work. Chances of being successful in a particular work are higher than in the last few days. Also today, the benefit of increasing closeness to highly reputed people of public and government sector will also be seen in the near future. From the beginning till the middle of the day, daily routine will be disorganized and due to excess of household tasks, other tasks will have to be reshuffled. Receiving good news from an acquaintance in the afternoon will boost your enthusiasm. Today, the practicality of a family member will be beneficial at work. The inflow of money will be more than thought but today’s daily expenses will also be high so you will not be able to save. A business or tourist trip will be planned and there will be a possibility of postponing it later. There will be bitterness in married life for some time, yet we will be able to maintain harmony. There is a fear of injury and lung infection due to excessive fatigue and carelessness.
Capricorn🐊 (Bho, Ja, Jee, Khi, Khoo, Kha, Kho, Ga, Gee)
Today your mind will be filled with religious feelings. The beginning of the day will be very virtuous and simple. Along with home worship, there will be chances of visiting religious places with friends and acquaintances. Today you will have to face a lot of competition in the work field, yet you will earn profit as per your discretion, as per your discretion, there will be difficulty in adding money as the ways of going out will automatically open along with the inflow of money. There is a possibility of a heated argument with a family member due to financial or property reasons. You will once be patient and prudent, but you may lose your patience if the other person dominates forcefully. Act wisely, otherwise the problem may increase instead of getting resolved. Is. Due to extreme fatigue in the evening, enthusiasm in work will be lost. There may be a complaint of cold and cough.
Aquarius🍯 (Gu, Ge, Go, Sa, Si, Su, Se, So, Da)
From the health point of view, today will be an unfavorable day. There will be physical weakness from the beginning of the day due to stiffness in the muscles. Daily tasks will have to be done forcefully. Also, today especially women will have to run around extra due to some auspicious event at home, which will lead to physical problems after noon. Strength will decrease suddenly. You will work reluctantly even at work. In most of the work, you will have to remain independent over your colleagues and subordinates, as a result of which there will be a greater possibility of a disturbance and you will have to be satisfied with whatever you get. Today you will be ahead of your opponents in every field, yet as soon as your work starts, you will definitely get into some confusion. There may be a need for travel due to children or any other family member, if possible avoid it. Physical injury can occur due to vehicle accident or fire and sharp tools.
Pisces🐳 (di, du, th, jha, n, de, do, cha, chi)
Today will give you mixed results. In the initial part of the day, there will be an argument with a family member regarding your wrong conduct but you will make amends before the matter becomes serious. You will be excited by receiving unexpected benefits or good news from your workplace or any other place, but the enthusiasm will not last long. There is a possibility that the work already done may get spoiled due to carelessness or lack of luck. Still, today the inflow of money will be in small amounts several times. You will get relief from this, but it will also give you happiness only for some time. Today’s expenses will be more than other days. You will not be able to save money. On top of that, your mind will remain unstable due to debts. Ancestral and family work will seem like a hassle today, yet for the sake of practicality, you will have to do it diligently. There will be more instability in married life today. Even if health is fine, some fear will remain in the mind. Don’t expect anything even if you spend money on travel.
Leave a Reply