साम्ब सदाशिव हरे हरे
हर हर महादेव
आज का वैदिक पंचांग
दिनांक -17 अगस्त 2024
 दिन – शनिवार
 विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)
 शक संवत -1946
 अयन – दक्षिणायन
 ऋतु – वर्षा ॠतु
 मास – श्रावण
 पक्ष – शुक्ल
 तिथि – द्वादशी प्रातः 08:05 तक तत्पश्चात त्रयोदशी प्रातः 05:51 अगस्त 18 तक

 नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा प्रातः 11:49 तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा
 योग – प्रीति प्रातः 10:48 तक तत्पश्चात आयुष्मान
 राहुकाल – प्रातः 09:30 से प्रातः 11:07 तक
 सूर्योदय -06:17
 सूर्यास्त- 19:10
 दिशाशूल – पूर्व दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – 04:48 से 05:32 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:18 से दोपहर 01:09 तक
निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:21 अगस्त 18 से रात्रि 01:06 अगस्त 18 तक
व्रत पर्व विवरण – शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

रक्षाबंधन के पर्व पर दस प्रकार का स्नान

श्रावण महिने में रक्षाबंधन की पूर्णिमा 19 अगस्त 2024 सोमवार वाले दिन वेदों में दस प्रकार का स्नान बताया गया है |

भस्म स्नान – उसके लिए यज्ञ की भस्म थोडीसी लेकर वो ललाट पर थोड़ी शरीर पर लगाकर स्नान किया जाता है | यज्ञ की भस्म अपने यहाँ तो है आश्रम में, पर समझो आप अपने घर पर किसी को बताना चाहें की यज्ञ की भस्म थोड़ी लगाकर श्रावणी पूर्णिमा को दसविद स्नान में पहले ये बताया है | तो वहाँ यज्ञ की भस्म कहाँ से आयेगी तो गौचंदन धूपबत्ती घरों में जलाते हैं साधक | शाम को गौचंदन धूपबत्ती जलाकर जप करें अपने इष्टमंत्र, गुरुमंत्र का तो वो जलते जलते उसकी भस्म तो बचेगी ना | तो जप भी एक यज्ञ है | तो गौचंदन की भस्म होगी यज्ञ की भस्म पवित्र मानी जाती है | वैसे गौचंदन है वो, देशी गाय के गोबर, जड़ीबूटी और देशी घी से बनती है | तो पहला भस्म स्नान बताया है |

मृत्तिका स्नान

गोमय स्नान – गोमय स्नान माना गौ गोबर उसमे थोडा गोझरण ये मिक्स हो उसका स्नान (उसका मतलब थोडा ले लिया और शरीर को लगा दिया ) क्यों वेद ने कहा इसलिए गौमाता के गोबर में (देशी गाय के) लक्ष्मी का वास माना गया है | गोमय वसते लक्ष्मी पवित्रा सर्व मंगला | स्नानार्थम सम संस्कृता देवी पापं हर्गो मय || तो हमारे भीतर भक्तिरूपी लक्ष्मी बढ़ती जाय, बढ़ती जाय जैसे गौ के गोबर में लक्ष्मी का वास वो हमने थोडा लगाकर स्नान किया, हमारे भीतर भक्तिरूपी संपदा बढती जाय | गीता में जो दैवी लक्षणों के २६ लक्षण बतायें हैं वो मेरे भीतर बढ़ते जायें | ये तीसरा गोमय स्नान |

पंचगव्य स्नान – गौ का गोबर, गोमूत्र, गाय के दूध के दही, गाय का दूध और घी ये पंचगव्य | कई बार आपको पता है पंचगव्य पीते हैं | तो पंचगव्य स्नान थोड़ा सा ही बन जाये तो बहुत बढियाँ नहीं बने तो गौ का गोबरवाला तो है | माने पाँच तत्व से हमारा शरीर बना हुआ है वो स्वस्थ रहें, पुष्ट रहें, बलवान रहें ताकी सेवा और साधना करते रहे, भक्ति करते रहें |

रक्षाबंधन||मनु स्मृति

भाई और बहन के लिए रक्षाबंधन एक महापर्व की तरह है। रक्षाबंधन भाई और बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भाई अपनी बहन को प्यार के साथ-साथ कई तरह के उपहार भी देता है। मनु स्मृति में तीन ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जो घर की महिलाओं को देने से घर में शांति और उन्नति बनी रहती है।

श्लोक-
यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमन्ते तत्र देवताः।

मनु स्मृति: बहन को जरूर दें ये 3 चीजें, हर काम में मिलेगी सफलता, होंगे लाभ

वस्त्र
वस्त्र यानी कपड़े। सजना-सवरना, श्रृंगार करना ये सब महिलाओं को सबसे प्रिय होता है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर के पुरुष अपनी पत्नी, माता या बहन को अच्छे वस्त्र प्रदान करते हैं, उस घर पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं। ऐसे घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और सभी कामों में सफलता मिलती है। स्त्री को घर की लक्ष्मी माना जाता है, अगर महिलाएं गंदे या मैले कपड़े पहन कर रहती हैं या घर के पुरुष अपनी पत्नी, मां या बहन को समय-समय पर अच्छे वस्त्र नहीं प्रदान करते तो ऐसे घर पर लक्ष्मी रूठ जाती है।

आभूषण
आभूषण यानी गहने। गहने महिलाओं की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। जिस घर की महिलाएं खुश रहती हैं, वहां देवताओं का निवास माना जाता है। हर मनुष्य को अपने घर की महिलाओं को सुंदर गहने उपहार में देना चाहिए। जिस घर की महिलाएं अच्छे कपड़े और गहनों से श्रृंगार करती है, वहां कभी दरिद्रता नहीं रहती। ऐसे घर में हमेशा खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है ।

मधुर वचन
महिलाओं को पूजनीय माना जाता है। कई ग्रंथों और पुराणों में महिलाओं का सम्मान करने की बात कही गई है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर में महिलाओं से बुरी तरह से बात की जाती है या उनका सम्मान नहीं किया जाता, ऐसे घर में भगवान भी नहीं रहते। स्त्रियों का सम्मान न करने वाले मनुष्य को हर समय किसी न किसी परेशानी का सामान करना ही पड़ता है। इसलिए मनुष्य को हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और अपने घर की स्त्रियों के साथ हर समय प्रेम और आदर से ही व्यवहार करना चाहिए।

पंचक
अगस्त में पंचक का आरंभ 19 अगस्त, सोमवार को शाम को 07 बजकर 01 मिनट पर हो रहा है। वहीं, इसका समापन 23 अगस्त, शुक्रवार को रात्रि 07 बजकर 58 मिनट पर होगा।

एकादशी
पवित्रा एकादशी (श्रावण शुक्ल) 16 अगस्त 2024

प्रदोष
17 अगस्त 2024, शनिवार शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)

रोगप्रतिरोधक शक्ति (Immunity) बढाने हेतु सशक्त उपाय

१. जो लोग सुबह की शुद्ध हवा में प्राणायाम करते हैं उनमें प्राणबल बढ़ने से रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ती है और इससे कई रोगकारी जीवाणु मर जाते हैं । जो प्राणायाम के समय एवं उसके अलावा भी गहरा श्वास लेते हैं उनके फेफड़ों के निष्क्रिय पड़े वायुकोशों को प्राणवायु मिलने लगती है और वे सक्रिय हो उठते हैं । फलत: शरीर की कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है, जिससे मन प्रसन्न रहता है ।

२. सूर्यकिरणों में अद्भुत् रोगप्रतिकारक शक्ति है । संसार का कोई वैद्य अथवा कोई मानवी उपचार उतना दिव्य स्वास्थ्य और बुद्धि की दृढ़ता नहीं दे सकता है जितना सुबह की कोमल सूर्य-रश्मियों में छुपे ओज-तेज से मिलता है । प्रात:काल सूर्य को अर्घ्य-दान, सूर्यस्नान ( सिर को कपड़े से ढककर ८ मिनट सूर्य की ओर मुख व १० मिनट पीठ करके बैठना ) और सूर्यनमस्कार करने से शरीर ह्रष्ट-पुष्ट व बलवान बनता है ।

३. तुलसी के १-२ पौधे घर में जरूर होने चाहिए । दूसरी दवाएँ कीटाणु नष्ट करती है लेकिन तुलसी की हवा तो कीटाणु पैदा ही नही होने देती है । तुलसी के पौधे का चहुँ ओर २०० मीटर तक प्रभाव रहता है । जो व्यक्ति तुलसी के ५-७ पत्ते सुबह चबाकर पानी पीता हैं उसकी स्मरणशक्ति बढ़ती है, ब्रह्मचर्य मजबूत होता है । सैकड़ो बीमारियाँ दूर करने की शक्ति तुलसी के पत्तों में है । तुलसी के एक चुटकी बीज रात को पानी में भिगोकर सुबह पीने से आप दीर्घजीवी रहेंगे और बहुत सारी बीमारियों को भगाने में आपकी जीवनीशक्ति सक्षम एवं सबल रहेगी ।

४. नीम के पत्ते, फल, फूल, डाली, जड़ इन पाँचों चीजों को देशी घी के साथ मिश्रित करके घर में धूप किया जाय तो रोगी को तत्काल आराम मिलता है, रोगप्रतिकारक शक्तिवर्धक वातावरण सर्जित हो जाता है ।

५. टमाटर, फूलगोभी, अजवायन व संतरा रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ाते हैं अत: भोजन में इनका उपयोग करें । हल्दी, जीरा, दालचीनी एवं धनिया का उपयोग करें । परिस्थितियों को देखते हुए अल्प मात्रा में लहसुन भी डाल सकते हैं ।

६. १५० मि.ली. दूध में आधा छोटा चम्मच हल्दी डाल के उबालकर दिन में १-२ बार लें ।

७. रोगप्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने हेतु प्राणदा टेबलेट, ब्राह्म रसायन, होमियो तुलसी गोलियाँ, तुलसी अर्क (१०० मि.ली. पानी में १ से ५ बूँद आयु व प्रकृति अनुसार), होमियों पॉवर केअर आदि का सेवन लाभदायी है ।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे|

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन आपके ऊपर काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा, इसलिए आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आपको किसी से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, और अगर कोई डील यदि फाइनल होते होते रह गई थी, तो उसके फाइनल होने की संभावना है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कारोबार में अच्छा अवसर लेकर आने वाला है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा और आप अपनी वाणी व व्यवहार से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम के पूरा न होने से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपना ध्यान धार्मिक कार्यों में लगाना होगा। आपको किसी के कहने में आकर कोई लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना है और आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। कोई पुराना जमीन से जुड़ा मुद्दा फिर से उभर सकता है। आपको अपने पिताजी की सलाह लेकर आगे बढ़ना होगा। यदि आप किसी वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें आपको अत्यधिक मात्रा में धन लगाना पड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय मे संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। खर्च अधिक करने की आदतों के कारण परेशान रहेंगे। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जाएंगे, जिसमें उनका अच्छा खासा पैसा खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं को लेकर आप अपने माताजी से बातचीत कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपके घर किसी नए अतिथि का आगमन हो सकता हैं और परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपकी आय मे तो वृद्धि होगी, लेकिन आपको अपने खर्चों पर भी ध्यान देना होगा। आपका कोई पुराना प्रॉपर्टी से जुड़ा काम अटक सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग अपने प्रयासों में तेजी लाएंगे। आपको किसी से कर्ज मजबूरी में अगर लेना पड़े, तो सोच विचार अवश्य करें। आप यदि किसी से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपने कामों में ध्यान लगाएं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। आप परिवारिक समस्याओं को लेकर भी बातचीत करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने सीनियर से कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी मित्र की याद सता सकती है। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होते-होते रह सकती है। आप अपने बॉस से किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जाएंगे। आपके भाई आपकी किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में विघ्न आने से आपको परेशानी होगी, लेकिन आप अपनी सुविधाओं पर ध्यान दें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लाभ मिलेगा और माता-पिता की सेवा करना आपके लिए बेहतर रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके लिए गए फैसले की सराहना होगी। जीवनसाथी से चल रहे किसी आपसी लड़ाई झगड़े को बातचीत के जरिए दूर करेंगे। काम को लेकर उलझन मे रहने के कारण समस्या आएगी। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ बदलाव करने की सोच रहे थे, तो वह आप कर सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको किसी काम को लेकर योजना बना कर आगे बढ़ना होगा। व्यवसाय में आप तरक्की के राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन कुछ रुकावटें आएंगी, जिन्हें आप दूर करने के लिए कोशिश करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप यदि किसी पर भरोसा करेंगे, तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। राजनीति की ओर रुख कर रहे लोग अपने कामों पर थोड़ा ध्यान दें, क्योंकि आपको किसी महिला मित्र से धोखा मिलने की संभावना है। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। माता जी का कोई पुराना रोग उभरने से आपको समस्या आएगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कहीं मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। आपको किसी मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती हैं। आप आज अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेस के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा, इसलिए आपको अपने कामों पर फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आ सकती हैं।

Best Wishes and Blessings to Those Celebrating Their Birthday Today

Individuals born on the 17th have a life path number of 8. Everything you do in your life has a meaning. Understanding your mind can be challenging. Success comes to you after a great deal of struggle.

Often, others take credit for your actions. This is influenced by the planet Saturn, the son of the Sun. People born on this day are calm, serious, kind-hearted, and hardworking. Your speech is tough and your voice is intense. You are materialistic and possess extraordinary abilities.

Lucky Dates: 8, 17, 26
Lucky Numbers: 8, 17, 26, 35, 44
Lucky Years: 2024, 2042
Eminent Deity: Lord Hanuman, Saturn
Favorable Colors: Black, Deep Blue, Plum

Future Predictions Based on Birth Date:
Enemies will have little influence, and the health aspect will remain favorable. Success will be achieved in all endeavors. Those who have faced obstacles so far will also find success. The status of business and trade will remain excellent. Political personalities will benefit from timely decisions. Employees will make progress, and those without employment will achieve success in their endeavors.

Aries Daily Horoscope
Today’s day is going to be busy for you. Business people will benefit, but you will feel pressure at work, so you will need to plan and move forward with your work. There is a possibility of a deal getting finalized. Avoid borrowing money from anyone.

Taurus Daily Horoscope
Today brings a good opportunity in your business. Unmarried individuals may receive a visit from a new guest. You need to focus on your plans and your words and behavior will help you achieve a good position, increasing your circle of friends. You might receive disappointing news from a relative living abroad. Don’t get upset if some work remains incomplete.

Gemini Daily Horoscope
Today is going to be beneficial for you. You need to focus on your religious activities. Do not get involved in disputes due to someone’s words, and you might get a chance to go on a religious journey. An old issue related to land might resurface. Seek advice from your father before making a purchase, especially if it involves spending a large amount of money on a vehicle.

Cancer Daily Horoscope
The day is about maintaining a balance between income and expenses for you. Excessive spending habits may cause distress. A new course admission for a child is possible. People in love might go on a trip, spending a good amount of money. You can discuss some family issues with your mother.

Leo Daily Horoscope
A new guest might arrive at your home today, making all family members happy. You will see an increase in your income, but you need to pay attention to your expenses. A task related to your old property might get stuck. People preparing for a government job will progress rapidly. If you have to take a loan from someone, think carefully. If you ask for someone’s help, you will get it easily. Focus on your work.

Virgo Daily Horoscope
Today will bring joy to working people. Your siblings will support you. You will also talk about family issues. There will be strength in blood relations. In the workplace, you can talk to your seniors about work. You might miss a friend. An opponent might try to disturb you.

Libra Daily Horoscope
Today will open new paths of progress for you. You might make a mistake in the workplace. You can discuss a matter with your boss. You might arrange a meeting for your mother with people from the in-laws. Your siblings might be upset with something you said. You might get upset about problems in your job.

Scorpio Daily Horoscope
The day is going to be hectic for you. You might face obstacles at work, but if you focus on your conveniences, it will be better for you. You will gain good benefits from a favorable perspective and serving your parents will be better for you. You will get rid of problems in your family life.

Sagittarius Daily Horoscope
The day is going to be good for you in terms of income. You will be appreciated for the decisions you make. You will resolve a mutual conflict with your partner through discussion. You might face problems related to work due to confusion. If you were thinking of making changes in your studies, you can do so. Avoid borrowing money from someone.

Capricorn Daily Horoscope
Today is going to be about completing pending work for you. Your life partner will fully support you in your work. You will need to plan and move forward with a task. You will progress on the path of growth in business, but there will be some obstacles that you will try to overcome.

Aquarius Daily Horoscope
The day is going to be good for you in terms of luck. You might receive a surprise gift from your life partner. If you trust someone, they might break your trust. People involved in politics need to pay attention to their work because there is a possibility of betrayal from a female friend. You might plan to buy a property. An old illness of your mother might cause you trouble.

Pisces Daily Horoscope
Today is going to bring comfort and convenience for you. You might plan to do something with friends such as a party. You might receive some desired benefits. You will also contribute a part of your wealth to charitable work, which will give you mental peace. This week will be good for you in terms of business, so you need to stay focused on your work. You might face problems in completing a task.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton