हर हर महादेव
वैदिक पंचांग
दिनांक – 16 जून 2024
दिन – रविवार
विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)
शक संवत -1946
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – दशमी 17 जून प्रातः 04:43 तक तत्पश्चात एकादशी
नक्षत्र – हस्त सुबह 11:13 तक तत्पश्चात चित्रा
योग – वरीयान रात्रि 09:03 तक तत्पश्चात परिघ
राहुकाल – शाम 05:41 से शाम 07:22 तक
सूर्योदय-05:58
सूर्यास्त- 19:20
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण – श्री गंगा दशहरा समाप्त
विशेष – रविवार के दिन तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)
रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)
स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।
एकादशी व्रत के लाभ
17 जून प्रात: 04:43 से 18 जून सुबह 06:24 तक एकादशी है।
विशेष – 18 जून, मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें।
एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।
जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।
जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।
एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं। इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।
धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।
कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है।
परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।
हाथ में कलावा बंधवाते समय कभी भी हाथ खाली नहीं होना चाहिए. उस दौरान मुट्ठी में कुछ पैसे या फूल रख लें उसके बाद ही कलावा बंधवाएं.
हाथ में कलावा केवल तीन बार ही लपेटा जाता है. कहते हैं कि तीन बार कलावा लपेटने का मतलब है कि आप तीन पीढ़ियों को समेटकर चलेंगे.
एकादशी के दिन करने योग्य
एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें …….विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l
एकादशी के दिन ये सावधानी रहे
महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है… तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2023
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व
मंदिर में पताका चढ़ाएं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों पर जोर देंगे। आपने यदि अपने बिजनेस में पिछले कुछ समय से कुछ प्लानिंग की थी, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित चल रही समस्याओं को आज आप नजरअंदाज ना करें। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामले में अच्छा रहने वाला है। आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। आप किसी से बहुत ही तोल मोलकर बोले, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर कुछ परेशान रहेंगे, जिस कारण तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा। आपसे कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने के कारण आपके बॉस आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आप वहां बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Da। ily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपके किसी मित्र से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात हो, तो आप उसमें पुराने गिले शिकवा ना उखाड़े। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने विरोधियों से अपने मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसुखदार लोगों से मुलाकात होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपका मान सम्मान बढेगा, क्योंकि आपकी दी गई सलाह पर लोग अमल करेंगे। आप कोई बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए कोई महत्वपूर्ण योजना में धन लगा सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप जीवनसाथी से बातचीत करके किसी निवेश संबंधी योजना को बनाएंगे। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। अपने यदि किसी को पार्टनर बनाया था, तो उससे आपको धोखा मिलने की संभावना है। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाना से बचना होगा। आपके स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो बाद में वह बढ़ सकती है। आपका अपने भाई या बहन से कोई मत भेद होने की संभावना है, इसलिए आप किसी वाद विवाद में ना पड़े। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर कुछ चिंता सताएगी, जिस कारण आप उनके लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहेगा। आप अपनी वाणी व व्यवसाय मे लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और यदि आपके परिवार में सदस्यों में कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी के धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके परिवार में कोई सदस्य नौकरी को लेकर घर से दूर जा सकता है, क्योंकि उन्हें कहीं बाहर नौकरी की प्राप्ति होगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनाव ग्रस्त रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा और अपने मन में स्थायित्व की भावना रखें। प्रति स्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है, इसलिए आपको उसे प्राथमिकता देनी होगी। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। आपको तनाव रहने के कारण सिर दर्द थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आपके पिताजी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जो जातक नौकरी को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा और व्यवसाय में आप अच्छी मात्रा में धन लगा सकते हैं। माताजी को कोई शारिरीक कष्ट होने के कारण भाग दौड़ अधिक करनी होगी। आप अपनी जिम्मेदारी में ढील देंगे, जिस कारण आपके साथ कोई धोखा भी होने की संभावना है। आपकी कोई गुप्त जानकारी लीक हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बनाएंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपसे किसी वाद विवाद में पड सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारी को भी निभाएंगे, लेकिन कार्य क्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर बदलाव करना पड़ सकता हैं, जिस कारण आपको कामों को करने में समस्या आएगी। परिवार में लोगों में किसी बात को लेकर आपसी सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटकने के कारण, उन्हे परीक्षा में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। परिवार में किसी घटना के होने से आपका मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपका कोई काम बनते बनते रह सकता है, जो आपको परेशान करेगा। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग किसी बचत की स्कीम में अच्छा धन लगाएंगे। आपको अपनी माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करेंगे, तो उसमे आपके पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। जीवनसाथी से आप किसी काम को लेकर डिस्कशन करेंगे और तभी उन काम में आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कोई नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको अपने बॉस की बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। आप प्रत्येक काम में सफलता हासिल करेंगे। आज आप कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। जीवन साथी से यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो आप उन्हे बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।

Hearty congratulations and blessings to those whose birthday is today
The root number of a person born on the 16th will be 7. People influenced by this number have many characteristics in themselves. This number is governed by the planet Varuna. You are an open-hearted person. Your nature is like water. Just as water makes its own path, you too are successful in achieving your goal by crossing all obstacles. You have a sharp eye. You have the ability to understand someone’s mind immediately.
Lucky date: 7, 16, 25
Lucky number: 7, 16, 25, 34
Lucky year: 2023
Favorite deity: Lord Shiva and Vishnu
Lucky color: White, pink, purple, maroon
Prediction according to date of birth:
There will be a fast-paced environment in your work. You will get success only by concentrating on every task. The condition of business will be excellent. You will get the support of the officers. Time will be pleasant for employed people. Before starting a new work plan, apply a long tilak of saffron and offer a flag in the temple.
Aries Daily Horoscope
Today is going to be an important day for you. You will focus on increasing your income to strengthen your financial position. If you had made some plans in your business for some time, then it will be good for you. Do not ignore the ongoing health related problems today. You will have to avoid lending money to anyone, otherwise the chances of getting that money back are very less. Your child may ask you for something, which you will definitely fulfill.
Taurus Daily Horoscope
Today is going to be a good day for you in terms of investment. Do not take any big risk. You should speak to someone very carefully, otherwise they may feel bad about something you say. You will be a little worried about family problems, due to which stress will dominate you. Due to any mistake in the workplace, your boss can stop your promotion. If you were planning to go on a trip, then you should drive very carefully, otherwise there is a possibility of an accident.
Gemini Daily Horoscope
Today will be the day for you to do the work that has been pending for a long time. You will be worried about the ups and downs in your health. If you meet a friend after a long time, then do not bring up old grievances. You can plan to go somewhere. You will get a chance to tell your opponents what is on your mind. If any of your work was pending for a long time, then it can be completed. You can participate in a religious event, where you will meet some influential people.
Cancer Daily Horoscope
Today is going to be a good day for you in any legal matter. Your respect in the family will increase, because people will follow your advice. You can take a big decision in the interest of the family. You can invest money in an important scheme to increase your income. Today you will be worried about the future of your child, for which you will make an investment plan by talking to your spouse. You will get full support of your colleagues. People trying their hand in politics need to be careful with female friends.
Leo Daily Horoscope
Today will bring some ups and downs in business for you. If you had made someone your partner, then you are likely to be cheated by them. You will have to avoid driving a vehicle by asking someone. If you ignore the problems going on in your health, then it can increase later. You are likely to have a difference of opinion with your brother or sister, so do not get into any debate. You will be worried about your spouse’s career, due to which you can start some small work for them.
Virgo Daily Horoscope
Today will be a day full of problems for you. You will be successful in winning the hearts of people with your speech and business and if there is any problem going on between the members of your family, then it will be better for you if you sit together and resolve it. The atmosphere will be pleasant due to the approval of the marriage proposal of a member of your family. If you borrow money from someone, you will get it back easily. A member of your family can go away from home for a job, because they will get a job somewhere outside.
Libra Daily Horoscope
Today is going to be a stressful day for you. You will get full benefit of any government scheme and keep a sense of stability in your mind. A sense of competition will remain in your mind. Any legal matter can create problems for you, so you have to give it priority. If you deal with any property, then check its movable and immovable aspects independently. You may have problems like headache, fatigue etc. due to stress. You can talk to your father about your wish.
Scorpio Daily Horoscope
Scorpio natives who were worried about their job for a long time. You may get to hear some good news. You will get full support of your colleagues and you can invest a good amount of money in business. Your mother will have to run around more due to some physical problem. You will be lax in your responsibilities, due to which there is a possibility of you getting cheated. Your secret information may get leaked. People living a love life will plan to go on a long drive with their partner. You will meet an old friend after a long time.
Sagittarius Daily Horoscope
Today will be a day full of ups and downs for you. You may get to hear some good news from a family member. Your colleagues at work may get into an argument with you. You will also fulfill your responsibilities, but you may have to make changes in your work at work, due to which you will face problems in doing the work. There will be mutual cooperation among the people in the family regarding something. Due to the students’ mind being distracted from studies, they will have to face problems in the exam.
Capricorn Daily Horoscope
Today is going to be a day full of problems for you. Your mind will be upset due to some incident in the family. Do not ignore health related problems, otherwise they may increase. If you go on a trip, drive the vehicle very carefully. Some of your work may remain incomplete, which will bother you. People working in banking sector will invest good money in a savings scheme. You need to be cautious about your mother’s health. You will have to learn a lesson from some old mistake.
Aquarius Daily Horoscope
Today is going to be a mixed day for you. You will have a feeling of mutual cooperation in your mind. Do not trust any stranger. You may have to face some problems due to some unknown person. If you start any work in partnership, then there is a possibility of getting cheated by your partner. You will have to maintain sweetness in your speech and behavior. If you discuss any work with your spouse and only then move forward in that work, then it will be better for you.
Pisces Daily Horoscope
Today is going to be very fruitful for you. You can start any new work. In the work field, you need to pay attention to what your boss says. Keep full focus on your work. You will achieve success in every work. Today you will be trying to do something special. You may go on a long distance trip for some work, which will be beneficial for you. If there were some differences going on with your life partner, you will try to resolve them through conversation.
Leave a Reply