हर हर महादेव
वैदिक पंचांग
दिनांक – 14 जून 2024
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत् – 2081
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – ज्येष्ठ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – अष्टमी रात्रि 12:03 जून 15 तक तत्पश्चात नवमी
नक्षत्र – उत्तर फाल्गुनी पूर्ण रात्रि तक
योग- सिद्धि शाम 07:08 तक तत्पश्चात व्यतिपात
राहु काल – प्रातः 10:59 से दोपहर 12:40 तक
सूर्योदय – 05:54
सूर्यास्त – 07:26
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:30 से 05:12 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:13 से दोपहर 01:07 तक
निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:19 जून 15 से रात्रि 01:01 जून 15 तक
व्रत पर्व विवरण – धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

स्वास्थ्य प्रदायक स्नान विधि

स्नान सूर्योदय से पहले ही करना चाहिए।

मालिश के आधे घंटे बाद शरीर को रगड़-रगड़ कर स्नान करें।

स्नान करते समय स्तोत्रपाठ, कीर्तन या भगवन्नाम का जप करना चाहिए।

स्नान करते समय पहले सिर पर पानी डालें फिर पूरे शरीर पर, ताकि सिर आदि शरीर के ऊपरी भागों की गर्मी पैरों से निकल जाय।

‘गले से नीचे के शारीरिक भाग पर गर्म (गुनगुने) पानी से स्नान करने से शक्ति बढ़ती है, किंतु सिर पर गर्म पानी डालकर स्नान करने से बालों तथा नेत्रशक्ति को हानि पहुँचती है।’ (बृहद वाग्भट, सूत्रस्थानः अ.3)

स्नान करते समय मुँह में पानी भरकर आँखों को पानी से भरे पात्र में डुबायें एवं उसी में थोड़ी देर पलके झपकायें या पटपटायें अथवा आँखों पर पानी के छींटे मारें। इससे नेत्रज्योति बढ़ती है।

निर्वस्त्र होकर स्नान करना निर्लज्जता का द्योतक है तथा इससे जल देवता का निरादर भी होता है।

किसी नदी, सरोवर, सागर, कुएँ, बावड़ी आदि में स्नान करते समय जल में ही मल-मूत्र का विसर्जन नही करना चाहिए।

प्रतिदिन स्नान करने से पूर्व दोनों पैरों के अँगूठों में सरसों का शुद्ध तेल लगाने से वृद्धावस्था तक नेत्रों की ज्योति कमजोर नहीं होती।

स्नान के प्रकारः मन:शुद्धि के लिए-

ब्रह्म स्नानः ब्राह्ममुहूर्त में ब्रह्म-परमात्मा का चिंतन करते हुए।

देव स्नानः सूर्योदय के पूर्व देवनदियों में अथवा उनका स्मरण करते हुए।

समयानुसार स्नानः

ऋषि स्नानः आकाश में तारे दिखते हों तब ब्राह्ममुहूर्त में।

मानव स्नानः सूर्योदय के पूर्व।

दानव स्नानः सूर्योदय के बाद चाय-नाश्ता लेकर 8-9 बजे।

करने योग्य स्नानः ब्रह्म स्नान एवं देव स्नान युक्त ऋषि स्नान।

रात्रि में या संध्या के समय स्नान न करें। ग्रहण के समय रात्रि में भी स्नान कर सकते हैं। स्नान के पश्चात तेल आदि की मालिश न करें। भीगे कपड़े न पहनें।। (महाभारत, अनुशासन पर्व)

दौड़कर आने पर, पसीना निकलने पर तथा भोजन के तुरंत पहले तथा बाद में स्नान नहीं करना चाहिए। भोजन के तीन घंटे बाद स्नान कर सकते हैं।

बुखार में एवं अतिसार (बार-बार दस्त लगने की बीमारी) में स्नान नहीं करना चाहिए।

दूसरे के वस्त्र, तौलिये, साबुन और कंघी का उपयोग नहीं करना चाहिए।

त्वचा की स्वच्छता के लिए साबुन की जगह उबटन का प्रयोग करें।

स्नान करते समय कान में पानी न घुसे इसका ध्यान रखना चाहिए।

स्नान के बाद मोटे तौलिये से पूरे शरीर को खूब रगड़-रगड़ कर पोंछना चाहिए तथा साफ, सूती, धुले हुए वस्त्र पहनने चाहिए। टेरीकॉट, पॉलिएस्टर आदि सिंथेटिक वस्त्र स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं हैं।

जिस कपड़े को पहन कर शौच जायें या हजामत बनवायें, उसे अवश्य धो डालें और स्नान कर लें।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आज जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म आज हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: आज पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 10, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 20510, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपकी दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी अधिकांश कार्यो की योजना पूर्व में ही बना लेंगे फिर भी कुछ काम अकस्मात आने से फेरबदल करना पड़ेगा। नौकरी व्यवसाय में धन के साथ सम्मान की प्राप्ति भी होगी। अधिकारी वर्ग आपसे महत्त्वपूर्ण विषयों को लेकर परामर्श करेंगे। व्यापारी वर्ग को कुछ दिनों से अटके कार्य आज पूर्ण होने से तसल्ली मिलेगी। लेकिन परिवार में आर्थिक अथवा किसी अन्य वजह से खींच-तान होने की संभावना है। धन की अपेक्षा संबंधों को अधिक महत्त्व दे अन्यथा वैर-विरोध का सामना करना पड़ेगा। मध्यान के बाद का समय पूरे दिन की अपेक्षा ज्यादा सुखदायी रहेगा। धार्मिक कार्य एवं संतानो पर खर्च होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन भी कई अशांति वाले प्रसंग बनेंगे। आज आप अन्य लोगो से मतलब का व्यवहार रखेंगे जिस कारण काम पड़ने पर मदद करने की जगह लोग अपना स्वार्थ साधेंगे। आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ाने से क्रोध अधिक आएगा। संबंधों के प्रति लापरवाह रहेंगे जिससे घर मे अशांति के प्रसंग ज्यादा बढ़ेंगे। महिलाओ के अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ विचार मेल नही खाएंगे। व्यवसायी वर्ग मध्यान बाद तक व्यापार को लेकर परेशान रहेंगे इसके बाद स्थिति में सुधार आएगा परन्तु आपकी छोटि मानसिकता आज ओरो को परेशान करेगी। सेहत का भी ध्यान रखें असंयमित दिनचर्या हानि पहुचायेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन लाभदायक है लेकिन मानसिक रूप से गंभीर होने भी आवश्यक है निर्णय लेने में आज भी दुविधा होगी दिमाग पर ज्यादा दबाव न डालें निसंकोच होकर फैसले ले विजय आज आपकी ही होगी। अधिकांश कार्यो में सहज सफलता मिल जाएगी। फिर भी धन संबंधित कार्य देखभाल कर ही करें। प्रतिस्पर्धा कम रहेगी जिससे लाभ के अवसर बढ़ेंगे। सेहत भी अनुकूल रहने से हर प्रकार की परिस्थितियों में काम कर लेंगे। जो लोग अबतक आपके विपरीत चल रहे थे वो भी आपका सहयोग एवं प्रशंशा करेंगे फिर भी आकस्मिक वाद-विवाद के प्रसंग बनेंगे इससे बच कर रहें। घर मे थोड़ी उग्रता रहने पर भी प्रेम बना रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन परिश्रम को छोड़ अन्य सभी विषयों में उत्तम रहेगा। मेहनत आज अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करनी पड़ेगी लेकिन इसका फल आशानुकूल मिलने से संतोष होगा। आपको आस-पास का वातावरण भी उत्साह बढ़ाने वाला मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आरंभिक उदासीनता के बाद मध्यान पश्चात लाभजनक स्थिति बनेगी। निवेश भी निसंकोच होकर कर सकते है लाभ ही होगा। कुछ दिनों से जिस वस्तु की कामना कर रहे थे आज उसकी प्राप्ति होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। धन लाभ के साथ साथ खर्च में भी बढ़ोतरी होगी फिर भी आर्थिक संतुलन बना रहेगा। आज कोई निकटस्थ व्यक्ति घर अथवा कार्य क्षेत्र पर आपके भेदों को सार्वजनिक कर सकता है सतर्क रहें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपकी मानसिकता कम समय एवं परिश्रम से अधिक लाभ पाने की रहेगी पर आज आपके कार्यो में सफाई कम रहेगी विफलता मिलने पर क्रोध भी आएगा फिर भी कार्यो के प्रति एकाग्र रहे शीघ्र ही परिस्थितियां आपके अनुकूल बनने वाली है। सहकर्मी सहयोग करने में आनाकानी करेंगे जिससे कुछ समय के लिए कार्यो में अवरोध रहेगा लेकिन शीघ्र ही अन्य विकल्प भी मिल जायेंगे। मध्यान के बाद जिस भी काम मे निवेश करेंगे भविष्य में उससे दुगना धन मिलने की संभावना रहेगी लेकिन आज धन की आमद कम रहेगी। पारिवारिक वातावरण में थोड़ा विरोधाभास रहेगा परन्तु महत्त्वपूर्ण विषयो में सभी एकजुट हो जाएंगे। सेहत में सुधार आएगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका आज का दिन थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा लेकिन आज की मेहनत संध्या बाद से रंग लाने लगेगी आलस्य भी बने रहने से जल्दी से किसी कार्य के लिये हाँ नही करेंगे अपनी इस प्रवृत्ति को बदले अन्यथा भविष्य में आर्थिक परेशानी खड़ी होगी। मनमानी रवैये के चलते भी हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आज कुछ विशेष सफलता नही मिलेगी। परिवार में आज किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति ना होने पर वातावरण खराब होगा। नए कार्य की योजना बना रहे है तो आज अवश्य आरम्भ करें। नौकरी पेशा जातक काम मे ऊबन अनुभव करेंगे। मनोरंजन के अवसर नही मिलने से निराशा बढ़ेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन भी आपकी आशाओ के विपरीत रहेगा। दिन के आरंभ से ही कुछ गड़बड़ होने की आशंका रहेगी कार्य क्षेत्र अथवा परिवार में कोई छोटी-बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है अकस्मात होने से सतर्क होने का समय मुश्किल ही मिलेगा। किसी से बंधी आशा टूटने से मन दुखी होगा। आर्थिक कारणों से मध्यान तक का समय संघर्ष वाला रहेगा कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से लाभ में कमी आएगी इसके बाद कही से थोड़ा धन लाभ होने से राहत मिलेगी। घर मे धार्मिक कार्य होने से मन हल्का होगा। महिलाये आज परिजनों के ऊपर अधिक आश्रित रहेंगी। संतानो के विषय मे नई चिंता बनेगी। वाहन अथवा उपकरणों से सावधानी बरतें दुर्घटना का भय है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। सेहत ठीक रहने पर भी कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे लेकिन जिस भी कार्य को हाथ मे लेंगे उसमे हानि लाभ की परवाह नही करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी मौज शौक की प्रवृति के पीछे खर्च अधिक होगा। घर मे सुख सुविधा के सामान की बढ़ोतरी होगी। धन संबंधित योजनाओ को गति देने के लिए आज किसी अन्य की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। मध्यान तक किये परिश्रम का फल संध्या तक मिल जाएगा। जोड़-तोड़ कर धन कोष में वृद्धि होगी लेकिन दैनिक से अतिरिक्त खर्च आने से बचत नही हो पाएगी। आज किसी की सहायता मजबूरी में करेंगे। बाहर घूमने का आयोजन होगा धार्मिक कार्यो पर खर्च बढेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके उच्च प्रतिष्ठित लोगो से संबंध बनेंगे सरकारी कार्यो के लिए दिन उत्तम है सरकार की तरफ से शुभ समाचार मिलने से व्यवसाय एवं अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यो की उलझन दूर होगी। धन लाभ की कामना लगी रहेगी इसके लिए कुछ ना कुछ तिकड़म लगाते रहेंगे आमद मध्यान पश्चात ही संभव हो सकेगी। प्रयास करने पर पुराने धन की वापसी हो सकती है। महिलाये खरीदारी पर धन खर्च करेंगी अज्ञानता में हानि होने की संभावना है सतर्क रहें। आपकी जरूरत लोगो को अधिक होने से सम्मान के साथ धन लाभ के अवसर भी मिलते रहेंगे। गृहस्थ में पूर्ण ध्यान नही देने से किसी की नाराजगी देखनी पड़ेगी लेकिन कुछ समय के लिए ही।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज भी मध्यान तक सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा मध्यान बाद ही इसमे स्थिरता आएगी फिर भी ज्यादा परिश्रम वाले कार्यो से बचें। बनी बनाई योजनाए अधर में लटकी रहेंगी। परिवार अथवा रिश्तेदारी में दुखद घटना होने की संभावना है। जोखिम वाले कार्यो से दूर रहना ही हितकर रहेगा। नौकरी पेशा जातको पर आकस्मिक कोई संकट आ सकता है अधिकारियों से बच कर रहें। कार्य व्यवसाय में उदासीनता दिखाने से होने वाले लाभ में कमी आएगी। आपके स्वभाव में रूखापन रहने से स्नेहीजनों को तकलीफ होगी। परिवार अथवा अन्य से किये वादे पूरे नही कर सकेंगे। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। महिलाओ को शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आध्यात्मिक उन्नति वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही घर मे धार्मिक कार्य को लेकर चहल-पहल रहेगी इसके लिए दैनिक कार्यो में बदलाव भी करना पड़ेगा। आध्यात्मिक एवं परोपकारी स्वभाव का लाभ किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। नौकरी पेशा जातको को नई जगह से प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगारों के भी नए रोजगार से जुड़ने की संभावना है प्रयासरत रहें। धन लाभ रुक-रुक कर परन्तु प्रचुर मात्रा में होगा जिससे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे। फिजूल के खर्च भी मध्यान के बाद अकस्मात ही बढ़ेंगे इनकी परवाह आज नही करेंगे। पति-पत्नि में मामूली नोक-झोंक हो सकती है। संध्या के समय थकान ज्यादा रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन लाभ-हानि बराबर रहेगी। दिन के आरंभ से ही लाभदायक प्रसंग बनेंगे। आज आप व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्य भी आने से अधिक व्यस्त रहेंगे कमाई संतोषजनक रहेगी लेकिन खर्च भी आज कम नही रहेंगे। आध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ने पर भी धन कमाने को ज्यादा महत्त्व देंगे। आपकी मनोवृति सुखोपभोग की अधिक रहेगी। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उनके निर्णय आरंभिक व्यवधान के बाद आपके ही पक्ष में रहेंगे। सरकारी कार्यो भी आज किसी के सहयोग मिलने से आगे बढ़ेंगे। महिलाये आज जो भी विचारेंगी फल उसके विपरीत ही मिलेगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा के प्रसंग बन सकते है।

Hearty congratulations and blessings to those whose birthday is today.

The number of a person born today will be 5. You are very lucky that you were born today. Such people are mostly soft spoken. They are poets, artists, and experts in many subjects. You have amazing power of attraction. You have a special quality of making people your own. The number 5 represents the planet Mercury. You are always ready to help even an unknown person. It is difficult to bring any kind of change in you. That is, if you are a person of good nature, then no bad company can spoil you. If you have bad conduct, then no power in the world can improve you. But generally, people born today are of gentle nature.

Auspicious dates: 1, 5, 7, 14, 23

Auspicious numbers: 1, 2, 3, 5, 10, 32, 41, 50

Auspicious years: 2030, 2032, 2034, 2050, 20510, 2052

Favorite deity: Goddess Mahalakshmi, Ganeshji, Maa Ambe.

Auspicious colors: Green, pink, purple, cream

How will this year be?

There will be a sweet atmosphere in married life. Unmarried people should also be ready to get married. This year will be full of success for you. The problems that have been coming till now will also seem to go away this year. There will be family happiness. Good news may come from the children’s side. This year will definitely be full of success for employed people. You will be happy with the progress in business

Today’s Horoscope

Aries🐐 (Chu, Che, Cho, La, Li, Lu, Le, Lo, A)

Today your routine will be organized, most of the tasks will be planned in advance, however, some work will have to be changed due to sudden arrival. You will get respect along with money in job and business. Officers will consult you on important matters. Businessmen will get satisfaction as the work stuck for some days will be completed today. But there is a possibility of a tussle in the family due to financial or any other reason. Give more importance to relationships than money, otherwise you will have to face enmity. The time after noon will be more pleasant than the whole day. Expenses will be on religious work and children.

Taurus🐂 (E, Oo, A, O, Va, Vi, Wu, Ve, Vo)

Many disturbing incidents will happen today as well. Today you will behave selfishly with other people, due to which people will fulfill their selfishness instead of helping you when needed. Due to deteriorating financial condition, anger will increase. You will be careless towards relationships, due to which there will be more incidents of unrest in the house. Women will not have matching thoughts with other family members. Businessmen will remain worried about business till afternoon, after that the situation will improve, but your narrow-mindedness will trouble others today. Take care of health too, uncontrolled routine will cause harm.

Gemini👫 (Ka, Ki, Ku, Gha, Ngha, Chha, Ke, Ko, Ha)

Today is a profitable day, but it is also necessary to be mentally serious. There will be dilemma in taking decisions today. Do not put too much pressure on your mind, take decisions without hesitation, victory will be yours today. You will get easy success in most of the tasks. Still, do money related work carefully. Competition will be less, due to which the opportunities for profit will increase. Health will also be favorable, you will be able to work in all types of situations. Those who were going against you till now will also support and praise you, still there will be incidents of sudden debate, stay away from this. Even if there is some aggression in the house, love will remain.

Cancer🦀 (Hi, Hu, He, Ho, Da, Dee, Doo, De, Do)

Today will be a good day in all matters except hard work. You will have to work harder today than other days, but you will be satisfied with the result as expected. You will also find the environment around you encouraging. After initial indifference in work and business, a profitable situation will be created after noon. You can also invest without hesitation, you will only get profit. Today, the mind will be happy after getting the thing you were wishing for for some days. Along with money gain, expenses will also increase, yet the financial balance will be maintained. Today, a close person can make your secrets public at home or work place, be cautious.

Leo🦁 (Ma, Mee, Mu, Me, Mo, Ta, Tee, To, Te)

Today your mindset will be to get more profit with less time and hard work, but today there will be less cleanliness in your work, you will also get angry on failure, still stay focused towards work, soon the circumstances will be favorable for you. Colleagues will be reluctant to cooperate, due to which there will be a hindrance in work for some time, but soon other options will also be found. Whatever work you invest in after noon, there will be a possibility of getting double the money in future, but today the inflow of money will be less. There will be some contradiction in the family environment, but everyone will unite on important issues. Health will improve.

Virgo👩 (To, Pa, Pi, Pu, Sha, Na, Tha, Pe, Po)

Your day today will be a little up and down, but today’s hard work will start paying off after evening. Laziness will also remain, so you will not say yes to any work quickly, change this tendency of yours, otherwise financial problems will arise in the future. Loss can also occur due to arbitrary attitude. You will not get any special success in work today. The atmosphere will be bad if the wish of any member in the family is not fulfilled today. If you are planning a new work, then definitely start it today. The employed people will feel bored in work. Disappointment will increase due to lack of opportunities for entertainment.

Libra⚖️ (Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te)

Today will also be contrary to your expectations. There will be a possibility of something going wrong in the work area from the beginning of the day. Or there is a possibility of a small or big accident in the family. It will be difficult to get time to be alert due to suddenness. The mind will be sad due to breaking of hope tied to someone. The time till noon will be a struggle due to financial reasons. There will be a decrease in profit due to more competition at work place. After this, there will be relief due to some monetary gain from somewhere. The mind will be light due to religious work at home. Women will be more dependent on family members today. There will be new concern about children. Be careful with vehicles or equipment, there is a fear of accident.

Scorpio🦂 (To, Na, Nee, Nu, Ne, No, Ya, Yi, Yu)

Today will be a day of success in work. Despite being healthy, you will show laziness towards work, but whatever work you take up, you will not care about loss or profit. Your financial condition will remain stable. Expenses will be more due to the tendency of fun and entertainment. There will be an increase in the goods of comfort in the house. To speed up the money related plans, you will need the help of someone else today. The fruits of hard work done till noon will be received by evening. There will be an increase in the money fund by making adjustments, but there will be no savings due to additional expenses on daily basis. Today, you will help someone out of compulsion. There will be an outing and expenses on religious activities will increase.

Sagittarius🏹 (Ye, Yo, Bha, Bhi, Bhu, Dha, Fa, Dha, Bhe)

Today, you will develop relations with highly respected people. The day is good for government work. Getting good news from the government will remove the confusion of business and other important tasks. There will be a desire for monetary gains. You will keep employing some tricks for this. Income will be possible only after noon. Old money can be returned if you try. Women will spend money on shopping. There is a possibility of loss due to ignorance. Be cautious. People will need you more and you will get opportunities for monetary gains along with respect. You will have to face someone’s displeasure due to not paying full attention to the household, but only for some time.

Capricorn🐊 (Bho, Ja, Jee, Khee, Khoo, Kha, Kho, Ga, Gee)

Today also, health will fluctuate till noon. It will stabilize only after noon. Still, avoid doing tasks that require a lot of effort. Plans made will remain in limbo. There is a possibility of a sad event in the family or relatives. It will be beneficial to stay away from risky tasks. Those employed may face some sudden crisis. Stay away from officers. Profits will decrease due to showing indifference in work or business. Your loved ones will be troubled due to your rude nature. You will not be able to fulfill the promises made to family or others. Expenses will be more than income. Women will experience physical weakness.

Aquarius🍯 (Goo, Ge, Go, Sa, Si, Su, Se, So, Da)

Today will be a day of spiritual progress. From the beginning of the day, there will be a hustle and bustle in the house regarding religious work. For this, changes will also have to be made in daily chores. You will definitely get the benefit of spiritual and philanthropic nature in some form or the other. Job holders will get offers from new places. There is a possibility of unemployed people also joining new jobs, keep trying. Money gains will be intermittent but in abundance, due to which you will be able to fulfill your needs easily. Unnecessary expenses will also increase suddenly after noon, do not worry about them today. There may be a minor tiff between husband and wife. There will be more fatigue in the evening.

Pisces 🐳 (Dee, Doo, Tha, Jha, Nya, De, Do, Cha, Chee)

Profit and loss will be equal today. Beneficial events will arise from the beginning of the day. Today you will be more busy with business and social work, earnings will be satisfactory but expenses will also not be less today. Even though your faith in spirituality increases, you will give more importance to earning money. Your attitude will be more of pleasure enjoyment. Whatever work you decide to do, its decisions will be in your favor after initial obstacles. Government work will also move forward today with someone’s support. Whatever women think today, the result will be opposite to that. There may be opportunities to visit religious places.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton