🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️ *दिनांक – 29 जून 2025*
🌤️ *दिन – रविवार*
🌤️ *विक्रत संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास – आषाढ*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – चतुर्थी सुबह 09:14 तक तत्पश्चात पंचमी*
🌤️ *नक्षत्र – अश्लेशा सुबह 06:34 तक तत्पश्चात मघा*
🌤️ *योग – वज्र शाम 05:59 तक तत्पश्चात सिद्धि*
🌤️ *राहुकाल – शाम 05:44 से शाम 07:24 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:01*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:23*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण –
💥 *विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
*💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
➡️ *30 जून 2025 सोमवार को शाम 05:21 से 01 जुलाई शाम 05:19 तक व्यतिपात योग है।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*
🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*
🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞
🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷
🏡 *अभी गुप्त नवरात्रि का पर्व चल रहा है। इस दौरान देवी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है। वास्तु में ऐसी कई वस्तुएं बताई गई हैं, जिनका खास संबंध किसी विशेष देवी-देवता या दिन से माना जाता है। वास्तु के अनुसार, देवी से संबंधित ये 5 चीजें नवरात्रि के दौरान घर में लाई जाएं तो देवी प्रसन्न होती हैं और घर-परिवार पर देवी की विशेष कृपा बनी रहती है।*
➡ *पाना चाहते हैं देवी की विशेष कृपा तो नवरात्रि के दौरान घर में रखें ये 5 चीजें*
1⃣ *कमल का फूल या तस्वीर*
*कमल का फूल देवी लक्ष्मी को विशेष रुप से प्रिय है।नवरात्रि के दौरान यदि घर में कमल का फूल या उससे संबंधी कोई तस्वीर लगाई जाए तो देवी लक्ष्मी की कृपा घर-परिवार पर हमेशा बनी रहती है।*
2⃣ *चाँदी या सोने का सिक्का*
*नवरात्रि के दौरान घर में चाँदी या सोने का सिक्का लाना अच्छा माना जाता है। सिक्के पर यदि देवी लक्ष्मी या भगवान गणेशजी का श्रीचित्र अंकित हो तो और शुभ होगा।*
3⃣ *देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर*
*घर में हमेशा धन-धान्य बनाए रखना चाहते हैं तो नवरात्रि के दौरान देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर घर में लाएँ जिसमें कमल के फूल पर माता लक्ष्मी बैठी दिखाई दे रही हो, साथ ही उनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो।*
4⃣ *मोर पंख*
*देवी के सरस्वती स्वरूप में देवी का वाहन मोर माना जाता है, इसलिए नवरात्रि के दौरान घर में मोर पंख ला कर उसे मंदिर में स्थापित करने से कई फायदे होते हैं।*
5⃣ *सोलह श्रृंगार का सामान*
*नवरात्रि के दौरान सोलह- श्रृंगार का सामान घर लाना चाहिए और उसे घर के मंदिर में स्थापित कर देना चाहिए। ऐसा करने से देवी माँ की कृपा हमेशा घर पर बनी रहती है।*
जुलाई पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: जुलाई 13, 2025, रविवार को शाम 06:53 बजे
पंचक अंत: जुलाई 18, 2025, शुक्रवार को तड़के सुबह 03:39 बजे
🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞
एकादशी
आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि प्रारम्भ – 5 जुलाई 2025, को शाम 06:58 बजे
व्रत आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि समाप्त – 6 जुलाई 2025, को रात 09:14 बजे
एकादशी
20 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 21 जुलाई को सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी। व्रत 21 जुलाई को कामिका एकादशी
🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞
।। काशी रहस्य ।।
‘काशी-रहस्य’ में भगवान् शिव माता पार्वती से कहते हैं-

योगोऽत्र निद्रा कृतभ: प्रचार:
स्वेच्छाशनं देवि महानिवेद्यम्।
लीलात्मनो देवि पवित्र दानम् ,
जप: प्रजल्पं शयनं प्रणाम:।।
अर्थात्, हे देवी ! काशी में निद्रा- योगनिद्रा है, काशी में चलना योग की खेचरी मुद्रा है, काशी में स्वेच्छा से किया गया भोजन भी नैवेद्य है, अपनी लीला ही पवित्र दान है, बातचीत ही जप है, सोना- बैठना प्रणाम की तरह फलदायी है। अतः मुक्ति को दुर्लभ समझ कर व्यक्ति पत्थर से अपने पैर तोड़कर काशी में पड़ा रहे।
काशीपति भगवान् शिव के आश्रित होना ही जन्म- मरण से छूटना है। जिसने अपने कान से दों अक्षरों वाला ‘काशी’ मन्त्र सुना, फिर वह लौटकर संसार में नहीं आता।
शिव: काशी शिव: काशी काशीकाशी शिव: शिव:।
त्रिवारं य: पठेन्नित्यं काशी वास फलं लभेत्।।

इस मन्त्र का नित्य पाठ करने से कोई कहीं भी रहे, उसे काशी-वास का फल प्राप्त होता है अथवा तीन दिन काशी-वास करके इस मन्त्र का जप करने वाला कहीं भी मरे, उन्हें काशी में मृत्यु का फल प्राप्त होता है।
सभी ऊसरों में काशी महान ऊसर है, जैसे ऊसर में बोया बीज नहीं उगता, वैसे ही काशी में शुभाशुभमिश्रित- कर्म रूपी बीज पुनर्जन्म रूपी फल नहीं देता।
सूर्यवंशी राजा मान्धाता प्रतिदिन अयोध्या से हिमालय जाकर भगवान् शंकर की आराधना करते थे। बिना दर्शन किये अन्न-जल नहीं लेते थे, किन्तु जब वृद्ध हो गये, तब शिवजी को काशी में ले जाने के लिए घोर तप किया। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान् शंकर ने वर मांगने को कहा, तब उन्होंने शिवजी से काशी जाने की प्रार्थना की।
शिवजी ने कहा- ‘तुम्हारी इच्छा से मैं १ कला से यहां रहूंगा, १५ कलाओं से काशी-वास करूँगा; जिससे बाल- वृद्ध- रोगी- निर्धन सबका कल्याण होगा तथा काशी-केदारखण्ड में मरने वाले महापापीयों को भैरवी- यातना से मुक्त करूँगा।’ तब से केदारखण्ड में मरने वाले महादुष्टों को भी भगवान् बिना भैरवी यातना के मुक्त करते हैं।
जैसे कोई व्यभिचारी स्त्री या पुरूष को कोई रोग हो जाये, तो उपचार के लिए चिकित्सक के पास जाने पर चिकित्सक उन्हें डांटता नहीं है, किन्तु हर प्रकार से सहानुभूति देता है। वैसे ही जन्म-मरण रूपी महारोग के चिकित्सक भगवान् शंकर केदारखण्ड में मरने वालों को मुक्त करते हैं, उनके दोष नहीं देखते।

काशी-वास करने वालों को भावना करनी चाहिए कि भगवान् शिव पिता तथा पार्वती माता हैं, गङ्गाजी मौसी हैं, ढुंडीराज गणेश जी युवराज हैं, वहां के कोतवाल भैरव मेरे बड़े भाई हैं, मणिकर्णिका बहन हैं, मेरी बुद्धि ही मेरी पत्नी है, सत्कर्म रूपी पुत्र एवं पुत्री है, काशी के निवासी सभी पशु-पक्षी, जीव-जन्तु मेरे परिजन ही हैं- ऐसी भावना करने वाले का अवश्य ही कल्याण होता है।
🥗🥗🥗जीवन का आंनद….🥗🥗🥗
🥗खुद को बढ़ती उम्र के साथ स्वीकारना एक तनावमुक्त जीवन देता है , हर उम्र एक अलग तरह की खूबसूरती लेकर आती है उसका आनंद लीजिये
🥗बाल रंगने है तो रंगिये,
वज़न कम रखना है तो रखिये,
मनचाहे कपड़े पहनने है तो पहनिए,
बच्चों की तरह खिलखिलाइये,
अच्छा सोचिये,
अच्छा माहौल रखिये,
शीशे में दिखते हुए अपने अस्तित्व को स्वीकारिये।
🥗कोई भी क्रीम आपको गोरा नही बनाती,
🥗कोई शैम्पू बाल झड़ने नही रोकता,
🥗कोई तेल बाल नही उगाता,
🥗कोई साबुन आपको बच्चों जैसी स्किन नही देता।
🥗चाहे वो प्रॉक्टर गैम्बल हो या पतंजलि …..सब सामान बेचने के लिए झूठ बोलते हैं।
🥗ये सब कुदरती होता है।
🥗उम्र बढ़ने पर त्वचा से लेकर बॉलों तक मे बदलाव आता है।
🥗पुरानी मशीन को सम्भाल करके बढ़िया चला तो सकते हैं, पर उसे नई नही कर सकते।
🥗ना किसी टूथपेस्ट में नमक होता है ना किसी मे नीम।
🥗किसी क्रीम में केसर नही होती, क्योंकि 2 ग्राम केसर भी 500 रुपए से कम की नही होती !
🥗कोई बात नही अगर आपकी नाक मोटी है तो,
🥗कोई बात नही आपकी आंखें छोटी हैं तो,
🥗कोई बात नही अगर आप गोरे नही हैं
🥗या आपके होंठों की shape perfect नही हैं….
🥗फिर भी हम सुंदर हैं,
🥗अपनी सुंदरता को पहचानिए।
🥗दूसरों से कमेंट या वाह वाही लूटने के लिए सुंदर दिखने से ज्यादा ज़रूरी है, अपनी सुंदरता को महसूस करना।
🥗हर बच्चा सुंदर इसलिये दिखता है कि वो छल कपट से परे मासूम होता है और बडे होने पर जब हम छल व कपट से जीवन जीने लगते है तो वो मासूमियत खो देते हैं
🥗और उस सुंदरता को पैसे खर्च करके खरीदने का प्रयास करते हैं।
🥗मन की खूबसूरती पर ध्यान दो।
🥗पेट निकल गया तो कोई बात नही उसके लिए शर्माना ज़रूरी नही, बल्कि थोड़े से खान पान पर ध्यान देना है
🥗आपका शरीर आपकी उम्र के साथ बदलता है तो वज़न भी उसी हिसाब से घटता बढ़ता है उसे समझिये।
🥗सारा इंटरनेट और सोशल मीडिया तरह तरह के उपदेशों से भरा रहता है,
🥗यह खाओ, वो मत खाओ
ठंडा खाओ, गर्म पीओ,
कपाल भाती करो,
सवेरे नीम्बू पीओ,
रात को दूध पीओ
ज़ोर से सांस लो, लंबी सांस लो
दाहिने से सोइये ,
बाहिने से उठिए,
हरी सब्जी खाओ,
दाल में प्रोटीन है,
दाल से क्रिएटिनिन बढ़ जायेगा।
🥗अगर पूरे एक दिन सारे उपदेशों को पढ़ने लगें तो पता चलेगा
ये ज़िन्दगी बेकार है ना कुछ खाने को बचेगा ना कुछ जीने को !!
आप डिप्रेस्ड हो जायेंगे।
🥗ये सारा ऑर्गेनिक, एलोवेरा, करेला, मेथी, पतंजलि में फंसकर दिमाग का दही हो जाता है।
स्वस्थ होना तो दूर स्ट्रेस हो जाता है।
🥗इससे ज्यादा बेहतर है कि आप अपनी खाने पीने की व्यवस्था ही ऐसी रखिये की इन सब चीजो की आवश्यक्ता ही न पड़े और यदि जरूरत हो तो कुछ समय के लिए।।।

🥗अरे! हम मरने के लिये जन्म लेते हैं,
🥗कभी ना कभी तो मरना है अभी तक बाज़ार में अमृत बिकना शुरू नही हुआ।
🥗हर चीज़ सही मात्रा में खाइये,
🥗हर वो चीज़ थोड़ी थोड़ी जो आपको अच्छी लगती है।
🥗भोजन का संबंध मन से होता है
और मन अच्छे भोजन से ही खुश रहता है।
मन को मारकर खुश नही रहा जा सकता।
थोड़ा बहुत शारीरिक कार्य करते रहिए,
टहलने जाइये,
लाइट कसरत करिये,
व्यस्त रहिये,
खुश रहिये,
शरीर से ज्यादा मन को सुंदर रखिये
🥗🥗🥗जीवन का आंनद….मन की खूबसूरती पर ध्यान दो🥗🥗🥗
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई ओर शुभ आशीष
दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से कामों को निपटाने के लिए रहेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर भी योजना बनाकर चलना होगा। आप कोई भी काम थोड़ा समझदारी दिखाते हुए उठाएं। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपको कोई काम को लेकर पुरस्कार आदि मिल सकता है। माता-पिता का स्नेह भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आप अपनी पर्सनालिटी पर भी पूरा ध्यान देंगे।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। यदि आप किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा और आप अपने घर के साथ-साथ कुछ चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। परिवार में आपसी कलह आपको टेंशन दे सकती है। आप बेवजह किसी बात को लेकर गुस्सा ना करें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आप किसी बात को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपके बॉस आपको अच्छे काम के लिए कोई पुरस्कार दे सकते हैं। रोजगार को लेकर आप यदि परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आपको जीवनसाथी के भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। आज आप किसी काम को लेकर यदि धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने किसी मित्र की मदद से रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं, लेकिन आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं।
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपको कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई धोखा मिलने की संभावना है। आप अपने अटके हुए कामों को लेकर अधिकारियों से बातचीत कर सकते हैं। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन किसी शारीरिक समस्या को यदि आपने छोटा समझा, तो आने वाले समय में आपके लिए समस्या बन सकती है। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप यदि व्यापार की योजना को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आपको कोई अच्छा लाभ देगी।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी, सफेद
आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। पार्टनरशिप में कोई काम करने से आपको भारी नुकसान हो सकता है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें, तभी आपको राजनीति में अच्छी सफलता हासिल होती दिख रही है। आपको आज लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी को धन उधार देने से बचें।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी नये पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आपको कोई विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी सरकारी योजना में धन लगा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में ढील बिल्कुल ना दें, नहीं तो उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को किसी अच्छे अवसर के मिलने की संभावना है। आप पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आप अपने काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको आलस्य को दूर भगाने की आवश्यकता है।
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। यदि किसी काम को पूरा करने में आपको समस्या आ रही थी, तो आप अपने भाई-बहनों से मदद ले सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे। परिवार में आज किसी अतिथि का आगमन होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको अपनी आंखों से संबंधित किसी समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिल सकता है।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी ऊंचाइयां मिलेंगी और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करें और इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। जीवनसाथी को आप कुछ नए कपड़े और गहने आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपका अटका हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें

Leave a Reply