Vaidik Panchang 27012026 Rashifal Samadhan

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻 
🚩 वैदिक पंचांग 🚩
🌤️ दिनांक – 27 जनवरी 2026 
🌤️ दिन – मंगलवार 
🌤️ विक्रम संवत 2082 
🌤️ शक संवत -1947 
🌤️ अयन – उत्तरायण 
🌤️ ऋतु – शिशिर ॠतु 
🌤️ मास – माघ 
🌤️ पक्ष – शुक्ल 
🌤️ तिथि – नवमी शाम 07:05 तक तत्पश्चात दशमी 
🌤️ नक्षत्र – भरणी सुबह 11:08 तक तत्पश्चात कृत्तिका 
🌤️ योग – शुक्ल 28 जनवरी रात्रि 03:13 तक तत्पश्चात ब्रह्म 
🌤️ राहुकाल – शाम 03:39 से शाम 05:02 तक 
🌤️ सूर्योदय – 07:18 
🌤️ सूर्यास्त – 06:24 
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा में 
🚩 व्रत पर्व विवरण- 
💥 विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) 
🚩 वैदिक पंचांग 🚩

🌷 बरकत लाने की सरल कुंजियाँ 🌷 
➡️ बाजार भाव अचानक बढ़ने-घटने से, मंदी की वजह से या अन्य कारणों से कईयों का धंधा बढ़ नहीं पाता | ऐसे में आपके काम-धंधे में भी बरकत का खयाल रखते हुए कुछ सरल उपाय प्रस्तुत कर रही है | 
👉🏻 1] ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने व पूजा- स्थान पर गंगाजल रखने से बरकत होती है | 
👉🏻 2] दुकान में बिक्री कम होती हो तो कनेर का फूल घिस के उसका ललाट पर तिलक करके दुकान पर जायें तो ग्राहकी बढ़ेगी | 
👉🏻 3] रोज भोजन से पूर्व गोग्रास निकालकर गाय को खिलाने से सुख-समृद्धि व मान-सम्मान की वृद्धि होती है | 
👉🏻 4] ईमानदारी से व्यवहार करें | ईमानदारी से उपार्जित किया हुआ धन स्थायी रहता है | 
🙏🏻 
🚩 वैदिक पंचांग 🚩

🌷 आधी रात को नींद खुल जाती है तो 🌷 
➡️ कभी नींद १२ से २ के बीच खुल जाती है तो पित्त की प्रधानता है | उस समय मिश्री मिश्रित ठंडा पानी…. न हो थोडा गुनगुना पानी पी ले… पित्त का शमन होगा ….नींद अच्छी आयेगी | 
➡️ लेकिन २ से ६ बजे तक अनिद्रा और दुःख होता तो वायु है | तो मिश्री और जीरा ….कूट के रख दे ,सेक के | जीरा और मिश्री मिलाके पीना चाहिये | लेकिन ठंडा पिने से जठराग्नि मंद होगी | रात को पानी नहीं पीना चाहिये, थोडा गुनगुना पानी पी ले | 
🙏🏻 
🚩 वैदिक पंचांग 🚩 

नमस्ते जी! आज मंगलवार (मंगलवार) है, जो मंगल ग्रह और भगवान हनुमान जी से जुड़ा दिन माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिन कुछ खास उपाय और टिप्स अपनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, नकारात्मकता दूर होती है, मंगल दोष कम होता है और समृद्धि आती है। नीचे विस्तार से कुछ प्रमुख वास्तु टिप्स और उपाय दिए गए हैं (ये विभिन्न विश्वसनीय ज्योतिष और वास्तु स्रोतों पर आधारित हैं):
1. हनुमान जी की पूजा और उपाय
मंगलवार को हनुमान जी की विशेष पूजा करें। उन्हें लाल फूल, सिंदूर, हल्दी और चोला चढ़ाएं।
हनुमान चालीसा का 7 या 11 बार पाठ करें। इससे मंगल ग्रह के दुष्प्रभाव कम होते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है।
हनुमान मंदिर से ताजा फूल लाकर घर में रखें या पूजा में इस्तेमाल करें।
2. विशेष दिशा
घर की पश्चिम दिशा में भगवान हनुमान जी की गदा (या गदा लिए खड़े हनुमान जी की तस्वीर जिसमें ध्वजा हो) रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा (बुरा साया) दूर भागती है, रोग-दोष नष्ट होते हैं और सुख-समृद्धि आती है।
प्रवेश द्वार पर ताजे फूलों का गुलदस्ता रखें – इससे सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है।
3. दान और दान-पुण्य
धनिया (धनिया पाउडर या बीज) का दान करें – ये मंगलवार के लिए विशेष शुभ माना जाता है और घर में खुशहाली लाता है।
चावल और सरसों का तेल गरीबों या मंदिर में दान करें। इससे पवित्रता बढ़ती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
लाल रंग की वस्तुएं (जैसे लाल कपड़ा या फूल) दान करें।
4. घर की सफाई और रंग
पूरे घर की सफाई करें, खासकर रसोई को साफ रखें। मंगलवार को सफाई से घर का वातावरण शुद्ध होता है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।
लाल रंग का उपयोग बढ़ाएं – जैसे लाल फूल, पर्दे, या सजावट में लाल रंग लगाएं। मंगल ग्रह लाल रंग से जुड़ा है, इससे ऊर्जा का संचार अच्छा होता है।
5. वास्तु दोष निवारण के अतिरिक्त उपाय
मुख्य द्वार पर हल्दी, कुमकुम या चंदन से स्वस्तिक बनाएं (मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से)। इससे शुभता बढ़ती है और घर में कलह-क्लेश कम होता है।
घर में गुग्गल की धूप जलाएं और धुएं को पूरे घर में फैलाएं (नकारात्मक विचारों से बचें)। इससे वास्तु दोष जल्दी दूर होता है।
वैवाहिक जीवन या रिश्तों के लिए: नागकेसर का फूल लाकर उस पर शहद की बूंद लगाएं और मंदिर में चढ़ा दें।
ये उपाय सरल, घरेलू और वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रभावी हैं। इन्हें श्रद्धा से अपनाएं, लेकिन अगर कोई गंभीर वास्तु समस्या है तो किसी अनुभवी वास्तु विशेषज्ञ से सलाह लें।
Bollywood AstroVastu (कॉन्टैक्ट 9431848786), जय हनुमान जी, आपका दिन शुभ हो!
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई ओर शुभ आशीर्वाद 
आपका जन्मदिन: 27 जनवरी 

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 

आपके लिए खास 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72 

शुभ वर्ष : 2036, 2045 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा। 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल 
करियर: अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। 

सेहत: स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। 

परियार: मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) 
आज के दिन आप मन ही मन आंनदित रहेंगे। लापरवाही व्यवहार में रहने से दिन में कई बार कलह का कारण बनेगी। असंयमित दिनचर्या के कारण शारीरिक रूप से भी थकान एवं अस्वस्थ्यता अनुभव होगी। आज आप किसी भी एक निर्णय पर नही टिकेंगे अपनी बातों से पलटने के कारण व्यावसायिक स्थल एवं गृहस्थ में झगड़े होने की संभावना है। मौज शौक को कार्यो से ज्यादा महत्त्व देने के कारण हानि हो सकती है। धन संबंधित योजनाए मन मे चलती रहेंगी वर्जित कार्यो से शीघ्र पैसा कमाने का प्रयास भी करेंगे परन्तु सफलता में संदेह रहेगा। आज महिला वर्ग अधिक चंचल रहेंगी। 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) 
आज के दिन आप सभी कार्यो को देख परख कर ही करेंगे फिर भी कार्य सफलता में विलंब अथवा कार्य हानि होगी। मन के नकारात्मक भाव शारीरिक एवं मानसिक रूप से विचलित करेंगे। आपके अंदर विवेकि भरा रहेगा भले-बुरे का पूर्व ज्ञान भी कर सकेंगे इसके बावजूद मन अनैतिक कार्यो में भटक सकता है। प्रतिकूल स्वास्थ्य कार्यो में विघ्न डालेगा। सामाजिक क्षेत्र एवं घर मे धैर्य का परिचय दें किसी की बातों पर शीघ्र प्रतिक्रिया माहौल खराब करेगी मामूली बाते भी दिल को चुभेगी। महिला वर्ग अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रस्त रहेंगी जिससे मान भंग के प्रसंग बन सकते है। 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) 
आज का दिन आपको सामाजिक क्षेत्र से मान-सम्मान दिलाएगा परन्तु घरेलू माहौल किसी गलतफहमी के कारण खराब होगा फिर भी स्थिति आज हर प्रकार से आपके पकड़ में रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा आज की दिनचर्या से लाभ पाने के लिए आलस्य से बचना अधिक आवश्यक है। व्यवसायी वर्ग भगीदारो से पुरानी खट-पट भुला कर नए सिरे से कार्य करने का प्रयास करेंगे इसमें सफल भी रहेंगे। सहकर्मी भी आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे जिससे अपने कार्य निश्चित अवधि में पूर्ण कर सकेंगे। दोपहर के बाद किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हर्षित करेगी। महिलाये शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगी। 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) 
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दिन के आरंभ में थोड़ी सुस्ती रहने के कारण कार्यो में विलंब होगा। कार्यो में भी अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। महिलाओं को भी घरेलू कार्यो के लिए दौड़-धूप करनी पड़ेगी फिर भी लोग आपके कार्यो में नुक्स निकालेंगे। व्यवसाय से थोड़े इंतजार के बाद आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो जाएगा। मध्यान के बाद कार्यो से उबन होने पर मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। आर्थिक रूप से परिस्तिथि अनुकूल ना होने पर भी खर्च करने के कारण धन की कमी बनेगी। धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा हो सकती है। उदर शूल की संभावना है। 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) 
आज का दिन सुख शान्ति से बितायेंगे लेकिन स्वभाव में ईर्ष्या की भावना रहेगी अन्य लोगो के कामो में मीन मेख निकालने से विवाद भी हो सकता है। कार्य व्यवसाय में मध्यान तक का परिश्रम संध्या के बाद फल देने लगेगा आज आकस्मिक रूप से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति उत्साहित करेगी धन लाभ भी निश्चित समय पर ना होकर आकस्मिक ही होगा। अधिकारियों का स्वभाव आज संदिग्ध रहेगा सतर्क रहें। धार्मिक कार्यो के लिए कम ही समय निकाल पाएंगे। सरकारी कार्यो में ढील ना दे अन्यथा बाद में लंबित रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। संताने संध्या के समय अपने व्यवहार से परेशान करेंगी। 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) 
आज के दिन आपको शारीरिक रूप से अत्यंत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आकस्मिक दुर्घटना अथवा अन्य कारणों से शारीरिक कष्ट पहुँच सकता है। हाथ पैरों में भी शिथिलता रहेगी जिससे दैनिक कार्य कुछ प्रभावित होंगे। व्यावसायिक कार्यो में भी आज दौड़ धूप अधिक रहेगी इसका उचित लाभ विलंब से ही मिल सकेगा। पारिवारिक वातावरण आज अधिक भावुक रहेगा। घर के सदस्य आपसी परेशानी को समझेंगे फिर भी अधिक बोलने की आदत से बचें। आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहने के कारण आकस्मिक खर्च विचलित नही कर सकेंगे। स्त्री सुख मिलेगा। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) 
आज के दिन आप धैर्य धारण करने पर उम्मीद से अधिक लाभ कमा सकते है। आपकी दिनचर्या भी धीमी ही रहेगी प्रत्येक कार्य धीमी गति से करेंगे जिस कारण लोगो से आलोचना सुननी पड़ेगी। आज आप यथार्थ को छोड़ काल्पनिक दुनिया मे अधिक रहेंगे जिस वजह से लोग आपकी हंसी उड़ाएंगे। आज आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा घरेलू सुख के साधन एवं मौज शौक पर केवल दिखावे के लिए खर्च करेंगे जिससे बाद में आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। घर मे किसी ना किसी से रूठना मनना चलता रहेगा फिर भी शान्ति भंग नही होगी। महिलाओ में आत्मबल अधिक रहेगा आलस्य के कारण प्रदर्शित नही कर सकेंगी। 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) 
आज का दिन धन-धान्य वृद्धि कारक रहेगा। विरोधी भी नतमस्तक रहेंगे आज आप महत्त्वपूर्ण घरेलु अथवा व्यावसायिक निर्णय लेंगे। स्वतंत्र विचार रहने से लोगो के मन की बात आसानी से जान लेंगे। व्यवहार कुशलता से नए लाभदायक संबंध बनाएंगे। शेयर अथवा अन्य जोखिम के कार्यो में निवेश का शीघ्र फल मिलेगा। कई दिनों से निरस्त यात्रा आज बेमन से करनी पड़ सकती है। मित्र रिश्तेदारो से नजदीकियां बढ़ेंगी। घरेलू वातावरण सामान्य रहेगा फिर भी महिलाओं की आवश्यकता का विशेष ध्यान रखें अन्यथा बेवजह कलह के प्रसंग बन सकते है। 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) 
आज के दिन आप स्वयं को अन्य लोगो से श्रेष्ठ आंकेंगे मनमाना व्यवहार करने से आस पास रहने वालों को असुविधा होगी व्यर्थ की बहस भी होगी। घर एवं बाहर आज संतुलित व्यवहार रखें लोग आपकी सही बातों को भी गलत बना कर विवाद खड़ा करेंगे। सेहत आज ठीक रहेगी लेकिन कलह-क्लेश के कारण मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। जिस भी कार्य का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई व्यवधान आने से मन खिन्न होगा। धन संबंधित लेन-देन में स्पष्टता रखें लिख कर ही करें भूल होने की आशंका है। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। जोड़ तोड़ की नीति से धन लाभ होगा। 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) 
आज के दिन आप ना चाहकर भी व्यर्थ के झगड़ो में पड़ेंगे सेहत में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेने से कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलेगी। छाती में संक्रमण अथवा मासपेशियो में खिंचाव आने से पीड़ा होगी। जिम्मेदारी ठीक से नही संभालने पर बड़े लोग नाराज होंगे। धन लाभ की उम्मीद नही होने पर भी अचानक होने से आश्चर्यचकित होंगे। फिर भी खर्च आय की तुलना में अधिक ही रहेंगे। घर अथवा रिश्तेदारी मे पूजा पाठ के आयोजन में भाग ले सकते है। महिलाये जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से परेशान हो सकती है। लंबी यात्रा आज ना करें ठंडे प्रदार्थो से परहेज रखें। 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आपका आज का दिन आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे देर-अबेर उससे धन प्राप्ति होकर ही रहेगी। नए कार्य अनुबंध अथवा व्यवसाय की शुरुआत आज करना शुभ रहेगा परन्तु अधूरे कार्यो में ढील ना दें हानि भी हो सकती है। भविष्य के लिए आज संचय भी कर सकेंगे। गृहस्थ में आज कुछ ना कुछ कारण से भाग-दौड़ लगी रहेगी। महिलाये अतिरिक्त कार्य आने से असहज रहेंगी स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। व्यर्थ में किसी से बहस ना करें सरकारी कार्य मे उलझन बढ़ेगी आज निरस्त रखें। महिला वर्ग आज विशेष खर्चीली सिद्ध होंगी। 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 
आज आपको किसी भी कार्य में मध्यान के बाद असुविधा नही होगी व्यावसायिक स्थल पर भी कार्य सरलता से चलने लगेंगे। पूर्व की गलतियों से मार्गदर्शन मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। उधार की वसूली कर सकेंगे। सरकारी अथवा पैतृक कार्यो को आज पूर्ण करने का प्रयास करे लाभदायक रहेगा। घर के बुजुर्गो से किसी बात पर मतभेद खड़ा होगा पर कुछ समय मे स्थिति सामान्य भी हो जाएगी। सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे। आपकी कार्य कुशलता की घर को छोड़ सर्वत्र प्रशंशा होगी। महिलाये स्वभाव से थोड़ी जिद्दी फिर भी गृहस्थ के लिए सहायक रहेंगी। 

हर हर महादेव! आज का दिन शुभ हो, सभी राशियों के लिए उत्तम फल मिलें। जय भोलेनाथ! 🙏🏻🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton