Vaidik Panchang 23/04/2025

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️  *दिनांक – 23 अप्रैल 2025*
🌤️ *दिन –  बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
🌤️ *मास – वैशाख (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – दशमी  शाम 04:43 तक तत्पश्चात एकादशी*
🌤️ *नक्षत्र – धनिष्ठा दोपहर 12:07 तक तत्पश्चात शतभिषा*
🌤️ *योग – शुक्ल शाम 06:51 तक तत्पश्चात ब्रह्म*
🌤️ *राहुकाल – दोपहर 12:37 से दोपहर 02:13 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:14*
🌤️ *सूर्यास्त –  06:59*
👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- पंचक*
💥 *विशेष-
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡️ *23 अप्रैल 2025 बुधवार को शाम 04:43 से 24 अप्रैल, गुरुवार को दोपहर 02:32 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष – 24 अप्रैल, गुरुवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है :एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें    …….विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🙏🏻
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷
🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो  चावल खाता है… तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है…
🙏🏻


           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞
अप्रैल 2025 में पंचक 23 अप्रैल, बुधवार को रात 12:31 बजे से शुरू होकर 27 अप्रैल, रविवार को दोपहर 3:39 बजे तक रहेगा.
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052



ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम


जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा बीते दिनों से जिस कार्य को लेकर भागदौड़ कर रहे थे आज उसके पूर्ण होने की संभावना है लेकिन आरम्भ में आज भी कुछ न कुछ व्यवधान आएंगे फिर भी निराश ना हो विजय आपकी ही होगी। व्यवसायियों को नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे लेकिन नए कार्य के आरम्भ के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करें। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से प्रलोभन दिया जा सकता है सतर्क रहें अन्यथा धन एवं मान हानि हो सकती है। मातृ पक्ष से लाभ की सम्भवना है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप अपने कुशल व्यवहार से हानि को भी लाभ में बदलने की क्षमता रखेंगे परन्तु आज आपका दिमाग आर्थिक विषयो में अधिक भटकने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी भी आ सकती है। नौकरी-व्यवसाय में किसी स्त्री के सहयोग से लाभ होगा महिला वर्ग से व्यवहारिक रहें कुछ दिनों से परेशान कर रहे प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग प्रतियोगि परीक्षा में सफल होंगे। छोटी यात्रा के योग बनेंगे टालने के प्रयास में ना रहे इससे लाभ ही होगा। धन लाभ आज किसी भी समय हो सकता है सतर्क रहे। सेहत के प्रति भी सावधानी बरतें लापरवाही आगे गंभीर रूप ले सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। आज आपके व्यवहार कुशलता से सामाजिक व्यक्तित्त्व निखरेगा जिसका प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष लाभ शीघ्र ही देखने को मिलेगा परन्तु आज बोलचाल में सतर्कता भी बरतनी पड़ेगी आवश्यकता के समय ही अपने विचार रखें। कार्य क्षेत्र पर लाभ अर्जित करेंगे आशा से कम होने पर हतोत्साहित ना हो निकट भविष्य में स्थिति समान ही बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से आनंददायक भेंट होने पर कुछ समय के लिये अतीत की यादों में डूबेंगे। सन्ध्या के समय अकस्मात धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन मे मधुरता बनी रहेगी। पर्यटन का अवसर भी मिल सकता है। ठंडी वस्तुओ के सेवन का परहेज करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको प्रतिकूल फल देगा। आज आपका अथवा किसी परिजन का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से मानसिक चिंता बढ़ेगी अतिरिक्त भागदौड़ होने से कार्य व्यवसाय को उचित समय नही दे पाएंगे। जल्दबाजी में कार्य करने पर कुछ न कुछ त्रुटि होने से किसी से विवाद हो सकता है। आकस्मिक खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। परिजनों का व्यवहार भी अनापेक्षित रहने के कारण मन दुखी होगा फिर भी महत्त्वपूर्ण कार्यो में मार्गदर्शन लेकर ही करें। नौकरी वालो को अन्य दिनों की तुलना में अधिक संघर्ष करना पड़ेगा फिर भी उचित लाभ न मिलने से निराशा होगी। व्यर्थ बहस से स्वयं को दूर ही रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शुभफल प्रदान करने वाला रहेगा। आज आपको अपने आस पास के लोगो से अति महत्त्वपूर्ण बाते सीखने को मिलेंगी लेकिन स्वभाव में जल्दबाजी रहने के कारण कम समय मे अधिक ज्ञान पाने के चक्कर मे प्राप्त किया ज्ञान भी भूल सकते है इसलिये ध्यान से सभी की बातों को सुने आगे बहुत काम आने वाली है।
आज आपका मन कार्य व्यवसाय को छोड़ परिवार के प्रति समर्पित रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों पर आश्रित रहना पड़ेगा। मित्र-संबंधियों के मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। सन्ध्या बाद का समय बाहर ही बीतेगा। ज्यादा तले भुने खाने से बचे अन्यथा बाद में परेशानी होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज दिन के पूर्वार्ध में प्रत्येक कार्य उत्साह से करेंगे धन संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति भी समय से होने पर कार्य करने में दिलचस्पी बढ़ेगी। मध्यान पश्चात स्थिति विपरीत होने से महत्त्वपूर्ण कार्य के वादे पूरे करने में पसीना छूटेगा समय पर पूर्ण ना होने पर किसी की आलोचना सुनने को मिलेगी।संध्या के समय किसी समारोह में सम्मिलित होने पर अतिरीक्त खर्च करना पड़ेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर भी सुविधा बढ़ाने पर कुछ न कुछ खर्च लगा ही रहेगा आज किसी भी प्रकार के लोभ में ना पढ़ें। पारिवारिक वातावरण स्थिर रहेगा। सेहत भी ठीक ठाक ही रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन के कुछ भाग को छोड़कर शेष शांति से बिताएंगे रहेगा। आज आपका ध्यान आध्यात्मिक एवं गूढ़ रहस्यों को जानने के लिये प्रेरित होगा लेकिन अन्य व्यस्तता के चलते इसके लिये ज्यादा समय नही निकाल पाएंगे। आज जमीन सम्बंधित अधूरे कार्य पूरे होने से राहत की सांस लेंगे। किसी बुजुर्ग के सहयोग से लाभ होगा। नौकरी पेशा जातको को आज अधिक कार्य भार से असहजता अनुभव होगी। स्त्री-पुत्र का सुख-सहयोग मिलेगा। किसी के ऊपर अतिविश्वास हानि करा सकता है। पुराना रोग उभरने से परेशानी होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए अशुभ रहेगा। प्रातः काल से ही शरीर अस्वस्थ रहने से आलस्य छाया रहेगा अति क्रोध एवं पेट की समस्याओं से ग्रसित रहेंगे जिससे कार्य करने का मन नही करेगा। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर किसी से पुरानी बात को लेकर विरोध उभरेगा। मानसिक अशांति का असर कार्य-व्यवसाय पर पड़ेगा आस पास के लोग भी आपकी सोच के विपरीत कार्य कर गुस्से को बढ़ाएंगे व्यवसाय में लाभ हाथ आते आते अंत समय मे आगे के लिये टलने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। आज एकांत वास का सहारा ले व्यर्थ की बहस बाजी से बचे रहेंगे। विशेषकर महिलाए बेतुकी बयानबाजी से बचें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपको धन लाभ कराएगा। आज दिन भर स्वास्थ्य उत्तम रहने से कार्यो को ज्यादा गंभीर होकर करेंगे। सहयोग भी बिना मांगे मिलने से अधूरे कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। मध्यान के समय नए अनुबंध मिलेंगे चौकन्ने रहे अन्यथा कोई अन्य आपकी लापरवाही का फायदा उठा सकता है। भविष्य की आर्थिक योजनाओं में निवेश करने से आगे लाभ के मार्ग बनेंगे लेकिन किसी की सलाह के बाद ही निर्णय लें। सरकारी कार्यो में लेदेकर सफलता मिलेगी। घर में वातावरण पल पल में बदलेगा सन्तानो की जिद दुविधा में डालेगी कुछ समय के लिये अशांति होगी लेकिन रिश्तेदारो से भेंट होने पर आनंद का वातावरण बनेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपका संतोषि स्वभाव केवल दिखावा मात्र ही रहेगा अंदर ही अंदर उथल पुथल लगी रहेगी। आज अधिकांश कार्य बेमन से ही करेंगे जिसके फलस्वरूप परिणाम भी उसी अनुसार मिलेंगे। धन पाने के लिये मन बेचैन रहेगा लेकिन ज्यादा तामझाम में नही पड़ेंगे आज की स्थिति को देखते हुए यह आपके लिए हितकर ही रहेगा। आज जितना लाभ मिलना है बैठे बिठाये भी मिल सकता है ज्यादा उठापटक करने पर आगे के लिये भी मार्ग बंद हो सकते है। सहकर्मी एवं परिजन आपको शंकालु दृष्टि से देखेंगे जिससे स्वभाव में चिड़चिड़ा पन रहेगा फिर भी स्थिति को संभाल लेंगे। खर्च भी आज नियंत्रण में रहने से निश्चिन्त रहेंगे। सेहत मामूली बातो को छोड़ सामान्य रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपका स्वभाव अटपटा रहेगा कहेंगे कुछ करेंगे उसके विपरीत।  शारीरिक चुस्ती दिन भर बनी रहेगी फिर भी बिना स्वार्थ के किसी कार्य को करने के लिये तैयार नही होंगे मध्यान बाद परिस्थिति वश स्वभाव में गंभीरता स्वतः ही आ जायेगी आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के पूर्ण होने से ख़ुशी बढ़ेगी। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। संतान के ऊपर खर्च करेंगे। संध्या का समय थकान से भरा रहेगा फिर भी मनोरंजन के साधन खोज लेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भी आपके प्रतिकूल रहने वाला है प्रत्येक कार्य में सावधानी बरतें हानि आज किसी न किसी रूप में अवश्य होगी। कार्य क्षेत्र पर जो भी निर्णय लेंगे परिणाम उसके एकदम विपरीत जाएगा। आज मजबूरी में भी किसी के ऊपर आँख बंद कर विश्वाश ना करें धोखा हो सकता है। प्रातः काल अथवा संध्या के समय किसी प्रियजन से ग़लतफ़हमी के कारण तीखी बहस होगी। दुर्घटना में चोट का भय है, वाहन सावधानी से चलाएं। संभव हो तो आज यात्रा टालें। व्यर्थ बहस से बच कर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। प्रयास के बाद निकट भविष्य में सफलता अवश्य मिलेगी। शरीर मे नई पुरानी समस्या लगी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton