Vaidik Panchang 20122025 Rashifal Samadhan

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️  *दिनांक – 20 दिसम्बर 2025*
🌤️ *दिन – शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ॠतु*
🌤️ *मास – पौष (गुजरात-महाराष्ट्र –  अनुसार मार्गशीर्ष)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – अमावस्या सुबह 07:12 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
🌤️ *नक्षत्र – मूल 21 दिसंबर  रात्रि 01:21 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*
🌤️ *योग – गण्ड शाम 04:17 तक तत्पश्चात वृद्धि*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 09:54 से सुबह 11:15 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 07:12*
🌤️ *सूर्यास्त –  06:00*
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण-
💥 *विशेष – अमावस्या एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
विभिन्न वृक्षों की पूजा से अलग-अलग लाभ मिलते हैं, जैसे पीपल (विष्णु, मोक्ष), बरगद (शिव, स्वास्थ्य, समृद्धि), तुलसी (लक्ष्मी, सुख-शांति), शमी (शनि दोष मुक्ति, नकारात्मक ऊर्जा नाश), बेल (शिव कृपा, पाप मुक्ति), और आंवला (उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि) की पूजा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, धन-धान्य, स्वास्थ्य, सुख-शांति, और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है, तथा पितृ दोष भी शांत होते हैं।
🔹 शनिवार को पीपल के पेड़ के उपाय ::
शनि दोष और नकारात्मकता दूर करने के लिए:
सुबह: स्नान के बाद, पीपल की जड़ में जल, कच्चा दूध और थोड़े काले तिल मिलाकर चढ़ाएं, फिर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
दोनों हाथों से स्पर्श: पीपल के पेड़ को दोनों हाथों से छूते हुए 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें, जिससे सभी बाधाएं दूर होती हैं।
शाम को दीपक: सूर्यास्त के समय पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं, यह शनिदेव की कृपा दिलाता है और धन-समृद्धि लाता है।
पितृ दोष और पारिवारिक शांति के लिए:
शनिवार को पीपल पर जल चढ़ाकर पितरों का स्मरण और पूजा करें, इससे पितृ दोष शांत होता है और परिवार में सुख-शांति आती है।
धन और व्यापार में वृद्धि के लिए:
पीपल के पत्ते: हर शनिवार एक पीपल का पत्ता लें, उस पर चंदन से स्वास्तिक बनाकर अपने व्यापार स्थल पर रखें। सात शनिवार बाद उन पत्तों को इकट्ठा करके विसर्जित कर दें।
संकट मुक्ति के लिए:
पीपल के नीचे बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से बड़ी से बड़ी विपदा टल जाती है और अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
ध्यान रखने योग्य बातें:
पीपल की पूजा हमेशा स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर करें।
दोपहर में या रात 9 बजे के बाद पीपल के पास दीपक न जलाएं।
शनिवार को पीपल की परिक्रमा करना भी बहुत शुभ माना जाता है।
पीपल के वृक्ष पर जल सूर्योदय के बाद ही चढ़ाना चाहीए। जिससे आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा द्रष्टि सदा बनी रहे। पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करता है उसकी सर्व मनोकामनाएं पूर्ण होती है, साथ ही शत्रुओं का नाश भी होता है।
शेष कल:::::::
             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
लक्ष्मी बंधन मुक्ति के सटीक उपाय :-
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में धन ही जीवन का आधार बन गया है। इस कारण बिना धन के कोई भी कार्य ठीक से सम्पन्न नही क्या जा सकता। पहले के युग मे व्यक्ति की आवश्यकताए कम थी, भौतिक सुखो के प्रति आकर्षण कम था, इसलिये इसलिये कम धन में भी सुखी और चिंता मुक्त जीवन व्यतीत कर सकते थे। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया वैसे ही इंसान भौतिक सुखों का प्रति अधिक आकर्षत होता गया। पहले किसी व्यक्ति को आवश्यकता अनुसार पूर्ति होने पर प्रसन्न रहता था एक सामान्य झौपड़ी में भी प्रसन्न रह लेता था। लेकिन आज एक सामान्य व्यक्ति को भी तीन से चार कमरों की आवश्यता होती है मिलने पर भी वह भव्य मकान की आशा करता है। एक वाहन से भी आवश्यकता पूर्ति हो सकती है फिर भी अधिक लेने का प्रयास करता है। यही कारण है कि आज सभी अपनी आवश्यकता और सामर्थ्य से अधिक धन प्राप्ति का प्रयास कर रहे है।
इनमे से कुछ लोगो की इच्छा पूर्ति परिश्रम से हो जाती है लेकिन कुछ लोग परिश्रम व प्रयास तो बहुत करते है फिर भी मनोकामना पूर्ति नही हो पाती। ऐसे लोग किसी न किसी आर्थिक समस्या से परेशान रहते है लेकिन इन्हें पता नही लग पाता आखिर समस्या का कारण क्या है।
ऐसी स्थित में यह विचारणीय हो जाता है कि कुछ लोगो को प्रयास एवं पर्याप्त परिश्रम के बाद भी धन संबंधित समस्या क्यो बन रही है? इस विषय मे हमारे विचार के अनुसार दो कारण होते है। एक पूर्वजन्म के कर्म और दूसरा कारण लक्ष्मी बंधन। पहले कारण का ज्ञान इस जन्म में नही हो सकता लेकिन दूसरा कारण अधिकांशतः किसी व्यक्ति द्वारा ईर्ष्या अथवा टोक में कही कोई बात अथवा श्राप बंधन का कारण बन जाती है। जब तक यह बंधन रहता है तब तक आर्थिक समस्या बनी रहती है।
लक्ष्मी बंधन एक ऐसी समस्या हैं कि इसके होने का पता नही चलता यह किसी को पत्थर फैंक कर मारने जैसा काम नही है। जिसके कारण से बंधन होता है उस व्यक्ति को भी इस बात का पता नही चलता कि उसके कहे शब्दो से किसी की इतनी हानि हो सकती है। एक अच्छी बात यह है कि कुछ आसान उपायो से इस बंधन से मुक्ति पाई जा सकती है। आज हम इनमे से कुछ विशेष उपायो को आपके साथ सांझा कर रहे है आशा है कि आप इनसे अवश्य लाभान्वित होंगे।

१👉 प्रत्येक सोमवर अथवा शुक्रवार को
बहते जल में एक मुट्ठी चावल तथा एक नारियल प्रवाहित करते रहने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है। इस प्रयोग को निरन्तर छह माह तक करना लाभदायक होता है। गरीबी दूर होती है एवं रोजगार के अवसर बढ़ते है।

२👉 किसी भी शुक्ल पक्ष के प्रथम बुधवार के दिन तोते को पिजरे सहित खरीद कर तोते को बंधन मुक्त करने से व्यापारिक समृद्धि बढ़ती है ऐसा तीन बार करे तो अधिक लाभ मिलता है।

३👉 तंत्र शास्त्रो में शाबर मंत्रों को अधिक सरल व प्रभावशाली बताया गया है। इन मंत्रों की सिद्धि भी अन्य मंत्रो की तुलना में ज्यादा सरल होती है। शाबर मंत्र प्रयोग के अंतर्गत इस बात का ध्यान अवश्य रहे कि इसका उच्चारण कभी भी गलत ना हो अन्यथा लाभ नही मिल पाता।

मंत्र 👉
जिमी सरिता सागर महुं जाई।
जदपि ताहि कामना नाही।।
सगरे सुख बिनहीँ बोलाए।
आए काली माई की दुहाई।।

उपरोक्त मंत्र को प्रातः स्नान से निवृत होकर लक्ष्मी जी की पंचोपचार से पूजा कर ११ माला प्रतिदिन जप करे। जप में स्फटिक की माला का प्रयोग ही करें। यदि इस मंत्र की संख्या प्रतिदिन बढ़ाते जाए तो मंत्र का प्रभाव भी बढ़ जाता है।

४👉 आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने के लिए चित्र में दिए मंत्र का निर्माण अत्यंत लाभदायक होता है। इस यंत्र को शुभ मुहूर्त दीपावली अथवा शुक्ल पक्ष अष्टमी में बनाना अधिक लाभकारी है। इसके लिए स्नान के बाद  स्वच्छ वस्त्र धारण कर पहले घर के मंदिर में लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा स्थापित करे अगर पहले से है तो उनका यथा सामर्थ्य पूजन करें, इसके बाद लाल उनी आसान पर उत्तर दिशा में मुख्य कर
अनार की टहनी की कलम बनाकर आलू के रस में अष्टगंध मिलाकर जो स्याही बने उससे निम्न यंत्र का निर्माण अखंडित भोजपत्र पर करें आलू का रस कच्चे आलू को पीस कर प्राप्त कर सकते है। यंत्र को लिखते समय मुख में इलायची अवश्य रखें। इस यंत्र को घर के पूजा स्थल अथवा घर या दुकान की तिजोरी में रख नित्य धूप दीप दिखाए। लक्ष्मी जी की कृपा होगीं।

५👉 शनि की राशि से संबंधित अथवा शनि साढ़े साती से ग्रसित व्यक्तियों को निम्न प्रयोग करने से अवश्य लाभ होता है। इसके लिये पहले ही सरसो का तेल, मिट्टी का दीपक, साबुत सुपारी, दही, सिंदूर, दो साबूत उडद के दाने, घी, शक्कर , दूध मिश्रित जल, रूई, अगरबत्ती या धूपबत्ती, आदि सामग्री एकत्रित कर लें फिर प्रत्येक शनिवार सूर्यास्त के तुरंत बाद घर के किसी पास के पीपल की जड़ो में सर्वप्रथम दो साबुत उडद अर्पित करें इसके बाद दोनों पर थोड़ा सा सिंदूर फिर दही डालें एवं सरसो के तेल का दीप जलाये। दूध मिश्रित जल जड़ो में अर्पित करें इसके बाद सुपारी चढ़ाये एवं भगवान गणेश का प्रथम स्मरण कर वृक्ष के तने में लक्ष्मी नारायण का ध्यान कर मन मे प्रार्थना करें है प्रभु आपकी कृपा से मुझे धन की कमी ना हो शीघ्र लक्ष्मी प्राप्ति हो इसके बाद प्रणाम कर वापस आ जाये पलट कर ना देखे नाही रास्ते मे किसी से बात करें।
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏
🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 20 दिसंबर

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।


आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे


आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

परिवार: पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।


सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा।

सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नए घर मकान दुकान आदि की खरीदारी करना बेहतर रहेगा। अपने पिताजी से सलाह लेकर कोई नया काम करेंगे। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। पिताजी का कोई पुराना रोग उभरेगा, जिससे भागदौड़ बनी रहेगी। परिवार में सदस्यों में यदि आपसी सामंजस्य की कमी थी, तो बेवजह के लड़ाई झगड़े पनपेंगे, जिससे रिश्तो में कड़वाहट अवश्य आएगी।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपनी कमियों को दूर करके आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आपको अत्यधिक मिर्च मसाले वाले भोजन से भी परहेज रखना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जो आपकी टेंशनों को भी बढ़ा सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।


मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: लाल
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि उन्होंने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप अत्यधिक मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज रखें और आपने यदि बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप की है, तो उन पर पूरी निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता है। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ेगा। आपको किसी से कोई बात बहुत ही तोलमोल कर बोलनी होगी, नहीं तो उन्हें बुरी लग सकती है।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग:नीला
आज आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में खूब लगेगा। आप भगवान के भक्ति में लीन रहेंगे, लेकिन वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं। आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मनोरंजन करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: आसमानी
आज आपके मन में यदि किसी काम को लेकर कोई संशय हो, तो उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। माताजी कोई जिम्मेदारी देगी। भाई व बहनों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर आप उनके गुरुजनों  से बातचीत कर सकते हैं। आपके खाने पीने के कारण किसी पेट संबंधित समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: ग्रे
आज आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन आप अपने आसपास रह रहे लोगों से काम को लेकर यदि कोई सलाह लेंगे, तो वह आपके खूब काम आएगी। परिवार में किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर आपको टेंशन रहेगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अपने घर कर सकते हैं। आप अपनी संतान से किए हुए वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और अपने घर के कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गोल्डन
आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपके कामों में भी समस्याएं खड़ी होगी, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें और आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कोई पुराना लेनदेन आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो उसके भी दूर होने की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम में हाथ डालने के लिए रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और भाई व बहनों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपको ईर्ष्यालु व झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर आगे बढ़ना होगा।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सताएगी और बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से आप घबराएंगे नहीं अपनी योजनाओं को लेकर आप पूरी मेहनत करेंगे। आप अपने कामों में कोई बदलाव न करें। आपको किसी विरोधी कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी:  शनि
शुभ रंग: केसरी
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। लापरवाही के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। पिताजी की कोई पुरानी बीमारी उभर सकती हैं। आप किसी से लेनदेन बहुत ही सोच विचार कर करें।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि बिजनेस में भी आपकी योजनाएं बेहतर लाभ देंगी और जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, उन्हें भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक होगी।  आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप धन संबंधित किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए किसी निर्णय को बहुत ही सोच समझ कर लेने के लिए रहेगा, क्योंकि आपसे जल्दबाजी के कारण गड़बड़ी हो सकती है। संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचाना होगा। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।  आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton