Vaidik Panchang 20102025 Rashiphal Samadhan

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌤️ *दिनांक – 20 अक्टूबर 2025*
🌤️ *दिन – सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*
🌤️ *शक संवत – 1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ऋतु*
🌤️ *मास – कार्तिक (गुजरात-महाराष्ट्र आश्विन*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – चतुर्दशी शाम 03:44 तक तत्पश्चात अमावस्या*
🌤️ *नक्षत्र – हस्त रात्रि 08:17 तक तत्पश्चात चित्रा*
🌤️ *योग – वैधृति 21 अक्टूबर रात्रि 02:35 तक तत्पश्चात विष्कंभ*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 08:03 से सुबह 09:30 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:37*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:09*
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – नरक चतुर्दशी (तैलाभ्यंग स्नान), दीपामालिका, महालक्ष्मी-शारदा-कुबेर पूजन, वही-खाता पूजन, सोमवती अमावस्या (दोपहर 03:44 से 21 अक्टूबर सूर्योदय तक)*
💥 *विशेष – चतुर्दशी व अमावस्या एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास करना निषिद्ध है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
         🕉️~*वैदिक पंचांग* ~🕉️
🌷 *सोमवती अमावस्याः दरिद्रता निवारण* 🌷
➡️ *20 अक्टूबर 2025 सोमवार को दोपहर 03:44 से 21 अक्टूबर सूर्योदय तक सोमवती अमावस्या है।*
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के पर्व में स्नान-दान का बड़ा महत्त्व है।*
😌 *इस दिन भी मौन रहकर स्नान करने से हजार गौदान का फल होता है।*
c *इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन तथा उनकी 108 प्रदक्षिणा करने का विधान है। 108 में से 8 प्रदक्षिणा पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटते हुए की जाती है। प्रदक्षिणा करते समय 108 फल पृथक रखे जाते हैं। बाद में वे भगवान का भजन करने वाले ब्राह्मणों या ब्राह्मणियों में वितरित कर दिये जाते हैं। ऐसा करने से संतान चिरंजीवी होती है।
🌿 *इस दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता मिटती है।*
          🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌷 *दिवाली के दिन* 🌷
🎇 *दिवाली के दिन अपने घर के बाहर सरसों के तेल का दिया जला देना, इससे गृहलक्ष्मी बढ़ती है ।*
🎇 *दिवाली की रात प्रसन्नतापूर्वक सोना चाहिये ।*
🍚 *थोड़ी खीर कटोरी में डाल के और नारियल लेकर के घूमना और मन में “लक्ष्मी- नारायण” जप करना और खीर ऐसी जगह रखना जहाँ किसी का पैर ना पड़े और गाये, कौए आदि खा जाएँ और नारियल अपने घर के मुख्य द्वार पर फोड़ देना और इसकी प्रसादी बाँटना । इससे घर में आनंद और सुख -शांति रहेगी ।*
🎇 *दिवाली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर नीम व अशोक (आसोपाल ) के पत्तों का तोरण लगा देना, इस पर से पसार होने वाले की रोग प्रतिकारक शक्ति बढेगी।*
🎇 *दिवाली के दीन अगर घर के लोग गाय के गोबर के जलते हुए कंडे पर ५-५ आहुतियाँ डालते हैं, तो उस घर में सम्पदा व संवादिता की सम्भावना बढ़ जाती है । घी, गुड़, चन्दन चूरा, देशी कपूर, गूगल, चावल, जौ और तिल । ५-५ आहुति इन मंत्र को पढ़कर  डालें – स्थान देवताभ्यो नमः, ग्राम देवताभ्यो नमः, कुल देवताभ्यो नमः । फिर २-५ आहुतियाँ लक्ष्मीजी के लिए ये मंत्र बोलकर डालें – ओम श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा ।*
        🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌷 *दिवाली की रात मंत्र सिद्धि* 🌷
🎇 *दिवाली की रात भूलना नहीं जप, ध्यान, सुमिरन सफल होता है, इसलिये स्वास्थ्य का मंत्र जप लेना और संम्पति प्राप्तिवाले संम्पति का लक्ष्मी का मंत्र अथवा श्री हरि वाला मंत्र जप लेना और भगवत प्राप्ति वाले तो संकल्प करना –*
🌷 *ॐकार मंत्र गायत्री छंद परमात्मा ऋषि |*
*अंतर्यामी देवता, अंतर्यामी प्रीति अर्थे जपे विनियोग |*
*लंबा श्वास लो ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ …..*
         🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌷 * गत वर्षों में दिवाली के समय बताई गयी कुछ बातें -*
🎇 *पूजा के स्थान पर मोर-पंख रखने से लक्ष्मी-प्राप्ति में मदद मिलती है…*
🎇 *दीपावली के दिन लौंग और इलाइची को जलाकर राख कर दें; उससे फिर गुरुदेव (की फोटो) को तिलक करें; लक्ष्मी-प्राप्ति में मदद मिलती है, बरकत होती है |*
🎇 *दीपावली की संध्या को तुलसी जी के निकट दिया जलायें, लक्ष्मीजी को प्रसन्न करने में मदद मिलती है; कार्तिक मास में तुलसीजी के आगे दिया जलाना पुण्य-दाई है, और प्रातः-काल के स्नान की भी बड़ी भारी महिमा है |*
🎇 *दीपावली, जन्म-दिवस, और नूतन वर्ष के दिन, प्रयत्न-पूर्वक सत्संग सुनना चाहिए |*
🎇 *दीपावली की रात का जप हज़ार गुना फलदाई होता है; ४ महा-रात्रियाँ हैं – दिवाली, शिवरात्रि, होली, जन्माष्टमी – यह सिद्ध  रात्रियाँ हैं, इन रात्रियों का अधिक से अधिक जप करके लाभ लेना चाहिए |*
🙏🏻 *दीपावली के अगले दिन , नूतन वर्ष होता है ; उस दिन, सुबह उठ कर थोडी देर चुप बैठ जाएँ; फिर, अपने दोनों हाथों को देख कर यह प्रार्थना करें:*
🌷 *कराग्रे वसते लक्ष्मी, कर-मध्ये च सरस्वती,*
*कर-मूले तू गोविन्दः, प्रभाते कर दर्शनं ||*
➡ *अर्थात -*
*मेरे हाथों के अग्र भाग में लक्ष्मी जी का वास है, मेरे हाथों के मध्य भाग में सरस्वती जी हैं; मेरे हाथों के मूल में गोविन्द हैं, इस भाव से अपने दोनों हाथों के दर्शन करता हूँ…*
🙏🏻 *फिर, जो नथुना चलता हो, वही पैर धरती पर पहले रखें; दाँया चलता हो, तो ३ कदम आगे बढायें, दांए पैर से ही; बाँया चलता हो, तो ४ कदम आगे बढायें, बाँए पैर से ही;*
🙏🏻 *नूतन वर्ष का दिन जो व्यक्ति हर्ष और आनंद से बिताता है, उसका पूरा वर्ष हर्ष और आनंद से जाता है |*
             🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

*एक दीया काफी है*
एक घर मे पांच दिए जल रहे थे…
अचानक एक दिन एक दिए ने कहा – ”इतना जलकर भी मेरी रोशनी की लोगों को कोई कदर नही है, तो बेहतर यही होगा कि मैं बुझ जाऊं..” और वह दीया खुद को व्यर्थ समझ कर बुझ गया…जानते हैं, वह दिया कौन था ? उस दीया का नाम था, *”उत्साह”*
यह देख दूसरा दीया कहने लगा.. “अब मुझे भी बुझ जाना चाहिए…निरंतर रोशनी देने के बावजूद भी लोगों को मेरे महत्व का पता नहीं चल रहा है”…और इतना कहकर वह दीया भी बुझ गया…
उसका नाम था, *”शांति”*
उत्साह और शांति के बुझने के बाद, जो तीसरा दीया था, वह भी अपनी हिम्मत खो बैठा और बुझ गया…इसका नाम था- *”हिम्मत”*
उत्साह, शांति और हिम्मत के बुझते ही चौथा दिया स्वतः ही बुझ गया… इसका नाम था, *”समृद्धि”*
चारों दीए बुझने के बाद केवल पांचवां दीया अकेला ही जल रहा था… हालांकि पांचवां दीया सबसे छोटा था मगर फिर भी वह निरंतर जल रहा था…
तभी उस घर में एक लड़के ने प्रवेश किया… उसने देखा कि उस घर मे सिर्फ एक ही दीया जल रहा है, वह खुशी से झूम उठा…
चार दीए बुझने की वजह से वह दुखी नही हुआ, बल्कि यह सोचकर खुश हुआ कि कम से कम एक दीया तो अभी भी जल रहा है…
उसने तुरंत उस पांचवे दीये को उठाया और बाकी के चार दीए फिर से जला दिए।
जानते हैं, उस पांचवें और अनोखे दिये का नाम क्या था…?
उसका नाम है…*”उम्मीद”*
दोस्तों, इसलिये हमेशा अपने मन मे “उम्मीद का दीया” जलाए रखना… चाहे सब दीए बुझ जाएं, लेकिन “उम्मीद” का दीया नही बुझना चाहिए।
*ये एक ही दीया काफी है बाकी सब दीयों को जलाने के लिए।*
☘️🌸☘️🌸☘️🌸☘️🌸☘️🌸☘️🌸

🍃🍂

*झाड़ू को लक्ष्मी क्यों कहा जाता है ??*
झाड़ू को लक्ष्मी जी इसलिए कहते हैं क्योंकि झाड़ू को लक्ष्मी का वरदान मिला हुआ है। झाड़ू का स्थान हमारे घर में बहुत ही महत्वपूर्ण होता है वह हमारे घर मैं बहुत अधिक महत्व रखती है उसी के बारे में मैं कुछ बातें बताने जा रही हूं।
अगर कोई व्यक्ति घर से बाहर जा रहा होता है, तो उसके बाद में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। झाड़ू को घर में छुपा कर रखना चाहिए, इधर-उधर कहीं भी नहीं रखनी चाहिए, किसी भी बाहर वाले व्यक्ति को आने पर झाड़ू नहीं देखनी चाहिए।
झाड़ू के कभी भी पैर नहीं लगाने चाहिए और सबको सीधा खड़ा नहीं रखना चाहिए। झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है अगर गलती से कभी पैर लग भी जाए तो उसको प्रणाम करना चाहिए।
झाड़ू का हमें आदर करना चाहिए, ज्यादा पुरानी टूटी-फूटी झाड़ू का इस्तेमाल घर में नहीं करना चाहिए, इससे घर में रोजगार धंधे में वृद्धि नहीं होती है।
नई झाड़ू का इस्तेमाल हमें शनिवार को ही करना चाहिए और उसे छुपा कर रखनी चाहिए। घर के मुख्य द्वार, छत पर बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए।
झाड़ू को कभी भी किचन में नहीं रखना चाहिए घर में दरिद्रता आती है। झाड़ू को कभी भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए इससे पति-पत्नी के बीच में झगड़े होने की पूरी संभावना रहती है।
सूर्यास्त के बाद कभी भी झाड़ू पोछा नहीं करना चाहिए। झाडू पर कभी भी गलती से भी पैर नहीं रखना चाहिए क्योंकि झाड़ू में लक्ष्मी मां का वास होता है वह मां लक्ष्मी को अति प्रिय है और उनका एक हाथ में झाड़ू रहती है।
झाड़ू को कभी भी गीली नहीं रखनी चाहिए। झाड़ू से कभी भी किसी व्यक्ति या जानवर को नहीं मारना चाहिए। नए घर में अगर प्रवेश कर रहे हैं तो नई झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए।
झाड़ू से कभी भी झुठन साफ नहीं करनी चाहिए ना ही झाड़ू को कभी उलगना चाहिए। अमावस्या या शनिवार को पुरानी झाड़ू टूटी-फूटी झाड़ू को घर से बाहर फेंकना चाहिए।
गुरुवार या शुक्रवार को कभी भी झाड़ू को नहीं फेकनी चाहिए, या घर से बाहर नहीं निकालनी चाहिए, नहीं तो मां लक्ष्मी भी घर से चली जाएगी।
🙏🌷🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🌹🙏

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई ओर शुभ आशीर्वाद
आपका जन्मदिन: 20 अक्टूबर
दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।
चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।
परिवार: पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।
सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा।
सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

राशिफल
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है।  आपको अपने कामों से एक अच्छी सफलता हासिल होगी और आप किसी प्रॉपर्टी या गोल्ड आदि की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आपको कुछ डिसीजन परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से पूछकर लेना बेहतर रहेगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर थोड़ी टेंशन  रहेगी




वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने व्यापार को आगे तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा, इसीलिए अपने पारिवारिक मामलों को घर में मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खूब पसंद आएंगे और आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का भी हिस्सा बन सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद यदि लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी दूर होगा, जो आपको खुशी देगा।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपनी आय को बढाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देना है और किसी कानूनी मामले में आपको थोड़ी निराशा हाथ लगेगी। आपको किसी काम के पूरे ना होने से आपके मन में थोड़ी टेंशन भी बन रहेगी, लेकिन आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग:पीला
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपको कामों में लोगों का पूरा साथ मिलेगा और आप अपने कामों को कल पर डालने से बचें। यदि कहीं घूमने-फिरने की योजना बना रहे थे, तो उसमें आप अपने पिताजी से सलाह अवश्य करें। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। आप अपने लिए आज कुछ नए कपड़े, मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। बिजनेस में आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी किसी बात को लेकर अपने पिताजी से कहासुनी होने की संभावना है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें और अपने रोजमर्रा के कामों को समय से निपटाएं, नहीं तो वह बाद में एक साथ बढ़ सकती हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए किसी निवेश संबंधी मामले में अच्छा रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी सुख-िसुविधाओं में वृद्धि होगी और आप अपने घर के डेकोरेशन का कोई आइटम लेकर आ सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी। घूमने-फिरने की आप योजना बनाएंगे, लेकिन आप अनजान लोगों से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी माताजी से आप कुछ कामों को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे उन्हें दूर करने में भी आसानी होगी। घूमाने-फिरने के दौरान आपको जानकारी प्राप्त होगी। आपके घर  परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही का नतीजा भुगताना पड़ेगा, इसलिए उन्हें थोड़ा सतर्क रहना होगा।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी रहेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में भी वजह बोलने से बचना होगा, इसलिए आप किसी से लड़ाई में ना पड़े, तो बेहतर रहने वाला है। आपको अपने डिसीजन को पूरा ध्यान से लेना होगा। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें, नहीं तो कोई चोट चपेट आदि भी लग सकते है। किसी नौकरी से संबंधित काम को लेकर आपको कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: ग्रे
शुभ रंग: लाल
आज आपके परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, जिससे आपको अपने कामों को पूरा करने में भी समस्या आएगी। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको रुका हुआ धन भी मिलने की संभावना है, जो आपको खुशी देगा। बिजनेस में भी आपको अच्छा मुनाफा होगा।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप बुद्धि और विवेक से लेकर लोगों को हैरान करेंगे। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे और आपको एक के बाद खबरें सुनने को मिलेगी। खर्चो को थोड़ा काम करने की कोशिश करें। आप किसी के बहकावे में आएं। आप अपने रहने सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। आपको किसी नए वाहन की खरीददारी करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से अच्छे मुकाम हासिल करेंगे। आपको अपने परिजनों से कुछ गिफ्ट भी मिल सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे और किसी की मदद के लिए भी आगे आएंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपके मनपसंद काम मिलेगा, जो आपको खुशी देगा, इसलिए आप बेवजह किसी बात को लेकर ज्यादा टेंशन ना लें। जीवनसाथी को आप शॉपिंग आदि पर लेकर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton