Vaidik Panchang 20062025

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️  *दिनांक – 20 जून 2025*
🌤️ *दिन –  शुक्रवार*
🌤️ *विक्रत संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
🌤️ *मास – आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – नवमी सुबह 09:49 तक तत्पश्चात दशमी*
🌤️ *नक्षत्र – रेवती रात्रि 09:45  तक तत्पश्चात अश्विनी*
🌤️ *योग – शोभन रात्रि 11:47 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
🌤️ *राहुकाल – सुबह 11:00 से दोपहर 12:40 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 05:58*
🌤️ *सूर्यास्त –  07:21*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – पंचक (समाप्त : रात्रि 09:45)*
💥 *विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡️ *21 जून 2025 शनिवार को सुबह 07:18 से 22 जून, रविवार को प्रातः 04:27 तक एकादशी है।*
*21 जून 2025 शनिवार को योगिनी एकादशी (स्मार्त) एवं 22 जून, रविवार को योगिनी एकादशी (भागवत)*
💥 *विशेष – 22 जून, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें    …….विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🙏🏻
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷
🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो  चावल खाता है… तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है…
🙏🏻


           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞

पंचक
16 जून, सोमवार 1:06 अपराह्न 20 जून, शुक्रवार 9:45 बजे

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

*सुखी रहने के तीन मार्ग।*
कोई बात नहीं
*(1) – पहली बात यह समझें कि दर्द और दुख में अंतर है। देह के कष्ट को दर्द कहते हैं, मन के कष्ट को दुख कहते हैं। देह का कष्ट होने पर हम डाक्टर के पास जाते हैं, पर मन का कष्ट होने पर हम स्वयं ही डाक्टर बन बैठते हैं।*

*विचार करें! आप शांत बैठे थे, कि किसी ने कुछ बुरा कह दिया, आपको दुख हुआ तो आपने डाक्टरी शुरु की। पर जैसे ही आपने सोचा कि मुझे उसके ऐसा ऐसा कहने से दुख हुआ, आपने उस बुरा कहने वाले को ही दुख का कारण मान लिया और लगे उसे ठीक करने। बस सब गड़बड़ हो गया। क्योंकि आप असल बात से चूक गए। यह एक ऐसी बात है जो न समझें तो जीवन बिखर जाए और समझ लें तो जीवन निखर जाए।*

*विचार करें, उसने आपको गाली दी, तो क्या अपनी मर्जी से दी? नहीं भाई, वह तो निमित्त बना है, गाली तो अपने प्रारब्ध में थी। अगर अपने प्रारब्ध में गाली खाना न लिखा होता, तो है किसी की औकात कि हमें गाली दे देता? तो गाली उसके मुख से निकली है, पर उसने नहीं दी है। अपने प्रारब्ध ने दी है। तो उसे ठीक मत करो, अपना प्रारब्ध ठीक करने का प्रयास करो।*

*(2) – दूसरी बात, हम सब टेलिविज़न देख देख कर खुद टेलीविज़न हो गए हैं, सबने अपना रिमोट दूसरे के हाथ में पकड़ा रखा है। उसने ये बटन दबाया तो आप हंसने लगे, वो बटन दबाया तो आप रोने लगे। बताएँ कि जब तक ऐसा ही चलता रहेगा, तब तक आपके सुखी रहने की संभावना कितने प्रतिशत है?*

*मेरे भाई बहन! मेरे एक प्रश्न का उत्तर दें। आपके इस चेहरे का मालिक कौन है? आप या कोई दूसरा? आपका चेहरा आपका है ना? तो कौन निर्णय करेगा कि यह चेहरा हंसेगा या रोएगा? दूसरा करेगा? चेहरा आप का है, आप ही निर्णय करो, कि चाहे जो हो जाए, मेरा चेहरा मुस्कुराता रहेगा। लाख हालात बिगड़ जाएँ, मैं अपना चेहरा नहीं बिगड़ने दूंगा।*

*(3) – एक तीसरा आसान उपाय भी है। एक तकियाकलाम बना लो। कुछ भी हो, तुरंत कहने लगो “कोई बात नहीं”। बस दिन में सौ पचास बार कहते चलो। ऐसा कहने की आदत डाल लो। देखो, बात कुछ होती भी है, नहीं भी होती। पर “कोई बात नहीं” ऐसा कहते ही बात रह ही नहीं जाती।*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹


🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक बधाई शुभकामनाएं और शुभ आशीष


दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036


ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप प्रत्येक कार्य को देखभाल कर ही करेंगे लेकिन फिर भी किसी भी कार्य मे आशाजनक परिणाम नही मिल पाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपके विचार अवश्य पसंद किए जाएंगे लेकिन लाभ दिलाने में कामयाब नही होंगे। आज आर्थक कमी अनुभव होगी इस वजह से भाग-दौड़ भी लगी रहेगी। संध्या के आस-पास जाकर कही से आवश्यकता पूर्ति लायक धन मिल जाएगा। आज धन को लेकर किसी से विवाद में ना पढ़ें। घर मे भी आर्थिक विषय को लेकर चिंता रहेगी। संतानो से शुभ समाचार मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। स्त्रीवर्ग का सहयोग घरेलू उलझनों को कम करेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको धन के साथ ही मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी साथ ही आज आलोचको की संख्या में भी वृद्धि होगी परन्तु इससे घबराए नही आज आपके आगे आने का साहस कोई नही करेगा। फिर भी महिला वर्ग के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। कार्य व्यवसाय में उन्नति रहेगी बिक्री बढ़ने से धन की आमद होगी। उधार दिए धन की उगाही अवश्य करें लाभ हो सकता है। परिवार में महिलाओं को छोड़ शेष सभी आपसे प्रसन्न  रहेंगे। महिला वर्ग आज दिन भर किसी उधेड़-बुन में लगी रहगी जिससे इनकी मानसिक स्थिति समझपाना कठिन होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा आज आप प्रत्येक कार्य को ज्यादा चौकन्ने होकर करेंगे फिर भी अगर आप किसी कार्य मे असफल होते है तो इसका कारण किसी अन्य व्यक्ति की कमी ही रहेगी। कार्य के साथ ही आज मनोरंजन भी करते रहने से स्वय के साथ ही सहकर्मियों को भी प्रसन्न रखेंगे पर्यटन की योजना अंत समय पर निरस्त हो सकती है जिससे कुछ समय के लिए मन खिन्न रहेगा। धन लाभ के लिए परिश्रम थोड़ा ज्यादा करना पड़ेगा लेकिन सफलता अवश्य मिलेगी। पारिवारिक वातावरण लगभग शांत ही रहेगा बुजुर्गो का सहयोग एव आशीर्वाद गृहशांति में उपयोगी बनेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप आध्यात्मिक भाव से भरे रहेंगे। दिनचार्य में भी इसकी झलक देखने को मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी आपकी छवि धार्मिक बनेगी परन्तु आज स्वभाव में दयालुता एवं भावुकता अधिक रहने से अन्य लोग इसका नाजायज फायदा भी उठाएंगे जिस कारण बाद में आपको परेशानी खड़ी होगी। कार्य व्यवसाय की गति मंद होने के कारण सीमित मात्रा में आय होगी फिर भी आज व्यर्थ के खर्च भी कम रहने से तालमेल बैठा लेंगे। सहकर्मीयो द्वारा आपकी चुगली अथवा मजाक बनाने पर हल्की फुल्की बहस होगी। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा महिलाये यात्रा की योजना बनाएंगी परन्तु अंतिम क्षण में निरस्त हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाए विफल होने से निराश रहेंगे। आज किसी को धन देकर भी काम बनाना आसान नही होगा। सरकारी कार्य सिफारिश के बाद भी अधूरे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर गलत मार्गदर्शन हानि कराएगा। मध्यान के बाद मनमानी स्वभाव आपसी संबंधों में खटास ला सकता है। सेहत का भी विशेष ध्यान रखें रोजगार की उठापटक में खाने पीने का भी होश नही रहेगा। उदर सम्बंधित व्याधि बढ़ने से शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होंगे। किसी भी आकस्मिक हानि से बचने के लिए गुरु मंत्र का जाप करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसके आरम्भ में अवश्य कुछ ना कुछ विघ्न अथवा देरी होगी। फिर भी आज व्यवहारिकता के बल पर अपना काम निकाल ही लेंगे। स्वभाव में थोड़ी तल्खी अवश्य रहेगी जिससे आस पास के लोग गलत फहमी में पड़ेंगे। आज किसी का रूखा व्यवहार आपके अहम को ठेस पहुंचा सकता है। कार्य करते हुए भी मन कहीं अन्य जगह भटकने के कारण गलती होगी। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा आय व्यय समान रहने पर बचत नही कर सकेंगे। आज घर की महिलाये आर्थिक रूप से मदद करेंगी जिसे चुकाना लगभग असंभव रहेगा। सेहत संबंधित शिकायत रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन मिला जुला रहेगा। दिन के पहले भाग में मन इच्छित कार्य होने से संतोष रहेगा। धन भी मिलने की संभावना बनेगी। दूर रहने वाले स्नेहीजन से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार में भी सुख शांति रहेगी। परन्तु मध्यान के बाद का समय विपरीत फल देने लगेगा लाभ की जगह आकस्मिक हानि के योग बनेंगे बनते कामो में विघ्न आने से कार्यो में जोखिम लेने से डरेंगे धन की आमद भी अल्प रह जायेगी। परिवार में किसी के साथ कोई दुर्घटना घट सकती है यात्रा अथवा बिजली के उपकरणों में अत्यंत सावधानी बरतें। आकस्मिक खर्च भी बढ़ेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप अपनी विद्या बुद्धि के बल पर धन कमाएंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा भी आज आपके आधे काम आसान बनाएगी। व्यवसायी वर्ग आज निसंकोच होकर निवेश का जोखिम ले सकते है लाभ ही होगा। नौकरी पेशा जातक भी अधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से ज्यादा बेहतर काम करेंगे अपना काम भी आसानी से निकाल सकेंगे। आज परिवार के लोग भी आपकी प्रसंशा करेंगे संताने आज्ञा का पालन करेंगी। परिवार के बुजुर्ग किसी बात पर नाराज होंगे लेकिन बाद में अपनी गलती भी मान लेंगे। महिलाये दाम्पत्य को खुशहाल बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगी लेकिन थोड़ी मनमानी भी करेंगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज भी दिन के आरंभ में आपको प्रतिकूल वातावरण का सामना करना पड़ेगा। घर मे व्यर्थ की बातों पर बहस हो सकती है जिससे परिजनों के प्रति मन खराब होगा। कार्य क्षेत्र पर भी आरम्भ में मंदी रहने से निराश रहेंगे। सेहत भी खराब रहने से कार्य मे उत्साह नही रहेगा। मध्यान से स्थिति में सुधार आने लगेगा आपका विरोध करने वाले सांत्वना दिखाएंगे। व्यवसाय में मेहनत का फल मिलने लगेगा। फिर भी आज दिन भर किसी के साथ बहस में ना उतरे हानि ही होगी। संध्या का समय व्यवसायियों को खुशखबरी देगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन का आरंभिक भाग धन लाभ कराएगा व्यापार में कही से आकस्मिक धन मिलने से प्रसन्नता रहेगी। परिजन भी लाभ दिलाने में सहयोगी बनेंगे अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य मध्यान से पहले कर लें इसके बाद स्थिति प्रतिकूल हो जाएगी। आप जो चाहेंगे उसका उल्टा ही होगा परिजनों खास कर स्त्री अथवा भाई-बंधुओ से किसी वजह से कलह होने की संभावना है। व्यवसाय में भी आपकी मेहनत का लाभ कोई अन्य ही ले जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर उटपटांग बयानबाजी से बचना होगा मान भंग के प्रसंग बनेंगे। घर मे महिलाये उग्र माहौल बना सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन के आरंभिक भाग में उदासीनता छाई रहेगी। किसी भी कार्य के प्रति उत्साह नही रहेगा परिजन भी दैनिक कार्यो के लिए एक दूसरे का मुंह ताकते रहेंगे। घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था पसरेगी। दोपहर के बाद स्थिति सुधरने लगेगी कार्य व्यवसाय में लाभ के सौदे मिलने से धन संबंधित उलझनों का समाधान होने से अन्य रुके कार्य भी गति पकड़ेंगे। नये कार्य का आरंभ भी कर सकते है निकट भविष्य में लाभ देगा। जोखिम वाले कार्य भी जल्द ही लाभ देने वाले रहेंगे। परिवार का वातावरण भी मुराद पूरी होने से प्रसन्न बनेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपमे दिखावे की मनोवृत्ति रहेगी। दिनचार्य में भी आडम्बर अधिक रहेगा। आज जिस भी कार्य को करेंगे बेमन से ही लोक लाज के कारण ही करेंगे। धार्मिक कार्यो में भी सम्मिलित होंगे परन्तु मन कही और ही भटकेगा। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा मंदिर में पूजा पाठ के अवसर मिलेंगे। सेहत में सुधार रहेगा लेकिन कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग देर से निर्णय लेने के कारण हाथ आये लाभ के अवसर गंवा देंगे। फिर भी आज खर्च निकालने लायक धन कही ना कही से मिल ही जायेगा। परिवार की महिलाओं से सहायता मिलेगी साथ ही ताने भी सुनने पड़ेंगे। घर मे आवश्यकता पड़ने पर ही बोले शान्ति बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton