Vaidik Panchang 18122025 Rashifal Samadhan

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️  *दिनांक – 18 दिसम्बर 2025*
🌤️ *दिन – गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ॠतु*
🌤️ *मास – पौष (गुजरात-महाराष्ट्र)मार्गशीर्ष*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – चतुर्दशी 19 दिसंबर प्रातः 04:59 तक तत्पश्चात अमावस्या*
🌤️ *नक्षत्र – अनुराधा रात्रि 08:07 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*
🌤️ *योग – धृति शाम 03:06 तक तत्पश्चात शूल*
🌤️ *राहुकाल – दोपहर 01:57 से शाम 03:18 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 07:11*
🌤️ *सूर्यास्त –  05:59*
👉 *दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- मासिक शिवरात्रि*
💥 *विशेष – चतुर्दशी व अमावस्या एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷
➡ *19 दिसम्बर 2025 शुक्रवार को दर्श अमावस्या, पौष अमावस्या है।*
🏡  *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*
      🙏🏻
           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *अमावस्या* 🌷
🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है  (विष्णु पुराण)*

18 दिसंबर 2025 का महासंयोग और 3 आवश्यक उपाय
18 दिसंबर 2025 का दिन एक बेहद अद्भुत और दुर्लभ संयोग लेकर आ रहा है। यह दिन गुरुवार है, जो भगवान विष्णु का दिन कहा गया है।
इस दिन अनुराधा नक्षत्र भी है, जिसे माता लक्ष्मी का जन्म नक्षत्र माना जाता है। और साथ ही, मासिक शिवरात्रि का भी अद्भुत संगम है।
यह एक ऐसा संगम कहा गया है कि इन तीन कार्यों को अवश्य करने से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की कृपा आपके घर परिवार पर बनी रहेगी।
3 आवश्यक कार्य जो आपको अवश्य करने चाहिए:
1. मुख्य द्वार पर हल्दी जल का छिड़काव
समय: प्रातः काल (सुबह के समय)।
विधि: सुगंधित जल (या गुलाब जल) में एक चुटकी हल्दी डालकर घोल बनाएं।
इस जल का छिड़काव घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ अवश्य करें।
2. हल्दी मिश्रित चावल का स्पर्श और दान
विधि: थोड़े से चावल लें और उसमें दो चुटकी हल्दी डालकर मिला दें।
परिवार के सभी सदस्य बारी-बारी से इस हल्दी मिश्रित चावल का स्पर्श कर लें।
इस चावल को बाद में गाय को या पक्षियों को डाल दें।
3. तीन स्थानों पर घी का दीपक जलाना
समय: सायंकाल (शाम के समय)।
स्थान: घी का दीपक इन तीन जगहों पर अवश्य जलाएं:
घर के मुख्य दरवाज़े पर।
आपके पूजन स्थल पर।
घर में अगर तुलसी का पौधा है, तो वहाँ भी एक दीपक जलाएं।
इन उपायों को करने से माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर और आपके परिवार पर बनी रहेगी।
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

दुकान में गाय का चित्र या कुछ अन्य शुभ चित्र/प्रतिमाएँ लगाने से धार्मिक, मानसिक और व्यावसायिक—तीनों स्तरों पर सकारात्मक प्रभाव माना जाता है।
🐄 दुकान में गाय का चित्र लगाने के फायदे
1. बरकत और समृद्धि
गाय को कामधेनु कहा गया है। माना जाता है कि इससे दुकान में धन की आवक बनी रहती है।
2. सकारात्मक ऊर्जा
गाय का चित्र नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और वातावरण को शांत बनाता है।
3. ग्राहकों की संख्या में वृद्धि
शांत और पवित्र वातावरण से ग्राहक सहज महसूस करते हैं, जिससे व्यापार बढ़ता है।
4. व्यवसाय में स्थिरता
उतार-चढ़ाव कम होते हैं और नुकसान की संभावनाएँ घटती हैं।
📌 कैसा चित्र लगाएँ?
गाय के साथ बछड़ा हो तो बहुत शुभ
गाय चरती हुई या खड़ी शांत मुद्रा में हो
स्थान: उत्तर या पूर्व दिशा, आँखों के सामने
गंदा या फटा चित्र न लगाएँ
🔱 दुकान में लगाने योग्य अन्य शुभ चित्र और उनके लाभ
🐎 सफेद घोड़े का चित्र
तरक्की, गति और नए अवसर
व्यापार में तेजी और रुकावटें दूर
🪔 लक्ष्मी–गणेश का चित्र
धन, सफलता और बुद्धि का आशीर्वाद
कैश काउंटर के पास शुभ
🌄 उगते सूर्य का चित्र
नई शुरुआत, सम्मान और ऊर्जा
रुका हुआ काम आगे बढ़ता है
🐘 हाथी (जल अभिषेक करता हुआ)
राजयोग, स्थायित्व और बड़ा लाभ
बड़ा व्यापार या होलसेल के लिए शुभ
🌸 कमल का फूल
शुद्ध धन, प्रतिष्ठा और सौम्यता
विशेष रूप से फाइनेंस/मेडिकल दुकानों के लिए अच्छा
❌ दुकान में क्या न लगाएँ
डूबता सूर्य
युद्ध, हिंसा या उदासी वाले चित्र
टूटी मूर्तियाँ या फटे फोटो
अकेला रोता जानवर
          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
हरिद्रा (हल्दी) गणपति महत्त्व एवं पूजा विधि
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️

हल्दी को आयुर्वेद में प्राचीन काल से ही एक चमत्कारिक द्रव्य के रूप में मान्यता प्राप्त है।  हल्दी खाने का स्वाद और रंग रूप तो बढ़ाती ही है साथ ही यह कई तरह के रोगों से भी रक्षा करती है। प्राचीन काल से ही हल्दी को जड़ी बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। आयुर्वेद में हल्दी के फायदे के बारे में विस्तृत उल्लेख है। यहां तक कि पूजन में, हवन के साथ भोजन में तो हल्दी का प्रयोग किया ही जाता है। हरिद्रा गणपति की साधना में अनुष्ठान विधिवत करना ही श्रेयस्कर रहता है। इसमें सामान्यतः गणेश जी की प्रतिमा की ही पूजा की जाती है क्योंकि यह सरल होता है परंतु यदि गणेश यंत्र की पूजा की जाए तो आश्चर्यजनक परिणाम मिलते है। जैसा कि नाम से पता चलता है भगवान गणेश की इस साधना में ज्यादा से ज्यादा हल्दी का प्रयोग किया जाता है। यहां तक कि पूजन में, हवन में और भोजन में भी हल्दी का प्रयोग किया जाता है। कहा भी गया है कि गणेश जी की पूजा उपासना और साधना से समस्त सदैच्छा और कामनाओं की पूर्ति होती है।

पूजा पद्धिति
〰️〰️〰️〰️
विनियोग👉 पहले देश-काल का उच्चारण करें फिर कहें-अस्य हरिद्रा गणनायक मंत्रस्य मदन ऋषि अनुष्टुप छंद हरिद्रागणनायको देवता ममाभीष्ट सिद्धयर्थे जपे विनियोगः।

ऋष्यादिन्यास👉 मदन ऋषये नमः शिरसि अनुष्टुप छंद से नमः मुखे हरिद्रा गण नायक देवतायै नमः विनियोगाय नमः सर्वांगे।

करन्यास👉 हूं गं ग्लौं अंगुष्ठाभ्याम् नमः, हरिद्रा गणपतये तर्जनीभ्याम् नमः वर वरद मध्यमाभ्याम् नमः, सर्वजन हृदयनम् अनामिकाभ्याम् नमः, स्तंभय- स्तंभय कनिष्ठिकाभ्याम् नमःस्वाहा, करतल कर पृष्ठाभ्याम् नमः।

षड्गंन्यास👉 हूं गं ग्लौं हृदयाय नमः हरिद्रा गणपतये शिरसे स्वाहा वर वरद शिखाये वषट् सर्वजन हृदयं कवचाय हुम स्तंभय -स्तंभय नेत्र त्रयाय वौषट स्वाहा।

ध्यान👉 पाशाकुशौ मोदक मेदकंतम् करैदर्धानं कनकासनस्थम् हरिद्र खंडम् प्रतिमम् त्रिनेत्रम् पीतांशुकं रात्रि गणेश मीडे। ध्यान करने के बाद सर्वतोभद्रमंडल या गणेश मंडल में हरिद्रा गणेश प्रतिमा स्थापित करने से पहले नौ पीठ शक्तियों की पूजा गंध,पुष्प अक्षत से करनी पड़ती है। पीठ शक्तियों के पूजन का क्रम पूर्व से उत्तर की ओर गणपति पूजा की विधि से ही रहता है। मंत्र भी क्रमशः तेजोवत्यै नमःतेजोवत्यै आवाहयमि स्थापयामि चालिन्यै नमः, नंदायै नमःनंदाम आवाहयमि स्थापयामि भोगदायै नमः, भोगदां आवाहयामि स्थापयामि काम रूपिण्यै नमः कामरूपिणी आवाहयामि स्थापयामि उग्रायै नमः, उग्रां आवाहयामि तेजोवत्यै नमः, तेजोवतीं आवाहयामि स्थापयामि सत्तायै नमःसत्यां आवाहयामि, स्थापयामि मध्य भाग में विघ्नाशिन्यै नमःविघ्न नाशिनीम आवाहयमि स्थापयामि। पीठ शक्ति का पूजन कर हरिद्रा गणेश मूर्ति को पहले घी से फिर दूध से तथा जल से स्नान करवा कर सूखे कपड़े से पोंछ कर पुष्पों के आसन पर गणेश मंडल के बीच में हृम सर्वशक्ति कमलासनाय मंत्र बोल कर गणेश प्रतिमा को स्थापित कर दें। अब गणेश के मूल मंत्र का जप करें ।

मंत्र👉 ऊं गं गणपतयै नमः। इस अनुष्ठान में चार लाख जप का पुरश्चरण होता है जप का दशांश हवन हल्दी, घी और चावलों से करें हवन का दशांश तर्पण किया जाता है और फिर तर्पण का दशांश ब्राह्मण भोज करवाया जाता है। इसे गणेश चतुर्थी के दिन आरंभ करके प्रति दिन नियमित रूप और नियमित संख्या में जप कर पूरा किया जा सकता है।

अन्य प्रयोग
〰️〰️〰️〰️ गणेश साधना के अन्य प्रयोग भी हैं, नियम वही हैं कि प्रतिमा या गणेश यंत्र की साधना करनी चाहिए ,परंतु यंत्र साधना तत्काल फल देती है। इसलिए जहां तक हो सके, किसी ज्योतिष कार्यालय से संपर्क कर यंत्र मंगवा लेना चाहिए। यदि ऐसा संभव न हो सके तो गणेश प्रतिमा उपासना ही करें।

विधि👉 तांबे के पत्र अथवा भोजपत्र पर गणेश यंत्र की रचना करवाएं यह कार्य गणेश चतुर्थी के दिन ही होना चाहिए। यंत्र बन जाने पर उसी दिन से उसकी पूजा भी आरंभ कर देनी चाहिए। सर्वप्रथम यंत्र को पंचामृत तथा गंगाजल से स्नान करवाएं ,फिर आसन पर लाल वस्त्र बिछा कर उसे स्थापित कर दें। लाल चंदन,लाल पुष्प से उसकी पूजा कर धूप-दीप दें। गुड़ ,मोदक का नैवेद्य चढ़ाएं। नैवेद्य समर्पित करने के बाद रुद्राक्ष,लालचंदन अथवा मूंगे की माला से जप प्रारंभ करें।

ध्यान 👉 गजाननम् भूत गणादि सेवितं कपित्थ जम्बु फल चारु भक्षणम् उमा सुतं शोकविनाशकारकंनमामि विघ्नेशवर पाद पंकजम्। इसके बाद एक लाख मंत्र जप का संकल्प करके ऊं गं गणपतयै नमः का 108 जप करें प्रति दिन एक माला जप करते रहें । जप समाप्त होने पर यह शलोक पढ़ कर यंत्र को प्रणाम कर उठ जाएं। वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभम् निर्विघ्न कुरु मे देव सर्व कायेषु सर्वदा सर्वं विघ्न विनाशाय सर्व कल्याण हेतवे पार्वती प्रिय पुत्रायगणेशाय नमो नमः जिस दिन मंत्र की जप संख्या एक लाख पूरी हो जाए उस दिन एक सौ आठ हवन करें और पांच कुमारी कन्याओं को भोजन करा दक्षिणा दे कर विदा करें।

डॉ0 विजय शंकर मिश्र:।
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 18 दिसंबर

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला


आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी।


सेहत: स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

परिवार: पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज अच्छा रहने वाला है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आप अपने सहयोगियों से मन की बात कह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा न बने, नहीं तो इसके साथ आपकी नौकरी में समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यापार में आपको अच्छा धन लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाएंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को कामयाबी मिलने से उसको प्रमोशन आदि मिल सकता है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरे होने से दिल काफी खुशी रहेगा। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बना रहे।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद
आज आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने कामों में कुछ कठिनाइयां तो आएंगी फिर भी आप उनका डटकर सामना करेंगे। किसी नए बिजनेस की आप योजना बना सकते हैं। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आएंगे। आपके ऊपर यदि कोई लोन चल रहा था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आप योग व व्यायाम से अपनी छोटी-मोटी समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। पैसे के मामले में आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग:पीला
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ा सकते हैं। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग फिलहाल रुक जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने कामों को ईमानदारी से करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई डिसीजन ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग:आसमानी
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में नयापन आएगा, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपको सामाजिक दायरे में रहकर ही काम करना होगा। आप अपने बिजनेस की योजना में कोई बदलाव न करें, नहीं तो बाद में आपको समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी पूजा पाठ में शामिल हो सकते हैं। आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में व्यस्त रहेंगे।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए कामो में नई-नई ऊंचाइयां लेकर आएगा। पारिवारिक संबंधों में सामंजस्यता बनी रहेगी। आपको अपने किसी दुर रहे परिजन की याद सता सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने प्रमोशन को लेकर अपने बॉस से बातचीत कर सकते हैं और आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करे। राजनीति  में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपकी कोई शुगर या बीपी से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग:लाल
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। आर्थिक मामलों को लेकर आप किसी पर भरोसा ना करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप खुलकर बातचीत करें, जिससे कि दोनों के बीच आपसे किसी बात को लेकर तनाव है, तो वह भी दूर हो सकेगा। आप अपने व्यापार में किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें, क्योंकि उससे आपको धोखा मिलने की संभावना है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि थकान थी, तो वह भी दूर होगी। आप काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकाले। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसमे भी आप ढील देने की कोशिश करें। आपके मन में किसी काम को लेकर निराशा बनी रहेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी बातो को लेकर नोंक झोंक हो सकती है। आप काम को लेकर कोई बड़ा जोखिम न ले। आपको किसी पारिवारिक समस्या को छोटा नहीं समझना है। आप अपने मन में कोई बात ना रखें। यदि आपको कोई समस्या महसूस हो, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। निजी मामलों को तो आप घर में रहकर ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी:  शनि
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके कुछ छुपे हुए शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने किसी जमीन जायदाद के मामले को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन व्यापार में कुछ अड़चनें लेकर आने वाला है। आपको किसी काम को लेकर तनाव हो सकता है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर  लोगों को हैरान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्यार व स्नेह बना रहेगा। आपको किसी  परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी। आप किसी अजनबी के बातों में ना आए और कोई निर्णय सोच समझ कर लें।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। परिवार में आपको सुख शांति बनाए रखनी होगी। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपको यदि कोई वाहन चलाएं, तो बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई चोट चपेट आदि भी लगने की संभावना है। आप अपनी संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी किसी क्रिएटिव काम को करने के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton