🔹पौष्टिक एवं बलवर्धक मूँगफली🔹

🔸मूँगफली मधुर, स्निग्ध, पौष्टिक व बलवर्धक है ।इसका तेल वात-कफनाशक, घाव को भरनेवाला, कांतिवर्धक, पौष्टिक, मधुमेह में लाभकारी, आँतों के लिए बलकारक तथा खाने में तिल के तेल के समान गुणकारी होता है ।

🔸मूँगफली में मौजूद पोषक तत्त्व शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं । इसमें कार्बोहाइड्रेटस रेशे, प्रोटीन, कैल्शियम, लौह,  मॅग्नेशियम फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, ताँबा, मैगनीज एवं विटामिन बी-१, बी-२, बी-६, ई आदि तत्त्व पायें जाते हैं ।

🔸मूँगफली के नियमित सेवन से स्मृतिशक्ति की वृद्धि होती है । इसका सेवन समझना, याद रखना, सोचना, वैचारिक शक्ति आदि बौद्धिक क्षमताएँ विकसित करने में मूँगफली और बादाम बराबरी से सहायक होते हैं ।

🔸कच्ची मूँगफली दुग्धवर्धक होती है । जिन माताओं को अपने बच्चों के लिए पर्याप्त मात्रा में दूध नहीं उतरता हो वे यदि कच्ची मूँगफली को पानी में भिगोकर सेवन करती है तो दूध खुल के उतरने लगता है ।

🔹मूँगफली है शक्तिवर्धक आहार🔹

🔸मूँगफली का सेवन शरीर को शक्ति प्रदान करता है । बच्चों को यदि प्रतिदिन २०-२५ ग्राम मूँगफली खिला दी जाय तो उन्हें पोषक आहार की कमी का अनुभव नहीं होगा । बच्चों के विकास के लिए मूँगफली, चने, मूँग आदि प्रोटीनयुक्त आहार उचित मात्रा में खिलाने चाहिए । इन्हें रात में भिगोकर सुबह बच्चों कि पाचनशक्ति के अनुसार देना चाहिए । पाचनशक्ति कमजोर होने पर इन्हें उबालकर भी खाया जा सकता है । इनके सेवन से कमजोरी दूर होती है एवं शरीर में शक्ति-संचय होता है । ये अधिक श्रम एवं व्यायाम करनेवालों के लिए विशेष लाभदायी हैं ।

🔹मूँगफली के लड्डू🔹

🔹४०० ग्राम मूँगफली को धीमी आँच पर अच्छे-से-अच्छे सेंक लें । छिलके उतारकर दरदरा कूट लें । इसमें १०० ग्राम पुराना गुड़ व थोड़ी-सी इलायची मिलाकर इसके लड्डू बना लें । सर्दियों में इन लड्डुओं का सेवन रक्तवर्धक, हड्डियों को मजबूत करनेवाला व शरीर में गर्मी उत्पन्न करनेवाला हैं । मूँगफली का गजक या चिक्की भी सर्दियों में सेवनिय है ।

🔹ध्यान दें : मूँगफली का सेवन अधिक मात्रा में न करें तथा मूँगफली खाने के तुरंत बाद पानी न पियें ।इसे चबा-चबाकर, सेंक के अथवा पानी में भिगो के खाने से यह सुपाच्य हो जाती है । मूँगफली पानी भिगोकर खाने से उसकी गर्म तासीर भी कम हो जाती है । मूँगफली के तेल के जो गुण इस लेख में दिए गये है वे कच्ची घानी के तेल के हैं, न कि रिफाइंड तेल के । रिफाइंड तेल यहाँ दिए गये गुणों से विपरीत गुणोवाला होता है ।

काला धागा: एक विस्तृत विश्लेषण

आपने जो जानकारी प्रदान की है, उससे काले धागे के आध्यात्मिक महत्व और उपयोगिता के बारे में एक विस्तृत समझ मिलती है। आइए इस जानकारी को और अधिक व्यवस्थित और विस्तृत रूप में प्रस्तुत करते हैं:

काला धागा: एक संक्षिप्त परिचय

काला धागा सदियों से भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मान्यताओं का एक अभिन्न हिस्सा रहा है। इसे अक्सर बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जा और अन्य अशुभ शक्तियों से रक्षा के लिए उपयोग किया जाता है। यह सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि आस्था, सुरक्षा और शक्ति का प्रतीक है।

आध्यात्मिक महत्व

  • रंग का महत्व: काला रंग को ऊर्जा का अवशोषक माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को अपने में समाहित कर लेता है और व्यक्ति को सुरक्षित रखता है।
  • रक्षा कवच: काला धागा एक प्रतीकात्मक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है जो बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से बचाता है।
  • ऊर्जा संतुलन: यह शरीर की ऊर्जा को संतुलित रखने में मदद करता है और व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।

उपयोगिता

  • बुरी नजर से रक्षा: काला धागा नकारात्मक दृष्टि और ईर्ष्या से बचाने का एक प्रभावी उपाय माना जाता है।
  • धार्मिक अनुष्ठान: कई धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठानों में काले धागे का उपयोग किया जाता है।
  • शारीरिक सुरक्षा: इसे गले, कलाई या टखने पर बांधा जाता है।
  • मनोवैज्ञानिक प्रभाव: यह व्यक्ति को आत्मविश्वास और सुरक्षा का अनुभव कराता है।

विज्ञान और परंपरा का समन्वय

  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण: काला रंग ऊर्जा को अवशोषित करता है, जो वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है।
  • सांस्कृतिक विश्वास: यह हमारी सांस्कृतिक मान्यताओं और परंपराओं से जुड़ा है।

विशेष बातें

  • काला धागा हमेशा सकारात्मक ऊर्जा के साथ बांधा जाना चाहिए।
  • इसे बांधते समय मंत्रों का जाप करना इसकी शक्ति को बढ़ाता है।
  • यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दोनों ही रूपों में महत्वपूर्ण है।

निष्कर्ष

काला धागा सिर्फ एक धागा नहीं है, बल्कि यह आस्था, संस्कृति और विज्ञान का एक सम्मिश्रण है। यह व्यक्ति को सुरक्षा, शक्ति और आत्मविश्वास प्रदान करता है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह एक वैज्ञानिक सिद्ध तथ्य नहीं है, बल्कि एक आध्यात्मिक विश्वास है।

आपके विचार:

  • क्या आपने कभी काला धागा पहना है?
  • आपको इसके बारे में क्या लगता है?
  • क्या आप इसके आध्यात्मिक महत्व पर विश्वास करते हैं?

आप अपनी राय साझा कर सकते हैं।

अतिरिक्त जानकारी के लिए आप इन विषयों पर भी खोज कर सकते हैं:

  • काला धागा और ज्योतिष
  • काला धागा और विभिन्न धर्म
  • काले धागे के रंग और अर्थ

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें और बधाई

आज जन्मे व्यक्ति का मूलांक 9 होगा। अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

बुधवार का राशिफल यह है:

🦌मेष
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने पिताजी की सेहत में समस्या महसूस होगी। आप अपने किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप किसी को धन उधार बहुत ही सोच विचार कर दें, क्योंकि आपको उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। किसी मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

🐂वृष
आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप पार्टनरशिप में किसी काम को करने की योजना बना सकते हैं, जो आपकी इनकम को बढ़ाएगी। किसी मकान, दुकान, प्लाट आदि की खरीदारी करते समय आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। संतान किसी खेलकूद के प्रतियोगिता में भाग ले सकती है।

👬मिथुन
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आप कामों को आसानी से पूरा करेंगे। किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। कहीं घूमने फिरने का आपको मौका मिल सकता है। किसी मित्र के लिए आप कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

🦀कर्क
आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर निराशा रहेगी, क्योंकि काम पूरा होने में समस्या आएगी। यदि आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो, तो वहां आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलने की आवश्यकता है। बेफिजूल का खर्च बढ़ने से आपकी टेंशन भी बढ़ेगी, जो आपको परेशानी देगी, इसलिए आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करनी होगी।

🦁सिंह
सिंह राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप अपने घर किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपकी माताजी को कोई दिल से संबंधित समस्या हो सकती हैं। निवेश करने के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे।

👰‍♀कन्या
आज आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने की जरूरत रहेगी। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें। किसी खास की आपको याद सता सकती है। नौकरी में यदि कोई समस्या थी, तो आप बदलने के लिए किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं।

⚖तुला
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप अपने घर की साज सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। आप किसी रिनोवेशन को भी करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। संतान को सेहत संबंधित कोई समस्या हो सकती है, जिसमें आपको ढील बिल्कुल नहीं देनी है। कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी।

🦂वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आप अपने बिजनेस में कुछ योजनाओं को शामिल करेंगे और आपको किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना भी अच्छा रहेगा। आप धन संबंधित समस्याओं को लेकर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

🏹धनु
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपकी समस्या बढ़ने से आपको टेंशन रहेगी। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। माताजी आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की कोशिश अवश्य करें। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जीवनसाथी को किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा।

🐊मकर
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी दुर रह रहे परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। बिजनेस में आप किसी डील को लेकर पार्टनरशिप कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपने पिताजी की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।

🏺कुंभ
आज का दिन नए घर, मकान-दुकान की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की भी संभावना है। आपको अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखनी होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए आप तैयारी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी।

🐬मीन
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। व्यवसाय में आपकी कोई लंबे समय से अटकी हुई डील के भी फाइनल होने की संभावना है। आपको अपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय आप बहुत ही सोच विचार कर लें, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी।ताना चाहिए। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton