🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️ *दिनांक – 15 जुलाई 2025*
🌤️ *दिन – मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास – श्रावण (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – पंचमी रात्रि 10:38 तक तत्पश्चात षष्ठी*
🌤️ *नक्षत्र – शतभिषा सुबह 06:26 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद*
🌤️ *योग – सौभाग्य दोपहर 02:12 तक तत्पश्चात शोभन*
🌤️ *राहुकाल – शाम 04:04 से शाम 05:44 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:06*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:22*
👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – मंगला गौरी पूजन,पंचक*
💥 *विशेष – पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
🌷 *वर्षा न हो तो* 🌷
☔ *चित्रा नक्षत्र उसके स्वामी त्वष्टादेव | बरसात बरसानेवाले देव है ये | जिनके इलाखों में बरसात नहीं होती हो वहाँ जप खूब करो श्री आशारामायण के पाठ करो और*
🌷 *ॐ त्वष्टाय नम: | ….. ॐ त्वष्टाय नम:|…. ॐ त्वष्टाय नम: | मंत्र का जप करे संकल्प पूर्वक के हमारे इलाके में बरसात हो | और गुरुमंत्र भी जपे और श्री आशारामायण के पाठ करो | ॐ वरुणाय नम: | ॐ त्वष्टाय नम: | ये कर सकते है |*
🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *कार्यों में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए* 🌷
🙏🏻 *भगवान शिव की भक्ति का महीना श्रावण (सावन) (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार) से शुरू हो चुका है। (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अषाढ़ मास चल रहा है वहां 25 जुलाई, शुक्रवार से श्रावण (सावन) मास आरंभ होगा) धर्म ग्रंथों के अनुसार, ये महिना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस महिने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई उपाय करते हैं।*
🙏🏻 *हनुमानजी शिवजी के अवतार माने गए हैं। सावन माह शिवजी की पूजा का माह है और इस महिने में हनुमानजी के उपाय भी विशेष रूप से किए जा सकते हैं। शिवपुराण के अनुसार शिवजी और उनके अवतारों की पूजा करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और भाग्य का साथ मिलने लगता है। यहां जानिए सावन माह के हर मंगलवार को हनुमानजी के कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं…*
➡ *सावन में हर मंगलवार या शनिवार को करें हनुमानजी के ये 8 उपाय, चमक सकती है किस्मत*
1⃣ *सुख-समृद्धि के लिए सोने से पहले घर के मंदिर में हनुमानजी का ध्यान करते हुए सरसों के तेल का मिट्टी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें ।*
2⃣ *एक नारियल पर सिंदूर, मौली (धागा), चावल चढ़ाएं और पूजा करें ।पूजा के बाद ये नारियल हनुमानजी को अर्पित करें ।इस उपाय से बाधाएँ दूर होती हैं ।*
3⃣ *पीपल के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं ।दिया जलाने के बाद ॐ रामदूताय नम: मंत्र का जप करें ।ये उपाय सभी परेशानियों से बचा सकता है ।*
4⃣ *चमेली के तेल का दीपक हनुमानजी के सामने जलाकर, सिंदूर और लाल लंगोट अर्पित करें ।इस उपाय से परीक्षाओं में सफलता मिलती है ।*
5⃣ *हनुमानजी के मंदिर में झंडे का दान करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है ।*
6⃣ *हनुमानजी का फोटो घर में पवित्र स्थान पर इस प्रकार से लगाएं कि हनुमानजी दक्षिण दिशा की ओर देखते हुए दिखाई दे रहे हों ।इस उपाय से विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है ।*
7⃣ *पीपल के 11 पत्ते लेकर साफ जल से धो लें ।इन पत्तों पर चंदन से या कुम कुम से श्रीराम का नाम लिखें ।इसके ये पत्ते हनुमानजी को चढ़ा दें ।इस उपाय से दुखों से मुक्ति मिलती है ।*
8⃣ *हनुमानजी को लाल या पीले फूल जैसे कमल, गुलाब, गेंदा या सूर्यमुखी चढ़ाने से सभी सुख प्राप्त होते हैं ।*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
*पाप का फल*
मनुष्य को ऐसी शंका नहीं करनी चाहिये कि मेरा पाप तो कम था पर दण्ड अधिक भोगना पडा अथवा मैंने पाप तो किया नहीं पर दण्ड मुझे मिल गया!
कारण कि यह सर्वज्ञ, सर्वसुहृद्, सर्वसमर्थ भगवान् का विधान है कि पापसे अधिक दण्ड कोई नहीं भोगता और जो दण्ड मिलता है, वह किसी -न-किसी पाप का ही फल होता है।
किसी गाँव में एक सज्जन रहते थे उनके घर के सामने एक सुनार का घर था सुनार के पास सोना आता रहता था और वह गढ़कर देता रहता था ऐसे वह पैसे कमाता था एक दिन उसके पास अधिक सोना जमा हो गया रात्रि में पहरा लगाने वाले सिपाही को इस बात का पता लग गया उस पहरेदार ने रात्रि में उस सुनार को मार दिया और जिस बक्से में सोना था, उसे उठाकर चल दिया। इसी बीच सामने रहने वाले सज्जन लघुशंका के लिये उठकर बाहर आये उन्होंने पहरेदार को पकड़ लिया कि तू इस बक्से को कैसे ले जा रहा है?
तो पहरेदार ने कहा-‘तू चुप रह, हल्ला मत कर। इसमें से कुछ तू ले ले और कुछ मैं ले लूँ।’
सज्जन बोले- ‘मैं कैसे ले लूँ? मैं चोर थोड़े ही हूँ!’
पहरेदार ने कहा – ‘देख, तू समझ जा, मेरी बात मान ले, नहीं तो दुःख पायेगा।’
पर वे सज्जन माने नहीं तब पहरेदार ने बक्सा नीचे रख दिया और उस सज्जन को पकड़कर जोर से सीटी बजा दी सीटी सुनते ही और जगह पहरा लगाने वाले सिपाही दौड़कर वहाँ आ गये।
उसने सबसे कहा कि ‘यह इस घर से बक्सा लेकर आया है और मैंने इसको पकड़ लिया है।’
तब सिपाहियों ने घर में घुसकर देखा कि सुनार मरा पड़ा है उन्होंने उस सज्जन को पकड़ लिया और राजकीय आदमियों के हवाले कर दिया।
जज के सामने बहस हुई तो उस सज्जन ने कहा कि ‘मैंने नहीं मारा है, उस पहरेदार सिपाही ने मारा है सब सिपाही आपस में मिले हुए थे, उन्होंने कहा कि ‘नहीं इसी ने मारा है, हमने खुद रात्रि में इसे पकड़ा है’, इत्यादि मुकदमा चला चलते-चलते अन्त में उस सज्जन के लिये फाँसी का हुक्म हुआ। फाँसी का हुक्म होते ही उस सज्जन के मुख से निकला- ‘देखो, सरासर अन्याय हो रहा है ! भगवान् के दरबार में कोई न्याय नहीं! मैंने मारा नहीं, मुझे दण्ड मिल रहा है और जिसने मारा है, वह बेदाग छूट जाएगा, जुर्माना भी नहीं; यह अन्याय है! जज पर उसके वचनों का असर पड़ा कि वास्तव में यह सच्चा बोल रहा है, इसकी किसी तरह से जाँच होनी चाहिये।
ऐसा विचार करके उस जज ने एक षड्यन्त्र रचा।
ऐसा विचार कर के जज ने एक षड़यंत्र रचा।
इसके आगे…
सुबह होते ही एक आदमी रोता-चिल्लाता हुआ आया और बोला-‘हमारे भाई की हत्या हो गयी, सरकार ! इसकी जाँच होनी चाहिये।’ तब जज ने उसी सिपाही को और कैदी सज्जन को मरे व्यक्ति की लाश उठाकर लाने के लिये भेजा दोनों उस आदमी के साथ वहाँ गये, जहाँ लाश पड़ी थी। खाटपर लाश के ऊपर कपड़ा बिछा था। खून बिखरा पड़ा था। दोनों ने उस खाट को उठाया और उठाकर ले चले साथ का दूसरा आदमी खबर देने के बहाने दौड़कर आगे चला गया तब चलते-चलते सिपाही ने कैदी से कहा-‘देख, उस दिन तू मेरी बात मान लेता तो सोना मिल जाता और फाँसी भी नहीं होती, अब देख लिया सच्चाई का फल ?’ कैदी ने कहा-‘मैंने तो अपना काम सच्चाई का ही किया था, फाँसी हो गयी तो हो गयी! हत्या तूने की और दण्ड भोगना पड़ा मेरे को! भगवान् के यहाँ न्याय नहीं!’
खाट पर झूठमूठ मरे हुए के समान पड़ा हुआ आदमी उन दोनों की बातें सुन रहा था जब जज के सामने खाट रखी गयी तो खूनभरे कपड़े को हटाकर वह उठ खड़ा हुआ और उसने सारी बात जज को बता दी कि रास्ते में सिपाही यह बोला और कैदी यह बोला यह सुनकर जज को बड़ा आश्चर्य हुआ।
सिपाही भी हक्का-बक्का रह गया सिपाही को पकड़कर कैद कर लिया गया परन्तु जज के मन में सन्तोष नहीं हुआ।
उसने कैदी को एकान्त में बुलाकर कहा कि ‘इस मामले में तो मैं तुम्हें निर्दोष मानता हूँ, पर सच-सच बताओ कि इस जन्म में तुमने कोई हत्या की है क्या?’
वह बोला-बहुत पहले की घटना है एक दुष्ट था, जो छिपकर मेरे घर मेरी स्त्री के पास आया करता मैंने अपनी स्त्री को तथा उसको अलग-अलग खूब समझाया, पर वह माना नहीं एक रात वह घर पर था और अचानक मैं आ गया मेरे को गुस्सा आया हुआ था। मैंने तलवार से उसका गला काट दिया और घर के पीछे जो नदी है, उसमें फेंक दिया इस घटना का किसी को पता नहीं लगा यह सुनकर जज बोला-‘तुम्हारे को इस समय फाँसी होगी ही; मैंने भी सोचा कि मैंने किसी से घूस (रिश्वत) नहीं खायी, कभी बेईमानी नहीं की, फिर मेरे हाथ से इसके लिये फाँसी का हुक्म लिखा कैसे गया ?
अब सन्तोष हुआ उसी पाप का फल तुम्हें यह भोगना पड़ेगा सिपाही को अलग फाँसी होगी।’
उस सज्जन ने चोर सिपाही को पकड़कर अपने कर्तव्य का पालन किया था फिर उसको जो दण्ड मिला है, वह उसके कर्तव्य-पालन का फल नहीं है। प्रत्युत उसने बहुत पहले जो हत्या की थी, उस हत्या का फल है कारण कि मनुष्य को अपनी रक्षा करने का अधिकार है, मारने का अधिकार नहीं।
मारने का अधिकार रक्षक क्षत्रिय का, राजा का है अत: कर्तव्य का पालन करने के कारण उस पाप (हत्या) का फल उसको यहीं मिल गया और परलोक के भयंकर दण्ड से उसका छुटकारा हो गया।
कारण कि इस लोक में जो दण्ड भोग लिया जाता है, उसका थोड़े में ही छुटकारा हो जाता है, थोड़े में ही शुद्धि हो जाती है, नहीं तो परलोक में बड़ा भयंकर (ब्याजसहित) दण्ड भोगना पड़ता है।
इस कथा से यह पता लगता है कि मनुष्य के कब के किये हुए पाप का फल कब मिलेगा इसका कुछ पता नहीं भगवान् का विधान विचित्र है जब तक पुराने पुण्य प्रबल रहते हैं तब तक उग्र पाप का फल भी तत्काल नहीं मिलता जब पुराने पुण्य खत्म होते हैं, तब उस पाप की बारी आती है पाप का फल (दण्ड) तो भोगना ही पड़ता है, चाहे इस जन्म में भोगना पड़े या जन्मान्तर में।
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
जुलाई पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: जुलाई 13, 2025, रविवार को शाम 06:53 बजे
पंचक अंत: जुलाई 18, 2025, शुक्रवार को तड़के सुबह 03:39 बजे
🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा व सहयोग कर आपको खुशी मिलेगी। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी । नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा होगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा होगा । किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। किसी शुभचिंतक से बात हो सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिलेगा। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। किसी नजदीकी के लिए चिंता ध्यान आकर्षित करेगी।

Leave a Reply