Vaidik Panchang 10112025 Rashifal Samadhan

🌹 हर हर महादेव🌹
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
⛅दिनांक – 10 नवम्बर 2025
⛅दिन – सोमवार
⛅विक्रम संवत् – 2082
⛅अयन – दक्षिणायण
⛅ऋतु – हेमंत
⛅मास – मार्गशीर्ष
⛅पक्ष – कृष्ण
⛅तिथि – षष्ठी रात्रि 12:07 नवम्बर 11 तक तत्पश्चात् सप्तमी
⛅नक्षत्र – पुनर्वसु शाम 06:48 तक तत्पश्चात् पुष्य
⛅योग – साध्य दोपहर 12:05 तक तत्पश्चात् शुभ
⛅राहुकाल – सुबह 08:01 से सुबह 09:24 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
⛅सूर्योदय – 06:37
⛅सूर्यास्त – 05:44 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)
⛅दिशा शूल – पूर्व दिशा में
⛅ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:54 से प्रातः 05:46 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
⛅अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:45 से रात्रि 12:37 नवम्बर 11 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
⛅व्रत पर्व विवरण – सर्वार्थसिद्धि योग (शाम 06:48 से प्रातः 06:38 नवम्बर 11 तक)
🌥विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)

🔹आरती क्यों करते हैं ?🔹

🔸हिन्दुओं के धार्मिक कार्यों में संध्योपासना तथा किसी भी मांगलिक पूजन में आरती का एक विशेष स्थान है । शास्त्रों में आरती को ‘आरात्रिक’ अथवा ‘नीराजन’ भी कहा गया है ।

🔸 “आरती एक प्रकार से वातावरण में शुद्धिकरण करने तथा अपने और दूसरे के आभामंडलों में सामंजस्य लाने की एक व्यवस्था है । हम आरती करते हैं तो उससे आभा, ऊर्जा मिलती है । हिन्दू धर्म के ऋषियों ने शुभ प्रसंगों पर एवं भगवान की, संतो की आरती करने की जो खोज की है । वह हानिकारक जीवाणुओं को दूर रखती है, एक-दूसरे के मनोभावों का समन्वय करती है और आध्यात्मिक उन्नति में बड़ा योगदान देती है ।

🔸शुभ कर्म करने के पहले आरती होती है तो शुभ कर्म शीघ्रता से फल देता है । शुभ कर्म करने के बाद अगर आरती करते हैं तो शुभ कर्म में कोई कमी रह गयी हो तो वह पूर्ण हो जाती है । स्कन्द पुराण में आरती की महिमा का वर्णन है । भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं :

मंत्रहीनं क्रियाहीनं यत्कृतं पूजनं मम ।

सर्व सम्पूर्णतामेति कृते नीराजने सुत ।।

🔸‘जो मन्त्रहीन एवं क्रियाहीन (आवश्यक विधि-विधानरहित) मेरा पूजन किया गया है, वह मेरी आरती कर देने पर सर्वथा परिपूर्ण हो जाता है ।’ (स्कन्द पुराण, वैष्णव खंड, मार्गशीर्ष माहात्म्य : ९:३७)

🔹ज्योत की संख्या का रहस्य🔹

🔸सामान्यत: ५ ज्योतवाले दीपक से आरती की जाती है, जिसे ‘पंचदीप’ कहा जाता है । आरती में या तो एक ज्योत हो या तो तीन हों या तो पाँच हों । ज्योत विषम संख्या (१,३,५,….) में जलाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है । यदि ज्योत की संख्या सम (२,४,६,…) हो तो ऊर्जा – संवहन की क्रिया निष्क्रिय हो जाती है ।

🔹अतिथि की आरती क्यों ?🔹

🔸हर व्यक्ति के शरीर से ऊर्जा, आभा निकलती रहती है । कोई अतिथि आता है तो हम उसकी आरती करते हैं क्योंकि सनातन संस्कृति में अतिथि को देवता माना गया है । हर मनुष्य की अपनी आभा है तो घर में रहनेवालों की आभा को उस अतिथि की नयी आभा विक्षिप्त न करे और वह अपने को पराया न पाये इसलिए आरती की जाती है । इससे उसको स्नेह-का-स्नेह मिल गया और घर की आभा में घुल-मिल गये । कैसी सुंदर व्यवस्था है सनातन धर्म की !”

!! ऋषि की शक्ति !!

एक बार एक ऋषि जंगल में रहते थे। वह बहुत शक्तिशाली बनने के लिए, जंगल में एक पेड़ के नीचे बैठकर बरसों से तपस्या कर रहे थे।

भगवान उनकी तपस्या से खुश होकर, आशीर्वाद के रूप में उन्हें कई शक्तियां दी। जिनका वे आवश्यकता के समय उपयोग कर सकते थे।

ऋषि बहुत ही विनम्र व्यक्ति थे। लेकिन भगवान से कुछ शक्तियां प्राप्त करने के बाद, उन्हें खुद पर गर्व होने लगा।

जंगल से लौटने के बाद, वह गांव में अपने घर चले गए। एक दिन किसी काम के लिए उन्हें शहर जाना था। बीच में एक नदी थी, जिसे शहर जाने के लिए पार करना पड़ता था।

नदी पार करने के लिए, नदी के दोनों किनारों पर नावें और नावें चलाने वाले उपलब्ध थे। ऋषि वहां पहुंचे और फिर नाव किराए पर लेने के लिए, नाव वाले के पास गए।

लेकिन तभी उन्होंने एक दूसरे ऋषि को नदी के उस पार पेड़ के नीचे बैठकर ध्यान करते देखा। ऋषि ने शक्ति प्राप्त कर लिया था, और वहां बैठे ऋषि को अपनी शक्ति दिखाना चाहते थे।

ऋषि ने अपनी शक्ति का उपयोग किया और जल्द ही नदी के उस पार चले गए। फिर, उस ऋषि के पास गए, जो नदी के किनारे बैठकर तपस्या कर रहे थे।

ऋषि ने गर्व से कहा, “क्या तुमने देखा? मैंने इस नदी पर चलने के लिए कैसे अपनी शक्ति का प्रयोग किया। क्या आप ऐसा कर सकते हैं?”

दूसरा ऋषि ने उत्तर दिया, “हां, मैं ऐसा कर सकता हूं। लेकिन क्या आपको ऐसा नहीं लगता, एक छोटी सी नदी पार करने के लिए आप अपनी मूल्यवान शक्ति को नष्ट कर रहे हो।

जब आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए और दूसरों के अच्छा करने के लिए, उसी शक्ति का प्रयोग कर सकते थे।”

फिर भी आपने इस नदी को पार करने के लिए, अपनी मूल्यवान शक्ति का प्रयोग किया। जैसे, आप वहां खड़े नाव वाले को कुछ पैसा देकर नदी पार कर सकते थे।”

ऋषि को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने उनसे माफी मांगी। दूसरा ऋषि, उस ऋषि को अपनी गलती का एहसास करने के लिए धन्यवाद दिया।

शिक्षा:-
साथियों अगर हम किसी शक्ति को हासिल करते हैं। तो हमें शक्ति का प्रयोग सिर्फ दिखावा करने के बजाए, दूसरे की मदद करने के लिए करना चाहिए।

सदैव प्रसन्न रहिये – जो प्राप्त है, पर्याप्त है।
जिसका मन मस्त है – उसके पास समस्त है।।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।


आपके लिए खास:

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰〰〰〰〰〰〰
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए समस्या लेकर आने वाला है, क्योंकि आपके शत्रु बढ़ सकते हैं, जिन्हें आपकी तरक्की रास नहीं आएगी और वह आपके बॉस से आपकी चुगली लगा सकते हैं। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपने यदि बिजनेस में काम को लेकर कोई बदलाव करने का सोचा है, तो फिलहाल रुक जाए। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आप अपने घर के रेनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। संतान की आपसे खूब पटेगी। आज आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको अपने आस-पड़ोस में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपके बॉस यदि आपको जिम्मेदारी देंगे, तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। परिवार में किस सदस्य के विवाह में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आपके खर्च अधिक रहेंगे, इसलिए आपको एक बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है ताकि आप उन्हें कंट्रोल कर सके।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नई चीजों को शामिल कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेनदेन करने से बचें। आपको अपने किसी मित्र से कोई मन मुताबिक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी लोगों से खूब पटेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही हैं। आपको अपने किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले यदि लंबे समय से विवादित थे, तो वह भी फाइनल हो सकते हैं। आप अपनी संतान को किसी दूसरे कॉलेज में एडमिशन दिलाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको किसी काम को लेकर ढील देने से बचना होगा। आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई दूसरा काम भी शुरू कर सकते हैं। आपको बिजली के उपकरणों से थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। आपके पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में कमजोर रहने वाला है। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। यदि आप किसी यात्रा पर जाए, तो वहां अपने कीमती सामानों की सुरक्षा भी अवश्य करें। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करके चलेंगे, आपके लिए अच्छा रहेगा

तुला⚖ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यक्ति से आपकी खटपट होने की संभावना है, इसलिए आपको कोई बात बहुत ही तोल मोलकर बोलनी होगी। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप आज हिसाब से खर्च करेंगे, लेकिन आपको कोई भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपके कुछ नए विरोधी खड़े हो सकते हैं, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान की सेहत में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की खुशियां बढ़ेंगी। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट प्लान कर सकते हैं। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव करने की सोचेंगे

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए किसी नये मकान, वाहन आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपकी लिए दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपनी व्यवसाय की योजनाओं को लेकर प्लानिंग करके चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शेयर मार्केट में आपको थोड़ा सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। सामाजिक कामों में आपकी छवि निखरेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने काम से परचम लहराएंगे, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है। संतान पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगी, जिससे वह किसी गवर्नमेंट जॉब के एग्जाम की तैयारी भी कर सकते हैं। आपका कोई पारिवारिक मामला सिर उठायेगा, जो आपको टेंशन दे सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे और आपको अपने दोस्त के माध्यम से कोई आय के सोर्स से जुड़ सकते है। आप किसी से भी कोई वादा सोच समझकर न करें। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती हैं। आप बेवजह कामों को लेकर भागदौड़ ना करें। आपको किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton