Vaidik Panchang 03102025 Rashifal Samadhan

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️  *दिनांक – 03 अक्टूबर 2025*
🌤️ *दिन – शुक्रवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – आश्विन*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – एकादशी शाम 06:32 तक तत्पश्चात द्वादशी*
🌤️ *नक्षत्र – श्रवण सुबह 09:34 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
🌤️ *योग – धृति  रात्रि 09:46 तक तत्पश्चात शूल*
🌤️ *राहुकाल  – सुबह 10:58 से दोपहर 12:27 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:31*
🌤️ *सूर्यास्त –  06:23*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – पापांकुशा-पाशांकुशा एकादशी,भरत-मिलाप,पंचक (आरंभ: रात्रि 09:27)*
💥 *विशेष – *हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
🌷 *पापांकुशा एकादशी* 🌷
➡️ *02 अक्टूबर 2025 गुरूवार को शाम 07:10 से 03 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम 06:32 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष – 03 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*
🙏🏻 *पापांकुशा एकादशी का उपवास करने से कभी यम-यातना नहीं प्राप्त होती | यह पापों को हरनेवाला, स्वर्ग, मोक्ष, आरोग्य, सुंदर स्त्री, धन एवं मित्र देनेवाला व्रत है | इसका उपवास और रात्रि में जागरण माता, पिता व स्त्री के पक्ष की दस – दस पीढ़ियों का उद्धार कर देता है |*
🙏🏻
           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞

🌷 *शनिप्रदोष व्रत* 🌷
🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 04 अक्टूबर, शनिवार को शनिप्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*
👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*
🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*
🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*
🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*
🙏🏻 *- भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।*
👉🏻 *ये उपाय करें*
*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞
*🔥आज की प्रेरणा प्रसंग 🔥*

     *🌹 विरासत: धन या संस्कार 🌹*

“कैसी वसीयत बनाई पिताजी ने! ज़मीन, मकान, कुछ भी पूरी तरह से हमारा नहीं। हर चीज़ में मम्मी की हिस्सेदारी… जब तक वह ज़िंदा हैं, तब तक कुछ भी हमारा नहीं।” – बहू अंजली ने होंठ सिकोड़ते हुए कहा।
“मैं भी यही सोच रहा हूँ। पेंशन तो वैसे ही उन्हें मिलती रहेगी। फिर भी पिताजी ने वसीयत में साफ़ लिख दिया कि उनकी सारी संपत्ति पर मम्मी का अधिकार रहेगा। यह सब जानते हुए भी ऐसी वसीयत बनाना… मैं सचमुच हैरान हूँ।” – बेटा अरुण चिंता से बोला।
गोविंद प्रसाद को गुज़रे अभी महीना भी नहीं हुआ था, और बेटे – बहू ने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया।सावित्री देवी सब समझ रही थीं। कुछ बोलती नहीं थीं, मगर मन ही मन उन्हें सब महसूस हो रहा था- कैसे उनके अपने बच्चे अचानक बदल गए हैं। पति के जाने का दर्द अभी ताज़ा ही था, उस पर बेटे- बहू की स्वार्थी बातें उन्हें और घायल कर रही थीं। उन्होंने मन ही मन भगवान को धन्यवाद दिया- “अच्छा हुआ, गोविंद जी अपने जीते-जी सब अपनी सोच के अनुसार तय कर गए। मुझे बेटियों की तरफ से कोई चिंता नहीं। दोनों अपने घरों में सुखी हैं, कभी कोई लालच नहीं दिखाया। और मेरी पेंशन इतनी है कि मुझे बेटे-बहू के सामने हाथ फैलाने की नौबत नहीं आएगी।” उनकी आँखें छलक आईं- “खुद तो मुझे अकेला कर गए, मगर ऐसा इंतज़ाम कर गए कि मैं किसी पर निर्भर न रहूँ।”
उम्र के उस पड़ाव पर जब जीवनसाथी की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है, उसी समय उनका चला जाना बेहद कष्टदायक होता है। और अगर बच्चे भी स्वार्थ दिखाने लगें, तो यह दर्द असहनीय हो जाता है।
अरुण और अंजली दोनों इसी चिंता में थे कि प्रॉपर्टी का कोई भी हिस्सा माँ के हस्ताक्षर के बिना नहीं बिक सकता। वे यह भी जानते थे कि माँ सब कुछ अपने साथ लेकर नहीं जाएँगी। आगे- पीछे सब कुछ उनका ही होगा। मगर उन्हें नाराज़गी इस बात से थी कि पिताजी उन्हें माँ पर निर्भर बना गए।
अंजली अक्सर कहती- “हम तो जैसे कठपुतली बनकर रह गए। जब तक सासू माँ ज़िंदा हैं, हम कुछ भी अपने हिसाब से नहीं कर सकते।” अरुण भी हाँ में हाँ मिलाता, मगर माँ के सामने कुछ नहीं कह पाता।
एक दिन दरवाज़े पर दस्तक हुई। वृद्धाश्रम से कुछ लोग आए थे।
“मम्मी, वृद्धाश्रम से लोग आए हैं, चंदा माँग रहे हैं, दे दीजिए।” – अंजली ने नाराज़गी भरे स्वर में पुकारा।
वह लोग एक-दूसरे को देखने लगे। तभी सावित्री देवी बाहर आकर बोलीं- “भाइयों, बहनों, आप लोग तो जानते ही हैं। गोविंद जी नेकदिल और व्यवहार-कुशल समाजसेवक थे। उनके प्रयासों से ही आपकी संस्था को इतनी पहचान मिली।आज हमारी संस्था को किसी से चंदा लेने की ज़रूरत ही नहीं। बड़े-बड़े प्रायोजक खुद आकर कार्यक्रमों को सहयोग करते हैं। उसी से बेसहारा बुज़ुर्गों का पालन-पोषण हो रहा है।”
एक व्यक्ति बोला- “आपकी बहू ने हमारी पूरी बातें सुने बिना ही आपको आवाज़ लगा दी।”
सावित्री देवी मुस्कुरा दीं- “जी, मैं अपनी बहू की तरफ़ से माफ़ी माँगती हूँ। उसे पता नहीं था कि उसके ससुर संस्था के कोषाध्यक्ष थे। उसने उन्हें हमेशा हिसाब- किताब करते देखा। नासमझी में समझी नहीं होगी।”
वह व्यक्ति बोला-“हम तो गोविंद जी की याद में संस्था में एक छोटी -सी प्रतिमा लगा रहे हैं। उसका अनावरण आपके हाथों से हो तो हमें गर्व होगा। उनके लिए तो हम सब कहते हैं-वह अपने नाम को सार्थक कर गए, अमर हो गए।”
सावित्री देवी की आँखें भर आईं। सोचने लगीं- “जो इंसान समाज के लिए इतना कुछ कर गया कि अजनबी लोग भी उनकी पूजा कर रहे हैं, वही इंसान अपनी ही औलाद की नज़रों में गलत साबित हो गया।”
संस्था के लोग चले गए। अरुण बाहर आया और बोला- “मम्मी, कितना ले गए? पेमेंट चेक से किया या कैश में?”
सावित्री देवी बिना जवाब दिए अपने कमरे में चली गईं।
अरुण और अंजली आपस में कहने लगे- “लगता है माँ ने संस्था में प्रतिमा बनवाने के लिए काफी पैसा दे दिया। हमसे छुपाकर काम कर रही हैं। अब तो मालकिन वही हैं।”
अगले दिन सावित्री देवी बेटे-बहू के साथ संस्था पहुँचीं। वहाँ गोविंद प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण उनके हाथों से हुआ। प्रतिमा के नीचे लिखा था- “प्रिय पत्नी सावित्री देवी और पुत्र अरुण- अंजली की ओर से”
यह देखकर अरुण और अंजली को झटका लगा। वे सोच रहे थे- माँ ने हमें बताए बिना यह सब कैसे कर लिया।
जब संस्था के सदस्य गोविंद प्रसाद के बारे में बोलने लगे, तो पूरा हॉल भाव-विभोर हो गया।
“गरीब लड़कियों के सामूहिक विवाह में उनका योगदान याद रहेगा।”
“विधवा विवाह को सामाजिक मान्यता दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।”
“बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने अनगिनत योजनाएँ चलाईं।”
हर बात पर तालियाँ गूंजतीं। लोग गोविंद प्रसाद का नाम आदर से ले रहे थे।
अरुण और अंजली सिर झुकाए बैठे थे। उनकी नज़र में पिताजी तो बस एक सरकारी अफ़सर थे, जो अकसर टूर पर रहते थे। आज समझ आया कि असली पहचान तो सेवा और कर्म से होती है।
घर आने के बाद अरुण और अंजली सावित्री देवी के पास गए।
“माँ, हमें नहीं पता था कि संस्था की तरफ़ से पिताजी की प्रतिमा लग रही है। इसलिए हमसे ज़्यादा बातें निकल गईं। हमें माफ़ कर दीजिए।”
सावित्री देवी बोलीं- “बेटा, मतभेद होना बुरा नहीं। पर मनभेद नहीं होना चाहिए। पिताजी के पास कभी इतना पैसा नहीं था, फिर भी तुम्हें महंगे स्कूल-कॉलेज में पढ़ाया। विचारों को लेकर तुम दोनों में मतभेद रहे, यह पीढ़ियों का अंतर हो सकता है।लेकिन वसीयत को लेकर जो रवैया तुमने दिखाया, उससे मैं आहत हुई।बेटा, तुम आज आरामदायक कमरे में बैठे हो, हर सुविधा ऑनलाइन पा रहे हो। मगर इन सबके पीछे उस इंसान का त्याग और पसीना है। छोटी-सी नौकरी से बच्चों को पढ़ाना, शादी-ब्याह करना आसान नहीं। उसने अपनी कितनी इच्छाओं का गला घोंटा, ताकि तुम्हारी पूरी कर सके। और आज तुम्हें वही पिता गलत लग रहे हैं क्योंकि उन्होंने मुझे तुम्हारा मोहताज नहीं बनाया।”
सावित्री देवी की आँखें भर आईं।
“बेटा, कमी तेरे पिता में नहीं, तुझमें रही। तू जीते-जी उनका विश्वास नहीं जीत पाया। देख ले, तेरी बहनों में से कोई तेरे ऊपर निर्भर नहीं। यह बात क्या कम है? उन्होंने कोई कर्ज़ नहीं छोड़ा।बल्कि संस्था तक को आत्मनिर्भर बना गए। और तू… अपनी माँ के एक हस्ताक्षर से परेशान है।”
अरुण माँ के पैरों में गिर पड़ा।
“माँ, आज संस्था में जाकर समझ आया कि मेरे पिताजी क्या थे। लोग क्यों उन्हें इतना सम्मान देते हैं। आज जो उनके बारे में सुना, तब समझ आया कि इंसान की असली पहचान क्या है। अब मैं कसम खाता हूँ कि आपको कभी शर्मिंदा नहीं करूँगा। और कोशिश करूँगा कि पिताजी के पदचिह्नों पर चल सकूँ।”
उसकी आँखों से आँसू बह निकले, जो सावित्री देवी के पैरों को भिगो गए। माँ ने बेटे को सीने से लगा लिया।
सावित्री देवी जान गई थीं कि शायद बेटा और बहू अब भी पूरी तरह नहीं बदले, मगर कहीं न कहीं उनके दिल में पिता की सच्चाई उतर गई है।
उन्होंने मन ही मन सोचा- “धन और संपत्ति कभी स्थायी नहीं होती। असली विरासत है संस्कार और सेवा। यही वह धन है जो कभी खत्म नहीं होता।”
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏🇮🇳

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 3 अक्टूबर
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी


आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

शुभ कार्य : घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।


शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

व्यापार : यह माह आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।

करियर : किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप यदि कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला होगा। आप घर व बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपको उनमें ढ़ील बरतने से बचना होगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है,क्योंकि वह आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि कोई धन संबंधित समस्या परेशान कर रही थी,तो उसका समाधान भी आज आपको अपने किसी मित्र की मदद से मिल सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है इस समय का पूरा लाभ उठाएं और अपने बिजनेस पार्टनर से भी आप किसी रुकी हुए डील को फाइनल करेंगे,तो उसमें आपको अच्छा मुनाफा कमाने को मिल सकता है। यदि आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं,क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। आपका कोई मित्र या परिचित आपके लिए आज कोई उपहार लेकर आ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रहने के कारण आपके कुछ काम लटक सकते हैं,जिसके कारण आपका किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज उनका कोई शत्रु किसी अधिकारी के खिलाफ उकसाने की कोशिश करेगा,लेकिन उनको ऐसा करने से बचना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों की प्रगति थोड़ी धीमी रहेगी,लेकिन फिर भी वह अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आप अपने फालतू खर्चों पर नियंत्रण बनाए तो दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। यदि आपकी कुछ रकम डूबी हुई थी,तो आज आपको उसके वापस मिलने की भी पूरी संभावना बनती दिख रही है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी मित्र की मदद से किसी छोटे-मोटे काम को करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज दिन थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है,क्योंकि उन्हें कुछ कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चों भरा रहने वाला है। आपके कुछ खर्च फालतू होंगे जिनको करने में आप सोचेंगे नहीं। शेयर बाजार अथवा म्युचुअल फंड मे निवेश करने वालों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है इसलिए दिल खोलकर निवेश करें,तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।  भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। पिताजी को आज कोई शारीरिक समस्या होने से आप परेशान रहेंगे,जिसमें आपको लापरवाही करने से बचना होगा,नहीं तो कोई बीमारी पनप सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी कार्य में आ रही अड़चनों के लिए कुछ अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करनी होगी, तभी आपको उनका समाधान मिल पाएगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं की चिंता सता सकती है,जिसके लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लेकर आ सकता है। आज आपके कुछ बनते हुए काम बिगड़ने से आपका मन परेशान रहेगा और व्यापार में भी आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने से आपको निराशा हाथ लगेगी,लेकिन आपको उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी सरकारी योजना में लाभ का मौका मिलेगा,जिससे उनको अच्छा लाभ भी मिल सकता है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका मन दुखी रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल लाभ दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र आपके हाथ लाभ के कई अवसर लग सकते हैं,इसलिए आपको लाभ के अवसरों को भी पहचानना होगा। यदि आपको आज किसी महत्वपूर्ण काम के लिए कोई निर्णय लेना पड़े,तो उसमें जल्दबाजी बिल्कुल ना करे,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपकी आज कोई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी,जिससे आपको प्रसन्नता होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को आज कुछ मेहनत करने के बाद भी निराशा हाथ लगेगी और उनका कोई साथी उनके व्यक्तित्व को ठेस पहुंचा सकता है,जिससे वह परेशान रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज इधर-उधर लोगों की बातों पर ध्यान देने से अच्छा है कि वह अपने काम पर ध्यान लगाएं। आपको काम अधिक रहेगा और जिसके लिए समय कम मिलेगा,लेकिन फिर भी आप पूरी मेहनत लगाकर काम समय से पूरा करके देंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप किसी भी काम को करने में घबराएंगे नहीं और आपको अपनी मेहनत का भी पूरा फल मिलेगा। आपके कुछ लंबे समय से अटके हुए काम आज आपका सिरदर्द बन सकते हैं,जिनको आपको पूरा अवश्य करना होगा। परिवार में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको आज किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश करने से पहले अपने मन की बातों को किसी से करने से बचना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन प्रॉपर्टी में निवेश करने वाले लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उनकी कोई डील अच्छा लाभ देकर जाएगी और उनकी संपत्ति में भी इजाफा हो सकता है। यदि आपने किसी काम में लापरवाही की तो उसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आप उन्नति के मार्ग में आ रही बाधाओं से बाहर निकलेंगे और नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से अधिकारियों से प्रशंसा पाकर पदोन्नति पा सकते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा उसके बाद ही उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आपकी आज किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात कर सकते हैं,जिससे आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आएगा। आप आज व्यस्त रहने के कारण अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। आप मित्रों के साथ किसी पिकनिक और पार्टी पर जाने की योजना बना सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जाएंगे, जहां आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आज घर और बाहर आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप आज रचनात्मक कार्यों की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton