🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️ *दिनांक – 02 दिसम्बर 2025*
🌤️ *दिन – मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ॠतु*
🌤️ *मास – मार्गशीर्ष*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – द्वादशी शाम 03:57 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
🌤️ *नक्षत्र – अश्विनी रात्रि 08:51 तक तत्पश्चात भरणी*
🌤️ *योग – वरीयान रात्रि 09:08 तक तत्पश्चात परिघ*
🌤️ *राहुकाल – शाम 03:12 से शाम 04:34 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 07:01*
🌤️ *सूर्यास्त – 05:54*
👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- अखंड द्वादशी,भौमप्रदोष व्रत*
💥 *विशेष – द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
धन और समृद्धि के लिए
कपूर में 5 लौंग डालकर हनुमान मंदिर या घर क़े मंदिर में जला कर आरती करे और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।
जले हुए कपूर की राख को माथे पर तिलक के रूप में लगाएं।
इससे धन संबंधी समस्याएँ दूर हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही वास्तु ओर पितृ दोष से भी नुक्ती मिल सकती है
🌷 *मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी* 🌷
👉🏻 *02 दिसंबर 2025 मंगलवार को मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी है ।*
➡ *वराहपुराण के अनुसार जो पुरुष नियमपूर्वक रहकर कार्तिक, मार्गशीर्ष एवं बैशाख महीनों की द्वादशी तिथियों के दिन खिले हुए पुष्पों की वनमाला तथा चन्दन आदि को मुझ पर चढ़ाता है, उसने मानो बारह वर्षों तक मेरी पूजा कर ली।*
➡ *वराहपुराण के अनुसार मार्गशीर्ष मास में चन्दन एवं कमल के पुष्प को एक साथ मिलाकर जो भगवान विष्णु को अर्पण करता है, उसे महान फल प्राप्त होता है।*
➡ *अग्निपुराण के अनुसार मार्गशीर्ष के शुक्लपक्ष की द्वादशी को श्रीकृष्ण का पूजन करके जो मनुष्य लवण का दान करता हैं, वह सम्पूर्ण रसों के दान का फल प्राप्त करता हैं |*
➡ *महाभारत अनुशासनपर्व*
*द्वादश्यां मार्गशीर्षे तु अहोरात्रेण केशवम्।*
*अर्च्याश्वमेधं प्राप्नोति दुष्कृतं चास्य नश्यति।।*
*जो मार्गशीर्ष की द्वादशी को दिन-रात उपवास करके ‘केशव’ नाम से मेरी पूजा करता है, उसे अश्वमेघ-यज्ञ का फल मिलता है।*
➡ *स्कन्दपुराण के अनुसार मार्गशीर्ष मास में श्रीभगवान विष्णु को, उनके अन्य स्वरुप को स्नान कराने का विशेष महत्व है विशेषतः द्वादशी को । इस दिन श्रीकृष्ण को शंख के द्वारा दूध से स्नान कराएं।*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *आर्थिक परेशानीया कर्जा हो तो* 🌷
➡ *02 दिसंबर 2025 मंगलवार को भौम प्रदोष योग है ।*
🙏🏻 *किसी को आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो भौम प्रदोष योग हो, उस दिन शाम को सूर्य अस्त के समय घर के आसपास कोई शिवजी का मंदिर हो तो जाए और ५ बत्ती वाला दीपक जलाये और थोड़ी देर जप करें :*
👉🏻 *ये मंत्र बोले :–*
🌷 *ॐ भौमाय नमः*
🌷 *ॐ मंगलाय नमः*
🌷 *ॐ भुजाय नमः*
🌷 *ॐ रुन्ह्र्ताय नमः*
🌷 *ॐ भूमिपुत्राय नमः*
🌷 *ॐ अंगारकाय नमः*
👉🏻 *और हर मंगलवार को ये मंगल की स्तुति करें:-*
🌷 *धरणी गर्भ संभूतं विद्युत् कांति समप्रभम |*
*कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलम प्रणमाम्यहम ||*
🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
पंचक आरंभ: नवंबर 27, 2025, गुरुवार को दोपहर 02:07 बजे
पंचक अंत: दिसंबर 1, 2025, सोमवार को रात 11:18 बजे
दिसंबर पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: दिसंबर 24, 2025, बुधवार को शाम 07:46 बजे
पंचक अंत: दिसंबर 29, 2025, सोमवार को सुबह 07:41 बजे
क्या है ब्रह्मास्त्र और इसकी वास्तविक शक्ति
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
भारतीय संस्कृति की विशालता और वैज्ञानिकता इतनी विशाल है कि इतिहास भी जब भी-कभी अपने को दोहरता है तो भारतीय विज्ञान औऱ संस्कृति पर ही अटकता है। चाहें वह 1945 का पहला परमाणु परिक्षण क्यों ना हो, या फिर आंइस्टीन की 100 साल पुरानी गुरूत्वाकर्षण की थ्योरी जो आज सच साबित हुई है।
आज हम बात कर रहे हैं पौराणिक वर्णित शस्त्र ब्रह्मास्त्र की जो इतना शक्तिशाली था कि देवता और मनुष्य सभी उससे कापंते थे। माना जाता है कि उस शस्त्र इतनी उर्जा निकलती थी कि वह धरती को पल में भस्म कर सकती थी।
वह विनाश कितना भयावह था इसका अनुमान महाभारत के निम्न स्पष्ट वर्णन से लगाया जा सकता हैः👇
“अत्यन्त शक्तिशाली विमान से एक शक्ति – युक्त अस्त्र प्रक्षेपित किया गया…धुएँ के साथ अत्यन्त चमकदार ज्वाला, जिस की चमक दस हजार सूर्यों के चमक के बराबर थी, का अत्यन्त भव्य स्तम्भ उठा…वह वज्र के समान अज्ञात अस्त्र साक्षात् मृत्यु का भीमकाय दूत था जिसने वृष्ण और अंधक के समस्त वंश को भस्म करके राख बना दिया…उनके शव इस प्रकार से जल गए थे कि पहचानने योग्य नहीं थे. उनके बाल और नाखून अलग होकर गिर गए थे…बिना किसी प्रत्यक्ष कारण के बर्तन टूट गए थे और पक्षी सफेद पड़ चुके थे…कुछ ही घण्टों में समस्त खाद्य पदार्थ संक्रमित होकर विषैले हो गए…उस अग्नि से बचने के लिए योद्धाओं ने स्वयं को अपने अस्त्र-शस्त्रों सहित जलधाराओं में डुबा लिया…”
प्राचीन भारत में परमाणु विस्फोट के अन्य और भी अनेक साक्ष्य मिलते हैं। राजस्थान में जोधपुर से पश्चिम दिशा में लगभग दस मील की दूरी पर तीन वर्गमील का एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ पर रेडियोएक्टिव राख की मोटी सतह पाई जाती है, वैज्ञानिकों ने उसके पास एक प्राचीन नगर को खोद निकाला है जिसके समस्त भवन और लगभग पाँच लाख निवासी आज से लगभग 8,000 से 12,000 साल पूर्व किसी विस्फोट के कारण नष्ट हो गए थे।
क्या है ब्रह्मास्त्र ?
〰️〰️〰️〰️〰️
ब्रह्मास्त्र का अर्थ होता है ब्रह्म (ईश्वर) का अस्त्र। ब्रह्मास्त्र एक दिव्यास्त्र है जो परमपिता ब्रह्मा का सबसे मुख्य अस्त्र माना जाता है। एक बार इसके चलने पर विपक्षि प्रतिद्वन्दि के साथ साथ विश्व के बहुत बड़े भाग का विनाश हो जाता है। इस शस्त्र को शास्त्रों में सबसे विनाशक शस्त्र का दर्जा प्राप्त है, रामायण औऱ महाभारत काल में इस शस्त्र का वर्णन मिलता है जिसमें हमें इसकी मारक क्षमता का पता चलता है।
शास्त्रों में कहा जाता है कि यदि दो ब्रह्मास्त्र आपस में टकराते हैं तो तब समझना चाहिए कि प्रलय ही होने वाली है। इससे समस्त पृथ्वी का विनाश हो जाएगा और इस प्रकार एक अन्य भूमण्डल और समस्त जीवधारियों की रचना करनी पड़ेगी।
रामायण और महाभारत में भी परमाणु बम का प्रमाण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
हो सकता है कि दुनिया का पहला परमाणु बम महाभारत के युद्ध में चला हो। आधुनिक काल में जे. रॉबर्ट ओपनहाइमर ने गीता और महाभारत का गहन अध्ययन किया। उन्होंने महाभारत में बताए गए ब्रह्मास्त्र की संहारक क्षमता पर शोध किया और अपने मिशन को नाम दिया ट्रिनिटी (त्रिदेव)। रॉबर्ट के नेतृत्व में 1939 से 1945 का बीच वैज्ञानिकों की एक टीम ने यह कार्य किया। 16 जुलाई 1945 को इसका पहला परीक्षण किया गया।
एक शोधकार्य से विदेशी वैज्ञानिकों को पला चला कि वास्तव में महाभारत में परमाणु बम का उपयोग हुआ था। पुणे के डॉक्टर व लेखक पद्माकर विष्णु वर्तक ने अपने शोधकार्य के आधार पर कहा था कि महाभारत के समय जो ब्रह्मास्त्र इस्तेमाल किया गया था वह परमाणु बम के समान ही था। डॉ. वर्तक ने 1969-70 में एक किताब लिखी ‘स्वयंभू’। इसमें इसका उल्लेख मिलता है।
प्राचीन भारत में कहीं-कहीं ब्रह्मास्त्र के प्रयोग किए जाने का वर्णन मिलता है। रामायण में भी मेघनाद से युद्ध हेतु लक्ष्मण ने जब ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करना चाहा तब श्रीराम ने उन्हें यह कहकर रोक दिया कि अभी इसका प्रयोग उचित नहीं, क्योंकि इससे पूरी लंका साफ हो जाएगी।
ब्रह्मास्त्र के प्रकार
ब्रह्मास्त्र कई प्रकार के होते थे। छोटे-बड़े और व्यापक रूप से संहारक। इच्छित, रासायनिक, दिव्य तथा मांत्रिक-अस्त्र आदि। माना जाता है कि दो ब्रह्मास्त्रों के आपस में टकराने से प्रलय की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे समस्त पृथ्वी के समाप्त होने का भय रहता है। महाभारत में सौप्तिक पर्व के अध्याय 13 से 15 तक ब्रह्मास्त्र के परिणाम दिए गए हैं।
वेद-पुराणों आदि में वर्णन मिलता है जगतपिता भगवान ब्रह्मा ने दैत्यों के नाश हेतु ब्रह्मास्त्र की उत्पति की। ब्रह्मास्त्र का अर्थ होता है ब्रह्म (ईश्वर) का अस्त्र। प्राचीनकाल में शस्त्रों से ज्यादा संहारक होते थे अस्त्र। शस्त्र तो धातुओं से निर्मित होते थे लेकिन अस्त्र को निर्मित करने की विद्या अलग ही थी।
प्रारंभ में ब्रह्मास्त्र देवी और देवताओं के पास ही हुआ करता था। प्रत्येक देवी-देवताओं के पास उनकी विशेषता अनुसार अस्त्र होता था। देवताओं ने सबसे पहले गंधर्वों को इस अस्त्र को प्रदान किया। बाद में यह इंसानों ने हासिल किया।
ब्रह्मास्त्र प्रचीन भारत का सबसे शक्तिशाली अस्त्र था जो बहुत दुर्लभ और बहुत कम ही लोगों के पास था। माना जाता है कि ब्रह्मास्त्र सिर्फ उन्हीं लोगों को दिया जाता था जो कटोर तप करके भगवान को खुश करते थे, और भगवान उन्हें खुश होकर यह शस्त्र दिया करते थे। शास्त्र बताते हैं कि जब भी इसका या इसके समान दूसरे किसी भी अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग हुआ है हमेशा पृथ्वी औऱ अनेक लोकों में जीवन का नाश हुआ है।
ब्रह्मास्त्र का ज्ञान हमारे ही ग्रंथों में आदिकाल से छिपा हुआ है और विड़बना देखिए हम उन्हीं शास्त्रों को मिथक मानकर रख देते हैं, औऱ इंतजार करते हैं कि कोई पश्चिमी वैज्ञानिक जब कुछ बतायेगा वही सही होगा, भले वही क्यों ना शस्त्रों से सीखा हुआ हो ।
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏🌹
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 2 दिसंबर
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन के कारक हैं। यही कारण है कि आप स्वभाव से अत्यधिक भावुक, कल्पनाशील और संवेदनशील होते हैं। दूसरों के दुख से प्रभावित होना आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है, लेकिन यही आपकी सबसे बड़ी ताकत भी है। आप में करुणा और दया कूट-कूट कर भरी होती है।
आप मानसिक रूप से मजबूत होते हुए भी, शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर हो सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। चंद्रमा के प्रभाव से, आपका स्वभाव भी उसकी कलाओं की तरह बदलता रहता है- कभी शांत, तो कभी थोड़ा बेचैन। लेकिन आप में अहंकार बिल्कुल भी नहीं होता, और यही आपकी सबसे प्यारी विशेषता है।
यदि आप जल्दबाजी छोड़कर धैर्य से काम लें, तो जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक: 2, 11, 20, 29
शुभ अंक: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष: 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव: भगवान शिव, बटुक भैरव, चंद्रदेव
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
आज का दिन आपके लिए समझदारी और सावधानी से चलने का है। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
करियर और व्यवसाय: व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। छोटी-मोटी परेशानियाँ हो सकती हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।
पारिवारिक जीवन: परिवार में कोई भी विवाद हो, तो उसे आपसी समझ से सुलझाएं। किसी बाहरी व्यक्ति को दखल देने का मौका न दें।
ध्यान देने योग्य: कागज़ात से जुड़े मामलों में ख़ास सावधानी बरतें। बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। लेखन और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को भी सतर्क रहना होगा।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलना होगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप कुछ कामों को लेकर त्याग करेंगे, लेकिन आपको यदि कोई शारीरिक समस्या महसूस हो, तो आप उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आप अपने आर्थिक मामलों में सोच विचारकर आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी सरकारी योजनाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे। आप शेयर मार्केट में अच्छा इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आने वाले समय में आपको बेहतर लाभ देगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छी स्कीम मिलेगी। आपके बॉस आपके कामों से खुश आज आप मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आप अपने कारोबार में पूरा फोकस बनाए रखें। आपको अपने महत्वपूर्ण कामों पर पूरा ध्यान देना होगा।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपके करियर में चल रही समस्या दूर होंगी। आपके बॉस आपके अच्छे कामों से खुश होकर आपको कोई नए पद देने की बात कर सकते हैं। आप अपनी संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपने किसी पुराने लेनदेन को लेकर परेशान रहेंगे। किसी नई जॉब को के रहते आप ट्राई करें तो वह भी आपको मिल सकते हैं।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: नीला
आज आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा सफलता मिलेगी। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी और आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने कामों में धैर्य और साहस से आगे बढ़ेंगे। मित्रों का समर्थन आप पर बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में थोड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सफेद
आज आप किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं और व्यापार में भी आपको अपनी आंखों का ख्याल रखें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलना होगा। यदि आपने किसी से धन को लेकर कोई लेनदेन किया था, तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है। आर्थिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं थी, तो आप उन्हे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से भी टीम वर्क के जरिए काम करके पूरे हो सकेगी। आपके बॉस से आपको काम को लेकर शाबाशी मिल सकती हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उन्हें कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा और कामों में आप पूरा अनुशासन दिखाएंगे। आपके किसी के तर्क वितर्क में ना पड़ें, तो भी आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी बात को लेकर बहकावे में ना आएं और किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: बैंगनी
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। आप अपने करीबियों के साथ समय बिताएंगे। आपकी किसी बात से बॉस काफी खुश रहेंगे। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगी।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक विषयों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें और अति उत्साहित होकर आप यदि किसी काम को करेंगे, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती हैं। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा और किसी पुरानी गलती को लेकर आपको पछतावा होगा। माताजी की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी। आपको अपनी परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा। आप बड़ों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकलेंगे। आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। जो लोग शेयर मार्केट अथवा लॉटरी आदमी इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। आपको काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना होगा, नहीं तो आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती हैं।
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपको अपनी भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आज आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और बिजनेस में भी कुछ उतार-चढ़ाव के बाद आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप नौकरी में किसी अजनबी पर थोड़ा सोच समझकर भरोसा करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई पुराना लेनदेन समाप्त होगा।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: आसमानी
आज आप अपने सभी कामों में तेजी से आगे बढ़ेंगे और आप अपने बॉस का भरोसा जीतने में भी कामयाब रहेंगे। आपको अपने किसी रुके हुए काम को पूरा करने से काफी खुशी होंगे। जीवनसाथी भी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। संतान को पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कोई समस्या थी, तो वह दूर होती दिख रही है। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Leave a Reply