*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक – 01 जून 2025*
*⛅दिन – रविवार*
*⛅विक्रम संवत् – 2082*
*⛅अयन – उत्तरायण*
*⛅ऋतु – ग्रीष्म*
*⛅मास – ज्येष्ठ*
*⛅पक्ष – शुक्ल*
*⛅तिथि – षष्ठी रात्रि 07:59 तक तत्पश्चात् सप्तमी*
*⛅नक्षत्र – अश्लेषा रात्रि 09:36 तक तत्पश्चात् मघा*
*⛅योग – ध्रुव रात्रि 09:11 तक तत्पश्चात् व्याघात*
*⛅राहुकाल – शाम 05:40 से शाम 07:21 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅सूर्योदय – 05:54*
*⛅सूर्यास्त – 07:21 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅दिशा शूल – पश्चिम दिशा में*
*⛅ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:29 से प्रातः 05:12 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:11 से दोपहर 01:05*
*⛅निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:16 जून 02 से रात्रि 12:59 जून 02 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅व्रत पर्व विवरण – स्कन्द षष्ठी*
*⛅विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातून मुंह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*
*🔹अहंकार, चिंता और व्यर्थ का चिंतन मिटाने का मंत्र*
*🔹अहंकार, चिंता और व्यर्थ का चिंतन साधक की शक्ति को निगल जाते हैं | इनको मिटाने के लिए एक सुंदर मंत्र योगी गोरखनाथजी ने बताया है | इसमें कोई विधि – विधान नहीं है | रात को सोते समय इस मंत्र का जप करो, संख्या का कोई आग्रह नहीं है | इस मंत्र से आपके चित्त की चिंता, तनाव, खिंचाव, दिक्कतें जल्दी शांत हो जायेगी और साधन – भजन में बरकत आयेगी | मंत्र उच्चारण में थोडा कठिन जैसा लगेगा लेकिन याद रह जाने पर आसान हो जायेगा | बाहर के रोग तो बाहर की औषधि से मिट सकते हैं लेकिन भीतर के रोग बाहर की औषधि से नहीं मिटेंगे और इस मंत्र से टिकेंगे नहीं |*
*🔹हमारी जो जीवनधारा है, जीवनीशक्ति है, चित्तशक्ति है उसीको उद्देश्य करके यह मंत्र है ।*
*🔹ॐ चित्तात्मिकां महाचित्तिं चित्तस्वरूपिणीं आराध्यामि चित्तजान रोगान शमय शमय ठं ठं ठं स्वाहा ठं ठं ठं स्वाहा |*
*🔹‘हे चित्तात्मिका, महाचित्ति, चित्तस्वरूपिणी ! मैं तेरी आराधना करता हूँ | जगत – शक्तिदात्री भगवती ! मेरे चित्त के रोगों का तू शमन कर |’*
*🔹‘ठं’ बीजमंत्र है, यह बड़ा प्रभाव करता है | किसीमें लोभ, किसीमें मोह, किसीमें शराब पीने का, किसीमें अहंकार का, किसीमें शेखी बधारने का दोष होता है | चित्त में दोष भरे है इसलिए तो चिंता, भय, क्रोध, अशांति है और जन्म – मरण होता है |*
*🔹इसके जप से आद्यशक्ति चेतना चित्त के दोषों को दूर कर देती है, चित्त को निर्मल कर देती है | सीधे लेट गये, यह जप किया | जब तक निद्रा न आये तब तक इसका प्रयोग करें | निद्रा आने पर अपने – आप ही छूट जायेगा | रात को जप करके सोने से सुबह तुम स्वस्थ, निर्भय, प्रसन्न होकर उठोगे |*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।
शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28
शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज का दिन आपके लिए खास अनुभवों से भरा हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट या भावनात्मक सहयोग मिलने की संभावना है। व्यवसाय में कुछ नए प्रयोग या बदलाव लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। हालांकि, किसी विरोधी की चाल में न फंसे और स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर मानसिक तनाव से बचें।*
*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आपके लिए आज का दिन मेहनत और सतर्कता से काम लेने का है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं, जिनके लिए पहले से योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा। परिजनों से भावनात्मक लगाव बढ़ेगा, लेकिन दूर रह रहे किसी सदस्य की याद परेशान कर सकती है। बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको उत्साहित कर सकती है, लेकिन अतीत की कोई गलती आज सामने आ सकती है।*
*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*दिन कुछ हद तक आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आप यदि मनमर्जी से कार्य करेंगे, तो बार-बार नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी और से लिया गया वाहन प्रयोग करने से बचें, वरना दुर्घटना या विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधित पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। खर्चों में नियंत्रण जरूरी है, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। संतान की संगति पर नजर रखें। कोई नया काम शुरू करने की योजना हो तो थोड़ी प्रतीक्षा करना लाभकारी रहेगा।*
*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज का दिन आर्थिक लाभ और मान-सम्मान की वृद्धि के संकेत दे रहा है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं और कोई सामाजिक या पारिवारिक जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभा सकेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार मिल सकता है। परिवार में आपकी कोई बात किसी को बुरी लग सकती है, अतः शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। मित्रों संग समय बिताने का अवसर मिलेगा जिससे मानसिक राहत महसूस होगी।*
*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज आपके लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यभार अधिक रहने से थकावट महसूस हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मेहनत का फल मिलेगा और किसी सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। संतान को शिक्षा में सहयोग देने की आवश्यकता पड़ सकती है। अपने कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से करें, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण काम अधूरा न रहे। व्यापार में कोई धोखा मिलने की आशंका है, विशेषकर यदि किसी से साझेदारी की योजना बना रहे हैं।*
*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खोल सकता है। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, लेकिन आपकी कुछ मनमानी आदतें पारिवारिक माहौल को बिगाड़ सकती हैं। पिताजी से किसी विषय पर मतभेद हो सकते हैं, अतः सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखें। ससुराल पक्ष से धन संबंधी कोई मामला आज अटक सकता है, इसलिए उधारी से बचें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।*
*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*तनाव और मानसिक दबाव आज दिन भर महसूस हो सकता है। सामाजिक रूप से आप किसी जरूरतमंद की सहायता कर सकते हैं, जिससे आत्मसंतोष मिलेगा। कोई सरकारी योजना में निवेश करने का अवसर मिल सकता है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिससे तनाव बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयोगी है, प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात संभव है। नया मकान खरीदने की संभावना बन सकती है।*
*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*भागदौड़ भरा दिन रहेगा, लेकिन इसके साथ ही कुछ सकारात्मक अनुभव भी होंगे। विशेष लोगों से मुलाकात के योग हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई खुशी मिलने वाली है। आज आवेश या जल्दबाज़ी में कोई बड़ा फैसला न लें। पुराने मित्र से भेंट मन को प्रसन्नता देगी। घर के रिनोवेशन या सजावट से जुड़े कार्य शुरू हो सकते हैं। किसी के साथ साझेदारी में व्यापार करने से बचना ही बेहतर रहेगा।*
*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज का दिन आपके लिए यश, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आ सकता है। कोई पुराना केस या कानूनी मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है। अतीत की किसी गलती से सबक लेकर आगे बढ़ना होगा। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है, नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आसपास के लोगों से थोड़ी दूरी बनाए रखें, विशेषकर यदि उनकी ऊर्जा नकारात्मक हो। विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है।*
*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आपके लिए आज का दिन योजनाओं को साकार करने का है। किसी नई योजना में धन निवेश करने का अच्छा अवसर मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने से पहले पर्याप्त विचार-विमर्श करें। यदि आप किसी प्रॉपर्टी का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं की सावधानी से जांच करें। माता की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, सतर्क रहें। घर में नया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आ सकता है। किसी विरोधी की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें।*
*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*मिश्रित फल देने वाला दिन रहेगा। शेयर बाजार या बड़े वित्तीय निवेश से फिलहाल बचना बेहतर होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य और सुखद रहेगा। मौसम में बदलाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों को लेकर परेशानी हो सकती है, इसलिए खर्च में कटौती करें। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं, धोखा हो सकता है। पुराने लेनदेन को आज निपटाने का अवसर मिल सकता है।*
*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*दिन कुल मिलाकर खुशनुमा रहेगा, लेकिन आर्थिक दृष्टि से कमजोर रह सकता है। किसी छोटी यात्रा का योग है, लेकिन वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। व्यापार में शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि नुकसान की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। अपने कार्यों में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता महसूस होगी, जिससे आगे चलकर लाभ मिलेगा।*
Leave a Reply