Sanatan Panchang 31102026 Rashifal Samadhan

हर हर महादेव

सनातन पंचांग — 31 अक्टूबर 2026

आज का मनोवैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक विचार

विषय: प्रेम • शांति • समृद्धि

आज का संदेश: प्रेम से रिश्ते मजबूत होते हैं, मन की सजगता से शांति आती है और सद्कर्मों से प्राप्त समृद्धि जीवन को सार्थक बनाती है।

1. आज का नवीन English Quote — जापानी शोध से प्रेरित

“A heart that practices kindness creates deeper love, a mindful mind discovers inner peace, and purposeful actions make prosperity meaningful.”

हिंदी अनुवाद:

“दयालुता का अभ्यास करने वाला हृदय गहरा प्रेम पैदा करता है, सजग मन आंतरिक शांति खोज लेता है और उद्देश्यपूर्ण कर्म समृद्धि को सार्थक बना देते हैं।”

शोधकर्ताओं के नाम:

– Shunta Maeda
– Ren Fujisawa
– Takumi Uchiyama
– Tomoya Sato
– Yoshihiro Kanai

ये जापान के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े शोधकर्ता हैं। इनका अध्ययन 15 जुलाई 2026 को प्रतिष्ठित शोध पत्रिका Scientific Reports में प्रकाशित हुआ।

शोध का विषय: Effects of Audio Guided Loving Kindness Meditation on Psychological Well-being and Laboratory Stress Responsiveness in Healthy University Students.

इस अध्ययन में 130 विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के बीच दो सप्ताह तक Loving-Kindness Meditation और Mindfulness Meditation के प्रभावों का परीक्षण किया गया। सभी समूहों में आत्म-करुणा, सामाजिक जुड़ाव और कुछ मनोवैज्ञानिक पहलुओं में सुधार देखा गया, लेकिन किसी एक ध्यान-पद्धति की दूसरी से स्पष्ट श्रेष्ठता प्रमाणित नहीं हुई।

आज का विचार इसी शोध से प्रेरित मौलिक पंक्ति है, शोधकर्ताओं का शब्दशः उद्धरण नहीं।

2. हिंदी में अर्थ और मनोवैज्ञानिक व्याख्या

प्रेम का वास्तविक अर्थ केवल किसी से लगाव रखना नहीं, बल्कि उसके प्रति सम्मान, संवेदना और सहयोग का भाव रखना है। जब हम दूसरों की बात ध्यान से सुनते हैं, उनकी परिस्थितियों को समझते हैं और जरूरत के समय उनका साथ देते हैं, तब संबंधों में विश्वास बढ़ता है।

शांति का अर्थ समस्याओं से दूर भागना नहीं है। इसका अर्थ है कि कठिन परिस्थिति में भी हम अपने विचारों और भावनाओं को समझें तथा जल्दबाजी या क्रोध के बजाय विवेक से निर्णय लें।

समृद्धि केवल धन-संपत्ति से नहीं मापी जाती। अच्छे संबंध, संतोष, मानसिक संतुलन, स्वास्थ्य, ज्ञान और दूसरों के काम आने की क्षमता भी जीवन की वास्तविक संपत्ति हैं।

3. जापानी जीवन-दर्शन से प्रेरणा — डॉ. केन मोगी

जापानी न्यूरोसाइंटिस्ट और लेखक Dr. Ken Mogi ने अपनी पुस्तक The Little Book of Ikigai में जीवन के उद्देश्य, छोटी-छोटी खुशियों और अर्थपूर्ण दैनिक गतिविधियों के महत्त्व को समझाया है।

उनके विचारों से प्रेरित आज की सीख:

“जीवन की खुशी हमेशा बड़ी उपलब्धियों में नहीं होती; अपने दैनिक कार्यों में उद्देश्य, संतुलन और आनंद खोजने से भी जीवन समृद्ध बनता है।”

यह पुस्तक के विचारों का भावार्थ है, शब्दशः उद्धरण नहीं।

4. भारतीय आध्यात्मिक संदर्भ — सनातन धर्म की दृष्टि

भगवद्गीता का कर्मयोग: श्रीकृष्ण हमें सिखाते हैं कि अपने कर्तव्य को ईमानदारी और निष्ठा से निभाएँ, लेकिन फल की अत्यधिक चिंता में मन को अशांत न करें।

मैत्री और करुणा: दूसरों के सुख में प्रसन्न होना, दुख में सहयोग देना और किसी के प्रति अनावश्यक द्वेष न रखना आध्यात्मिक जीवन के महत्त्वपूर्ण गुण हैं।

वसुधैव कुटुम्बकम्: पूरी दुनिया को एक परिवार मानने की भावना हमें प्रेम, सहयोग और मानवीय एकता का संदेश देती है।

सेवा और संतोष: बिना स्वार्थ किसी की सहायता करना, अपनी उपलब्धियों के लिए कृतज्ञ रहना और संसाधनों का सदुपयोग करना समृद्ध जीवन की पहचान है।

5. आज का जीवनोपयोगी उदाहरण

मान लीजिए परिवार का कोई सदस्य परेशान है। ऐसे समय में उसकी बात ध्यान से सुनना, उसे अपमानित न करना और जरूरत पड़ने पर सहायता करना प्रेम और करुणा का व्यावहारिक उदाहरण है।

इसी तरह किसी सहकर्मी की सफलता पर ईर्ष्या करने के बजाय उसे बधाई देना, अपने अनुभव साझा करना और जरूरत पड़ने पर उसका सहयोग करना मन की उदारता दर्शाता है।

जब हमारी सफलता से किसी दूसरे व्यक्ति को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, तब समृद्धि का वास्तविक अर्थ सामने आता है।

6. आज के लिए उत्तम सलाह

1. प्रेम: आज किसी अपने की बात बिना टोके और बिना निर्णय सुनें।
2. शांति: क्रोध आने पर तुरंत उत्तर न दें; कुछ क्षण रुककर सोचें।
3. समृद्धि: अपनी आय, ज्ञान या समय का एक छोटा हिस्सा किसी अच्छे कार्य में लगाएँ।
4. करुणा: किसी जरूरतमंद की सहायता करें, चाहे वह छोटी-सी मदद ही क्यों न हो।
5. कृतज्ञता: दिन समाप्त होने से पहले उन तीन अच्छी बातों को याद करें जिनके लिए आप आभारी हैं।

7. आज का उत्तम Motivational Quote

“Do not measure prosperity only by what you possess; measure it by the peace you preserve, the love you share, and the lives you uplift.”

हिंदी अनुवाद:

“समृद्धि को केवल अपनी संपत्ति से मत मापिए; इसे इस बात से मापिए कि आप अपने मन की कितनी शांति बनाए रखते हैं, कितना प्रेम बाँटते हैं और कितने लोगों के जीवन को बेहतर बनाते हैं।”

8. आज का चिंतन

क्या मेरे शब्दों से किसी को सम्मान और अपनापन मिलता है?

क्या मैं अपनी सफलता के साथ दूसरों की उन्नति का भी ध्यान रखता हूँ?

क्या कठिन परिस्थितियों में मैं अपने मन को शांत रखकर विवेकपूर्ण निर्णय लेता हूँ?

9. आज का संकल्प

“मैं अपने हृदय में प्रेम, अपने विचारों में शांति और अपने कर्मों में करुणा रखूँगा। अपनी उन्नति के साथ परिवार, समाज और जरूरतमंद लोगों के कल्याण का भी ध्यान रखूँगा।”

आज का सनातन संदेश

प्रेम जीवन को मधुर बनाता है, शांति मन को मजबूत बनाती है और सेवा समृद्धि को पवित्र उद्देश्य देती है। सच्चा सुख वही है जिसमें हमारा जीवन स्वयं भी बेहतर बने और हमारे कारण दूसरों के जीवन में भी खुशियाँ आएँ।

नोट: ध्यान और आध्यात्मिक अभ्यास मानसिक संतुलन में सहायक हो सकते हैं

बॉलीवुड एस्ट्रोवास्तू 9835071205,
9431848786✓

साम्ब सदाशिव हरे हरे

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️ दिनांक – 31 अक्टूबर 2026
🌤️ दिन – शनिवार
🌤️ विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत – 1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – हेमंत ऋतु
🌤️ मास – कार्तिक ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – षष्ठी शाम 04:57 तक तत्पश्चात सप्तमी
🌤️ नक्षत्र – आर्द्रा सुबह 07:12 तक तत्पश्चात पुनर्वसु
🌤️ योग – सिद्ध शाम 05:31 तक तत्पश्चात साध्य
🌤️राहुकाल – सुबह 09:31 से सुबह 10:57 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:42
🌤️ सूर्यास्त – 06:02
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा में
🚩व्रत पर्व विवरण –
विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है। 
             🚩~सनातन पंचांग ~🚩

🌷 घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय 🌷
👉🏻 01 नवम्बर 2026 रविवार को (सूर्योदय से दोपहर 02:51) रविवारी सप्तमी है।
🙏🏻 रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-
🌷 “जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।”
💥 नोट : घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।
          🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि
🙏🏻 सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।
🌷 इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।
🙏🏻 (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याया (10)
               🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में 🌷
➡️01 नवम्बर 2026 रविवार को सूर्योदय से 02 नवम्बर प्रात: 04:30 तक रविपुष्यामृत योग है।
🌳 बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |
🙏🏻
               🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 रविपुष्यामृत योग 🌷
🙏🏻 ‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |
🙏🏻 इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)

          🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 31 अक्टूबर

दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।


⚜️ आज का राशिफल ⚜️
दिनांक : 31 अक्टूबर 2026

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आकस्मिक फायदे कराने वाला रहेगा। आज आप किसी से अधिक व्यवहार करना पसंद नहीं करेंगे इससे कई समस्याओं से भी बचे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज आपके योगदान की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ जनो के साथ नविन संपर्क बनेंगे संध्या के समय व्यवसाय में तेजी आने से धन की आमद आशा से अधिक रहेगी। स्त्री-पुत्र से भी आज लाभदायक समाचार मिल सकते है। विपरीत लिंगीय आकर्षण आज कम रहेगा। संध्या बाद का समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे लंबी यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। महिलाओ की मांगे तुरंत पूरी करें अन्यथा परेशानी होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। घरेलु कार्यो एवं व्यवसाय के बीच आज तालमेल बैठाना परेशानी भरा रहेगा सहकर्मियों से नाराजगी के चलते कार्य पूर्ण तो होंगे परन्तु कुछ ना कुछ त्रुटि बनी रहेगी। दैनिक कार्यो में विलंब होने से सारे दिन की बनी बनाई योजना चौपट हो सकती है। आलस्य को त्याग लक्ष्य पर ध्यान लगाए थोडे विलम्ब से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। परिजनों के साथ नरमी बरतें। महिलाये आज ज्यादा भावुक रहेंगी मामूली बातो को दिल पर ले लेगी। धर्म कर्म में निष्ठा रहने पर भी कम समय देंगे तंत्र मंत्र में प्रयोग करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आप आनंद मनोरंजन में बितायेंगे। पूर्व में किये गए प्रयास आज सफल होने से मानसिक शांति मिलेगी। नए कार्य अनुबंधों की योजना तैयार रखें शीघ्र ही इसपर कार्य आरम्भ करना पड़ेगा। आज पूँजी निवेश भविष्य के लिए उत्तम रहेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता का अनुभव होगा लेकिन दूर रहने वाले रिश्तेदारों एवं आसपडोसियो से संबंध सामान्य नही रहेंगे। महिलाओ को भी धन सम्मान का लाभ मिलेगा संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से व्यतीत होगा। लंबी दूरी की यात्रा आज ना करें लाभ की जगह खर्च होगा साथ ही चोटादि का भय भी रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। पूर्व में किये निवेश का लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से आर्थिक समस्या खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। कमीशन के कार्यो से मध्यम लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आज घरेलू कलह से अशांत रहेगा अपनी गलती ना मानने से मतभेद के लंबे खिंचने के आसार है। आसपडोसियो से भी तकरार होने की संभावना है। संध्या के बाद थोड़ी बहुत शांति मिलेगी फिर भी आज के दिन मौन धारण करने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आप के मन के अनुरूप रहेगा। आज दिखावे आडंबर पर अधिक खर्च करेंगे। मौज-शौक मनोरंजन में दिन का अधिकांश समय व्यतीत होगा। कार्य व्यवसाय में आज आशा से अधिक धन लाभ होगा लेकिन हाथ खुला रहने से बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहने से दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। सामाजिक स्तर पर आज आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी महिलाये आज इसके विपरीत कंजूसी करेंगी संचय को ज्यादा महत्त्व देंगी। बुजुर्गो का सम्मान करें उनकी आवश्यकताओं पर भी ध्यान दें अन्यथा नई समस्या खड़ी हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे फिर भी सभी को एक साथ प्रसन्न नही रख पाएंगे। कार्य व्यवसाय में मध्यान के बाद ही संतोषजनक लाभ होगा।। आज मनोरंजन एवं आराम में अधिक समय बितायेंगे मौज शौक के साथ ही घरेलू सुख सुविधा जुटाने  पर भी खर्च होगा। धार्मिक स्थानों के पर्यटन का अवसर मिलेगा। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। महिलाये आज कामना पूर्ति ना होने पर कुंठित मन से कार्य करेंगी। बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत होंगे विवेकी व्यवहार अपनाएं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भाग्योदयकारक रहेगा। व्यवसाय के साथ ही सामाजिक दृष्टिकोण से भी दिन लाभदायी रहेगा। आज आपको प्रत्येक कार्य का शुभफल प्राप्त होगा। व्यापार में मनोवांछित सफलता मिलने से मन हर्षित रहेगा पुराने कार्यो से धन लाभ होगा नए सौदे भी हाथ लगेंगे परन्तु इनपर कार्य आरंभ आज नही हो सकेगा। आज सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है महिलाये आज स्वयं की गलती के कारण परेशान रहेंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति सहज होगी। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है। आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन नहीं लगेगा। आज कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। महिलाये आज दयनीय स्थिति से गुजरेंगी अनावश्यक परेशान ना करें। आध्यत्म से जुड़ने पर मानसिक शांति मिल सकती है। संतानो के विषय मे भी आज कोई अशुभ समाचार मिलने की सम्भावना है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद व्यापारिक सम्बंध विकसित कर सकेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर आपको किसी आयोजन में आमंत्रित किया जा सकता है परन्तु सतर्क रहें खुशनुमा माहौल किसी से कहा सुनी होने पर प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। आज आप में वैचारिक निखार आएगा लोगो की मदद भी बिना विचार करेंगे। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे स्त्री वर्ग किसी कारण से केवल दिखावे के लिए नाराज होंगी। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पुत्र से मतभेद हो सकते है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप का आज का दिन मिश्रित फलदायी है। दिन के पूर्वार्ध में सेहत में गिरावट आने से बेचैनी बढ़ेगी। बीमारी पर आकस्मिक खर्च होगा। आज मनोकामना पूर्ति में कुछ ना कुछ बाधा अवश्य आएगी। भाई-बंधुओ के बीच मनमुटाव हो सकता है। अपनी वाणी एवं व्यवहार में सावधानी बरतें। जमीन-जायदाद सम्बंधित कार्यो को फिलहाल स्थगित करें। अनापेक्षित यात्रा से थकान बढ़ेगी। धन की उधारी आज ना करें। मध्यान बाद का समय दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा। व्यवसाय अथवा घरेलू सम्बन्धो से धन की प्राप्ति होगी। महिलाये स्पष्ट बोलने के कारण अन्य लोगो को अखरेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देने वाला रहेगा। आज आप पुराने कार्यो को विराम दे नए अनुबंध हाथ में लेने के प्रयास करेंगे परंतु इसमें कई व्यवधान आ सकते है प्रयासरत रहें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को आज अतरिक्त कार्य करने पर परेशानी होगी लेकिन इसका शुभ फल भी मिलेगा। आर्थिक प्रयोजन में विलम्ब होगा फिर भी आवश्यकता से अधिक लाभ अर्जित कर सकेंगे अनैतिक कार्यो से आज बचकर रहें हानि हो सकती है। परिजनों में किसी ना किसी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। महिला वर्ग काम के बोझ से अस्वस्थ हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपका मन अनिर्णय की स्थिति में रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में प्रत्येक कार्य सोच विचार कर करें। नए कार्य का आरम्भ आज करना उचित नहीं। कार्य अधूरे रहेंगे गलत निर्णय के कारण हानि होने की संभावना भी है। परिवार के बुजुर्गो अथवा कार्य क्षेत्र में अधिकारियो के साथ मनमुटाव हो सकता है। महिलाये घर एवं बाहर की जिम्मेदारियों में आज लापरवाही करेंगी जिससे अव्यवस्था बढ़ेगी। क्रोध एवं वाणी में संयम रखकर आज का दिन शांति से बिताना ही हितकर रहेगा। संध्या के बाद सम्बन्धो को लेकर ज्यादा सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Brain essentials

Whole life is a search for beauty. But, when the beauty is found inside, the search ends and a beautiful journey begins.