Sanatan Panchang 29062026 Rashifal Samadhan

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🧠 आज का मनोवैज्ञानिक विचार

“जो व्यक्ति अपनी प्रतिक्रिया पर नियंत्रण कर लेता है, वह परिस्थितियों का दास नहीं, बल्कि अपने भाग्य का निर्माता बन जाता है।”

✨ व्याख्या

जीवन में अनेक परिस्थितियाँ ऐसी आती हैं जिन पर हमारा नियंत्रण नहीं होता, किन्तु उन परिस्थितियों के प्रति हमारी प्रतिक्रिया सदैव हमारे हाथ में होती है। क्रोध, भय अथवा आवेश में लिया गया निर्णय प्रायः हानि का कारण बनता है, जबकि धैर्य, संयम और विवेक से दिया गया उत्तर कठिन से कठिन परिस्थिति को भी अवसर में परिवर्तित कर सकता है। मानसिक रूप से सशक्त वही व्यक्ति होता है जो दूसरों के व्यवहार से नहीं, बल्कि अपने विचारों और भावनाओं पर नियंत्रण रखता है। आत्मसंयम ही सफलता, संतुलन और आंतरिक शांति की सबसे बड़ी कुंजी है।




🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌤️ दिनांक – 29 जून 2026
🌤️ दिन – सोमवार
🌤️ विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत – 1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ऋतु
🌤️ मास – ज्येष्ठ
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – पूर्णिमा 30 जून प्रात: 05:26 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
🌤️ नक्षत्र – मूल 30 जून प्रात: 04:03 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा
🌤️ योग – शुक्ल दोपहर 02:26 तक तत्पश्चात ब्रह्म
🌤️ राहुकाल – सुबह 07:40 से सुबह 09:21 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:01
🌤️ सूर्यास्त – 07:23
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा में

🚩 व्रत पर्व विवरण – व्रत पूर्णिमा, ज्येष्ठ पूर्णिमा, वट पूर्णिमा, देवस्नान पूर्णिमा, वट सावित्री व्रत (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार)

💥 विशेष – पूर्णिमा एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)




🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

जानें कि शिवलिंग जल में किन चीज़ों को मिलाकर चढ़ाने के क्या विशेष लाभ हैं:

🔹 जल में दूध मिलाकर चढ़ाना :
मानसिक शांति मिलती है और उत्तम स्वास्थ्य व आयु की प्राप्ति होती है।

🔹 जल में शहद मिलाकर चढ़ाना :
घर-परिवार में प्रेम बढ़ता है, वाणी में मधुरता आती है और जीवन में मधुरता बनी रहती है।

🔹 जल में शक्कर (चीनी) मिलाकर चढ़ाना :
ऐश्वर्य, धन-धान्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

🔹 जल में काले तिल मिलाकर चढ़ाना :
शनि दोष से राहत मिलती है, पितृ दोष दूर होता है और बड़े से बड़े असाध्य रोगों का नाश होता है।

🔹 जल में चंदन मिलाकर चढ़ाना :
समाज में मान-सम्मान, यश और कीर्ति बढ़ती है। इससे मन और चित्त शांत रहते हैं।

🔹 जल में केसर मिलाकर चढ़ाना :
वैवाहिक जीवन सुखद रहता है और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

🔹 जल में गंगाजल मिलाकर चढ़ाना :
सभी प्रकार के पाप नष्ट होते हैं, मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।

विशेष सावधानी:
जलाभिषेक हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए। कभी भी शिवलिंग पर सीधे दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जल न चढ़ाएं।




🌷 अनिद्रा से छुटकारा 🌷

👌🏻 १० मिनट विधिवत श्वासन करने से या जीभ के अग्रभाग को दाँतों से थोड़ा दबाकर १० मिनट तक ज्ञान मुद्रा लगाकर बैठने से शारीरिक–मानसिक तनाव व अनिद्रा आदि की बीमारी दूर होती है।

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 विद्यालाभ योग 🌷

➡ 01 एवं 02 जुलाई को विद्यालाभ योग (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, आदि अमावस्यांत मास प्रचलनवाले राज्यों को छोड़कर भारतभर में)

🙏🏻 विद्यालाभ के लिए मंत्र

👉🏻 ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं वाग्वादिनि सरस्वति मम जिह्वाग्रे वद वद ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं नमः स्वाहा।

💥 विशेष – जिन राज्यों में पूर्णिमा को माह का अंत माना जाता है वहाँ यह मंत्र 01 जुलाई 2026 बुधवार को सुबह 06:51 से रात्रि 11:45 तक 108 बार जप लें और फिर मंत्रजप के बाद रात्रि 11:00 से 12:00 बजे के बीच जीभ पर लाल चंदन से “ह्रीं” मंत्र लिख दें। जिसकी जीभ पर यह मंत्र इस विधि से लिखा जायेगा, उसे विद्यालाभ व विद्वत्ता की प्राप्ति होगी।

➡️ 02 जुलाई, गुरुवार को प्रातः 04:21 से सुबह 09:27 तक 108 बार जप लें और फिर मंत्रजप के बाद रात्रि 11:00 से 12:00 बजे के बीच जीभ पर लाल चंदन से “ह्रीं” मंत्र लिख दें। जिसकी जीभ पर यह मंत्र इस विधि से लिखा जायेगा, उसे विद्यालाभ व विद्वत्ता की प्राप्ति होगी।

👉🏻 (ध्यान दें :- गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, आदि अमावस्यांत मास प्रचलनवाले राज्यों में यह योग 28 एवं 29 जुलाई को है।)



🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🌷🙏🏻

🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई और शुभ आशीष। 🌹

🎂 आपका जन्मदिन : 29 जून

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है, इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अतः आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दुःख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

✨ आपके लिए खास

🔹 शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

🔹 शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

🔹 शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

🔹 ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

🔹 शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

🔮 आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।

परिवार : पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। किसी की दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

करियर : लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

सलाह : बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर न करें।




🌹 आज का राशिफल 🌹

दिनांक : 29 जून 2026

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌹 आज का राशिफल 🌹

दिनांक : 29 जून 2026

♈ मेष 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज परिस्थियां आपके विपरीत ही रहने वाली है कल से स्थिति में सुधार आने लगेगा इसलिये महत्त्वपूर्ण निर्णय कल के ऊपर टालना बेहतर रहेगा। आज दिन के पूर्वार्द्ध से ही मन किसी अनजाने भय से व्याकुल रहेगा। कार्य व्यवसाय में भी नुकसान के कारण डर कर कार्य करेंगे। उधारी के धन को लेकर भी मन मे चिंता लगी रहेगी। आज कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचे अन्यथा कानूनी उलझनों में फंस सकते है। असफलता के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से घर का वातावरण अशांत होगा। मध्यान के बाद से स्थिति में सुधार तो आएगा लेकिन साहस की कमी निर्णय लेने से रोकेगी। घर का वातावरण संध्या बाद से सामान्य होने लगेगा लेकिन स्नेह की कमी फिर भी रहेगी। शरीर मे छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे।




♉ वृष 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

बीते दिन की असंयमित दिनचार्य का प्रभाव आज दिन के पहले भाग में देखने को मिलेगा थकान एवं शरीर मे अकड़न की शिकायत के चलते दैनिक कार्य भी जबरदस्ती करने पड़ेंगे। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओ को अधिक कमजोरी अनुभव होगी। मध्यान से राहत मिलने लगेगी फिर भी आज आपका मन उखड़ा हुआ ही रहेगा। कार्य व्यवसाय से थोड़ा बहुत लाभ आसानी से हो जावेगा। ज्यादा लोभ से बचे। आयात-निर्यात अथवा बाहरी क्षेत्र संबंधित कार्यो से कुछ खर्च करने के बाद धन लाभ हो सकता है लेकिन आज धन को रोक नही पाएंगे। संध्या से पहले किसी भी कार्य मे जोखिम ना ले। संध्या के बाद किया निवेश शीघ्र ही फलित होगा। बिजली के उपकरण एवं वाहनादि से सावधानी बरतें।




♊ मिथुन 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप अपनी ही मस्ती में मस्त रहेंगे। किसी कार्य मे सहज सफलता मिलने से मन ही मन प्रसन्न भी रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज व्यवसाय आशानुकूल नही रहेगा फिर भी पैतृक व्यवसाय से अल्प लाभ हो जाएगा। खाद्य पदार्थ, स्वर्ण एवं सफेद वस्तुओ में निवेश आगे लाभ दिलाएगा। पिता अथवा पैतृक मामलों में किसी परिजन से तीखी बहस हो सकती है। व्यवहार में नरमी बरते अन्यथा आगे के लिये परेशानी होगी। भाई बंधुओ के ऊपर भी खर्च हो सकता है। सरकारी एवं जमीनी मामलों को आज प्राथमिकता दे। ले-देकर सफल होने के ज्यादा आसार है। घर मे पति अथवा पत्नी की सेहत अकस्मात खराब होगी।




♋ कर्क 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपका व्यवहार एक समान नही रहेगा। जिससे स्वार्थ होगा उसी से व्यवहार करना पसंद करेंगे। विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा। नियंत्रण में रहे अन्यथा निकट भविष्य में किसी मुसीबत में फंस सकते है। कार्य व्यवसाय आज अनिश्चितता रहेगी। मध्यान के आस-पास आकस्मिक लाभ की संभावना है। लापरवाही ना करें, वरना आपके हिस्से का लाभ किसी प्रतिद्वन्दी के हिस्से में भी जा सकता है। आज सार्वजनिक क्षेत्र पर कम बोलने पर ही सम्मान मिलेगा, इसका भी ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर स्वार्थी व्यवहार के कारण पुराने संबंध खराब हो सकते है। दाम्पत्य जीवन मे भी आज तालमेल कम ही रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की कमियां निकालेंगे लेकिन संताने विवेकी व्यवहार करेंगी। मूत्राशय संबंधित रोग हो सकता है।




♌ सिंह 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपका स्वभाव अत्यंत जिद्दी रहेगा लेकिन इसका कुछ न कुछ लाभ भी मिलेगा। आज जिस कार्य को हाथ मे लेंगे उसे लाभ-हानि की परवाह किये बिना पूर्ण करने के बाद ही चैन से बैठेंगे। मध्यान के समय व्यवसाय अथवा नौकरी में सहकर्मी अधिकारी से अहम को लेकर टकराव की स्थिति बनेगी लेकिन थोड़े ही देर में कोई शुभ समाचार मिलने पर वातावरण शांत हो जाएगा। आज आध्यात्म से अवश्य जुड़े रहे, इसका अप्रत्यक्ष लाभ जरूर मिलेगा। घर मे भी सदस्यों में श्रेष्ठ दिखने की होड़ रहेगी। भाई बंधुओ से व्यवहार बनाये रहे, आकस्मिक लाभ मिल सकता है। पर्यटन की योजना बनेगी। निकट भविष्य में इसपर अधिक खर्च होगा। नेत्र संबन्धित विकार हो सकता है।




♍ कन्या 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आप शांति से बिताने का प्रयास करेंगे लेकिन घर अथवा कार्य क्षेत्र का वातावरण क्रोध के लिये उकसाएगा। काम-धंधे को लेकर आज ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी फिर भी परिणाम आशाजनक नही मिलेंगे। केवल कमीशन वाले कार्यो से जुड़े लोग कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमा सकेंगे। अन्य व्यवसायी वर्ग को लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोग अपने व्यवहार में मिठास रखें अन्यथा स्थान परिवर्तन या नौकरी खतरे में पड़ सकती है। पति अथवा संतान का व्यवहार दुखी करेगा फिर भी महिलाएं आज बेतुकी बयानबाजी से बचे। वायु विकार से शरीर मे दर्द एवं गैस-बदहजमी की शिकायत होगी।



♎ तुला ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिये उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा लेकिन स्वभाव से परोपकारी रहने का लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। धर्म-कर्म में आज भी काफी निष्ठा रहेगी लेकिन पूजा-पाठ के लिये समय कम ही मिल पायेगा। कार्य-व्यवसाय को लेकर मन में सुबह से ही योजना बनाते रहेंगे लेकिन आज सहयोग की कमी अथवा किसी अन्य के विलंब के कारण मध्यान के बाद ही सोची योजना पर कार्य आरंभ हो सकेगा। धन की आमद संभावना होने पर भी अंतिम क्षण में आगे के लिये लटक सकती है। आज आपको कोई मूल्यवान वस्तु मिलने की संभावना है लेकिन इसके गलत हाथ में जाने से हानि भी हो सकती है। हर किसी पर विश्वास न करें। संतानों को छोड़ घर के अन्य सभी सदस्य एकमत रहेंगे, खासकर पति-पत्नी में अच्छी पटेगी। कुछ समय के लिये शारीरिक शिथिलता भी बनी रहेगी।




♏ वृश्चिक 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपका स्वभाव तो संतोषी रहेगा, परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेंगे लेकिन घर के सदस्यों की महत्वाकांक्षाएं अधिक रहेंगी। खासकर महिलाएं एवं संतान देखादेखी में किसी महंगी वस्तु की मांग कर दुविधा में डालेंगी। परिवार के बुजुर्ग को छोड़ अन्य सभी आपके उदासीन व्यवहार से चिढ़ेंगे। भाई-बंधुओं से भी किसी बात को लेकर जिद और बहस होगी लेकिन आपका नरम व्यवहार मामले को गंभीर नहीं होने देगा। सरकार संबंधित कार्य से भागदौड़ के बाद आज भी कोई परिणाम नहीं मिलने से मन परेशान होगा। लेकिन बेरोजगार लोग प्रयास जारी रखें, कहीं से शुभ समाचार मिल सकते हैं। संध्या के समय धन संबंधित मामलों को लेकर मन में हीन भावना आएगी।




♐ धनु 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन लगभग ठीक-ठाक ही रहेगा। आपकी मानसिकता सुखोपभोग की अधिक रहेगी, इसके ऊपर खर्च करने में सोचेंगे नहीं। भाग्य का साथ भी मिलने से जिस कार्य को करेंगे उसमें अन्य की तुलना में शीघ्र ही सफलता पा लेंगे। धन लाभ भी आज आवश्यकता से अधिक होगा। कार्य क्षेत्र पर विवेक का परिचय दें। भागीदारों अथवा अन्य सहकर्मियों से किसी बात को लेकर गलतफहमी पनप सकती है। घर का वातावरण आनंददायक रहेगा। माता से विशेष लगाव होने से मनोकामना पूर्ति हो सकेगी लेकिन संतान संबंधित कोई नई समस्या से परेशान होंगे। संध्या बाद का समय दिन की तुलना में शांति से बिताएंगे। परोपकार की भावना आज कम ही रहेगी। सेहत आज ठीक ही रहेगी।




♑ मकर 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका पल-पल में बदलता स्वभाव स्वयं के साथ आसपास के लोगों को भी असमंजस में डालेगा। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर बदलाव लाने का विचार बनेगा परन्तु आज न ही करें तो बेहतर रहेगा। कार्य-व्यवसाय से लाभ की संभावना दिन भर बनी रहेगी लेकिन होगा आकस्मिक ही। आर्थिक कारणों से किसी से कलह होने की संभावना है। धैर्य से काम लें अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। संतान का महत्वपूर्ण सहयोग कार्य क्षेत्र पर मिलेगा लेकिन इससे कोई विशेष लाभ नहीं उठा पाएंगे। आज सहकर्मी एवं पति-पत्नी के प्रति मन में हीन भावना आएगी। हरी वस्तुओं की दलाली से अच्छा लाभ मिल सकता है। आवश्यक कार्य दिन रहते कर लें, कल से परिस्थिति हानिकारक बनने वाली है। स्वास्थ्य में शाम से गिरावट अनुभव करेंगे।




♒ कुंभ 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपसे भावनाओं में बहकर कोई अनैतिक कार्य हो सकता है जिसका बाद में पछतावा भी होगा। कार्य क्षेत्र पर कई बार लाभ की संभावना बनेगी लेकिन लाभ आज मुश्किल से ही हो पाएगा। सफेद वस्तुओं के व्यवसाय में आज तेजी रहेगी लेकिन व्यवसायी वर्ग भविष्य के लिये काली वस्तुओं में निवेश करे, लाभ की संभावना अधिक रहेगी। किसी को उधार देना पड़ सकता है। शल्य चिकित्सा के योग भी हैं, कराने से पहले अनुभवी की सलाह अवश्य लें। घर का वातावरण नरम-गरम रहेगा। पति-पत्नी के बीच शंका जन्म लेने से कलह हो सकती है। संतानों से भी संबंधों में चंचलता आएगी। सिर अथवा हड्डी संबंधित विकार से परेशानी हो सकती है।




♓ मीन 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप मेहनत करने में कमी नहीं रखेंगे फिर भी सफलता संदिग्ध ही रहेगी। नौकरी वाले जातकों का ध्यान कार्य में कम, इधर-उधर की बातों में अधिक रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोग आज सौंदर्य अथवा साज-सज्जा के सामान एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर बिना विचार निवेश कर सकते हैं, परन्तु तुरंत लाभ की उम्मीद न रखें। निकट भविष्य में अवश्य धन मिलेगा। आज भी आवश्यकता अनुसार धन कहीं न कहीं से मिल ही जायेगा। पति-पत्नी के बीच संबंधों में निकटता आएगी। छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। संतान के विषय में अशुभ समाचार मिलने से चिंता होगी। माता की सेहत भी चिंता का विषय बनेगी।




🌺 आज का प्रेरक संदेश

“धर्म केवल पूजा-पाठ का नाम नहीं है, बल्कि सत्य, करुणा, संयम और कर्तव्य का पालन ही सच्चा धर्म है। जो व्यक्ति अपने आचरण को श्रेष्ठ बनाता है, वही ईश्वर की वास्तविक उपासना करता है।”

🙏🏻 हर हर महादेव 🔱

॥ इति श्री सनातन पंचांग – 29 जून 2026 सम्पूर्ण ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Brain essentials

Whole life is a search for beauty. But, when the beauty is found inside, the search ends and a beautiful journey begins.