Sanatan Panchang 22032026 Rashifal Samadhan

ॐ असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मा अमृतं गमय।

ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥

हिंदी अर्थ एवं व्याख्या:
यह महामंत्र हमें सिखाता है कि हे परमात्मा! मुझे असत्य से सत्य की ओर ले चलो, अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो, मृत्यु से अमरत्व की ओर ले चलो।

यह उदाहरण जीवन की गहन साधना का सार है। हमारा जीवन अक्सर माया, अज्ञान और क्षणभंगुर सुखों में उलझा रहता है, लेकिन यह प्रार्थना हमें सत्य, ज्ञान और शाश्वत आनंद की ओर प्रेरित करती है। जब हम अंधकार (अज्ञान) को छोड़कर ज्योति (ब्रह्मज्ञान) की ओर बढ़ते हैं, तो मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है और हम अमृतत्व (आत्मा की अमरता) को प्राप्त करते हैं। यह मंत्र हमें हर कठिनाई में आशा, प्रकाश और शांति देता है। इसे रोज जपें, तो मन शांत और जीवन प्रेरणापूर्ण बन जाता है।

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 सनातन पंचांग 🚩
🌤️ दिनांक – 22 मार्च 2026
🌤️ दिन – रविवार
🌤️ विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत – 1948
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – वसंत ऋतु
🌤️ मास – चैत्र
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – चतुर्थी रात्रि 09:16 तक तत्पश्चात पंचमी
🌤️ नक्षत्र – भरणी रात्रि 10:42 तक तत्पश्चात कृत्तिका
🌤️ योग – वैधृति शाम 03:42 तक तत्पश्चात विष्कंभ
🌤️ राहुकाल – शाम 05:18 से शाम 06:59 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:42
🌤️ सूर्यास्त – 06:49
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण – विनायक चतुर्थी
💥 विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🚩 सनातन पंचांग 🚩

🌷 नवरात्रि की पंचमी तिथि 🌷
🙏🏻 23 मार्च 2026 सोमवार को चैत्र – शुक्ल पक्ष की पंचमी की बड़ी महिमा है। इसको श्री पंचमी भी कहते हैं। संपत्ति वर्धक है।
🙏🏻 इन दिनों में लक्ष्मी पूजा की भी महिमा है। ह्रदय में भक्तिरूपी श्री आये इसलिए ये उपासना करें। इस पंचमी के दिन हमारी श्री बढ़े, हमारी गुरु के प्रति भक्तिरूपी श्री बढ़े। उसके लिए भी व्रत, उपासना आदि करना चाहिए। पंचमं स्कंध मातेति। स्कंध माता कार्तिक स्वामी की माँ पार्वतीजी… उस दिन मंत्र बोलो – ॐ श्री लक्ष्मीये नम:।

🚩 सनातन पंचांग 🚩

🌷 चैत्र नवरात्रि 🌷
🙏🏻 नवरात्र की पंचमी तिथि यानी पांचवे दिन माता दुर्गा को केले का भोग लगाएं। इससे परिवार में सुख-शांति रहती है।

🚩 सनातन पंचांग 🚩

🌷 चैत्र नवरात्रि 🌷
🙏🏻 स्कंदमाता की पूजा से मिलती है शांति व सुख
नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता भक्तों को सुख-शांति प्रदान करने वाली हैं। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कंद की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जानते हैं। स्कंदमाता हमें सिखाती हैं कि जीवन स्वयं ही अच्छे-बुरे के बीच एक देवासुर संग्राम है व हम स्वयं अपने सेनापति हैं। हमें सैन्य संचालन की शक्ति मिलती रहे। इसलिए स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थित होना चाहिए, जिससे कि ध्यान वृत्ति एकाग्र हो सके। यह शक्ति परम शांति व सुख का अनुभव कराती हैं।

🚩 सनातन पंचांग 🚩
।। राम ।।
रामचरितमानस की ये 31 दिव्य मन्त्र चौपाइयाँ मनुष्य की हर समस्या का उपाय मानी जाती हैं। हर चौपाई के साथ उसका कार्य बताया गया है—यह किस प्रयोजन के लिए जपी जाती है। इन 31 दिव्य मन्त्रों के जाप से मनुष्य कठिन संकटों से मुक्ति पा सकता है।
।। जय श्री राम ।।
रामचरितमानस की चौपाइयों में ऐसी क्षमता है कि इनके जप से मनुष्य बड़े से बड़े संकट में भी मुक्त हो सकता है। इन मंत्रों का जीवन में प्रयोग अवश्य करें, प्रभु श्रीराम आपके जीवन को सुखमय बना देंगे।

1. रक्षा के लिए
मामभिरक्षक रघुकुल नायक।
घृत वर चाप रुचिर कर सायक।।
2. विपत्ति दूर करने के लिए
राजिव नयन धरे धनु सायक।
भक्त विपत्ति भंजन सुखदायक।।
3. सहायता के लिए
मोरे हित हरि सम नहि कोऊ।
एहि अवसर सहाय सोई होऊ।।
4. सब काम बनाने के लिए
वंदौ बाल रुप सोई रामू।
सब सिधि सुलभ जपत जोहि नामू।।
5. वश में करने के लिए
सुमिर पवन सुत पावन नामू।
अपने वश कर राखे राम।।
6. संकट से बचने के लिए
दीन दयालु विरद संभारी।
हरहु नाथ मम संकट भारी।।
7. विघ्न विनाश के लिए
सकल विघ्न व्यापहि नहि तेही।
राम सुकृपा बिलोकहि जेहि।।
8. रोग विनाश के लिए
राम कृपा नाशहि सब रोगा।
जो यहि भाँति बनहि संयोगा।।
9. ज्वर ताप दूर करने के लिए
दैहिक दैविक भौतिक तापा।
राम राज्य नहि काहुहि व्यापा।।
10. दुःख नाश के लिए
राम भक्ति मणि उस बस जाके।
दुःख लवलेस न सपनेहु ताके।।
11. खोई वस्तु पाने के लिए
गई बहोरि गरीब नेवाजू।
सरल सबल साहिब रघुराजू।।
12. अनुराग बढ़ाने के लिए
सीता राम चरण रत मोरे।
अनुदिन बढ़े अनुग्रह तोरे।।
13. घर में सुख लाने के लिए
जै सकाम नर सुनहि जे गावहि।
सुख सम्पत्ति नाना विधि पावहिं।।
14. सुधार के लिए
मोहि सुधारहि सोई सब भाँती।
जासु कृपा नहि कृपा अघाती।।
15. विद्या पाने के लिए
गुरु गृह पढ़न गए रघुराई।
अल्प काल विद्या सब आई।।
16. सरस्वती निवास के लिए
जेहि पर कृपा करहि जन जानी।
कवि उर अजिर नचावहि बानी।।
17. निर्मल बुद्धि के लिए
ताके युग पद कमल मनाऊँ।
जासु कृपा निर्मल मति पाऊँ।।
18. मोह नाश के लिए
होय विवेक मोह भ्रम भागा।
तब रघुनाथ चरण अनुरागा।।
19. प्रेम बढ़ाने के लिए
सब नर करहिं परस्पर प्रीति।
चलत स्वधर्म कीरत श्रुति रीती।।
20. प्रीति बढ़ाने के लिए
बैर न कर काह सन कोई।
जासु बैर प्रीति कर सोई।।
21. सुख प्राप्ति के लिए
अनुजन संयुत भोजन करही।
देखि सकल जननी सुख भरहीं।।
22. भाई का प्रेम पाने के लिए
सेवाहि सानुकूल सब भाई।
राम चरण रति अति अधिकाई।।
23. बैर दूर करने के लिए
बैर न कर काहू सन कोई।
राम प्रताप विषमता खोई।।
24. मेल कराने के लिए
गरल सुधा रिपु करही मिलाई।
गोपद सिंधु अनल सितलाई।।
25. शत्रु नाश के लिए
जाके सुमिरन ते रिपु नासा।
नाम शत्रुघ्न वेद प्रकाशा।।
26. रोजगार पाने के लिए
विश्व भरण पोषण करि जोई।
ताकर नाम भरत अस होई।।
27. इच्छा पूर्ति के लिए
राम सदा सेवक रुचि राखी।
वेद पुराण साधु सुर साखी।।
28. पाप विनाश के लिए
पापी जाकर नाम सुमिरहीं।
अति अपार भवसागर तरहीं।।
29. अल्प मृत्यु से रक्षा के लिए
अल्प मृत्यु नहि कबहुँ पीरा।
सब सुन्दर सब निरोग शरीरा।।
30. दरिद्रता दूर करने के लिए
नहि दरिद्र कोऊ दुःखी न दीना।
नहि कोऊ अबुध न लक्षण हीना।।
31. प्रभु दर्शन पाने के लिए
अतिशय प्रीति देखि रघुवीरा।
प्रकटे ह्रदय हरन भव पीरा।।
जा पर कृपा राम की होई।
ता पर कृपा करें सब कोई।।
हर हर महादेव शम्भो काशी विश्वनाथ वन्दे।।
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻🌹

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹

आपका जन्मदिन: 22 मार्च
दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।

परिवार: पारिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

बिजनेस: नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

मेष 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें विरोधी आपकी गलती खोजने के लिए आतुर रहेंगे। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।

वृष 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा आज प्रातः काल में किसी परिजन से तकरार होने के कारण दिन भर मन खिन्न रहेगा। आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान करेंगे। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को जानने का सौभाग्य मिलेगा।

मिथुन 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे दाम्पत्य का पूर्ण सुख मिलेगा। आडंबर के पीछे आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे जिसके कारण बाद में समस्या बन सकती है। दुर्व्यसनों के कारण परिवार का वातावरण ख़राब न हो इसका ध्यान रखें।

कर्क 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण संबंदो में खटास आ सकती है।

सिंह 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वाभाव मे कुछ जल्दबाजी रहेगी फिर भी अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा। जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं परिजनों के साथ विचार विमर्श के बाद हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।

कन्या 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आज सेहत की अनदेखी करना आगे के लिये भारी पड़ सकता है। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय आलस्य में बीतेगा। पहले से व्यवस्था ना बनाने का नुकसान भी उठाना पड़ेगा। आज व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य के कारण कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व नहीं देने पर मनमुटाव हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

तुला ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।

वृश्चिक 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नही प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी। आज स्त्री पक्ष से झगड़ा होने की संभावना है परन्तु काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानो अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।

धनु 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे। किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।

मकर 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है। धन के अपव्यय करने से बाद में परेशानी उठानी पड़ेगी। लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है। परिवारक उलझने प्रयास करने पर भी यथावत रहेंगी। जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।

कुंभ 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधीयो का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी इसके लिये किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से नही चूकेंगे। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।

मीन 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।

हर हर महादेव! 🌟🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton