Sanatan Panchang 15032026 Rashifal Samadhan

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻

🌟 उपनिषद से प्रेरणादायक उद्धरण 🌟 
ॐ असतो मा सद्गमय । तमसो मा ज्योतिर्गमय । मृत्योर्मा अमृतं गमय । ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥ 

(यह मंत्र बृहदारण्यक उपनिषद से लिया गया है।) 

व्याख्या: यह अत्यंत सुंदर और प्रेरणादायक प्रार्थना है जो कहती है – “असत्य से मुझे सत्य की ओर ले चलो, अंधकार से मुझे प्रकाश की ओर ले चलो, मृत्यु से मुझे अमरता की ओर ले चलो।” 
इसका भाव है कि जीवन में हम अज्ञान के अंधेरे, झूठ और भय से निकलकर सत्य, ज्ञान और शाश्वत आनंद की ओर बढ़ें। यह हमें हर कठिनाई में आशा, सकारात्मकता और आत्म-ज्ञान की याद दिलाता है। आज पापमोचनी एकादशी के पावन दिन पर यह मंत्र हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति और शुद्ध विचार से सभी पापों का नाश हो जाता है और जीवन प्रकाशमान बन जाता है।

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩 
🌤️ दिनांक – 15 मार्च 2026 
🌤️ दिन – रविवार 
🌤️ विक्रम संवत – 2082 
🌤️ शक संवत – 1947 
🌤️ अयन – उत्तरायण 
🌤️ ऋतु – वसंत ऋतु 
🌤️ मास – चैत्र (गुजरात-महाराष्ट्र-फाल्गुन) 
🌤️ पक्ष – कृष्ण 
🌤️ तिथि – एकादशी सुबह 09:16 तक तत्पश्चात द्वादशी 
🌤️ नक्षत्र – श्रवण 16 मार्च प्रातः 05:56 तक तत्पश्चात धनिष्ठा 
🌤️ योग – परिघ सुबह 10:25 तक तत्पश्चात शिव 
🌤️ राहुकाल – शाम 05:16 से शाम 06:46 तक 
🌤️ सूर्योदय – 06:48 
🌤️ सूर्यास्त – 06:46 
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा में 
🚩 व्रत पर्व विवरण – पापमोचनी एकादशी, षडशीति-मीन संक्रांति (पुण्यकाल: सूर्योदय से दोपहर 12:36 तक) 

💥 विशेष – हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।। 
💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है। 
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए। 
💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है। एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है। 
💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं। 

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩 
🌷 पापमोचनी एकादशी 🌷 
➡️ 15 मार्च : पापमोचनी एकादशी (व्रत करने पर पापराशि का विनाश) 

🙏🏻 

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩 
🌷 प्रदोष व्रत 🌷 
🙏🏻 हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार सोमवार को सोमप्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए… 

👉🏻 ऐसे करें व्रत व पूजा 
🙏🏻 – प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं। 
🙏🏻 – इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं। 
🙏🏻 – पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें। 
🙏🏻 – भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं। 
🙏🏻 – भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसी से अपना व्रत भी तोड़ें। उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें। 

👉🏻 ये उपाय करें 
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य दें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं। ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है। 

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩 
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻 

🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹 
दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं हैं। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अतः शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं हैं। 

आपके लिए खास 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78 
शुभ वर्ष : 2028 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल 
करियर: नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। 

परिवार: दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। 

शिक्षा: लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) 
आज दिन के आरंभ में आप शारीरिक रूप से कार्यो को करने में असमर्थ रहेंगे शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य को करने का मन नही करेगा। मध्यान तक स्थित सामान्य बनने लगेगी लेकिन मन मे चंचलता अधिक रहने के कारण किसी भी कार्य मे तुरंत निर्णय नही ले सकेंगे। ढुल मुल नीति से कार्य करने पर लाभ के अवसर हाथ से निकलने की संभावना अधिक रहेगी। संध्या का समय अवश्य धन लाभ कराएगा लेकिन आशानुकूल नही। परिवार में आज सोच समझ कर ही बोलें जुबान पर लगाम ना रहने से कलह हो सकती है। 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) 
आज दिन के आरंभ में आपको मिश्रित फल मिलेंगे मन मे किसी कार्य को लेकर दुविधा रहेगी परन्तु इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आने लगेगा। प्रातः काल मे जिस भी कार्य मे जुटेंगे मध्यान पश्चात तक उसे पूर्ण कर लेंगे धन लाभ भी आज संध्या के बाद अकस्मात होगा। आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर तो नही फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए पर्याप्त रहेगी। सहकर्मी आज आपसे प्रसन्न रहेंगें। घर का वातावरण भी छोटी मोटी बीमारियों को छोड़ शांत रहेगा। संतानो की प्रगति से घर मे खुशहाली आएगी। मित्र रिश्तेदारों से आनंददायक भेंट होगी। 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) 
आज का दिन आपके लिए विविध समस्याएं लाएगा। परिवार अथवा रिश्तेदारी में कोई दुख होने की संभावना है। स्वयं के साथ ही आज परिजनों की सेहत का भी विशेष ख्याल रखे। कार्य क्षेत्र पर आज कुछ ना कुछ कारण से विलम्ब होगा जिसके सीधा असर आज होने वाली आय पर भी पड़ेगा। लाभ की अपेक्षा आकस्मिक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ायेगी संचित धन में भी कमी आने के आसार है। आज आप दूसरों के विवाद अथवा अनर्गल प्रवृतियों से स्वयं को दूर रखें किसी अन्य के झंझट में पड़ कर स्वयं की हानि करा लेंगे। परिजन आज आपकी भावनाओं को समझते हुए भी मदद करने की स्थिति में नही रहेंगे। 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) 
आज का दिन आपको कार्यो में सफलता दिलाएगा लेकिन फिर भी मनमानी के कारण कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे भी रह सकते है। आज आपका सामाजिक दायरा बढेगा इसका लाभ पारिवारिक प्रतिष्ठा के साथ ही व्यवसाय को भी मिलेगा। परिवार के बुजुर्गो से पूर्व में मिला मार्गदर्शन भी आज कार्यो को बेहतर बनाने में मदद करेगा। धन लाभ के आरंभ में कुछ अड़चने आयेंगी लेकिन थोड़े विलम्ब से ही सही आशा से अधिक ही रहेगा। बाहर की यात्रा भोजन का अवसर मिलेगा लेकिन आज ज्यादा तीखा खाने से उदर संबंधित शिकायत होगी। ना चाहते हुए भी फिजूल खर्च नहीं रोक सकेंगे। 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) 
आपके लिए आज का दिन धन धान्य में वृद्धिकारक रहेगा। खर्च भी आज अधिक रहेंगे लेकिन आवश्यक ही होंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप नए प्रयोग आजमाएंगे इनमे आरम्भ में सफलता मिलेगी लेकिन बाद में कुछ रुकावट आने की संभावना है फिर भी प्रयास करते रहे आगे भी लाभ की स्थिति बनेगी। सामाजिक कार्यो में रुचि कम रहेगी फिर भी बेमन से किसी आयोजन में उपस्थिति देनी पड़ेगी। आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे जिनमे से अधिकांश में सफलता मिल जाएगी। धार्मिक पूजा पाठ अथवा तीर्थ यात्रा की योजना बनेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार दोनों उत्तम रहेंगे। 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) 
आज के दिन आपकी बौद्विक क्षमता निरन्तर विकसित होगी जिससे परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपको अनुभव के आधार पर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएंगे लेकिन ध्यान रहें इससे अन्य लोगों के कार्य में उलझ कर आपके स्वयं के कार्य अधूरे रह जाएंगे। धार्मिक कार्य एवं आध्यात्म के लिए भी आज समय निकालना पड़ेगा मध्यान बाद पूजा पाठ अथवा देवदर्शन के योग है।आर्थिक रूप से आज आप निश्चिन्त रहंगे धन लाभ आज निश्चित ना होकर आकस्मिक ही होगा। पारिवारिक माहौल पहले से ज्यादा शांत रहेगा। फिर भी घर में अधिक मौन रहने का प्रयास करें। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) 
आज का दिन आपके लिये मानसिक परेशानी वाला रहेगा। आज बोलने चालने में संयम ना रहने पर किसी से झगड़ा होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज व्यवहार में अधिक नरमी बरते सहकर्मियों से छोटी छोटी बातो को लेकर मतभेद खड़े होंगे। व्यवसायी लोग पूरी तैयारी से अधूरे कार्य पूर्ण करने में जुटेंगे फिर भी आज आर्थिक लाभ ना के बराबर ही रहेगा। पारिवारिक जीवन मे भी वैर विरोध लगा रहेगा। आपसी संबंधों को आज धन से ना तोलें। मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रह सकता है। पूजा पाठ में रुचि रहेगी। 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) 
आज का दिन आपको धन लाभ कराएगा। आज आपके समस्त कार्य थोड़े से परिश्रम से ही बनते चले जायेंगे प्रतिस्पर्धा भी कम ही रहेगी जिसका फायदा अवश्य मिलेगा। आज आपकी सोचने की क्षमता उच्च कोटि ही एवं अन्य लोगो से भिन्न रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आपनी कार्य कुशलता के बल पर सम्मान हांसिल करेंगे समाज के उच्चवर्गीय लोगो के साथ बैठने पर आपकी पहचान भी ऐसी ही बनेगी। धन की आमद रुक रुक कर होती रहने से आवश्यक खर्च चलते रहेंगे। परिवार में स्त्रियों को छोड़ शेष सभी शांत व्यवहार करेंगे। बुजुर्ग आपके कुछ आशा लगाए रहेंगें। 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) 
आज के दिन आपमें संतोष की भावना अधिक रहेगी दिन के आरंभ में कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे लेकिन इसके बाद कार्यो को जल्दबाजी में करने से कुछ ना कुछ गड़बड़ होने की आशंका है। व्यवसाय से आज कुछ ज्यादा उम्मीद ना रखें लेकिन परिश्रम जरूर करते रहे आज मेहनत करने पर निकट भविष्य में इसके लाभदायक परिणाम मिलेंगे। नए कार्य का आरंभ आज ना करें। मध्यान बाद का समय आर्थिक लाभ वाला तो रहेगा परन्तु आपकी निष्क्रियता के कारण उचित लाभ से वंचित रह जाएंगे। परिजनों का सुख सहयोग उत्तम रहेगा। सुख सुविधा मिलेगी। 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) 
आज दिन आरम्भ होते ही आपके लिए राहत भरी खबर मिलेगी जिससे मानसिक चिंताओं में कमी आएगी। धर्म कर्म अथवा परिवार के प्रति ज्यादा लगाव रखेंगे जिस वजह से कार्यो में थोड़ा विलम्ब संभव है। नौकरी पेशा जातक के दिनों से मन मे चल रही इच्छापूर्ति होने से उत्साहित रहेंगे व्यवसायी वर्ग भी आज कुछ नई जोड़ तोड़ में लगे रहेंगे परन्तु धन लाभ आज मध्यम से कम ही रहेगा। नए अनुबंध मिलने पर हाथ मे अवश्य ले लेकिन आज इनपर कार्य आरंभ नाकरें दुविधा में फंस सकते है। घरवाले आज आपकी मनपसंद वस्तु उपहार में देंगे। 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आपके लिए आज का दिन हानि वाला रहेगा। व्यवहारिकता की कमी रहने के कारण बेवजह लोगो से उलझेंगे। आज आप अपने काम से मतलब रखने की जगह औरो की काम मे दखल देंगे जिससे सम्मान में कमी आएगी। गलत निर्णय अथवा सहकर्मियों से तालमेल की कमी के कारण आपके अधिकांश कार्य आज विलम्ब से चलेंगे कार्य क्षेत्र पर लाभ की जगह हानि अधिक होगी। असफलता मिलने पर क्रोध आएगा। व्यवसाय की निराशा घर मे निकालने अथवा अनदेखी करने पर घर मे नई परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत में गिरावट आएगी सरदर्द नेत्र विकार की संभावना ज्यादा है। 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 
आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा आज सभी महत्त्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता दें सहज सफलता मिलेगी। सरकारी एवं कागजी कार्य भी आज करने शुभ रहेंगे। व्यवसायियों को सरकारी मदद मिलने की संभावना आज अधिक रहेगी प्रयास अवश्य करें। बेरोजगार लोगो को भी आज थोड़े परिश्रम के बाद रोजगार मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा खींच तान वाला रहेगा बिना संघर्ष किये इसमे सफलता मुश्किल रहेगी। परिजन आज आपसे किसी स्वार्थ सिद्धि के लिये अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे जिसके पूर्ण होने पर घरेलू खुशियों में बढ़ोतरी होगी। 

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻 
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton