Sanatan Panchang 14032026 Rashifal Samadhan

इदं सर्वं खल्विदं ब्रह्म: संक्षिप्त व्याख्या

यह महावाक्य छान्दोग्योपनिषद् (३.१४.१) से है, जो अद्वैत वेदांत का मूल सिद्धांत दर्शाता है। अर्थ: “यह समस्त सृष्टि निश्चय ही ब्रह्म ही है।”

सरल शब्दों में: ब्रह्म (परम सत्य) ही सब कुछ का आधार है। जगत् उसके प्रतिबिंब मात्र—जैसे समुद्र की लहरें समुद्र ही हैं, वैसे ही फूल, पेड़, मनुष्य सब ब्रह्म के रूप हैं। कोई अलगाव नहीं; सब पवित्र और एक है।
 
प्रासंगिकता: इससे द्वेष-ईर्ष्या मिटती है, शांति मिलती है। ध्यान में जपें: “सब ब्रह्म है”—माया (भ्रम) दूर हो जाता है, मोक्ष का द्वार खुलता है।
ॐ शान्तिः! 🙏


🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩 
🌤️ दिनांक – 14 मार्च 2026 
🌤️ दिन – शनिवार 
🌤️ विक्रम संवत – 2082 
🌤️ शक संवत – 1947 
🌤️ अयन – उत्तरायण  
🌤️ ऋतु – वसंत ऋतु  
🌤️ मास – चैत्र (गुजरात-महाराष्ट्र-फाल्गुन) 
🌤️ पक्ष – कृष्ण  
🌤️ तिथि – दशमी सुबह 08:10 तक तत्पश्चात एकादशी 
🌤️ नक्षत्र – उत्तराषाढा 15 मार्च  प्रातः 04:49 तक तत्पश्चात श्रवण 
🌤️ योग – वरीयान सुबह 10:43 तक तत्पश्चात परिघ 
🌤️ राहुकाल – सुबह 09:47 से सुबह 11:17 तक 
🌤️ सूर्योदय – 06:49 
🌤️ सूर्यास्त – 06:46 
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा में 
🚩 व्रत पर्व विवरण –  
💥 विशेष – ब्रह्म पुराण के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी। (ब्रह्म पुराण) 
💥 शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ॐ नमः शिवाय। का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण) 
💥 हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण) 
🚩 ~सनातन पंचांग~ 🚩 
पापमोचिनी एकादशी व्रत  कथा सभी पापो का होगा नाश और पुण्यो की होगी अपार वृद्धि 

🌷 षडशीति-मीन संक्रान्ती 🌷 
👉 15 मार्च 2026 रविवार को षडशीति संक्रान्ती है। 
🙏 पुण्यकाल : सूर्योदय से दोपहर 12:36 तक… जप, तप, ध्यान और सेवा का पूण्य 86000 गुना है !!! 
🙏 इस दिन करोड़ काम छोड़कर अधिक से अधिक समय जप – ध्यान, प्रार्थना में लगायें। 
🙏 षडशीति संक्रांति में किये गए जप ध्यान का फल ८६००० गुना होता है – (पद्म पुराण ) 
🚩 ~सनातन पंचांग~ 🚩 
🌷 पापमोचनी एकादशी 🌷 
➡️ 14 मार्च 2026 शनिवार को सुबह 08:10 से 15 मार्च, रविवार को सुबह 09:16 तक एकादशी है। 
💥 विशेष – 15 मार्च, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे। 
🙏🏻 जो श्रेष्ठ मनुष्य ‘पापमोचनी एकादशी’ का व्रत करते हैं उनके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं । इसको पढ़ने और सुनने से सहस्र गौदान का फल मिलता है । ब्रह्महत्या, सुवर्ण की चोरी, सुरापान और गुरुपत्नीगमन करनेवाले महापातकी भी इस व्रत को करने से पापमुक्त हो जाते हैं । यह व्रत बहुत पुण्यमय है । 
🙏🏻  
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩 
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻🌹

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹 
आपका जन्मदिन: 14 मार्च  
 
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 
  
आपके लिए खास  
 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23 
  
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50 
  
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052 
  
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे। 
  
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 
  
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल 
  
परिवार : दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। 
  
करियर: यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।  
 
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) 
आज आप के विचार कुछ नया करने के रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी नए प्रयोग अमल में लाएंगे इनसे लाभ भी तुरंत हो जाएगा जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से सरकारी उलझने कम होंगी। पुराने मुकदमे में विजय मिलने की भी सम्भावना है। धन लाभ खर्च की अपेक्षा अधिक रहने पर थोड़ी बहुत बचत भी कर सकेंगे। भावुकता एवं विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा। आज जल्दी से किसी की बातों पर विश्वास ना करें धोखा हो सकता है। परिवार में इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी देखनी पड़ेगी। 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) 
आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आज की गई मेहनत रात्रि बाद से रंग दिखाने लगेगी आलस्य को त्याग निर्धारित कार्यो को पूर्ण करने में लग जाएं। कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मियों का अटपटा व्यवहार परेशानी में डालेगा अधिकांश कार्य स्वयं के बल पर करने पडेंगे आज आपकी जिस लाभ की आशा थी उससे वंचित रह जाएंगे। धन लाभ की संभावनाएं टलते टलते कल के लिए लंबित हो सकती है फिर भी आज संध्या काल तक आवश्यकता अनुसार धन मिल जाएगा। खर्चे भी पहके से निमंत्रण दे देंगे। परिवार में आज आपके रूखे अथवा कटु वचन से किसी का दिल दुख सकता है।  

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) 
आज आपके समस्त जरूरी कार्य दिन रहते पूर्ण करले इसके बाद परिस्थितियां विपरीत होने पर विघ्न-बाधाएं आने लगेगी। आज दिन का आरंभ सुख-शान्ति से होगा घर के सदस्य से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। तन एवं मन मे नई स्फूर्ति का संचार रहेगा। मध्यान तक प्रत्येक कार्यो को गंभीरता से करेंगे इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा। महिला वर्ग आज कार्य कुशलता के लिए प्रशंशा की पात्र बनेंगी। लेकिन अतिआत्मविश्वास में आकर कोई नुकसान भी हो सकता है इसका ध्यान रखें। घरेलू आवश्यकताओं अथवा परिजनों की जिद पूर्ण करने में समर्थ तो रहेंगे लेकिन असुविधा भी होगी। 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) 
आज का दिन आपके लिए कई संभावनाएं जगाएगा। दिन के आरंभ में वाणी को संयमित रखें अन्यथा सम्मान में कमी आने की सम्भावना है। धन लाभ की आशा प्रातः काल से ही लगी रहेगी इसके पूर्ण होने में मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा। आर्थिक एवं पारिवारिक दृष्टिकोण से आज दिन शुभ रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने पर आनंदित रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आज आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे आर्थिक मामलों को भी स्वय के बल पर निपटा लेंगे। यात्रा पर्यटन की इच्छा मन मे रहेगी लेकिन आज इसके पूर्ण होने की संभावना कम ही है। परिजनों के साथ हास्य परिहास के अवसर मिलने से वातावरण आंनदित रहेगा। 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) 
आज के दिन आपका समय अनावश्यक कार्यो के पीछे नष्ट होगा। घरेलू समस्याए ज्यादा रहने के कारण व्यावसायिक क्षेत्र पर मन लगाकर कार्य नही कर सकेंगे। महिलाये आध्यात्म में रुचि होने पर भी मन को एकाग्र नही रख पाएगी। आप आज किसी कार्य मे असफल होने पर चिड़चिड़े स्वाभव से ग्रस्त रहेंगे। सन्तान एवं बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत होंगे। नए कार्य का आरंभ ना करें हानि होगी। चोटादि का भय है यात्रा अथवा वाहन चलाने में सावधानी बरतें। धन संबंधित व्यवहार भी अतिआवश्यक होने पर ही करें स्पष्टता ना रहने के कारण बाद में परेशानी हो सकती है। संध्या बाद राहत मिलने लगेगी। 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) 
आज के दिन आपको बौद्धिक कार्यो में सफलता मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि बुद्धिमानो जैसी बनेगी। लेकिन आज अतिआत्मविश्वास में कोई मूर्खता भरा कार्य करने पर हास्य के पात्र भी बन सकते है। कार्य व्यवसाय में आज जो भी निर्णय लेंगे निकट भविष्य में शीघ्र ही उसका लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के साथ ही आज व्यवसाय भी कम ही रहेगा। सीमित साधनों से काम करने पर आय भी कम ही रहेगी। सरकारी एवं पारिवारिक कार्यो पर खर्च होगा साथ ही आज घर मे स्त्री संतानो के कारण सामाजिक मान बढेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) 
आज के दिन आप छोटे मोटे कामो की अनदेखी करेंगे बाद में ये ही चिंता का विषय बनेंगे। दिनचार्य प्रातः काल से ही अव्यवस्थित बनेगी। लापरवाही के कारण सहकर्मी अथवा भागीदारों से बहस हो सकती है। अधिकारी वर्ग भी आपसे खफा रहेंगे अपनी इच्छा पूर्ति करना नामुमकिन ही रहेगा। व्यवसायी वर्ग को भी ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा इसके अनुपात में लाभ न्यून ही होगा। संध्या बाद से स्थिति बदलने लगेगी कम लाभ वाली जगह से भी मोटा लाभ बना सकेंगे। व्यवसाय में सरकारी अवरोध कम होंगे। परिजनों का सुख दिन में कम लेकिन संध्या बाद अधिक रहेगा। महिलाये पुरुषों की अनदेखी करेंगी। 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) 
आज का दिन आपके लिये थोड़ा उठा पटक वाला रहेगा आज आप शीघ्र पूर्ण होने वाले कार्यो को पहले करें लंबे समय मे होने वाले कार्यो को अभी विराम दें मध्यान तक कि गई मेहनत का फल संध्या तक मिल जाएगा धन लाभ आज अवश्य होगा लेकिन इसके लिए भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। कल के लिए कोई भी कार्य लंबीत ना रखें अन्यथा उलझने बढ़ने से अधूरे रह जाएंगे। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति भी आज दिन रहते अवश्य कर दें वरना रात निकालनी भारी पड़ सकती है। महिलाये घर एवं बाहर की जिम्मेदारी ठीक से संभालेंगी परन्तु अचानक उग्र हो सकती है।  

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) 
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज प्रत्येक कार्य मे अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्य कई बार प्रयास करने पर ही बनेंगे। कार्य व्यवसाय में भी मंदी रहने से ऊबन अनुभव होगी नौकरी पेशा लोग बुद्धि कौशल के लिए सम्मानित होंगे सामाजिक कद बढेगा। व्यवसायी वर्ग संध्या पश्चात बिक्री बढ़ने पर व्यवसाय संबंधित कार्यो से संतुष्ट रहेंगे। आशानुकूल धन लाभ आज सायं काल मे ही होगा। परिजनों के साथ घरेलू मुद्दों के साथ ही यात्रा पर्यटन की योजना पर बात करेंगे। महिलाये किसी कारण से उत्साहित रहेंगी।  

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) 
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर उपलब्ध कराएगा। परन्तु आज मन कार्यो से हटकर अन्यत्र भटकने के कारण होने वाले लाभ में कमी आएगी। व्यवसायी वर्ग जल्दबाजी में निर्णय लेंगे नए अनुबंद पाने के लिए जोड़ तोड़ की नीति अपनाएंगे। व्यवसाय में वृद्धि तो होगी लेकिन धन लाभ उसकी अपेक्षा कम ही रहेगा। पारिवारिक दायित्व बढ़ने के कारण आय का अधिकांश हिस्सा तुरंत खर्च हो जाएगा। कार्य क्षेत्र पर आज महिलाओ का दबदबा अधिक रहेगा फिर भी अंतिम निर्णय पुरुषों के ऊपर निर्भर रहेगा। परिवार में किसी गलतफहमी के कारण तकरार होने की संभावना है।  

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आपको आज का दिन धैर्य से बिताने की सलाह है। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय अवश्य हानि का कारण बनेगा। व्यवसाय में भी किसी से हानिकर समाचार मिलने से मन अशांत रहेगा। कार्य क्षेत्र की निराशा का क्रोध अकारण ही घर मे उतारने से माहौल खराब होगा। परिजन आपसे ना चाहकर भी दूरी बनाए रहेंगे। नौकरी पेशाओ से बचते बचते कुछ ना कुछ गड़बड़ी अवश्य होगी जिसका फल  किसी ओर के सर मढ़ने का प्रयास करेंगे लेकिन इसमें असफल रहेंगे। आर्थक मामले ज्यादा उलझने पर धन की आमद रुकेगी। दैनिक खर्च भी मुश्किल से ही चलेंगे। महिलाये स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 
आज के दिन आपको आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी। घर के सदस्यों के साथ ही बाहर के लोग भी आपका यथा सामर्थ्य सहयोग करेंगे। लेकिन संतानो के किसी कृत्य के कारण अपमानित भी होने की संभावना है। आपसी संबंधों में लापरवाही ना बरते साथ ही भड़काने वाले शब्दों के प्रयोग से बचें अन्यथा लंबे समय के लिए कड़वाहट आ सकती है। दिन लाभ देने वाला है इसका सदुपयोग बुद्धि विवेक से करें। कार्य व्यवसाय से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे इसके लिए दृढ़ निश्चय एवं धैर्य धारण करना होगा। घर मे महिलाओ की आज ज्यादा सुनवाई होगी। घरेलू शांति बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton