Sanatan Panchang 13032026 Rashifal Samadhan

उपनिषद् से एक प्रेरणादायक उदाहरण
असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मा अमृतं गमय।
(बृहदारण्यक उपनिषद्, १.३.२८)

हिंदी में व्याख्या:
यह दिव्य प्रार्थना जीवन की गहन यात्रा का सार है। “असतो मा सद्गमय” अर्थात् असत्य (माया या भ्रम) से सत्य (परमात्मा की वास्तविकता) की ओर ले चलो। “तमसो मा ज्योतिर्गमय” यानी अंधकार (अज्ञान) से प्रकाश (ज्ञान) की ओर निर्देशित करो। तथा “मृत्योर्मा अमृतं गमय” का अर्थ है मृत्यु (संघर्षपूर्ण सांसारिक बंधनों) से अमरता (आत्मिक मुक्ति) की ओर पहुँचाओ। यह उद्धरण हमें सिखाता है कि आध्यात्मिक साधना द्वारा हम भौतिक सीमाओं से ऊपर उठकर अनंत शांति और दिव्यता प्राप्त कर सकते हैं, जो हर संघर्षपूर्ण दिन को प्रेरणा का स्रोत बनाती है। यह प्रार्थना रोज़ाना जपने से मन की शुद्धि और जीवन में सकारात्मक दिशा मिलती है।

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️ दिनांक – 13 मार्च 2026
🌤️ दिन – शुक्रवार
🌤️ विक्रम संवत – 2082
🌤️ शक संवत – 1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – वसंत ऋतु
🌤️ मास – चैत्र (गुजरात- महाराष्ट्र-फाल्गुन)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – दशमी पूर्ण रात्रि तक
🌤️ नक्षत्र – पूर्वाषाढा 14 मार्च रात्रि 03:03 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा
🌤️ योग – व्यतीपात सुबह 10:32 तक तत्पश्चात वरीयान
🌤️ राहुकाल – सुबह 11:17 से दोपहर 12:47 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:50
🌤️ सूर्यास्त – 06:46
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण – ब्रह्मलीन भगवत्पाद साॅई श्री लीलाशाहजी महाराज का प्राकट्य दिवस दशमी वृद्धि तिथि
💥 विशेष –
             🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 एकादशी व्रत के लाभ 🌷
➡️ 14 मार्च 2026 शनिवार को सुबह 08:10 से 15 मार्च, रविवार को सुबह 09:16 तक एकादशी है।
💥 विशेष – 15 मार्च, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।
🙏🏻 जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।
🙏🏻 जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण- दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।
🙏🏻 एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख- शांति बनी रहती है ।
🙏🏻 धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।
🙏🏻 कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।
🙏🏻 परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है । पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।
             🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 एकादशी के दिन करने योग्य 🌷
🙏🏻 एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें  👉🏻 …. विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l
🙏🏻
          🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 एकादशी के दिन ये सावधानी रहे 🌷
🙏🏻 महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो  चावल खाता है… तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है…ऐसा डोंगरे जी महाराज के भागवत में डोंगरे जी महाराज ने कहा
🙏🏻
             🚩 ~ सनातन पंचाग ~ 🚩
🙏🌷🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।

शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

परिवार: मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप आध्यात्मिक भाव से भरे रहेंगे। दिनचार्य में भी इसकी झलक देखने को मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी आपकी छवि धार्मिक बनेगी परन्तु आज स्वभाव में दयालुता एवं भावुकता अधिक रहने से अन्य लोग इसका नाजायज फायदा भी उठाएंगे जिस कारण बाद में आपको परेशानी खड़ी होगी। कार्य व्यवसाय की गति मंद होने के कारण सीमित मात्रा में आय होगी फिर भी आज व्यर्थ के खर्च भी कम रहने से तालमेल बैठा लेंगे। सहकर्मीयो द्वारा आपकी चुगली अथवा मजाक बनाने पर हल्की फुल्की बहस होगी। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा महिलाये यात्रा की योजना बनाएंगी परन्तु अंतिम क्षण में निरस्त हो सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अपने एवं परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें दवाओं के ऊपर खर्च बढ़ने की संभावना है। आकस्मिक यात्रा के प्रसंग उपस्थित होंगे अतिआवश्यक होने पर ही करें अन्यथा टालना ही हितकर रहेगा। कार्य व्यवसाय में परिश्रम के अनुसार ही फल मिलेगा लेकिन आज उपयुक्त समय नही दे पाने पर लाभ भी अल्प ही रहेगा। अपने कार्य छोड़कर पराये कामो में दिलचस्पी लेने की जगह अपने कार्यो पर ज्यादा ध्यान दें। दाम्पत्य जीवन मे आज नए मतभेद उभरने से संभालना मुश्किल होगा। स्त्री वर्ग शारीरिक रूप से असमर्थ होने के कारण गुस्से में रहेंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए शुभाशुभ फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में प्रत्येक कार्य मे सुस्ती रहेगी दैनिक कार्य भी विलम्ब से पूर्ण होंगे। मध्यान आते आते प्रत्येक कार्य स्वतः ही गति पकड़ेंगे। लेकिन आज दिमाग सही निर्णय लेने की स्थिति में नही होने से लाभ के अवसर हाथ आते आते निकल भी सकते है। महत्त्वपूर्ण कार्य अड़ियल रवैया एवं अहम को छोड़ किसी अनुभवी की सहायता से ही करें अन्यथा जहां लाभ होना है वहां हानि होगी। निवेश के लिए आज का दिन शुभ है शीघ्र ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे। गृहस्थ में आपकी किसी आदत के कारण मजाक बनाया जाएगा लेकिन आज घरेलू सुख उत्तम ही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप प्रत्येक कार्य को देखभाल कर ही करेंगे लेकिन फिर भी किसी भी कार्य मे आशाजनक परिणाम नही मिल पाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपके विचार अवश्य पसंद किए जाएंगे लेकिन लाभ दिलाने में कामयाब नही होंगे। आज आर्थिक कमी अनुभव होगी इस वजह से भाग-दौड़ भी लगी रहेगी। संध्या के आस-पास जाकर कही से आवश्यकता पूर्ति लायक धन मिल जाएगा। आज धन को लेकर किसी से विवाद में ना पढ़ें। घर मे भी आर्थिक विषय को लेकर चिंता रहेगी। संतानो से शुभ समाचार मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। स्त्रीवर्ग का सहयोग घरेलू उलझनों को कम करेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। व्यवसाय के साथ ही घरेलू जिम्मेदारियां भी बढ़ने से कार्य मे तालमेल बैठाने में परेशानी होगी लेकिन आज परिवार के बुजुर्ग एवं महिलाये अपना दायित्व ठीक से निभाएंगी जिससे कुछ बोझ कम होगा। कार्य व्यसाय में परिश्रम तो होगा परन्तु धन लाभ के लिए इंतजार करना पड़ेगा आज गृहस्थी के खर्च भी संचित धन में से ही करने पड़ेंगे। संतानो का जिद्दी व्यवहार अथवा आस पड़ोसियों से अनबन घर मे अशांति करायेगी इसमे भी महिलाओ की सूझ बूझ ही काम आएगी। स्त्री सुख उत्तम रहेगा आय आज आकस्मिक परन्तु खर्च से कम होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन अशांत बीतेगा। घर हो या बाहर सब जगह अपनी आदत के कारण बैठे बिठाए झगड़ा मोल लेंगे। आज किसी के कार्य मे दखल ना दे नाही किसी को बिन मांगे सलाह से सम्मान हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर सही दिशा में जा रहे काम से छेड़ छाड़ करने का परिणाम हानिकर रहेगा आज कार्यो को स्वाभाविक होने दें नए कार्य का आरंभ अथवा निवेश से बचे आवश्यक परिस्थितियों में किसी अन्य के नाम अथवा सहयोग से कर सकते है लाभ होगा। किसी पुराने विवाद के उभरने से घर का वातावरण खराब रहेगा। भाई-बंधुओ से नही बनेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन भी आपको सफलता के कई अवसर मिलेंगे परन्तु आज आपको भ्रम में डालने वाले प्रसंग भी साथ मिलते रहेंगे। जिन कार्यो में अनुभवियों की सलाह लेंगे उनमे ही सफलता मिल सकेगी मन मर्जी आज कही नही चलेगी। धन लाभ आज आकस्मिक ही होगा। विरोधी आपको हराने का हर संभव प्रयास करेंगे लेकिन सफल नही हो सकेंगे। अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से आपकी गलतियों को भी अनदेखा करेंगे। व्यवसायी वर्ग को लाभ पाने के लिए मध्यान तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा तब जाकर संध्या के आसपास धन लाभ होगा। परिवार के बीच आज अहम की भावना ना लाएं अन्यथा हंसी खुशी का माहौल दुख में बदल सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपके लिए आज का दिन सुख-शांति दायक रहेगा लेकिन अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में दौड़-धूप लगी रहेगी। सरकारी क्षेत्र से राहत वाले समाचार मिलेंगे। समाज के प्रतिष्ठि व्यक्ति का सहयोग मिलने से किसी अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य मे सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी परन्तु शीघ्र ही इसका अनुकूल परिणाम भी व्यापार वृद्धि के रूप में मिलेगा। कई दिनों से टल रहे अनुबंद भी आज अचानक मिलने से प्रसन्नता होगी। परिजन भी आज घरेलू मामलों को आपके ऊपर विश्वाश कर छोड़ देंगे जिनको निपटाने में पत्नी सहयोगी बनेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपके दिमाग मे कोई खुरापात लगी रहेगी। बड़ी बड़ी योजनाए बनाएंगे लेकिन सहयोग एवं धन की कमी इनको करने की अनुमति नही देगी। काल्पनिक दुनिया की सैर करने के कारण दैनिक कार्य अस्त-व्यस्त रहेंगे। आज आपका किसी से किया वादा समय पर पूर्ण नही करने पर निंदा होगी। कार्य क्षेत्र पर आज आप जोखिम लेने से भी घबराएंगे जिस कारण सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा। मध्यान पश्चात किसी के सहयोग से काम चलाऊ धन लाभ होने की संभावना है। परिजन आपकी भावनाओं को समझेंगे सामर्थ्य अनुसार सहयोग भी करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाए विफल होने से निराश रहेंगे। आज किसी को धन देकर भी काम बनाना आसान नही होगा। सरकारी कार्य सिफारिश के बाद भी अधूरे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर गलत मार्गदर्शन हानि कराएगा। मध्यान के बाद मनमानी स्वभाव आपसी संबंधों में खटास ला सकता है। सेहत का भी विशेष ध्यान रखें रोजगार की उठापटक में खाने पीने का भी होश नही रहेगा। उदर सम्बंधित व्याधि बढ़ने से शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होंगे। किसी भी आकस्मिक हानि से बचने के लिए गुरु मंत्र का जाप करें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभ में व्यवसाय से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। कार्यो में आज जल्दी जुट जाएंगे गंभीरता से कार्य करने का फल धन लाभ के रूप में शीघ्रता से मिलेगा। आज अधिनस्थों के कारण थोड़ी असहजता भी हो सकती है। मामूली बातो को अनदेखा करें छोटा मोटा नुकसान भी होने की संभावना है। विदेशी कार्य अथवा शेयर में निवेश लाभ देगा। नौकरी पेशा जातक भी समय पर कार्य पूर्ण कर सकेंगे अतिरिक्त आय के साधन भी बनेंगे परन्तु प्रलोभन नई मुसीबत में डाल सकता है सतर्क रहें। परिवार के बुजुर्ग आज घरेलू कार्यो में सहायता करेंगे महिलाओ का मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको धन के साथ ही मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी साथ ही आज आलोचको की संख्या में भी वृद्धि होगी परन्तु इससे घबराए नही आज आपके आगे आने का साहस कोई नही करेगा। फिर भी महिला वर्ग के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। कार्य व्यवसाय में उन्नति रहेगी बिक्री बढ़ने से धन की आमद होगी। उधार दिए धन की उगाही अवश्य करें लाभ हो सकता है। परिवार में महिलाओं को छोड़ शेष सभी आपसे प्रसन्न  रहेंगे। महिला वर्ग आज दिन भर किसी उधेड़-बुन में लगी रहगी जिससे इनकी मानसिक स्थिति समझपाना कठिन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton