Sanatan Panchang 13022026 Rashifal Samadhan

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 सनातन पंचांग 🚩
🌤️ दिनांक – 13 फरवरी 2026
🌤️ दिन – शुक्रवार
🌤️ विक्रम संवत 2082
🌤️ शक संवत – 1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – शिशिर ऋतु
🌤️ मास – फाल्गुन (गुजरात-महाराष्ट्र – माघ)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – एकादशी दोपहर 02:25 तक तत्पश्चात द्वादशी
🌤️ नक्षत्र – मूल शाम 04:12 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा
🌤️ योग – वज्र 14 फरवरी रात्रि 03:23 तक तत्पश्चात सिद्धि
🌤️ राहुकाल – सुबह 11:27 से दोपहर 12:53 तक
🌤️ सूर्योदय – 07:11
🌤️ सूर्यास्त – 06:34
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण – विजया एकादशी, विष्णुपदी कुंभ संक्रांति (पुण्यकाल: सूर्योदय से दोपहर 12:41 तक)
💥 विशेष – हर एकादशी को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है।
राम रामेति रामेति। रमे रामे मनोरमे।।
सहस्त्र नाम त तुल्यं। राम नाम वरानने।।
💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है।
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है। एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं।
💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
🚩 सनातन पंचांग 🚩
🌷 विजया एकादशी 🌷
➡️ 13 फरवरी 2026 शुक्रवार को विजया एकादशी है।
👉 विजया एकादशी का व्रत करने वाले को इस लोक में विजय प्राप्ति होती है और परलोक भी अक्षय बना रहता है।
🚩 सनातन पंचांग 🚩
🌷 शनिप्रदोष व्रत 🌷
🙏🏻 हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। यह व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 14 फरवरी, शनिवार को शनिप्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।
🙏🏻 14 फरवरी के दिन अधिकांशतः सूर्य भगवान कुम्भ राशि पर होते हैं। कुम्भ राशि के स्वामी शनि देव हैं। शनि देव सूर्य भगवान के पुत्र हैं और वे अपने पिता का आदर करते हुए उनकी परिक्रमा करते हैं। इस दिन माता-पिता का पूजन करना शुभ माना गया है।

🌷13 फरवरी – विजया एकादशी🌷

💥 विशेष : 12 फरवरी – इस दिन दोपहर 12:22 तक दशमी है, अतः उसके बाद चावल व चावल से बने पदार्थों का सेवन न करें।

🌷 युधिष्ठिर ने पूछा : हे वासुदेव ! फाल्गुन के कृष्णपक्ष में किस नाम की एकादशी होती है और उसका व्रत करने की विधि क्या है ? कृपा करके बताइए ।

🌷 भगवान श्रीकृष्ण बोले : युधिष्ठिर ! एक बार नारदजी ने कमल के आसन पर विराजमान होने वाले ब्रह्माजी से फाल्गुन के कृष्णपक्ष की ‘विजया एकादशी’ के व्रत से होने वाले पुण्य के बारे में पूछा था तथा ब्रह्माजी ने इस व्रत के बारे में उन्हें जो कथा और विधि बतायी थी, उसे सुनो ..

🌷 ब्रह्माजी ने कहा : नारद ! यह व्रत बहुत ही प्राचीन, पवित्र और पापनाशक है । यह एकादशी राजाओं को विजय प्रदान करती है, इसमें तनिक भी संदेह नहीं है ।
त्रेतायुग में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचन्द्रजी जब लंका पर चढ़ाई करने के लिए समुद्र के किनारे पहुँचे, तब उन्हें समुद्र को पार करने का कोई उपाय नहीं सूझ रहा था । उन्होंने लक्ष्मणजी से पूछा : ‘सुमित्रानन्दन ! किस उपाय से इस समुद्र को पार किया जा सकता है ? यह अत्यन्त अगाध और भयंकर जल-जन्तुओं से भरा हुआ है । मुझे ऐसा कोई उपाय नहीं दिखायी देता, जिससे इसको सुगमता से पार किया जा सके।’

🌷 लक्ष्मणजी बोले : हे प्रभु ! आप ही आदिदेव और पुराणपुरुष पुरुषोत्तम हैं । आपसे क्या छिपा है ? यहाँ से आधे योजन की दूरी पर द्वीप में बकदाल्भ्य नामक मुनि का आश्रम हैं । आप उन प्राचीन मुनीश्वर के पास जाकर उन्हीं से इसका उपाय पूछिए । श्रीरामचन्द्रजी महामुनि बकदाल्भ्य के आश्रम पहुँचे और उन्होंने मस्तक झुकाकर मुनि को प्रणाम किया । महर्षि ने प्रसन्न होकर श्रीरामजी के आगमन का कारण पूछा ।

🌷 श्रीरामचन्द्रजी बोले : ब्रह्मन् ! आपकी कृपा से मैं राक्षसोंसहित लंका को जीतने के उद्देश्य से अपनी सेनासहित समुद्र के किनारे आया हूँ । मुने ! अब जिस प्रकार समुद्र पार किया जा सके, कृपा करके वह उपाय बताइए ।

🌷 बकदाल्भय मुनि ने कहा : हे श्रीरामजी ! फाल्गुन के कृष्णपक्ष में जो ‘विजया’ नाम की एकादशी होती है, उसका व्रत करने से आपकी विजय होगी । निश्चय ही आप अपनी वानर-सेना के साथ समुद्र को पार कर लेंगे । राजन् ! अब इस व्रत की फलदायक विधि सुनिए । दशमी के दिन सोने, चाँदी, ताँबे अथवा मिट्टी का एक कलश स्थापित कर उस कलश को जल से भरकर उसमें पल्लव (नया पत्ता) डाल दें । उसके ऊपर भगवान नारायण के सुवर्णमय विग्रह की स्थापना करें । फिर  एकादशी के दिन प्रात: काल स्नान करें । कलश को पुन: स्थापित करें । माला, चन्दन, सुपारी तथा नारियल आदि के द्वारा विशेषरुप से उसका पूजन करें । कलश के ऊपर सप्तधान्य और जौ रखें । गन्ध, धूप, दीप और भाँति-भाँति के नैवेद्य से पूजन करें । कलश के सामने बैठकर उत्तम कथा-वार्ता आदि के द्वारा सारा दिन व्यतीत करें और रात में भी वहाँ जागरण करें । अखण्ड व्रत की सिद्धि के लिए घी का दीपक जलाएँ ।
फिर द्वादशी के दिन सूर्योदय होने पर उस कलश को किसी जलाशय के समीप (नदी, झरने या तालाब के तट पर) स्थापित करें और उसकी विधिवत् पूजा करके देव प्रतिमासहित उस कलश को वेदवेत्ता ब्राह्मण के लिए दान कर दें । कलश के साथ ही और भी बड़े-बड़े दान देने चाहिए । श्रीराम ! आप अपने सेनापतियों के साथ इसी विधि से प्रयत्नपूर्वक ‘विजया एकादशी’ का व्रत कीजिए । इससे आपकी विजय होगी ।

🌷 ब्रह्माजी कहते हैं : नारद ! यह सुनकर श्रीरामचन्द्रजी ने मुनि के कथनानुसार उस समय ‘विजया एकादशी’ का व्रत किया । उस व्रत के करने से श्रीरामचन्द्रजी विजयी हुए । उन्होंने संग्राम में रावण को मारा, लंका पर विजय पायी और सीता को प्राप्त किया । बेटा ! जो मनुष्य इस विधि से व्रत करते हैं, उन्हें इस लोक में विजय प्राप्त होती है और उनका परलोक भी अक्षय बना रहता है ।

🌷 भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं : युधिष्ठिर ! इस कारण ‘विजया एकादशी’ का व्रत करना चाहिए । इस प्रसंग को पढ़ने और सुनने से वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है । (पद्मपुराण)
📒
🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएँ, बधाई और शुभ आशीष।
दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
शुभ अंक : 4, 8, 18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी हैं।
शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।
परिवार: मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। पारिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

राशिफल
मेष
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी धार्मिक कामों में काफी रुचि रहेगी। आप अपनी संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। रुपए पैसे को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।
वृषभ
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी किसी बात से माताजी नाराज हो सकती हैं। आपको किसी कानून मामले को लेकर सावधान रहना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपके मन में किसी काम को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी। आपको अपने कामों को धैर्य व साहस से निपटाने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको बड़ों का आदर व सम्मान करना होगा। पिताजी आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आप किसी नए काम को करने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में आकर कोई इंवेस्टमेंट ना करें। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।
कर्क
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को भी काफी हद तक दूर करने की कोशिश करेंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन आपका कोई धन संबंधित समस्या को लेकर आपको टेंशन बनी रहेगी। आपके कामों में कुछ गड़बड़ी होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।
सिंह
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। निजी मामलों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बनाने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आप किसी सरकारी योजना में लगाने की सोच सकते हैं। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
कन्या
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपकी कोई अटकी हुई डील थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। राजनीतिक कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आप अपने खर्चों को थोड़ा सीमित रखें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से व्याकुलता बढ़ सकती है।
तुला
आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको नई नौकरी की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने जरूरी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें।
वृश्चिक
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। परिवार में कोई सदस्य काम को लेकर आपसे सलाह ले, तो सोच समझकर ही दें। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
धनु
आज का दिन नौकरी में प्रमोशन के लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने कामों से एक अच्छी जगह बनाएंगे, जिससे तरक्की मिलेगी। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, लेकिन इससे कुछ शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। आप मन में किसी के प्रति नकारात्मक विचार न रखें। व्यवसाय में आंख मूंदकर भरोसा न करें। आपकी किसी गलती को लेकर पिताजी नाराज हो सकते हैं। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।
मकर
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे करने का प्रयास करें। धन संबंधित कोई कार्य पूरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। वरिष्ठ सदस्यों का सानिध्य मिलेगा। कामों में अनदेखी से बचें। परिवार की समस्याएं फिर उभर सकती हैं, जिससे चिंता बढ़ सकती है।
कुंभ
आज का दिन पार्टनरशिप में काम करने के लिए बेहतर रहेगा। कानूनी मामलों में नई राह मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही समस्या बन सकती है। दूसरे के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। पढ़ाई में मेहनत लाभदायक रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा हो सकता है।
मीन
आज आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य में नीति-नियमों का पालन आवश्यक है। जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से बचें। भाई-बहनों से मतभेद संभव है। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। अविवाहित लोगों की किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने या पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton