🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌿 आज का मनोवैज्ञानिक विचार 🌿
“जिस व्यक्ति ने अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण पा लिया, उसने परिस्थितियों पर विजय पा ली।”
व्याख्या: मनुष्य का अधिकांश तनाव बाहरी परिस्थितियों से नहीं, बल्कि अपनी अनियंत्रित इच्छाओं और अपेक्षाओं से उत्पन्न होता है। जब हम हर परिस्थिति को अपने अनुसार करने की जिद छोड़ देते हैं, तब मन शांत होने लगता है। आत्मसंयम ही सच्ची स्वतंत्रता है।
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️ दिनांक – 12 मई 2026 🌤️ दिन – मंगलवार 🌤️ विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082) 🌤️ शक संवत – 1948 🌤️ अयन – उत्तरायण 🌤️ ऋतु – ग्रीष्म ऋतु 🌤️ मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार वैशाख) 🌤️ पक्ष – कृष्ण 🌤️ तिथि – दशमी दोपहर 02:52 तक तत्पश्चात एकादशी 🌤️ नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद 13 मई रात्रि 01:17 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद 🌤️ योग – वैधृति रात्रि 11:20 तक तत्पश्चात विष्कंभ 🌤️ राहुकाल – शाम 03:52 से शाम 05:30 तक 🌤️ सूर्योदय – 06:03 🌤️ सूर्यास्त – 07:07 👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा में 🚩 व्रत पर्व विवरण – 💥 विशेष –
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 एकादशी व्रत के लाभ 🌷
➡️ 12 मई 2026 मंगलवार को दोपहर 02:52 से 13 मई बुधवार को दोपहर 01:29 तक एकादशी है। 💥 विशेष – 13 मई बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें।
🙏🏻 जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है। 🙏🏻 जो पुण्य गौदान, सुवर्णदान और अश्वमेध यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से प्राप्त होता है। 🙏🏻 एकादशी करने वालों के पितर नीच योनि से मुक्त होकर अपने परिवार पर प्रसन्नता बरसाते हैं। इसलिए घर में सुख-शांति बनी रहती है। 🙏🏻 धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है। 🙏🏻 कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है। 🙏🏻 परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है।
पूर्वकाल में राजा नहुष, राजा अंबरीष, राजा गाधि आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ।
भगवान शिवजी ने नारदजी से कहा है कि एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है। एकादशी के दिन किए हुए व्रत, गौदान आदि का अनंत गुना पुण्य प्राप्त होता है।
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 एकादशी के दिन करने योग्य 🌷
🙏🏻 एकादशी को दीपक जलाकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। 🙏🏻 यदि विष्णु सहस्रनाम उपलब्ध न हो तो 10 माला गुरुमंत्र का जप करें। 🙏🏻 यदि घर में झगड़े होते हों तो संकल्प लेकर विष्णु सहस्रनाम पढ़ें। इससे गृहकलह शांत होता है।
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 एकादशी के दिन ये सावधानी रखें 🌷
🙏🏻 महीने में दो बार आने वाली एकादशी पाप और रोगों को नष्ट करने वाली है। 🙏🏻 वृद्ध, बालक और रोगी यदि उपवास न रख सकें तो भी चावल का त्याग अवश्य करें। 🙏🏻 शास्त्रों के अनुसार एकादशी के दिन चावल खाने से गंभीर पाप लगता है।
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएँ, बधाई और शुभ आशीष। 🌹🙏
आपका जन्मदिन: 12 मई
अंक ज्योतिष के अनुसार दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है। यह देवगुरु बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक, ऊर्जावान, शिक्षाप्रेमी और सामाजिक स्वभाव के होते हैं। आप जीवन में परिपूर्णता की खोज करते हैं, इसलिए अव्यवस्था आपको तनाव दे सकती है। आप निष्कपट, दयालु, तार्किक तथा अनुशासनप्रिय होते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30 शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9 शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052 ईष्टदेव : माँ सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
व्यापार-नौकरी: नए व्यापार की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रतिभा के बल पर सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग हैं।
घर-परिवार: यह वर्ष अत्यंत सुखद रहेगा। घर-परिवार में शुभ कार्य होंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे।
करियर: किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मित्रों का सहयोग लाभकारी रहेगा।
━━━━━━━━━━━━━━━ 🔮 दैनिक राशिफल ━━━━━━━━━━━━━━━
मेष राशि आज आपके चारों तरफ खुशियों का माहौल रहेगा और आपके अच्छे कामों की सराहना भी होगी। शायद कोई पुरस्कार भी मिल जाए। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी और बॉस आपसे खुश नजर आएंगे। संतान को दी गई जिम्मेदारी वह बखूबी निभाएगी। सेहत में भी सुधार दिखेगा। बस ध्यान रखें, आपका भला सोचने का स्वभाव कुछ लोगों को गलत समझ आ सकता है। परिवार की छोटी टेंशन प्यार से सुलझ जाएगी।
वृषभ राशि आज नौकरीपेशा लोगों के लिए शानदार दिन है। प्रमोशन या तरक्की की खबर दिल खुश कर देगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। निवेश करते समय खासकर शेयर मार्केट में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
मिथुन राशि आज का दिन सामान्य लेकिन मौके से भरा है। नई प्रॉपर्टी लेने का विचार मन में आ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरा फोकस रखना होगा। कोई दोस्त किसी बात पर नाराज हो सकता है, इसलिए शब्दों का ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में शादी से जुड़ी अड़चन दूर होने की खुशी मिलेगी।
कर्क राशि आज का दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है। आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में खर्च कर सकते हैं। संतान की कोई इच्छा पूरी करने का मन बनेगा। लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। राजनीति या बड़े फैसलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
सिंह राशि आज सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी चमक अलग ही नजर आएगी और आप नाम कमाएंगे। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है, लेकिन आय पर ध्यान देना जरूरी है। सेहत को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पढ़ाई में ध्यान न देने पर छात्रों को दिक्कत हो सकती है। खास लोगों से मुलाकात आपके बिजनेस को नई दिशा देगी।
कन्या राशि आज का दिन मिलाजुला रहेगा। संतान के करियर को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी होगा। माताजी से किया वादा भूलना भारी पड़ सकता है। आसपास के लोगों को पहचानकर ही आगे बढ़ें। बैंकिंग या निवेश से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।
तुला राशि आज जल्दबाजी आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा परेशानी खड़ी कर सकता है। संतान के एडमिशन को लेकर नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी को उधार देना रिश्तों में दरार डाल सकता है। मां की सेहत का खास ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि आज सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर खान-पान में लापरवाही न करें। घर के रिनोवेशन का काम शुरू हो सकता है, जिसमें मेहनत भी ज्यादा लगेगी। बाकी कामों में थोड़ी ढिलाई रह सकती है। ऑफिस में मनचाहा काम न मिलने से मन उदास हो सकता है, लेकिन जिम्मेदारियां निभानी ही होंगी।
धनु राशि आज का दिन शुभ और मंगलमय रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। खर्च करते समय अपनी जरूरतों का ध्यान रखें। अटका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। लेकिन बेवजह घूमने-फिरने से बचें, वरना रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।
मकर राशि आज बिजनेस में शानदार लाभ के योग हैं। आपकी योजनाएं आपको आगे बढ़ाएंगी। किसी पर भरोसा करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। परिवार में एकता बनाए रखना जरूरी होगा। संतान आपकी बातों को नजरअंदाज कर सकती है, जिससे आगे परेशानी हो सकती है। ऑफिस में बॉस की बातों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशि आज आपका नया घर लेने का सपना पूरा हो सकता है। काम में मेहनत ही सफलता दिलाएगी, इसलिए किसी पर निर्भर न रहें। पुरानी बीमारी को नजरअंदाज न करें, डॉक्टर से सलाह लें। किसी राजनीतिक मित्र से मुलाकात हो सकती है। मां से बातचीत आपको सही दिशा देगी।
मीन राशि आज बहस से दूर रहना ही समझदारी होगी, वरना बात बिगड़ सकती है। संतान की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने का विचार बन सकता है। बिजनेस की परेशानियां कम होंगी। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपकी नई कोशिशें सफलता लाएंगी। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को खुशी देगी।
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

Leave a Reply