Sanatan Panchang 09022026 Rashifal Samadhan

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
दिनांक – 09 फरवरी 2026
दिन – सोमवार
विक्रम संवत – 2082
शक संवत – 1947
अयन – उत्तरायण
ऋतु – शिशिर ऋतु
मास – फाल्गुन ( गुजरात-महाराष्ट्र -माघ )
पक्ष – कृष्ण
तिथि – अष्टमी पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र – विशाखा पूर्ण रात्रि तक
योग – वृद्धि रात्रि 12:52 तक तत्पश्चात ध्रुव
राहुकाल – सुबह 08:38 से सुबह 10:03 तक
सूर्योदय – 07:13
सूर्यास्त – 06:32
दिशाशूल – पूर्व दिशा में
व्रत पर्व विवरण – अष्टमी वृद्धि तिथि
विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है (ब्रह्मवैवर्त पुराण ब्रह्म खण्ड: 27,29,34)
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
सम्पूर्ण कार्यों की सिद्धि हेतु उपाय
नारद पुराण में आता है कि सम्पूर्ण कार्यों की सिद्धि के लिए पीपल और बड़ के मूल भाग में दीप देना चाहिए।
🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
अनिद्रा के रोग में
3 ग्राम तरबूज के सफ़ेद बीज पीसके उसमें 3 ग्राम खसखस पीस के सुबह अथवा शाम को 1 हफ्ते तक खाएं।
6 ग्राम खसखस 250 ग्राम पानी में पीस के छान लें और उसमें 20-25 ग्राम मिश्री मिलाकर सुबह या शाम पियें।
मीठे सेब का मुरब्बा खाएं।
रात को दूध पियें।
रात को सोते समय ॐ का लम्बा उच्चारण 15 मिनट तक करें।
🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
क्रोधी व्यक्ति के लिए
जिन्हें गुस्सा आता हो, वे सुबह 2 मीठे सेब खूब चबा-चबा कर खाएं।
🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

=======================

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 ~ AstroVastu | सनातन पंचांग विशेष ~ 🚩
🌼 आज का वैदिक-सनातन विचार 🌼
🕉️ प्रश्न:
आज के युग में सनातन अधिक मान्य है या वैदिक?
🔱 वैदिक सत्य
📜 वैदिक परंपरा वेदों पर आधारित है—
यज्ञ, मंत्र, ऋत (Cosmic Order) और प्रकृति-उपासना इसका मूल हैं।
👉 वैदिक ज्ञान = सनातन धर्म की जड़
🕉️ सनातन दृष्टि
🌿 सनातन का अर्थ है—जो काल, देश और परिस्थिति से परे हो।
इसमें वेद, उपनिषद, गीता, रामायण, महाभारत, योग, भक्ति, कर्म और ज्ञान—सब समाहित हैं।
👉 सनातन = जीवन को जीने की पूर्ण विधि
🌞 आज के युग में प्रासंगिकता
वैदिक → अनुष्ठान और ग्रंथ-केंद्रित
सनातन → व्यवहार, मूल्य और जीवन-केंद्रित
✨ इसलिए आज के समय में सनातन अधिक व्यापक और उपयोगी है,
क्योंकि यह वैदिक सत्य को आधुनिक जीवन से जोड़ता है।
🌺 AstroVastu संदेश
🌸 जैसे—
बीज = वेद
जड़ = वैदिक परंपरा
वृक्ष = सनातन धर्म
👉 फल तभी मिलता है जब पूरा वृक्ष जीवित हो।
🔔 आज का सुविचार
“वैदिक ज्ञान सनातन का आधार है,
और सनातन धर्म वैदिक सत्य का जीवंत स्वरूप।”
🌼 धर्म अपनाइए—डर नहीं,
संस्कार जगाइए—अंधविश्वास नहीं।
🔱 Bollywood AstroVastu | सनातन मार्गदर्शन 🔱
🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

=======================
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 9 फरवरी
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2027, 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे।
परिवार और रिलेशन: पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
महत्वपूर्ण कार्य: आज कई योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमें पहले आलस्य बाद में किसी के गलत मार्गदर्शन के कारण विघ्न बाधाएं आएंगी। आज आप अपने जीवनी की समीक्षा भी करेंगे जिससे मन हीनभावना से ग्रस्त रहेगा। व्यावसायिक अथवा अन्य पारिवारिक-धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे। अगर संभव हो तो यात्रा आज ना ही करें। वाहन से चोटादि का भय है। सेहत अचानक खराब हो सकती है। चक्कर-वमन अथवा अन्य पेट मस्तिष्क संबंधित समस्या खड़ी होगी। धन की आमद परिश्रम साध्य रहेगी।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको लगभग सभी कार्यो के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अधिकांश कार्य थोड़े से प्रयास से पूर्ण हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन ज्यादा लाभप्रद नहीं फिर भी संतोषजनक स्थिति बनेगी। व्यापार विस्तार की योजना सफल रहेगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से आसानी से काम निकाल सकेंगे। सामाजिक क्षेत्र हो या पारिवारिक अथवा अन्य सभी जगह आपकी जय होगी। अपरिचित भी आपसे संपर्क बनाने को उत्सुक रहेंगे। महिलाओं का स्वभाव अधिक नखरे वाला रहेगा इस वजह से हास्य की पात्र भी बनेंगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति वाला रहेगा। धन संबंधित समस्याएं काफी हद तक सुलझने पर दिन भर प्रसन्नता रहेगी। कार्य व्यवसाय से प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आमद शुरू हो जाएगी जो संध्या तक रुक रुक कर चलती रहेगी। मितव्ययी रहने के कारण खर्च भी हिसाब से करेंगे धन कोष में वृद्धि होगी। महिलाये किसी मनोकामना पूर्ति से उत्साहित होंगी। आज महिला वर्ग से कोई भी काम निकालना आसान रहेगा, मना नहीं कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी। पर्यटन की योजना बनेगी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप बुद्धि विवेक से कार्य करेंगे परन्तु परिस्थिति हर तरह से कार्यो में बाधा डालेगी। कार्य व्यवसाय से मन ऊबने लगेगा। धैर्य से कार्य करते रहें, संध्या तक संतोषजनक लाभ अवश्य मिलेगा। पारिवारिक एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों की प्रशंसा होगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें, धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी। महिलाये अधिक बोलने की समस्या से ग्रस्त रहेंगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप सम्भल कर ही कार्य करेंगे फिर भी सफलता में संशय बना रहेगा। व्यवहारिकता की कमी के कारण जितना लाभ मिलना चाहिए उतना नहीं मिल सकेगा। घर अथवा बाहर बेवजह कलह के प्रसंग बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में सहकर्मियों की मनमानी के कारण असुविधा एवं अव्यवस्था बनेंगी लेकिन फिर भी स्वयं के पराक्रम से खर्च लायक धनार्जन कर ही लेंगे। आस-पड़ोसी एवं भाई बंधुओं से बात का बतंगड़ ना बने इसके लिए मौन रखने की जरूरत है। फिर भी महिलाये स्वभावानुसार बनती बात बिगाड़ लेंगी। विपरीत लिंग के प्रति कामासक्त रहेंगे।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन आर्थिक लाभ कराएगा फिर भी ध्यान रखें व्यवहार का रूखापन लाभ को हानि में बदलने के साथ ही सामाजिक प्रेम संबंधों में खटास भी ला सकता है। घर परिवार एवं समाज में आपकी अनदेखी होने के कारण मन खिन्न रहेगा परन्तु धैर्य बनाना अति आवश्यक है अन्यथा स्वयं के साथ परिवार की गरिमा को भी ठेस पहुंच सकती है। महिलाओं को भी आज गुस्से पर काबू रखने की अधिक आवश्यकता है। बात-बात पर नाराज होने से घर का वातावरण अस्त-व्यस्त हो सकता है। धन आने के साथ जाने के रास्ते बना लेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा भाग-दौड़ करने के पक्ष में नहीं रहेंगे। आसानी से जितना मिल जाये उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु महिलाये इसके विपरीत रहेंगी। अल्प साधनों से कार्य करने पर भाग्य को दोष देंगी। व्यवसाय की गति पल-पल में बदलेगी जिससे सुकून से बैठने का समय नहीं मिलेगा। किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी रहेंगे। पारिवारिक खर्चों में अकस्मात वृद्धि होने से बजट गड़बड़ा सकता है। महिलाओं के मन में आज उथल-पुथल अधिक रहने के कारण बड़ी जिम्मेदारी का कार्य सौंपना उचित नहीं रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप दिन के आरंभ में जितना परिश्रम करेंगे, मध्यान के बाद उसका फल धन लाभ एवं सम्मान के रूप में मिलेगा। परन्तु कार्य व्यवसाय में आज अधिकांश कार्य बीच में भी छोड़ सकते हैं। चल-अचल संपत्ति से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धी आज आपके आगे ज्यादा देर नहीं टिक पाएंगे। हृदय में आज कोमलता अधिक रहेगी, परोपकार के लिए प्रेरित होंगे। बीच-बीच में अहम की भावना आने से लोगों से व्यवहारिक दूरी बढ़ेगी। महिलाओं का जिद्दी स्वभाव कुछ समय के लिए घर पर अशांति कर सकता है। फिर भी पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज शान्ति अनुभव करेंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप अकस्मात घटनाओं से सतर्क रहें। घरेलू दिनचर्या वैसे तो सामान्य ही रहेगी परन्तु आज जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें आशा के विपरीत अकस्मात क्षति के योग बनेंगे। घर में भी महिलाओं के हाथ कुछ ना कुछ नुकसान अवश्य होगा। व्यवसाय में निवेश आज भूलकर भी ना करें। पुराने उधार के व्यवहार यथाशीघ्र निपटाने के प्रयास करें अन्यथा ये अतिरिक्त सरदर्दी बढ़ाएंगे। सरकार की तरफ से कोई नोटिस अथवा अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। संतान की गतिविधियों के ऊपर नजर रखें। धन की कमी रहेगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपको आज का दिन धन एवं सम्मान दोनों की प्राप्ति कराएगा। जिस भी कार्य को करेंगे उसमें प्रारम्भ में थोड़ी भाग-दौड़ करनी पड़ेगी लेकिन अंतिम परिणाम प्रसन्नतादायक रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता निश्चित रहेगी परन्तु इनमें आज देरी ना करें अन्यथा लंबित रह जाएंगे। आध्यात्म के प्रति निष्ठा रहेगी पर व्यस्तता के कारण अधिक समय नहीं दे पाएंगे। कार्य समय से थोड़ा विलंब से पूर्ण होंगे फिर भी धन की प्राप्ति में ज्यादा विलंब नहीं होगा। घर में सुख के साधनों की वृद्धि होगी। महिलाये गृहस्थ संबंधित समस्याएं स्वयं सुलझाने की क्षमता रखेंगी।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन इसके लिए बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आध्यात्म अथवा साधना क्षेत्र से जुड़े जातकों को साधना में सिद्धि की दिव्य अनुभूति होगी। बेरोजगार व्यक्ति आज थोड़े से प्रयास के बाद अवश्य किसी रोजगार से जुड़ सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों का आज काम के समय भी मन इधर-उधर ज्यादा भटकेगा। मन में चल रही कामना अतिशीघ्र पूर्ण होने के योग हैं। ध्यान रहे आज किसी भी कार्य में आलस्य किया तो दोबारा अवसर नहीं मिल सकेगा। गृहस्थ में प्रेम बढ़ेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन कार्यों के प्रति मन में उच्चाटन रहेगा। नौकरी पेशा एवं व्यावसायिक लोगों को अपने क्षेत्र में विविध कष्टों का सामना करना पड़ेगा। कोई भी कार्य बिना किसी के सहयोग के बनाना असंभव ही लगेगा। आर्थिक कारणों से भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। परन्तु आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक आकर्षित रहेगा। मन में सत्संग प्रवचन सुनने की लालसा रहेगी। धर्म के गूढ़ रहस्यों को जानने में रुचि लेंगे। महिलाये धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यों में सक्रियता दिखाएंगी। घर का वातावरण मामूली विषयों को छोड़ मंगलमय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton