सनातन पंचांग — 7 नवम्बर 2026
आज का मनोवैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक विचार
प्रेम • शांति • समृद्धि
Happy Diwali!
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
दीपावली केवल घरों में दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर प्रेम, करुणा, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रकाश जगाने का अवसर भी है। सच्ची समृद्धि वही है जिसमें हमारे जीवन के साथ-साथ दूसरों के जीवन में भी सुख और आशा का उजाला पहुँचे।
आज का विशेष विचार — English Thought
“Let kindness guide your actions, let peace shape your mind, and let love turn prosperity into a blessing for everyone.”
हिंदी अनुवाद:
“दयालुता को अपने कर्मों का मार्गदर्शक बनाइए, शांति को अपने मन का स्वभाव बनाइए और प्रेम के माध्यम से अपनी समृद्धि को सभी के लिए एक वरदान बनाइए।”
यह आज के लिए प्रस्तुत मौलिक विचार है, किसी शोधकर्ता का शब्दशः उद्धरण नहीं। इसकी प्रेरणा स्विट्जरलैंड में हुए नवीनतम शोध से ली गई है।
स्विट्जरलैंड के शोधकर्ताओं से मिलने वाली सीख
स्विट्जरलैंड के University of Zurich के शोधकर्ताओं डॉ. Marius Moisa और प्रोफेसर Christian Ruff ने सहयोग और परोपकार से जुड़े मस्तिष्क के व्यवहार पर अध्ययन किया। 2026 में प्रकाशित उनके शोध में पाया गया कि मस्तिष्क के कुछ हिस्सों के बीच गतिविधियों का बेहतर तालमेल लोगों के परोपकारी निर्णयों को बढ़ा सकता है। इस प्रयोग में 44 प्रतिभागी शामिल थे।
यह शोध हमें एक महत्वपूर्ण बात समझाता है—दूसरों की सहायता करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय व्यवहार का एक महत्वपूर्ण पक्ष भी है। हालांकि यह एक नियंत्रित प्रयोग था; इसे हर व्यक्ति के व्यवहार पर लागू होने वाला अंतिम निष्कर्ष नहीं मानना चाहिए।
शोधकर्ता: डॉ. Marius Moisa और प्रो. Christian Ruff
संस्थान: University of Zurich, Switzerland
शोध-पत्र: Augmentation of frontoparietal gamma-band phase coupling enhances human altruistic behavior — PLOS Biology, 2026.
इस विचार का सरल अर्थ
जब हम अपने व्यवहार में दयालुता रखते हैं, दूसरों के सुख-दुःख को समझते हैं और मन में शांति बनाए रखते हैं, तब हमारे संबंध मजबूत होते हैं। धन और उपलब्धियाँ जीवन को सुविधाएँ दे सकती हैं, लेकिन प्रेम, विश्वास और सहयोग जीवन को वास्तविक अर्थ देते हैं।
भारतीय जीवन से उदाहरण:
– परिवार में किसी बुजुर्ग की बात धैर्य से सुनना प्रेम और सम्मान है।
– किसी जरूरतमंद की सहायता करना करुणा का व्यावहारिक रूप है।
– व्यापार में ईमानदारी रखना धन के साथ विश्वास भी अर्जित करना है।
– त्योहार पर किसी अकेले या जरूरतमंद परिवार के साथ खुशियाँ बाँटना सच्ची दीपावली है।
सनातन धर्म और आध्यात्मिक संदर्भ
भगवद्गीता का कर्मयोग हमें सिखाता है कि मनुष्य को अपने कर्तव्य ईमानदारी और समर्पण से करने चाहिए। फल की चिंता में उलझने के बजाय श्रेष्ठ कर्म पर ध्यान देना चाहिए।
“वसुधैव कुटुम्बकम्” का भाव हमें समस्त संसार को एक परिवार की तरह देखने की प्रेरणा देता है। दीपावली का दीपक इसी भावना का प्रतीक बन सकता है—एक दीप अपने घर में जलाएँ और एक दीप किसी दूसरे के जीवन में आशा का जलाएँ।
लक्ष्मी का वास्तविक सम्मान केवल धन-संग्रह में नहीं, बल्कि धन का सदुपयोग, परिश्रम, स्वच्छता, सदाचार और सेवा में भी है।
आज की उत्तम सलाह
1. अपने परिवार और मित्रों के साथ प्रेमपूर्वक समय बिताएँ।
2. किसी जरूरतमंद की सहायता करके त्योहार की खुशी साझा करें।
3. क्रोध, ईर्ष्या और अनावश्यक विवाद से दूरी रखें।
4. धन कमाने के साथ ईमानदारी और संतोष को भी महत्व दें।
5. दीपावली पर पर्यावरण, पशु-पक्षियों और जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदनशील रहें।
आज का चिंतन
अपने आप से एक प्रश्न पूछिए—
“क्या मेरे जीवन का प्रकाश केवल मेरे घर तक सीमित है, या मेरे व्यवहार से किसी दूसरे के जीवन में भी उजाला पहुँचता है?”
याद रखिए, दीपक की सार्थकता तभी है जब वह स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है।
आज का प्रेरणादायक संदेश
“True prosperity is not measured by how much we possess, but by how much peace we create, how much love we share, and how many lives we brighten.”
हिंदी भावार्थ:
“सच्ची समृद्धि इस बात से नहीं मापी जाती कि हमारे पास कितना धन है, बल्कि इससे मापी जाती है कि हम कितना शांति का वातावरण बनाते हैं, कितना प्रेम बाँटते हैं और कितने जीवनों में उजाला भरते हैं।”
आज का संकल्प
आज मैं अपने विचारों में शांति, अपने व्यवहार में प्रेम और अपने कर्मों में दयालुता बनाए रखने का संकल्प लेता हूँ। मेरी समृद्धि केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि दूसरों के कल्याण का माध्यम भी बने।
Happy Diwali!
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
बॉलीवुड एस्ट्रोवास्तू 9431848786
साम्ब सदाशिव हरे हरे

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️ दिनांक – 07 नवम्बर 2026
🌤️ दिन – शनिवार
🌤️ विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत – 1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – हेमंत ऋतु
🌤️ मास – कार्तिक (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – त्रयोदशी सुबह 10:47 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
🌤️ नक्षत्र – चित्रा 08 नवंबर प्रातः 05:52 तक तत्पश्चात स्वाती
🌤️ योग – प्रीति 08 नवम्बर रात्रि 03:28 तक तत्पश्चात आयुष्मान
🌤️राहुकाल – सुबह 09:33 से सुबह 10:58 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:45
🌤️ सूर्यास्त – 05:58
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा में
🚩व्रत पर्व विवरण – मासिक शिवरात्रि, नरक चतुर्दशी (रात्रि मे मंत्र जप से मंत्रसिद्धि), काली चौदस (गुजरात अनुसार)
विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 दिवाली के दिन 🌷
🎆 दिवाली के दिन घर के पहले द्वार पर चावल का आटा और हल्दी का मिश्रण करके स्वस्तिक अथवा ॐ लगा देना, ताकि गृह दोष दूर हों और लक्ष्मी की स्थिति हो ।
🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय 🌷
🎆 दीपावली (08 नवम्बर 2026) रविवार की रात मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों तरफ १-१ दिया गेहूँ के ढेर पे जलाएं और कोशिश करें की दिया पूरी रात जले| आपके घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होगी|
🙏🏻 जिनके घर में आर्थिक परेशानी हो वो घर में भगवती लक्ष्मी का पूजन करें|
🌷 ॐ महालक्ष्मऐ नमः
🌷 ॐ विष्णुप्रियाऐ नमः
🌷 ॐ श्रीं नमः
🙏🏻 इन मन्त्रों में से किसी एक मंत्र का जप करें|
🌙 रात को चंद्रमा को अर्घ्य दें |
👉🏻 अर्घ्य देते समय :
🌷 ॐ सोमाय नमः |
🌷 ॐ चन्द्रमसे नमः |
🌷 ॐ रोहिणी कान्ताय नमः |
🌷 ॐ सोमाय नमः |
🌷 ॐ चन्द्रमसे नमः |
🌷 ॐ रोहिणी कान्ताय नमः |
👉🏻 इन मन्त्रों से पूजन करें |
🎆 दिवाली की रात को चाँदी की छोटी कटोरी या दिये में कपूर जलने से दैहिक दैविक और भौतिक परेशानी/कष्टों से मुक्ति होती है| दिवाली के दिन स्फटिक की माला से
👉🏻 इन मन्त्रों के जप करने से लक्ष्मी आती हैं
🌷 ॐ महालक्ष्मऐ नमः
🌷 ॐ विष्णुप्रियाऐ नमः
🌷 ॐ श्रीं नमः
🎆 दिवाली की रात गणेशजी को लक्ष्मी जी के बाएं रख कर पूजा की जाये तो कष्ट दूर होते हैं. अगर घर में खींचातानी हो या दुकान में बरकत नहीं हो तो हर रविवार को एक लोटे में जल भर कर २१ बार गायत्री मन्त्र (ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात) का जप करके जल को दीवारों पर छाँट दे पर ध्यान रहे की पैरों के नीचे जल ना आये इसलिए दीवारों पर ही छाँटना है|
🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 दिवाली में 🌷
🎆 दीपावली की सुबह तेल से मालिश करके स्नान करना चाहिए l
🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 भूत प्रेत से रक्षा
🎆 दिवाली के दिन सरसों के तेल का या शुध्द घी का दिया जलाकर काजल बना ले…ये काजल लगाने से भूत प्रेत पिशाच, डाकिनी से रक्षा होती है…और बुरी नजर से भी रक्षा होती है।
🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 माँ लक्ष्मी मन्त्र 🌷
🎆 दिवाली की रात कुबेर भगवान ने लक्ष्मी जी की आराधना की थी तो कुबेर बन गए, जो धनाढ्य लोगो से भी बड़े धनाढ्य हैं..सभी धन के स्वामी हैं..ऐसा इस काल का महत्त्व है.. दिया जला के जप करने वाले को धन, सामर्थ्य , ऐश्वर्य पाए…ध्रुव , राजा प्रियव्रत ने भी आज की रात को लक्ष्मी प्राप्ति का , वैभव प्राप्ति का जप किया था…मन्त्र बहुत सरल है…मन्त्र का फल प्राप्त करने के लिए श्रद्धा से मंत्र सुने –
🌷 माँ लक्ष्मी मन्त्र
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा
🙏🏻
दीवाली पर माँ लक्ष्मी-श्री गणेश एकसाथ क्यों पूजे जाते हैं ?
दीवाली भारत का अत्यंत प्राचीन सांस्कृतिक पर्व है। इस दिन हम धन और समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी एवं विवेक और बुद्धि के देवता भगवान गणेश की पूजा करते हैं। यह हम सब भली भांति जानते हैं कि कोई भी शुभ कार्य गणेश पूजन के बगैर कभी पूरा नहीं होता। गणेश जी बुद्धि प्रदाता हैं। वे विघ्न विनाशक और विघ्नेश्वर हैं। यदि व्यक्ति के पास खूब धन-सम्पदा है और बुद्धि का अभाव है तो वह उसका सदुपयोग नहीं कर पायेगा। अतः व्यक्ति का बुद्धिमान और विवेक होना भी आवश्यक है।

तभी धन के महत्व को समझा जा सकता है। गणेश का विशाल उदर अधिक सम्पदा का प्रतीक है। और सूँढ कुशाग्र बुद्धि का प्रतीक है। साथ ही इनकी पूजा करने से संकटों का नाश भी होता है। गणेश लक्ष्मी की एक साथ पूजा व दोनों की कृपा के महत्त्व को कई कहानियों के माध्यम से बताया गया है। पौराणिक ग्रन्थों में एक कथा में प्रमाण मिलता है कि लक्ष्मी जी की पूजा गणेश जी के साथ क्यों होती है। आइये जाने कि ऐसा क्यों होता है।
एक बार एक वैरागी साधु को राजसुख भोगने की लालसा हुई उसने लक्ष्मी जी की आराधना की। उसकी आराधना से लक्ष्मी जी प्रसन्न हुईं तथा उसे साक्षात दर्शन देकर वरदान दिया कि उसे उच्च पद और सम्मान प्राप्त होगा। दूसरे दिन वह वैरागी साधु राज दरबार में पहुचा। वरदान मिलने से उसे अभिमान हो गया। उसने राजा को धक्का मारा जिससे राजा का मुकुट नीचे गिर गया। राजा व उसके दरबारीगण उसे मारने के लिए दौड़े। परन्तु इसी बीच राजा के गिरे हुए मुकुट से एक काला नाग निकल कर भागने लगा।
सभी चौंक गये और साधु को चमत्कारी समझकर उस की जय जयकार करने लगे। राजा ने प्रसन्न होकर साधु को मंत्री बना दिया। क्योंकि उसी के कारण राजा की जान बची थी। साधु को रहने के लिए अलग से महल दिया गया वह शान से रहने लगा। राजा को एक दिन वह साधु भरे दरवार से हाथ खीचकर बाहर ले गया। यह देख दरबारी जन भी पीछे भागे। सभी के बाहर जाते ही भूकंप आया और भवन खण्डहर में तब्दील हो गया। उसी साधु ने सबकी जान बचाई। अतः साधु का मान-सम्मान बढ़ गया। जिससे उसमें अहंकार की भावना विकसित हो गयी।
राजा के महल में एक गणेश जी की प्रतिमा थी। एक दिन साधु ने वह प्रतिमा यह कह कर वहाँ से हटवा दी कि यह प्रतिमा देखने में बिल्कुल अच्छी नहीं है। साधु के इस कार्य से गणेश जी रुष्ठ हो गये। उसी दिन से उस मंत्री बने साधु की बुद्धि बिगड़ गई वह उल्टा पुल्टा करने लगा। तभी राजा ने उस साधू से नाराज होकर उसे कारागार में डाल दिया। साधू जेल में पुनः लक्ष्मीजी की आराधना करने लगा। लक्ष्मी जी ने दर्शन दे कर उससे कहा कि तुमने गणेश जी का अपमान किया है। अतः गणेश जी की आराधना करके उन्हें प्रसन्न करों।
लक्ष्मीजी का आदेश पाकर वह गणेश जी की आराधना करने लगा। इससे गणेश जी का क्रोध शान्त हो गया। गणेश जी ने राजा के स्वप्न में आ कर कहा कि साधु को पुनः मंत्री बनाया जाये। राजा ने गणेश जी के आदेश का पालन किया और साधु को मंत्री पद देकर सुशोभित किया। इस प्रकार लक्ष्मीजी और गणेश जी की पूजा साथ-साथ होने लगी। बुद्धि के देवता गणेश जी की भी उपासना लक्ष्मीजी के साथ अवश्य करनी चाहिए क्योंकि यदि लक्ष्मीजी आ भी जाये तो बुद्धि के उपयोग के बिना उन्हें रोक पाना मुश्किल है।
इस प्रकार दीपावली की रात्रि में लक्ष्मीजी के साथ गणेशजी की भी आराधना की जाती है।
🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🌷🙏🏻
🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष🌹
आपका जन्मदिन: 7 नवंबर
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2028
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा।
कारोबार: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।
🙏🏻आज का राशिफल 🙏🏻
दिनांक : 07 नवम्बर 2026
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। दिन का पहला भाग नासमझी के कारण व्यर्थ खराब होगा। परिजनो से बिना कारण के ही फटकार सुननी पड़ेगी स्वभाव में उद्दंडता तो रहेगी परन्तु स्थिति को भांप विरोध नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आज मानसिक दबाव में कार्य करना पड़ेगा जो निर्णय सही लग रहे होंगे वह अंत समय मे गलत सिद्ध होंगे धन संबंधित व्यवहार आज देख भाल कर ही करें विवाद होने की आशंका है। कार्य क्षेत्र पर भी गरमा गरमी का माहौल बनेगा जिसका सीधा असर काम पर पड़ेगा धन लाभ में कमी आने से भी परेशान रहेंगे। संध्या का समय घर मे मौन रहकर बिताये धर्य खोने पर विवाद बढ़ सकता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन से आप कुछ अधिक आशा लगाए रहेंगे दिन के मध्यान तक दिनचार्य सुव्यवस्थित रहेगी लेकिन मध्यान बाद से स्वभाव में लापरवाही आने के कारण अव्यवस्था बढ़ेगी। धन लाभ आज किसी ना किसी रूप में अवश्य होगा परन्तु आशानुकूल ना होने पर मन उदास भी रहेगा। आपका मनमौजी व्यवहार स्नेहीजन से संबंध में कड़वाहट लायेगा। किसी से किया वादा अंत समय मे तोड़ने पर कलह की स्थिति बनेगी। धर्म कर्म में आस्था तो रहेगी लेकिन पूजा पाठ केवल औपचारिकता पूर्ति के लिये ही करेंगे। कार्य व्यवसाय की गति सामान्य रहेगी परन्तु मन की चंचलता उचित लाभ से दूर रखेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा मौज शौक पर बिना विचारे खर्च करेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। आज एक समय मे मन दो कार्यो में भटकने के कारण मनचाही सफलता नही मिल पाएगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा जिसके चलते किसी की अनुचित मांग पूरा करने में संकोच नही करेंगे लेकिन याद रहे बाद में यह आत्मग्लानि का कारण भी बनेगा। मध्यान बाद कार्य व्यवसाय से लाभ की आशा जागेगी परन्तु मेहनत इसकी तुलना में कम रहने के कारण बाद में ले देकर काम निकालना पड़ेगा। व्यर्थ समय खराब करते वक्त ध्यान रहे आज कीगई मेहनत आने वाले दिनों में जीवन की दिशा बदल सकती है। पारिवारिक जन को गुमराह करने का प्रयास करेंगे यह बाद में कलह का कारण बनेगा। सेहत में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज बचते बचते कलह होने की संभावना है स्वभाव में नरमी रखना अत्यंत आवश्यक है। आप जल्दी से किसी विवाद में नही पड़ेंगे लेकिन वातावरण ही ऐसा बनेगा ना चाहकर भी क्रोध आयेगा। आर्थिक कारणों से घर एवं कार्य क्षेत्र पर खींच तान होगी। भाई बंधुओ से किसी पुराने विवाद को लेकर तीखी झड़प होने की संभावना है बेतुकी बयानबाजी से बचें अन्यथा स्थिति अनियंत्रित हो सकती है। नई सरकारी उलझने भी बनने के आसार है अनैतिक गतिविधियोंसे स्वयं को दूर रखें। महिला वर्ग भी आज आवश्यकता पड़ने पर ही अपना विचार रखें अन्यथा मान हानि हो सकती हैं। आज धन लाभ की आशा कम ही रखें बस खर्च ही निकाल पाएंगे। सेहत में सुधार आएगा पर अपनी ही गलती से समस्या दोबारा हो सकती है। अति आवश्यक कार्यो के लिये संध्या का इंतजार करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भी दिन आपके पक्ष में रहेगा लेकिन आज आपके अंदर समझ की कमी भी रहेगी सही की जगह गलत बातो का समर्थन करना घर अथवा बाहर वैचारिक मतभेद बनाएगा। कार्य व्यवसाय एवं दैनिक कार्यो में आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा परन्तु इसका परिणाम सकारत्मक ही रहेगा। आज आपको सहयोग भी बिन मांगे मिल जायेगा अपने कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे लेकिन अन्य लोगो की सहायता करने में टालमटोल करेंगे घरेलू कार्य की अनदेखी करने पर ताने सुनने को मिलेंगे। धन की आमाद निश्चित होगी सामाजिक व्यवहार इसके कम या अधिक होने में महत्त्वपूर्ण रहेगा। सेहत आज ठीक ही रहेगी फिर भी खाना समय पर खाये।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप कुछ अभाव का अनुभव करेंगे फिर भी परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेना ही बेहतर समझेंगे। आज आप अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन मन की इच्छाओं को मारना आंतरिक दुख का कारण बनेगा। आज परोपकार और आध्यात्म की भावना रहने से अपने कार्य छोड़ औरो की सहायता को तत्पर रहेंगे इसके पीछे कुछ स्वार्थ भी अवश्य रहेगा। कार्य क्षेत्र से लाभ की आशा अन्य दिनों की तुलना में कम रहेगी दिनचार्य को भी उसी अनुसार रखेंगे। संध्या के आस पास थोड़ा बहुत धन मिलने से संतोष होगा लेकिन परिजन आपसे असंतुष्ट ही रहेंगे। सेहत आज लगभग ठीक ही रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिये अनुकूल बना हुआ है जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे अन्य लोगो की तुलना में शीघ्र सफलता मिल सकती है। लेकिन व्यवहारिकता की कमी अथवा स्वार्थी वृति कुछ अभाव भी बनाएगी। कार्य क्षेत्र पर धन को लेकर आज किसी भी प्रकार का समझौता नही करेंगे लेकिन अपना काम बनाने के लिये आवश्यकता से अधिक धन लुटाएंगे। पुराने कार्य मे विलम्ब होने पर कहासुनी होगी लेकिन धन की आमद हो जाने के बाद इनको भूल जाएंगे। सहकर्मी अथवा परिजन आपसे कोई अनैतिक मांग करेंगे जिस पूर्ण करने में खासी परेशानी आएगी। घर का वातावरण छोटी मोटी उलझनों को छोड़ ठीक ही रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिनचार्य संघर्ष वाली रहेगी। दिन के आरम्भ से ही मन किस अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा हानि की सम्भवना के कारण बड़ा कार्य करने से डरेंगे लेकिन दैनिक कार्य थोड़े विलम्ब से पूर्ण हो जाएंगे। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर टूट-फुट अथवा अन्य कारणों से हानि होने का भय है। आर्थिक मामले अधूरे रहने के कारण धन संबंधित समस्या भी रहेगी खर्च चलाना भी आज भारी पड़ेगा। किसी से लिये उधार अतिशीघ्र वापस करने का प्रयास करें। परिजन आपकी मनोदशा को जानते हुए भी अनदेखा करेंगे मित्र परिचित केवल औपचारिक व्यवहार रखेंगे। दिन भर मानसिक बोझ बना रहेगा। संध्या बाद से थोड़ी राहत मिलने लगेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन वैसे तो आपके लिये कुछ ना कुछ लाभ ही देगा लेकिन आज आपके द्वारा कोई ऐसा काम हो सकता है जिसका पछतावा लंबे समय तक रहेगा। दिन के पहले भाग से लेकर दोपहर बाद तक भागदौड़ व्यर्थ लगेगी फिर भी व्यवहार पूर्ति के लिये करनी पड़ेगी इसके बाद का समय आकस्मिक लाभ दिलाएगा लेकिन ध्यान रहे यहाँ लापरवाही करने पर लाभ हानि में भी बदल सकता है। धन लाभ मेहनत की तुलना में कम फिर भी संतोषजनक हो ही जायेगा। कार्य क्षेत्र पर विस्तार करने के अवसर मिलेंगे धन निवेश से ना डरें भविष्य में दुगुना होकर मिलेगा। घर मे संध्या तक स्थिति सामान्य रहेगी इसके बाद कोई हानिकर समाचार मिल सकता है। सेहत में भी गिरावट दर्ज होगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपको लाभ की सम्भावना दिन के आरंभ से ही रहेगी कुछ शुभ प्रसंग घटने पर मानसिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अन्य दिनों की तुलना में कम मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी वाले लोग अतिरिक्त आय बनाने के लिये जोड़ तोड़ करेंगे इसमें सफलता मिलेगी लेकिन विलंब से। आर्थिक रूप से दिन मध्यान तक उदासीन रहने के कारण अधीरता आएगी जल्दबाजी से बचें धन लाभ विलंब से सही लेकिन होगा जरूर। व्यापार में विस्तार कर सकते है लेकिन नया व्यवसाय आरम्भ करने के लिये एक दिन और प्रतीक्षा करें। पारिवारिक सदस्य आपके निर्णय की प्रतीक्षा में रहेंगे किसी को निराश नही करेंगे। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। सेहत में आपकी गलती से शिथिलता आएगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन मन कार्य में आ रही बाधा के कारण अशान्त रहेगा। शारीरिक सामर्थ्य भी आज कम ही रहेगा फिर भी जबरदस्ती करेंगे। व्यवसायी वर्ग अधूरे कार्य पर ज्यादा ध्यान दें आज धन पाने का यही एक साधन है। मध्यान तक स्थिति अनियंत्रित रहेगी चाह कर भी मन के अनुसार काम नही कर पाएंगे लेकिन दोपहर बाद थोड़ा बदलाव आने लगेगा किसी की सहायता मिलने पर जटिल कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे। पूर्व में किये गलत आचरण का आज भुगतान भी करना पड़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ा पन रहेगा अकारण ही परिजन अथवा सहकर्मियों पर क्रोध करेंगे आस-पड़ोसी आपके प्रति सांत्वना रखेंगे लेकिन आपका व्यवहार विपरीत ही रहेगा। लोभ से दूर रहें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन सुख शांति में वृद्धि होगी लेकिन शरीर मे कोई नया विकार भी बनेगा। आज आप की कार्य गति थोड़ी धीमी रहेगी कोई भी कार्य एकदम सर पर आने पर ही करेंगे फिर भी अन्य लोगो की तुलना में जल्दी और अधिक सफाई रहेगी। मध्यान के बाद स्वभाव में तेजी आएगी कार्य-व्यवसाय से लाभ आशाजनक रहेगा फिर भी सन्तोष नही होगा अधिक पाने की लालसा परेशानी में डालेंगी धर्य से काम लें। नौकरी वाले लोग महत्त्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने पर प्रसन्न रहेंगे अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिये आज दिन उपयुक्त है। व्यवसायी वर्ग धन का निवेश करने से बचे आने वाले समय मे व्यवधान आएंगे। सेहत भी संध्या बाद प्रतिकूल होने लगेगी।

Leave a Reply