Sanatan Panchang 07042026 Rashifal Samadhan

“कलियुग केवल नाम अधारा, सुमिरी सुमिरी नर उतरहिं पारा।”

“सफलता की राह में सबसे बड़ी बाधा है हार का डर, और सबसे बड़ी शक्ति है खुद पर अटूट विश्वास।”

व्याख्या: यह सुविचार हमें यह सिखाता है कि हम अक्सर अपनी क्षमताओं से नहीं, बल्कि असफल होने के डर से हार जाते हैं। यदि हम स्वयं पर भरोसा रखें, तो संसार की कोई भी चुनौती हमें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌤️  दिनांक – 07 अप्रैल 2026

🌤️ दिन – मंगलवार

🌤️ विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)

🌤️ शक संवत -1948

🌤️ अयन – उत्तरायण

🌤️ ऋतु – वसंत ॠतु

🌤️ मास – वैशाख (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)

🌤️ पक्ष – कृष्ण

🌤️ तिथि – पंचमी शाम 04:34 तक तत्पश्चात षष्ठी

🌤️ नक्षत्र – ज्येष्ठा 08 अप्रैल प्रातः 05:54 तक तत्पश्चात मूल

🌤️ योग – व्यतीपात शाम 04:17 तक तत्पश्चात वरीयान

🌤️राहुकाल – शाम 03:48 से शाम 05:22 तक

🌤️ सूर्योदय – 06:27

🌤️ सूर्यास्त –  06:54

👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

🚩 व्रत पर्व विवरण-

💥 विशेष – पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🚩~सनातन पंचांग ~🚩

🌷 ह्रदय रोग 🌷

😳 ह्रदय रोग में २ चम्मच शहद, १ चम्मच नींबू का रस  पीने से तुरंत ह्रदय रोग में आराम होता है l  अथवा अदरक के रस में समान मात्रा में पानी मिलाकर पियें  |

🌿 ह्रदय में पीड़ा हो, हार्ट अटैक का भय हो तो तुलसी के ८-१० पत्ते, २-३ काली मिर्च चबा के पानी पी लें l  जादूई असर होगा  |

🌿 १०-२० तुलसी के पत्तों का रस गर्म करके, गुनगुने पानी में पियें और तुलसी के पत्तों को पीस कर उसका ह्रदय पर लेप करें |

🙏🏻

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 शनि निवारण का उपाय 🌷

🙏🏻 गले में लाल धागे में रुद्राक्ष पहनलें और भगवान शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाने  से शनि शांत होते हैं l

🙏🏻

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 चैन की नींद के लिए 🌷

😌 चैन की नींद न आती हो, तो सिरहाने की तरफ कर्पूर जलाकर “ॐ” का गुंजन करें l सुबह -शाम जलाने से वायु दोष दूर होगा, लक्ष्मी प्राप्ति होगी, बुरे सपने नहीं आयेंगे l

🙏🏻

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
हमें भगवान कृष्ण से हरे कृष्ण महामंत्र के जपने की प्रार्थना करनी चाहिए !!
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे
हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे

जय जय श्री राधे कृष्ण
इस कलियुग में नाम-जप ही प्रधान साधन है। शास्त्र कहते हैं कि जब संसार की भीड़ में मन अशांत हो जाए और कोई मार्ग न सूझे, तब भगवान का नाम ही वह नौका है जो हमें भवसागर से पार लगाती है।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे
अक्सर भक्त यह प्रश्न करते हैं कि जप में मन नहीं लगता। यदि मन न लगे तो नाम भगवान् से ही करुणा भरी प्रार्थना करनी चाहिये- “हे नाम-भगवन् ! तुम दया करो, तुम्हीं साक्षात् मेरे प्रभु हो; अपने दिव्य प्रकाश से मेरे अन्तःकरण के अन्धकार का नाश कर दो। मेरे मन के सारे मल को जला दो। तुम सदा मेरी जिह्वा पर नाचते रहो हरे कृष्ण महामंत्र के रूप में।”
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे
साधक का हृदय पुकार उठता है कि हे प्रभु! आप नित्य-निरन्तर मेरे मन में विहार करते रहो। तुम्हारा नाम जीभ पर आते ही मैं प्रेम-सागर में डूब जाऊँ। सारे जगत् को, जगत् के सारे सम्बन्धों को, तन-मन को, लोक-परलोक को, स्वर्ग-मोक्ष को भूलकर केवल प्रभु के तुम्हारे प्रेम में ही निमग्न हो रहूँ।
लाखों जिह्वाओं से तुम्हारा नाम हरे कृष्ण महामंत्र का उच्चारण करूँ, लाखों-करोड़ों कानों से मधुर नाम हरे कृष्ण महामंत्र ध्वनि को सुनूँ और करोड़ों-अरबों मनों से दिव्य नामानन्द का पान करूँ !!
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे
ऐसी प्यास जगे कि मैं कभी तृप्त होऊँ ही नहीं। पीता ही रहूँ नाम-सुधा को और उसी में समाया रहूँ।
हरे कृष्ण! मेरी माता बहनों भाइयों और मित्रों, इस नश्वर संसार में भगवान कृष्ण के अलावा तुम्हारा कोई भी सच्चा मित्र नहीं है; नहीं है, नहीं है और नहीं है। भगवान कृष्ण और उनके महामंत्र को अपना परम मित्र बना लो। एक बार भगवान से सच्चे मन से प्रार्थना तो करो। विचार कीजिए, सुदामा के पास क्या था? केवल अटूट विश्वास और कृष्ण नाम का संबल!
हरे कृष्ण
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे
जय जय श्री राधे कृष्ण

“कलियुग केवल नाम अधारा, सुमिरी सुमिरी नर उतरहिं पारा।”
— गोस्वामी तुलसीदास (रामचरितमानस)

(व्याख्या: तुलसीदास जी कहते हैं कि कलियुग में केवल भगवान का नाम ही उद्धार का आधार है। जो भी अनन्य भाव से नाम का सुमिरन करता है, वह इस संसार रूपी सागर से सुगमता से पार उतर जाता है।)

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹

आपका जन्मदिन: 7 अप्रैल

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2026, 2031

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा।

कारोबार: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

🌹आज का राशिफल 🌹

दिनांक : 07 अप्रैल 2026

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज भी आपकी दिनचार्य असामान्य रहेगी। सेहत में सुधार आएगा परन्तु आपकी लापरवाही के कारण तकलीफ दोबारा हो सकती है। आज आप जो भी कामना करेंगे उसका विपरीत फल ही मिलने वाला है। व्यवसाय में अतिरिक्त आय कमाने के प्रलोभन में हाथ लगी पूंजी ना चली जाए इसका ध्यान रखना पड़ेगा आज गलत निर्णय अवश्य हानि का कारण बनेगा। परिजनों की जिद के आगे सामर्थ्य से अधिक खर्च करना पड़ेगा जिस कारण धन की कमी बनेगी। मित्र परिचितों से भी संबंधों में उदासीनता अधिक रहेगी। धार्मिक पूजा पाठ के प्रसंग बनेंगे परन्तु ध्यान कही और भटकने से दिखावा मात्र रहेगा। परिजनों से थोड़ी ख़ट पट के बाद सुख मिलेगा। दवाओं पर खर्च करना पड़ सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। फिर भी आज किसी पर भी आवश्यकता से अधिक विश्वास ना करें ना ही किसी को मन के भेद बताये बाद में परेशानी होगी। आज कही ना कहीं से आकस्मिक धन लाभ होगा जिससे रुके कार्यो में गति आएगी। कुछ दिनों से टल रही मनोकामना की पूर्ति आज कर सकेंगे। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे लापरवाही से बचें अन्यथा हाथ से निकल भी सकते है। व्यापार विस्तार के लिए दिन शुभ है पर नए कार्य का आरंभ आज ना करें। धन का निवेश शीघ्र ही फलदायी होगा। मित्र अथवा रिश्तेदारों के कारण कुछ समय के लिये परेशानी में पड़ेंगे।  यात्रा के योग बन रहे है इसमें सावधानी रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन भी धन धान्य में वृद्धिकारक बना रहेगा। दिन के आरंभ से ही कार्यो को लेकर गंभीर रहेंगे लेकिन महिलाये हर काम मे नखरे करेंगी। मध्यान के बाद का कुछ समय रुके धन को प्राप्त करने में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र पर आज मनमानी ज्यादा करेंगे जिससे सहकर्मियों को असुविधा होगी फिर भी आज आप अपने व्यवहार से सभी को खुश रख सकेंगे। पारिवारिक स्थिति भी आज पहले से बेहतर बनेगी घरेलू कार्यो को लेकर व्यस्तता भी अधिक रहेगी। घर के बुजुर्गों से थोड़ी अनबन रहने की संभावना है फिर भी आज संध्या का समय परिजनों के साथ आनंद से बिताएंगे। पेट की परेशानी अथवा हाथ पैरों में शिथिलता रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन भी आपके लिए शुभ है लेकिन आज अतिआत्मविश्वास एवं अहम की भावना के कारण हानि एवं आपसी मनमुटाव रहेगा। आज अन्य लोगो को स्वयं की तुलना में निम्न आंकना परेशानी में डालेगा। अधिकारी वर्ग अथवा घर के बड़े लोग जानबूझ कर आपको ज्यादा कार्य सौंपेंगे जिससे भारी परेशानी होगी। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी लेकिन थकान अधिक अनुभव होगी। आज दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने में आपका सहयोग लिया जाएगा यथा सम्भव दूर रहें अन्यथा बैठे बिठाए अपमानित होना पड़ेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति में विलंब झगड़े का कारण बनेगा। धन लाभ परिश्रम के बाद ही आशानुकूल रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अन्यलोगों को नैतिक आचरण सिखाएंगे परन्तु इसे अपने ऊपर लागू ना करने से हास्य के पात्र बनेंगे। दिन का आरंभिक भाग शांति से व्यतीत होगा इसके बाद भाग-दौड़ बढ़ेगी लेकिन आज महनत का फल आशाजनक नही रहने से मानसिक चिंता रहेगी पर जाहिर नही करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर सहकर्मी मनमानी करेंगे क्रोध में आकर कटु वचन बोलेंगे जिस कारण संबंध खराब होने के साथ ही अव्यवस्था भी फैलेगी जिसे सुधारना आज आपके वश में नही होगा। धन लाभ के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। संध्या के समय स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी धन लाभ के साथ आनंद दायक समय बिताएंगे। महिलाये स्वार्थ वश अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपका मुख्य उद्देश्य धन प्राप्ति के साथ सुख सुविधाओं में भी वृद्धि करना रहेगा परन्तु इसमे आंशिक सफलता ही मिल सकेंगे फिर भी आध्यात्म से जुड़े रहने के कारण इच्छा पूर्ति ना होने पर भी ज्यादा विचलित नही होंगे। कार्य व्यवसाय में नए विरोधी बनेंगे परन्तु आज आपका कुछ बिगाड़ नही सकेंगे। बीच-बीच मे आज क्रोध के प्रसंग बनेंगे फिर भी थोड़ा विवेक रहने से इन्हें अनदेखा करेंगे। आज आप जल्द पैसा कमाने वाले उपाय भी अपना सकते है जिनमे हानि होने की संभावना अधिक रहेगी। आवश्यकता अनुसार धन लाभ आज हो ही जायेगा धन के पीछे भागने की प्रवृति छोड़े। पारिवारिक सदस्य बेपरवाह होकर अपनी मस्ती में मस्त रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपकी आज की दिनचार्य भी उथल-पुथल रहेगी। आज आपके आचरण से किसी ना किसी को परेशानी होगी आप अपने बड़बोले पन के कारण स्वयं ही मुसीबतों को न्योता देंगे। घर एवं बाहर का वातावरण आपके अमर्यादित आचरण से कलुषित हों सकता है। परिजनो से आज अधिकतर कार्यो में वैचारिक मतभेद रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर लापरवाह होकर कार्य करने पर अधिकारियो की डांट सुन्नी पड़ेगी। स्वभाव में भी आज सुस्ती अधिक रहेगी। धन लाभ के अवसर हाथ से निकलने की संभावना है। महत्त्वपूर्ण विषयो में निर्णय आज नाही ले तो उचित रहेगा। स्त्रियां गलती करने पर दोष किसी और के सर डालने का प्रयास करेंगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके मन की चंचलता एवं स्वभाव में उद्दंडता को छोड़ शेष सब उत्तम रहेगा। परिजनों अथवा बाहरी लोगों से बेबाकी से पेश आना भारी पड़ सकता है। आप आलस्य से भरे रहेंगे फिर भी आज जिस भी कार्य को करेंगे उसे अन्य की अपेक्षा कम समय मे एवं सफाई से पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय में आज ज्यादा उत्साह नही लेंगे लेकिन आकस्मिक कार्य आने से बेमन से करना पड़ेगा फिर भी धन लाभ उत्तम होगा नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे परन्तु सहयोगियो की कमी रहने से कार्य आरंभ आज नही कर पाएंगे। घरेलू आवश्यकता के अलावा सुख के साधनों पर अधिक खर्च होगा। आज आपको कोई ठग भी सकता है सतर्क रहें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन भी परिस्थितियां आपके लिये प्रतिकूल ही रहेंगी। स्वास्थ्य के साथ ही धन हानि के योग बन रहे है। नए कार्य का आरंभ फिलहाल टालें पुराने अधूरे कार्य पूर्ण करने पर अधिक ध्यान दे समय पर कार्य पूरे ना करने पर सम्मान हानि हो सकती है। व्यावसायिक काम काज को लेकर आज अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा अवकाश भी लेना पड़ सकता है। लाभ आशानुकूल ना होने से थोड़ी निरशा भी रहेगी। महिलाये वाणी के प्रयोग में संतुलन बरते बेवजह कलह के प्रसंग बनने से रंग में भंग वाली स्थिति बन सकती है। संध्या के आस-पास थकान के कारण किसी काम मे मन नही लगेगा लेकिन फिर भी घूमने फिरने मनोरंजन आदि के लिए तत्पर रहेंगे। शादीशुदा लोगो को किसी बात का पछतावा होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए अवश्य कोई शुभ समाचार देगा। आज आप दिन भर किसी ना किसी कारण से व्यस्त ही रहेंगे व्यस्तता को धन के साथ ना जोड़े अन्यथा मानसिक संताप रहेगा। आज संबंधों को ज्यादा महत्त्व दें निकट भविष्य में ये ही धन लाभ कराएंगे। कार्य व्यवसाय से काम चलाऊ आय आसानी से हो जाएगी निवेश बेझिझक होकर कर सकते है। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति समय पर करने पर भी परिजन किसी न किसी कारण से नाराज ही रहेंगे। गृहस्थ की बाते मित्र स्नेही जन से भी ना बांटे हानिकर हो सकता है। आज किसी के ऊपर छींटा कशी करने से बचे दिनचार्य को सामान्य व्यतीत करने का प्रयास करें स्वयं को श्रेष्ठ दिखाने के चक्कर मे मान हानि हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये सुनहरे अवसर प्रदान करेगा इसका समय रहते लाभ उठायें  कल की अनुकूल परिस्थिति आज की मेहनत से ही बनेगी। आज दिन का पहला भाग थोड़ा अस्त व्यस्त रहेगा आवश्यक कार्य लेटलतीफी के कारण विलम्ब से पूर्ण होंगे। कार्य क्षेत्र पर भी मध्यान तक अव्यवस्था रहेगी जिस कारण लाभ होते होते रह सकता है। मध्यान से संध्या के बीच के समय व्यवसाय में आकस्मिक उछाल आएगा। थोड़े परिश्रम से अधिक लाभ कमा सकेंगे। महिलाये घर मे किसी छोटी सी बात को लेकर विवाद खड़ा करेंगी विवेकपूर्ण व्यवहार करें। संध्या बाद कोई हानि हो सकती है। मनोरंजन की चाह आज मन मे ही रह जायेगी। सेहत छोटी मोटी बातो को छोड़ ठीक रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप योजनाए तो बहुत बनाएंगे परन्तु किसी ना किसी अभाव के कारण इन्हें पूरा नही कर पाएंगे। आज के दिन आप अपनी भावनाओं को किसी के आगे सांझा करने से कतराएंगे आपसी संबंध को बचाना इसका मूल उद्देश्य रहेगा। लोगो की उद्दंडता को मजबूरन नजरअंदाज करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा। खर्च लायक आय आसानी से हो जाएगी। खर्च करने में भी मितव्ययता बरतेंगे। आज आप जिस भी कार्य को लेकर निश्चिन्त रहेंगे उसी में कुछ ना कुछ विघ्न उपस्थित होगा। सरकारी कार्य लंबित रहेंगे नौकरी में भी उत्साह की कमी रहेगी। पेट संबंधी व्याधि से परेशानी होगी।

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton