Sanatan Panchang 06102026 Rashifal Samadhan

सनातन पंचांग — 6 अक्टूबर 2026

आज का नवीन भावनात्मक एवं मनोवैज्ञानिक विचार

Virginia Sturm, PhD — Associate Professor of Neurology and Psychiatry, UCSF; Clinical Affective Neuroscience Researcher

“ A little more joy and a little more connectedness with the world around us is something all of us could use these days.”

हिंदी अनुवाद: “इन दिनों हम सभी अपने आसपास की दुनिया से थोड़ा अधिक आनंद और थोड़ा अधिक जुड़ाव अनुभव कर सकते हैं।”

अर्थ: हम अक्सर खुशी को बड़ी उपलब्धियों, धन या विशेष अवसरों से जोड़ते हैं, जबकि मनोवैज्ञानिक शोध बताता है कि प्रकृति, आसपास की सुंदरता और अपने से बड़े संसार के प्रति आश्चर्य और जुड़ाव भी भावनात्मक wellbeing को बढ़ा सकते हैं। UCSF के 2026 के अध्ययन में सप्ताह में केवल 15 मिनट awe walk करने वाले older adults में positive emotions बढ़े और daily distress कम हुआ।

मनोवैज्ञानिक व्याख्या: Awe अर्थात विस्मय का अनुभव तब होता है जब हम किसी ऐसी चीज को देखते हैं जो हमें अपने छोटे व्यक्तिगत संसार से बाहर निकालकर किसी बड़े और व्यापक अस्तित्व का अनुभव कराती है—जैसे प्रकृति, संगीत, कला, प्रार्थना या कोई महान मानवीय कार्य। शोधकर्ताओं के अनुसार इससे “small self” की स्वस्थ भावना विकसित हो सकती है और compassion तथा gratitude जैसी prosocial emotions बढ़ सकती हैं।

भारतीय जीवन के उदाहरण: सुबह सूर्य की किरणों को कुछ क्षण ध्यान से देखना, पेड़-पौधों को महसूस करना, मंदिर की घंटियों और मंत्रों को सजगता से सुनना, गंगा या किसी प्राकृतिक दृश्य के सामने शांत बैठना अथवा किसी निस्वार्थ सेवा को देखकर मन में श्रद्धा उत्पन्न होना—ये सभी मन को “मैं और मेरी समस्याएँ” से बाहर निकालकर जीवन के व्यापक स्वरूप से जोड़ सकते हैं।

सनातन आध्यात्मिक संदर्भ: सनातन परंपरा में प्रकृति को केवल देखने की वस्तु नहीं, बल्कि ईश्वर की अभिव्यक्ति के रूप में देखने की भावना मिलती है। जब मनुष्य सूर्य, वायु, जल, पृथ्वी और समस्त जीवों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता अनुभव करता है, तो अहंकार कुछ क्षण के लिए पीछे हटता है और मन में शांति, आनंद तथा एकत्व की भावना विकसित हो सकती है।

आध्यात्मिक उदाहरण: प्रातःकाल कुछ मिनट खुले आकाश के नीचे शांत खड़े होकर सूर्य को देखें और मन में कहें—“यह जीवन केवल मेरे प्रयासों का परिणाम नहीं; मैं प्रकृति और परमात्मा की विशाल व्यवस्था का एक छोटा हिस्सा हूँ।” यह भाव मन को विनम्रता और कृतज्ञता की ओर ले जा सकता है।

आज के लिए उत्तम सलाह: आज कम-से-कम 15 मिनट मोबाइल और अन्य distractions से दूर प्रकृति के बीच शांत होकर चलें। चलते समय अपनी समस्याओं के बारे में सोचने के बजाय आकाश, पेड़, प्रकाश, हवा और आसपास की छोटी-छोटी सुंदर चीजों को ध्यान से देखें। अंत में मन ही मन तीन शब्द कहें—“धन्यवाद, प्रकृति, परमात्मा।”

आज का चिंतन: “जब मेरा ध्यान केवल अपनी समस्याओं से हटकर जीवन की विशालता पर जाता है, तो क्या मेरे भीतर अधिक शांति और आनंद पैदा होता है?”

आज का सनातन संदेश: “विस्मय अहंकार को छोटा करता है और कृतज्ञता को बड़ा; जहाँ कृतज्ञता बढ़ती है, वहाँ आनंद स्वयं गहरा होने लगता है।”

आज का संकल्प: “आज मैं केवल खुशी खोजूंगा नहीं; मैं जीवन की सुंदरता को देखने, महसूस करने और उसके प्रति कृतज्ञ होने का अभ्यास करूंगा।”

आज का सूत्र: “थोड़ा अधिक विस्मय, थोड़ा अधिक जुड़ाव—और जीवन में थोड़ा अधिक आनंद।”

ॐ तत्सत्

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️  दिनांक – 06 अक्टूबर 2026
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ॠतु
🌤️ मास – आश्विन (गुजरात-महाराष्ट्र भाद्रपद)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – एकादशी रात्रि 12:34 तक तत्पश्चात द्वादशी
🌤️ नक्षत्र – अश्लेशा रात्रि 10:17 तक तत्पश्चात मघा
🌤️ योग – सिद्ध सुबह 07:20 तक तत्पश्चात साध्य
🌤️राहुकाल – शाम 03:24 से शाम 04:53 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:32
🌤️ सूर्यास्त –  06:21
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण – इंदिरा एकादशी,एकादशी का श्राद्ध
विशेष- –  हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।
💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है। 
             🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 इंदिरा एकादशी 🌷
➡️ 06 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी है।
🙏🏻 इंदिरा एकादशी व्रत से बड़े – बड़े पापों का नाश हो जाता है | यह नीच योनियों में पड़े हुए पितरों को भी सद्गति देनेवाली है | इसका माहात्म्य पढ़ने-सुनने से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो जाता है | – पद्म पुराण
             🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 उन्नतिकारक कुंजियाँ 🌷
👉🏻 हल्का भोजन करने से शरीर में स्थूलता कम होती है, मन भी सूक्ष्म होता है | सूक्ष्म मन प्रसन्नता का द्योतक है |
👉🏻 भृकुटी में तिलक करने से ज्ञानशक्ति का विकास होता है |
           🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

9431848786 for personal consultation


🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2028
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।
राशिफल
मेष राशिफल: आज मंगलदेव अपनी पूरी ताकत के साथ आपके साथ हैं
मेष राशिफल: आज मंगलदेव अपनी पूरी ताकत के साथ आपके साथ हैं
मेष राशि वाले कल्पना कीजिए, आपका अपना सेनापति आज अपने ही झंडे तले, अपने सबसे ताकतवर साथियों के साथ मोर्चे पर उतरा है, यही आज मेष राशि के लिए हो रहा है। आपके लग्नेश मंगलदेव आज मंगलवार को अपने ही दिन, चंद्रदेव और गुरुदेव के साथ सुख भाव में त्रिग्रह युति और नीचभंग राजयोग बनाए हुए हैं। यह तिहरा संयोग साल में कम ही बार बनता है। इसका मतलब है कि घर, मां, मानसिक सुख और साहस से जुड़े हर मामले में आज आपको विशेष बल और भावनात्मक मजबूती मिलेगी। कोई लंबित घरेलू योजना आज आगे बढ़ सकती है। वर्क-लाइफ बैलेंस और साहसिक प्रयासों में विशेष सफलता मिल सकती है। ऊर्जा और मानसिक शांति आज चरम पर रहेगी। इस मौके को यूं ही न जाने दें, कोई साहसिक शुरुआत आज कर ही डालें।
शुभ रंग: सिंदूरी लाल । शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमानजी को लाल मसूर की दाल अर्पित करें।
वृषभ राशिफल: सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें
वृषभ राशिफल: सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें
वृष राशि वाले आज ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। बात करने की हिम्मत बढ़ेगी। भाई-बहन से जुड़ा कोई मामला आज सुलझ सकता है। वजह साफ है, चंद्रदेव स्व-राशि कर्क में मंगल-गुरु के साथ आपके पराक्रम भाव में त्रिग्रह युति बनाए हुए हैं। आज मंगलवार को मंगलदेव का अपना दिन होने से यह असर और तेज महसूस होगा। लेकिन एक जगह रुकना जरूरी है। आपके लग्नेश शुक्रदेव सेहत और कार्यक्षेत्र के भाव में वक्री होकर बैठे हैं, इसलिए दिनचर्या या स्वास्थ्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज भी टाल दें। पुरानी बीमारी या समस्या फिर उभर सकती हैं, लिहाजा थोड़ी सतर्कता बरतें। कार्यक्षेत्र में नए निर्णय से पहले आज भी पूरी तरह सोचें। वित्तीय मामलों में आत्मविश्वास बना रहेगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ रचनात्मक पल बिताना फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी । शुभ अंक: 6उपाय: मां दुर्गा को लाल गुलाब अर्पित करें।
मिथुन राशिफल: धन लाभ होगा, लेकिन वाणी पर रखें कंट्रोल
मिथुन राशि वालों से अगर आज कोई पूछे कि पैसों की बात करने में इतना आत्मविश्वास कहां से आया, तो जवाब होगा चंद्रदेव। वे आज लग्न से हटकर धन भाव में अपनी स्व-राशि कर्क में मंगल-गुरु के साथ त्रिग्रह युति में बैठे हैं, आज मंगलवार को यह असर और प्रबल है। इसलिए धन और पारिवारिक संपत्ति से जुड़े मामलों में आज खास शुभता रहेगी। हालांकि, वाणी पर कंट्रोल करना जरूरी होगा। दूसरी तरफ, अगर कोई पुराना साथी या भावना आज वापस दस्तक दे तो चौंकिएगा मत, आपके लग्नेश बुधदेव संतान भाव में वक्री शुक्रदेव के साथ बैठे हैं, इसलिए प्रेम से जुड़े फैसलों में आज भी जल्दबाजी न दिखाएं, धैर्य रखना जरूरी होगा। मानसिक स्थिरता आज बनी रहेगी, भले ही उत्साह थोड़ा शांत महसूस हो।
शुभ रंग: फिरोजी । शुभ अंक: 5उपाय: भगवान विष्णु को मूंग दाल अर्पित करें।
आज मंगलवार के दिन राहु शनि और गुरु के योग संयोग का सभी राशियों पर असर जानें
कर्क राशिफल: भावनात्मक रूप से बनेंगे मजबूत
कर्क राशि वाले जातकों के लिए लग्नेश चंद्रदेव आज भी अपनी स्व-राशि में सीधे आपके लग्न पर मंगलदेव-गुरुदेव के साथ त्रिग्रह युति और नीचभंग राजयोग में हैं। आज मंगलवार होने से यह असर मंगलदेव की ताकत से और सशक्त हो गया है। साथ ही चंद्रदेव आश्लेषा नक्षत्र में भी प्रवेश कर चुके हैं। व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और भावनात्मक मजबूती आज भी ऊंचे स्तर पर बनी रहेगी। आज इसमें साहस का एक नया जोश भी जुड़ गया है। घर और संपत्ति से जुड़े वित्तीय निर्णयों में सावधानी अभी भी जरूरी है। सूर्यदेव के पराक्रम भाव में होने से साहसिक प्रयासों में सफलता जारी रहेगी। भावनात्मक जुड़ाव और निजी रिश्तों में आज भी विशेष गर्मजोशी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 2उपाय: भगवान राम या श्रीकृष्ण की पूजा-आरती करें।
सिंह राशिफल: अपने भीतर की दुनिया में आज झांकने का दिन
सिंह राशि वालों के लिए आज कुछ वैसा ही माहौल आपके भीतर बनेगा, जैसे कोई यात्री शोर से दूर पहाड़ों में शांति खोजने निकलता है। चंद्रदेव स्व-राशि कर्क में मंगल-गुरु के साथ आपके एकांत भाव में त्रिग्रह युति बनाए हुए हैं। आज यह असर और गहरा महसूस होगा, इसलिए आराम, आत्म-चिंतन और विदेश-यात्रा से जुड़े मामलों में आज विशेष शुभता रहेगी। वित्तीय फैसले आज भरोसे के साथ लिए जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज सीधी मेहनत से ज्यादा पर्दे के पीछे की तैयारी काम आएगी। रिश्तों में पहल करने से पहले आज थोड़ा रुककर सोच लें। ध्यान या अकेले समय बिताना आज मन को गहरी शांति देगा, इसे टालें नहीं।
शुभ रंग: धानी हरा । शुभ अंक: 12उपाय: शिवजी को गंगाजल अर्पित करें।
कन्या राशिफल: वरिष्ठ लोगों से हो सकती है अच्छी बातचीत
कन्या राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, वरिष्ठों से अच्छी बातचीत भी संभव है। कमाई के मामले में दिन अच्छा है। नए संपर्क बढ़ेंगे। वजह है चंद्रदेव का आपके लाभ भाव में मंगल-गुरु के साथ त्रिग्रह युति में होना और आज मंगलवार को यह असर और प्रबल हो गया है। नीचभंग राजयोग का सहारा भी साथ बना हुआ है। आज अपनी बात खुलकर रखने में संकोच न करें। वित्तीय निर्णयों में जल्दबाजी न करें। प्रेम जीवन में धैर्य आवश्यक है। ऊर्जा और आत्मविश्वास दोनों आज अच्छे स्तर पर रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आज का दिन अनुकूल माना जा सकता है।
शुभ रंग: हरा । शुभ अंक: 11उपाय: मां लक्ष्मी को पीले फूल अर्पित करें।
तुला राशिफल: निजी फैसलों में अभी रुकना बेहतर
तुला राशि वालों को आज दफ्तर में तारीफ मिले या कोई नई जिम्मेदारी मिले, तो हैरान होने की जरूरत नहीं है। इसकी वजह है कि चंद्रदेव स्व-राशि कर्क में मंगल-गुरु के साथ आपके करियर भाव में त्रिग्रह युति और नीचभंग राजयोग बनाए हुए हैं। लेकिन अगर आज घर पर कोई बड़ा व्यक्तिगत फैसला लेने का मन बने, तो थोड़ा रुक जाइए। आजीविका से जुड़े वित्तीय मामलों में आज शुभता बनी रहेगी। पुराने रिश्ते या पुरानी यादें परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र की व्यस्तता के बीच आज ऊर्जा बनाए रखने की कोशिश करें। आज ध्यान के लिए समय निकालें या मन को तरोताजा करने वाला संगीत सुनें।
शुभ रंग: आसमानी नीला । शुभ अंक: 10उपाय: मां लक्ष्मी को दही-चावल अर्पित करें।
वृश्चिक राशिफल: मंगलदेव की दोहरी ताकत का लाभ उठाएं
वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रदेव भाग्य भाव में जा चुके हैं। अब असली बात, आज मंगलवार को आपके लग्नेश मंगलदेव अपने ही दिन, गुरुदेव व चंद्रदेव के साथ मिलकर भाग्य भाव में त्रिग्रह युति और नीचभंग राजयोग बनाए हुए हैं। कोई रुका हुआ काम आज आगे बढ़ सकता है। करियर में केतु के प्रभाव से स्पष्टता की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों के लिए आज अच्छा दिन रहेगा। ऊर्जा में आज विशेष सुधार होगा, अपने लग्नेश की इस दोहरी ताकत का भरपूर फायदा उठाएं।
शुभ रंग: गहरा लाल । शुभ अंक: 8उपाय: हनुमान जी को लाल झंडा चढ़ाएं।
धनु राशिफल: आय के फैसलों में अभी सतर्क रहें
धनु राशि वालों के लिए पहले एक छोटी सी बात, लाभ भाव में बुध-शुक्र अभी भी वक्री हैं, इसलिए आय संबंधी पुराने मामलों की समीक्षा जरूर करें। नए वित्तीय फैसलों में सतर्कता बरतें। अब मुख्य खबर यह है कि चली आ रही परेशानियों उलझन से मन को शांति महसूस होगी। आज आप खुद को ज्यादा फोकस्ड महसूस होगा। सूर्यदेव की कृपा से कार्यक्षेत्र में आप अपनी छाप छोड़ेंगे। प्रेम जीवन में गहराई और भावनात्मक निकटता रहेगी। जीवनसाथी से किसी विषय पर चर्चा कर सकते हैं। मन को संतुष्टि मिलेगी और कोई नया रास्ता भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर आज भी विशेष स्थिरता के संकेत हैं।
शुभ रंग: पीला । शुभ अंक: 7
उपाय: बृहस्पति देव को चने व गुड़ का भोग लगाएं।
मकर राशिफल: जीवनसाथी का मिलेगा भरपूर साथ
मकर राशिफल: जीवनसाथी का मिलेगा भरपूर साथ
मकर राशि वालों को जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार का भरपूर सहयोग मिलेगा। वह आपकी विषम परिस्थिति में ढाल बनकर खड़ा हो सकता है। इससे आपको मानसिक शांति और ताकत मिलेगी। आज आपके अंदर थोड़ा और जोश भरा रहेगा। चंद्रदेव स्व-राशि कर्क में मंगल-गुरु के साथ आपके साझेदारी भाव में त्रिग्रह युति बनाए हुए हैं। सामाजिक रूप से आप बहुत ऊर्जा के साथ सक्रिय रहेंगे और आपका ज्ञान लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में भावनात्मक गहराई महसूस करेंगे। जरूरत से ज्यादा साहस न दिखाएं। भाई-बहन से जुड़े मामलों को धैर्य के साथ संभालें। कार्यक्षेत्र में सामान्य तरीके से काम चलता रहेगा। अचानक आय के मौके मिल सकते हैं।
शुभ रंग: काला । शुभ अंक: 3उपाय: शनिदेव को काली उड़द अर्पित करें।
कुंभ राशिफल: नई ऊर्जा के साथ पूरे करेंगे काम
कुंभ राशिफल: नई ऊर्जा के साथ पूरे करेंगे काम
कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि चंद्रदेव स्व-राशि कर्क में मंगल-गुरु के साथ आपके सेहत भाव में त्रिग्रह युति बनाए हुए हैं, आज मंगलवार को यह असर और बढ़ जाता है, इसलिए पुरानी थकान या अनियमितता आज कम महसूस होगी, प्रतिस्पर्धियों पर भी बढ़त बनी रहेगी। राहु लग्न पर अकेले विराजमान हैं, इससे महत्वाकांक्षा और नई सोच में जोश बना रहेगा। भाग्य भाव में बुध-शुक्र वक्री हैं, इसलिए भाग्य से जुड़े बड़े निर्णय अभी भी टालें, वित्तीय मामलों में भी पुनर्विचार जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में आज विशेष सुधार जारी रहेगा। प्रेम जीवन आज सामान्य रहेगा, चंद्रदेव का ध्यान अभी दिनचर्या पर केंद्रित है। ऊर्जा और स्वास्थ्य में आज विशेष सुधार महसूस होगा, पर अत्यधिक तनाव से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी । शुभ अंक: 1उपाय: राहु की शांति के लिए काले तिल दान करें।
मीन राशिफल: प्रेम में आज महसूस होगी गहराई
मीन राशिफल: प्रेम में आज महसूस होगी गहराई
मीन राशि वालों से आज कोई करीबी आपसे दिल की बात साझा करेगा। उसकी बातों में आपको असाधारण गर्माहट महसूस होगी। स्व-राशि कर्क में मंगल-गुरु के साथ चंद्रदेव आपके पंचम भाव में युति बनाए हुए हैं। लिहाजा, शिक्षा से जुड़ा मामला आज प्रमुख रहेगा। आप कोई नई स्किल सीख सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यापारिक साझेदारी के लिए आज शुभ दिन रहेगा। ऊर्जा में आज सुधार जारी रहेगा, आज का दिन भावनात्मक रूप से एक बार फिर खास याद रहेगा। आज इंदिरा एकादशी भी है, इसलिए श्रद्धा से जुड़े कार्य भी फलदायी रहेंगे।
शुभ रंग: हल्का नीला । शुभ अंक: 4उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी व पीला वस्त्र अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Brain essentials

Whole life is a search for beauty. But, when the beauty is found inside, the search ends and a beautiful journey begins.