Sanatan Panchang 03102026 Rashifal Samadhan

सनातन पंचांग — 3 अक्टूबर 2026

आज का नवीन मनोवैज्ञानिक विचार

Tess Röder, Gabriel Olaru, Manon van Scheppingen और Eeske van Roekel — Psychology Researchers

“True happiness is not only about feeling good in the moment; it also grows when what we do gives our life meaning.”

“सच्ची खुशी केवल उस क्षण अच्छा महसूस करने में नहीं है; वह तब भी बढ़ती है जब हमारे कर्म हमारे जीवन को अर्थ प्रदान करते हैं।”

महत्वपूर्ण स्रोत-संदर्भ: यह विचार 23 सितंबर 2026 को प्रकाशित Röder और उनके सह-शोधकर्ताओं के अध्ययन से प्रेरित है। यह उनका शब्दशः उद्धरण नहीं है। अध्ययन में pleasurable और meaningful activities तथा wellbeing के संबंधों का अध्ययन किया गया।

अर्थ: हर वह चीज जो हमें कुछ समय के लिए खुश करती है, जरूरी नहीं कि हमें गहरा संतोष भी दे। मनोरंजन, स्वादिष्ट भोजन या खरीदारी तत्काल खुशी दे सकते हैं, लेकिन सेवा, परिवार की जिम्मेदारी, कर्तव्य, ध्यान और किसी अच्छे उद्देश्य के लिए किया गया कार्य जीवन को गहरा अर्थ दे सकता है।

मनोवैज्ञानिक व्याख्या: आधुनिक positive psychology में wellbeing को केवल positive emotions से नहीं समझा जाता। Meaning, purpose, relationships, engagement और personal growth भी महत्वपूर्ण हैं। 2026 के शोध में pleasurable activities का तत्काल positive affect से संबंध पाया गया, जबकि meaningful activities भी positive affect और wellbeing से जुड़ी थीं।

भारतीय जीवन के उदाहरण: माता-पिता की सेवा, किसी जरूरतमंद की सहायता, किसी बच्चे की पढ़ाई में सहयोग या अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाना हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन इन कार्यों से मिलने वाला संतोष केवल क्षणिक खुशी नहीं, बल्कि अर्थपूर्ण खुशी बन सकता है। इसी प्रकार ध्यान, प्रार्थना और नियमित साधना मन में अनुशासन और आत्म-जागरूकता विकसित कर सकती है।

सनातन आध्यात्मिक संदर्भ: भगवद्गीता का संदेश है — “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।” अर्थात हमारा अधिकार कर्म करने में है, केवल उसके फल पर नहीं। जब कर्म व्यक्तिगत लाभ से ऊपर उठकर कर्तव्य, सेवा और लोककल्याण से जुड़ता है, तब जीवन में उद्देश्य और संतोष की भावना गहरी हो सकती है।

आज का आध्यात्मिक उदाहरण: कोई व्यक्ति प्रतिदिन परिवार के लिए भोजन बनाता है। यदि वह इसे केवल मजबूरी समझता है तो वही कार्य बोझ बन सकता है; लेकिन यदि वह इसे प्रेम और परिवार की सेवा के रूप में देखता है तो वही साधारण कार्य अर्थपूर्ण बन जाता है। काम वही है, दृष्टिकोण बदल गया।

आज के लिए सलाह: आज ऐसा कम-से-कम एक काम करें जिसका लाभ केवल आपको नहीं, किसी दूसरे व्यक्ति को भी मिले। किसी बुजुर्ग की सेवा करें, जरूरतमंद की सहायता करें, परिवार के लिए कोई काम बिना कहे कर दें, ध्यान या प्रार्थना करें अथवा अपने आवश्यक कर्तव्य को पूरी ईमानदारी से निभाएं। रात को स्वयं से पूछें — “आज मैंने ऐसा क्या किया जिससे मेरे जीवन में केवल खुशी नहीं, बल्कि अर्थ भी आया?”

आज का चिंतन: “क्या मैं केवल अच्छा महसूस करने की तलाश में हूँ, या ऐसा जीवन भी जी रहा हूँ जिसका कोई गहरा अर्थ है?”

आज का सनातन संदेश: “क्षणिक सुख मन को प्रसन्न करता है, लेकिन अर्थपूर्ण कर्म जीवन को भीतर से समृद्ध करता है।”

आज का संकल्प: “आज मैं केवल खुशी पाने का प्रयास नहीं करूंगा; मैं ऐसा कर्म करूंगा जिससे मेरे जीवन और किसी दूसरे के जीवन में भी अर्थ जुड़े।”

आज का सूत्र: “सुख क्षण को सुंदर बनाता है; अर्थपूर्ण कर्म जीवन को सुंदर दिशा देता है।”

ॐ तत्सत्

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️  दिनांक – 03 अक्टूबर 2026
🌤️ दिन – शनिवार
🌤️ विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ॠतु
🌤️ मास – आश्विन (गुजरात-महाराष्ट्र भाद्रपद)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – सप्तमी सुबह 07:59 तक तत्पश्चात अष्टमी
🌤️ नक्षत्र – आर्द्रा 04 अक्टूबर रात्रि 01:29 तक तत्पश्चात पुनर्वसु
🌤️ योग – वरीयान शाम 03:21 तक तत्पश्चात परिघ
🌤️राहुकाल – सुबह 09:29 से सुबह 10:58 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:31
🌤️ सूर्यास्त –  06:23
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण – अष्टमी  का श्राद्ध,महालक्ष्मी व्रत समाप्त
विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है। 
             🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 पुष्य नक्षत्र योग 🌷
➡ 04 अक्टूबर 2026 रविवार को मध्यरात्रि 12:13 से 05 अक्टूबर सूर्योदय तक रविपुष्यामृत योग है ।
🙏🏻 १०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –
ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |…… ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |
🙏🏻
           🚩 ~ सनातन पंचांग ~
🌷 कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में 🌷
🌳 बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |
🙏🏻
           🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 रविपुष्यामृत योग 🌷
🙏🏻 ‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |
🙏🏻 इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)
           🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 श्राद्धकर्म 🌷
🙏🏻 अगर श्राद्धकर्म करने के लिए आपके पास बिल्कुल भी धन नहीं है तो आपको उधार मांगकर धन लेना चाहिए और श्राद्ध करना चाहिए। अगर आपको कोई उधार नहीं दे रहा तो पितरों के उद्देश्य से पृथ्वी पर भक्ति विनम्र भाव से सात आठ तिलों से जलाञ्जलि ही दे दें। अगर यह भी संभव नहीं तो कहीं से चारा लाकर गौ को खिला दें। और अगर इतना भी संभव नहीं तो अपनी बगल दिखाते हुए सूर्य तथा दिक्पालों से कहें :
🌷 “न मेऽस्ति वित्तं न धनं  चान्यच्छ्राद्धोपयोग्यं स्वपितॄन्‌नतोऽस्मि ।
तृप्यन्तु भत्त्या पितरो मयैतौ कृतौ भुजौ वर्त्मनि मारुतस्य ।।”
➡ ‘मेरे पास श्राद्धकर्म के योग्य न धन-संपति है और न कोई अन्य सामग्री। अत: मै अपने पितरों को प्रणाम करता हूँ। वे मेरी भक्ति से ही तृप्तिलाभ करे। मैंने अपनी दोनों भुजाएं आकाश में उठा रखी हैं ।
💥 ऐसा विवरण विष्णुपुराण तृतीयांश, अध्यायः 14 तथा वराहपुराण अध्याय 13 में मिलता है।
           🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺
🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभआशीष
आपका जन्मदिन: 3 अक्टूबर
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
शुभ कार्य : घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
व्यापार : यह माह आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।
करियर : किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
आज का राशिफल
मेष – पॉजिटिव- मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मामले में चल रही दुविधा दूर हो सकती है। जिस खास काम के लिए प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में नन्हे मेहमान के आने से जुड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा उम्मीदें न रखें। ज्यादा हासिल करने की चाह नुकसान दे सकती है। बेकार के विवादों में समय खराब न करें। दूसरों के मामलों में दखल देने से भी बचें। धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा।
करियर- कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर अच्छी तरह विचार करें। बिजनेस में कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर ही फैसला लें। सरकारी नौकरी करने वालों को अपनी पसंद का कार्यभार मिल सकता है। लव- परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से बातचीत पुरानी खुशनुमा यादें ताजा कर सकती है। हेल्थ- सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। थोड़ी सावधानी रखने से आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
वृष – पॉजिटिव- व्यावहारिक नजरिया रखें और अपनी जरूरतों तथा काम पर ध्यान दें। कोई भी काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करें। थोड़ी सावधानी रखने से कई परिस्थितियां अपने आप व्यवस्थित होती जाएंगी। नेगेटिव- युवाओं को मनचाहे नतीजे पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में गलत गतिविधियों की ओर न जाएं। पैसों का लेनदेन बहुत सावधानी से करें।
करियर- कार्यस्थल के महत्वपूर्ण काम अपनी निगरानी में करवाएं। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि इनसे फायदा मिलने की संभावना है। स्टाफ का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। लव- व्यस्तता के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इससे परिवार के लोग नाराज हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हेल्थ- बदलते मौसम की वजह से इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। सेहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1
मिथुन – पॉजिटिव- सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। लोकप्रियता बढ़ेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से राहत मिलेगी। आर्थिक योजनाओं में भी अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। नेगेटिव- मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बजट बिगड़ सकता है। अपनी इच्छाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखें। किसी विवाद या झगड़े की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।
करियर- कारोबारी दृष्टि से दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। महत्वपूर्ण कामों को संभव हो तो फिलहाल टालना बेहतर होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कुछ ऑर्डर मिल सकते हैं। इन्हें समय पर पूरा करना जरूरी होगा। लव- घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। अचानक किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी। मौजूदा वातावरण को देखते हुए लापरवाही न करें और जरूरी सावधानियां रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क – पॉजिटिव- नई जिम्मेदारियां और काम के नए अवसर मिल सकते हैं। इन्हें समय पर पूरा करने से आत्मविश्वास और संतुष्टि बढ़ेगी। कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन उपलब्धियां देने वाला हो सकता है। नेगेटिव- मेहनत के नतीजे कभी-कभी उम्मीद से कम मिल सकते हैं। इसे लेकर तनाव न लें और धैर्य रखें। निजी काम लापरवाही की वजह से अधूरे न छोड़ें। खर्चों को नियंत्रित करना थोड़ा मुश्किल रहेगा।
करियर- काम में नए प्रयोग करना बिजनेस को बेहतर बना सकता है। विदेश से जुड़े कारोबार में तेजी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को किसी ऑफिशियल यात्रा का आदेश मिल सकता है। जरूरी फाइल और दस्तावेज संभालकर रखें। लव- परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- ज्यादा थकान और तनाव से कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती है। अपनी मानसिक स्थिति पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1
सिंह – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने से व्यक्तित्व निखरेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला लेने की योजना है तो उस पर गंभीरता से विचार करें, काम बनने की संभावना है। युवाओं को भविष्य के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- दूसरों की बातों में आकर दुविधा में फंस सकते हैं। सोच-समझकर फैसला लें और अपनी समझ को प्राथमिकता दें। संतान को लेकर भी कुछ चिंता हो सकती है। शांत तरीके से समाधान निकालें।
करियर- कार्यस्थल के काम अपनी निगरानी में करवाएं। आपकी लापरवाही का असर कर्मचारियों के काम पर भी पड़ सकता है। फिलहाल नया काम या योजना शुरू करना अनुकूल नहीं रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पब्लिक से विनम्र व्यवहार करना चाहिए। लव- दांपत्य संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के लिए मुलाकात के मौके बन सकते हैं। हेल्थ- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द बढ़ सकता है। एक्सरसाइज और योग नियमित रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या – पॉजिटिव- कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला लेने के लिए समय अनुकूल है। अनुभवी लोगों की सलाह से कोई महत्वपूर्ण काम भी पूरा हो सकता है। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी रखें। धोखाधड़ी होने की आशंका है। घर की किसी समस्या का समाधान समझदारी से करें। फैसला लेने में जरूरत से ज्यादा देर न करें।
करियर- कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। दूसरे कारोबारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यवहार में पारदर्शिता रखने से संबंध फिर बेहतर होंगे। कार्यस्थल बदलने या आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव करने की जरूरत पड़ सकती है। लव- पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रहेगा। बाहरी लोगों को पारिवारिक मामलों में दखल न देने दें। हेल्थ- दिनचर्या और खानपान को लेकर अनुशासन बना रहेगा। ऊर्जा और सकारात्मकता महसूस होगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
तुला – पॉजिटिव- किसी समस्या को परिवार के सहयोग से सुलझाना आसान होगा। लंबे समय से चल रही चिंता और तनाव से राहत मिल सकती है। बीमा और निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। नेगेटिव- क्षमता से ज्यादा जिम्मेदारियां लेने से सेहत प्रभावित हो सकती है। अपनी मानसिक स्थिति का ध्यान रखें। कुछ रिश्तेदारों को लेकर नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन संबंध खराब होने से बचाएं।
करियर- समय अनुकूल है, इसलिए इसका सही उपयोग करें। सोशल मीडिया और संपर्कों के जरिये बिजनेस के नए अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में ज्यादा काम होने के कारण निजी काम रुक सकते हैं। ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंध को विवाह के लिए परिवार की स्वीकृति दिलाने के लिए समय अच्छा है। हेल्थ- आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच सेहत को अच्छा बनाए रखेगी। खुद को ऊर्जावान और प्रसन्न महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक – पॉजिटिव- मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होती रहेगी। अपनी निजी बातें ज्यादा लोगों से शेयर न करें। प्रतिद्वंद्वी दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत रखें। नेगेटिव- भावनाओं में आकर महत्वपूर्ण फैसला न लें। माता-पिता बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। जरूरत से ज्यादा रोक-टोक उनके आत्मविश्वास को कमजोर कर सकती है। बेवजह की यात्रा से समय और पैसा दोनों खराब हो सकते हैं।
करियर- कारोबारी परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कुछ फायदेमंद अनुबंध मिल सकते हैं। पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी रखें, क्योंकि लापरवाही नुकसान कर सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी के साथ विवाद होने की आशंका है। लव- परिवार के साथ खरीदारी और समय बिताने से रिश्तों में खुशी बढ़ेगी। प्रेम संबंध उजागर होने की स्थिति बन सकती है। हेल्थ- बदलते मौसम से बचाव रखें। गले और छाती में कफ या खांसी के कारण इंफेक्शन बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7
धनु – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। कुछ लोग आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं, लेकिन ध्यान अपने लक्ष्य पर रखें। लगातार प्रयास करने से सफलता मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखेंगे। नेगेटिव- प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। निवेश का फैसला करने से पहले पूरी जानकारी लें। अगर स्थिति साफ न हो तो निवेश फिलहाल टालना बेहतर होगा। सतर्क रहना जरूरी है।
करियर- कारोबार में पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से राहत मिल सकती है। मशीनरी और कारखाने से जुड़े बिजनेस में लाभदायक अनुबंध मिलने की संभावना है। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। ऑफिशियल मामलों में लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। लव- पति-पत्नी के संबंधों में सुधार होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- ज्यादा खाने से गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। असंतुलित खानपान से बचें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6
मकर – पॉजिटिव- आर्थिक लिहाज से समय अच्छा है। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। सफलता आपकी मेहनत और योग्यता पर भी निर्भर करेगी। युवाओं को मेहनत के अनुसार नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव- जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई समस्या है तो बहुत समझदारी से काम लें। योजना पर पूरी तरह विचार करने के बाद ही आगे बढ़ें। गुस्सा और अहंकार स्थिति बिगाड़ सकते हैं।
करियर- भूमि और वाहन से जुड़े कारोबार में अच्छा सुधार होगा। सरकारी कामों में कुछ रुकावट आ सकती है। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। ऑफिस में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लव- पारिवारिक समस्या का समाधान गुस्से के बजाय शांत तरीके से करें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। हेल्थ- जोखिम वाले कामों से बचें। वाहन भी सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
कुंभ – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या वाहन के लिए लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं तो आज इससे जुड़ी परेशानी हल हो सकती है। परिवार के साथ आराम और मनोरंजन में समय बीतेगा। घर में बदलाव से जुड़ी योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नेगेटिव- किसी सरकारी मामले में उलझन चिंता बढ़ा सकती है। करीबी दोस्त या रिश्तेदार इससे निकलने में मदद करेगा। अपने सामान का ध्यान रखें। कोई कीमती चीज खोने की आशंका है।
करियर- बाजार में उधार दिया या रुका हुआ पैसा वापस मिलने की अच्छी संभावना है। कार्यस्थल के काम स्टाफ की मदद से व्यवस्थित होते जाएंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। लव- परिवार में किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। घर के मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। हेल्थ- भारी भोजन के कारण गैस और कब्ज की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- दिनभर कई तरह की गतिविधियां बनी रहेंगी। बड़े-बुजुर्गों और अनुभवी लोगों के साथ समय बिताएं। उनके अनुभव आपको नई दिशा दे सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से संतुष्ट रहेंगे। नेगेटिव- किसी मित्र या रिश्तेदार से चल रहे विवाद को समझदारी से सुलझाएं। गुस्सा और आवेश कम करें, वरना इसका नकारात्मक असर आप पर ही पड़ेगा।
करियर- बिजनेस में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और कई काम आसानी से बन सकते हैं। फिर भी जल्दबाजी न करें और धैर्य से काम पूरा करें। नौकरीपेशा लोगों को कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे काम का बोझ बढ़ेगा। लव- घर-परिवार में सुकून का माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से जरूरत से ज्यादा मेल-मुलाकात आपकी छवि प्रभावित कर सकती है। हेल्थ- खांसी, जुकाम या एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा प्रदूषण और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Brain essentials

Whole life is a search for beauty. But, when the beauty is found inside, the search ends and a beautiful journey begins.