Sanatan Panchang 02032026 Rashifal Samadhan

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️  *दिनांक – 02 मार्च 2026*
🌤️ *दिन – सोमवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – वसंत ॠतु*
🌤️ *मास – फाल्गुन*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – चतुर्दशी शाम 05:55 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
🌤️ *नक्षत्र – अश्लेशा सुबह 07:51 तक तत्पश्चात मघा*
🌤️ *योग – अतिगण्ड दोपहर 12:19 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
🌤️*राहुकाल – सुबह 08:27 से सुबह 09:55 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:59*
🌤️ *सूर्यास्त –  06:42*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण- हुताशनी पूर्णिमा*
💥 *विशेष – चतुर्दशी व   पूर्णिमा एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
             🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *चंद्र ग्रहण मंत्र* 🌷
➡️ *03 मार्च 2026 मंगलवार को खग्रास चन्द्रग्रहण (भारत में दिखेगा, जहा दिखेगा वहा ग्रहण के नियम पालनीय हैं।)*
🌔 *जब भी चंद्र ग्रहण हो तो एक माला नीचे मंत्र की करें :-*
🌙  *मंत्र – ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम: | ….  ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम: | …. ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:*
🙏🏻
               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *ग्रहण में क्या करें, क्या न करें* 🌷
🌘 *चन्द्रग्रहण और सूर्यग्रहण के समय संयम रखकर जप-ध्यान करने से कई गुना फल होता है। श्रेष्ठ साधक उस समय उपवासपूर्वक ब्राह्मी घृत का स्पर्श करके ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का आठ हजार जप करने के पश्चात ग्रहणशुद्धि होने पर उस घृत को पी ले। ऐसा करने से वह मेधा (धारणशक्ति), कवित्वशक्ति तथा वाक् सिद्धि प्राप्त कर लेता है।*
🌘 *सूर्यग्रहण या चन्द्रग्रहण के समय भोजन करने वाला मनुष्य जितने अन्न के दाने खाता है, उतने वर्षों तक ‘अरुन्तुद’ नरक में वास करता है।*
🌘 *सूर्यग्रहण में ग्रहण चार प्रहर (12 घंटे) पूर्व और चन्द्र ग्रहण में तीन प्रहर (9) घंटे पूर्व भोजन नहीं करना चाहिए। बूढ़े, बालक और रोगी डेढ़ प्रहर (साढ़े चार घंटे) पूर्व तक खा सकते हैं।*
🌘 *ग्रहण-वेध के पहले जिन पदार्थों में कुश या तुलसी की पत्तियाँ डाल दी जाती हैं, वे पदार्थ दूषित नहीं होते। पके हुए अन्न का त्याग करके उसे गाय, कुत्ते को डालकर नया भोजन बनाना चाहिए।*
🌘 *ग्रहण वेध के प्रारम्भ में तिल या कुश मिश्रित जल का उपयोग भी अत्यंतआवश्यक परिस्थिति में ही करना चाहिए और ग्रहण शुरू होने से अंत तक अन्न या जल नहीं लेना चाहिए।*
🌘 *ग्रहण के स्पर्श के समय स्नान, मध्य के समय होम, देव-पूजन और श्राद्ध तथा अंत में सचैल (वस्त्रसहित) स्नान करना चाहिए। स्त्रियाँ सिर धोये बिना भी स्नान कर सकती हैं।*
🌘 *ग्रहण पूरा होने पर सूर्य या चन्द्र, जिसका ग्रहण हो उसका शुद्ध बिम्ब देखकर भोजन करना चाहिए।*
🌘 *ग्रहणकाल में स्पर्श किये हुए वस्त्र आदि की शुद्धि हेतु बाद में उसे धो देना चाहिए तथा स्वयं भी वस्त्रसहित स्नान करना चाहिए।*
🌘 *ग्रहण के स्नान में कोई मंत्र नहीं बोलना चाहिए। ग्रहण के स्नान में गरम जल की  अपेक्षा ठंडा जल, ठंडे जल में भी दूसरे के हाथ से निकाले हुए जल की अपेक्षा अपने हाथ से निकाला हुआ, निकाले हुए की अपेक्षा जमीन में भरा हुआ, भरे हुए की अपेक्षा बहता हुआ, (साधारण) बहते हुए की अपेक्षा सरोवर का, सरोवर की अपेक्षा नदी का, अन्य नदियों की अपेक्षा गंगा का और गंगा की अपेक्षा भी समुद्र का जल पवित्र माना जाता है।*
🌘 *ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरतमंदों को वस्त्रदान से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है।*
🌘 *ग्रहण के दिन पत्ते, तिनके, लकड़ी और फूल नहीं तोड़ने चाहिए। बाल तथा वस्त्र नहीं निचोड़ने चाहिए व दंतधावन नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समय ताला खोलना, सोना, मल-मूत्र का त्याग, मैथुन और भोजन – ये सब कार्य वर्जित हैं।*
🌘 *ग्रहण के समय कोई भी शुभ व नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।*
🌘 *ग्रहण के समय सोने से रोगी, लघुशंका करने से दरिद्र, मल त्यागने से कीड़ा, स्त्री प्रसंग करने से सुअर और उबटन लगाने से व्यक्ति कोढ़ी होता है। गर्भवती महिला को ग्रहण के समय विशेष सावधान रहना चाहिए।*
🌘 *तीन दिन या एक दिन उपवास करके स्नान दानादि का ग्रहण में महाफल है, किन्तु संतानयुक्त गृहस्थ को ग्रहण और संक्रान्ति के दिन उपवास नहीं करना चाहिए।*
🌘 *भगवान वेदव्यासजी ने परम हितकारी वचन कहे हैं- ‘सामान्य दिन से चन्द्रग्रहण में किया गया  पुण्यकर्म (जप, ध्यान, दान आदि) एक लाख गुना और सूर्यग्रहण में दस लाख गुना फलदायी होता है। यदि गंगाजल पास में हो तो चन्द्रग्रहण में एक करोड़ गुना और सूर्यग्रहण में दस करोड़ गुना फलदायी होता है।’*
🌘 *ग्रहण के समय गुरुमंत्र, इष्टमंत्र अथवा भगवन्नाम-जप अवश्य करें, न करने से मंत्र को मलिनता प्राप्त होती है।*
🌘 *ग्रहण के अवसर पर दूसरे का अन्न खाने से बारह वर्षों का एकत्र किया हुआ सब पुण्य नष्ट हो जाता है। (स्कन्द पुराण)*
🌘 *भूकंप एवं ग्रहण के अवसर पर पृथ्वी को खोदना नहीं चाहिए।(देवी भागवत)*
🌘 *अस्त के समय सूर्य और चन्द्रमा को रोगभय के कारण नहीं देखना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्णजन्म खं. 75.24)*
🙏🏻
               🚩 ~ *सनातन पंचांग* ~ 🚩

हिन्दू देवी-देवता
〰️〰️🌼〰️〰️
हिंदू देववाद पर वैदिक, पौराणिक, तांत्रिक और लोकधर्म का प्रभाव है। वैदिक धर्म में देवताओं के मूर्तग रूप की कल्पना मिलती है। वैदिक मान्यता के अनुसार देवता के रूप में मूलशक्ति सृष्टि के विविध उपादानों में संपृक्त रहती है। एक ही चेतना सभी उपादानों में है। यही चेतना या अग्नि अनेक स्फुर्लिंगों की तरह (नाना देवों के रूप में) एक ही परमात्मा की विभूतियाँ हैं। (एकोदेव: सर्वभूतेषु गूढ़:)।

महत्त्वपूर्ण जानकारी
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
वैदिक देवताओं का वर्गीकरण तीन कोटियों में किया गया है – पृथ्वीस्थानीय, अंतरिक्ष स्थानीय और द्युस्थानीय। अग्नि, वायु और सूर्य क्रमश: इन तीन कोटियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन्हीं त्रिदेवों के आधार पर पहले 33 और बाद को 33 कोटि देवताओं की परिकल्पना की गई है। 33 देवताओं के नाम और रूप में ग्रंथभेद से बड़ा अंतर है। ‘शतपथ ब्राम्हण’ (4.5.7.2) में 33 देवताओं की सूची अपेक्षाकृत भिन्न है जिनमें 8 वसुओं, 11 रुद्रों, 12 आदित्यों के सिवा आकाश और पृथ्वी गिनाए गए हैं। 33 से अधिक देवताओं की कल्पना भी अति प्राचिन है। ऋग्वेद के दो मंत्रों में (3.9.9; 10. 52. 6) 3339 देवताओं का उल्लेख है। इस प्रकार यद्यपि मूलरूप में वैदिक देववाद एकेश्वरवाद पर आधारित है, किंतु बाद को विशेष गुणवाचक संज्ञाओं द्वारा इनका इस रूप में विभेदीकरण हो गया कि उन्होंने धीरे धीरे स्वतंत्र चारित्रिक स्वरूप ग्रहण कर लिया। उनका स्वरूप चरित्र में शुद्ध प्राकृतिक उपादानात्मक न रहकर धीरे धीरे लोक आस्था, मान्यता और परंपरा का आधार लेकर मानवी अथवा अतिमानवी हो गया।

वेदोत्तर काल में पौराणिक तांत्रिक साहित्य और धर्म तथा लोक धर्म का वैदिक देववाद पर इतना प्रभाव पड़ा कि वैदिक देवता परवर्ती काल में अपना स्वरूप और गुण छोड़कर लोकमानस मे सर्वथा भिन्न रूप में ही प्रतिष्ठापित हुए। परवर्ती काल में बहुत से वैदिक देवता गौण पद को प्राप्त हुए तथा नए देवस्वरूपों की कल्पनाएँ भी हुई। इस परिस्थिति से भारतीय देववाद का स्वरूप और महत्व अपेक्षाकृत अधिक व्यापक हो गया।

हिंदू धर्म में कोई भी उपासक अपनी रुचि के अनुसार अपने देवता के चुनाव के लिये स्वतंत्र था। तथापि शास्त्रों में इस बात की व्यवस्था भी बताई गई कि कार्य और उद्देश्य के अनुसार भी देवता की उपसना की जा सकती है।

इस प्रकार नृपों के देवता विष्णु और इंद्र, ब्राह्मणों के देवता अग्नि, सूर्य, ब्रह्मा, शिव निर्धारित किए गए है। एक अन्य व्यवस्था के अनुसार विष्णु देवताओं के, रुद्र ब्राह्मणों के, चंद्रमा अथवा सोम यक्षों और गंधर्वो के, सरस्वती विद्याधरों के, हरि साध्य संप्रदायवालों के, पार्वती किन्नरों के, ब्रह्मा और महादेव ऋषियों के, सूर्य, विष्णु और उमा मनुओं के, ब्रह्मा ब्रह्मचारियों के, अंबिका वैखानसों के, शिव यतियों के, गणपति या गणेश कूष्मांडों या गणों के विशेष देवता निर्धारित किए गए हैं। किंतु समान्य गृहस्थों के लिये इस प्रकार का भेदभाव नहीं लक्षित है। उनके लिये सभी देवता पूजनीय हैं। (गृहस्थानाञ्च सर्वेस्यु:)

हिंदू देवपरिवार का उद्भव ब्रह्मा से माना जाता है। त्रिदेव में ब्रह्मा प्रथम हैं। भारतीय धारणा के अनुसार ब्रह्मा ही स्त्रष्टा हैं और वे ही प्रजापति हैं।

वे एक हैं और उनकी इच्छा कि मैं बहुत हो जाऊँ (एकोऽहं बहु स्याम्‌) ही विश्व की समृद्धि का कारण है। मंडूक उपनिषद् में ब्रह्मा को देवताओं में प्रथम, विश्व का कर्ता और संरक्षक कहा गया है। कर्ता के रूप में वैदिक साहित्य में ब्रम्हा का परिचय विभिन्न नामों से दिया गया है, यथा विश्वकर्मन्‌, ब्रह्मस्वति, हिरणयगर्भ, प्रजापति, ब्रह्मा और ब्रह्मा। पुराणों में इन नामों के अतिरिक्त धाता, विधाता, पितामह आदि भी प्रचलित हुए। वैदिक साहित्य की अपेक्षा पौराणिक साहित्य में ब्रह्मा का महत्व गौण है। उपासना की दृष्टि से जो महत्ता विष्णु, शिव, यहाँ तक की गणपति और सूर्य को प्राप्त है, वह भी ब्रह्मा को नहीं मिला, किंतु वैदिक देवताओं में प्रजापति के रूप में ब्रह्मा सर्वमान्य हैं और इस रूप में वे आकाश और पृथ्वी को स्थापित करने वाले तथा अंतरिक्ष में व्याप्त रहते हैं। ये समस्त विश्व और समस्त प्राणियों को अपनी भुजाओं में आबद्ध किए रहते है। इस प्रकार ऋग्वेद में ब्रह्मा का अमूर्त रूप ही अथर्व मान्य है। मानवी रूप में इनकी कल्पना भी बड़ी प्राचीन है। अथर्व और बाजसनेयी संहिता में भी वे सर्वोपरि देवता के रूप में स्वीकार किए गए हैं। शतपथ ब्राह्मण (11। 1। 6। 14।) में उन्हें देवों के पिता तथा इसी ग्रंथ में अन्यत्र (2। 2। 4। 1) कहा गया है कि सृष्टि के आदि में भी ब्रह्मा का अस्तित्व था। मैत्रयणी संहिता में (4। 212।) प्रजापति के अपनी पुत्री उषस पर आसक्त होने की कथा मिलती है जो परवर्ती साहित्य में विस्तृत रूप से दुहराई गई है। इस कथा के प्रति नैतिक दृष्टिकोण के कारण परवर्ती समाज में ब्रह्मा की मान्यता घटती गई। ब्रह्मा का स्वभाव भी उनकी लोकप्रियता में बाधक हुआ। संप्रदाय देवता के रूप में वे विष्णु और शिव की तरह लोकप्रिय न हुए तथा तपस्‌ और यज्ञ के विशेष हिमायती होने के कारण भक्ति के विशेष पात्र न हो सके। साथ हीं विष्णु और शिव का विरोध करनेवाले असुर और देवों पर भी वे सहज ही अनुकंपा करते थे अतएव दोनों ही संप्रदायवालों ने इनकी उपेक्षा की है। ब्रह्मा धीरे धीरे हिंदू पुराकथा में इतना महत्वहीन हो जाते हैं कि जैसा मधु कैटभ की कथा से पता चलता है, वे अपनी ही सुरक्षा में असमर्थ सिद्ध होते हैं तथा विष्णु की कृपा की अपेक्षा करते हैं। वैष्णव और शैव दोनों ही संप्रदायवाले अपने आराध्य देव विष्णु और शिव को ब्रह्मा का आराध्य देव मानते हैं। इस प्रकार के दृष्टिकोण का प्रभाव भारतीय धर्म पर यह पड़ा कि उस देवता के आधार पर भारत में न तो कोई धार्मिक संप्रदाय खड़ा हो सका और न उपास्य देव के रूप में ब्रह्मा की पृथक मूर्तियाँ ही प्रचुरता से स्थापित हुई। ब्रह्मा के मंदिर बहुत ही कम मिलते हैं। शास्त्रविधान के अनुसार उपास्य देव के रूप में ब्रह्मा का पूजा केवल वैदिक ब्राह्मणों को ही करनी चाहिए।

पुराणों तथा शिल्पशास्त्रों के अनुसार ब्रह्मा चतुर्मुख हैं। इनके चार हाथों में अक्षमाला, श्रुवा, पुस्तक और कमंडलु प्रदर्शित कराने का विधान है। ग्रंथभेद से ब्रह्मा के आयुधभेद भी हैं। युगभेद के अनुसार इन्हें कलि में कमलासन, द्वापर में विरंचि, त्रेता में पितामह और सतयुग में ब्रह्मा के नाम से कहा गया है। इनकी सावित्री और सरस्वती दो शक्तियाँ हैं। सावित्री का स्वरूप विधान ब्रह्मा के अनुरूप ही निश्चित किया गया है। ब्रह्मा के अष्ट प्रतिहारों को सत्य, धर्म, प्रियोद्भव, यज्ञ विजय, यज्ञभद्रक, भव और विभव के नाम से जाना जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सृष्टि की स्थिति में विष्णु की ‘इच्छा’ ही प्रधान है। सृष्टि का परिपालन विष्णु अपनी शक्ति लक्ष्मी के सहयोग से करते हैं। विष्णु ‘इच्छा’ के प्रतीक हैं, लक्ष्मी ‘भूति’ और ‘क्रिया’ की। इस प्रकार इच्छा, ‘भूति’ और ‘क्रिया’ से षड्गुणों की उत्पत्ति हेती हैं। षड्गुण ज्ञान, ऐश्वर्य, शक्ति, बल, वीर्य और तेजस्‌ हैं। ये ही सृष्टि के उपादान हैं। इन्हीं में से दो दो गुणों से तीन मूर्त रूप बनते हैं जो लोक में संकर्षण, प्रद्युम्न और अनिरुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हैं। वासुदेव में सभी गुण हैं। आदि वासुदेव के आधार पर गुप्तयुग में चतुर्विशति विष्णुओं की कल्पना की गई। इनके नाम क्रमश: वासुदेव, केशव, नारायण, माधव, पुरुषोत्तम, अधोक्षज, संकर्षण, गोविंद, विष्णु, मधुसुदन, अच्युत, उपेंद्र, प्रद्युम्न, त्रिविक्रम, नरसिंह, जनार्दन, वामन, श्रीधर, अनिरुद्ध, हृषीकेश, पद्मनाभ, दामोदर, हरि और कृष्ण हैं।

विष्णु के अवतार भारतीय धर्म और आस्था पर विशेष प्रभाव रखते हैं। अवतारवाद की भावना वैदिक है। ‘शतपथ’ और ‘ऐतरेय’ ब्राह्मणों में विष्णु के मत्स्य, कूर्म और वाराह अवतारों की चर्चा है। ग्रंथभेद से विष्णु के अवतारों और उनकेक्रम आदि में बड़ा अंतर है किंतु सामान्यतया अवतारों की संख्या दस मानी जाती है। मूर्तिविधान की दृष्टि से दशावतार का विवेचन करते हुए शिल्पशास्त्रों ने मत्स्य और कूर्म को यथाकृति बनाने का निर्देश किया है। नरसिंह का मुख सिंह की तरह और भयंकर दाँतों तथा भौंहों से युक्त बनाना चाहिए। वाराह वाराहमुख हैं और उनके आयुध गदा और कमल हैं। नरसिंह के भी यह आयुध हैं। वाराह के दंष्ट्राग्र पर पृथ्वी स्थित है। गुप्त युग में वाराह के इस स्वरूप का अत्यंत कलात्मक प्रदर्शन उरयगिरि गुहा (भिलसा) में किया गया है। वामन को शिखा सहित और श्याम वर्णवाला कहा गया है। उनके एक हाथ में दंड और दूसरे में जल पात्र प्रदर्शित किया जाता है वे छत्र भी धारण करते हैं। तक्षशिला से प्राप्त वामन विष्णु की एक प्रतिमा चतुर्भुज है जिनमें पद्म, शंख, चक्रश् और गदा धारण किया है। परशुराम को जटाधारी तथा बाण और परशु सहित प्रदर्शित करना चाहिए। दाशरथि राम श्याम वर्ण के हैं और धनुष बाण धारण करते है। बलराम का आयुध मूसल है। बुद्ध हिंदू शिल्पशास्त्रों के अनुसार पद्मासनस्थ हैं, काषायवस्त्र धारण करते हैं, रक्त वर्ण के तथा द्विभुज हैं और त्यक्त आभूषण हैं। कल्कि को शास्त्रों ने अश्वारूढ़ और खड्गधारी कहा है।

विष्णु के कुछ विशिष्ट स्वरूप भी हैं। जलशायी विष्णु का स्वरूप गुप्तयुग में भी विशेष मान्यता प्राप्त था। देवगढ़ के मंदिर में जलशायी विष्णु की बड़ी सुंदर प्रतिमा अंकित है। जलशायी बिष्णु को सुप्तदर्शित किया जाता है। वे दाएँ करवट लेटे दिखाए जाते हैं और बाएँ हाथ में पुष्प लिए रहते है। नाभि से एक कमल निकला होता है जिस पर ब्रह्मा आसीन होते हैं। पाँयताने उनकी शक्तियाँ श्री और ‘भूमि’ प्रदर्शित की जाती हैं तथा पार्श्व में मधुकैटभ भी प्रदर्शित किया जाता है।

चतुर्मुख प्रकार की कुछ विष्णुमूर्तियाँ, बैकुंठ, अनंत, त्रैलोक्य मोहन और विश्वमुख के नाम से जानी जाती हैं। वैकुंठ अष्ठभुज, अनंत द्वादशभुज, त्रैलोक्य मोहन, श् षोडशभुज और विश्वमुख विंशति भुज होते हैं। वैकुंठ, त्रैलोक्य मोहन और अनंत और विश्वमुख के चार मुख क्रमश: नर, नारसिंह, स्त्रीमुख और वराहमुख होते हैं। त्रैलोक्य मोहन की प्रतिमा में वराह आनन की जगह कभी कभी कपिलानन बनाया जाता है।

विष्णु का वाहन गरुड़ है और उनके अष्ट प्रतिहारों के नाम चंड, प्रचंड, जय, विजय, धाता, विधाता, भद्र और समुद्र हैं।

मूर्तिशास्त्र की दृष्टि से विष्णु और सूर्य के मूल स्वरूप में बड़ी समानता है। किंतु पंचदेवों में इनका विष्णु से पृथक्‌ स्थान है। वैदिक काल से ही सूर्य का महत्व हिंदू देववाद में स्वीकर किया गया। ई0 पू0 प्रथम शती से सूर्योपासना के प्रति निष्ठा सांप्रदायिक रूप ले बैठी। गुप्तयुग में भी सूर्य की पूजा के प्रति लोकरुचि उग्रतर होती गई। मध्यकाल में, विशेषकर बंगाल में सूर्य का विष्णु के समान ही महत्व माना गया। बौद्ध और जैन धर्म में सूर्य के प्रति उपासना का भाव व्यापक हुआ। भाजा बौद्ध गुफा में तथा अनंत (उड़ीसा) की जैन गुफा में सूर्य की प्राचीन मूर्तियाँ अंकित हैं।

प्रतिमाविधान की दृष्टि से सूर्य के स्वरूप में कई भेद हैं। कमलासन मूर्तियाँ प्राय: द्विभुज होती हैं, जिनमें श्वेत कमल होता है तथा वे सप्ताश्वरथ मे प्रदर्शित की जाती हैं। पुराणों उदीच्यवेशी सूर्य की प्रतिमा का विशेष वर्णन मिलता है, जिनमें सूर्य ईरानी देवताओं की तरह लंबा कोट और बूट भी धारण करते है। ऐसी उदीच्यवेशी सूर्यप्रतिमाएँ रथारूढ़ भी प्रदर्शित होती हैं। मथुरा कला में सूर्य का यह रूप विशेष लोकप्रिय हुआ। दाक्षिणात्य परंपरा में सूर्य लंबा कोट और बूट नहीं धारण करते। सूर्य के साथ उनकी पत्नियाँ निशभा (या छाया) तथा राज्ञी (अथवा प्रभा वा वचंसा) भी प्रदर्शित की जाती हैं। सूर्य के सात घोड़े सूर्य की सात रश्मियों के प्रतीक हैं।

सूर्य का नवग्रह में प्रथम स्थान है। शेष आठ ग्रह, सोम, कुज, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु, केतु हैं। सभी ग्रह किरीट और रत्नकुंडल धारण करते हैं। उनके वर्ण और वाहन भिन्न भिन्न हैं।

शिव का त्रिदेव में विशिष्ट स्थान है। वैदिक रुद्र का पौराणिक शिव से प्रत्यक्ष मेल तो नहीं बैठता किंतु इसके आधार पर शिवोपासना वेदोत्तर भी नहीं मानी जा सकती। सिंधुघाटी की सभ्यता में ध्यानयोगी और पशुपति शिव का आकलन हुआ है। शिव संहार के प्रतीक हैं, किंतु सांप्रादायिक भावुकता की अतिरेकता में इन्हें सृष्टि की स्थिति और स्थायित्व का भी कारण समझा जाता है। शिव के दो रूप हैं -एक सौम्य और दूसरा उग्र। सौम्य रूप में शिव गुणातीत हैं और ‘शिव’ हैं। उनका वाहन नंदी ‘धर्म’ का प्रतीक है। उग्र रूप में शिव भैरव हैं और संहार के प्रतीक हैं। दे0 ‘महादेव’।

शिव परिवार में गणेश और कार्तिकेय आते हैं। किंतु इनकी पूजा प्रधान देवों के रूप में भी होती है। दे0 ‘गणेश’तथा ‘कार्तिकेय’।

लोकदेवता के रूप में अष्ट लोकपालों की विशेष मान्यता है। इनमें अधिकांश वैदिक देवता है जो पौराणिक युग में अपना पूर्वमहत्व खोकर अष्टदिक्‌पालों की केटि में आ गए। फिर भी इनका महत्व निरंतर बना रहा। ये बौद्ध तथा जैन देवपरिवार में भी मान्यताप्राप्त हुए। इनके नाम, आयुध और वाहन निम्नतालिका से स्पष्ट किए जाते हैं:

नाम— आयुध और मुद्रा— वाहन

इंद्र— वरद, बज्र, अंकुश, कुंडी— गज

अग्नि— वरद, शक्ति, कमल, कमंडलु— मेष

यम— लेखनी, पुस्तक, कुक्कुट, दंड— महिष

नैर्भृत— खड्ग, खेटक, कर्तिका, मस्तक— श्वान

वरुण— वर, पाश, उत्पल, कुंडी— नक्र

पवन— वर, ध्वज, पताका, कमंडलु— गज अथवा नर

ईशान— वर, त्रिशुल, नाग, बीजपूरक— वृष

देवियाँ

भारतीय देवताओं की तरह देवियों की भी संख्या असंख्य है। प्राय: सभी देवताओं की शक्तियाँ उनकी पत्नियों के रूप में प्रसिद्ध हैं। बहुत सी देवियों की अपनी स्वतंत्र सत्ता है और उनके आधार पर संप्रदाय भी संचालित हुए। किंतु मत्स्यपुराण में लोकदेवियों के रूप में लगभग दो सौ देवियों की सूची है। इसी प्रकार काश्यप संहिता, रेवती कल्प में भी देवियों की सूची है। मूर्तिशास्त्र की दृष्टि से देवपत्नी के रूप में देवियों का स्वरूप प्राय: उनके देवता के अनुरूप ही होता है अथवा वे अपने देवता के ही आयुध, मुद्रा और प्रतीक स्वीकार करती हैं। किंतु देवियों के कुछ विशिष्ट स्वरूप भी लोकप्रीय हैं। वैष्णवों में लक्ष्मी और सरस्वती की पूजा अधिक प्रचलित है। ये क्रमश: श्री और विद्या की अधिष्ठात्री हैं। लक्ष्मी के दो स्वरूप श्री और वैष्णवी शिल्पशास्त्र में वर्णित हैं। वैष्णवी के रुप में वे चतुर्भुज हैं और अपने हाथों में विष्णु के आयुध शंख, ध्वज गदा और पद्म धारण करती हैं। महालक्ष्मी के रूप में देवी के चार हाथों में एक वरद मुद्रा में और शेष तीन में त्रिशूल, खेटक और पानपात्र बनाने का विधान है। महालक्ष्मी के रूप में देवी स्वयं स्वतंत्र सत्ता हैं, शक्ति के रूप में किसी अन्य की सहयिका नहीं श्री के रूप में लक्ष्मी कमलासना हैं और सुखसमृद्धि की प्रतीक हैं। श्री देवी प्राय: द्विभुज है और अपने हाथों में सनाल कमल धारण करती हैं। कभी कभी एक हाथ में कमल और दूसरे में बिल्व फल धारण करती हैं। श्री लक्ष्मी को दो हाथी स्नान भी कराते रहते है। श्री देवी की मूर्तियाँ बौद्ध कला में भी लोकप्रिय थीं। साँची की कला में श्री की कतिपय विशिष्ट मूर्तियाँ हैं।

सरस्वती का पूजन विद्या की अधिष्ठात्री देवी के रूप मेंश् होता है। इनकी प्रतिमा ब्रह्मा के साथ पत्नी रूप में भी बनती है और पृथक्‌ रूप में भी। सरस्वती चतुर्भुजी हैं और उनके आयुध पुस्तक, अक्षमाला, वीणा या कमंडलु हैं। एक हाथ प्राय: वरद मुद्रा में रहता है। कमंडलु का विधान ब्रह्मा की पत्नी के रूप में है किंतु पृथक्‌ प्रतिमा में सरस्वती के हाथ में वीणा ही रहती है और कभी कभी कमल रहता है। इनका वाहन हंस है। महाविद्या सरस्वती के रूप में देवी के आयुध अक्षा, अब्ज, वीणा और पुस्तक हैं। मध्यकालीन ध्यान और मूर्तिविधान में एक सरस्वती के आधार पर दश या द्वादश सरस्वतियों की कल्पना महाविद्या, महावाणी, भारती, सरस्वती, आर्या, ब्राह्मी, महाधेनु, वेदगर्भा, ईश्वरी, महलक्ष्मी, महकाली और महासरस्वती के नाम से भी की गई है।

शिव की पत्नी गौरी मूर्तिशास्त्र में अनेक नाम और आयुधों से जानी जाती हैं। द्वादश गौरी की सूची में उमा, पार्वती, गौरी, ललिता, श्रियोत्तमा, कृष्णा, हेमवती, रंभा, सावित्री, श्रीखंडा, तोतला और त्रिपुरा के नाम से प्रसिद्ध हैं।

देवियों में आदि शक्ति के रूप में कात्यायनी की बड़ी महिमा है। इन्हें चंडी, अंबिका, दुर्गा, महिषासुरमर्दिनी आदि नामों से जाना जाता है। सामान्यतया कात्यायनी देवी दशभुजी हैं अैर इनके दाहिने हाथों में त्रिशूल, खड्ग, चक्र, वाण और शक्ति तथा बाएँ हाथों में खेटक, चाप, पाश, अंकुश और घंटा है। ग्रंथभेद से कात्यायनी के आयुधभेद भी कहे गए हैं। महिषासुर मर्दिनी के रूप में कत्यायनी का स्वरूप उनके सामान्य स्वरूप से थोड़ा भिन्न हो जाता है; अर्थात्‌ सिंहारूढ़ देवी त्रिभंगमुद्रा में दैत्य का संहार करती हैं, एक पैर से उसे पदाक्रांत करती हैं और दो हाथों में शूल पकड़े हुए उसे दैत्य की छाती में चुभोती हैं। इनके आठ प्रतिहार हैं जिनके नाम बेताल, कोटर, पिंगाक्ष, भृकुटि, धुम्रक, कंकट, रक्ताक्ष और सुलोचन अथवा त्रिलोचन हैं। चामुंडा या काली क्रोध की प्रतिमूर्ति हैं। इनका रूप क्रूर है, शरीर में मांस नहीं है और मुख विकृत है। आँखें लाल और केश पीले हैं। इनका वाहन शव और वर्ण कला है। भुजंग भूषण है और वे कपाल की माला धारण करती हैं। किंतु चामुंडा के रूप में देवी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह कृशोदरी हैं। मूर्तिशास्त्रीय परंपरा के अनुसार ये षोडशभुजी हैं तथा इनके आयुध त्रिशूल, खेटक, खड्ग, धनुष, अंकुश, शर, कुठार, दर्पण, घटा, शंख, वस्त्र, गदा, वज्र, दंड और मुद्गर हैं। चामुंडा के रूप में देवी का स्वरूप, जैसा उपलब्ध मूर्तियों से पता चलता है, द्विभुज और चतुर्भुज भी है।

मातृकाएँ भारतीय मूर्तिविधान और उपासना परंपरा में विशेष मान्यता रखती हैं। इनकी संख्या ग्रंथभेद से सात, आठ और सोलह तक गिनाई गई है। सामान्यतया सप्तमातृकाएँ ही विशेष मान्यता प्राप्त हैं और इनमें ब्राम्ही, महेश्वरी, कौमारी, वैष्णवी, वारही, इंद्राणी और चामुंडा की गणना होती है। सप्तमातृका पट्ट में आरंभ में गणेश और अंत में वीरेश्वर या वीरभद्र भी स्थान पाते हैं। विकल्प से कभी कभी चामुंडा की जगह नारसिंही स्थान पाती हैं। किंतु अष्टमातृका पट्ट में चामुंडा और नारसिंही दोनों का हीं अंकन होता है।
साभार~ पं देव शर्मा🔥
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻🌹

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 2 मार्च

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन के कारक हैं। यही कारण है कि आप स्वभाव से अत्यधिक भावुक, कल्पनाशील और संवेदनशील होते हैं। दूसरों के दुख से प्रभावित होना आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है, लेकिन यही आपकी सबसे बड़ी ताकत भी है। आप में करुणा और दया कूट-कूट कर भरी होती है।

आप मानसिक रूप से मजबूत होते हुए भी, शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर हो सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। चंद्रमा के प्रभाव से, आपका स्वभाव भी उसकी कलाओं की तरह बदलता रहता है- कभी शांत, तो कभी थोड़ा बेचैन। लेकिन आप में अहंकार बिल्कुल भी नहीं होता, और यही आपकी सबसे प्यारी विशेषता है।

यदि आप जल्दबाजी छोड़कर धैर्य से काम लें, तो जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

आपके लिए खास
शुभ दिनांक: 2, 11, 20, 29
शुभ अंक: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष: 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव: भगवान शिव, बटुक भैरव, चंद्रदेव
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
आज का दिन आपके लिए समझदारी और सावधानी से चलने का है। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

करियर और व्यवसाय: व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। छोटी-मोटी परेशानियाँ हो सकती हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।



पारिवारिक जीवन: परिवार में कोई भी विवाद हो, तो उसे आपसी समझ से सुलझाएं। किसी बाहरी व्यक्ति को दखल देने का मौका न दें।


ध्यान देने योग्य: कागज़ात से जुड़े मामलों में ख़ास सावधानी बरतें। बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। लेखन और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को भी सतर्क रहना होगा।



मेष राशि
मेष राशि
आज चंद्रदेव आपके पंचम भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे आपकी रचनात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास में गजब का इजाफा होगा। आप स्वयं को काफी साहसी महसूस करेंगे और नए विचारों पर अमल करने के लिए उत्सुक रहेंगे। शुक्रदेव का बारहवें भाव में उच्च का होना गुप्त सुखों और आध्यात्मिक शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रेम संबंधों में एक अलग तरह की गहराई महसूस होगी, जहां आप शब्दों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ाव महसूस करेंगे। करियर के क्षेत्र में आज अपनी ‘वाइब’ और प्रेसेंस पर ध्यान दें, क्योंकि तकनीकी डेटा में बुध के अस्त होने से कुछ गड़बड़ी हो सकती है। आर्थिक रूप से दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी, लेकिन दिखावे के लिए बड़ा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य के लिए हृदय और रीढ़ की हड्डी का ख्याल रखें।
शुभ रंग: सुनहरा नारंगी | शुभ अंक: 1उपाय: मस्तक पर केसर या चंदन का तिलक लगाएं और भगवान विष्णु की आराधना करें।


वृषभ राशि
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए घरेलू सुख-सुविधाओं और भावनात्मक सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का है। चंद्रदेव आपके चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो घर को सजाने और परिवार के साथ समय बिताने की प्रेरणा देंगे। आपकी राशि स्वामी शुक्रदेव अब ग्यारहवें भाव में उच्च के होकर गोचर कर रहे हैं, जो आपके सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता को शिखर पर ले जाएंगे। करियर के क्षेत्र में उच्चाधिकारियों के साथ अहंकार के टकराव से बचें, क्योंकि मंगल और राहु की युति तनाव पैदा कर सकती है। आर्थिक रूप से “भाग्य के माध्यम से लाभ” के योग बन रहे हैं; किसी मित्र के माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में ‘वॉटर थेरेपी’ या तैराकी आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी।

शुभ रंग: गुलाबी और रॉयल ब्लू | शुभ अंक: 6
उपाय: “ॐ शुक्राय नमः” का 108 बार जाप करें और कार्यक्षेत्र पर सफेद फूल रखें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि
आज चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपके संचार कौशल और साहस को बढ़ाएंगे। हालांकि, आपकी राशि स्वामी बुधदेव के अस्त होने से आपको अपनी बातों को स्पष्ट रूप से समझाने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। शुक्रदेव का दसवें भाव में उच्च का होना आपके पेशेवर जीवन के लिए एक वरदान की तरह है; आपकी सार्वजनिक छवि बहुत आकर्षक और प्रभावशाली बनेगी। करियर में आज तकनीकी विशिष्टताओं के बजाय अपनी रचनात्मकता और ‘सॉफ्ट स्किल्स’ का उपयोग करें। आर्थिक मामलों में प्रोफेशनल ब्रांडिंग पर खर्च करना फायदेमंद साबित होगा। प्रेम जीवन में आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो पद और प्रतिष्ठा में आपसे ऊंचा हो। गले और घुटनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: चांदी जैसा सफेद और नीला | शुभ अंक: 5
उपाय: “ॐ बुधाय नमः” का जाप करें और अपने डेस्क पर एक सफेद फूल रखें।


कर्क राशि
कर्क राशि
आज चंद्रदेव आपके द्वितीय भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान धन संचय और पारिवारिक संपदा की सुरक्षा पर रहेगा। उच्च के शुक्रदेव आपके नवम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको ‘दैवीय सौभाग्य’ का आशीर्वाद दे रहे हैं। दूर की यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। करियर में लोग आपसे बड़ी तस्वीर की उम्मीद करेंगे, क्योंकि बाकी लोग तकनीकी उपलब्धियों में उलझे रह सकते हैं। आर्थिक रूप से इस दिन आध्यात्मिक कार्यों में निवेश या दान के लिए बहुत शुभ है। राहु के प्रभाव के कारण बैंकिंग एप्स या साझा निवेश में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य के लिए योग और प्राणायाम का सहारा लेना तनाव को कम करेगा।
शुभ रंग: सुनहरा पीला और क्रीम | शुभ अंक: 2
उपाय: “ॐ नमो नारायणाय” का जाप करें और अपने बटुए में हल्दी का एक छोटा टुकड़ा रखें।

सिंह राशि
आज चंद्रदेव आपकी ही राशि के प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका व्यक्तित्व एक राजा की तरह निखर कर सामने आएगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और नेतृत्व करने के लिए तैयार होंगे। शुक्रदेव का आठवें भाव में उच्च होना आपको अचानक धन लाभ या किसी पुरानी छिपी हुई समस्या का समाधान दिला सकता है। करियर के क्षेत्र में आज आपकी ‘ऊर्जा’ ही आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है; लोग आपके पीछे चलने को तैयार रहेंगे। प्रेम संबंधों में आप बहुत ही गहन और भावनात्मक गतिविधि की तलाश करेंगे। आर्थिक रूप से साझे बैंक खातों या बीमा से जुड़े मामले आसानी से हल हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से हृदय की गति और रक्तचाप पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
शुभ रंग: सुनहरा और गहरा बैंगनी | शुभ अंक: 1
उपाय: सुबह सूर्यदेव को लाल फूल अर्पण करें और “ॐ शुक्राय नमः” का जाप करें।

कन्या राशि
आज चंद्रदेव आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको थोड़ा अंतर्मुखी और एकांतप्रिय बना सकते हैं। शुक्रदेव का सातवें भाव में उच्च होना आपके जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के माध्यम से बड़ा लाभ दिलाने का संकेत है। आपका अपना राशि स्वामी बुध अस्त है, इसलिए खुद की गणनाओं पर ज्यादा भरोसा न करके दूसरों की मदद लेने में संकोच न करें। करियर में आज ‘हार्ड वर्क’ के बजाय ‘स्मार्ट वर्क’ और सहयोग पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में कोई बहुत ही शुद्ध और कलात्मक ऊर्जा वाला व्यक्ति आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। आर्थिक प्रवाह दूसरों के माध्यम से अधिक सुचारु रहेगा। स्वास्थ्य के लिए पैरों की मालिश और अच्छी नींद सबसे बढ़िया दवा साबित होगी।
शुभ रंग: मोती जैसा सफेद और हरा | शुभ अंक: 5
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और ईशान कोण में सफेद फूल वाला जल पात्र रखें।

तुला राशि
आज चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे सामाजिक मेलजोल और नेटवर्किंग के लिए बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आपकी राशि स्वामी शुक्रदेव छठे भाव में उच्च के होकर ‘कॉस्मिक मेडिसिन’ का काम कर रहे हैं, जो आपकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में मदद करेंगे। करियर के क्षेत्र में आपकी सेवा भावना और परिश्रम पर ध्यान देने की क्षमता आपकी ताकत बनेगी। प्रेम संबंधों में आज बड़े उपहारों के बजाय छोटी-छोटी मदद और सेवा अधिक प्रभावी रहेगी। आर्थिक रूप से दोस्तों या गुरुओं के साथ प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करना लाभदायक होगा, लेकिन जोखिम भरे निवेश से बचें। स्वास्थ्य के लिए सात्विक आहार और अधिक पानी पीना आपकी जीवनशक्ति को बढ़ाएगा।

शुभ रंग: ऑफ-व्हाइट और रॉयल ब्लू | शुभ अंक: 6
उपाय: “ॐ शुक्राय नमः” का जाप करें और सफेद पक्षियों को दाना खिलाएं।

वृश्चिक राशि
आज चंद्रदेव आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको पेशेवर दुनिया में सुर्खियों में लाएंगे। आप अपने करियर को लेकर बहुत महत्वाकांक्षी और सशक्त महसूस करेंगे। शुक्रदेव का पांचवें भाव में उच्च का होना प्रेम और संतान के पक्ष से ‘अध्यात्मिक आनंद’ लेकर आएगा। आपकी रचनात्मक आदतें आज चरम पर होंगी। करियर में नेतृत्व करने की आपकी क्षमता आपको दूसरों से आगे रखेगी, भले ही घर का माहौल थोड़ा तनाव वाला हो। आर्थिक रूप से कला या मनोरंजन के क्षेत्र में किया गया खर्च भविष्य में सुखद परिणाम देगा। बुध के अस्त होने से संपत्ति से जुड़े कागजातों पर हस्ताक्षर करने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के लिए ‘लाफ्टर थेरेपी’ और क्रिएटिव शौक सबसे अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग: केसरिया और गहरा लाल | शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और अपने डेस्क पर तांबे की कोई वस्तु रखें।

धनु राशि
आज चंद्रदेव आपके नवम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके मन में लंबी यात्रा, दर्शन और सत्य को जानने की तीव्र इच्छा होगी। शुक्रदेव का चौथे भाव में उच्च होना आपके ‘गृहस्थ जीवन’ को स्वर्ग जैसा सुंदर और सुखद बना देगा। घर के नवीनीकरण या सुख-सुविधाओं पर किया गया निवेश भविष्य में अच्छे परिणाम देगा। करियर के क्षेत्र में आप एक सलाहकार या गुरु की भूमिका में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, तीसरे भाव में बुध के अस्त होने से स्थानीय लेवल या ईमेल भेजने में तकनीकी समस्या आ सकती है। प्रेम जीवन में आप अपने साथी के साथ घर पर ही शांतिपूर्ण समय बिताना पसंद करेंगे। स्वास्थ्य के लिए फेफड़ों और छाती का विशेष ध्यान रखें और प्राणायाम करें।
शुभ रंग: सुनहरा पीला और सफेद | शुभ अंक: 3
उपाय: “ॐ नमो नारायणाय” का जाप करें और किसी बुजुर्ग या शिक्षक को पीला फल दें।

मकर राशि
आज चंद्रदेव आपके अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो साझा संसधानों और भावनात्मक गहराई की ओर इशारा करते हैं। शुक्रदेव का तीसरे भाव में उच्च का होना आपकी वाणी में एक मधुरता लेकर आएगा, जिससे आप किसी भी बिगड़ी बात को बना लेंगे। बुध के दूसरे भाव में अस्त होने से बैंक बैलेंस या हिसाब-किताब में कुछ गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए आज पैसों की गिनती के बजाय संबंधों को गिनें। करियर में डेटा और नंबरों के बजाय अपनी प्रस्तुति और क्लाइंट संबंधों पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में पड़ोस या जान-पहचान के दायरे में कोई आकर्षण पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए तंत्रिका तंत्र को आराम देने हेतु डिजिटल डिटॉक्स बहुत जरूरी है।
शुभ रंग: रॉयल ब्लू और मोती जैसा सफेद | शुभ अंक : 8
उपाय: “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का 108 बार जाप करें और जेब में चांदी का टुकड़ा रखें।

कुंभ राशि
आज चंद्रदेव आपके सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान साझेदारी और जीवनसाथी पर केंद्रित रहेगा। शुक्रदेव का दूसरे भाव में उच्च होना आपके बैंक खाते के लिए एक ‘वरदान’ की तरह है, जिससे अचानक धन लाभ या रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी वाणी में एक उपचारक गुण आ जाएगा। करियर के क्षेत्र में आज आपकी तकनीकी इनपुट भले ही अनदेखी कर दी जाएं, लेकिन आपका ‘व्यक्तित्व’ और ‘आवाज’ ही आपकी सबसे बड़ी जीत होगी। प्रेम संबंधों में आप आतंरिक स्तर पर सुरक्षा और गहराई की तलाश करेंगे। स्वास्थ्य के लिए गले और पीठ के निचले हिस्से का ध्यान रखें। अस्त बुध के कारण त्वचा संबंधी एलर्जी या आंखों में जलन हो सकती है।

शुभ रंग: सिल्वर और रॉयल ब्लू | शुभ अंक: 8
उपाय: “ॐ नमः शिवाय” का नियमित जाप करें और सफेद वस्त्र धारण करें।

मीन राशि
आज चंद्रदेव आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको अपने स्वास्थ्य और दैनिक कार्यों के प्रति अनुशासित रहने की प्रेरणा देंगे। आपकी अपनी राशि के पहले भाव में शुक्रदेव का उच्च होना आपके ‘व्यक्तित्व’ को चमकदार और आकर्षक बना देगा। लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। हालांकि, बारहवें भाव में बुध के अस्त होने से सपनों में कुछ भ्रम या नींद में खलल पड़ सकटी है। करियर में आपका रचनात्मक अधिकार पूर्ण रहेगा; लोग आपकी स्प्रेडशीट के बजाय आपकी ‘वाइब’ पर भरोसा करेंगे। प्रेम संबंधों में आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और कोई बहुत ही उच्च गुणवत्ता वाला आध्यात्मिक गतिविधि संभव है। स्वास्थ्य के लिए ठंडे और जल युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
शुभ रंग: मोती जैसा सफेद और समुद्री हरा | शुभ अंक: 3
उपाय: “ॐ शुक्राय नमः” का जाप करें और हल्के पर फुम या सफेद रेशमी वस्त्र पहनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton