साम्ब सदाशिव हरे हरे
हर हर महादेव
आज का वैदिक पंचांग
दिनांक -14 अगस्त 2024
 दिन – बुधवार
 विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)
 शक संवत -1946
 अयन – दक्षिणायन
 ऋतु – वर्षा ॠतु
 मास – श्रावण
 पक्ष – शुक्ल
 तिथि – नवमी प्रातः 10:23 तक तत्पश्चात दशमी
 नक्षत्र – अनुराधा दोपहर 12:13 तक तत्पश्चात जयेष्ठा
 योग – इंद्र शाम 04:06 अगस्त 14 तक तत्पश्चात वैधृति
 राहुकाल – दोपहर 12:44 से दोपहर 02:21 तक
 सूर्योदय -06:16
 सूर्यास्त- 19:12
 दिशाशूल – उत्तर दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त –प्रातः 04:47 से 05:32 तक
व्रत पर्व विवरण – सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृत सिद्धि योग (प्रातः 06:16 से दोपहर 12:13 तक)
निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:22 अगस्त 15 से रात्रि 01:06 अगस्त 15 तक
विशेष – नवमी को लौकी खाना गौमाँस के सामान त्याज्य है। दशमी को कलंबी शाक त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

धन व विद्या प्रदायक मंत्र

श्रीहरि भगवान सदाशिव से कहते हैं : “हे रूद्र ! भगवान श्री गणेश का यह मंत्र ‘ॐ गं गणपतये नम: ।’ धन और विद्या प्रदान करनेवाला है । १०० बार इसका जप करनेवाला प्राणी अन्य लोगों का प्रिय बन जाता है ।”  (गरुड़ पुराण, आचार कांड, अध्याय:१८५ )
वह अन्य लोगों का प्रिय तो होगा किंतु ईश्वर का प्रिय होने के लिए जपे तो कितना अच्छा !

गौमाता रोग-दोष निवारिणी

कमजोर बच्चों के लिए :
अत्यधिक निर्बल, रोगी तथा सूखाग्रस्त बच्चों को गाय के थन से सीधे ही धार बच्चे के मुँह में डालें । प्रतिदिन दो-चार धार बच्चे के मुँह में डालने से बच्चे का स्वास्थ्य धीरे-धीरे ठीक होने लगेगा ।

निर्बल तथा रोगी व्यक्तियों को गाय के धारोष्ण दूध (तुरंत निकाला गया दूध) का झाग चाट चाटकर धीरे-धीरे पीना चाहिए । इस प्रकार मात्र २० मिलिलिटर दूध पीने से ही एक लिटर दूध के बराबर लाभ मिलता है ।

आँख में चमक लगना या गर्मी के कारण आँख लाल होना : वैल्डिंग की चमक से या गर्मी के दिनों में तेज धूप से कभी-कभी आँखों में चमक लग जाती है, आँखें लाल हो जाती हैं तथा दर्द करने लगती हैं । इसके निवारण के लिए गाय के दूध में फिटकरी डालकर उसे उबालें ताकि दूध फट जाय । फटे दूध का छैना साफ-स्वच्छ रूई के फाहे पर रख लें । उस छैने को फाहे सहित आँखों पर बाँधकर आराम से लेट जायें । आँखें बहुत जल्दी ठीक हो जाएँगी ।

दुग्ध वर्जित : बासी दूध, ठंडा, खट्टा, दुर्गंधयुक्त, फटा, खराब रंग का दूध नहीं पीना चाहिए । कफ, खाँसी, अतिसार, श्वास और गैस के रोगी दूध का प्रयोग न करें । अगर करें तो बताई गई विधि और दवा के साथ ही प्रयोग करें ।

इन पुण्यदायी तिथियों व योगों का अवश्य उठायें लाभ
25 अगस्त : रविवारी सप्तमी (सूर्योदय से 26 अगस्त प्रातः 03:39 तक) (यह सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी है। इसमें ध्यान, जप, मौन आदि का अक्षय प्रभाव होता है ।)
26 अगस्त : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (“जो जन्माष्टमी का व्रत रखता है उसे करोड़ों एकादशी व्रत करने का पुण्य प्राप्त होता है और उसके रोग, शोक दूर हो जाते हैं।” – भगवान ब्रह्माजी
20 करोड़ एकादशी व्रतों के समान अकेला जन्माष्टमी का व्रत है।” – भगवान श्रीकृष्ण
जन्माष्टमी को रात्रि-जागरण करके ध्यान, जप आदि करने का विशेष महत्त्व है ।)
29 अगस्त : अजा एकादशी (इसका व्रत सब पापों का नाश करनेवाला है। इसका माहात्म्य पढ़ने-सुनने से अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है ।)
02 सितम्बर : सोमवती अमावस्या (सूर्योदय से 03 सितम्बर सूर्योदय तक) (यह सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी है। इसमें ध्यान, जप, मौन आदि का अक्षय प्रभाव होता है। इस दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता मिटती है ।)
06 सितम्बर : चतुर्थी (चन्द्र-दर्शन निषिद्ध, चन्द्रास्त : रात्रि 08:56)
07 सितम्बर : गणेश चतुर्थी (चन्द्र-दर्शन निषिद्ध, चन्द्रास्त : रात्रि 06:27) (अगर भूल से चन्द्रमा दिख गया तो उसके कुप्रभाव को मिटाने के लिए स्यमंतक मणि की चोरी की कथा पढ़ें । (कथा हेतु पढ़ें ऋषि प्रसाद, अगस्त 2022, पृष्ठ 24-25) तृतीया (05 सितम्बर) व पंचमी (08 सितम्बर) का चाँद देख लेने से चतुर्थी का चाँद लापरवाही या बेवकूफी से दिख जाय तो भी उसका प्रभाव कम हो जायेगा ।
गणेश चतुर्थी के दिन ‘ॐ गं गणपतये नमः ।’ मंत्र का जप करने और गुड़मिश्रित जल से गणेशजी को स्नान कराने एवं दूर्वा व सिंदूर अर्पित करने से विघ्न-निवारण होता है तथा मेधाशक्ति बढ़ती है ।
11 सितम्बर : बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से रात्रि 11:46 तक) (सूर्यग्रहण के बराबर । ध्यान, जप, मौन आदि का अक्षय प्रभाव ।)
14 सितम्बर: पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी (व्रत करने व महात्म्य पाठ-सुनने से सभी पापों से मुक्ति)
16 सितम्बर ; षडशीति संक्रांति (पुण्यकाल : दोपहर 12:21 से सूर्यास्त तक) (इसमें किये गये ध्यान, जप व पुण्यकर्म का फल 86 हजार गुना होता है। – पद्म पुराण)

आज का सुविचार

दूसरों को जानना ज्ञान है, स्वयं को जानना आत्मज्ञान है॥

पंचक

अगस्त में पंचक का आरंभ 19 अगस्त, सोमवार को शाम को 07 बजकर 01 मिनट पर हो रहा है। वहीं, इसका समापन 23 अगस्त, शुक्रवार को रात्रि 07 बजकर 58 मिनट पर होगा।

एकादशी

पवित्रा एकादशी (श्रावण शुक्ल) 16 अगस्त 2024

प्रदोष

01 अगस्त 2024, गुरुवार गुरु प्रदोष व्रत (कृष्ण)
17 अगस्त 2024, शनिवार शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल

 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है।

अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक :1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग :हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना सकते हैं और आपकी वह योजना पूरी होने की संभावना है। शेयर बाजार में निवेश कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। आपको वरिष्ठ सदस्यों से कोई सलाह मिल सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ चल रही खटपट को दूर करने की कोशिश करेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए समस्या लेकर आएगा। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी आप समय में पूरा कर सकते हैं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको किसी सहयोगी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। आप किसी सरकारी योजना में धन लगा सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य से आपकी खटपट हो सकती है। आपको अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। आप अपने कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे, जिस कारण आप अपने जीवनसाथी को समय थोड़ा कम देंगे और वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आप किसी से धन उधार लेने से बचें।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, लेकिन आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आए। आपको अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई मामला यदि कोर्ट कचहरी में चल रहा था, तो उसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। आपकी तरक्की के मार्ग खुलेंगे। आपकी इनकम बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको काम अधिक करने होंगे। यदि आप किसी काम को लेकर लोन लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। भाई व बहन आपके काम में पूरा साथ देंगे, लेकिन आपको नौकरी में अपने बॉस से किसी काम को लेकर डांट खानी पड़ सकती है। आपने यदि खान-पान पर नियंत्रण नहीं रखा, तो आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आपको आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से अपने मन की बात कह सकते हैं। आपको किसी बिजनेस की योजना को लेकर चिंता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका खूब रुचि रहेगी। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपने किसी काम को दूसरों के भरोसे ना छोड़ना है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी अजनबी की बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। यदि आपने पहले कुछ कर्ज ले रखा था, तो उसे भी आज आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आप अपने मन में आज नकारात्मक विचारों को न रखें और आपकी सोच कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान दिलवाएगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। व्यापार में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों में धैर्य रखकर आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आपका कुछ धन बिजनेस में यदि डूबा हुआ था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम में धन लगाने को मिलेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लगेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलेगा। संतान की किसी बात को लेकर आप उनसे नाराज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। दान पुण्य के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपको व्यवसाय में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको वाहन चलाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है और आपको यदि कोई सलाह दे, तो आप उस पर बहुत ही सोच विचार पर चले। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देंगे, इसके लिए आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कुछ झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी से कोई लेनदेन करने से बचें, नहीं तो उसमें आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। माता-पिता की सेवा के लिए आप दिन का कुछ समय निकालेंगे। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देगा

Best Wishes on Your Birthday and Blessings

You are incredibly fortunate to have been born on the 14th. Individuals born on this date are often multilingual. They tend to have a strong inclination towards poetry, art, and various fields of knowledge. You possess an amazing ability to attract others. It is a special quality of yours to naturally win people’s hearts. The sum of the digits in 14 is 5. The number 5 represents the planet Mercury.

You are always ready to help unfamiliar individuals. It is difficult to change anything about you. In other words, if you are a person of good nature, no bad company can influence you. And if you have bad habits, no worldly force can change you. However, individuals born on the 14th generally have a gentle and kind nature.

Auspicious Dates: 1, 5, 7, 14, 23

Auspicious Numbers: 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

Auspicious Years: 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

Ishta Deva (Chosen Deity): Goddess Mahalakshmi, Lord Ganesha, Mother Amba

Lucky Colors: Green, Pink, Cream

Future Predictions Based on Birthdate:
The married life will be harmonious. Even those unmarried may consider getting married. This year will be filled with successes for you. Troubles that were coming your way will fade away this year. There will be happiness in the family. Good news from the offspring’s side may arrive. This year will surely be filled with success for professionals. Business and trade will bring happiness through progress.

Today’s Horoscope

Aries
Today will be a good day for you from a fortune perspective. There is a possibility of receiving a big order for those doing business abroad. People engaged in business will need to focus on their work. You may plan to buy a property, and there is a possibility of your plan coming to fruition. Those investing in the stock market should be cautious. You may participate in a religious event with family members.

Taurus
Today will bring an increase in comfort and convenience for you. Your respect and honor will increase. A friend may come to meet you after a long time. You may receive advice from senior family members. You will try to reduce the irritability in your relationship with your life partner. Those looking for employment may hear some good news. You may plan to purchase a new vehicle. There will be strength in blood-relations.

Gemini
Today will bring problems for students. You may be slightly concerned about your future. Despite an increase in your income, you may not find happiness. You may fulfill a promise made to a family member on time. If any work was pending for a long time, it may also be completed. You will get an opportunity to express your thoughts to a confidant. Your mother may be displeased with you about something.

Cancer
Today will bring relief from ongoing familial issues. You may invest money in a government scheme. There may be some friction with a family member. You may need to make some changes in your business. You will be busy with your work, which may lead to your life partner being a little upset with you. Avoid borrowing money from someone.

Leo
Today, it is important for you to exercise restraint in speech and behavior. Suggestions given by you in the workplace will be welcomed, but do not get involved in gossip. You need to pay full attention to your plans. If you have a matter in court, you will need the advice of an experienced person. Your progress will open up. You may not find happiness in an increase in income.

Virgo
Today will be a busy day for you. You will need to work more. If you were thinking of taking a loan for some work, it will easily be available to you. Siblings will fully support you in your work, but you may receive a scolding from your boss at work. If you have not maintained control over your diet, an old ailment may resurface. Any concerns about your financial situation will also dissipate.

Libra
Today is going to be a day filled with uncertainties for you. People in love can express their feelings to their partners. You may be anxious about a business plan. Someone from your in-laws’ side may reach out to you. There will be an increase in your courage and bravery. You will be highly interested in religious and spiritual activities. Something said by a collaborator may upset you. You should not leave any of your work to the trust of others.

Scorpio
Today is expected to be fruitful for you in a mixed manner. You may go on a long journey related to work. You should avoid trusting the words of a stranger. If you had any previous debts, you will be successful in repaying them to a great extent today. Avoid negative thoughts in your mind today, and your thoughts will bring you respect in your work area.

Sagittarius
Today is going to be profitable for you. The advice of your life partner will prove effective for your business. You may hear some good news related to your business. If you proceed with patience in your work, it will be better for you. You may meet an old friend after a long time. Starting a new venture will be beneficial for you. If you had invested some money in a business and lost it, it may come back to you.

Capricorn
Today is going to be mixed for you. People active in banking sectors will be able to invest in a good scheme. You will actively participate in social events. You may hear some good news from a family member. You will gain wealth from your maternal side. You may be upset with your children regarding something. You will receive full support from your female friends in your work area.

Aquarius
Today will be about earning a name through spiritual activities for you. You will actively participate in acts of charity and virtue, but you may also hear some good news related to business. You need to be careful while driving, and if someone advises you, you should consider it deeply. Your mind will be disturbed about something.

Pisces
Today will bring progress for you. You will fully focus on increasing your income, and you may make some changes in your business for this purpose. Those working in jobs should be cautious of some argumentative people. Avoid getting involved in any transactions, as you may be deceived. Allocate some time for serving your parents. Your life partner will fully support you in your endeavors.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton