साम्ब सदाशिव हरे हरे
हर हर महादेव
आज का वैदिक पंचांग
दिनांक -12 अगस्त 2024
 दिन – सोमवार
 विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)
 शक संवत -1946
 अयन – दक्षिणायन
 ऋतु – वर्षा ॠतु
 मास – श्रावण
 पक्ष – शुक्ल
 तिथि – सप्तमी प्रातः 07:55 तक तत्पश्चात अष्टमी
 नक्षत्र – स्वाति प्रातः 08:33 तक तत्पश्चात विशाखा
 योग – शुक्ल शाम 04:26 तक तत्पश्चात ब्रह्म
 राहुकाल – प्रातः 07:52 से  प्रातः 09:30 तक
 सूर्योदय -06:15
 सूर्यास्त- 19:14
 दिशाशूल – पूर्व दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:47 से 05:31 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:19 से दोपहर 01:10
व्रत पर्व विवरण- चौथा श्रावण सोमवार व्रत, संत तुलसीदास जयंती
विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

निशिता मुहूर्त- रात्रि 12:23 अगस्त 13 से रात्रि 01:07 अगस्त 13 तक

मंत्र से आरोग्यता

शब्दों की ध्वनि का अलग-अलग अंगों पर एवं वातावरण पर असर होता है । कई शब्दों का उच्चारण कुदरती रूप से होता है । आलस्य के समय कुदरती आ… आ… होता है । रोग की पीड़ा के समय ॐ…. ॐ…. का उच्चारण कुदरती ऊँह…. ऊँह…. के रूप में होता है । यदि कुछ अक्षरों का महत्त्व समझकर उच्चारण किया जाय तो बहुत सारे रोगों से छुटकारा मिल सकता है ।

‘अ’ उच्चारण से जननेन्द्रिय पर अच्छा असर पड़ता है ।

‘आ’ उच्चारण से जीवनशक्ति आदि पर अच्छा प्रभाव पड़ता है । दमा और खाँसी के रोग में आराम मिलता है, आलस्य दूर होता है ।

‘इ’ उच्चारण से कफ, आँतों का विष और मल दूर होता है । कब्ज, पेड़ू के दर्द, सिरदर्द और हृदयरोग में भी बड़ा लाभ होता है । उदासीनता और क्रोध मिटाने में भी यह अक्षर बड़ा फायदा करता है ।

‘ओ’ उच्चारण से ऊर्जाशक्ति का विकास होता है ।

‘म’ उच्चारण से मानसिक शक्तियाँ विकसित होती हैं। शायद इसीलिए भारत के ऋषियों ने जन्मदात्री के लिए ‘माता’ शब्द पसंद किया होगा ।

‘ॐ’ का उच्चारण करने से ऊर्जा प्राप्त होती है और मानसिक शक्तियाँ विकसित होती हैं । मस्तिष्क, पेट और सूक्ष्म इन्द्रियों पर सात्त्विक असर होता है ।

‘ह्रीं’ उच्चारण करने से पाचन-तंत्र, गले और हृदय पर अच्छा प्रभाव पड़ता है ।

‘ह्रं’ उच्चारण करने से पेट, जिगर, तिल्ली, आँतों और गर्भाशय पर अच्छा असर पड़ता है ।

लोक कल्याण सेतु नवम्बर 2010

सोमवार विशेष

कार्यों में सफलता-प्राप्ति हेतु

जो व्यक्ति बार-बार प्रयत्नों के बावजूद सफलता प्राप्त न कर पा रहा हो अथवा सफलता-प्राप्ति के प्रति पूर्णतया निराश हो चुका हो, उसे प्रत्येक सोमवार को पीपल वृक्ष के नीचे सायंकाल के समय एक दीपक जला के उस वृक्ष की ५ परिक्रमा करनी चाहिए । इस प्रयोग को कुछ ही दिनों तक सम्पन्न करनेवाले को उसके कार्यों में धीरे-धीरे सफलता प्राप्त होने लगती है ।

सोमवार को बाल कटवाने से शिवभक्ति की हानि होती है ।

सोमवार को तथा दोपहर के बाद बिल्वपत्र न तोड़ें ।

कपड़ों का स्वाथ्य पर प्रभाव

कृत्रिम (सिंथेटिक) वस्त्र न पहनें । बहुत कसे हुए, नायलॉन आदि कृत्रिम तंतुओं से बने हुए तथा चटकीले-भड़कीले गहरे रंग के कपड़े तन-मन के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं व जीवनी शक्ति का ह्रास करते हैं । तंग कपड़ों से रोमकूपों को शुद्ध हवा नहीं मिलती व रक्त-संचरण में बाधा पड़ती है । ढीले-ढाले सूती वस्त्र स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम होते हैं ।

सर्दियों में गर्म कपड़े पहनें लेकिन जो कपड़ों पर कपड़े लादे रहते हैं वे प्रकृति से विरूद्ध जीते हैं, तन-मन से ढीले-ढाले हो जाते हैं । गर्मियों में पहनावा हलका-फुलका, ढीला-ढाला, सूती और सफेद हो ।

आज का सुविचार

सबकुछ पाकर भी अगर मन संतुष्ट नहीं है तो समझ लीजिये कि आपके पास कुछ भी नहीं है॥

पंचक

अगस्त में पंचक का आरंभ 19 अगस्त, सोमवार को शाम को 07 बजकर 01 मिनट पर हो रहा है। वहीं, इसका समापन 23 अगस्त, शुक्रवार को रात्रि 07 बजकर 58 मिनट पर होगा।

एकादशी

पवित्रा एकादशी (श्रावण शुक्ल) 16 अगस्त 2024

प्रदोष

01 अगस्त 2024, गुरुवार गुरु प्रदोष व्रत (कृष्ण)
17 अगस्त 2024, शनिवार शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको अपने अधिकांश कार्यो में विजय मिलेगी। सोच विचार कर ही किसी कार्य को करेंगे। आज धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा। सरकारी कार्यो में जोड़ तोड़ करके सफलता पा लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आपका दबदबा रहेगा विरोधी आपके आगे आने की हिम्मत नही करेंगे। सहकर्मियों से बीच मे मतभेद होंगे निराकरण भी तुरंत हो जाएगा। घरेलू सुख भी आज उत्तम रहेगा। सुख सुविधा जुटाने पर खर्च करेंगे। लेकिन बाहर के खान-पान में संयम रखें बदहजमी गैस आदि की परेशानी हो सकती है। घर के बुजुर्ग से शुभ समाचार मिलेंगे।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन वृद्धिकारक रहेगा। आज प्रातः काल से ही मन मे धन प्राप्ति की तिकड़म लगी रहेगी धन कमाने का रास्ता गलत हो या सही इसका आपके ऊपर कोई फर्क नही पड़ेगा। मध्यान तक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा इसके बाद अचानक ही मेहनत फलीभूत होगी धन लाभ एक से अधिक साधनों से होगा। आप में स्वार्थ सिद्धि की भावना प्रबल रहेगी। कार्य क्षेत्र अथवा पारिवार में अपना काम बनाने के लिए दिखावे का गुस्सा करेंगे। वाणी में मिठास रहने से कार्य शीघ्र बन भी जाएंगे। विद्यार्थ एवं नौकरी पेशा जातक बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मान के पात्र बनेंगे। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से भेंट आनंदित करेगी।*

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप अपनी बुद्धि बल से ही सफलता पा सकते है। लेकिन आपकी मानसिकता बैठे बिठाये लाभ पाने की रहेगी इस वजह से मेहनत वाले कार्यो की अनदेखी करेंगे। अहम की भावना भी आज कुछ ज्यादा ही रहेगी किसी की बात को धैर्य से सुनने की जगह तुरंत प्रतिउत्तर देने से माहौल खराब होगा। नौकरी या व्यवसाय दोनो जगह श्रेष्ठ दिखाने की होड़ लगेगी इसका परिणाम शून्य ही रहेगा। सरकारी अथवा व्यवसाय संबंधित कागजी कार्यवाही के लिये भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धन लाभ रुक रुक कर होने से कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देना होगा। परिवार में रिश्तेदारो का आगमन हो सकता है। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। परिश्रम का उचित फल मुश्किल से ही मिलेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन अशांति से भरा रहेगा। दिन के आरंभ में ही किसी परिजन अथवा आस-पड़ोसी से कलह होने की संभावना है यहां गलती आपकी ही रहेगी लेकिन ना मानने के कारण विवाद बढेगा। कार्य क्षेत्र पर घर का गुस्सा उतारे पर सहकर्मियों से भी मतभेद होगा बाद में इसका पश्चाताप भी करेंगे लेकिन अवसर निकलने के बाद ही। धन लाभ किसी की खुशामद के बाद ही सम्भव है। मध्यान के बाद का समय चुनौती से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा बढ़ने से मन में उच्चाटन आएगा। कार्यो को छोड़ आराम करने का मन करेगा। घरेलु कार्यो में लापरवाही के कारण झगडे होने की संभावना है। सेहत में भी गिरावट अनुभव करेंगे। संताने जिद पर अड़ेंगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। लेकिन आज आप किसी अन्य की बातों में आकर हाथ आये लाभ से वंचित भी रह सकते है। कार्य क्षेत्र पर किसी अनुभवी की सलाह से ही आर्थिक आयोजन करें सफलता की संभावनाए बढ़ेंगी। विदेशी वस्तुओ के व्यवसाय में आज निवेश से बचें। नौकरी वाले लोगो को कम मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे जिससे सफलता की संभावना भी शत प्रतिशत रहेगी। विरोधी आपके आगे विफल रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है परंतु मन चाहा रोजगार पाने के लिए थोड़ा और समय लगेगा। मित्र-परिजनों के साथ हास्य-परिहास के वातावरण मिलने से मानसिक शांति मिलेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। काम काज को लेकर दिन के आरंभ से मन मे कोई गुप्त चिंता रहेगी जिसका निराकरण मध्यान बाद ही सम्भव होगा। व्यवसायी वर्ग आज प्रत्येक कार्य संकोच के साथ करेंगे निवेश करने में झिझकेंगे लेकिन आज निवेश करने का फल दुगुना होकर आने वाले समय मे अवश्य ही मिलेगा। शारीरिक रूप से आज चुस्त अनुभव करेंगे अपने कार्यो के साथ ही सामाजिक कार्यो के प्रति भी गंभीर रहेंगे। अधूरे कार्य पूर्ण करके ही आज दम लेंगे। मध्यान बाद धन लाभ होने से मन इच्छित कार्य पूर्ण करेंगे। खरीददारी करने का मन बनेगा। सहकर्मियों के भरोसे ना रहें। गृहस्थ में थोड़ी गरमा-गरमी रहने पर भी हालात सामान्य ही रहेंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज प्रातःकाल से ही मन पर चंचलता हावी रहेगी लेकिन आज बीते दिनों की अपेक्षा मानसिक रूप से हल्कापन अनुभव करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। आरम्भ में लापरवाही दिखाएंगे लेकिन जिम्मेदारी बढ़ने पर कार्यो को गंभीर होकर करेंगे जिससे सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। अधिकांश कार्य समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय के लिए आज अनुकूल परिस्थितियां बनेगी जिससे लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। नौकरी वाले लोग आज अधिकारी वर्ग से विशेष प्रयोजन सिद्ध कर पाएंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े बौद्धिक श्रम से बना लेंगे। परिजनों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मित्र परिचितों से संबंधो में मधुरता आएगी। छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन उतारचढ़ाव वाला रहेगा। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे पहले सेहत बाधा डालेगी बाद में आर्थिक अथवा अन्य पारिवारिक उलझनों के चलते बीच मे ही छोड़ना पड़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर आज विशेष सतर्क रहें असंयमित दिनचार्य के कारण कमजोरी एवं मासपेशी संबंधित तकलीफ हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन केवल संभावनाओ पर आधारित रहेगा। धन लाभ की आशाये जागेगी लेकिन अंत समय पर ढीली पड़ जाएगी खर्च आज संचित कोष से ही करना पड़ेगा। परिजन किसी वादे के अंत समय पर टालने से क्रोधित रहेंगे। संध्या बाद मानसिक रूप से विचिलत रहेंगे। मित्र रिश्तेदारों के व्यवहार आज अनअपेक्षित ही रहेगा|

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आशाजनक लाभ दिलाएगा किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने पर उत्साह से भरे रहेंगे। स्वभाव भी परोपकारी रहने से किसी के कार्य को मना नही करेंगे कार्य व्यवसाय से मध्यान बाद आकस्मिक धन लाभ होगा आज प्रयास करने पर डूबे धन की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यवसायियों का ध्यान मध्यान तक कार्य पर केंद्रित रहेगा इसका लाभ शीघ्र देखने को मिलेगा इसके बाद मन मनोरंजन की ओर भटकेगा फिर भी लाभ के स्त्रोत्र यथावत बने रहेंगे। खर्च भी कम रहने से आर्थिक बचत कर पाएंगे। सरकारी कार्य में कोई नई उलझन पड़ेगी आज ना ही करें। घर में शांति बनी रहेगी। महिला मित्रो से गलत फहमी होगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप अपनी महत्त्वकांक्षाओ की पूर्ति कर सकेंगे। दिन का पहला भाग आनंद से व्यतीत करेंगे सुख के लगभग सभी साधन उपलब्ध होंगे। कार्य क्षेत्र से धन के साथ सम्मान की भी प्राप्ति होगी। व्यापार में विस्तार करने की योजना गति पकड़ेगी निकट भविष्य में आय के नए मार्ग खुलेंगे। परिजनों की इच्छा पूर्ती होने से संबंधो में मधुरता बढ़ेगी। आज आपका मधुर व्यवहार सामाजिक क्षेत्र पर भी प्रसिद्धि दिलाएगा। धन लाभ के प्रबल योग है परंतु जल्दबाजी में गलत जगह निवेश भी हो सकता है। परिजन-मित्रो के साथ उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। संध्या का समय प्रेम-प्यार के लिए भी यादगार रहेगा। सुखोपभोग के खर्च लगे रहेंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन लाभप्रद रहेगा लेकिन आज आपको भ्रम में डालने वाली परिस्थितियों से बुद्धि विवेक द्वारा स्वयं ही विजय पानी होगी। काम-धंधा आरम्भ में आशा से कम रहेगा अव्यवस्था भी रहेगी मध्यान बाद अचानक तेजी आने से संभलने का अवसर नही मिलेगा फिर भी संध्या तक आशानुकूल धन लाभ होने से प्रसन्न रहेंगे। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्यभार के कारण थकान अनुभव करेंगे। निराशा में सरकारी विरोधी कार्य से बचे सरकार संबंधित कार्यो में भी आज प्रयास करने पर गति आएगी। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आएगा लेकिन इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा। घर में शांति रहेगी।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको पहले जैसी सुविधा नही मिलेगी प्रत्येक कार्य मे विघ्न बाधाए आएंगी पूर्व में बनाई योजनाए आज किसी कमी के कारण अधूरी रह सकती है। कार्य क्षेत्र पर छोटी सी चूंक से बड़ा नुकसान होने की संभावना है। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। स्वास्थ्य भी विपरीत रहने से कार्यो के प्रति उत्साहहीनता रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक कारणों से किसी से झड़प हो सकती है। परिचित आवश्यकता पड़ने पर टालमटोल करेंगे। व्यवहार को संतुलित बनाये रखें अन्यथा भविष्य में होंने वाले लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। परिवार में आपके कारण विवाद हो सकता है। वाणी अथवा व्यवहार से किसी को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखें। आज किसी अन्य के काम हाथ मे ना लें।

Best Wishes on Their Birthday, Congratulations, and Blessings to Those Who Have Birthdays Today
People born on the 12th have the root number three according to astrology. This is the representative number of Jupiter. Despite having a philosophical nature, you possess a special kind of enthusiasm. Your grasp in the field of education will be strong. You are a social being.

You are always in pursuit of perfection or one may say in pursuit of perfection, that’s why you often experience stress due to disorganization. Such individuals are straightforward, compassionate, and have high logical capabilities. Due to being disciplined, you may sometimes become authoritarian.

Lucky Dates: 3, 12, 21, 30

Lucky Numbers: 1, 3, 6, 7, 9

Lucky Years: 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

Presiding Deity: Goddess Saraswati, Lord Jupiter (Brihaspati), Lord Vishnu

Lucky Colors: Yellow, Gold, and Pink

Future Prediction According to Birth Date:
There will be auspicious events in the home or family. This year will be extremely pleasant for you. Plans for a new business can also be made. There will be a pleasant situation in married life. Success may be achieved in a particular examination. There is a good chance of excellent success in the profession due to talent. The support of the friends’ group will be pleasant. Enemies will be ineffective. There is also a possibility of travel related to an important task.

Today’s Horoscope

Aries
You will achieve victory in most of your endeavors today. It is necessary to strive for financial gain today. Success can be achieved in government work by negotiating. Your dominance will remain in the work field, and opponents will not dare to confront you. There may be conflicts with colleagues but they will be resolved immediately. Domestic happiness will also be excellent today. You will spend on comfort and conveniences. However, maintain restraint in outside dining as there might be problems like indigestion and gas. Good news will be received from the elderly at home.

Taurus
The day will be progressive. You will have a constant urge to earn money from early morning. It will be necessary to work hard until midday, after which success will suddenly follow hard work. Financial gain will occur through more than one means. You will have a strong desire for selfish success. You will exert a show of anger to make your mark in the workplace or in the family circle. Sweetness in speech will lead to the quick completion of work. People of both the educational and job sectors will gain respect for showing better performance. You will receive an opportunity to meet senior members of society and it will bring joy.

Gemini (Ka, Ki, Ku, Gh, Ng, Chh, Ke, Ko, Ha)
You can achieve success only through your intellectual strength today. However, it will be necessary to overlook hard-working tasks due to the preoccupation with ideation. There will be an excessive feeling of importance, and immediate responses instead of patiently listening to someone will spoil the atmosphere. It will be an intense attempt to show superiority in both job or business. An energetic pursuit of work will be seen today which will ultimately remain futile. Hurriedly trying to dominate will not yield results. A lot of effort will be required due to uneven work in domestic chores. There is also a possibility of travel related to important work.

Cancer
The day will be filled with unrest. In the beginning of the day, there is a possibility of quarrels with a relative or neighbor due to rudeness. There will also be disagreements with colleagues about home-related anger that may provoke conflicts. There will be pride from midday onwards due to the increase in competition in the workplace. You will feel the urge to leave work aside and take a rest. There might be disputes in household chores due to carelessness. There may be a decline in health. Offspring may be stubborn.

Leo
The day will bring financial benefits. However, you might miss out on benefits due to getting involved in someone else’s words. Showing your dominance in work areas will lead to a positive result. It will be advisable to conduct financial planning in commercial activities carefully. There will be some hesitation in investing in foreign products. Employees will not have to work hard for success. It will be beneficial to run a business in an organized manner. You should maintain restraint in spending on luxurious meals. Relations with family elders will be warm.

Virgo
The day will offer mixed results. There is a probability of obstacles in every task and they may remain incomplete due to a lack of confidence. You will find hindrances in the work field due to disorganization and a lack of plans in the past. The day will remain focused on the possibilities based on irregular activities. It will be necessary to show restraint on expenditures due to the likelihood of financial loss. There may be conflicts in family due to you. You should pay attention to not hurting anyone either through speech or behavior. It is better to overlook small matters.

Libra
There will be restlessness from early in the morning, but you will experience mental ease compared to previous days. Health will remain normal. There will be a shift from indifference to a natural effort to complete tasks. Favorable conditions will be established for expanding business today. Job holders will be able to attract attention from the officer class for their efficient performance. An increase in activity related to official paperwork will help in today’s movement. There will be proximity in relations with relatives and friends. There will be cordiality in familiar relationships. It will be better to ignore minor things.

Scorpio
The day will be versatile. Whichever work you plan to do, health will create obstacles first and then abrupt financial or other family entanglements might force you to leave it incomplete in the middle. The obstacle from irregular activities due to indifference will not affect daily work. There is a likelihood of significant financial gain by evening and you will be pleased. There may be a conflict with someone due to financial reasons in job fields. It will be necessary to take care while conducting business related changes. There will be happiness in the family. Meeting with your favorite female friends may be unexpected today.

Sagittarius
The day will bring favorable profits. Surpassing previous work to gain financial benefits will be the maximum priority for you today. In the work or business field, you will refrain from rejecting someone’s work and by doing so avoid obstructing the receipt of impending benefits. Internationally related business investment will be saved today. Persons on the job need to do less work to achieve remarkable success. Today, you will work in a planned manner, which will increase the chances of success by a hundred percent. Opponents will remain unsuccessful. Unemployed people have a chance of getting a job, although they still need to wait for a while longer to get the job they desire. There will be humor and amusement in the atmosphere when gathered with friends and relatives. You will spend on for pleasure and comfort.

Capricorn
You will be able to achieve your ambitions today. The day’s first part will be spent in joy, and almost all resources for happiness will be available. There will be a constant effort for income until midday. Suddenly, hard work will bear fruit and multiple sources of income will be achieved. You will have a strong desire to achieve rank in order to establish your work in the business field or in the family. The work atmosphere will revolve around financial planning. The day will result in gaining impetus later. You will feel inclined towards pleasure and relaxation, but you will continue to spend your strength towards beneficial gains. Expenses will remain low, which will enable economical savings and spending on home comfort. There will be family tranquility.

Aquarius
The day will be fruitful but you will be confused by circumstances that will need to be resolved with wisdom and discretion. Every work will have obstacles and will be full of impediments. Due to an old plan, the day may seem incomplete due to some deficiency. Financial loss is likely. There will be a lack of enthusiasm due to an irregular routine and difficulty in muscle relations. There may be a possibility of conflict with an associate due to an issue in the work field. More deliberation and balancing of behavior will help to gain benefits in both the present and future. Disagreements could occur within the family due to you. Pay attention to not hurting anyone through speech or behavior. It is better to not take on someone else’s work today.

Pisces (Dee, Doo, Th, Jh, Ny, De, Do, Chaa, Chee)
You will experience obstacles in every work and may feel confused and troubled. Projects made in the past may remain incomplete due to a lack of support caused by some mistakes. Today will not be favorable for executing every plan. There may be inadequate completion of tasks due to a distracted mind. There will be a possibility of clashes due to the need for necessary acquaintances. You will hesitate to invest in business and take informed decisions. It will be necessary to maintain restraint in behavior and to be aware of random expenses. You might have disputes in family relations. It is better to avoid hurting anyone through speech or behavior. Refrain from taking on others’ work today.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Quote of the week

“Every sunset is an opportunity to reset. Every sunrise begins with new eyes.”

~ Richie Norton