🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🌤 दिनांक – 04 मार्च 2025
🌤 दिन – मंगलवार
🌤 विक्रम संवत – 2081
🌤 शक संवत -1946
🌤 अयन – उत्तरायण
🌤 ऋतु – वसंत ॠतु
🌤 मास – फाल्गुन
🌤 पक्ष – शुक्ल
🌤 तिथि – पंचमी शाम 03:16 तक तत्पश्चात षष्ठी
🌤 नक्षत्र – भरणी 05 मार्च रात्रि 02:37 तक तत्पश्चात कृत्तिका
🌤 योग – ब्रह्म 05 मार्च रात्रि 02:07 तक तत्पश्चात वैधृति
🌤 राहुकाल – शाम 03:47 से शाम 05:16 तक
🌤 सूर्योदय 06:57
🌤 सूर्यास्त – 06:43
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩 *व्रत पर्व विवरण-
💥 विशेष- पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
मधु और कैटभ की कथा और भी रहस्यमय और प्रतीकात्मक है। यह केवल युद्ध की एक गाथा नहीं है, बल्कि यह सृष्टि के आरंभ, ब्रह्मांड की रचना, और अधर्म के अंत की एक अद्भुत कहानी है।
जब सृष्टि का आरंभ हुआ, चारों ओर केवल अनंत जल था। ब्रह्मा जी, जो भगवान विष्णु की नाभि से प्रकट हुए थे, वे सृष्टि रचना में व्यस्त थे। इसी बीच मधु और कैटभ नामक असुर उत्पन्न हुए, जो भगवान विष्णु के कान के मैल से जन्मे थे। वे असुर अपनी अद्भुत शक्ति और मायावी प्रकृति के कारण पूरे ब्रह्मांड को चुनौती देने लगे।
उन्होंने अपनी शक्ति का उपयोग कर वेदों को चुरा लिया और उन्हें आदिम महासागर के जल में छिपा दिया। वेद सृष्टि का आधार थे, और उनके बिना ब्रह्मा जी सृष्टि रचना करने में असमर्थ हो गए। वे घबराकर भगवान विष्णु की शरण में गए और उनसे सहायता मांगी।
भगवान विष्णु उस समय योगनिद्रा में लीन थे। ब्रह्मा जी की करुण पुकार सुनकर, योगमाया ने विष्णु को जागृत किया। भगवान विष्णु ने जैसे ही इस संकट को समझा, उन्होंने तुरंत अपने दिव्य रूप में महासागर के भीतर प्रवेश किया और मधु और कैटभ को चुनौती दी।
मधु और कैटभ अत्यंत अहंकारी थे। उन्होंने भगवान विष्णु को देखकर हँसते हुए कहा, “हमारा पराक्रम अमर है। हमसे कोई भी नहीं जीत सकता। यदि तुममें साहस है, तो आओ और हमें हराकर दिखाओ!”
यह युद्ध पांच हजार वर्षों तक चला। महासागर की लहरें इस महायुद्ध की तीव्रता से कांप उठीं। मधु और कैटभ अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए अपने शरीर को हजार योजन तक बढ़ा लेते, लेकिन भगवान विष्णु ने अपनी दिव्य माया से उनकी हर चाल को विफल कर दिया।
अंततः, भगवान विष्णु ने अपनी चतुराई का सहारा लिया। उन्होंने मधु और कैटभ से कहा, “तुम दोनों वास्तव में महान योद्धा हो। मैं तुम्हारे पराक्रम से प्रभावित हूँ।तुम्हारी इच्छानुसार,मैं तुम्हें वध करने के लिए केवल वहीं वार करूंगा,जहाँ तुम अनुमति दोगे।”
अपने अहंकार में चूर मधु और कैटभ ने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारी मृत्यु केवल उस स्थान पर हो,जहाँ जल न हो।”
भगवान विष्णु मुस्कुराए।उन्होंने अपनी विशाल जांघों को पानी से ऊपर उठाकर ठोस भूमि का रूप दे दिया।जैसे ही मधु और कैटभ ने अपनी विशाल काया को और बड़ा किया,भगवान विष्णु ने अपनी जांघों पर उन्हें गिरा लिया। इसके बाद,अपने सुदर्शन चक्र का उपयोग करते हुए,उन्होंने दोनों असुरों के सिर काट दिए।
कहते हैं कि मधु और कैटभ के शरीर के टुकड़े बारह भागों में विभाजित होकर पृथ्वी पर फैल गए। इन्हें पृथ्वी की बारह भूकंपीय प्लेटों का प्रतीक माना जाता है।
इस महायुद्ध के बाद भगवान विष्णु को मधुसूदन (मधु का संहारक) और कैटभजित (कैटभ का विजेता) की उपाधियाँ मिलीं। यह कथा हमें सिखाती है कि अहंकार और अधर्म चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो,उसका अंत निश्चित है,और भगवान विष्णु जैसे रक्षक सदा धर्म की स्थापना के लिए तत्पर रहते हैं..!!
_*।। महाभारत में भगवद्गीता ।।*_
महाभारत में धृतराष्ट्र – संजय का संवाद सबसे लंबा प्रश्नोत्तरीमय संवाद है। यह संवाद भीष्म पर्व से प्रारंभ होता है तथा द्रोण पर्व, कर्ण पर्व, शल्य पर्व, सौप्तिक पर्व से होते हुए स्त्री पर्व में जाकर समाप्त होता है ।
महाभारत में कुल 18 पर्व हैं। इन पर्वों में क्रमशः पांचवा पर्व भीष्म -पर्व, छठवां पर्व द्रोण- पर्व, सातवां पर्व कर्ण -पर्व तथा आठवां पर्व शल्य -पर्व है। जिन रथी एवं महारथियों के नाम पर पर्व हैं, वे सभी धृतराष्ट्र पक्ष के हैं। आइए ! इस पर विचार करें कि ऐसा क्यों है ?
बड़ा आश्चर्य होता है कि महाभारत में किसी भी पर्व का नामकरण न तो किसी पांडवों पर है और न ही भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर ही है। इस पर जब हम विचार करते हैं, तो यह ध्यान में आता है कि जिस पर्व में जिस व्यक्ति- विशेष की चर्चा हुई है, उसी पर्व में वह व्यक्ति-विशेष मारा जाता है।
भीष्म पर्व में भीष्म घायल हो जाते हैं और अनुशासन पर्व के अंतर्गत शरीर त्याग कर देते हैं। द्रोण-पर्व में द्रोण की, कर्ण-पर्व में कर्ण की तथा शल्य-पर्व में शल्य की हत्या हो जाती है। शायद यही कारण रहा होगा कि महर्षि वेदव्यास जी ने किसी पांडव के नाम पर अथवा भगवान श्री कृष्ण के नाम पर किसी पर्व का नाम नहीं लिखा।
महाभारत की भांति ही भगवद्गीता में भी सबसे लंबा संवाद धृतराष्ट्र एवं संजय का ही है। ७०० श्लोक वाली भगवद्गीता में प्रथम एवं एकमात्र श्लोक धृतराष्ट्र का है। उसके पश्चात ६९९ श्लोक संजय के हैं। इसी के अंतर्गत भगवान श्री कृष्ण एवं अर्जुन का संवाद आता है ।
भगवद्गीता एकल प्रश्नोत्तरी है। एक ही व्यक्ति ने प्रश्न किया है और एक ही व्यक्ति ने जवाब दिया है। शुरू में धृतराष्ट्र प्रश्न करते हैं तथा संजय उत्तर देते हैं। ये दोनों हस्तिनापुर के राजभवन में बैठकर संवादमय प्रश्नोत्तरी कर रहे हैं। वहां कोई अन्य तीसरा व्यक्ति नहीं है। अतः केवल दोनों के मध्य ही संवाद हो रहा है।
तत्पश्चात् अर्जुन प्रश्न करते हैं एवं भगवान श्रीकृष्ण उत्तर देते हैं। ये दोनों कुरुक्षेत्र के रणक्षेत्र में दोनों सेनाओं के मध्य एक ही रथ पर विराजमान हैं।
वहां, हैं तो अनेक योद्धा, पर यह प्रश्नोत्तरीमय संवाद केवल और केवल भगवान श्री कृष्ण एवं अर्जुन के बीच ही हो रहा है । वहां पर उपस्थित अठारह अक्षौहिणी सेना में से किसी को भी यह संवाद सुनाई नहीं पड़ रहा है सिवाय संजय के।
अद्भुत है यह भगवद्गीता।
🔹देशी गोघृत सेवन के लाभ :🔹
🔸(१) हृदय स्वस्थ व बलवान होता है। रक्तदाब नियंत्रित रहता है । हृदय की रक्तवाहिनियों की धमनी प्रतिचय (atherosclerosis) से रक्षा करता है। अतः हृदयरोग से रक्षा हेतु तथा हृदय रोगियों के लिए यह घी अत्यंत लाभदायी है ।
🔸(२) इससे ओज की वृद्धि व दीर्घायुष्य की प्राप्ति होती है।
🔸(३) मस्तिष्क की कोशिकाएँ (neurons) पुष्ट हो जाती हैं, जिससे बुद्धि व इन्द्रियों की कार्यक्षमता विकसित होती है। बुद्धि, धारणाशक्ति एवं स्मृति की वृद्धि होती है।
🔸(४) मन का सत्व गुण विकसित होकर चिंता, तनाव, चिड़चिड़ापन, क्रोध आदि दूर होने में मदद मिलती है । मन की एकाग्रता बढ़ती है । साधना में उन्नति होती है ।
🔸(५) नेत्रज्योति बढ़ती है । चश्मा, मोतियाबिंद (cataract), काँचबिंदु (glaucoma) व आँखों की अन्य समस्याओं से रक्षा होती है ।
🔸(६) हड्डियाँ व स्नायु सशक्त होते हैं। संधिस्थान (joints) लचीले व मजबूत बनते हैं ।
🔸(७) कैंसर से लड़ने व उसकी रोकथाम की आश्चर्यजनक क्षमता प्राप्त होती है ।
🔸(८) रोगप्रतिरोधक शक्ति (immunity power) बढ़कर घातक विषाणुजन्य संक्रमणों (viral infections) से प्रतिकार करने की शक्ति मिलती है ।
🔸(९) जठराग्नि तीव्र व पाचन-संस्थान सशक्त होता है। मोटापा नहीं आता, वजन नियंत्रित रहता है । वीर्य पुष्ट होता है। यौवन दीर्घकाल तक बना रहता है ।
🔸(१०) चेहरे की सौम्यता, तेज एवं सुंदरता बढ़ती है। स्वर उत्तम होता है एवं रंग निखरता है। बाल घने, मुलायम व लम्बे होते हैं ।
🔸(११) गर्भवती माँ द्वारा सेवन करने पर गर्भस्थ शिशु बलवान, पुष्ट और बुद्धिमान बनता है ।
इनके अतिरिक्त असंख्य लाभ प्राप्त होते हैं ।
🔹यह घी संत श्री आशारामजी आश्रमों में सत्साहित्य सेवा केन्द्रों से व समितियों से प्राप्त हो सकता है ।
🌷 नजर-दोष निवारण के लिए 🌷
💁🏼♂ घर में किसीको नजर लगी हो तो घर के आँगन में तुलसी का पौधा (गमले में या जैसी व्यवस्था हो) लगाकर उसके सामने रोज सायंकाल में दीपक प्रज्वलित करें ।
🙏🏻
🌷 भय दूर करने हेतु 🌷
👉🏻 आनंद रामायण में आता है कि सोते समय या प्रात: अथवा यात्रा के आरम्भ के समय कोई भयभीत व्यक्ति हनुमानजी के ये १२ नाम लेता है तो उसका भय दूर हो जाता है |
➡ १] हनुमान
➡ २] अंजनीसुत (अंजनीपुत्र)
➡ ३] वायुपुत्र
➡ ४] महाबली
➡ ५] रामेष्ट अर्थात रामजी के प्रिय
➡ ६] फाल्गुनसख ( अर्जुन के मित्र)
➡ ७] पिंगाक्ष (भूरे नेत्रवाले)
➡ ८] अमिताविक्रम ( अनंत बलशाली)
➡ ९] उदधिक्रमण (समुद्र लाँघनेवाले )
➡ १०] सीताशोकविनाशन
➡ ११] लक्ष्मणप्राणदाता
➡ १२] दशग्रीवदर्पहा अर्थात रावण के घमंड को दूर करनेवाले |
🙏🏻
पंचक शुरू– 27 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार को शाम 04:37 बजे
पंचक खत्म– 3 मार्च 2025, सोमवार को सुबह 6:39 बजे
पंचक शुरू– 26 मार्च 2025, बुधवार को दोपहर 03:14 बजे
पंचक खत्म– 30 मार्च 2025, रविवार को शाम 04:35 बजे
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको किसी से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपको बिना सोचे समझे किसी योजना में धन लगाने से बचना होगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको आर्थिक मामलों में किसी योजना पर भरोसा नहीं करना है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। कुछ नया करने की कोशिश आपकी रंग लाएगी। रोजगार के तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपने सहयोगियों से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको तरक्की करते देखा आपको विरोधी परेशान रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। माता जी की सेहत में यदि गिरावट आ गई थी, वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सलाह सभी के खूब काम आएगी। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाना नुकसान देगा। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। संतान पढ़ाई-लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करेगी, जिससे उन्हें पुरस्कार भी मिलेंगे। नौकरी को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करना होगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों में अच्छी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं शॉपिंग आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन खर्च करेंगे, जिसके बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा फोकस करना होगा और अपने दिल की जगह दिमाग की सुने। पारिवारिक मामलों को आप हल्के में ना लें, नहीं तो इससे रिश्तों में दूरी आ सकती हैं। सेहत को लेकर आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। आपके ऊपर काम अधिक रहेगा, जिस कारण आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी के बारे में सोच विचारकर सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेने थोड़ा सोच समझकर करना होगा। आप किसी मकान आदि की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई मित्र आपसे कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में कामों में बदलाव होने से आपका मन खुश रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को ध्यान रखकर निपटना होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। बिजनेस में आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। विद्यार्थीयो की पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याएं उनके सीनियर की मदद से दूर होते देख रही हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी आय में वृद्धि होगी और आपका मान सम्मान बढ़ाने से आपको खुशी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ें, तो बेहतर रहने वाला है। कोई निर्णय आप जल्दबाजी में ना लें। आपको किसी से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा और व्यवसाय में आप नवीनता ला सके, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती है, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। परोपकार के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। जीवनसाथी को अपने करियर में अच्छी सफलता मिलेगी, उन्हें किसी सरकारी नौकरी की भी प्राप्ति हो सकती है।
Leave a Reply