Sanatan Panchang 09112026 Rashifal Samadhan

सनातन पंचांग — 9 नवम्बर 2026

आज का मनोवैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक विचार

प्रेम • शांति • समृद्धि

Happy Govardhan Puja! गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।

गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, गौवंश, अन्न, जल और सामूहिक सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देती है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर यह संदेश दिया कि सच्ची शक्ति अहंकार में नहीं, बल्कि संरक्षण, करुणा और सामूहिक कल्याण में निहित है।

आज का विशेष विचार — English Thought

“Gratitude deepens our connections, kindness strengthens our relationships, and inner peace enriches our lives.”

हिंदी अनुवाद:

“कृतज्ञता हमारे संबंधों को गहरा करती है, दयालुता रिश्तों को मजबूत बनाती है और आंतरिक शांति हमारे जीवन को समृद्ध करती है।”

विचार का आधार: यह आज के लिए तैयार किया गया मौलिक विचार है, किसी शोधकर्ता का शब्दशः उद्धरण नहीं। इसकी प्रेरणा स्विट्जरलैंड में सामाजिक सहयोग, कृतज्ञता और मानसिक कल्याण पर हुए नवीनतम शोध से ली गई है।

स्विट्जरलैंड के शोधकर्ताओं का महत्वपूर्ण अध्ययन

स्विट्जरलैंड के Geneva University Hospitals और University of Geneva से जुड़े शोधकर्ताओं की टीम ने 2026 में सामाजिक सहयोग और अकेलेपन पर एक अध्ययन प्रकाशित किया।

इस शोध के प्रमुख लेखक हैं:

– Dr. Stephanie Schrempft
– Dr. Hélène Baysson
– Dr. Roxane Dumont
– Prof. Silvia Stringhini
– Prof. Idris Guessous
– Dr. Mayssam Nehme

इस अध्ययन में 2021 से 2025 के बीच 6,311 वयस्कों के अनुभवों का विश्लेषण किया गया। शोध में पाया गया कि बेहतर मनोवैज्ञानिक संसाधन और सामाजिक सहयोग लोगों में अकेलेपन की भावना कम करने तथा सामाजिक जुड़ाव को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं।

शोध का व्यावहारिक संदेश: जीवन में भरोसेमंद संबंध, भावनात्मक सहयोग और मानसिक मजबूती भी समृद्धि के महत्वपूर्ण आधार हैं।

इस विचार का सरल अर्थ

हम अक्सर समृद्धि को धन, संपत्ति और सुविधाओं से जोड़ते हैं। लेकिन जीवन की वास्तविक खुशहाली तब बढ़ती है जब हमारे पास प्रेमपूर्ण संबंध, भरोसेमंद मित्र, परिवार का सहयोग और मन की शांति होती है।

कृतज्ञता हमें दूसरों के योगदान का महत्व समझाती है। दयालुता हमें सहयोग करना सिखाती है और आंतरिक शांति हमें कठिन परिस्थितियों में संतुलित रखती है।

भारतीय जीवन से उदाहरण

1. परिवार में बुजुर्गों का सम्मान करना और उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना प्रेम का रूप है।
2. किसान, पशु-पक्षियों और प्रकृति के प्रति कृतज्ञ रहना जीवन के आधारों का सम्मान है।
3. किसी जरूरतमंद को भोजन कराना और अन्न का सम्मान करना सेवा है।
4. पड़ोसियों और समाज के लोगों के साथ मिलकर त्योहार मनाना सहयोग और सद्भाव का उदाहरण है।
5. कठिन समय में किसी व्यक्ति का साथ देना वास्तविक मानवीय संवेदना है।

सनातन धर्म का आध्यात्मिक संदर्भ

भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें प्रकृति और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाती है।

गोवर्धन पर्वत धारण करने की कथा में सामूहिक विश्वास, संरक्षण और अहंकार के त्याग का संदेश निहित है। यह हमें सिखाती है कि शक्ति का उपयोग दूसरों की रक्षा और कल्याण के लिए होना चाहिए।

भगवद्गीता का कर्मयोग भी अपने कर्तव्यों को निष्ठा और समर्पण से निभाने की प्रेरणा देता है।

“वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना हमें समस्त संसार को एक परिवार मानकर चलने का संदेश देती है।

गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट का आयोजन इसी भावना का सुंदर उदाहरण है—अन्न के प्रति सम्मान, सामूहिक सहभागिता और प्रसाद के रूप में खुशियाँ बाँटना।

आज की उत्तम सलाह

1. अन्न का सम्मान करें और भोजन व्यर्थ न जाने दें।
2. गौवंश और अन्य पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशील रहें।
3. अपनी क्षमता के अनुसार किसी जरूरतमंद को भोजन कराएँ।
4. परिवार और समाज में प्रेम, सहयोग और सद्भाव बनाए रखें।
5. प्रकृति, जल और पर्यावरण के संरक्षण में अपना योगदान दें।
6. अहंकार के स्थान पर विनम्रता और कृतज्ञता को महत्व दें।

आज का चिंतन

“क्या मेरी समृद्धि केवल मेरे अपने सुख तक सीमित है, या उससे परिवार, समाज, प्रकृति और जरूरतमंद लोगों का भी कल्याण हो रहा है?”

गोवर्धन पूजा का संदेश है—प्रकृति का सम्मान करें, अन्न का आदर करें और सामूहिक कल्याण के लिए अपने सामर्थ्य के अनुसार योगदान दें।

आज का उत्तम प्रेरणादायक विचार

“A grateful heart finds abundance, a peaceful mind finds strength, and a kind soul makes the world brighter.”

हिंदी भावार्थ:

“कृतज्ञ हृदय को जीवन में समृद्धि दिखाई देती है, शांत मन को कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति मिलती है और दयालु व्यक्ति अपने व्यवहार से संसार को अधिक सुंदर बनाता है।”

आज का संकल्प

आज मैं अन्न, प्रकृति और जीवन के प्रति कृतज्ञ रहूँगा। अपने व्यवहार में प्रेम, अपने विचारों में शांति और अपने कर्मों में सेवा की भावना बनाए रखूँगा। मेरी समृद्धि से दूसरों का भी कल्याण हो—यही मेरा संकल्प है।

Happy Govardhan Puja! गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।

बॉलीवुड एस्ट्रोवास्तू 9431848786

साम्ब सदाशिव हरे हरे

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️ दिनांक – 09 नवम्बर 2026
🌤️ दिन – सोमवार
🌤️ विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत – 1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – हेमंत ऋतु
🌤️ मास – कार्तिक (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – अमावस्या दोपहर 12:31 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
🌤️ नक्षत्र – स्वाती सुबह 07:24 तक तत्पश्चात विशाखा
🌤️ योग – सौभाग्य 10 नवम्बर रात्रि 02:57 तक तत्पश्चात शोभन
🌤️राहुकाल – सुबह 08:10 से सुबह 09:34 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:46
🌤️ सूर्यास्त – 05:57
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा में
🚩व्रत पर्व विवरण – कार्तिक अमावस्या, सोमवती अमावस्या (सूर्योदय से दोपहर 12:31 तक), बलि प्रतिपदा गोवर्धन पूजा, गौ क्रीडा, अन्नकूट
विशेष – अमावस्या एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
             🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 सोमवती अमावस्या पर विशेष मंत्र 🌷
➡️ 09 नवम्बर 2026 सोमवार को सूर्योदय से दोपहर 12:31 तक सोमवती अमावस्या है।
💵 जिनको पैसो की कमजोरी है तो तुलसी माता को १०८ प्रदिक्षणा करें | और  श्री हरि…. श्री हरि…. श्री हरि…. श्री हरि…. ‘श्री’ माना सम्पदा, ‘हरि’ माना भगवान की दया पाना | तो गरीबी चली जायेगी
🙏🏻
             🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 अन्नकूट दिवस / गोवर्धन-पूजा 🌷
➡️ 09 नवम्बर 2026 सोमवार को अन्नकूट दिवस एवं गोवर्धन-पूजा है ।
🙏🏻 धर्मसिन्धु आदि शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन-पूजा के दिन गायों को सजाकर, उनकी पूजा करके उन्हें भोज्य पदार्थ आदि अर्पित करने का विधान है। इस दिन गौओ को सजाकर उनकी पूजा करके यह मंत्र करना चाहिये, गौ-पूजन का मंत्र –
🌷 लक्ष्मीर्या लोकपालानां धेनुरूपेण संस्थिता ।
घृतं वहति यज्ञार्थ मम पापं त्यपोहतु ॥
🐄 (धेनु रूप में स्थित जो लोकपालों की साक्षात लक्ष्मी है तथा जो यज्ञ के लिए घी देती है , वह गौ माता मेरे पापों का नाश करें । रात्रि को गरीबों को यथा सम्भव अन्न दान करना चाहिये ।
🙏🏻
             🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 कैसे करें नूतन वर्ष का स्वागत – पुण्यमय दर्शन
➡ 10 नवम्बर 2026 मंगलवार को गुजराती नूतन वर्ष एवं कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा (पूरा दिन शुभ मुहूर्त)
🌿 पहले के जमाने में गाँवों में दीपावली के दिनों में वर्ष के प्रथम दिन नीम और अशोक वृक्ष के पत्तों के तोरण (बंदनवार) बाँधते थे, जिससे कि वहाँ से लोग गुजरें तो वर्ष भर प्रसन्न रहें, निरोग रहें । अशोक और नीम के पत्तों में रोगप्रतिकारक शक्ति होती है । उस तोरण के नीचे से गुजरकर जाने से वर्ष भर रोगप्रतिकारक शक्ति बनी रहती है । वर्ष के प्रथम दिन आप भी अपने घरों में तोरण बाँधो तो अच्छा है ।
🎇 दीपावली का दिन वर्ष का आखिरी दिन है और बाद का दिन वर्ष का प्रथम दिन है, विक्रम सम्वत् के आरम्भ का दिन है (गुजराती पंचांग अनुसार) । उस दिन जो प्रसन्न रहता है, वर्ष भर उसका प्रसन्नता से जाता है ।
🙏🏻 ’महाभारत’  में भगवान व्यास जी कहते हैं-
यो यादृशेन भावेन तिष्ठत्यस्यां युधिष्ठिर।
हर्षदैन्यादिरूपेण तस्य वर्षं प्रयाति वै।।
🙏🏻 ’हे युधिष्ठिर ! आज नूतन वर्ष के प्रथम दिन जो मनुष्य हर्ष में रहता है, उसका पूरा वर्ष हर्ष में जाता है और जो शोक में रहता है, उसका पूरा वर्ष शोक में व्यतीत होता है।‘
🎇 नूतन वर्ष के दिन मंगलमय चीजों का दर्शन करना भी शुभ माना गया है, पुण्य-प्रदायक माना गया है। जैसेः
➡ उत्तम ब्राह्मण, तीर्थ, वैष्णव, देव-प्रतिमा, सूर्यदेव, सती स्त्री, संन्यासी, यति, ब्रह्मचारी, गौ, अग्नि, गुरु, गजराज, सिंह, श्वेत अश्व, शुक, कोकिल, खंजरीट (खंजन), हंस, मोर, नीलकंठ, शंख पक्षी, बछड़े सहित गाय, पीपल वृक्ष, पति-पुत्रवती नारी, तीर्थयात्री, दीपक, सुवर्ण, मणि, मोती, हीरा, माणिक्य, तुलसी, श्वेत पुष्प, फ़ल, श्वेत धान्य, घी, दही, शहद, भरा हुआ घड़ा, लावा, दर्पण, जल, श्वेत पुष्पों की माला, गोरोचन, कपूर, चाँदी, तालाब, फूलों से भरी हुई वाटिका, शुक्ल पक्ष का चन्द्रमा, चंदन, कस्तूरी, कुम- कुम, पताका, अक्षयवट (प्रयाग तथा गया स्थित वटवृक्ष) देववृक्ष (गूगल), देवालय, देवसंबंधी जलाशय, देवता के आश्रित भक्त, देववट, सुगंधित वायु शंख, दुंदुभि, सीपी, मूँगा, स्फटिक मणि, कुश की जड़, गंगाजी मिट्टी, कुश, ताँबा, पुराण की पुस्तक, शुद्ध और बीजमंत्रसहित भगवान विष्णु का यंत्र, चिकनी दूब, रत्न, तपस्वी, सिद्ध मंत्र, समुद्र, कृष्णसार (काला) मृग, यज्ञ, महान उत्सव, गोमूत्र, गोबर, गोदुग्ध, गोधूलि, गौशाला, गोखुर, पकी हुई फसल से भरा खेत, सुंदर (सदाचारी) पद्मिनी, सुंदर वेष, वस्त्र एवं दिव्य आभूषणों से विभूषित सौभाग्यवती स्त्री, क्षेमकरी, गंध, दूर्वा, चावल औऱ अक्षत (अखंड चावल), सिद्धान्न (पकाया हुआ अन्न) और उत्तम अन्न – इन सबके दर्शन से पुण्य लाभ होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्णजन्म खंड, अध्यायः 76 एवं 78)
🌷 कैसे करें नूतन वर्ष का स्वागत
🙏🏻 नूतन वर्ष के दिन सुबह जगते ही बिस्तर पर बैठे-बैठे चिंतन करना कि ‘आनंदस्वरूप परमात्मा मेरा आत्मा है । प्रभु मेरे सुहृद हैं, सखा हैं, परम हितैषी हैं, ॐ ॐ आनंद ॐ… ॐ ॐ माधुर्य ॐ…। वर्ष शुरू हुआ और देखते-देखते आयुष्य का एक साल बीत जायेगा फिर दीपावली आयेगी । आयुष्य क्षीण हो रहा है । आयुष्य क्षीण हो जाय उसके पहले मेरा अज्ञान क्षीण हो जाय । हे ज्ञानदाता प्रभु ! मेरा दुःख नष्ट हो जाय, मेरी चिंताएँ चूर हो जायें । हे चैतन्यस्वरूप प्रभु ! संसार की आसक्ति से दुःख, चिंता और अज्ञान बढ़ता है और तेरी प्रीति से सुख, शांति और माधुर्य का निखार होता है । प्रभु ! तुम कैसे हो तुम्हीं जानो, हम जैसे-तैसे हैं तुम्हारे हैं देव ! ॐ ॐ ॐ…
🙏🏻 फिर बिस्तर पर तनिक शांत बैठे रहकर अपनी दोनों हथेलियों को देखना –
🌷 कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती ।
करमूले तु गोविंदः प्रभाते करदर्शनम् ।।
🙏🏻 अपने मुँह पर हाथ घुमा लेना । फिर दायाँ नथुना चलता हो तो दायाँ पैर और बायाँ चलता हो तो बायाँ पैर धरती पर पहले रखना ।
🙏🏻 इस दिन विचारना कि “जिन विचारों और कर्मों को करने से हम मनुष्यता की महानता से नीचे आते हैं उनमें कितना समय बरबाद हुआ ? अब नहीं करेंगे अथवा कम समय देंगे और जिनसे मनुष्य-जीवन का फायदा होता है – सत्संग है, भगवन्नाम सुमिरन है, सुख और दुःख में समता है, साक्षीभाव है… इनमें हम ज्यादा समय देंगे, आत्मज्योति में जियेंगे । रोज सुबह नींद में से उठकर ५ मिनट शिवनेत्र पर ॐकार या ज्योति अथवा भगवान की भावना करेंगे…।“
             🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🌷🙏

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 9 नवंबर
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2027, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे।

परिवार और रिलेशन: पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

महत्वपूर्ण कार्य: आज कई योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

🌹आज का राशिफल ⚜🌹
दिनांक : 09 नवम्बर 2026

🐊मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन प्रत्येक कार्यों में विजय दिलाने वाला रहेगा लेकिन इसके लिये समय का सदुपयोग करना पड़ेगा। परिवार में भाई बंधुओं से ईर्ष्या युक्त संबंध रहेंगे। अन्य लोगों आपकी प्रगति देख वैरभाव रखेंगे। आप भी आज किसी कारण से हीन भावना से ग्रस्त रहेंगे। आज अपने काम से काम रखें अन्यथा अनुकूल दिन का उचित लाभ नहीं मिल सकेगा। अतिआवश्यक कार्य संध्या से पहले पूर्ण कर लें इसके बाद शारीरिक अथवा अन्य कारणों से बाधा आने लगेगी। कार्य क्षेत्र पर अथवा आस पडोस में नए शत्रु पनपेंगे, सतर्क रहें। स्त्री संतानों से भी किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा दैनिक कार्यो की भागमभाग में शरीर की अवहेलना बाद में भारी पड़ेगी। व्यावसायिक कार्य मे परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी लाभ आशाजनक नहीं होगा। आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य के हिस्से में भी जा सकता है लापरवाही से बचें। आज की गई मेहनत का सकारत्मक परिणाम संध्या बाद से देखने को मिलेगा कई दिनों से चल रही आर्थिक तंगी में कमी आएगी लेकिन धन लाभ आज आंशिक लेकिन निकट भविष्य में आशाजनक रहेगा। परिवार ने संतानों का मनमाना व्यवहार मन दुख का कारण बनेगा पारिवारिक सुख में कमी आएगी। शरीर मे कोई नया रोग होने की संभावना भी है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा व्यवहार में नरमी रहने से आज किसी से भी आसानी से कार्य निकाल लेंगे कार्य क्षेत्र पर आज लाभ के कई सौदे मिलेंगे लेकिन मनमौजी स्वभाव के कारण इनसे पूरा लाभ नही उठा सकेंगे। धन की आमद के लिए निरंतर प्रयास करेंगे लेकिन आज ज्यादा धनलाभ नही हो पायेगा परन्तु घर एवं बाहर सम्मान जरूर बढेगा आज ना चाहकर भी किसी की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी दो पक्षो के झगड़े सुलझाने में मध्यस्थता करनी पडेगी। कार्य व्यवसाय में आज बीते कल की तुलना में कम परिश्रम करेंगे फिर भी लाभ की आशा ज्यादा लगाएंगे। परिवार के सदस्य आप के ऊपर ज्यादा विश्वास करेंगे लेकिन काम के समय आनाकानी करने पर मन दुखी होगा। पेट की गैस को छोड़ सेहत आज अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा आज किसी ना किसी कारण से मानसिक संताप होगा। पूर्व में की किसी गलती का पश्चाताप होगा लेकिन विपरीत परिस्थिति के कारण सुधार भी नही कर सकेंगे। सेहत मध्यान तक नरम रहेगी हाथ पैर एवं अन्य शारीरिक अंगों में शितिलता के कारण कार्य बेमन से करने पड़ेंगे। कार्य व्यवसाय की स्थिति भी दयनीय ही रहेगी अन्य लोगो के ऊपर आश्रित रहना पड़ेगा। धन लाभ होगा लेकिन व्यर्थ के खर्चो में लग जायेगा। माता अथवा घर की महिलाओं की सेहत भी नरम रहने के कारण वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा। उधारी के लेन देन से बचे वरना आगे आर्थिक समस्या गहरा सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आर्थिक उन्नति के योग बन रहे है लेकिन साथ ही सामाजिक क्षेत्र पर बदनामी अथवा किसी मामूली बात का बतंगड़ बनने से सम्मान हानि की भी सम्भवना है। भाई बंधु अथवा मित्र मंडली में कम बैठे कुछ ना कुछ गड़बड़ ही होगी। कार्य व्यवसाय से पहके से तय आय निश्चित होगी इसके अतिरिक्त भी जोखिम वाले कार्य शेयर लॉटरी आदि से अकस्मात लाभ की संभावना है। व्यवसायी वर्ग आर्थिक रूप से समृद्ध रहने पर भी असंतोषी ही रहेंगे। गृहस्थी में जिस बात को छुपाने के प्रयास करेंगे वही तकरार का कारण बनेगी। संतान से संबंध में चंचलता आएगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मन संतोषी रहने पर भी अन्य लोगो से स्वयं की तुलना करने पर बेचैन रहेगा। कार्य व्यवसाय से भी कोई सकारात्मक परिणाम नही मिलेगा। धन की आमद कम और खर्च अधिक रहने के कारण आर्थिक संतुलन गड़बड़ायेगा।  परिवार की महिलाए मानसिक विकार से ग्रस्त रहेंगी मामूली बातो को प्रतिष्ठा से जोड़ने पर घर का वातावरण खराब कर सकती है। पिता अथवा पैतृक संपत्ति से संबंधित कार्यो से लाभ की उम्मीद अंत समय मे उलझन में बदलेगी। व्यवहार में मिठास बनाये रहने से कई पारिवारिक एवं कानूनी लफड़ो से बच सकते है। सेहत में थोड़े बहुत विकार लगे रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन के आरंभ में आप जिस कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे वह टलते टलते मध्यान बाद ही पूर्ण हो सकेगा। किसी भी कार्य में आज तुरंत निर्णय ले अन्यथा लाभ के अवसर का उचित फल नही मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपके हिस्से का काम हथियाने का हर संभव प्रयास करेंगे लापरवाही एवं आलस्य से बचे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा किसी के भड़कावे में आकर क्रोध करने से बचे। घर का वातावरण आपके उत्साह में वृद्धि करेगा धन की आमद एक से अधिक मार्ग से होगी फिर भी आज पारिवारिक कार्यो मे खर्च करने में संकोच ना करें आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। संध्या बाद सेहत प्रतिकूल होगी समय पर इलाज करे बाद में गंभीर रूप ले सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये विपरीत फलदायी रहेगा कोई भी बड़ा कार्य यथा सम्भव आज टालना ही बेहतर रहेगा अथवा ज्यादा जरूरी होने पर किसी अनुभवी के मार्गदर्शन में ही करें हानि तो आज किसी न किसी रूप में अवश्य होगी किसी का सहयोग मिलने पर इसमें कमी की जा सकती है। कार्य क्षेत्र पर सरलता से लाभ कमाने के लिये संधर्ष ज्यादा करना पड़ेगा इसके विपरीत प्रलोभन के अवसर अधिक मिलेंगे लेकिन इनका लाभ स्थाई नही रहेगा। आज आपके किसी कानूनी उलझन में भी पड़ने की सम्भावना है सतर्क रहें। सभी से व्यवहार बना कर रखें घर मे कोई अशुभ समाचार के कारण उदासी बनेगी। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन सार्वजनिक क्षेत्र से सम्मान दिलाएगा दिन के आरंभ में किसीकी बेतुकी बात को लेकर क्रोध में रहेगें थोड़ा बहुत गुस्सा दिन भर बना ही रहेगा। मध्यान के समय जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लागये बैठे है उसके टलने से मन निराश होगा। कार्य व्यवसाय में आज दिनचार्य संभावनाओ पर केंद्रित रहेगी लाभ के कई अवसर निकट आते आते निरस्त होंगे फिर भी किसी ना किसी का सहयोग मिलने से धन लाभ हो ही जायेगा। पारिवारिक वातावरण धर्य की कमी से खराब हो सकता है घर की अपेक्षा आज बाहर समय बिताने से सहज अनुभव करेंगे। सेहत मानसिक विकार को छोड़ सामान्य रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी सफलता वाला है लेकिन अपनी वाणी एवं व्यवहार को संतुलित रखना जरूरी है कम लाभ से संतोष करने से ही दिन का फायदा उठाया जा सकता है अन्यथा लाभ के अवसर गरमा गरमी में हाथ से निकल सकते है। भाई बंधुओ से आज सीमित व्यवहार रखना ही बेहतर रहेगा अन्यथा कुछ न कुछ मानसिक क्लेश ही बनेगा। कार्य क्षेत्र पर स्थिति मेहनत के बाद लाभदायक बनेगी प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे फिर भी अगर दृढ़ रहे तो सफलता अवश्य मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा पल में खुशी पल में उदासी बनेगी। सेहत में थोड़ी बहुत नरमी बनी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन शुभ फलदायक रहने पर भी आप इसका पूर्ण लाभ नही उठा पाएंगे। आपका स्वभाव अन्य लोगो के प्रति लापरवाह और रूखा रहेगा केवल स्वार्थ पूर्ति हेतु ही व्यवहार रखेंगे। जिसे अपना हितैषी समझेंगे वही दुख का कारण बनेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे परन्तु अनुभव की कमी के कारण हाथ से निकलने की सम्भवना है लाभ पाने के लिये अहम की भावना त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। धर्म कर्म में निष्ठा होने पर भी पाप कर्म के प्रति ज्यादा आकर्षण रहेगा। परिजन आपकी बातों का जल्दी से विश्वास नही करेंगे केवल मित्र लोग ही स्वार्थ वश आपकी हाँ में हाँ मिलाएंगे। सेहत संध्या बाद प्रतिकूल होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके अंदर तेज की कमी रहेगी मन मे कुछ ना कुछ भय बना रहेगा आस पास का वातावरण भी विपरीत रहेगा छोटी मोटी बातो अथवा हास्य परिहास में भी कलह होने की संभावना है। आज विशेषकर विपरीत लिंगीय से सीमित व्यवहार रखें अन्यथा मान भंग हो सकता है। आज आप भाई बंधुओ के लिये लाभकारी सिद्ध होंगे लेकिन आपके द्वारा दी गई आर्थिक अथवा अन्य प्रकार की सहायता का दुरुपयोग होने की संभावना अधिक है। शत्रु पक्ष को कमजोर ना आकें अंदर ही अंदर हानि पहुचायेंगे। धन लाभ आज मुश्किल से ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Brain essentials

Whole life is a search for beauty. But, when the beauty is found inside, the search ends and a beautiful journey begins.