सनातन पंचांग — 17 अक्टूबर 2026
आज का भावनात्मक एवं मनोवैज्ञानिक विचार | सुख, शांति एवं समृद्धि
Dr. Annie Moore — अमेरिकन चिकित्सक एवं University of Colorado School of Medicine में Clinical Practice की प्रोफेसर।
English Thought (शोध से प्रेरित विचार; शब्दशः उद्धरण नहीं):
“Happiness grows when we notice the good in each day, appreciate the people around us, and turn our gratitude into meaningful action.”
हिंदी अनुवाद:
“खुशी तब बढ़ती है, जब हम हर दिन की अच्छाइयों को पहचानते हैं, अपने आसपास के लोगों का सम्मान करते हैं और कृतज्ञता को सार्थक कर्म में बदलते हैं।”
भावार्थ: सुख केवल बड़ी उपलब्धियों या अधिक धन से नहीं मिलता। जीवन की छोटी खुशियों को पहचानना, रिश्तों की कद्र करना और दूसरों के लिए कुछ अच्छा करना भी संतोष और मानसिक शांति का आधार बन सकता है। वास्तविक समृद्धि में धन के साथ स्वास्थ्य, प्रेम, सद्भाव और उद्देश्यपूर्ण जीवन भी शामिल हैं।
मनोवैज्ञानिक व्याख्या: अमेरिका में प्रचलित Three Good Things अभ्यास में प्रतिदिन दिन की तीन अच्छी घटनाओं को याद किया जाता है। University of Colorado की डॉ. Annie Moore इस अभ्यास को सकारात्मक दृष्टिकोण और भावनात्मक लचीलेपन को प्रोत्साहित करने के लिए बताती हैं। यह समस्याओं को नकारना नहीं, बल्कि कठिनाइयों के बीच जीवन की अच्छी बातों को भी देखना है।
भारतीय आध्यात्मिक संदर्भ: सनातन परंपरा में कृतज्ञता, सेवा और संतोष को महत्त्व दिया गया है। श्रीमद्भगवद्गीता का निष्काम कर्म का संदेश हमें बिना अहंकार के अपना कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है। घर में बड़ों का सम्मान, भोजन बाँटना, किसी दुखी व्यक्ति की बात सुनना और प्रकृति की रक्षा करना—ये कृतज्ञता को कर्म में बदलने के सरल उदाहरण हैं।
आज के लिए उत्तम सलाह: रात को सोने से पहले तीन अच्छी बातें याद करें—एक जिसके लिए आप आभारी हैं, एक व्यक्ति जिसने आपका साथ दिया और एक अच्छा काम जिसे आप कल करेंगे। यह छोटा अभ्यास मन को सकारात्मक दिशा देने में सहायक हो सकता है।
आज का चिंतन: क्या मैं रोज़मर्रा की छोटी खुशियों को पहचानता हूँ या केवल बड़ी सफलताओं की प्रतीक्षा करता हूँ?
आज का संकल्प: “मैं कृतज्ञता से संतोष, सेवा से सद्भाव और सत्कर्म से सुख, शांति एवं समृद्धि बढ़ाऊँगा।”
आज का सनातन संदेश: जो मिला है उसके लिए कृतज्ञ रहें, जो चाहिए उसके लिए परिश्रम करें और जो कर सकते हैं उससे किसी का जीवन बेहतर बनाएँ।
बॉलीवुड एस्ट्रोवास्तू 9431848786✓
साम्ब सदाशिव हरे हरे

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️ दिनांक – 17 अक्टूबर 2026
🌤️ दिन – शनिवार
🌤️ विक्रम संवत – 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
🌤️ शक संवत – 1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ऋतु
🌤️ मास – आश्विन
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – सप्तमी पूर्ण रात्रि तक
🌤️ नक्षत्र – मूल सुबह 09:47 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा
🌤️ योग – अतिगण्ड रात्रि 11:03 तक तत्पश्चात सुकर्मा
🌤️राहुकाल – सुबह 09:29 से सुबह 10:57 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:36
🌤️ सूर्यास्त – 06:11
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा में
🚩व्रत पर्व विवरण – सरस्वती पूजन, तुला संक्रांति (पुण्यकाल : दोपहर 12:12 से सूर्यास्त तक), सप्तमी वृद्धि तिथि
विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷विजया सप्तमी🌷
➡️ 18 अक्टूबर 2026 रविवार को विजया सप्तमी है।
विजया सप्तमी को किया हुआ स्नान, दान, ध्यान, जप, तप, होम और उपवास – सब कुछ बड़े-बड़े पातकों का नाश करनेवाला है। (ब्रह्म पुराण)
🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि
➡️ 18 अक्टूबर 2026 रविवार को सूर्योदय से सुबह 08:27 तक रविवारी सप्तमी है।
🙏🏻 सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।
🌷 इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।
🙏🏻 (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याया (10)
🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय 🌷
🙏🏻 रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-
🌷 “जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।”
💥 नोट : घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।
🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 शारदीय नवरात्रि 🌷
🙏🏻 नवरात्र की अष्टमी यानी आठवें दिन माता दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं । इससे घर में सुख समृद्धि आती है ।
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌷 शारदीय नवरात्रि 🌷
🙏🏻 मन की शांति मिलती है मां महागौरी की पूजा से 🌷
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। आदिशक्ति श्री दुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गोरा है, इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि का आठवां दिन हमारे शरीर का सोम चक्रजागृत करने का दिन है। सोमचक्र ललाट में स्थित होता है। श्री महागौरी की आराधना से सोमचक्र जागृत हो जाता है और इस चक्र से संबंधित सभी शक्तियां श्रद्धालु को प्राप्त हो जाती है। मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख स्वत: ही प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही, इनकी भक्ति से हमें मन की शांति भी मिलती है।
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩


🌺 लघु दुर्गा सप्तशती की कथा और रहस्य
बहुत प्राचीन समय की बात है। जब संसार में अधर्म, भय, रोग, शत्रु बाधाएँ और नकारात्मक शक्तियाँ बढ़ने लगीं, तब देवताओं और ऋषियों ने आदिशक्ति माँ भगवती का स्मरण किया।
ऋषि मार्कण्डेय ने ध्यान में देखा कि सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में एक दिव्य ज्योति प्रकाशित हो रही है। उस ज्योति से माँ दुर्गा अनेक स्वरूपों में प्रकट हुईं।
माँ के हाथों में वेणु (बाँसुरी), खड्ग, त्रिशूल और अनेक दिव्य आयुध थे। उनका स्वरूप अत्यंत करुणामयी भी था और दुष्टों के लिए प्रचण्ड भी। वे भक्तों को भक्ति, आनंद और मोक्ष प्रदान करने वाली थीं।
🌼 प्रथम दर्शन: आनंद और मुक्ति देने वाली माँ
मार्कण्डेय ऋषि ने देखा कि माँ भक्तों को आनंद और आत्मज्ञान प्रदान कर रही हैं। उनके दिव्य स्वरूप के दर्शन मात्र से भय समाप्त हो जाता है। जो भी उनकी शरण में आता है, उसे सिद्धि और मुक्ति प्राप्त होती है।
संदेश:
माँ केवल सांसारिक सुख ही नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और मोक्ष भी प्रदान करती हैं।
🌼 द्वितीय दर्शन: भय और असुरों का नाश
अचानक माँ का स्वरूप उग्र हो गया। उनके हाथ में खड्ग चमक रही थी। उनके “हुं” बीजमंत्र की ध्वनि से आकाश गूँज उठा।
राक्षस और नकारात्मक शक्तियाँ काँपने लगीं। माँ ने सभी दुष्ट शक्तियों का संहार किया और देवताओं को भयमुक्त किया।
संदेश:
जब जीवन में भय, शत्रु या संकट आए, तब माँ दुर्गा रक्षक बनकर खड़ी होती हैं।
🌼 तृतीय दर्शन: चण्डिका का प्रचण्ड रूप
ऋषि ने माँ को चण्डिका स्वरूप में देखा। उनके तीन नेत्र थे और उनमें सूर्य, चन्द्र तथा अग्नि का तेज समाहित था।
माँ का यह स्वरूप संसार को चेतावनी देता है कि अधर्म चाहे कितना भी बढ़ जाए, अंततः सत्य की ही विजय होगी।
संदेश:
अन्याय और अहंकार कभी स्थायी नहीं होते।
🌼 चतुर्थ दर्शन: रहस्यमयी तांत्रिक शक्ति
माँ एक दिव्य कुमारी के रूप में प्रकट हुईं। वे तंत्र, मंत्र और गुप्त विद्याओं की अधिष्ठात्री थीं।
जो साधक सच्चे भाव से उनका स्मरण करता है, उसे ज्ञान, विवेक और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है।
संदेश:
आध्यात्मिक शक्ति का प्रयोग सदैव कल्याण के लिए होना चाहिए।
🌼 पंचम दर्शन: कष्टों को जलाने वाली शक्ति
माँ के शरीर से अग्नि समान तेज निकल रहा था। उस तेज ने भक्तों के दुःख, रोग और पापों को भस्म कर दिया।
हर दिशा में प्रकाश फैल गया।
संदेश:
सच्ची भक्ति जीवन के अंधकार को दूर कर देती है।
🌼 षष्ठम दर्शन: काल और मृत्यु पर विजय
माँ का घोर रूप प्रकट हुआ। उन्होंने काल और मृत्यु को भी अपने अधीन दिखाया।
संसार की कोई भी विपत्ति उनकी शक्ति से बड़ी नहीं थी।
संदेश:
जो माँ की शरण में है, उसका भय समाप्त हो जाता है।
🌼 सप्तम दर्शन: ऐन्द्री शक्ति
माँ ऐन्द्री स्वरूप में विशाल हाथी पर आरूढ़ थीं। उनके हाथ में वज्र था।
उन्होंने देवताओं को शक्ति, साहस और विजय का वरदान दिया।
संदेश:
साहस और आत्मविश्वास भी देवी की कृपा के रूप हैं।
🌼 अष्टम दर्शन: भद्रकाली का स्वरूप
अब माँ भद्रकाली के रूप में प्रकट हुईं। यह स्वरूप भयंकर दिखता था, लेकिन भक्तों के लिए कल्याणकारी था।
उन्होंने साधकों को संसार के भय से मुक्त किया।
संदेश:
कभी-कभी कठोर दिखाई देने वाली परिस्थितियाँ भी हमारे कल्याण के लिए होती हैं।
🌼 नवम दर्शन: सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में व्याप्त देवी
ऋषि ने अनुभव किया कि माँ केवल मंदिरों में ही नहीं, बल्कि आकाश, पृथ्वी, पाताल, पर्वत, नदियों और सम्पूर्ण सृष्टि में विद्यमान हैं।
वे ही लक्ष्मी हैं, वे ही सरस्वती हैं, वे ही शक्ति हैं।
संदेश:
ईश्वर की शक्ति हर जगह और हर जीव में विद्यमान है।
🌼 दशम दर्शन: गणेश की जननी
अंत में माँ ने स्वयं को सम्पूर्ण देवशक्तियों की जननी के रूप में प्रकट किया।
उन्होंने बताया कि सभी सिद्धियाँ, सभी देवता और सभी शक्तियाँ उन्हीं से उत्पन्न होती हैं।
जो व्यक्ति श्रद्धा से उनका स्मरण करता है, उसके जीवन के विघ्न दूर हो जाते हैं।
संदेश:
माँ दुर्गा सम्पूर्ण सृष्टि की आधारशक्ति हैं।
🌺 लघु दुर्गा सप्तशती का सार
ऋषि मार्कण्डेय की इस दिव्य अनुभूति का निष्कर्ष यह है कि:
• माँ दुर्गा भय का नाश करती हैं।
• शत्रु और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करती हैं।
• नवग्रह दोषों को शांत करती हैं।
• साधक को सिद्धि, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करती हैं।
• जीवन के हर संघर्ष में अदृश्य शक्ति बनकर साथ रहती हैं।
अतः जो भक्त समयाभाव में सम्पूर्ण दुर्गा सप्तशती का पाठ नहीं कर सकते, वे श्रद्धा और विश्वास के साथ लघु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। माँ भगवती उनके जीवन में साहस, सुख, शांति और विजय का प्रकाश अवश्य फैलाएँगी।
जय माता दी। 🌺🙏🏻✨
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🌷🙏🏻
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई ओर शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 17 अक्टूबर
दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष : 2042
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।
🌹 आज का राशिफल ⚜🌹
दिनांक : 17 अक्टूबर 2026
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज भी दिन आपके लिए सुख-शांति दायक रहेगा दिन के आरंभ से ही यात्रा की योजना बनेगी लंबी यात्रा के प्रति उत्साहित रहेंगे लेकिन इससे लाभ की जगह खर्च ही होगा। कार्य व्यवसाय में मंदी रहेगी खर्च निकालने लायक आमदनी भी किसी के सहयोग के बाद ही बन सकेगी। लोग आपकी पीछे से बुराई करेंगे लेकिन मनमौजी स्वभाव रहने के आज आपका कोई साथ दे या ना दे आपके ऊपर कोई फर्क नही पड़ेगा। मित्र रिश्तेदारों से सुखद भेंट होगी पुरानी यादें ताजा होने से अतीत में खोए रहेंगे। संध्या बाद प्रतिकूल समय होने लगेगा अकस्मात हानि होने की संभावना है। संध्या पश्चात वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा आज आपके मन मे काफी योजनाए चलती रहेंगी लेकिन असफलता के डर से इन्हें साकार रूप देने में दिक्कत आएगी दिन के आरंभ से ही मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा।मध्यान के आस पास कोई अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। पूर्व में की किसी गलती का फल आज मिलेगा। आर्थिक कमी आज दिन भर बनी रहेगी फिर भी प्रयास करते रहे धन लाभ मेहनत करने पर ही होगा। प्रेम प्रसंग संबंधित विचार संध्या तक दिमाग से दूर ही रखें शांति रहेगी। परिवारिक माहौल पल पल में बदलता रहेगा घर के सदस्य आज एक दूसरे के ऊपर कम ही विश्वास करेंगे। संध्या बाद से स्थिति सुधरने लगेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन संध्या तक आपके लिए शुभ बना रहेगा इसके बाद स्थिति एकदम विपरीत होने लगेगी आवश्यक कार्य दिन रहते पूर्ण कर लें। दिन के आरंभ में धन लाभ की आशा लागये रहेंगे इसके पूर्ण होने में मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा। आज किसी अवांछित खर्च के आने से थोड़े परेशान भी होंगे लेकिन स्थिति को संभाल लेंगे। कार्य व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि के योग बन रहे है आज आपकी तुरंत निर्णय लेने की क्षमता अवश्य ही लाभ दिलायेगी। सार्वजिक क्षेत्र पर भी सम्मान पाने के हकदार बनेंगे। व्यवहार कुशलता से उच्च प्रतिष्ठित लोगो को अपने पक्ष में कर लेंगे। घर मे आनंद का वातावरण रहेगा संध्या बाद किसी से झगड़ा होने की सम्भवना भी है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन वृद्धिकारक रहेगा। आज प्रातः काल से ही मन मे धन प्राप्ति की तिकड़म लगी रहेगी धन कमाने का रास्ता गलत हो या सही इसका आपके ऊपर कोई फर्क नही पड़ेगा। मध्यान तक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा इसके बाद अचानक ही मेहनत फलीभूत होगी धन लाभ एक से अधिक साधनों से होगा। आप में स्वार्थ सिद्धि की भावना प्रबल रहेगी। कार्य क्षेत्र अथवा पारिवार में अपना काम बनाने के लिए दिखावे का गुस्सा करेंगे। वाणी में मिठास रहने से कार्य शीघ्र बन भी जाएंगे। विद्यार्थ एवं नौकरी पेशा जातक बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मान के पात्र बनेंगे। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से भेंट आनंदित करेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। काम काज को लेकर दिन के आरंभ से मन मे कोई गुप्त चिंता रहेगी जिसका निराकरण मध्यान बाद ही सम्भव होगा। व्यवसायी वर्ग आज प्रत्येक कार्य संकोच के साथ करेंगे निवेश करने में झिझकेंगे लेकिन आज निवेश करने का फल दुगुना होकर आने वाले समय मे अवश्य ही मिलेगा। शारीरिक रूप से आज चुस्त अनुभव करेंगे अपने कार्यो के साथ ही सामाजिक कार्यो के प्रति भी गंभीर रहेंगे। अधूरे कार्य पूर्ण करके ही आज दम लेंगे। मध्यान बाद धन लाभ होने से मन इच्छित कार्य पूर्ण करेंगे। खरीददारी करने का मन बनेगा। सहकर्मियों के भरोसे ना रहें। गृहस्थ में थोड़ी गरमा-गरमी रहने पर भी हालात सामान्य ही रहेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके अधिकांश कार्य असमंजस की स्थिति के कारण लटके रहेंगे आज आप किसी की सहायता भी लेना पसंद नही करेंगे इसलिए कार्यो के पूर्ण होने की संभावना कम ही रहेगी फिर भी धन संबंधित परेशानी नही रहेगी। आर्थिक लाभ किसी ना किसी रूप में अवश्य होगा। आप किसी से भी मजाक कर लेंगे लेकिन किसी अन्य का आप सहन नही कर पाएंगे जिससे आपसी मन मुटाव होगा। कार्य व्यवसाय में परिश्रम का फल विलंब से मिलने के कारण निराश होंगे आपके बनते कार्यो में कोई विघ्न डाल सकता है। जल्द से किसी के ऊपर भरोसा न करें हित शत्रु प्रबल रहेंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। लेकिन आज आप किसी अन्य की बातों में आकर हाथ आये लाभ से वंचित भी रह सकते है। कार्य क्षेत्र पर किसी अनुभवी की सलाह से ही आर्थिक आयोजन करें सफलता की संभावनाए बढ़ेंगी। विदेशी वस्तुओ के व्यवसाय में आज निवेश से बचें। नौकरी वाले लोगो को कम मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे जिससे सफलता की संभावना भी शत प्रतिशत रहेगी। विरोधी आपके आगे विफल रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है परंतु मन चाहा रोजगार पाने के लिए थोड़ा और समय लगेगा। मित्र-परिजनों के साथ हास्य-परिहास के वातावरण मिलने से मानसिक शांति मिलेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप का स्वभाव संतोषी रहेगा किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा उधेड़ बुन में नही पड़ेंगे। आज दिन में आपको प्रलोभन के अवसर भी मिलेंगे देख भाल कर ही निर्णय लें कार्य व्यवसाय में निवेश कर सकते है संध्या बाद से धन लाभ की संभावनाए अधिक रहेंगी लेकिन शेयर आदि कार्यो में जोखिम ना लें नुकसान हो सकता है। व्यावसायिक एवं सामाजिक कार्य एकसाथ आने एवं सहकर्मियों का मनमाने व्यवहार से असुविधा होगी परन्तु किसी स्वयं जन का सहयोग मिलने से काम आसान हो जाएगा। पारिवार के सदस्य महत्त्वपूर्ण विषयो पर चिंतन करेंगे। संध्या बाद मनोकामना पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। सेहत साथ देगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज प्रातःकाल से ही मन पर चंचलता हावी रहेगी लेकिन आज बीते दिनों की अपेक्षा मानसिक रूप से हल्कापन अनुभव करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। आरम्भ में लापरवाही दिखाएंगे लेकिन जिम्मेदारी बढ़ने पर कार्यो को गंभीर होकर करेंगे जिससे सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। अधिकांश कार्य समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय के लिए आज अनुकूल परिस्थितियां बनेगी जिससे लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। नौकरी वाले लोग आज अधिकारी वर्ग से विशेष प्रयोजन सिद्ध कर पाएंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े बौद्धिक श्रम से बना लेंगे। परिजनों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मित्र परिचितों से संबंधो में मधुरता आएगी। छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको पहले जैसी सुविधा नही मिलेगी प्रत्येक कार्य मे विघ्न बाधाए आएंगी पूर्व में बनाई योजनाए आज किसी कमी के कारण अधूरी रह सकती है। कार्य क्षेत्र पर छोटी सी चूंक से बड़ा नुकसान होने की संभावना है। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। स्वास्थ्य भी विपरीत रहने से कार्यो के प्रति उत्साहहीनता रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक कारणों से किसी से झड़प हो सकती है। परिचित आवश्यकता पड़ने पर टालमटोल करेंगे। व्यवहार को संतुलित बनाये रखें अन्यथा भविष्य में होंने वाले लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। परिवार में आपके कारण विवाद हो सकता है। वाणी अथवा व्यवहार से किसी को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखें। आज किसी अन्य के काम हाथ मे ना लें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन लाभप्रद रहेगा लेकिन आज आपको भ्रम में डालने वाली परिस्थितियों से बुद्धि विवेक द्वारा स्वयं ही विजय पानी होगी। काम-धंधा आरम्भ में आशा से कम रहेगा अव्यवस्था भी रहेगी मध्यान बाद अचानक तेजी आने से संभलने का अवसर नही मिलेगा फिर भी संध्या तक आशानुकूल धन लाभ होने से प्रसन्न रहेंगे। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्यभार के कारण थकान अनुभव करेंगे। निराशा में सरकारी विरोधी कार्य से बचे सरकार संबंधित कार्यो में भी आज प्रयास करने पर गति आएगी। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आएगा लेकिन इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा। घर में शांति रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप अपनी महत्त्वकांक्षाओ की पूर्ति कर सकेंगे। दिन का पहला भाग आनंद से व्यतीत करेंगे सुख के लगभग सभी साधन उपलब्ध होंगे। कार्य क्षेत्र से धन के साथ सम्मान की भी प्राप्ति होगी। व्यापार में विस्तार करने की योजना गति पकड़ेगी निकट भविष्य में आय के नए मार्ग खुलेंगे। परिजनों की इच्छा पूर्ती होने से संबंधो में मधुरता बढ़ेगी। आज आपका मधुर व्यवहार सामाजिक क्षेत्र पर भी प्रसिद्धि दिलाएगा। धन लाभ के प्रबल योग है परंतु जल्दबाजी में गलत जगह निवेश भी हो सकता है। परिजन-मित्रो के साथ उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। संध्या का समय प्रेम-प्यार के लिए भी यादगार रहेगा। सुखोपभोग के खर्च लगे रहेंगे।

Leave a Reply